CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

 विकसित भारत संकल्प यात्रा : खेती के नवाचारों से किसान हो रहे अवगत/ड्रोन से फसलों में नैनों यूरिया छिड़काव का प्रदर्शन/किसानों ने बताया वरदान

विकसित भारत संकल्प यात्रा : खेती के नवाचारों से किसान हो रहे अवगत/ड्रोन से फसलों में नैनों यूरिया छिड़काव का प्रदर्शन/किसानों ने बताया वरदान

Ibtesam Deshmukh 23-Dec-2023 51

बिलासपुर/विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हितग्राहियों को न केवल योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित किया जा रहा है अपितु किसानों को खेती-किसानी के नवाचारों से भी अवगत कराया जा रहा है। इन नवाचारों का खेती-किसानी में उपयोग कर किसानों के समय और धन की बचत होगी। कोटा ब्लॉक के ग्राम कुंवारीमुड़ा एवं पंडरापथरा में ड्रोन से फसलों में नैनों यूरिया छिड़काव का प्रदर्शन किया गया। किसानों ने इसे अदभुत और बहुत ही उपयोगी बताया।
          उल्लेखनीय है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविर में ड्रोन के जरिए नैनों यूरिया का फसलों में परणीय छिड़काव का प्रदर्शन कर किसानों को इसके उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कोटा ब्लॉक के गांव कुंवारीमुड़ा में किसान श्री डेरहया राम साहू, पंडरापथरा में किसान श्री गौरीशंकर वर्मा एवं बिल्हा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोड़ी में और सिलपहरी में  ड्रोन के जरिए किसानों के फसलों में नैनों यूरिया का छिड़काव किया गया। ड्रोन के जरिए नैनों यूरिया का एक एकड़ में छिड़काव 05 से 07 मिनट में हो जाता है और 500 एमएल नैनो यूरिया लगता है। वहीं सामान्य रूप से यूरिया का छिड़काव करने में 40 से 45 किलो की एक बोरी लगती है और पूरे दिन का समय लगता है। इससे किसानों के समय, धन और श्रम की बचत होगी। नैनों यूरिया के प्रयोग से यूरिया का अधिकतम उपयोग फसलों द्वारा होता है। ग्रेन्यूलर यूरिया को कम से कम उपयोग करने और इस नवाचार के प्रयोग के लिए जिले के किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसानों ने भी इस पद्धति को उपयोगी और खेती किसानी के लिए वरदान बताया।

continue reading
 संघ व राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 24 दिसम्बर की परीक्षा स्थगित

संघ व राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 24 दिसम्बर की परीक्षा स्थगित

Ibtesam Deshmukh 23-Dec-2023 39

कोरिया/ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने जानकारी दी है कि संघ व राज्य लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराए जाने हेतु विद्यार्थियों से ऑनलाईन एवं ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसकी परीक्षा 24 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक था।
अपरिहार्य कारणों से 24 दिसम्बर को आयोजित उक्त परीक्षा को स्थगित की गई है।  नए सिरे से समय सारणी की सूचना दी जाएगी।


continue reading
 अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन के 06 मामले दर्ज

अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन के 06 मामले दर्ज

Ibtesam Deshmukh 23-Dec-2023 49

बिलासपुर/खनिज अमला बिलासपुर द्वारा विभिन्न माध्यमों से शिकायत/सूचना प्राप्त होने पर दिनांक 21 दिसम्बर 2023 को खनिजो के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की गई। मस्तूरी, सरकंडा एवं लाल खदान क्षेत्रों में सतत निरीक्षण कर अवैध खनिज परिवहन कर रहे कुल 04 वाहनों को जप्त कर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जप्त वाहनों में 02 वाहनों में रेत, 01 वाहन में चूनापत्थर (गिट्टी), 01 वाहन में मिट्टी (ईट) का अवैध परिवहन किया जा रहा था। उक्त सभी वाहनों को थाना कोनी, थाना सरकंडा एवं खनिज जांच नाका लावर (मस्तूरी) में सुरक्षार्थ रखा गया है। जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन/परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा। उक्त कार्यवाही के अतिरिक्त शिकायत के आधार पर ग्राम बुटेना एवं दर्रीघाट क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध उत्खनन कर रहे 02 प्रकरणों पर कार्यवाही की गई। ग्राम बुटेना क्षेत्र में अवैध मिट्टी मुरूम उत्खनन के 01 प्रकरण दर्ज कर 02 हाईवा, 1 नग जेसीबी तथा दर्रीघाट क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के 01 प्रकरण दर्ज कर 02 ट्रेक्टर जप्त कर खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

continue reading
  सभी परियोजना में परिपोषक पालकत्व योजना अंतर्गत दिया गया प्रशिक्षण

सभी परियोजना में परिपोषक पालकत्व योजना अंतर्गत दिया गया प्रशिक्षण

Ibtesam Deshmukh 22-Dec-2023 152
मनेन्द्रगढ़/ परिपोषक पालकत्व योजना अंतर्गत बाल विकास परियोजना मनेन्द्रगढ़ सहित सभी परियोजना में प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रत्येक पर्यवेक्षक सेक्टर स्तर पर आयोजित किया जाना है। इस कड़ी में प्रथम चक्र के प्रशिक्षण के तहत मनेन्द्रगढ़ परियोजना के अंतर्गत बाल विकास परियोजना मनेन्द्रगढ़ के पर्यवेक्षक सेक्टर केल्हारी, कछौड, बिहारपुर, झगराखांड, मनेन्द्रगढ़ शहरी, पाराडोल, में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेक्टर पाराडोल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में आज जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा परिपोषक पालकत्व कार्यक्रम की रूपरेखा एवं मंशा से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया तथा एक गतिविधि स्वयं करके बताई गई। जिले के सभी परियोजनाओं के प्रत्येक पर्यवेक्षक सेक्टर में यह प्रशिक्षण इस सप्ताह के भीतर पूर्ण किया जावेगा। परिपोषक पालकत्व ई.सी.सी.ई नीति के तहत प्रदेश में चल रहे. संस्कार अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों. शाला पूर्व शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगिण विकास हेतु बच्चों के संस्कारों को बढ़ाने कि दृष्टि से आयोजित किया जा रहा है।
continue reading
 जिले के तीन जनपद के 8 चिन्हित स्थानों पर टठैल् कार्यक्रम का हुआ आयोजन/मोदी जी का विकास रथ आज लोहारी, सेमरा, बड़काबहरा, केराबहरा, बड़वार, केशौडा बोडेमुड़ा तथा रतनपुर पहुंचा/शिविर स्थल पर किया गया गोद भराई एवं अन्नप्राशन

