CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

टॉवर गिरने से चार मजदूरों की मौत दो घायल

टॉवर गिरने से चार मजदूरों की मौत दो घायल

Sawankumar 06-Feb-2022 157

रायगढ़ खरसिया नेशनल हाइवे पर टॉवर शिफ्टिंग के दौरान एक बड़ा हादसा घटित हो गया।। तार डिस्मेंटल करने के दौरान भरभराकर कर नीचे गिरे टॉवर में इंजीनियर समेत आधा दर्जन मजदूर चपेट में आ गए। दिल दहला देने वाले हादसे में जंहा मौके पर ही तीन की मौत हो गई तो वही इलाज के दौरान एक और मजदूर की अस्पताल में हो गई। जबकि दो कामगार गंभीर रूप से घायल हो गए है। हालांकि इंजीनियर की हालत बेहतर है,लेकिन नाजुक हालत में मजदूर जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। मरने वाले सभी मजदूर झारखंड के हजारीबाग जिले से थे। सभी शारदा कंट्रक्शन ठेका कंपनी में कार्य करने आए थे।

सेंदरीपाली के समीप नेशनल हाइवे पर टॉवर शिफ्टिंग का कार्य चल रहा था। शिफ्टिंग की जवाबदारी पॉवर ग्रिड ने ठेका कंपनी को दी थी।।तार डिस्मेंटल के लिए चार मजदूरों की टीम टॉवर पर चढ़ी थी। तार को टॉवर से जैसे ही अलग किया गया,ठीक वैसे ही एक साइड झुकाव बढ़ गया। यंहा बताना जरूरी होगा कि  लगातार बढ़ रहे सड़क हादसे को रोकने पिछले कुछ महीनों से युद्ध स्तर पर टॉवर शिफ्टिंग का कार्य जारी था। यही वजह थी कि जल्द से जल्द कार्य निपटाने के फेर में ठेका कम्पनी बगैर सुरक्षा के ही मजदूरों से काम ले रही थी। फलस्वरूप इसकी पाणिनीति के रूप में एक बड़ा हादसा सामने आया।
continue reading
एकलव्य विद्यालय के सातवीं कक्षा के अजय और दिशा से कलेक्टर शर्मा हुए इम्प्रेस, अजय ने धाराप्रवाह पढ़ी अंग्रेजी तो दिशा ने सुलझाया गुणा का गणित

एकलव्य विद्यालय के सातवीं कक्षा के अजय और दिशा से कलेक्टर शर्मा हुए इम्प्रेस, अजय ने धाराप्रवाह पढ़ी अंग्रेजी तो दिशा ने सुलझाया गुणा का गणित

Sawankumar 02-Feb-2022 214
विकासखण्ड खड़गवां के दौरे पर पहुंचे कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने एकलव्य आवासीय विद्यालय पोंडीडीह खड़गवां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षा सातवीं के बच्चों से मुलाकात कर परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। कलेक्टर अंग्रेजी की कक्षा में बच्चों से रूबरू हुए। उन्होंने बच्चों को किताब से एक-एक पैराग्राफ पढ़ने को कहा। इस दौरान छात्र अजय ने बिना हिचकिचाए पूरा पैराग्राफ पढ़ा जिससे कलेक्टर काफी प्रभावित हुए। 
इसके बाद उन्होंने बोर्ड पर गुणा का एक सवाल लिखा और बच्चों को स्वयं से आकर उसे सुलझाने को प्रेरित किया। जिसका हल निकाला छात्रा दिशा ने। कलेक्टर ने दिशा से जब बात की, तो दिशा ने बताया कि वह डॉक्टर बनकर अपने पिता का सपना पूरा करना चाहती है। कलेक्टर श्री शर्मा बच्चों से इम्प्रेस हुए और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 
प्रायोगिक लैब में मिली खामियां, ज़रूरी उपकरण और सुविधाएं दो दिन में उपलब्ध कराने कलेक्टर ने सहायक आयुक्त एवं प्राचार्य को दिए सख्त निर्देश
 
 
निरीक्षण के दौरान प्रायोगिक लैब में खामियां पाई गई। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त एवं प्राचार्य को ज़रूरी उपकरण और सुविधाएं दो दिन में उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दो दिनों के भीतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए तीसरे दिन फोटो सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसी तरह उन्होंने विद्यालय में ज़रूरी अधोसंरचना और परिसर में मुख्य द्वार से विद्यालय तक पहुँच मार्ग को शीघ्र पूरा करने पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री शर्मा ने प्रायोगिक लैब में उपस्थित कक्षा 11वीं के बच्चों से बात कर लैब क्लास की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने केमिस्ट्री के कुछ सवाल भी बच्चों से पूछे। 
*प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास खड़गवां का भी कलेक्टर ने किया निरीक्षण*
कलेक्टर श्री शर्मा ने प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास खड़गवां का भी निरीक्षण किया। 50 सीटर छात्रावास के दौरान उन्होंने छात्राओं की आवसीय व्यवस्था, भोजन एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिक्षिका से छात्राओं की सुरक्षा के लिए महिला गार्ड की ड्यूटी की जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास में सुधार के लिए स्वीकृत कार्यों को शीघ्र शुरू कराने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री डीडी तिग्गा, एसडीएम खड़गवां और खण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
continue reading
एसडीएम एवं तहसील कार्यालय खड़गवां के औचक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर

एसडीएम एवं तहसील कार्यालय खड़गवां के औचक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर

Sawankumar 02-Feb-2022 101
कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने बुधवार को विकासखण्ड खड़गवां में एसडीएम एवं तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने पहले ही पहुंचकर कार्यालय के प्रकरणों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान 3 साल से 5 साल तक लंबित प्रकरणों पर कलेक्टर ने एसडीएम और रीडर को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि आम जनता उम्मीद से कोर्ट आती है, राजस्व विभाग की जिम्मेदारी है कि प्रकरणों का शीघ्र समयसीमा में निराकरण कर उनकी मदद करें। कलेक्टर श्री शर्मा ने अपने समक्ष कई पुराने प्रकरणों की फाइल का अवलोकन किया, जो लंबे समय से लंबित रही है। धारा 165, 170(ख) जैसे प्रकरणों के निराकरण में देरी पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताते हुए एसडीएम खड़गवां और रीडर को नोटिस जारी करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही 1 सप्ताह के भीतर सुधार लाने के निर्देश दिये। 

