CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की तैयारियां जारी’ ’नदी-नालों की साफ-सफाई, चौक-चौराहों के रंग-रोगन से सौंदर्यीकरण’ ’ब्रांड अम्बेसडर स्वच्छता के प्रति कर रहे जागरूक’

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की तैयारियां जारी’ ’नदी-नालों की साफ-सफाई, चौक-चौराहों के रंग-रोगन से सौंदर्यीकरण’ ’ब्रांड अम्बेसडर स्वच्छता के प्रति कर रहे जागरूक’

Sawankumar 15-Mar-2022 117

केारिया / जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए सभी नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों में स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बेहतर रैंकिंग के लिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए गए हैं, जिनके द्वारा बैठक लेकर जनजागरूकता में सहभागिता निभायी जा रही है।
स्वच्छता सर्वेक्षण में अपनी रैंकिंग में सुधार के लिए सभी नगर निगम चिरमिरी में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन एवं ठोस कचरा का प्रभावी निपटान किया जा रहा है।

 

मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए नालों, नालियों की गहन साफ-सफाई सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही गली-मोहल्लों में कचरा प्रबंधन का लक्ष्य रख कार्य किया जा रहा है। स्वच्छता दीदीयों के माध्यम से  कचरा कलेक्शन, स्त्रोत पृथक्कीकरण, होम कम्पोस्टिंग का भी कार्य सभी नगरीय निकायों में ज़ोर-शोर से जारी है। रोड, सार्वजनिक स्थलों, शौचालयों में सफाई के साथ चौक-चौराहों एवं तिराहों को व्यवस्थित किया गया है। साथ ही रंग-रोगन कर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष सर्वेक्षण 7500 अंकों में किया जाएगा। स्वच्छता आंकलन के लिए कई नए मापदंड जोड़े गए हैं। स्वच्छता टीम द्वारा शहरों में जनता से फीडबैक, उनकी राय के माध्यम से आंकलन करेगी। डिजिटल माध्यम से सर्वेक्षण की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।

continue reading
कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में विजेता महिलाओं को पुरस्कार, समूहों की महिलाओं को ऋण राशि चेक, और ऋण माफी प्रमाण पत्र और टेबलेट वितरण

कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में विजेता महिलाओं को पुरस्कार, समूहों की महिलाओं को ऋण राशि चेक, और ऋण माफी प्रमाण पत्र और टेबलेट वितरण

Sawankumar 08-Mar-2022 101

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ष्बिहानष् के तहत 10 संकुल स्तरीय संगठनों को सीआईएफ के माध्यम से 1 करोड़ से अधिक की राशि का वितरण किया गया। इन संगठनों के अंतर्गत 197 स्वसहायता समूह की 1182 महिलाएं शामिल हैं। वहीं विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के 10 महिला स्वसहायता समूहों को ऋण माफी के प्रमाणपत्र दिए गए।


बिहान के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान हेतु विकासखण्ड भरतपुर में संचालित उत्थान परियोजना के अंतर्गत चयनित संवर्गों को डिजिटलाइजेशन से जोड़ने टेबलेट वितरण किया गया। इसके तहत संकुल माड़ीसरई की 10 महिलाओं को टेबलेट वितरण किया गया। इसके साथ ही रस्साकशी, मेहंदी प्रतियोगिता आदि में विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुई।

continue reading
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने के जज्बे को किया गया सलाम’

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने के जज्बे को किया गया सलाम’

Sawankumar 08-Mar-2022 236

कोरिया  - शहर का तब्दील होना शाद रहना और उदास, रौनकें जितनी हैं यहां, औरतों के दम से है... इस मंशा के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मानस भवन बैकुंठपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिलाओं को जिले के विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान और बेहतर समाज के निर्माण में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में विजेता महिलाओं को पुरस्कार, स्वसहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहयोग करने सीआईएफ के अंतर्गत ऋण राशि चेक, समूहों को ऋण माफी प्रमाण पत्र और डिजिटलाइजेशन से जोड़ने टेबलेट वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री वेदांती तिवारी ने महिलाओं को शुभकामनाएं प्रेषित की। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सौभाग्यवती कुसरो ने महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं आधी दुनिया की पूरी कहानी है। उन्होंने नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि मजबूती में महिलाओं का कोई सानी नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाएं जागरूक बनें और अपने अधिकारों को जानें जिससे वे हर परिस्थिति का सामना कर सकें। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि स्नेह में बेटी, प्यार में पत्नी, परवरिश में मां और संस्कार में दादी-नानी, इन चार शब्दों में एक महिला के विभिन्न रूप छुपे हैं, जो हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।

continue reading
मनेन्द्रगढ़ वनमंडल के नवपदस्थ नवपदस्थ डीएफओ के निर्देश पर अवैध कब्जा पर चला वन विभाग का बुलडोजर

मनेन्द्रगढ़ वनमंडल के नवपदस्थ नवपदस्थ डीएफओ के निर्देश पर अवैध कब्जा पर चला वन विभाग का बुलडोजर

Ibtesam Deshmukh 03-Mar-2022 118

  मनेन्द्रगढ वनमंडल के नवपदस्थ डीएफओ लोकनाथ पटेल के निर्देश पर मनेन्द्रगढ़ परिक्षेत्र में अवैघ कब्जधारियों के अवैध कब्जा पर वन विभाग ने ब़ड़ी कार्यवाही की, आपको बता दे डीएफओ पटेल ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि वनों की रक्षा हमारा पहला कर्तव्य और दायित्य है, वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जहा अधिकारी के निर्देश पर मनेन्द्रगढ परिक्षेत्र के परिक्षेत्राधिकारी हीरालाल सेन के साथ पूरी टीम मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जाधारियों को हटाना शुरू किया।