जिले के तीन जनपद के 8 चिन्हित स्थानों पर टठैल् कार्यक्रम का हुआ आयोजन/मोदी जी का विकास रथ आज लोहारी, सेमरा, बड़काबहरा, केराबहरा, बड़वार, केशौडा बोडेमुड़ा तथा रतनपुर पहुंचा/शिविर स्थल पर किया गया गोद भराई एवं अन्नप्राशन

Ibtesam Deshmukh 22-Dec-2023 80

मनेन्द्रगढ़/ विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में परिपूर्णता हासिल करना है। इसके तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। इस यात्रा का उद्देश्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करना और योजनाओं के शत प्रतिशत संतृप्ति के लिए ’’जनभागीदारी’’ की भावना में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से बातचीत करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का रथ आज जिले तीन विकासखण्ड के आठ ग्राम पंचायतों में पहुंचा। आज जिले के विकासखण्ड मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत लोहारी, बड़काबहरा, सेमरा तथा केराबहरा और विकासखण्ड भरतपुर के ग्राम पंचायत बड़वार, कशौडा तथा विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम पंचायत रतनपुर और कोटाया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ’विकसित भारत संकल्प यात्रा’ प्रचार रथ के ग्राम पंचायतों में गठित स्वागत समिति तथा उत्सव समिति के द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीण ने रथ में माध्यम से प्रधानमंत्री का संदेश सुना। उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में केन्द्र सरकार की 17 प्रकार की फ्लैगशिप योजना आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना (ग्रामीण), पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल जल जीवन मिशन, गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में तात्कालिक प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण (स्वामित्व), जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम योजना, नैनो फर्टिलाइजर इसके अतिरिक्त सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन, एकलव्य आवासीय विद्यालय में पंजीयन, स्कॉलरशीप योजना, वन अधिकार पट्टा-व्यक्तिगत एवं सामूहिक, वन धन विकास केन्द्र शामिल है की जानकारी अधिकारी कर्मचारियों ने दी तथा उसका लाभ उठाने के लिए ग्रामीण जनता को प्रोत्साहित किया किया गया। कार्यक्रम स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई।
उपस्थित ग्रामीणों ने आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत के निर्माण की शपथ ली। आज विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम पंचायत रतनपुर के शिविर में जनपद सीईओं गर्भवती माताओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार सम्पन्न कराया।

 
continue reading
 कलेक्टर-एसपी ने धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण/फटे बोरी देखते ही कलेक्टर ने नोडल अधिकारी को हड़काया/युवा किसान ने कहा पैसा मांगने पर शिकायत करूंगा, कलेक्टर ने कहा जरूर, होगी कार्यवाही/तौल करते समय सही वजन का रखें ध्यान श्री विनय कुमार लंगेह

कलेक्टर-एसपी ने धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण/फटे बोरी देखते ही कलेक्टर ने नोडल अधिकारी को हड़काया/युवा किसान ने कहा पैसा मांगने पर शिकायत करूंगा, कलेक्टर ने कहा जरूर, होगी कार्यवाही/तौल करते समय सही वजन का रखें ध्यान श्री विनय कुमार लंगेह

Ibtesam Deshmukh 21-Dec-2023 63

कोरिया/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह लगातार धान खरीदी केन्द्रों का दौरा ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि वहां पहुंचकर सीधे किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं, परेशानियों के बारे में पूछ भी रहे हैं।
बता दें 1 नवम्बर 2023 से धान खरीदी शुरू हुआ है, जो 31 जनवरी 2024 तक चलेगी। जिले में इस वर्ष पंजीकृत किसानों की संख्या 22 हजार 274 है, वहीं धान बोए गए रकबे 29 हजार 771 हेक्टेयर है। 22 धान खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। मोटा धान एवं पतला धान की खरीदी बड़ी संख्या में की जा रही है। समर्थन मूल्य पर मोटा धान 2 हजार 183 रूपए प्रति क्विंटल तथा पतला धान 2 हजार 203 रूपए प्रति क्ंिवटल की दर पर खरीदी की जा रही है।
कोरिया जिले के सभी धान केन्द्रों में बड़ी संख्या में धान बेचने वाले किसान पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में आज कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने जिले के पटना, सरभोका एवं झरनापारा धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर किसानों से चर्चा की। जानकारी के मुताबिक अभी तक 22 धान खरीदी केन्द्रों से 4 हजार 662 किसानों ने समर्थन मूल्य पर मोटा धान 224032.40 क्ंिवटल विक्रय कर चुके हैं।
फटे बोरी देखते ही नोडल अधिकारी को हड़कायाः सत्तीपारा निवासी किसान बुधुलाल राजवाड़े ने जब कलेक्टर को बताया कि उन्हें फटे बोरी दिया गया है, तो तत्काल फटे बोरी को देखने गए और मौके पर नोडल अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि किसी भी हालत में किसानों को फटे व छोटे बारादाना बिल्कुल न दें और श्री बुधुलाल को नया बारदाना देने का निर्देश दिए।

कोई पैसे मांगेंगे तो शिकायत करूंगा
जब किसानों से कलेक्टर ने कहा कि कोई भी पैसे मांगे तो कार्यवाही की जाएगी। यह बात को सुनते ही युवा किसान चारपारा निवासी साहिल ने कलेक्टर से कहा कि साहब, यहां कोई पैसे मांगेंगे तो आपको शिकायत करूंगा ? यह बात सुनते ही कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा जरूर और कार्यवाही भी होगी, इस पर बड़ी संख्या में किसान और मजदूरों ने तालियां भी बजाई। ग्राम मुरमा के किसान श्री भगवान सिंह 80 कट्टा धान बेचने आए थे, कलेक्टर ने उनसे पूछा कि पानी पीने की व्यवस्था है कि नहीं ? भगवान सिंह ने बताया पानी पीने की व्यवस्था है।