इसी तरह तहसील न्यायालय का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया। उन्होंने शतप्रतिशत प्रकरणों को ई-कोर्ट में ऑनलाइन दर्ज करने के कड़े निर्देश दिए। अविवादित नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित प्रावधानों और समयसीमा में प्रकरण निराकृत हों। समयसीमा से बाहर जाने पर पेनल्टी लगाई जाएगी। खंड स्तर पर आम जन की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करें जिससे उन्हें जिला मुख्यालय तक आने की ज़रूरत ना पड़े। 
*कलेक्टर श्री शर्मा ने कोविड महामारी के दौरान अपने परिजनों को खो चुके परिवार से फ़ोन के जरिये की बात, सहायता राशि मिलने की ली जानकारी*
एसडीएम एवं तहसील कार्यालय खड़गवां के औचक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर श्री शर्मा ने कोविड महामारी के दौरान अपने परिजनों को खो चुके लोगों की जानकारी ली। एसडीएम खड़गवां ने बताया कि अब तक 17 परिवारों को सहायता राशि प्रदान की गई है और 12 प्रकरण पर प्रक्रिया जारी है। कलेक्टर ने तुरंत ही सूची मंगाई और सूची में शामिल श्री राधेश्याम से मोबाइल के ज़रिए संपर्क कर सहायता राशि मिलने की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि कोविड से मृत व्यक्तियों के परिजनों को शासन की ओर से सहायता राशि के रूप में 50 हज़ार रुपये की राशि प्रदाय की जा रही है।
निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार, एसडीएम एवं तहसीलदार खड़गवां सहित खण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
continue reading
जूते पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रिंट का मामला ,,चेंबर ऑफ़ कॉमर्स की शिकायत पर FIR की तैयारी

जूते पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रिंट का मामला ,,चेंबर ऑफ़ कॉमर्स की शिकायत पर FIR की तैयारी

Ibtesam Deshmukh 26-Jan-2022 231

 कोरबा/ जूते पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रिंट के मामले में चेंबर ऑफ़ कॉमर्स ने कड़ी आपत्ति जताई है. चेंबर ऑफ़ कॉमर्स की शिकायत पर एफआईआर की तैयारी है. राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान से छत्तीसगढ़ के कारोबारी भड़क गए हैं. चेंबर की अगुवाई में कारोबारी थाने में शिकायत की तैयारी कर रहे हैं. चेंबर ऑफ़ कॉमर्स का कहना है कि ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन, फ्लिफ्कार्ट तिरंगे प्रिंट वाली जूते बेच रही है

continue reading
राष्ट्रीय बालिका दिवस : बालिकाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय बालिका दिवस : बालिकाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Ibtesam Deshmukh 24-Jan-2022 75

 रायपुर/ रायपुर जिले के सभी बाल विकास परियोजना में आज बालिका दिवस का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि बालिका सशक्तिकरण हेतु प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर पर बालिका दिवस का आयोजन किया जाता है। इसका मूल उद्देश्य बालिकाओं के कन्या भू्रण हत्या को रोकना, बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना तथा बालिकाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदाय करते हुए एनिमिया एवं कुपोषण को कम करना है।

जिले के सेक्टर एवं बालिकागृहों में बालिकाओं के विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से साईकिल रेस, मेंहदी प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता शामिल है। नोनी सुरक्षा योजना के प्रमाण पत्र हितग्राहियों को वितरित किए गए। सुकन्या समृद्धि योजनांतर्गत् बैंक एवं पोस्ट ऑफिस में बालिकाओं के नाम से खाते खुलवाये जाने हेतु जागरूकता कार्य किया गया। उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी बालिका सशक्तिकरण योजना (सबला योजना) अंतर्गत् किशोरी बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जाता हैं तथा शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं को प्रतिमाह रेडी डू ईट प्रदाय किया जाता है।

बालिकाओं के कुपोषण एवं एनिमिया को दूर करने हेतु रायपुर के कलेक्टर श्री सौरभ सिंह के द्वारा जिला खनिज न्यास निधि से मुख्यमंत्री सुपोषण योजनांतर्गत् 90 लाख रूपये की स्वीकृति पौष्टिक आहार हेतु दी गई है। जिसका शुभारंभ आज किया गया। इस अवसर पर आज बालिका गृह में बालिकाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया।

continue reading
सूरजपुर/चोरी-छिपे चल रही थी बाल विवाह करने की तैयारी...मौके पर पहुंची बाल संरक्षण की टीम...

सूरजपुर/चोरी-छिपे चल रही थी बाल विवाह करने की तैयारी...मौके पर पहुंची बाल संरक्षण की टीम...

Ibtesam Deshmukh 21-Jan-2022 65

 सूरजपुर/ बाल विवाह रोकने की टीम के सक्रियता के कारण लोग चोरी छुपे सुरक्षित ठिकाने में जाकर विवाह करने की कोशिश कर रहे हैं। वर्तमान मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रेश सिंह सिसोदिया को ग्रामीणों के द्वारा फोन कर बताया गया कि कोरिया से एक लड़की को ला कर शिव मंदिर सारासोर भैयाथान में विवाह होने वाला है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने तत्काल जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल को निर्देशित किया कि टीम का गठन कर सारासोर में होने वाले बाल विवाह की जांच करें। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने तत्काल संयुक्त टीम बनाकर सारासोर भैयाथान रवाना हुए।  जहां पता चला कि मंदिर में लड़का एवं लड़की पक्ष वाले आ गए हैं और विवाह के लिए बैठने वाले पंडित विवाह की तैयारी कर चुके थे, और लड़की विवाह के लिए विवाहवेदी पर बैठ चुकी थी। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बालिका से उसके जन्म तिथि के संबंध में पूछताछ की तो पता चला कि बालिका का जन्म तिथि के अनुसार उम्र 17 वर्ष है कोई दस्तावेज नहीं मिलने पर शादी को रोक दिया गया और कोरिया से टीम लड़की के गांव भेजा गया।