जानकारी अनुसार मनेन्द्रगढ़ वन मंडल अंतर्गत झगराखांड क्षेत्र में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने वन विभाग की टीम ने वन भूमि पर कब्जा कर रहे कब्जा धारियों को हटाने झगराखांड क्षेत्र में दबिश दी। बेजा कब्जा की मंशा से वन संपदा को नुकसान पहुंचाना भी पाया गया। यहां दर्जनों लोगों ने कच्चे मकान भी बना लिए थे। जिसके बाद मनेन्द्रगढ परिक्षेत्राधिकारी हीरालाल सेन अपने वन अमले के साथ मौके पर पहुंच कर वन भूमि का अतिक्रमण को हटा कर मुक्त कराया। इस दौरान कई लोगों ने विरोध किया, परन्तु वन विभाग ने लोगों को उनके द्वारा किए अवैध अतिक्रमण की जानकारी देते हुए कार्यवाही कर डाली। वन अमले ने मौके से अतिक्रमण हटाया। विभागीय अधिकारी के अनुसार सामान्य धारा होने की वजह से ग्रामीणों को मुचलके पर समझाईश देकर छोड़ दिया गया। परिक्षेत्राधिकारी ने मामले को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाया।मनेन्द्रगढ वनमंडल के झगराखांड क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से काफी संख्या में वन भूमि पर अवैध कब्जाधारियों की जन सैलाब सी उमड़ गई थी कब्जा धारियों ने पक्का का मकान और चार दिवारी बनाने में जुटे हुए थे।

वन विभाग पूर्व में भी कर चुका है कार्यवाही
गौरतलब हो कि पूर्व में भी कोरिया वनमंडल के खडगवां परिक्षेत्र में परिक्षेत्राधिकारी के पद पर रहते हुए सेन ने बचरापोडी क्षेत्र में कई अतिक्रमण करने वालों लोगो पे काफी बड़ी एरिया को अतिक्रमण से मुक्त कराया था। वही अब मनेन्द्रगढ़ में इस बार लगभग 32 अवैध अतिक्रमण हटाने की सूचना हैं ।

continue reading
भारत एल्युमिनियम कंपनी बालको के सौजन्य से 1144 बच्चों को मिली पल्स पोलियो दवा

भारत एल्युमिनियम कंपनी बालको के सौजन्य से 1144 बच्चों को मिली पल्स पोलियो दवा

Ibtesam Deshmukh 03-Mar-2022 76

 बालकोनगर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में भागीदारी करते हुए भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के मुख्य चिकित्सालय ने 1144 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक अभिजीत पति ने अस्पताल में नन्हे-मुन्नों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की।

पल्स पोलियो कार्यक्रम में बालको अस्पताल के चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों ने बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई। बालको अस्पताल के अलावा बालकोनगर के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग टीमें तैनात की गई थीं। 28 फरवरी और 1 मार्च, 2022 को घर-घर टीकाकरण किया गया।

continue reading
प्रसव के लिए राशि की मांग की शिकायत पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, स्त्रीरोग विशेषज्ञ की सेवा की गई समाप्त, सीएमएचओ ने की कार्यवाही

प्रसव के लिए राशि की मांग की शिकायत पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, स्त्रीरोग विशेषज्ञ की सेवा की गई समाप्त, सीएमएचओ ने की कार्यवाही

Sawankumar 02-Mar-2022 320

 कोरिया -सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़ में प्रसव के लिए पहुँचे प्रसूता और उसके परिजनों की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा को कार्यवाही के निर्देश दिए जिसके परिपालन में संविदा पर पदस्थ डॉ. गुरविंदर कौर, स्त्री रोग विशेषज्ञ की संविदा सेवाएं समाप्त कर दी गयी हैं।
विदित हो कि गत दिवस प्रसूता श्रीमती आफरीन अंसारी अपने पति साजिद निवासी मनेन्द्रगढ़ के साथ सीएचसी मनेन्द्रगढ़ पहुंची। प्रसव ऑपरेशन के माध्यम से कराये जाने हेतु उक्त डॉक्टर द्वारा राशि की मांग किये जाने पर उन्होंने इसकी शिकायत की।
कलेक्टर श्री शर्मा ने घटना पर संज्ञान लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जानकारी ली और सीएमएचओ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिसके अनुसार कार्यवाही करते हुए उक्त डॉक्टर की संविदा सेवायें तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गयी हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी कलेक्टर श्री शर्मा द्वारा सीएचसी मनेन्द्रगढ़ के निरीक्षण के दौरान आम जन के हित में काम करने के निर्देश दिए

continue reading
CM भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि पर ठाकुराईन टोला में किया लक्ष्मण झूले का भूमिपूजन, ठाकुराईन टोला में 31.63 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात

CM भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि पर ठाकुराईन टोला में किया लक्ष्मण झूले का भूमिपूजन, ठाकुराईन टोला में 31.63 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात

Ibtesam Deshmukh 01-Mar-2022 132

 रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम ठाकुराईन टोला में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर क्षेत्रवासियों को 31 करोड़ 63 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात दी। इनमें 19 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाला लक्ष्मण झूला और 2 करोड़ 75 लाख की लागत से बनने वाला खारुन नदी का तटबंध भी शामिल है। सोनपुर में एक करोड़ 40 लाख की लागत से बनने वाले ग्लेजिंग यूनिट का भूमिपूजन भी उन्होंने किया। इससे कुम्हारों को काफी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने ठाकुराईन टोला में ही क्रेडा की सामुदायिक सिंचाई योजना का लोकार्पण भी किया। इससे सिकोला और ठाकुराईन टोला में किसानों के खेतों में तालाबों के माध्यम से जल पहुंचेगा। इसके अलावा उन्होंने 6 करोड़ 86 लाख के स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण भी किया।


