CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

 राजस्व मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें: कलेक्टर/राजस्व अधिकारियों की बैठक

राजस्व मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें: कलेक्टर/राजस्व अधिकारियों की बैठक

Ibtesam Deshmukh 09-Dec-2023 120


बिलासपुर 08 दिसंबर 2023/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने  अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गंभीरता दिखाते हुए समय पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। आम नागरिकों के प्रकरणों पर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि लोगों को परेशान ना होना पड़े। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र शीघ्र बनाने के निर्देश दिए।  
     बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी एसडीएम अपने संबंधित तहसील क्षेत्र के प्रकरणों की समीक्षा समय-समय पर सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित हर प्रकरण पंजीकृत होने चाहिए। राजस्व संबंधी प्रकरणों को दर्ज कर निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कार्यालयों में राजस्व प्रकरणों के दर्ज होने से निराकरण होने तक की पूरी प्रक्रिया में आने वाले व्यवाहारिक समस्याओं का चरणबद्ध तरीके से निराकरण हेतु विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इस संबंध में अधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। उन्होंने कहा कि समय पर प्रकरणों के निराकरण होने से आमजनों को राहत मिलती है। इस हेतु सभी अधिकारी गंभीरता से कार्य करें।
      कलेक्टर ने कहा कि राजस्व प्रकरणों का निराकरण एवं किसानों की समस्याओं का निराकरण निश्चित समयावधि में करें। कलेक्टर ने अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारा, सीमांकन, विवादित नामांतरण, ई कोर्ट में दर्ज प्रकरण, डायवर्सन, राजस्व वसूली, डिजीटल हस्ताक्षर की समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा।
रचना/16/1352

continue reading
 15 से 23 दिसंबर तक अग्निवीर थल सेना भर्ती

15 से 23 दिसंबर तक अग्निवीर थल सेना भर्ती

Ibtesam Deshmukh 08-Dec-2023 125

 

मनेन्द्रगढ़/ अग्निवीर थल सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जांजगीर चाम्पा जिले में 15 से 23 दिसंबर 2023 तक पुलिस लाइन, खोखरा भाटा जांजगीर चांपा में थल सेना भर्ती रैली का आयोजन किया गया है। थल सेना भर्ती रैली के लिये अप्रैल 2023 में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) का आयोजन किया गया था।थल सेना भर्ती में सीईई परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके है उन युवाओं को पुलिस लाइन, खोखरा भाटा जांजगीर चांपा जिले में आयोजित भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य प्रक्रिया में सहभागिता अपनी उपस्थिति देकर दर्ज करनी है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

 

continue reading
  आपात स्थिति में हवाई यात्रियों के बचाव के लिए मॉक ड्रिल

आपात स्थिति में हवाई यात्रियों के बचाव के लिए मॉक ड्रिल

Ibtesam Deshmukh 06-Dec-2023 93

बिलासपुर/बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट बिलासपुर में आज  सफलतापूर्वक एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल एक्सरसाइज  का आयोजन  किया गया। यह ड्रिल ब्यूरो  ऑफ सिविल एविएशन के गाइडलाइंस के अनुसार वर्ष में एक बार किया जाता है । बचाव समिति के चेयरमेन कलेक्टर होते हैं। इस कमिटी  के मेंबर एसपी, एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी, एयरपोर्ट के डायरेक्टर, सीएमएचओ ,सीएसओ, इंटेलिजेंस ब्यूरो, कासो, एयरलाइंस स्टेशन मैनेजर ,मनोचिकित्सक, भाषा विज्ञानी एवं स्थानीय थाने के अधिकारी होते हैं। इस  ड्रील में एयरपोर्ट  पर वास्तविक रूप से आतंकवादियो के द्वारा विमान की अपहरण की घटना की स्थिति से निपटने  एवम यात्रियों को सुरक्षित कैसे निकाला जाता है, उसका उसका अभ्यास किया जाता   है ।

continue reading
 अवैध अहातों पर चले बुलडोजर, शहर के चखना सेंटरों को किया जा रहा ध्वस्त/नगर निगम, आबकारी और पुलिस की टीम कर रही कार्रवाई/असामाजिक तत्वों का रहता था जमावड़ा, गुण्डागर्दी पर नकेल कसने की कवायद

अवैध अहातों पर चले बुलडोजर, शहर के चखना सेंटरों को किया जा रहा ध्वस्त/नगर निगम, आबकारी और पुलिस की टीम कर रही कार्रवाई/असामाजिक तत्वों का रहता था जमावड़ा, गुण्डागर्दी पर नकेल कसने की कवायद