जहां से अंकसूची में भी लड़की की उम्र मात्र 17 वर्ष थी,  दोनों पक्ष के लोगों को समझाइश दिया गया साथ ही पंडित को भी बताया गया कि इस प्रकार का विवाह कराना गैर कानूनी है। पंचनामा तैयार कर लड़की, लड़का एवं उनके परिजनों का कथन भी तैयार किया गया और बालिका को बाल कल्याण समिति सूरजपुर में प्रस्तुत किया गया। बालिका का होमवर्क वेकेशन कोरिया से कराया गया बालिका को सुरक्षित सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्डलाइन के द्वारा बालिका को कोरिया बाल कल्याण समिति में भेजा गया।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने सभी को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत बाल विवाह केवल कुरीति ही नहीं बल्कि एक अपराध भी है। बाल विवाह करने पर सभी के लिए दंड के प्रावधान है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में अब अट्ठारह नहीं बल्कि 21 वर्ष की लड़कियों का ही शादी हो पाएगा क्योंकि बहुत जल्द लड़कियों के लिए भी 21 वर्ष का उम्र के संबंध में कानून बनने वाला है।
बाल विवाह रुकवाने वाले में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल चाइल्ड लाइन से सेंटर कोऑर्डिनेटर जनार्दन यादव, टीम मेंबर राधा यादव, अनवरी खातून एवं दिनेश यादव, चेंद्रा चौकी प्रभारी आराधना बनोदे, सहायक उप निरीक्षक हरिशंकर तिवारी, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश तिवारी उपस्थित थे।

continue reading
26 जनवरी से पहले केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अमर जवान ज्योति का आज राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में होगा विलय

26 जनवरी से पहले केंद्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, अमर जवान ज्योति का आज राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में होगा विलय

Ibtesam Deshmukh 21-Jan-2022 87

 राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट पर पिछले 50 साल से जल रही अमर जवान ज्योति का शुक्रवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में विलय किया जाएगा। सेना के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अमर जवान ज्योति की स्थापना उन भारतीय सैनिकों की याद में की गई थी जोकि 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे। 

इस युद्ध में भारत की विजय हुई थी और बांग्लादेश का गठन हुआ था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 26 जनवरी 1972 को इसका उद्घाटन किया था। सेना के अधिकारियों ने बताया कि अमर जवान ज्योति का शुक्रवार दोपहर को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जल रही लौ में विलय किया जाएगा जोकि इंडिया गेट के दूसरी तरफ केवल 400 मीटर की दूरी पर स्थित है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 फरवरी 2019 को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया था, जहां 25,942 सैनिकों के नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखे गए हैं। इंडिया गेट पिछले 50 साल से अमर जवान ज्योति पर्यटकों के लिए एक बहुत बड़ा केंद्र रहा है। शहीद जवानों की याद में 24 घंटे और सातों दिन जलने वाला मसाल अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में तब्दील हो जाएगा।

continue reading
बैकुण्ठपुर, मनेन्द्रगढ, खड़गवां एवं चिरमिरी रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक सभी गैर व्यवसायिक गतिविधियां बंद ,कलेक्टर ने जारी किए गए आदेश

बैकुण्ठपुर, मनेन्द्रगढ, खड़गवां एवं चिरमिरी रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक सभी गैर व्यवसायिक गतिविधियां बंद ,कलेक्टर ने जारी किए गए आदेश

Sawankumar 19-Jan-2022 161

कोरिया  कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  कुलदीप शर्मा ने छत्तीसगढ़ शासन एवं भारत सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन अनुसार कोरोना वायरस नियंत्रण के संबंध में जारी किए गए दिशा-निर्देशों के सम्बंध में जिले में कोविड 19 की बढ़ती स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए आदेश जारी है। उन्होंने जिले के अनुभाग बैकुण्ठपुर, मनेन्द्रगढ़, खड़गवां, चिरमिरी क्षेत्रान्तर्गत आने वाले समस्त नगरीय निकाय में वर्तमान में कोविड-19 के पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के अनुक्रम में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (1), आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 30, 34 सहपठित एपिडेमिक डिसिजेज एक्ट 1897 यथा संशोधित 2020 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए है।जिसके अंतर्गत अनुभाग बैकुण्ठपुर, मनेन्द्रगढ, खड़गवां एवं चिरमिरी क्षेत्रान्तर्गत रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक सभी गैर-व्यवसायिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगे। समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूल, ऑगनबाड़ी केन्द्र, प्ले स्कूल आगामी आदेश पर्यन्त बंद रखे जाएंगे किन्तु ऑनलाईन क्लासेस जारी रहेंगे।व्यापम एवं  पी.एस .सी. छत्तीसगढ़ द्वारा जारी परीक्षाएं अपने निर्धारित तिथि अनुसार संचालित होंगे। कोचिंग संस्थान एवं पुस्तकालय खोला जाना प्रतिबंधित रहेगाए किन्तु ऑनलाईन क्लासेस जारी रह सकेंगे एवं पूर्व में जारी आदेश की शेष कंडिकाएं यथावत लागू रहेंगे

continue reading
नव पदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने पदभार ग्रहण किया’

नव पदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने पदभार ग्रहण किया’

Sawankumar 18-Jan-2022 422

कोरिया, 18 जनवरी 2022/ जिले के नव नियुक्त कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने मंगलवार 18 जनवरी को जिला कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। श्री शर्मा कोरिया जिले के 17वें कलेक्टर होंगे। पदभार ग्रहण के पश्चात श्री शर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला कार्यालय के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जिले में संचालित गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को जिले की प्रगति में अपना सर्वश्रेष्ठ देने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि टीम वर्क के साथ ही जिले के बेहतर विकास के लिए काम किया जा सकता है। अपनी क्षमता का शत-प्रतिशत जनहित में दें जिससे कोरिया जिला प्रगति के नए कीर्तिमान बनाये। उन्होंने जिले को कोरोना महामारी से सुरक्षित करने कोविड प्रोटोकॉल का पालन और वैक्सीनेशन शतप्रतिशत कराने की अपील की।
बता दें कि 2014 बैच के आईएएस श्री कुलदीप शर्मा इससे पूर्व आयुक्त, नगरपालिक निगम कोरबा के पद पर कार्यरत रहे हैं।फ़

continue reading
कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने पदभार ग्रहण करते ही जिला चिकित्सालय और धानखरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने पदभार ग्रहण करते ही जिला चिकित्सालय और धानखरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण

Sawankumar 18-Jan-2022 245

आपको बता दें कि नए कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने पदभार ग्रहण करते ही पटना और सरभोका धान खरीदी केंद्र में किसानों से धान खरीदी और भुगतान पर की बात, नोडल सहकारी बैंक को बैंक में काउंटर बढ़ाने के निर्देश, किसानों को भुगतान राशि निकालने नहीं लगना पड़ेगा लम्बी लाइन में


 
जिला चिकित्सालय में ओपीडी, एसएनसीयू, ऑपेरशन वार्ड का किया निरीक्षण, सुबह और शाम की ओपीडी रिपोर्ट प्रस्तुत करने सीएमएचओ को निर्देश

पोषण पुनर्वास केंद्र के निरीक्षण पर कलेक्टर ने मानक व्यवस्था ना होने पर जताई नाराजगी, जिला चिकित्सालय में साफ-सफाई रखने, चिकित्सा उपकरणों को व्यवस्थित रखने और पोषण पुनर्वास केंद्र में व्यवस्था सुधारने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्यवाही

कलेक्टर श्री शर्मा ने सीएमएचओ और सिविल सर्जन को जिला चिकित्सालय में बेहतर प्रबंधन बनाने के निर्देश दिए
continue reading
जिले में 8 लाख टीकाकरण पूर्ण, कलेक्टर  धावड़े की सतत निगरानी में 15 जनवरी को फिर होगा वैक्सीनेशन महाभियान,

जिले में 8 लाख टीकाकरण पूर्ण, कलेक्टर धावड़े की सतत निगरानी में 15 जनवरी को फिर होगा वैक्सीनेशन महाभियान,

Sawankumar 13-Jan-2022 94

कोरिया - कोविड 19 के बढ़ते मामलों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने जिले टीकाकरण के कार्य में तीव्रता लाने के निर्देश दिए है। श्री धावड़े के मार्गदर्शन में जिले में 12 जनवरी 2022 की स्थिति में कुल 8 लाख 3 हजार 718 टीके लगाए जा चुके है। जिले में 4 लाख 55 हजार 488 लोगों को पहला टीका एवं 3 लाख 47  हजार 385 लोगो को दोनों टीके लगाए गए है।


15 जनवरी को फिर होगी वैक्सीनेशन ड्राइव-
कलेक्टर श्री धावड़े की सतत निगरानी में 15 जनवरी को फिर पूरे जिले में वैक्सीनेशन महाभियान चलाया जाएगा। दूसरे डोज़ एवं 15-18 वर्ग के शेष टीकाकरण को पूरा करने स्वास्थ्य कर्मी फील्ड में रहेंगे। कलेक्टर ने टीकाकरण से छूटे नागरिकों से शीघ्र टीका लगवाने की अपील की है।
15 से 18 आयु वर्ग में 71 प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण, पात्र हितग्राहियों को बूस्टर डोज़ भी लगाये जा रहे-
स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 7 हजार 366 हेल्थ केअर वर्कर को दोनों टीके लग चुके है। फ्रंट लाइन वर्कर्स में 5 हजार 326 को दोनों टीके लगाए जा चुके है। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 4 लाख 11 हजार 892 पहला टीका एवं 3 लाख 34  हजार 693 ने दोनों टीके लगवाए हैं। 15 -18 आयु वर्ग के लोगों में 71 प्रतिशत टीकाकरण पूरा किया जा चुका है। इसमें 28 हजार 450 को पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं 845 लोगों को कोविड 19 का प्रीकॉशन डोज़ भी लगाया गया है।
वर्तमान में जिले में 1 लाख 6 हजार 569 टीके उपलब्ध-
कोविड टीकाकरण कार्य के सुचारू संचालन के लिए जिले में वर्तमान में 1 लाख 6 हजार 569 टीके के स्टॉक उपलब्ध है, जिनमे कोवैक्सिन के 17 हजार 939 एवं कोविशील्ड के 88 हजार 630 टीके हैं। मनेन्द्रगढ़ में कोविशील्ड और कोवैक्सिन के मनेन्द्रगढ़ में कुल 23 हजार 440, खड़गवां में 23 हजार 130, जनकपुर मे 12 हजार 20, सोनहत मे 6 हजार 739 एवं पटना में 8 हजार 200 टीके उपलब्ध हैं तथा कोरिया जिला वैक्सिन स्टोर में  33 हजार 40 टीके उपलब्ध है।

continue reading
26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस समारोह मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत करेंगे ध्वजारोहण

26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस समारोह मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत करेंगे ध्वजारोहण

Sawankumar 13-Jan-2022 120

कोरिया - कलेक्टर  श्याम धावड़े की अध्यक्षता में विगत 11 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस के आयोजन के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अपर कलेक्टर एवं समस्त जिला अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह को सवश्रेष्ठ राष्ट्रीय पर्व बताते हुए समारोह की तैयारी के संबंध में विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ध्वजारोहण करेंगें और परेड की सलामी लेंगे। समारोह का आयोजन रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड स्थित मिनी स्टेडियम बैकुंठपुर में किया जाएगा। कलेक्टर श्री धावड़े ने समारोह की तैयारी के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये हैं।