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर पाटन से छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की नोनी सशक्तिकरण योजना का शुभारंभ करते हुए 16 हितग्राही बेटियों को 20-20 हजार रुपये के चेक सौंपे। पाटन से शुरू हुई इस योजना के तहत श्रमिक परिवारों की बेटियों की शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार तथा विवाह में सहायता के लिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत हितग्राहियों की प्रथम दो बेटियों के बैंक खाते में 20-20 हजार रूपए की राशि का भुगतान एकमुश्त किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ठाकुराईन टोला में 19 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत बनने वाले लक्ष्मण झूला का किया भूमि पूजन किया। यह लक्ष्मण झूला 225 मीटर लंबा होगा इसके बनने से भक्तों को भगवान शिव के दर्शन करने आसानी होगी। ठकुराईन टोला भगवान शिव के श्रद्धालुओं का पाटन क्षेत्र में भगवान शिव के श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण केंद्र है। सावन सोमवार के मौके पर यहां बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है, लेकिन खारून नदी में जलस्तर अधिक होने की वजह से श्रद्धालुओं को दर्शन में काफी दिक्कत होती थी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि के दौरान भक्तों को आश्वस्त किया था कि यहां लक्ष्मण झूला बनेगा। गौरतलब है कि महाशिवरात्रि के मौके पर ठकुराईन टोला में बड़ा मेला लगता है लक्ष्मण झूला बन जाने के बाद लोगों की आवाजाही भी इस क्षेत्र में बढ़ जाएगी और ठकुराइन टोला प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा। लक्ष्मण झूला बन जाने के बाद लोगों की आवाजाही भी इस क्षेत्र में बढ़ जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पाटन ब्लॉक में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 6 करोड़ 86 लाख रुपए की अधोसंरचना का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। झीठ में उन्होंने मॉडल रूरल रिसर्च हेल्थ यूनिट का भूमि पूजन भी किया इसकी लागत 2 करोड़ होगी। इसके अलावा उन्होंने पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 1 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से ऑक्सीजन गैस प्लांट का लोकार्पण तथा दो करोड़ 2 लाख की लागत से बनने वाले स्टाफ क्वाटरों का पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने 37 लाख रूपए की लागत से निर्मित दस बेड आइसोलेशन सेंटर का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने जामगांव (एम), बेल्हारी, अचानकपुर में निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण भी किया।
continue reading
औचक निरीक्षण में 1169 प्रकरण मिले लंबित, फौती नामांतरण के एक प्रकरण पर आठ बार पेशी, कलेक्टर ने लगाई फटकार, ’कार्य मे लापरवाही पर रीडर को नोटिस

औचक निरीक्षण में 1169 प्रकरण मिले लंबित, फौती नामांतरण के एक प्रकरण पर आठ बार पेशी, कलेक्टर ने लगाई फटकार, ’कार्य मे लापरवाही पर रीडर को नोटिस

Sawankumar 23-Feb-2022 213

कोरिया / कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने बुधवार को विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ में तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने पहले ही पहुंचकर कार्यालय के प्रकरणों का अवलोकन किया, जिसमें 1169 प्रकरण लंबित पाए गए। निरीक्षण के दौरान लंबित प्रकरणों पर रीडर को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार को कार्यशैली में सुधार और प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने आरबीसी 6-4 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का निराकरण करते हुए हितग्राहियों को 1 महीने के अंदर राशि दिए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान फौती नामांतरण के एक प्रकरण की आठ बार सुनवाई के बाद भी निराकरण नही होने पर कलेक्टर श्री शर्मा ने गहरी नाराजगी जताते हुए जल्द निराकरण किए जाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर  शर्मा ने कहा कि नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित हैं। प्रावधानों और समयसीमा में प्रकरण निराकृत हों। अन्यथा संबंधित पर पेनल्टी लगाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार, एसडीएम एवं तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ सहित खण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

continue reading
जनचौपाल में मिले 65 आवेदन, राशनकार्ड सुधारने, नवीन राशन कार्ड जारी करने के प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को दिए निर्देश’

जनचौपाल में मिले 65 आवेदन, राशनकार्ड सुधारने, नवीन राशन कार्ड जारी करने के प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को दिए निर्देश’

Sawankumar 22-Feb-2022 164

कोरिया / जिला कलेक्टोरेट में कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज समय सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनचौपाल में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 65 आवेदन आए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आवेदनों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनचौपाल में जनपद पंचायत खड़गवां के ग्राम पंचायत अमका के आशीष कुमार साहू एवं गीता देवी ने राशन कार्ड के संबंध में कलेक्टर के समक्ष आवेदन किया, जिसपर कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी एवं सीईओ जनपद पंचायत को समन्वय कर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य अधिकारी एवं समस्त सीईओ जनपद पंचायत को राशनकार्ड सुधारने, नवीन राशन कार्ड जारी करने के प्रकरणों पर विशेष ध्यान देते हुए निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवेदन के बाद राशन कार्ड के वितरण के लिए सप्ताह में दिन निर्धारित करें जिससे हितग्राहियों को बार-बार आने जाने की किसी समस्या ना हो।
इसी तरह जीविकोपार्जन हेतु कारण तालाब निर्माण का आवेदन लेकर पहुंचे नरसिंगपुर के मोदीपारा के हरिशचन्द्र द्विवेदी की समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने सीईओ जिला पंचायत को परीक्षण कर उचित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर जनचौपाल में पहुंची एक आवेदिका ने कोरोना संक्रमण से पति की मृत्यु होना अवगत कराया। कलेक्टर ने त्वरित संज्ञान लेते हुए उनसे शासन द्वारा दी जा रही कोविड अनुदान राशि मिलने की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य नगरपालिका अधिकारी शिवपुर-चरचा को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत आवेदिका को सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए।

continue reading
कलेक्टर शर्मा नामांतरण, बंटवारे और सीमांकन के प्रकरणों पर प्रगति की हर टीएल बैठक में करेंगे समीक्षा’

कलेक्टर शर्मा नामांतरण, बंटवारे और सीमांकन के प्रकरणों पर प्रगति की हर टीएल बैठक में करेंगे समीक्षा’