Ibtesam Deshmukh 06-Dec-2023 108

बिलासपुर/राज्य में सरकार के बदलते ही अवैध कारोबार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बिलासपुर शहर में शराब दुकानों के पास संचालित अवैध चखना सेंटरों को नगर निगम द्वारा तोड़ा जा रहा है। सुबह 11 बजे नगर निगम,आबकारी की टीम ने सबसे पहले लिंक रोड स्थित शराब दुकान के पास संचालित अहाता पर बुलडोजर चलाया,जिसके बाद पुराना बस स्टैंड स्थित अहाता को जमींदोज किया,इसी तरह व्यापार विहार में संचालित चखना सेंटर को भी हटाया गया है। विदित है की शहर के अंदर सार्वजनिक स्थानों के पास संचालित इन अवैध चखना सेंटरों की वजह से आस-पास का माहौल खराब रहता था,दिन भर असामाजिक तत्वों के मजमा लगे रहने से महिलाओं का निकलना मुश्किल था। शहर के इन सभी चखना सेंटर के हट जाने से खुलेआम शराबखोरी और गुण्डागर्दी पर लगाम लगेगा। नगर निगम क्षेत्र के सरकंडा, सकरी, तिफरा, पुराना बस स्टैण्ड सहित सभी जगहों से अवैध चखना सेंटरों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

continue reading
छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर सहित रमन सिंह से कृष्ण बिहारी जायसवाल और विधायक भईया लाल राजवाड़े की सौजन्य मुलाकात हुई संपन्न

छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर सहित रमन सिंह से कृष्ण बिहारी जायसवाल और विधायक भईया लाल राजवाड़े की सौजन्य मुलाकात हुई संपन्न

कोरिया बैकुंठपुर -छत्तीसगढ़ सहित मध्य प्रदेश राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की धुंआधार जीत के बाद अब जहां तीनो राज्यों की राजधानी की सियासी हलचल तेज हो गई है।और सभी नव निर्वाचित विधायको की मैराथन बैठकों की शुरुआत हो चुकी है।तो वहीं सभी को दिल्ली दरबार के फैसले का भी बेसब्री से इंतज़ार है। जिसको लेकर कह सकते हैं कि राजधानी तलब हुए विधायकों में यह भी संसय ब्याप्त है की राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसका चेहरा तय होगा।और किसे सर्वसहमति से विधायक दल का नेता चुना जायेगा।किसे मिलेगा मंत्रालय तो किसे सिर्फ बतौर विधायक संतुष्ट होना पड़ेगा।इन सब पहलुओं के बीच राजनीतिज्ञों की आपसी तर्क वितर्क का दौर भी अपनी अलग भूमिका में देखा और सुना जा रहा है। बात करें तो छत्तीसगढ़ के राजधानी पहुंचे विधायकों को प्रतीक्षा है तो विधायक दल के नेता चुने जाने को लेकर और जिसको लेकर अब भी किसी प्रकार की कोई शुरुआत नही हो सकी है बहरहाल अब भी छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित विधायक राजधानी में विराजमान हैं और हाईकमान दिल्ली दरबार के फैसले की प्रतीक्षा कर रहे हैं।आपको बता दें कि कोरिया जिले के बैकुंठपुर विधानसभा सीट से नव निर्वाचित भाजपा विधायक भईया लाल राजवाड़े,कोरिया भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल,भटगांव विधायक श्री मति लक्ष्मी राजवाड़े, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मराबी, एम सी बी जिले के मनेंद्रगढ़ विधान सभा क्षेत्र से नव निर्वाचित भाजपा विधायक श्याम बिहारी जायसवाल,सहित कोरिया प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलेश शर्मा की राजधानी रायपुर में भाजपा के दिग्गज नेताओं से सौजन्य मुलाकात संपन्न हो चुकी है।जिसमे छत्तीसगढ़ राज्य के प्रभारी ओम माथुर,छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन मंत्री पवन साय,पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से सभी की मुलाकात पश्चात कोरिया की टीम के साथ पहुंचे सूरजपुर के दो विधायकों को नेताओं के द्वारा जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी गई। मुलाकात के दौरान भाजपा कोरिया के जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के द्वारा कोरिया जिले की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और हालातों के मद्देनजर बड़े नेताओं से पहलुओं को साझा भी किया गया।
continue reading
विधान सभा निर्वाचन 2023 मतगणना संबंधी प्रेस वार्ता संपन्न/मतगणना की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है/कलेक्टर