समारोह के व्यवस्थित संचालन हेतु अधिकारियों को सौंपे गये दायित्व -
समारोह के व्यवस्थित संचालन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये हैं, जिसमें ग्राउंड व्यवस्था की जिम्मेदारी कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर को सौंपी गई है। वही शामियाना टेंट एवं बैठक व्यवस्था कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, माइक व्यवस्था अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग (विद्युत/यांत्रिक) बैकुंठपुर, राष्ट्रीय ध्वज की व्यवस्था रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन बैकुंठपुर, मंच पर कारपेट एवं तिरपाल की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग कोरिया, बेरिकेटिंग हेतु बाँस बल्ली की व्यवस्था वनमण्डलाधिकारी बैकुंठपुर एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग कोरिया, बेरिकेटिंग एवं लाइटिंग की व्यवस्था कार्यपालिन अभियंता लोक निर्माण विभाग कोरिया एवं रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन बैकुंठपुर, साज-सज्जा, गमले एवं गुलदस्ते की व्यवस्था सहायक संचालक उद्यान विभाग कोरिया, विद्युत व्यवस्था कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल एवं एसडीओ ई एंड म कोरिया, कबूतर की व्यवस्था उप संचालक पशु चिकिसा सेवायें कोरिया, गुब्बारे की व्यवस्था महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग कोरिया, बैंड की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक एवं जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान कोरिया, आमंत्रण पत्र की छपाई एवं वितरण की व्यवस्था मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरिया एवं उप संचालक समाज कल्याण कोरिया, प्रशस्ति पत्र के वितरण एवं छपाई की व्यवस्था सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य अतिथि के सत्कार की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीद परिवार को लाने ले जाने तथा रुकवाने की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक कोरिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग एवं सर्व थाना प्रभारी कोरिया, परेड निरीक्षण हेतु खुली जिप्सी पुलिस अधीक्षक कोरिया एवं रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन, सफेद छाते की व्यवस्था रक्षित निरीक्षक पुलिस लाईन, मुख्यमंत्री छ. ग. शासन के सन्देश एवं समारोह स्थल पर रखने की व्यवस्था जनसम्पर्क अधिकारी, चिकित्सा दल एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरिया, उदघोषक को कार्यक्रम (पल- प्रतिपल)की सूची समय पूर्व देने की व्यवस्था सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला शिक्षा अधिकारी, तथा फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था की जिम्मेदारी कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कोरिया को दी गई है।
इसी तरह उत्कृठ प्रदर्शन पर पुरस्कार हेतु शील्ड एवं पुरस्कार की पूर्ण जिम्मेदारी कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना इकाई कोरिया को दी गई है। मिष्ठान वितरण की व्यवस्था कि जिला खाद्य अधिकारी एवं खनिज अधिकारी तथा जिला परियोजना समन्वयक, सर्व शिक्षा अभियान कोरिया को दिया गया है। समारोह स्थल पर विशिष्ट अतिथियों के स्वल्पाहार की व्यवस्था वनमंडलाधिकारी बैकुंठपुर, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग करेंगे। समारोह स्थल पर पीने हेतु स्वच्छ जल की व्यवस्था एवं फ़ायर ब्रिगेड वाहन की व्यवस्था मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर तथा कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग करेंगे। बैठक व्यवस्था हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुंठपुर, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैकुंठपुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

गणतंत्र दिवस समारोह के संबंध में राज्य शासन द्वारा जारी निर्देश-
गणतंत्र दिवस समारोह में जिला स्तर पर मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। जिसके उपरांत पुलिस एवं नगर सैनिक की टुकड़ियों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा तथा मुख्य अतिथि के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया जावेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैली आदि आयोजित नहीं किये जायेंगे।
जिले में गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण हेतु मुख्य अतिथि को सर्किट हाउस से समारोह स्थल तक लाने का उत्तरदायित्व अपर कलेक्टर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं तहसीलदार बैकुंठपुर तथा डी. एस. पी. बैकुंठपुर की होगी। आगमन पश्चात उनका स्वागत किया जाएगा, तत्पश्चात उनके द्वारा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जावेगा। समारोह में जिला पुलिस विभाग, होमगार्ड तथा सी.आर.पी.एफ., छ.ग. सशस्त्र बल द्वारा पूर्ण गणवेश में मार्चपास्ट किया जावेगा, जिसका निरीक्षण मुख्य अतिथि द्वारा किया जावेगा। परेड का समन्वय रक्षित निरीक्षक कोरिया करेंगे।    
कलेक्टर श्री धावड़े ने गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम के सम्पूर्ण कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी श्री सुखनाथ अहिरवार, अपर जिला दण्डाधिकारी को नियुक्त किया है। कलेक्टर द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को दिए गए उत्तरदायित्वों का निर्वहन कोविड-19 हेतु जारी दिशा निर्देश एवं सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन करते हुए कार्यक्रम सम्पादित करने के निर्देश दिए गए हैं।

continue reading
कलेक्टर  धावड़े ने तिरंगा पट्टा और राजस्व मामलों के प्रकरण के शीघ्र निराकरण के दिये निर्देश

कलेक्टर धावड़े ने तिरंगा पट्टा और राजस्व मामलों के प्रकरण के शीघ्र निराकरण के दिये निर्देश

Sawankumar 11-Jan-2022 278

 कोरिया 11 जनवरी 2022/ कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में लंबित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए सभी अनुविभागीय अधिकारियों को तिरंगा पट्टा के प्रकरणों का निराकरण, राजस्व मामलों के प्रकरण नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वन विभाग को एफआरए क्लस्टर चिन्हांकित करने के निर्देश दिए जिससे सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराते हुए जनजातीय किसानों को कृषि कार्यों में नवाचार से जोड़ा जा सके।
कलेक्टर ने बैठक में सभी सीईओ जनपद पंचायत से संबंधित विकासखण्ड में मनरेगा अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में बैठक कर सभी ग्राम पंचायतों में स्वीकृत, निर्माणाधीन और अपूर्ण कामों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में मनरेगा एवं विभागीय कार्यों की भी समीक्षा होगी। बैठक में सभी कार्य एजेंसियां भी शामिल होंगी।
बैठक में कलेक्टर ने समय सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए पाव-पविया समाज के स्कूली छात्रों के जाति प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी हितग्राही प्रमाण पत्र से वंचित न रहे। बैठक में उन्होंने ईई सीएसईबी को विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम बुंदेली में बिजली पोल लगवाने के आवेदन पर आवश्यकतानुसार परीक्षण कर कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी तरह उन्होंने उप संचालक कृषि से पीएम किसान के अंतर्गत पंजीकृत कृषकों के वित्तीय भुगतान और पीएम किसान पोर्टल में सभी वनाधिकार पट्टा धारी किसानों के पंजीयन पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में लगे समस्त कोरिया नीर के संचालन की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित जनपदों और नगरीय निकायों को कोरिया नीर के प्रबंधन एवं संचालन के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री धावड़े ने अपर कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग को जिले में संचालित स्कूलों, छात्रावासों, आश्रमों के निरीक्षण तथा उचित व्यवस्था बनाये रखने के लिए सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रम विभाग के तहत ई-श्रम पोर्टल में श्रमिकों का पंजीयन और विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी ली।
बैठक में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से जल जीवन मिशन, सौर ऊर्जा उपकरण स्थापित करने, वजन त्यौहार, धान खरीदी एवं वैक्सीनेशन की जानकारी ली। उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर में वाहन पार्किंग एरिया के विस्तार करने के निर्देश दिए। जिससे कलेक्टोरेट परिसर में वाहनों को व्यवस्थित किया जा सके। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