Sawankumar 22-Feb-2022 89

कोरिया / मंगलवार को मंथन सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने सभी तहसीलों में नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। नामांतरण और बंटवारे में पटना तहसील एवं सीमांकन में भरतपुर तहसील में बेहतर प्रगति पर कलेक्टर ने उनकी सराहना की। और अन्य सभी राजस्व अधिकारियों को प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आरबीसी 6-4 के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाते हुए सभी एसडीएम को 1 माह की रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा।
ग्राम स्तर पर निजी वाहनों का एम्बुलेंस के रूप में चिन्हांकन करने कलेक्टर द्वारा पूर्व में सभी सीईओ जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया था। बैठक में कलेक्टर ने इस पर जानकारी लेते हुए कहा कि ग्रामीणों को इन वाहनों के संबंध में जानकारी दें जिससे आपात स्थिति में मरीज एवं उनके परिजनों द्वारा इन वाहनों का उपयोग किया जा सके।
’एनिमिक किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं के सर्वे के निर्देश’
कलेक्टर ने बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को समन्वय कर एनिमिक किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं के सर्वे के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनीमिया के प्रति किशोरियों एवं महिलाओं को जागरूक करने और बेहतर पोषण उपलब्ध कराते हुए एनीमिया से मुक्त करने की दिशा में कारगर पहल करते हुए 2022 की स्थिति में सर्वे किया जाए। इसके तहत एनिमिक गर्भवती महिलाओं एवं 15 से 19 वर्ष की किशोरियों का सर्वे कर चिन्हांकन किया जाये। जिससे उनके पोषण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जा सके। इसके साथ ही कलेक्टर ने आंगनबाड़ियों में अंडा वितरण, आयरन सिरप एवं एल्बेंडाजोल की खुराक बच्चों को दिए जाने की भी जानकारी ली।
’परिवार सहायता एवं बीमा योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने सीईओ जनपद को निर्देश’
कलेक्टर ने बैठक में सभी सीईओ जनपद पंचायत को समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा एवं जीवन ज्योति योजना की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए जिससे ग्रामीण जनता को इन महत्वपूर्ण योजनाओ का लाभ मिल सके।
’मिलेट मिशन के तहत कोदो, कुटकी, रागी के फसल उत्पादन को बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायतों के चयन के निर्देश’
मिलेट मिशन के तहत जिले में कोदो, कुटकी और रागी की फसल ली जा रही है। इसके लिए शासन की योजनाओं के अनुरूप किसानों को अधिक से अधिक लाभ के लिए इनके उत्पादन को बढ़ाने हेतु प्रोत्सहित करने कलेक्टर ने कृषि विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बड़े क्षेत्र में फसल उत्पादन के लिए ग्राम पंचायतों का चयन करें।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में मिलेट फसलों को बढ़ावा देने के लिए मिलेट मिशन प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत इन फसलों के उत्पादक किसानों से कोदो, कुटकी और रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। साथ ही कोदो, कुटकी और रागी की फसल लेने वाले किसानों को 10 हजार रूपए प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत देने का प्रावधान किया गया है। इसी तरह कलेक्टर ने बैठक में गोधन न्याय योजना, जाति प्रमाण पत्र, जल जीवन मिशन, सी मार्ट निर्माण प्रगति, धन्वंतरि योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना आदि पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार, संयुक्त कलेक्टर द्वय श्री अनिल सिदार एवं श्रीमती अंकिता सोम, एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

continue reading
पेंशन एवं जनउपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों के पीड़ित पक्षकारों को त्वरित विधिक सहायता उपलब्ध कराने अभियान अनुतोश के तहत की जा रही कार्यवा

पेंशन एवं जनउपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों के पीड़ित पक्षकारों को त्वरित विधिक सहायता उपलब्ध कराने अभियान अनुतोश के तहत की जा रही कार्यवा

Sawankumar 21-Feb-2022 77

कोरिया  -छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी के निर्देशानुसार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के द्वारा अभियान “अनुतोश“ प्रारम्भ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत पंेशन एवं जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों के पीड़ित पक्षकारों को त्वरित विधिक सहायता उपलब्ध कराने जाने की कार्यवाही की जायेगी।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री सिद्धार्थ अग्रवाल ने जानकारी दी है कि अभियान “अनुतोश“ के अंतर्गत जिन भी जरूरतमंद व्यक्तियों को पंेशन संबंधित परेशानी है अथवा जनोपयोगी सेवाएं अर्थात परिवहन सेवा जिसमें यात्री एवं माल की दुलाई हवाई, सड़क एवं जल मार्ग किया जाये, डाक, टेलीग्राफ या टेलीफोन सेवा, किसी संस्था द्वारा जनता को बिजली, प्रकाश पानी की आपूर्ति, सार्वजनिक संरक्षण या स्वच्छता प्रणाली, अस्पताल या औषधालय में सेवा, बीमा सेवा, बैंकिंग और अन्य वित्तीय संस्थानों की सेवा, किसी भी प्रतिष्ठान के द्वारा जनता को आपूर्ति, शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान एवं आवास एवं अचल संपत्ति सेवाएं से संबंधित कोई भी परेशानी है तो वे इस संबंध में अपना आवेदन सीधे छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पुराना उच्च न्यायलय भवन, बिलासपुर में अपने सम्पूर्ण विवरण्ण के साथ प्रस्तुत कर सकते है। इस हेतु राज्य विधिक सेवा प्रधिकरण, बिलासपुर के स्तर पर हेल्प  डेस्क के रूप में विशेष्ज्ञ व्यवस्था की गई है। जहॉ से प्रस्तुत आवेदनों पर विधि अनुसार अग्रिम कार्यवाही कर पीड़ित पक्षकारों को त्वरित राहत दिलाये जाने बाबत् आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।
पेंशन एवं अन्य स्वत्व प्राप्त करने के लिए परेशान पीड़िता तर्षिला मिंज सरईबहार में पहाड़ी कोरवा परिवार की दो बच्चियों ंपीने के पानी तक की सुविधा हेतु हैण्ड पम्प की समस्या का निराकरण राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संज्ञान में लेते हुए समुचित सहायत प्रदान करने की कार्यवाही की गई है।

continue reading
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की तैयारी’ नगर निगम चिरमिरी में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर 6 दुकानों पर हुई चालानी कार्यवाही

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की तैयारी’ नगर निगम चिरमिरी में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर 6 दुकानों पर हुई चालानी कार्यवाही