नोडल अधिकारी को फटकार
श्री लंगेह जब धान खरीदी केन्द्र झरनापारा पहुंचे तो उन्होंने धान की तौल को जांच किए। किसी बोरी में 39 किलो तो किसी बोरी में 42 किलो वजन था। तत्काल नोडल अधिकारी को बुलाकर फटकार लगाते हुए कहा कि किसी भी हालत में नियमानुसार 40 किलो 700 ग्राम से अधिक और न ही कम वजन होना चाहिए। दोबारा वजन करने के निर्देश भी दिए।
धान के उठाव के बारे में नोडल अधिकारियों जानकारी प्राप्त की साथ ही सभी किसानों से कहा किसी भी परेशानी होने पर तत्काल जानकारी दें ताकि समय पर समाधान हो सके। धान खरीदी केन्द्रों में नोडल अधिकारियों, प्रबंधकों को निर्देश दिए कि किसी भी तरह से किसानों को कोई समस्या नहीं हो। साथ ही खरीदी केंद्रों में बारदाना, साफ पेयजल, बिजली आदि की समुचित व्यवस्था भी रखने के निर्देश दिए।
continue reading
आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम गडगी पंचायत में संपन्न हुआ

आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम गडगी पंचायत में संपन्न हुआ

 आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम गडगी पंचायत में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख अंजू देवी,BDO गौतम कुमार जिला परिषद केदारनाथ यादव, स्थानीय मुखिया फरीदा खातून, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश  राम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । मंच का संचालन हकीमुद्दीन खान एवं अविनाश भदानी ने किया। उपस्थित अतिथियों को  बुके एवं माला पहनकर सम्मानित किया गया। मुखिया फरीदा खातून ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं को हर एक लाभुकों घर घर तक पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। मुखिया प्रतिनिधि सरफुद्दीन अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार हेमंत सोरेन ने जो बीड़ा उठाया है उसे पूरा करने में हमारे साथ-साथ क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि को पूरा करके दिखाना है। ताकि कोई भी गरीब सरकार की योजना से वंचित न रहे। वृद्ध महिलाओं को एवं बुजुर्गों को बढ़ती ठंड को देखते हुए कंबल एवं धोती साड़ी का वितरण किया गया। विकलांगों को विल चेयर, विद्यालय  की योजना राशि एवं सावित्रीबाई फुले की राशि चेक देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में गोद भराई का आयोजन भी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 400 वृक्ष के पौधे बांटे गए। इस कार्यक्रम में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि रामजी यादव, केडी यादव, पूर्व मुखिया लखपत यादव,  श्रीकांत यादव,  पंचायत सेवक विजय शर्मा सुपरवाइजर शीतल पिंगुवा, सपना कुमारी सरिता कुमारी, प्रखंड सभागार के सभी सदस्य, स्वास्थ्य टीम, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट

continue reading
 अपर कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण/समय पर नहीं पहुंचने वाले 67 कर्मियों को जारी हुआ नोटिस

अपर कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण/समय पर नहीं पहुंचने वाले 67 कर्मियों को जारी हुआ नोटिस

Ibtesam Deshmukh 21-Dec-2023 748

कोरिया/जिला प्रशासन लगातार इस बात पर जोर दे रही है कि सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों में अधिकारी, कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचे, लेकिन गैर जिम्मेदार कर्मी इस बात को अनसुना कर रहे हैं।
इसी कड़ी में अपर कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो ने संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय का आकास्मिक निरीक्षण किया जिसमें 67 कर्मी कार्यालयीन समय पर नहीं पहुंचे, सभी कर्मियों को नोटिस जारी किया गया है। जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए हैं।

श्री टोप्पो ने जानकारी दी कि विगत दिनों बैठक लेकर कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने सभी कार्यालय प्रमुख को इस बाबत ताक़ीद भी किए थे। इसके बावजूद समय पर नहीं पहुंचने वाले अधिकारी, कर्मचारी को फटकार लगाई गई और भविष्य में इस तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी गई।

श्री टोप्पो ने बताया कि अधिकारियों- कर्मचारियों को कार्यालय में पूर्वान्ह 10 बजे उपस्थित होकर अपरान्ह 5.30 बजे तक कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं।

continue reading
 मोदी की गारंटी और विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य ध्येय पात्र हितग्राहियों को मिले लाभ, जरूरतमंदों की हो सुनवाईं

मोदी की गारंटी और विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य ध्येय पात्र हितग्राहियों को मिले लाभ, जरूरतमंदों की हो सुनवाईं

Ibtesam Deshmukh 20-Dec-2023 43

कलेक्टर श्री लंगेह ग्राम चकडाड़ जाकर किया यात्रा का मुआयना
फरियादी माताजी को कलेक्टर ने दिया काम हो जाने का आश्वासन
कोरिया
 विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुआयना करने के लिए कलेक्टर श्री विनय लंगेह आज सोनहत विकासखंड के ग्राम चकडाड़ पहुंचे। वहां ‘मोदी की गारंटी‘ वाले वाहन का निरीक्षण के साथ भारत सरकार की संचालित योजनाओं के बारे में पात्र हितग्राहियों से चर्चा भी की। कलेक्टर श्री लंगेह ने हस्तशिल्प में दक्ष श्रीमती गंगोत्री बाई, श्रीमती सुखमनिया व श्री कुंदन से मुलाकात किए और उनके द्वारा बनाए गए आकर्षक मिट्टी के बर्तन, हाथी, दीया, गमला आदि को देखकर शाबासी दी।
श्री लंगेह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामवासियों को केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रचार करने तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए। श्री लंगेह ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, स्वच्छता, आयुष्मान कार्ड, स्वाइल हेल्थ कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, अटल पेेंशन योजना, सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा, क्षय रोग, के.सी.सी, मुफ्त राशन, हर घर नल आदि के बारे में लगे स्टॉल से जानकारी प्राप्त की। बड़ी संख्या में ग्रामीण, प्रचार वाहन में लगे एल.ई.डी. के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के भाषण भी सुने और केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।