विधान सभा निर्वाचन 2023 मतगणना संबंधी प्रेस वार्ता संपन्न/मतगणना की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है/कलेक्टर

Ibtesam Deshmukh 02-Dec-2023 180

 मनेंद्रगढ़/ आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ विधान सभा निर्वाचन 2023 हेतु मतगणना तिथि 03 दिसंबर 2023 को नियत है। कलेक्टर व ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने प्रेस वार्ता में निर्वाचन संबंधी विभिन्न जानकारियाँ दी। उन्होंने बताया कि जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधासभा क्षेत्र क्रमांक 1 एवं 2 से क्रमशः 9-9 अभ्यर्थियों ने सहभागिता ली है। जिले में प्रातः 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी। उन्होंने कहा कि ज़िले के दोनों विधान सभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल 311324 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमे से 155293 पुरुष तथा 156023 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर के कुल 8 मतदाताओं में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत के अन्तर्गत कुल 310 मतदान केंद्र बनाये गये थे। जिसमे से 78 मतदान केंद्र कोरिया ज़िले के अन्तर्गत आते हैं, उसी प्रकार विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेंद्रगढ़ में 156 मतदान केंद्र बनाये गये थे। उन्होंने बताया कि ज़िले में कुल 79 प्रतिशत मतदान हुई है।


मतगणना संबंधी जानकारी देते हुए श्री दुग्गा ने कहा कि 3 दिसम्बर 2023 को मतगणना हेतु सभी प्रकार की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है। मतगणना हेतु निर्धारित मतगणना स्थल सीजीएसडब्ल्यूसी गोदाम चैनपुर को 3 दिसंबर 2023 को खोला जाएगा एवं ज़िले में प्राप्त पोस्टल बैलेट को ज़िला कोषालय मनेंद्रगढ़ से सुरक्षा व्यवस्था सहित मतगणना केंद्र तक लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतगणना के पश्चात सीयू को स्ट्रॉंग रूम में सील किया जाएगा तथा वीवीपैट की पर्चियों को निकाल कर काला लिफ़ाफ़े में सील किया जायेगा। तत्पश्चात बीयू एवं सीयू को मतदान केंद्रवार पूर्ववत सीजीएसडब्ल्यूसी गोदाम चैनपुर में सील बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वीवीपैट को पुराना बालक प्राथमिक शाला भवन मनेंद्रगढ़ में पृथक से स्ट्रॉंग रूम में रखा जायेगा। मतगणना से संबंधित सभी कार्य हेतु सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था की गई है। मतगणना हॉल में पोस्टल बैलेट गणना हेतु क्रमशः विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 01 तथा 2 हेतु 2 टेबल तथा ईवीएम गणना के लिये क्षेत्र क्रमांक 01 हेतु 21 तथा क्षेत्र क्रमांक 02 हेतु 14 टेबल की व्यवस्था की गई है। मतगणना के अंत में रैंडम 5 वीवीपैट मशीनों की गणना हेतु प्रत्येक विधान सभा में एक-एक टेबल को व्यवस्थित किया गया है। विधान सभा 01 कुल 310 मतदान केंद्र की गणना 15 चक्रों में तथा विधान सभा क्षेत्र 02 के कुल 156 केंद्रों की गणना 12 चक्रों में पूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना स्थल की सुरक्षा हेतु 3 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है, साथ ही हॉल में मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूर्णतः प्रतिबंधित है। मतगणना परिसर के अंदर किसी भी वाहन का प्रवेश वर्जित है। उन्होंने बताया कि मतगणना कक्ष में आरओ द्वारा जारी परिचय पत्र लगाना अनिवार्य होगा। उसके बिना हॉल में प्रवेश नहीं दी जायेगी। मतगणना अभिकर्ताओं को गेट क्रमांक 1 व 2 से प्रवेश दिया जायेगा। इसके अलावा मीडिया कवरेज हेतु मीडिया सेंटर की व्यवस्था की गई है, तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए पास धारी को ही मतगणना हॉल तक जाने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल के अंदर जाने हेतु नोडल नियुक्त किया गया है जो 4-4 के समूह में मीडिया कर्मियों को अंदर ले जाएँगे। इस दौरान कैमरा आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी, सभी रिकॉर्डिंग ज़िला जनसंपर्क अधिकारी द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी।

continue reading
कठौतिया तिराहा से पीडब्ल्यूडी तिराहा तक भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित सवारी वाहन तथा अन्य वाहनों के लिए मार्ग किया गया है परिवर्तित