continue reading
कलेक्टर  धावड़े द्वारा नायब तहसीलदार मनेन्द्रगढ़  विभोर यादव को अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी

कलेक्टर धावड़े द्वारा नायब तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ विभोर यादव को अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी

Sawankumar 11-Jan-2022 433

 कोरिया 11 जनवरी 2022/ कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनेन्द्रगढ़ के प्रस्ताव पर नायब तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ श्री विभोर यादव को अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा है। निर्धारित समय सीमा में जवाब नहीं देने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत निलंबन की एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी।
जारी कारण बताओ नोटिस के अंतर्गत यह कार्यवाही श्री यादव द्वारा 30 दिसंबर 2021 को अवकाश हेतु आवेदन पत्र एवं चिकित्सक का प्रमाण पत्र फार्म 03 प्रस्तुत कर आज दिनांक तक अनाधिकृत रूप से कर्तव्य से अनुपस्थित रहने और इस संबंध में किसी भी उच्चाधिकारियों को सूचना नहीं देने के कारण की गई है। श्री यादव के अनुपस्थित रहने के कारण राजस्व निरीक्षक मंडल नागपुर का शासकीय, न्यायालयीन प्रकरणों का निराकरण नहीं किया जा सका है। साथ ही उच्च कार्यालयों से कोविड 19 हेतु जारी दिशा निर्देशों का पालन कराने व कानून व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित कराने में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न हुआ है। इनका यह कार्य पदीय दायित्वों के प्रति सन्निष्ठ नहीं रहने तथा कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही को प्रदर्शित करता है, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 एवं 07 के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है।
इसके साथ ही नोटिस में यह भी कहा गया है कि श्री यादव के द्वारा राजस्व निरीक्षक मंडल नागपुर का कार्यभार ग्रहण से अब तक आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व निवास प्रमाण पत्र जारी करने तथा न्यायालय में विवादित बंटवारा, विवादित नामान्तरण, अविवादित नामान्तरण, अविवादित बंटवारा और सीमांकन के कार्याे में पदीय दायित्वों के प्रति सन्निष्ठ नहीं रहने तथा कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही को प्रदर्शित की गई है। जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 एवं 07 के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है।

continue reading
कलेक्टर धावड़े के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुपस्थित एवं कार्य में लापरवाही बरतने वाले 16 शिक्षकों पर कार्यवाही

कलेक्टर धावड़े के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुपस्थित एवं कार्य में लापरवाही बरतने वाले 16 शिक्षकों पर कार्यवाही

Sawankumar 11-Jan-2022 188

कोरिया 11 जनवरी 2022/ कलेक्टर  श्याम धावड़े के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी ने 5 जनवरी को अपने भ्रमण के दौरान अनुपस्थित एवं कार्य में लापरवाही बरतने वाले 16 शिक्षकों पर कार्यवाही की है। उन्होंने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भखार के उच्च वर्ग शिक्षक ई संवर्ग श्री फूलसाय बेक तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जामपानी के शिक्षक टीएलबी श्री देवनंदन प्रसाद राजवाड़े को जारी कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब संतोषप्रद नहीं देने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 10 (4) के तहत श्री बेक एवं श्री राजवाड़े का आगामी एक वेतन वृध्दि असंचयी प्रभाव से रोक दिया हैं। इसी तरह उन्होंने शासकीय हाईस्कूल जामपानी की व्याख्याता टीएलबी श्रीमती मनोरमा कुजूर को अनुपस्थित दिवस को कार्य नहीं वेतन नहीं के आधार पर अवैतनिक किया है।
इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय प्राथमिक शाला जामपानी की सहायक शिक्षक ईएलबी श्रीमती शैल प्रकाश, शासकीय प्राथमिक शाला तमजीरा के सहायक शिक्षक ईएलबी श्री भीम सिंह कंवर, शासकीय प्राथमिक शाला बरपानी के सहायक शिक्षक टीएलबी श्री संतोष कुमार भगत, शासकीय प्राथमिक शाला बरपानी की सहायक शिक्षक टीएलबी श्रीमती फलिता टोप्पो एवं शासकीय प्राथमिक शाला जामपानी के सहायक शिक्षक ईएलबी श्री संतोष कुमार शैलू को जारी कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब संतोषप्रद नहीं देने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत इन्हें निलंबित कर दिया हैं। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नियत किया गया है।
इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी ने भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं के शैक्षिक गुणवत्ता में कमी पाने तथा बिना आवेदन पत्र के शिक्षक उपस्थिति पंजी में अवकाश इन्द्राज करने पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भखार के प्रभारी प्राचार्य एवं व्याख्याता श्री जगजीवन राम कुर्रे, संकुल केंद्र जामपानी बी के शैक्षिक समन्वयक एवं शिक्षक टीएलबी श्री कमलेश पाण्डेय, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कंचनपुर के शिक्षक टीएलबी श्रीमती पावित्री कुजूर, संकुल केंद्र जामपानी ए के शैक्षिक समन्वयक एवं शिक्षक टीएलबी श्री बृजराज गिरि, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भखार के प्रधान पाठक श्री संतोष लकड़ा, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोदीपारा के प्रधान पाठक श्री सत्यनारायण मिंज, शासकीय प्राथमिक शाला मोदीपारा के प्रभारी प्रधान पाठक एवं सहायक शिक्षक ईएलबी श्री मुकेश्वर सिंह कंवर तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जटासेमर के प्रभारी प्रधान पाठक एवं शिक्षक टीएलबी श्री सुविमल राय पैकरा को जारी कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब संतोषप्रद नहीं देने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के फलस्वरूप अंतिम चेतावनी पत्र जारी कर 15 दिवस के भीतर शैक्षिक गुणवत्ता सुधार कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा ऐसा कार्य भविष्य में न करने के निर्देश दिए हैं।