काम हो जाएगा माताजी -
श्रीमती असमी बीबी ने कलेक्टर के समक्ष बताया कि उनको मनरेगा में काम नहीं मिल पाता तथा ’’वृद्धा पेंशन योजना’’ का लाभ नहीं मिलने की बात कही। तत्काल जनपद सीईओ को मौके पर बुलाया और कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि माताजी की समस्या को दूर करें और किसी भी तरह की इस तरह की बुजुर्गो को कोई परेशानी न हो इस बात का भी ध्यान रखने के निर्देश दिए। जब कलेक्टर अपने वाहन में बैठकर जाने वाले थे, तो बुजुर्ग महिला ने वाहन के पास आकर पुनः याद दिलाया, कलेक्टर श्री लंगेह ने अपने वाहन से उतरकर कहा चिंता मत कीजिए माताजी आपका काम हो जाएगा।
कलेक्टर श्री लंगेह ने ग्राम चकडाड़ के ग्रामीणों से कहा कि मोदी की गारंटी और विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उददेश्य यही है कि पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ और जरूरतमंद की सुनावाई हो और उनकी समस्याएं भी दूर हो। जानकारी के मुताबिक भारत संकल्प विकास यात्रा के तहत बैकुण्ठपुर विकासखंड के ग्राम सरडी तथा सोनहत विकासखण्ड के कछाड़ी, बसेर व सुन्दरपुर में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत गली, नाली की साफ सफाई की गई। साथ ही वहां उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता शपथ दिलाया गया।
चकडाड़ में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जनपद स

continue reading
 कलेक्टर श्री लंगेह ने किया धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण/किसानों से पूछे कोई पैसा तो नहीं मांग रहा है/पंजीयन रजिस्टर को देखें और कम्प्यूटर ऑपरेटर से किया सीधा सवाल

कलेक्टर श्री लंगेह ने किया धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण/किसानों से पूछे कोई पैसा तो नहीं मांग रहा है/पंजीयन रजिस्टर को देखें और कम्प्यूटर ऑपरेटर से किया सीधा सवाल

Ibtesam Deshmukh 20-Dec-2023 154

कोरिया /कोरिया जिले के सभी धान केन्द्रों में बड़ी संख्या में धान बेचने वाले किसान पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में आज कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के सोनहत एवं रजौली धान खरीदी केन्द्र पहुंचे। कलेक्टर ने इन धान केन्द्रों में किसानों से बातचीत कर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने धान बेचने आए कैलाशपुर निवासी किसान श्री रमेश कुमार राजवाड़े तथा बिरमपुर निवासी श्री मुड़ुव सिंह से पूछे कि धान केन्द्रों में किसी भी तरह की कोई समस्या तो नहीं है? यहां कार्यरत कर्मचारियों द्वारा पैसे की मांग तो नहीं कर रहे हैं? किसानों ने कलेक्टर को बिना संकोच बताया कि किसी भी तरह की कोई पैसे की मांग नहीं की जाती है और न ही बेवजह परेशान करते हैं।
बता दें 1 नवम्बर 2023 से धान खरीदी शुरू हुआ है, जो 31 जनवरी 2024 तक चलेगी। जिले में इस वर्ष पंजीकृत किसानों की संख्या 22 हजार 282 है, वहीं धान बोए गए रकबे 29 हजार 771 हेक्टेयर है। 22 धान खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं। मोटा धान एवं पतला धान की खरीदी बड़ी संख्या में की जा रही है। समर्थन मूल्य पर मोटा धान 2 हजार 183 रूपए प्रति क्विंटल तथा पतला धान 2 हजार 203 रूपए प्रति क्ंिवटल की दर पर खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री लंगेह ने रजिस्टर में दर्ज किसानों व गांवों के नाम, धान की मात्रा, आदि की पड़ताल की साथ ही कम्प्यूटर ऑपरेटर से समुचित जानकारी के बारे में सवाल किए। उन्होंने ऑपरेटर को कहा किसी भी तरह से गलत जानकारी फीड न हो, इस बात की हिदायत भी दी।
धान खरीदी केन्द्रों में नोडल अधिकारियों, प्रबंधकों को निर्देश दिए कि किसी भी तरह से किसानों को कोई समस्या नहीं हो। साथ ही खरीदी केंद्रों में बारदाना, साफ पेयजल, बिजली आदि की समुचित व्यवस्था भी रखने के निर्देश दिए।


continue reading
आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम कटिया पंचायत में संपन्न हुआ

आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम कटिया पंचायत में संपन्न हुआ

 आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम कटिया पंचायत में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख अंजू देवी, जिला परिषद केदारनाथ यादव, स्थानीय मुखिया रेखा देवी, पूर्व प्रमुख जयप्रकाश  राम ,झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक अमन चंद ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । उपस्थित अतिथियों को  माला पहनकर सम्मानित किया गया। प्रमुख अंजू देवी ने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं को हर एक लाभुकों घर घर तक पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता होगी। स्थानीय मुखिया रेखा देवी ने कहा कि झारखंड सरकार ने जो बीड़ा उठाया है उसे पूरा करने में हमारे साथ-साथ क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि को पूरा करके दिखाना है। ताकि कोई भी गरीब सरकार की योजना से वंचित न रहे। वृद्ध महिलाओं को एवं बुजुर्गों को बढ़ती ठंड को देखते हुए कंबल एवं धोती साड़ी का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक प्रबंधक के द्वारा जीवन ज्योति बीमा के तहत दो लोगों के नॉमिनी को बुद्ध लाल विश्वकर्मा एवं शांति देवी को 436 रु सालाना बीमा के तहत 2 लख रुपए का चेक शाखा प्रबंधक अमन चंद द्वारा भुगतान किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 400 वृक्ष के पौधे बांटे गए। इस कार्यक्रम में उपस्थित मुखिया पूर्व मुखिया एवं वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि हिंद किशोर राम , बिंदेश्वरी प्रसाद बिहारी रामजी यादव, मुखिया राजकुमार यादव, गोविंद बिहारीएमो महेश प्रसाद, पंचायत सेवक विजय शर्मा सुपरवाइजर शीतल पिंगुवा, सहीया साथी उमा कुमारी , सुलेखा देवी प्रखंड सभागार के सभी सदस्य, स्वास्थ्य टीम, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट

continue reading
 भविष्य व नवपीढ़ी के लिए ऊर्जा संरक्षण जरूरी-कलेक्टर  लंगेह/कलेक्टर ने दिलाया ऊर्जा संरक्षण संकल्प

भविष्य व नवपीढ़ी के लिए ऊर्जा संरक्षण जरूरी-कलेक्टर लंगेह/कलेक्टर ने दिलाया ऊर्जा संरक्षण संकल्प