कठौतिया तिराहा से पीडब्ल्यूडी तिराहा तक भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित सवारी वाहन तथा अन्य वाहनों के लिए मार्ग किया गया है परिवर्तित

मनेन्द्रगढ़/ 01 दिसम्बर 2023/ 03 दिसम्बर 2023 को विधानसभा निर्वाचन 2023 मतगणना होने के कारण सुबह 07.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक इमली गोलाई तिराहा से पीडब्ल्यूडी तिराहा तक भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। बैकुण्ठपुर-कोरिया की ओर से आने वाली भारी वाहनों (ट्रक, ट्रेलर एवं अन्य वाहन) को कठौतिया के पास रोका जायेगा। बैकुण्ठपुर-कोरिया की ओर से आने वाली सवारी

वाहनों तथा अन्य वाहन ईमली गोलाई तिराहा लालपुर गेट से होते हुए बस स्टैण्ड के रास्ते मनेन्द्रगढ़ में प्रवेश करेंगे। तथा मध्यप्रदेश से आने वाले समस्त भारी वाहनों को घुटरीटोला बेरियर के उस पार रोका जावेगा एवं मध्यप्रदेश की ओर से आने वाली सवारी वाहनों तथा अन्य वाहन बस स्टैण्ड मनेन्द्रगढ़ के रास्ते ईमली गोलाई तिराहा होते लालपुर रोड़ से गन्तव्य की ओर प्रस्थान करेंगे। समस्त भारी वाहनों तथा सवारी वाहनों के प्रवेश मुख्य मार्ग मनेन्द्रगढ़ की ओर पूर्णतः प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

 
 
continue reading
 मतगणना हॉल में लगाया जायेगा अतिरिक्त टेबल

मतगणना हॉल में लगाया जायेगा अतिरिक्त टेबल

Ibtesam Deshmukh 01-Dec-2023 68

मनेन्द्रगढ़/  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने  जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 500 से अधिक डाकमत पत्र प्राप्त होने तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत में कुल 310 मतदान केन्द्र होने के कारण गणना करने में अधिक चक्रों में लगानी पड़ती। जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत के लिए 7 अतिरिक्त टेबल लगाने का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग में प्रस्तुत किया गया था। भारत निर्वाचन आयोग ने प्रस्ताव पर अनुमोदन देते हुए अनुमति प्रदान की गयी है। ज्ञात हो कि मनेन्द्रगढ़ जिले में दोनों विधानसभा मिलाकर कुल 466 मतदान केन्द्र है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत में 232 मतदान केन्द्र मनेन्द्रगढ़ जिले में है तथा शेष 78 मतदान केन्द्र सोनहत जिला कोरिया में है। निर्वाचन पश्चात् 78 मतदान केन्द्रों की गिनती मनेन्द्रगढ़ जिले में होनी है। अब दोनों को मिलाकर 310 मतदान केन्द्र की गिनती इसी जिले में की जायेगी। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ में 156 मतदान केन्द्र है।
  विधानसभा निर्वाचन 2023 मतगणना हेतु (सीयू) कन्ट्रोल यूनिट तथा डाकमत पत्रों की गणना के लिए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत में ईवीएम गणना के 21 टेबल तथा डाकमत पत्र के लिए 2 टेबल मिलाकर कुल 23 टेबल लगाये जायेगे। इस विधानसभा की गिनती 15 चक्रों में सम्पन्न होगी। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ में ईवीएम की गणना के लिए 14 टेबल तथा डाकमत पत्र के लिए 2 टेबल कुल 16 टेबल लगाये जायेंगे। इस विधानसभा की गिनती 12 चक्रों में पूर्ण होगी।

continue reading
 मतगणना दिवस को देशी-विदेशी मदिरा दुकान रहेगी बंद

मतगणना दिवस को देशी-विदेशी मदिरा दुकान रहेगी बंद

Ibtesam Deshmukh 01-Dec-2023 78

कोरिया/कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री विनय कुमार लंगेह ने छत्तीसगढ़ अबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा 1 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 03 दिसम्बर को मतगणना दिवस पर शुष्क दिवस घोषित किया है। 03 दिसम्बर को जिले के अवस्थित कम्पोजिट मदिरा दुकान, विदेशी मदिरा दुकान बैकुण्ठपुर तथा एफ.एल 4(क) क्लब बार बंद रहेंगी। उक्त अवधि में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।