Sawankumar 21-Feb-2022 251

कोरिया - स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए जिले में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा द्वारा सभी नगरीय निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों को स्वच्छता के प्रति सजग रहते हुए कार्य करने निर्देशित किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग इस्तेमाल पर कार्यवाही करते हुए नगर निगम चिरमिरी के अंतर्गत निकाय टीम द्वारा 23 दुकानों का निरीक्षण किया गया जहां प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर चालान की कार्यवाही की गई। निकाय की टीम द्वारा 6 दुकानों पर 15 सौ रुपये का चालान लगाया गया है।
प्रतिबंधित प्लास्टिक के विक्रय एवं उपयोग पर चालानी कार्यवाही के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने पर स्पॉट फाइन, यूजर चार्ज की वसूली की कार्यवाही की जा रही है। सभी निकायों एवं पंचायतों में स्वच्छता दीदीयों के माध्यम से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, स्त्रोत पृथकीकरण, होम कम्पोस्टिंग कराया जा रहा है। ब्रांड एंबेसडर नियुक्त कर स्वच्छता हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है। तालाबों, नालियों, सुलभ शौचालय की सफाई के साथ ही साथ शहर के प्रमुख चौक-चौराहों को चिन्हांकित कर आजादी का अमृत महोत्सव तिराहा व चौराहा बनाया गया है। वॉल पेंटिंग, मुनादी के माध्यम से भी वृहद रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

’सर्वेक्षण में अच्छी रैंक के लिए की जा रही तैयारियां’
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में अच्छी रैंक हासिल करने के लिए जिले में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में 50 हजार से 01 लाख तक की आबादी वाले शहरों में राज्य में प्रथम रैंक एवं नेशनल जोन में तृतीय स्थान हासिल करने वाले नगर पालिक निगम चिरमिरी में 2022 में भी अव्वल स्थान पर रहने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चिरमिरी को पिछले सर्वेक्षण में जीएफसी में भी 01 स्टार रैंक प्राप्त हुआ था। वही नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ को 25 हजार से 50 हजार की आबादी में स्टेट में प्रथम व नेशनल जोन में नौवां रैंक मिला था। निकाय में आत्मनिर्भर वार्ड हेतु एक वार्ड का चयन कर प्रक्रिया की जा रही है।
इसी प्रकार 25 हजार से 50 हजार की आबादी वाले निकाय में स्टेट और नेशनल जोन में छठवां स्थान हासिल करने वाले नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर ने जीएफसी में 03 स्टार प्राप्त किया था।बैकुंठपुर निकाय को ईस्ट ज़ोन के 230 शहरों में 102वां स्थान तथा स्टेट के 133 शहरों में भी 102वां स्थान प्राप्त हुआ था। नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा को 25 हजार से कम आबादी वाले शहरों में स्टेट एवं नेशनल जोन में 102वां रैंक मिला था। 10 हजार से कम आबादी वाले शहरों में नगर पंचायत झगराखण्ड को स्टेट में प्रथम एवं नेशनल जोन में 87 रैंक मिला था। वहीं स्टेट एवं नेशनल जोन में नगर पंचायत खोंगापानी 77 वां रैंक तथा नगर पंचायत नई लेदरी को 109वां रैंक प्राप्त हुआ था।

continue reading
ग्राम नेवारीबहरा में परिजनों को समझाईश देकर रूकवाया गया बाल विवाह’

ग्राम नेवारीबहरा में परिजनों को समझाईश देकर रूकवाया गया बाल विवाह’

Sawankumar 18-Feb-2022 303

गत शुक्रवार को विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम नेवारीबहरा कटकोना में परिजनों को समझाइश देकर बाल विवाह रुकवाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बाल विवाह की सूचना मिलते ही तत्काल विकासखण्ड खड़गवां के ग्राम पंचायत नेवारीबहरा पहुंचकर सुपरवाइजर श्रीमती उषा आर्माे द्वारा बालक के जन्म संबंधी एवं शाला प्रमाणपत्र के समस्त दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। जिसमें बालक की जन्मतिथि 12 अप्रैल 2004 पाया गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत बाल विवाह किए जाने की स्थिति में होने वाले वैधानिक प्रावधानों से तथा बालक, बालिका पर पडऩे वाले सामाजिक, शारीरिक दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और बाल विवाह रुकवाया गया। पंचनामा तैयार करने के बाद भी बाल विवाह किया जाता है तो परिजनों पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत् कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

continue reading
कलेक्टर ने बीएमओ को नोटिस जारी करने के दिये निर्देश ,अव्यवस्था पर बीएमओ को लगाई फटकार

कलेक्टर ने बीएमओ को नोटिस जारी करने के दिये निर्देश ,अव्यवस्था पर बीएमओ को लगाई फटकार

Sawankumar 17-Feb-2022 112

कोरिया -  कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना के औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था दिखने पर कलेक्टर ने खण्ड चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाई। कलेक्टर ने सीएचसी में ओपीडी, आईपीडी, ड्रेसिंग एवं माइनर आपरेशन कक्ष, प्रसव कक्ष, इंजेक्शन रूम, एक्स रे लैब और आई ऑपेरशन कक्ष का अवलोकन किया। स्वास्थ्य विभाग की बैठकों में लगातार कलेक्टर द्वारा सुबह एवं शाम की ओपीडी को अलग-अलग संधारित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद निर्देशों का पालन नहीं होने पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जाहिर की।


निरीक्षण के दौरान मेल वार्ड एवं जनरल वार्ड में एक भी मरीज भर्ती नहीं
        कलेक्टर श्री शर्मा ने निरीक्षण के दौरान पुरुष वार्ड, महिला वार्ड और जनरल वार्ड सहित शौचालयों में स्वच्छता का अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती महिलाओं से बात की और उनसे डॉक्टरों के द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग, दवाई की उपलब्धता, और समय पर भोजन मिलने आदि की जानकारी ली। इस दौरान पुरुष वार्ड और जनरल वार्ड में एक भी मरीज भर्ती नहीं किये जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। स्वास्थ्य केंद्र संचालन में हर बिंदु पर अव्यवस्था देख कलेक्टर ने बीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान बीएमओ बैकुंठपुर श्री सुदर्शन पैंकरा एवं स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ मौजूद रहे।

continue reading
छत्तीसगढ़ में उद्योग, व्यापार और कारोबार का बना बेहतर वातावरण - मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में उद्योग, व्यापार और कारोबार का बना बेहतर वातावरण - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Sawankumar 13-Feb-2022 276