Ibtesam Deshmukh 19-Dec-2023 69

कोरिया / आज ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर कलेक्टर सभागार में अधिकारियों, कर्मचारियों को कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने ऊर्जा संरक्षण संकल्प दिलाया गया है। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने संकल्प लेते हुए कहा कि ‘हम ऊर्जा का अपव्यय रोकेंगे एवं अन्य लोगों को भी ऊर्जा अपव्यय रोकने हेतु जागरूक करेंगे। हम ऊर्जा संरक्षण हेतु ऊर्जा दक्ष विद्युत उपकरणों के उपभोग हेतु जागरूक करेंगे। हम सौर संयंत्रों का उपयोग करेंगे तथा अन्य लोगों को भी उपयोग हेतु जागरूक करेंगे। हम जल का अपव्यय रोकेंगे तथा लोगों को इस हेतु जागरूक करेंगे। हम पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़ों को कटने से रोकेंगे तथा वृक्षारोपण करेंगे। आदर्श नागरिक होने के नाते हम ऊर्जा पर्यावरण एवं जल संरक्षण हेतु लोगों को जागरूक करेंगे ताकि आगे आने वाली पीढ़ी के लिये एक बेहतर वातावरण सुनिश्चित हो सके। एक नये व स्वच्छ भारत का निर्माण कर सकें।
बता दें ऊर्जा संरक्षण जलवायु परिवर्तन को कम करने में एक महत्वपूर्ण कारक है। यह गैर-नवीकरणीय संसाधनों के लिए नवीकरणीय ऊर्जा के प्रतिस्थापन में सहायता करता है। ऊर्जा संरक्षण अक्सर ऊर्जा की कमी का सबसे अधिक लागत प्रभावी समाधान है, साथ ही ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि के लिए पर्यावरण अनुकूल विकल्प भी है। जब हम ऊर्जा बचाते हैं, तो हम देश का बहुत सारा पैसा बचाते हैं। हम ऊर्जा का उत्पादन जितनी तेजी से कर सकते हैं उससे अधिक तेजी से उपभोग करते हैं। सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले ऊर्जा स्रोत, कोयला, तेल और प्राकृतिक गैस को बनने में हजारों साल लगते हैं। जब हम ईंधन की लकड़ी का कुशलतापूर्वक उपयोग करते हैं, तो हमारी ईंधन लकड़ी की आवश्यकताएं कम हो जाती हैं, साथ ही इसे इकट्ठा करने के लिए हमारी मेहनत भी कम हो जाती है। एक इकाई ऊर्जा बचाना दो इकाई ऊर्जा पैदा करने के बराबर है। ऊर्जा उत्पादन और खपत वायु प्रदूषण के एक महत्वपूर्ण हिस्से और 83 प्रतिशत से अधिक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार है।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जिलेवासियों से आव्हान किया कि प्राकृतिक रूप से प्राप्त कोयला, पेड़, पानी, खनिज, ऊर्जा, बिजली आदि की बचत सबकी जिम्मेदारी है, भविष्य व नई पीढ़ी के लिए प्रकृति प्रदत्त संसाधनों को बचाकर रखना भी हम सबकी जवादेही है। इसलिए जितनी जरूरत हो उतना ही उपयोग करें।
बता दें छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा अभिकरण (क्रेडा) द्वारा विगत 11 वर्षों में प्रदेष में ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। ऊर्जा संरक्षण संकल्प के अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती नंदिनी साहू, संयुक्त कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो, डिप्टी कलेक्टर श्री राकेश कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती चांदनी कंवर सहायक अभियंता व जिला प्रभारी क्रेडा श्री सुजीत श्रीवास्तव व अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

continue reading
 कलेक्टर ने जरूरतमंद को दिलाया भरोसा/जनदर्शन से मिली एक नई उम्मीद

कलेक्टर ने जरूरतमंद को दिलाया भरोसा/जनदर्शन से मिली एक नई उम्मीद

Ibtesam Deshmukh 19-Dec-2023 51

कोरिया /जिले के मुखिया यानी कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने विधानसभा निर्वाचन कार्य संपन्न होने के बाद आज पहली जनदर्शन का आयोजन कलेक्टर सभागार में किया गया था। पटना जनपद के गांव से छोटे बच्चों को लेकर कुछ महिलाएं अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आए हुए थे। कलेक्टर से इन महिलाओं से बात करते, उसके पहले कलेक्टर श्री लंगेह ने इन महिलाओं के लिए कुर्सी व्यवस्था करने का निर्देश दिए और महिलाओं को बैठने को बोलते ही, इनमें से एक महिला ने धीरे स्वर में कहा कि ‘कलेक्टर साहब होकर इतने आत्मीयता के साथ बात करेंगे, बैठने बोलेंगे यह हम लोग नहीं सोचे थे।‘
कलेक्टर श्री लंगेह ने बहुत ही गंभीरता से उनकी परेषानियों को सुने और तत्काल निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारी को फोन पर निर्देश भी दिए। बता दें एक स्कूल में रसोइया का काम करने वाले इन महिलाओं का पारिश्रमिक विगत कुछ महीनों से नहीं मिलने के कारण उन्हें परेषानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसी संबंध में आज जनदर्षन के माध्यम से अपनी बात रखने यहां पहुंची हुईं थी। कलेक्टर ने इनके आवदेन को पढ़ा और उनकी समस्याओं को सुनते ही तत्काल संबंधित अधिकारी को निराकरण करने के निर्देश दिए।
एक अन्य प्रकरण में 8, 9 वर्षों से दैनिक मजदूरी पर कार्यरत सफाई कर्मी व उनके पिता आवेदन लेकर आए थे कि उनके पुत्र को बिना कारण विगत जनवरी माह से काम से निकाल दिया गया है। कलेक्टर श्री लंगेह ने आवेदन पर संज्ञान लेते ही संबंधित अधिकारी से जवाब.तलब किया और कहा कि नियमानुसार कार्यवाही करें तथा इसके बारे में समुचित जानकारी भी दें।
इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर एक हितग्राही आवेदन दिए। उन्होंने कलेक्टर श्री लंगेह को बताया कि अभी तक एक किस्त मिल चुका है बाकी किस्त अभी तक नहीं मिला है, तत्काल कलेक्टर ने तहसीलदार को इस संबंध कार्यवाही करने के निर्देश दिए और संबंधित के समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए।

continue reading
राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगांना तथा मिजोरम राज्य से हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ

राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगांना तथा मिजोरम राज्य से हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ

मनेन्द्रगढ़/16 दिसम्बर 2023/* भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने के लिए हितग्राहियों से वर्चुअल माध्यम संवाद किया। वहीं राज्य नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम के लिए जिलों से दोपहर 3 बजे जुड़े और राज्य के समस्त जिलों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश भर के गांवों में करोड़ों परिवारों को किसी सरकारी कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाए बिना सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ मिला है।
उन्होंने रेखांकित किया कि सरकार ने लाभार्थियों की पहचान की और फिर उन तक लाभ पहुंचाने के लिए कदम उठाए। उन्होंने कहा, इसलिए लोग कहते हैं, मोदी की गारंटी का मतलब पूरी होने की गारंटी है। उन्होंने ‘मोदी की गारंटी’ वाहन का स्वागत करने के लिए लोगों का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कार्यक्रम शुरू होने से पहले होने वाले कई कार्यकलापों जैसे- चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान, जागरूकता पैदा करने के लिए निकाली जा रही प्रभात फेरी, स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान विकसित भारत पर बच्चों की चर्चा, बनाई जा रही रंगोली और प्रत्येक घर के द्वार पर जलाए जा रहे दीपों का भी उल्लेख किया। श्री मोदी ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि पंचायतों ने विशेष समितियों का गठन किया है और वीबीएसवाई के स्वागत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों की भागीदारी की भी सराहना की और संतोष व्यक्त किया कि वीबीएसवाई देश के हर कोने तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा, “इससे उन क्षेत्रों के लोगों को भी सहायता मिलेगी जहां यह गारंटीशुदा वाहन अभी तक नहीं पहुंच पाया है। उन्होंने कहा, “मोदी के वीआईपी वे लोग हैं जो निर्धन हैं, वंचित हैं और जिनके लिए सरकारी कार्यालयों के द्वार भी बंद थे।” उन्होंने इस बात पर बल दिया कि देश का प्रत्येक निर्धन व्यक्ति उनके लिए वीआईपी है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, ”देश की प्रत्येक मां, बहन और बेटी मेरे लिए वीआईपी हैं। देश का हर किसान मेरे लिए वीआईपी है। देश का हर युवा मेरे लिए वीआईपी है।”उन्होंने उनसे चार चीजों अर्थात् पानी, पोषण, व्यायाम या फिटनेस और अंत में पर्याप्त नींद को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कहा, “स्वस्थ शरीर के लिए ये चारों बहुत आवश्यक हैं। अगर हम इन चार पर ध्यान दें, तो हमारे युवा स्वस्थ होंगे और जब हमारे युवा स्वस्थ होंगे, तो देश स्वस्थ होगा।”प्रधानमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ली गई शपथ जीवन मंत्र बननी चाहिए। उन्होंने समापन करते हुए कहा कि “चाहे सरकारी कर्मचारी हों, जन प्रतिनिधि हों या नागरिक हों, सभी को पूरी निष्ठा के साथ एकजुट होना होगा। सबके प्रयास से ही भारत का विकास होगा।
केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हितग्राहियों तक सीधे पहुंचाने के लिए आज 16 दिसंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत जिले में हुई। जिसके अंतर्गत जिले में चिन्हित किये गये पांच स्थलों में जिला प्रशासन के पूरे प्रशासनिक अमले ने शिविर स्थल में आये आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिले के तीन जनपद पंचायत जिसमें ग्राम पंचायत जनकपुर स्टेडियम (जनकपुर), बेलबहरा (मनेन्द्रगढ़), खेल मैदाने के सामने जनपद पंचायत (खड़गवां) में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजन किया गया था।
विकासखण्ड खड़गवा में नव निर्वाचित विधायक श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उपस्थित जनों को भारत को विकसित बनाने की शपथ दिलाई। इस अवसर जिला कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा तथा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उसमें विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत प्रत्येक व्यक्ति को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिये वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार किया गया था, जिसके परिणाम स्वरूप कार्यक्रम में हजारो की संख्या भीढ़ इकट्ठा हुई थी।
*स्वास्थ्य मेला -* जिला मनेद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में आज 16 दिसंबर 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा के से शुभारंभ कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुर्गा के मार्गदर्शन में जिले के तीनों ब्लॉक को भरतपुर, खडगवां, महेंद्रगढ़ में  हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। ब्लॉक भरतपुर के जनकपुर में, ब्लॉक मनेद्रगढ़ के बेलबाहरा पंचायत में ब्लॉक गुड़गांव के सामुदायिक भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।  उक्त हेल्थ कैंप में एन सी डी स्क्रीनिंग जिसमें बीपी शुगर जांच, निश्चय मित्र पंजीयन, टीवी स्क्रीनिंग, एनीमिया मुक्त भारत के अंतर्गत सिकल सेल जांच एवं आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे एवं वितरित भी किये गये।
*ऑन द स्पाट सर्विस-* ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ के अंतर्गत, उज्जवला योजना, आधार कार्ड अपडेटेशन आदि के स्टॉल लगाये गये थे। इसके साथ ही नागरिक उपयोगी अन्य सभी योजनाओं का लाभ दिलाने भी इन स्टाल में व्यवस्था की गयी।
continue reading
 विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए जिले भर में स्वच्छता अभियान/कलेक्टर के निर्देश पर सभी जनपद पंचायत अंतर्गत ली गई स्वच्छता शपथ

विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए जिले भर में स्वच्छता अभियान/कलेक्टर के निर्देश पर सभी जनपद पंचायत अंतर्गत ली गई स्वच्छता शपथ

Ibtesam Deshmukh 16-Dec-2023 47

कोरिया / विकसित भारत संकल्प यात्रा के आगामी आयोजन के पूर्व आज कोरिया एवं एमसीबी जिले के सभी जनपदों में अलग अलग स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया और स्वच्छता की शपथ ली गई। भारत सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा आरम्भ की गई है इसके अंतर्गत स्वच्छता अभियान प्रारम्भ किया गया। कोरिया जिले के जनपद पंचायत सोनहत और बैकुंठपुर सहित एमसीबी जिले के जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़, भरतपुर और खड़गंवा के अलग अलग ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया गया, बच्चों के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई और शपथ दिलाई गई। इस सम्बंध में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कलेक्टर कोरिया श्री विनय कुमार लंगेह और एमसीबी कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा के निर्देशन में दोनों जिलों के सभी पांच जनपद पंचायत के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा। इस कड़ी में आज जनपद पंचायत बैकुंठपुर के खरवत विद्यालय के बच्चों के द्वारा ग्रामीणों के बीच जन जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। इसके अलावा ग्राम पंचायत जमगहना, ग्राम पंचायत पटना में सार्वजनिक क्षेत्र में साफ सफाई कर सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। जनपद सोनहत के मुख्यालय ग्राम पंचायत सोनहत  मे जनपद पंचायत सीईओ के उपस्थिति में  एलईडी वैन कार्यक्रम स्थल पर श्रम दान से सफाई किया गया एवम् स्वच्छता शपथ दिलाई गई। जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष ने आगे बताया कि जनपद खडगंवा के मुख्यालय ग्राम पंचायत खडगंवा मे जनपद पंचायत सीईओ की उपस्थिति में श्रम दान से सफाई की गई। जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत कठौतिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत स्कूल में स्वच्छता शपथ करवाया गया जिसमे सरपंच,सचिव, एसएचजी महिलाएं एवम शिक्षक उपस्थित रहे। भरतपुर जनपद पंचायत के सभा कक्ष मे तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति मे स्वच्छता मिशन की शपथ दिलाई गई।