continue reading
जिले में कोविड 19 के प्रीकॉशन डोज़ लगाए जाने की हुई शुरुआत मनेंद्रगढ़ विधायक, महापौर, एवं अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर सहित अधिकारियों कर्मचारियों ने लगवाया टीका

जिले में कोविड 19 के प्रीकॉशन डोज़ लगाए जाने की हुई शुरुआत मनेंद्रगढ़ विधायक, महापौर, एवं अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर सहित अधिकारियों कर्मचारियों ने लगवाया टीका

Sawankumar 10-Jan-2022 76

कोरिया 10 जनवरी 2022/ कोविड 19 के बढ़ते मामलों से बचाव के लिए आज से प्रीकॉशन डोज़ लगाए जाने की शुरुआत की गई है। हेल्थ वर्कर्स,प्रमुख अधिकारियों कर्मचारियों तथा 60 वर्ष से ऊपर आयु के लोगों को प्रीकॉशन डोज़ लगाया जा रहा है। मनेन्द्रगढ़ विधायक श्री विनय जायसवाल तथा चिरमिरी महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल ने कलेक्टोरेट परिसर में बनाए गए टीकाकरण सेंटर पहुंचकर प्रीकॉशन डोज़ लगवाया। इसके साथ ही कलेक्टोरेट परिसर में बनाए गए सेशन साइट में अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार, संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल सिदार एवं अधिकारियों-कर्मचारियों सहित 40 लोगों ने कोविड 19 का बूस्टर डोज़ लगवाया।

 


उल्लेखनीय है कि 10 जनवरी से कोविड 19 की प्रथम और द्वितीय डोज़ पूरी कर चुके हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को प्रीकॉशन डोज़ लगाए जाने की शुरुआत की गई है। हितग्राही द्वारा लगाए गए द्वितीय खुराक के 9 महीने के बाद या 39 सप्ताह के बाद प्रीकॉशन डोज़ लगायी जा सकती है।
प्रीकॉशन डोज़ लगवाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट करवाया जा सकता है। हितग्राही स्वयं सेशन साइट पर जाकर भी टीका लगवा सकते हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति डॉक्टर से परामर्श लेकर टीका लगवाएं तो ज़्यादा अच्छा होगा।

continue reading
रायपुर : दोस्तों के साथ बर्थडे का सेलिब्रेशन कर रहे युवक का झुलसा चेहरा... पहले से लगा था स्प्रे फोम…

रायपुर : दोस्तों के साथ बर्थडे का सेलिब्रेशन कर रहे युवक का झुलसा चेहरा... पहले से लगा था स्प्रे फोम…

Ibtesam Deshmukh 09-Jan-2022 82

 रायपुर : बर्थडे बॉय का जश्न जानलेवा बन गया। दोस्तों के साथ बर्थडे का सेलिब्रेशन कर रहे युवक का चेहरा जल गया। बर्थडे बॉय के दोस्तों ने उसके चेहरे पर फोम स्प्रे कर रखा था। केक पर लगी कैंडल से निकली चिंगारी ने उसके चेहरे को झुलसा दिया।


केक पर लगी कैंडल से भड़की आग की लपटें युवक के चेहरे पर मंडराने लगीं, साथियों ने हाथ मारकर आग बुझाने की कोशिश की। कुछ देर बाद ये युवक भाग गए। ये घटना हाल ही में रायपुर के तेलीबांधा तालाब के किनारे हुई। अब इस घटना का वीडियो तेजी से शहर में फैल रहा है, चर्चा का विषय बना हुआ है।

वीडियो में कुछ युवक जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। आज कल यूथ में एक दूसरे पर फोम स्प्रे करने का ट्रेंड है, इस वीडियो के बर्थ डे बॉय पर भी काफी फोम स्प्रे की गई थी। किसी फुलझड़ी की तरह ऊपर चिंगारी फेंकने वाली कैंडल केक के ऊपर जलाई गई थी। चिंगारी फोम से जाकर चिपक गई और युवक के चेहरे पर आग लगी।

घटना के वक्त किसी ने इसे मोबाइल पर कैद कर लिया। अब तक इस मामले में किसी तरह की शिकायत थाने में नहीं पहुुंची है। ये वीडियो दिखाकर शहर के लोग इस तरह जश्न न मनाने की अपील कर रहे हैं। रायपुर के तेलीबांधा तालाब के किनारे ये वीडियो बनाया गया। जब घटना हुई, शाम का वक्त था।

यहां शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक पुलिस का पहरा रहता है। पुलिस आसामाजिक तत्वों पर यहां नजर रखती है और रात 10 के बाद अब नाइट कर्फ्यू की वजह से लोगों को खदेड़ दिया जाता है। इस वीडियो में दिख रहे युवकों के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
continue reading
छत्तीसगढ़ : सभी जिलों में बढ़ते संक्रमण को देख नाईट कर्फ़्यू...आशिंक प्रतिबंधों को और सख़्त करने के संबंध में कल राज्य सरकार लेगी अहम फैसला….

छत्तीसगढ़ : सभी जिलों में बढ़ते संक्रमण को देख नाईट कर्फ़्यू...आशिंक प्रतिबंधों को और सख़्त करने के संबंध में कल राज्य सरकार लेगी अहम फैसला….