कोरिया  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता की 26वीं कड़ी का प्रसारण आज छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से किया गया। सुगम उद्योग-व्यापार, उन्नत कारोबार विषय पर आधारित रेडियोवार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं से गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। उसका लाभ उद्योग और व्यापार जगत को मिला। औद्योगिक नीति 2019-2024 की घोषणा की थी जिसमें फूड, एथेनॉल, इलेक्ट्रॉनिक्स, डिफेंस, दवा, सोलर जैसे नए उद्योगों को प्राथमिकता दी गई थी। उन्होंनें कहा कि छत्तीसगढ़ में सेवा क्षेत्र को बहुत प्रोत्साहन मिल रहा है। पर्यटन के अलावा अन्य कार्यों को भी चिन्हांकित किया गया है। एमएसएमई सेवा श्रेणी उद्यमों में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, सेवा केन्द्र, बीपीओ, 3-डी प्रिंटिंग, बीज ग्रेडिंग इत्यादि 16 सेवाओं को सामान्य श्रेणी के उद्योगों की भांति औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन दिए जाने का प्रावधान किया गया है। औद्योगिक क्षेत्रों एवं औद्योगिक क्षेत्रों से बाहर 10 एकड़ तक आबंटित भूमि को लीज होल्ड से फ्री होल्ड किए जाने हेतु नियम तैयार कर अधिसूचना जारी की गई। ऐसे प्रयासों के कारण छत्तीसगढ़ में तीन वर्षों में 1 हजार 715 नए उद्योग स्थापित हुए, जिसमें 19 हजार 500 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हुआ तथा 33 हजार लोगों को रोजगार मिला है। उद्योग विभाग द्वारा एकल खिड़की प्रणाली से 56 ऑनलाईन सेवाएं दी जा रही है।

         मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि छोटे भू-खण्डों की खरीदी एवं बिक्री पर रोक को हटाने का निर्णय लिया गया और इससे भी कारोबार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस एक निर्णय से 2 लाख 87 हजार भू-खण्डों के सौदे हुए। आदिवासी अंचलों में देवगुड़ी तथा घोटुल स्थलों का विकास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ी खान-पान को प्रोत्साहित करने के लिए गढ़ कलेवा की स्थापना 16 जिलों में कर दी गई है। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था के लिए चार तरह के संसाधनों का सबसे ज्यादा योगदान हो सकता है-पहला खनिज, दूसरा कृषि, तीसरा वानिकी और चौथा मानव संसाधन। खनिज आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए पूर्व में अनेक प्रयास हुए हैं लेकिन उनकी अपनी सीमाएं भी हैं। कृषि, वन और मानव संसाधन की भागीदारी को बहुत बड़े पैमाने में बढ़ाने की संभावनाएं हैं, एक ओर धान की खेती करने वाले किसानों का मनोबल बढ़ाया, वहीं दूसरी ओर वैकल्पिक फसलों के प्रति भरपूर जागरूकता पैदा कर दी। प्रदेश में धान की उत्पादकता और उत्पादन में रिकार्ड तोड़ वृद्धि हुई है। वहीं हर साल समर्थन मूल्य पर खरीदी का भी नया कीर्तिमान बना है। चाय, कॉफी, काजू, फल, फूल की खेती लगातार बढऩे के साथ ही प्राकृतिक रेशों से धागे बनाने का काम भी हो रहा है। अब 61 लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने की व्यवस्था कर दी है।
         मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी को आज खड़गवां, सोनहत, बैकुण्ठपुर, सरभोका, झरनापारा, चिल्का और चेरवापारा के ग्रामवासियों ने तन्मयतापूर्वक सुना। शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं से जमीनी स्तर पर किसान एवं अन्य वर्गों के लाभ मिल रहा है। वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन से जैविक खेती को बढ़ावा मिला है। साथ हा गौठानों में फल-फूल एवं सब्जी की खेती, तार-जाली निर्माण, मत्स्य पालन जैसी आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़कर स्व सहाय़ता समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत बन रही है।
                                     
continue reading
वैलेंटाइन डे पर ISRO देगा देश को तोहफा!

वैलेंटाइन डे पर ISRO देगा देश को तोहफा!

Ibtesam Deshmukh 10-Feb-2022 223

 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 14 फरवरी की सुबह 5.59 बजे अपने सबसे भरोसेंद रॉकेट PSLV-C52 से इस साल की पहली लॉन्चिंग करने जा रहा है. इस रॉकेट को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के लॉन्चपैड पर असेंबल किया जा रहा है. सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है.


ISRO ने पिछले साल अपने प्लान में यह बताया था कि वह जुलाई 2021 में EOS-4/RISAT-1A सैटेलाइट को PSLV-C52 रॉकेट से लॉन्च करेगा। यह एक माइक्रोवेव रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट है जिसका उपयोग निगरानी और विकास कार्यों के लिए किया जाता है. जैसे कृषि और आपदा प्रबंधन.
continue reading
कलेक्टर  शर्मा के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने किया शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण कार्यालयीन समय पर अपने कार्यालय से अनुपस्थित 05 अधिकारियों और 160 से ज्यादा कर्मचारियों को नोटिस औचक निरीक्षण में कार्यालय वन परिक्षेत्राधिकारी बैकुंठपुर मिला बंद

कलेक्टर शर्मा के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने किया शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण कार्यालयीन समय पर अपने कार्यालय से अनुपस्थित 05 अधिकारियों और 160 से ज्यादा कर्मचारियों को नोटिस औचक निरीक्षण में कार्यालय वन परिक्षेत्राधिकारी बैकुंठपुर मिला बंद