 

continue reading
 अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Ibtesam Deshmukh 29-Nov-2023 147

कोरिया/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जानकारी दी हैं कि कोरिया एवं एम0सी0बी0 जिले के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, शिक्षा महाविद्यालय, नर्सिग कॉलेज, डाइट, आई.टी.आई, पॉलिटेक्निक आदि के प्राचार्य एवं संस्था प्रमुख छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है वे शिक्षा सत्र 2023-24 हेतु ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा 12वीं से उच्चतर के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण हेतु https://postmatri-scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
छात्रवृति हेतु विद्यार्थी नवीन एवं नवीनीकरण ऑनलाइन आवेदन 28 नवम्बर से 30 दिसम्बर 2023, ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने हेतु 15 दिसम्बर से 20 जनवरी 2024 एवं सेक्शन ऑडर लॉक करने 15 दिसम्बर से 24 जनवरी 2024 तक निर्धारित है। निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन स्वीकृत नहीं किये जायेंगे एवं ड्राफ्ट प्रपोजल अथवा सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।

continue reading
 मतदान मतगणना 3 दिसम्बर को शुष्क दिवस घोषित

मतदान मतगणना 3 दिसम्बर को शुष्क दिवस घोषित

Ibtesam Deshmukh 29-Nov-2023 71

कोरिया /कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री विनय कुमार लंगेह ने छत्तीसगढ़ अबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा 1 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 03 दिसम्बर को मतदान मतगणना दिवस पर शुष्क दिवस घोषित किया है। 03 दिसम्बर को जिले की समस्त क्लब बार, देशी, विदेशी, कंपोजिट मदिरा की फुटकर दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी। कलेक्टर ने उक्त घोषित शुष्क दिवस का कड़ाई से पालन कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये है।

continue reading
नेताप्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने शहर के गणमान्य नागरिकों से सहयोग के लिए किया अपील

नेताप्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने शहर के गणमान्य नागरिकों से सहयोग के लिए किया अपील

नेताप्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने शहर के गणमान्य नागरिकों से सहयोग के लिए किया गया है अपील                                                  कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है. अब इससे आम जनजीवन भी काफी हद तक प्रभावित होता दिख रहा है. इस ठिठुरन वाली ठंड में कुछ लोगों के जीवन पर ही संकट बन जाता है. खासतौर पर उन लोगों के लिए यह समय  काफी चुनौतीपूर्ण होता है, जिनकी आर्थिक स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं होती यानी जो लोग अपने लिए खाने-पहनने तक का इंतजाम नहीं कर पाते. उनके लिए ठंड अनेक मुश्किलों को साथ लेकर आता है.

नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने शहर के गाणमान नागरिकों से की है अपीलआप सभी के सहयोग से  जरूरतमंदों को बिना रुपये खर्च किए पहनने के लिए कपड़े मिल जाते  जिससे उनको इस ठंड में थोड़ी राहत मिलती . ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों को गर्म कपड़ों की पर्याप्त मात्रा में आवश्यकता होती है, लेकिन बहुत से ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें यह कपड़े भी उपलब्ध नहीं हो पाते जरूरतमंदों के लिए  हर जगह जनप्रतिनिधियों समाज सेवी संगठनों के द्वारा  हो ऐसी पहल'
नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने  बताया कि हमारे घरों में बहुत से ऐसे  कपड़े रहते हैं जो घर  में रखे हुए हैं उन  गर्म कपड़ों  कि हमें जरूरत नहीं होती है  पहनने के लिए   अधिक कपड़े होते हैं या जिनकी आवश्यकता नहीं होती, वह हमें फोनकर मेरे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं हम आएंगे कपड़ा लेने आपके द्वारा  या जरूरतमंदों को जाकर  स्वयं अपने हाथों से  दे एक  खुशी और अनुभूति प्राप्त होती है मदद कर के. अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने कहा कि हमेशा लोगों की मदद करते रहना चाहिए
continue reading
 कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण/दो और पोषण पुनर्वास केंद्र खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजने दिए निर्देश/ननकी बाई का तत्काल बना दिव्यांग प्रमाण पत्र

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण/दो और पोषण पुनर्वास केंद्र खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजने दिए निर्देश/ननकी बाई का तत्काल बना दिव्यांग प्रमाण पत्र

