CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ कोरिया ज़िला इकाई का पुनर्गठन सम्पन्न सावन कुमार बने नए जिला अध्यक्ष

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ कोरिया ज़िला इकाई का पुनर्गठन सम्पन्न सावन कुमार बने नए जिला अध्यक्ष

आज दिनाँक 30/03/2022 को राष्ट्रीय संयोजक श्री भगवान प्रसाद उपाध्याय जी के दिशा निर्देश पर एवं  प्रदेश अध्यक्ष श्री महेश प्रसाद की अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की बैठक ग्राम सेंधा के पी.एच.ई. के गेस्ट हाउस में रखी गई

जिसमें भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से सावन कुमार को जिला अध्यक्ष के रूप में चुना गया जिससे सभी पत्रकार साथियों में हर्ष था ।

इसी के साथ ही प्रदेश में अनवर आलम सिद्दकी उपाध्यक्ष एवं अब्दुल कयूम खान एवं कविराज विश्वकर्मा जी को सचिव पद पर नियुक्त किया गया ।

इस कार्यक्रम में उपस्थित श्री महेश प्रशाद, सत्येंद्र सोनी, अनवर आलम, राम लखन यादव ,प्रदीप पाटकर, दीपेंद्र शर्मा ,त्रिलोचन कुमार चक्रवर्ती ,अंसारी, हफीज खान ,द्रोणाचार्य दुबे ,रवि मिश्रा, महेश साहू ,मनीष सिंह, राकेश सिंह, सुमंत गांगुली, मुस्ताक कुरैशी, अमजद कुमार ,राजू खान ,नोहर विश्वकर्मा ,सुरेश कुमार

continue reading
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ कोरिया ज़िला इकाई का पुनर्गठन सम्पन्न सावन कुमार बने नए जिला अध्यक्ष
बाप के कंधे पर बेटी का जनाजा नही मिली एंबुलेंस 10किलोमीटर पैदल लेकर गया शव*

बाप के कंधे पर बेटी का जनाजा नही मिली एंबुलेंस 10किलोमीटर पैदल लेकर गया शव*

Sawankumar 28-Mar-2022 392
सरगुजा जिले के लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज सुबह 7 वर्षीय बेटी सुरेखा को पिता ने भर्ती कराया था सुरेखा को बुखार और पेट दर्द था. आरोप है कि बुखार से पीड़ित मासूम बच्ची की इंजेक्शन लगाने से असमय मौत हो गई. दर्दनाक बात ये है कि बेटी को इंजेक्शन उस वक्त लगाया गया जब उसे भूख लगी थी और दूध मांग रही थी.जिसके कुछ ही समय बाद बच्ची की मौत हो गई. अब बच्ची के पिता का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में मजबूर पिता बच्ची के मृत शरीर को कंधे पर उठाए हुए दिखाई दे रहा है. पिता का कहना है कि दो दिन से बच्ची को बुखार था. रात में 12 बजे पेट दर्द भी हुआ था. आज सुबह 7 बजे लखनपुर अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने कहा ठीक हो जाएगा. बच्ची को ऑक्सीजन लगाया गया. उस वक्त अस्पताल में एक नर्स और एक डॉक्टर मौजूद था.
 
उन्होंने बच्ची को एक इंजेक्शन लगाया. पिता ने स्टाफ से कहा कि बच्ची ने कुछ नहीं खाया है. बेटी ने दूध पीने के लिए मांगा. तत्काल में दूध की व्यवस्था नहीं हो सकी. तुरंत बच्ची ने पेट में दर्द होने की बात कही. डॉक्टरों ने फिर ऑक्सीजन लगाया तो नाक से खून निकलने लगा.
 
पिता का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और नाक से खून निकलने के साथ मौत हो गई. दर्दनाक घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल भी खुल गई. लखनपुर और उदयपुर ब्लॉक में एक भी शव वाहन नहीं है. मजबूरी में बच्ची के पिता को शव कंधे पर उठाकर पैदल ले जाना पड़ा.
 