09-Feb-2022 411

 
कोरिया 09 फरवरी 2022/राज्य सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए पांच कार्य दिवस प्रति सप्ताह एवं मैदानी कार्यालयों के लिए कार्यावधि सुबह 10 बजे से शाम 5.30 निर्धारित की गई है। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में भी आदेश के पालन के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में कलेक्टर के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार ने संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल सिदार और श्रीमति आंकिता सोम के साथ बुधवार को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टोरेट कार्यालय, जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय, वन परिक्षेत्राधिकारी बैकुंठपुर, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जनपद पंचायत बैकुंठपुर, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। जिसमें जिला चिकित्सालय और सीएमएचओ आफिस के 59, कलेक्टोरेट के 71 कर्मचारियों, महिला एवं बाल विकास विभाग के 08, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के 04, जनपद बैकुंठपुर के 22 कर्मचारियों और 6 अधिकारियों को भी नोटिस जारी किया जाएगा। उपस्थित ऐसे कर्मचारी जिनके द्वारा उपस्थिती पंजी में हस्ताक्षर नहीं किए गए थे, उन्हें भी समझाइश दी गई। अपर कलेक्टर श्री अहिरवार द्वारा लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।  
जनपद सीईओ बैकुंठपुर, अंत्यावसायी, सहायक आयुक्त सहित 5 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत बैकुंठपुर सीईओ श्री ए.के. पुसाम के कार्यालयीन समय पर अनुपस्थित पाए गए। साथ ही जनपद के अनुपस्थित  22 कर्मचारियों पर जवाबी कार्यवाही की जा रही है। इसी तरह अंत्यावसायी विभाग के अधिकारी श्री कमलेश देवांगन, डीपीएम एनएचएम सुश्री रंजना पैंकरा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री डीडी तिग्गा, श्रम अधिकारी श्रीमती पायल शर्मा भी कार्यालयीन समय पर अनुपस्थित रहे।
जिला अस्पताल में उपस्थिति पंजी में पाई गई खामियां, इमरजेंसी एवं रोस्टर ड्यूटी वालों के ड्यूटी आदेश का होगा परीक्षण
जिला अस्पताल में डॉक्टरों, तकनीकी सहायकों, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के उपस्थिति पंजी में लंबे समय से हस्ताक्षर ना होने पर अपर कलेक्टर ने सिविल सर्जन कोजवाब समय पर पंजी में हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए अन्यथा यथोचित कार्यवाही की जाएगी। अपर कलेक्टर ने बताया कि इमरजेंसी एवं रोस्टर ड्यूटी वाले डॉक्टर एवं कर्मचारियों के ड्यूटी आदेश का परीक्षण कर विचार किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय वन परिक्षेत्राधिकारी बैकुंठपुर मिला बंद
निरीक्षण के दौरान कार्यालय वन परिक्षेत्राधिकारी बैकुंठपुर बंद पाया गया, जिसपर अपर कलेक्टर श्री अहिरवार ने नाराजगी जाहिर करते हुए सम्बन्धितों पर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।

continue reading
शतप्रतिशत उपस्थिति के साथ समय पर संचालित हो सभी कार्यालय - विलंब से आने पर वेतन कटौती के निर्देश, कलेक्टर

शतप्रतिशत उपस्थिति के साथ समय पर संचालित हो सभी कार्यालय - विलंब से आने पर वेतन कटौती के निर्देश, कलेक्टर

Sawankumar 08-Feb-2022 30

कोरिया 08 फरवरी 2022/ राज्य सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए पांच कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली प्रारंभ करने की घोषणा की गई है। छत्तीसगढ़ शासन के समान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में 2 फरवरी को अधिसूचना भी जारी की गई है। यह अधिसूचना जारी होने की तिथि से प्रभावशील हो गयी है। अधिसूचना के अनुसार समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु कार्यावधि सुबह 10 बजे से सायं 5.30 तक निर्धारित है।
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने समयसीमा की बैठक में कार्यालयों में समय पर अधिकारियों की उपस्थिति ना होने पर नाराजगी जताते हुए सभी एसडीएम को अपने अनुभाग में स्थित शासकीय कार्यालयों में रैंडम निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टोरेट परिसर में स्थित कार्यालयों के निरीक्षण के लिए कलेक्टर ने अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार को दायित्व सौंपा है। उन्होंने कहा कि आधे घण्टे देर होने पर आधे दिवस का वेतन काटा जाए। इससे देर होने पर 1 दिवस का वेतन या लीव विदाउट पे निर्धारित किया जाएगा। कलेक्टर ने निरीक्षण निरंतर जारी रखने और निर्देशों के उल्लंघन करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।  

continue reading
कार्यालयों में अनुपस्थित 68 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

कार्यालयों में अनुपस्थित 68 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

Sawankumar 08-Feb-2022 584
*जांजगीर-चाम्पा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों ने किया विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण*

*कार्यालयीन अवधि सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक निर्धारित* 
 
*कलेक्टर ने दिए विलंब से आने पर वेतन कटौती के निर्देश* 
 
रायपुर, 08 फरवरी 2022/राज्य शासन द्वारा शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक उपस्थिति के संबंध में जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जांजगीर-चांपा जिले में 7 फरवरी को राजस्व अधिकारियों द्वारा जिला कार्यालय सहित विभिन्न कार्यालयों का सुबह 10 बजे से 10.15 बजे तक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न कार्यालयों में अनुपस्थित 68 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
 
ज्ञातव्य है कि राज्य सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों की कार्य क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए पांच कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली लागू की गई है, जिसके तहत कार्यालयों हेतु कार्यावधि सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक निर्धारित की गई है। जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने सभी विभागों के जिला प्रमुख अधिकारियों को पत्र जारी कर राज्य सरकार के आदेश का कड़ाई से पालन करने तथा बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों-कर्मचाारियों पर नियमानुसार कार्यवाही करने और विलंब से आने पर वेतन कटौती के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी कार्यालय प्रमुखों को उपस्थिति पंजी की फोटो पूर्वान्ह 10.15 बजे जिले के व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करने को भी कहा गया है।  