Ibtesam Deshmukh 25-Nov-2023 205

बिलासपुर/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज फिर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर मिल रहे इलाज एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने मरीजों के साथ संवेदनशील एवं मानवतापूर्ण बरताव करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएचओ को सभी ब्लॉकों में शिविर के माध्यम से दिव्यांगों को प्रमाण पत्र जारी करने कहा। कलेक्टर ने अस्थिरोग विभाग के ओपीडी मंे मस्तूरी ब्लॉक के सोनलोहर्सी से आई दिव्यांग ननकी बाई का दिव्यांग प्रमाण पत्र तत्काल बनवाकर प्रदान किया। अस्पताल की साफ-सफाई एवं उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की। सिविल सर्जन कार्यालय में मेडिकल बोर्ड संचालन की पूरी प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कुपोषित बच्चों के संबंध में भी जानकारी ली। कुपोषित बच्चों को कार्ययोजना बनाकर योजना का लाभ दिलाने कहा। कलेक्टर ने मस्तुरी एवं रतनपुर में भी पोषण पुनर्वास केंद्र खोलने के संबंध में जल्द प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश सीएमएचओ को दिए। अस्पताल परिसर में 100 बिस्तर युक्त मातृ एवं शिशु अस्पताल का भी सघन निरीक्षण किया। अस्पताल में मिल रहे भोजन एवं इलाज के बारे में मरीजों से पूछताछ की। कलेक्टर ने अस्पताल में मरीजों के लिए उपलब्ध दवाईयों एवं उसके वितरण कार्य का भी जायजा लिया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. राजेश शुक्ला एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिल गुप्ता मौजूद थे।

 

continue reading
 छात्रवृत्ति के लिए आधार से लिंक मोबाईल नंबर का सत्यापन जरूरी

छात्रवृत्ति के लिए आधार से लिंक मोबाईल नंबर का सत्यापन जरूरी

Ibtesam Deshmukh 25-Nov-2023 95

बिलासपुर/राज्य की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु संचालित ऑनलाईन पोर्टल में जरूरी बदलाव करते हुए आधार से लिंक मोबाईल नंबर की प्रविष्टि को अनिवार्य किया गया है। वर्तमान सत्र 2023-24 से विद्यार्थियों द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए किये गये आवेदन का सत्यापन आधार से लिंक मोबाईल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में आदिवासी विकास विभाग बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में संचालित सभी शासकीय एव अशासकीय संस्थाओं में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को ये सूचना दी गई है कि वे आधार नम्बर पर रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर आवेदन करते समय पोर्टल पर दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे। रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी पोर्टल पर दर्ज करने के बाद ही विद्यार्थियों का आवेदन लॉक होगा। जिसके बाद विद्यार्थियों के आवेदन ऑनलाईन स्वीकार किये जायेंगे।

continue reading
 मतगणना प्रेक्षकों ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण/मतगणना तिथि से पहले समुचित व्यवस्था करने को दिए निर्देश/मतगणना महज 9 दिन शेष

मतगणना प्रेक्षकों ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण/मतगणना तिथि से पहले समुचित व्यवस्था करने को दिए निर्देश/मतगणना महज 9 दिन शेष

Ibtesam Deshmukh 23-Nov-2023 48

कोरिया /बैकुंठपुर विधानसभा निर्वाचन क्रमांक 03 का मतदान 3 दिसम्बर को होना है।
 आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, रायपुर से पहुंचे मतगणना प्रेक्षक श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो एवं श्री विपिन पटेल ने स्ट्रांग रूम बनाए गए बैकुंठपुर के रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर श्री टोप्पो ने मतगणना तिथि के पहले समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। ईवीएम मशीन को कड़ी सुरक्षा व चाक चौबंद के बीच कमरे को ताला-सील से बंद किया गया है सीसी कैमरे भी लगाया गया है और 24 घण्टे सुरक्षा जवान भी तैनात किया गया हैं।
निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नंदिनी साहू, रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती अंकिता सोम उपस्थित रहे। बता दें 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।  बैकुंठपुर विधानसभा निर्वाचन के तहत 228 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 14 मतगणना टेबल लगेंगे और 17 राउंड में मतगणना होगी।


continue reading
 शराब है बुरी-इनसे बनाकर रखें दूरी- मोनिका ठाकुर/क्षणिक आवेश में ले रहे हैं जान/परिवार-समाज को आगे आने की जरूरत

शराब है बुरी-इनसे बनाकर रखें दूरी- मोनिका ठाकुर/क्षणिक आवेश में ले रहे हैं जान/परिवार-समाज को आगे आने की जरूरत