continue reading
 वृहद स्वच्छता अभियान के तहत प्रेमाबग तालाब की हुई सफाई

वृहद स्वच्छता अभियान के तहत प्रेमाबग तालाब की हुई सफाई

Ibtesam Deshmukh 16-Dec-2023 50

कोरिया/ वृहद स्वच्छता अभियान के तहत आज नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के प्रेमाबाग तालाब में सफाई कराई गई। जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता को मद्देनजर रखते हुए निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है और अपने आस-पास सफाई के लिए आम नागरिकों को कचरा न फैलाने और सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन देश भर में व्यापक तौर पर राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में चलाया जा रहा है और इस मिशन से समाज में बेहतर बदलाव हुआ है।
        स्वच्छ भारत अभियान का मकसद सिर्फ घरेलू कचरे या प्लास्टिक वेस्ट रोकना ही नहीं बल्कि इंडस्ट्रियल वेस्ट, मेडिकल कचरे, प्रदूषण और अन्य सभी तरह के कूड़े से से देश को मुक्त बनाना है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री मनीष वारे ने बताया की अगर हम कचरा केवल डस्टबिन में फेंके, यहां-वहां थूकें नहीं, प्लास्टिक की थैलियों की कम से कम इस्तेमाल करें, प्लास्टिक के जगह कपड़े का बैग उपयोग करें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें तो काफी हद तक हम अपने आस पास के कचरे और प्रदूषण को कम कर सकते है।

continue reading
 शहर में 15 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा/छूटे हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का फायदा/कलेक्टर ने की नागरिकों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

शहर में 15 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा/छूटे हितग्राहियों को मिलेगा योजनाओं का फायदा/कलेक्टर ने की नागरिकों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील

Ibtesam Deshmukh 14-Dec-2023 116

बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शहर में विकसित भारत संकल्प यात्रा  का क्रियान्वयन 15 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक होगा। शहर में 15 दिसम्बर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए प्रतिदिन दो कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस दिन मुंगेली नाका मैदान में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास, जरहाभाठा में दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कैम्प का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में भारत सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि जिनको अब तक योजनाओं का लाभ नहीं मिला है वे इन योजनाओं के लिए आवेदन देंगे और योजनाओं का लाभ उठाकर लाभान्वित होंगे। योजनाओं का लाभ लेने के लिए संबंधित शिविर स्थल पर आम नागरिकों से आवेदन भी प्राप्त किया जाएगा। कलेक्टर ने कैम्प में पहुंचकर लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल, एडीएम श्री आरए कुरूवंशी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के आईसी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। जिसके तहत 15 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक यह वैन बिलासपुर शहर में रहेगी इस वैन में ऑडियो विजुअल, ब्रोशर, पॉम्पलेट, बुकलेट है जिनके माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इन योजनाओं में आयुष्मान भारत, पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, पीएम उज्जवला योजना जैसी अन्य योजनाएं शामिल है। शिविर में हितग्राही मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए योजनाओं से लाभान्वित होने का अपना अनुभव भी साझा करेंगे। शिविर स्थल में कोई भी व्यक्ति अपनी शुगर, बीपी की जांच करा सकता है। टी.बी. स्क्रीनिंग भी की जाएगी। जो अपना एवं अपने परिवार का आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है वे मौके पर बनवा सकते है। पीएम उज्जवला (रसोई गैस) के लिए नामांकन भी कराया जा सकता है। कलेक्टर ने कहा कि हितग्राहियों की सूची की पोर्टल में एंट्री भी की जानी है। इसके लिए संबंधित विभागों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।

continue reading
 सादगी, सरल और सौम्य से भरपूर विष्णुदेव ने सरगुजा अंचल का बढ़ाया मान/विष्णुदेव साय ने भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए मुख्यमंत्री पद की ली शपथ/कोरियावासियो में साय के मुख्यमंत्री बनने पर जबरदस्त उत्साह

सादगी, सरल और सौम्य से भरपूर विष्णुदेव ने सरगुजा अंचल का बढ़ाया मान/विष्णुदेव साय ने भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए मुख्यमंत्री पद की ली शपथ/कोरियावासियो में साय के मुख्यमंत्री बनने पर जबरदस्त उत्साह

Ibtesam Deshmukh 13-Dec-2023 271

कोरिया / 59 साल 9 महीना 22 दिन की उम्र में सरगुजा सम्भाग के जशपुर जिले के ग्राम बगिया के लाड़ले बेटे श्री विष्णुदेव साय ने आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ की राजधानी, रायपुर में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
पिता श्री राम प्रसाद साय और माता श्रीमती जशमनी देवी के बड़े सुपुत्र श्री विष्णु देव साय एक जमीनी नेता है। पंच, सरपंच, सांसद, केंद्रीय राज्यमंत्री रहे अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रुप में अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं।
वैसे तो श्री साय बेहद मिलनसार, सादगी से भरपूर, सरल व्यक्तित्त्व के धनी और सौम्य से भरपूर है, लेकिन उनके दिमाग में इस बात की जुनून भी है कि भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए जी जान से जुटना है। ऊर्जा से लबरेज श्री साय देश व प्रदेश के विकास के लिए एक रोड मैप तैयार कर आगे बढ़ने पर विश्वास करते हैं।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के वैचारिक मार्गदर्शन और नैतिक प्रेरणा के बल पर मुख्यमंत्री श्री साय आगे बढ़ने पर विश्वास करते हैं, उनकी मंशा के अनुरूप सबसे आखिरी पंक्ति के आखिरी व्यक्ति को सरकार की हर जनहितकारी निर्णय का लाभ उन्हें पहले मिले।
बता दें ग्रामीण जीवन शैली में रहने व जीने वाले मुख्यमंत्री श्री साय के साथ छाया की तरह उनके हर सुख-दुःख में सहभागी पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी भी बेहद सादगी से रहती हैं।