जांजगीर-चांपा के कलेक्टर के निर्देश पर सोमवार 7 फरवरी को अपर कलेक्टर सहित राजस्व अधिकारियों ने जिला कार्यालय व अपने कार्यक्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों का पूर्वान्ह 10 बजे से 10.15 बजे तक निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर ने जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं की उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया। कलेक्टर कार्यालय में 129 कर्मचारियों में से 104 उपस्थित मिले, वहीं 14 अनुपस्थित थे। जिनमें से 3 मातृत्व अवकाश, 03 क्षेत्र भ्रमण पर थे। शेष 8 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सक्ती एसडीएम ने भी विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। सक्ती जनपद कार्यालय में बिना सूचना अनुपस्थित 6 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार चांपा एसडीएम ने भी 5 शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। जहां 62 कर्मचारी अनुपस्थित थे। जिनमें 6 अवकाश पर थे, 2 प्रशिक्षण में थे। शेष को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। इसी प्रकार जांजगीर, पामगढ़, डभरा के एसडीएम ने भी विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।
continue reading
धान खरीदी के अंतिम दिन उपार्जन केंद्रों में किसानों को शाल, श्रीफल और पौधे भेंट कर कलेक्टर शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीम ने किया सम्मानित

धान खरीदी के अंतिम दिन उपार्जन केंद्रों में किसानों को शाल, श्रीफल और पौधे भेंट कर कलेक्टर शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशासनिक टीम ने किया सम्मानित

Sawankumar 07-Feb-2022 264
सीईओ जिला पंचायत  दुदावत ने पटना समिति में किसानों को सम्मानित कर ली राशि भुगतान की जानकारी*

खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था और समयसीमा में राशि भुगतान पर किसानों ने बताए अनुभव*
कोरिया 07 फरवरी 2022/ धान खरीदी के अंतिम दिन कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देश एवं मार्गदर्शन पर जिले में प्रशासनिक टीम ने अलग-अलग उपार्जन केंद्रों में पहुंचकर किसानों को सम्मानित किया। पटना एवं गिरिजापुर धान खरीदी केंद्र में जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत ने धान विक्रय करने पहुंचे किसानों को शुभकामनाएं देते हुए शाल, श्रीफल एवं पौधा भेंट करते हुए सम्मानित किया। उन्होंने किसानों से चर्चा करते हुए भुगतान राशि की जानकारी ली।

 
*खरीदी केन्द्रों की अच्छी व्यवस्था और समयसीमा में राशि भुगतान पर किसानों ने बताए अनुभव*
किसानों ने बताया कि समय पर राशि का भुगतान बैंक खाते में मिल रहा है। गिरिजापुर धान खरीदी केंद्र पहुंचे ग्राम आंजोकला के किसान श्री सुदर्शन प्रसाद साहू ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में अच्छी व्यवस्था है, शासन प्रशासन के सहयोग से किसी प्रकार की समस्या नही हुई। वहीं किसान रामकुमार ने धान खरीदी व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर करते हुए बताया कि मैंने यहां दो किस्तों में धान बेचा है जिसमें प्रथम क़िस्त का भुगतान मुझे समय पर मिल गया है। श्री दुदावत ने खरीदी केंद्र पहुंचे किसान विजेंद्र से चर्चा करते हुए किसान क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी एवं अन्य किसानों के भी दस्तावेजों का अवलोकन किया।

*जामपारा में अपर कलेक्टर एवं एसडीएम बैकुंठपुर ने किसानों का सम्मान करते हुए पौधे किये भेंट*
जामपारा धान खरीदी केंद्र में अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार और एसडीएम बैकुंठपुर श्री ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर ने धान बेचने आये किसानों को फूलमाला पहनाकर एवं पौधे भेंटकर सम्मानित किया। विकासखण्ड खड़गवां में एसडीएम बीएस मरकाम द्वारा धान उपार्जन केन्द्र बरदर में किसान श्री ओंकार पाण्डेय को धान खरीदी के अंतिम दिन काजू का पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि 07 फरवरी को अंतिम दिन में धान बेचने के लिए 249 किसानों ने टोकन लिया है। 10 हज़ार 622 क्विंटल धान बेचने के लिए किसानों द्वारा टोकन लिया गया है। जिले में 6 फरवरी तक 13 लाख 97 हज़ार 701 क्विंटल धान बेचा गया है। जिसमें से 53.75 प्रतिशत धान का उठाव पूर्ण कर लिया गया है।
पंचायत नोडल अधिकारियों में भी किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण
ग्रामपंचायत के नोडल जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया एवं किसानों से बात कर उनके अनुभव जाने। मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत नागपुर धान उपार्जन केंद्र में नायब तहसीलदार श्री विभोर यादव और बैकुंठपुर के तरगवां समिति में नायब तहसीलदार श्री भीष्म पटेल ने अंतिम दिन धान बिक्री करने आए किसानों को शाल, श्रीफल और पौधा भेंट किया।

*जिले के 41 धान उपार्जन केंद्रों में राजस्व अधिकारी भौतिक सत्यापन कर सौंपेंगे रिपोर्ट*
कलेक्टर श्री शर्मा के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में जिले के 41 धान उपार्जन केंद्रों में राजस्व विभाग के अधिकारियों की सत्यापनकर्ता अधिकारियों के रूप में दायित्व सौंपा गया है। सभी सत्यापनकर्ता अधिकारी अपने उपार्जन केन्द्र में उपस्थित रहकर धान खरीदी के अंतिम दिन खरीदी केन्द्रों में जाकर उपार्जित समस्त धान के तौल एवं एण्ट्री सुनिश्चित करवाएंगे। धान उपार्जन के अंतिम दिन किसानों द्वारा लाये गये धान का तौल व उसकी कम्प्यूटर एण्ट्री रात्रि 12 बजे के पूर्व सुनिश्चित करेगें। इसके पश्चात साफ्टवेयर लॉक हो जायेगा।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सत्यापनकर्ता अधिकारी धान खरीदी में कुल बेचने वाले कृषकों की संख्या एवं धान खरीदी की मात्रा की जानकारी नामांकित अधिकारी द्वारा उसी दिन देगें, धान खरीदी केन्द्र में धान सुनिश्चित भंडारण कराया गया है तथा तारपोलिन व कैप कव्हर लगाकर सुरक्षित रखा जाना सुनिश्चित करेगें। सत्यापनकर्ता अधिकारी उसी दिन निर्धारित प्रारूप में उपार्जन केन्द्र स्तरीय सहायक नोडल अधिकारी द्वारा भरा जाकर सत्यापित करने के उपरांत अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करेगें।
continue reading


dpboss