Ibtesam Deshmukh 22-Nov-2023 149

कोरिया/जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर ने कहा है कि ज्यादातर अपराध व दुर्घटना अधिक शराब के सेवन से हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि क्षणिक आवेश से जानलेवा हमला हो रहे हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शराब के नशे में अपने मानसिक संतुलन खो रहे हैं और इस तरह घटना को अंजाम दे रहे हैं।
उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि किसी भी हालत में वाहन चलाते समय नशे का सेवन न करें और सीट बेल्ट, हेलमेट के साथ सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की बात कही।
श्रीमती ठाकुर ने कहा कि पारिवारिक विवाद हो या फिर जमीन विवाद या फिर पति-पत्नी में शक का मामला हर बात पर शराब का सेवन करके इस तरह के जानलेवा घटना घटित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शराब बहुत बुरी है, इससे दूरी बनाकर रखना ही जरूरी है। समाज प्रमुखों व सभी वर्गों से अपील करते हुए कहा कि शराब से स्वयं व परिवार, समाज को बचाए रखने में अपना योगदान दें।

continue reading
तेतरोन पंचायत के ग्राम अंबाडीह में श्री श्री 108 श्री एकादशी व्रतोद्यापन गृहप्रवेश सह श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ किया जा रहा है ।

तेतरोन पंचायत के ग्राम अंबाडीह में श्री श्री 108 श्री एकादशी व्रतोद्यापन गृहप्रवेश सह श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ किया जा रहा है ।

 जयनगर/जयनगर प्रखंड अंतर्गत तेतरोन पंचायत के ग्राम अंबाडीह में श्री श्री 108 श्री एकादशी व्रतोद्यापन गृहप्रवेश सह श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ किया जा रहा है ।। यह यज्ञ गोहाल ग्राम निवासी आचार्य बसंत शास्त्री  महाराज के आचार्यत्व में विधिवत् रूप से संपन्न की जा रही है ।। इस यज्ञ में वाराणसी एवम् देवघर से आए विद्वानों के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ यज्ञपुरुष भगवान की भव्य आराधना की जा रही है  ।।साथ ही यज्ञ में मिथिला कुंज से पधारे उपाचार्य पंडित  विष्णु कांत पाण्डेय जी ने एकादशी व्रत जो की व्रतों में श्रेष्ठ व्रत की ढेरों महिमा कही साथ ही साथ पूरे सनातन धर्मियों को एकादशी व्रत करने का आग्रह भी किया ।। 

साथ ही इस यज्ञ में पंडित  सुरेश शास्त्री जी , विद्यानंद शास्त्री जी , के द्वारा विधिवत् पूजा अर्चना की जा रही है ।। 
इस यज्ञ के मुख्य यजमान केदार प्रसाद यादव  समस्त परिवार है ।। साथ ही साथ प्रतिदिन संध्या में भगवान की दिव्य कथा का भी आयोजन होता है ।। मुख्य यजमान ने सभी क्षेत्र वासियों से यज्ञ में सम्मिलित होने का अनुरोध भी किया है ।। जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट
continue reading
 दीपावली, मतदान और छठ के बाद खलिहान की ओर लौटे किसान/जिले में धान की पैदावार बंपर होने की संभावना/धान खरीदी 1 नवम्बर से है प्रारंभ

दीपावली, मतदान और छठ के बाद खलिहान की ओर लौटे किसान/जिले में धान की पैदावार बंपर होने की संभावना/धान खरीदी 1 नवम्बर से है प्रारंभ