Ibtesam Deshmukh 09-Jan-2022 51

 रायपुर  : राजधानी समेत सभी जिलों में बढ़ते संक्रमण से अभी प्रभावी नाईट कर्फ़्यू समेत आशिंक प्रतिबंधों को और सख़्त करने के संबंध में संकेत है कि सोमवार को राज्य सरकार अहम फ़ैसला ले सकती है। अब से कुछ देर पहले जारी राजधानी के आँकड़ों ने कोरोना की भयावहता को पूरे विस्तार से पेश कर दिया है। राजधानी में पॉज़ीटिवटी रेट पंद्रह फ़ीसदी है जबकि दस फ़ीसदी के उपर होने पर लॉकडाउन की स्थिति बनने लगती है। कोरोना की इस तीसरी लहर को लेकर अभी मौत या अस्पताल पहुँचने वाले मरीज़ों के आंकडे भयावह नहीं हुए हैं लेकिन ऐसा नहीं होगा इस आशंका से किसी को इनकार भी नहीं है।उच्च पदस्थ प्रशासनिक सूत्र के अनुसार सोमवार को राज्य सरकार इस मसले पर बैठक के बाद जारी प्रतिबंध को और सख़्त करने को लेकर निर्णय कर सकती है।

continue reading
छत्तीसगढ़ : मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत...18 से ज्यादा लोग घायल...

छत्तीसगढ़ : मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत...18 से ज्यादा लोग घायल...

Ibtesam Deshmukh 08-Jan-2022 210

 बीजापुर: छत्तीसगढ़-तेलांगना बॉर्डर से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ शनिवार सुबह मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 18 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायल ग्रामीणों को तेलंगाना के एटूलनगम अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल करीब 16 ग्रामीणों को वारंगल के अस्पताल रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि ये सभी मजदूर पलायन कर तेलंगाना के वारंगल जिले में मिर्ची तोड़ने जा रहे थे। मामला पेरूर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के पापनपाल, मिड़ते समेत अन्य अंदरूनी गांव के 20 से ज्यादा ग्रामीण पिकअप से तेलंगाना जाने के लिए शुक्रवार की रात निकले थे। इस बीच पेरूर के पास पिकअप अनियंत्रित होकर बीच सड़क में ही पलट गई। इस हादसे में पिकअप में सवार कई ग्रामीण काफी दूर तक गिर गए तो कई पिकअप के नीचे ही दब गए थे।

हादसे में एक महिला लक्ष्मी तेलम की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की जानकारी आसपास के गांव के ग्रामीणों को मिली तो लोग घटनास्थल पहुंचने लगे। जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान एक और महिला मांडी तेलम ने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन भी वारंगल पहुंच गए हैं। बस्तर विकास प्राधिकरण और बीजापुर जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया ने मृतकों और घायलों के परिजनों को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया है।

continue reading
जिला प्रशासन द्वारा मास्क चेकिंग शुरू, समझाइश के साथ चालानी कार्यवाही भी

जिला प्रशासन द्वारा मास्क चेकिंग शुरू, समझाइश के साथ चालानी कार्यवाही भी

Sawankumar 05-Jan-2022 109

 कोरिया - कलेक्टर श्याम धावड़े के निर्देश पर पूरे जिले में प्रशासनिक टीम द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम और बचाव के लिए सभी विकासखण्डों में सार्वजनिक स्थानों, चौक-चैराहों पर मास्क चेकिंग की जा रही है और लगातार लोगों को मास्क पहनने की समझाइश दी जा रही है। मास्क वितरण भी किया जा रहा है और मास्क पहनने के प्रति जागरूक करने के साथ ही चालानी कार्यवाही भी शुरू कर दी गयी है।

 

लेक्टर के निर्देश में पालन में आज बैकुंठपुर घड़ी चौक में राजस्व, पुलिस एवं नगरपालिका एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा बढ़ते हुए कोरोनावायरस के मद्देनजर बिना मास्क पहने लोगों को समझाइश देकर चालान की कार्यवाही की गई। मास्क चेकिंग के साथ ही घड़ी चौक में ही आने-जाने वाले लोगों की कोविड जांच भी जारी रही। तहसील क्षेत्र पटना में सभी दुकानदारों को कोविड गाइड लाइन का पालन करने, अनावश्यक भीड़ ना करने, मास्क लागाने की समझाइश दी गयी और कोटवार के माध्यम से मुनादी भी कराई जा रही है।

      इसी तरह नगर पंचायत झगराखाण्ड एवं नई लेदरी में जिला प्रशासन की टीम द्वारा राशन दुकान, फल दुकान, किराना और सब्जी दुकानों का निरीक्षण कर सभी को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किए जाने की अपील की गई। नगर पंचायत खोंगापानी में जिला एवं पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण करते हुए बिना मास्क लगा के घूमने वाले व्यक्तियों एवं फल-सब्जी विक्रेताओं, स्थानीय दुकानदारों को मास्क लगाने की समझाइश दी गई एवं मास्क वितरण किया गया।
       कलेक्टर श्री धावड़े द्वारा जारी निर्देश के पालन में भरतपुर में प्रशासनिक टीम द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश की लगातार मुनादी करवाई जा रही है। दुकानदारों को मास्क लगाने, दुकान के बाहर सेनेटाईजर, हैंडवाश की व्यवस्था रखने व उपयोग करने, ग्राहक को मास्क लगवाने, दो गज की दूरी का पालन करने की समझाइश दी गयी। इसके साथ ही बैंकों में भी भीड़ नियंत्रण करने, सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए गोला बनाने, मास्क का उपयोग तथा सेनेटाईजर व हैंडवाश की व्यवस्था रखने और कोविड-19 प्रोटोकोल का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
सभी विकासखण्डों में साप्ताहिक हाट बाजार बंद
       कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री धावड़े के निर्देश पर सभी विकासखण्डों में संबंधित अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं इंसिडेंट कमांडर द्वारा साप्ताहिक हाट बाजार को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सभी साप्ताहिक हाट बाजार आगामी आदेश पर्यंत बंद रहेंगे। किसी भी दुकानदार द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 188 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

continue reading


dpboss