कोरियावासियो को इस बात की बड़ी फक्र है कि राज्य गठन के बाद पहली बार सरगुजा अंचल से आदिवासी समुदाय से आने वाले साय जी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने हैं।
 बैकुंठपुर निवासी श्री अशोक जयसवाल का कहना है कि आदिवासी अंचल ही नहीं बल्कि ग्रामीण अंचल खासकर कोरिया सहित सरगुजा सम्भाग के विकास में और तेजी आएगी।
श्रीमती ललिता खलखो का कहना है कि हमें बहुत खुशी महसूस हो रही है कि श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री बने हैं।  वे दूरस्थ जशपुर अंचल से आते हैं ऐसे में सरगुजा सम्भाग सहित सभी अंचल का विकास अब तेजी से होगा।
कॉलेज में पढ़ाई कर रहे श्री आकाश सिंह ने कहा कि अब श्री साय जी मुख्यमंत्री बन गए हैं, ऐसे में हमारे अंचल के लोगों को रोजगार मिलेगा व इस अंचल में बड़े कारखाने लगाने के लिए जरूर पहल करेंगे।
किसान श्री मुसाफिर सिंह ने कहा कि श्री साय जी गांव, देहात को जानते समझते हैं, वे गाँवों के विकास के लिए जरूर कुछ नया करेंगे, किसानों के हित में बड़े निर्णय भी लेंगे। आदिवासियों के बेहतरी के लिए भी अनेक बड़े कदम उठाएंगे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ के जन-जन और बस्तर से सरगुजा व मोहला-मानपुर से लेकर रायगढ़ तक के बारे में बहुत ही नजदीक से जानकारी रखते हैं, ऐसे में आदिवासी अंचल हो या अनुसूचित जनजाति क्षेत्र या अनुसूचित जातियों के विकास हो या फिर अन्यवर्ग के विकास हो या अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करना हो, निश्चय ही नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय केंद्रीय योजनाओं और राज्य सरकार की नीतियों के बल पर प्रदेश को एक नई पहचान दिलाने में सफल होंगे।

continue reading
 प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस के लिए 28 लाख रूपये की राशि मंजूर

प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस के लिए 28 लाख रूपये की राशि मंजूर

Ibtesam Deshmukh 12-Dec-2023 33

कोरिया /कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिस के लिए 28 लाख रूपये की राशि मंजूर दी है। तहसील पोड़ी बचरा के ग्राम अमका की अंजली की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस श्री पुन्नालाल, ग्राम बडे़साल्ही के अविनाश की संर्प काटने से मृत्यु होने के पर उनके वारिश लक्ष्मी प्रसाद, ग्राम कदमबहरा के आदित्य की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिश बलदेव सिंह, ग्राम टेडमा की ननकी बाई की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिश श्री घासीराय, ग्राम कदमबहरा के शिवांश की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिश सनिता, ग्राम बडे़ कलुआ की सुनीता की गाज मारने से मृत्यु होने पर उनके वारिश सुमित एवं तहसील पटना के ग्राम बुड़ार के रूबेन्द्र की पानी डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिश चन्द्रवती के लिए क्रमशः 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई हैैं।

continue reading
 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 31 दिसंबर तक

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 31 दिसंबर तक

Ibtesam Deshmukh 12-Dec-2023 53

बिलासपुर/प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम रबी वर्ष 2023-24 योजना के क्रियान्वयन हेतु फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 है। उप संचालक, कृषि से मिली जानकारी के अनुसार योजना में गेहूं सिंचित, चना, गेहूं असिंचित, राई, सरसों एवं अलसी फसलों को शामिल किया गया हैं। इस योजना से किसानों को प्रतिकूल मौसम सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम रबी वर्ष 2023-24 अंतर्गत जिले में अधिकाधिक कृषकों को बीमा आवरण में सम्मिलित करने हेतु फसल बीमा प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया हैं। ऋणी किसान, जो ऋणी कृषक इस योजना में शामिल नहीं होना चाहते, उन्हंे भारत सरकार द्वारा जारी विकल्प चयन (आउटपुट) प्रपत्रानुसार हस्ताक्षरित घोषणापत्र रबी के लिये 24 दिसंबर 2023 तक संबंधित वित्तीय संस्थान में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा, अन्यथा संबंधित बैंक द्वारा संबंधित मौसम के लिये स्वीकृत, नवीनीकृत की गई अल्पकालीन कृषि ऋण को अनिवार्य रूप से बीमाकृत किया जायेगा। साथ ही कृषकों को अपना आधार रबी के लिये अंतिम तिथि में अथवा उससे पूर्व अपडेट कराना होगा।
अऋणी किसान को निम्न दस्तावेज देने होंगे - फसल लगाने वाले सभी अऋणी किसानों को प्रस्ताव पत्र के साथ नवीनतम आधार कार्ड की कॉपी, नवीनतम भूमि प्रमाण-पत्र (बी-1, पी-2) की कॉपी, बैंक पासबुक के पहले पन्ने की कॉपी जिस पर एकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड, बैंक का पता साफ दिख रहा हो, फसल बुवाई प्रमाण-पत्र अथवा प्रस्तावित फसल बोने का आशय का स्वघोषणा पत्र, किसान का वैध मोबाईल नंबर एवं बटाईदार, कास्तकार, साझेदार किसानों के लिये फसल साझा, कास्तकार का घोषणा पत्र इत्यादि दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।  
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम रबी वर्ष 2023-24 के अंतर्गत जिलावार, फसलवार बीमित राशि एवं किसानों द्वारा देय प्रीमियम की राशि निर्धारित की गई है। जिले के किसानों को चना फसल के लिए बीमित राशि 31 हजार रूपए, किसानों द्वारा प्रति हेक्टेयर हेतु देय प्रीमियम राशि 465 रूपए निर्धारित की गई है। अलसी के लिए बीमित राशि 18 हजार रूपए एवं देय प्रीमियम राशि 270 रूपए, सरसों के लिए बीमित राशि 21 हजार रूपए एवं देय प्रीमियम राशि 315 रूपए, गेहूं सिंचित के लिए बीमित राशि 26 हजार रूपए एवं देय प्रीमियम राशि 390 रूपए, गेहूं असिंचित के लिए बीमित राशि 23 हजार रूपए एवं देय प्रीमियम की राशि 345 रूपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है। किसान खाते से प्रीमियम डेबिट की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2023 तक है।

continue reading

dpboss