Ibtesam Deshmukh 20-Nov-2023 75

कोरिया /जिले के अन्नदाता अब दीपावली, मतदान और छठ पूजा के बाद खेत-खलिहान की ओर लौट रहे हैं ताकि वे अपने फसल की कटाई मिंजाई के बाद धान को बेच सकें।
 दीपावली के पहले 1 नम्बर से जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारम्भ हो गया है। जानकारी मुताबिक इस वर्ष पंजीकृत किसानों की संख्या 2 लाख 2 हजार 282 है जबकि धान बोए गए रकबा लगभग 29 हजार 771 हेक्टेयर है, वहीं धान खरीदी के लिए 22 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं।
बता दें दीपावली, मतदान एवं छठ पूजा के बाद जिले के किसान बड़ी संख्या में खेत- खलिहान में दिखाई दे रहे है और अपने उपजाए लहलहाती फसलों को काटने व मिंजाई में लगे हुए हैं सबंधित विभाग द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए बिजली, पानी एवं शेड की समुचित व्यवस्था करने की जानकारी दी है। किसानों के लिए 5 हजार 683 बारदाना गठान का लक्ष्य रखा है।
जानकारी के मुताबिक जिले में इस वर्ष धान का उत्पादन बम्पर मात्रा में होने की अनुमान है। विगत वर्ष 94 हजार मेट्रिक टन धान खरीदी की गई थी, जबकि इस वर्ष 1 लाख 13 हजार 666 मेट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है और विगत 20 दिनों में करीब 115 मेट्रिक टन धान खरीदी की गई है।
17 नवम्बर को जिले में मतदान सम्पन्न होने के बाद क्रिकेट प्रेमी विश्वकप व मतगणना को लेकर मशगूल रहे। चौक-चौराहे, चाय- पान दुकान में सिर्फ विश्व कप क्रिकेट, मतगणना तथा प्रत्याशियों के भाग्य को लेकर अनुमान के गणित बनाए जा रहे है। फिलहाल विश्वकप क्रिकेट की खुमारी उतर चुका है जबकि विश्व कप की ताज ऑस्ट्रेलिया ने हासिल कर लिया है।
अब 3 नवम्बर को होने वाले मतगणना 12 दिन बचे हैं। स्ट्राँगरूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ईवीएम मशीन को रखा गया है। मतगणना के लिए प्रशिक्षण व बैठक की तैयारिया जोरो पर है। ऐसे में परिणाम आते ही साफ हो जाएगा कि अनुमान की गणित सही था कि जोड़-घाटाना-गुणा- भाग करने में कहां चूक हुई।

continue reading
 जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी का जताया आभार

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी का जताया आभार

Ibtesam Deshmukh 18-Nov-2023 109

मनेंद्रगढ़/ कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र 01 भरतपुर सोनहत एवं 02 मनेंद्रगढ़ में सफलता पूर्वक मतदान कार्य संपादित एवं संपन्न कराने में पुलिस अधीक्षक ,सभी आरओ, ए आरओ, अधिकारियों-कर्मचारियों,  एसएसटी,  वीएसटी, विविटी टीम,सभी सेक्टर अधिकारियों,सभी नोडल,प्रशिक्षण टीम अधिकारी,कंट्रोल रूम,वेब कॉस्टिंग टीम, माइक्रो ऑब्ज़र्वर, वाहन प्रभारी,  एएमएफ टीम, स्वीप टीम,निर्वाचन कार्य में लगे समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी,मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी कार्य मे लगे समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी, समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों,समस्त सुरक्षाकर्मियों,बीएसएफ,सीआरपीएफ,आरपीएफ,एस एस बी,आईटीबीपी,जिला पुलिस बल,होमगार्डस्काउट-गाइड, एनसीसी एवं एनएसएस के वोलेंटियर्स,कोटवार सहित जिले के समस्त मतदाताओं को बधाई एवं धन्यवाद देते हुये आभार व्यक्त किया । ज्ञात है की जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 388 मतदान केन्द्र बनाए गए थे । जिन पर 48 की संख्या में 1552 मतदान कर्मी, कुल 82 मतदान मार्गों पर सेक्टर अधिकारियों को लगाया गया निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए कुल 12 कार्यपालक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी । प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 10 आदर्श मतदान केन्द्र, 30 पूर्ण महिला प्रबंधकीय बूथ  02 युवा मतदान केन्द्र तथा 02 दिव्यांग मतदान केन्द्र बनाये गए थे।  उन्होंने महिला व दिव्यांग कर्मियों को विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोग विषम परिस्थितियों के बावजूद इस महत्वपूर्ण कार्य में सहभागी बने इसके लिए बहुत शुभकामनाएं।उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि भविष्य में भी जिला प्रशासन व निर्वाचन आयोग का सहयोग इसी तरह से करें।


 

continue reading
सोनहत के तीन मतदान केंद्रों में 100 प्रतिशत मतदान

सोनहत के तीन मतदान केंद्रों में 100 प्रतिशत मतदान

कोरिया 17 नवम्बर 2023
विधानसभा क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत (आंशिक) के तीन मतदान केन्द्रों में शतप्रतिशत मतदान होने की जानकारी मिली है।
बता दें सोनहत विकासखण्ड के ग्राम शेहराडांड, कांटो, रवला मतदान केंद्र के सभी मतदाताओं ने अपने मतदान केंद्र जाकर मतदान किया है।
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने ग्रामवासियों व सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि दूरस्थ वनांचल के इन मतदाताओं ने अपने अधिकार का सही उपयोग किया है।
continue reading

dpboss