लखनपुर और उदयपुर ब्लॉक में एक भी शव वाहन नहीं होने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारियों को है. बावजूद  इसके व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है. अधिकारियों की उदासीनता का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है.
continue reading
छत्तीसगढ़ : बेकाबू हुई जंगल की आग, 24 गांवों के ऊपर मंडरा रहा खतरा… कार्यालय भी आग की चपेट में…

छत्तीसगढ़ : बेकाबू हुई जंगल की आग, 24 गांवों के ऊपर मंडरा रहा खतरा… कार्यालय भी आग की चपेट में…

Ibtesam Deshmukh 28-Mar-2022 131

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के गुरूघासीदास टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक सप्ताह से भीषण आग जंगल में कहर बरपा रही है। आग बढ़ते हुए 24 गांव की सीमाओं तक पहुंच गई है। बताया जाता है कि महुआ बीनने आने वाले लोगों ने पेड़ के नीचे सफाई के लिए आग लगाई थी। बाद में यह आग पूरे जंगल में फैल गई। चांदनी बिहारपुर स्थित रेंज कार्यालय भी आग की चपेट में आने वाला था। हालांकि शनिवार रात ग्रामीणों व चौकीदारों ने कड़ी मशक्कत के बाद यहां आग पर काबू पाया। फिलहाल दफ्तर तो बच गया है, लेकिन अभी भी आग जंगल में फैली हुई है और जंगली जानवर भी चपेट में आ रहे हैं।

सूरजपुर जिले के दूरस्थ ग्राम चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में एक सप्ताह से जंगल में भीषण आग लगी हुई है। यह इलाका टाइगर रिजर्व में शामिल है और संरक्षित क्षेत्र है। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग द्वारा प्रयास नहीं किया जा रहा है। ऐसे में जंगल के आस-पास स्थित ग्रामीणों के घर अब आग की चपेट में आ सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आग के डर से जानवर गांव की तरफ आने लगे हैं। इसके बाद भी टाइगर रिजर्व और वन विभाग के अफसर मुख्यालय में नहीं रह रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार आग मध्य प्रदेश की जंगलों की तरफ से इधर आ रही है। मैदानी स्तर पर आग बुझाने का कोई प्रयास नहीं हो रहा है। आग लगाने वालों का भी पता नहीं चल पा रहा है। टाइगर रिजर्व के अधिकारियों के फोन बंद मिले, जिससे उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।

टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अवन्तिकापुर, कोल्हुआ, महुली, कछवारी, चोंगा, खैरा, कसौटी, पेंडारी, पासल, नवडिहा, कछिया, जुडवनीया, मोहरसोप, बसनरा, खोहिर, बैजनपाठ, लुल, तेलाईपाठ, भून्डा, रसौकी, रामगढ़, उमझर, पालकेवरा, छतरंग, बाक, कुदरगढ़ के जंगल आग की चपेट में आकर जल रहे हैं। इससे गांवों में धुंआ भर रहा है। वहीं इससे वे ग्रामीण दहशत में हैं, जिनके घर जंगल किनारे हैं। उन्हें इस बात का डर है कि जंगल का आग कहीं उनकी झोपड़ियों तक न पहुंच जाए।

continue reading
समाधान तुंहर दुआर शिविर: कलेक्टर कुलदीप शर्मा पहुंचे बरबसपुर और परसगढ़ी के शिविर में, लोगों के साथ किया संवाद

समाधान तुंहर दुआर शिविर: कलेक्टर कुलदीप शर्मा पहुंचे बरबसपुर और परसगढ़ी के शिविर में, लोगों के साथ किया संवाद

Sawankumar 25-Mar-2022 166
शिविर में फौती नामांतरण के लिए आवेदक श्री कृष्ण बिहारी साहू का आवेदन शिविर स्थल पर ही ऑनलाइन दर्ज कर निराकृत, बंटवारा हेतु कलेक्टर ने 15 दिन के भीतर सभी जरूरी प्रक्रिया पूर्ण कर निराकरण के दिये निर्देश, बरबसपुर के श्री राजेंद्र प्रसाद को आवेदन के तुरंत बाद मिली ऋण पुस्तिका
परसगढ़ी में भी बड़ी संख्या में पहुँच रहे लोग, आमजन की पेयजल की समस्या के 1 सप्ताह में निराकरण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश
अभिलेख दुरुस्तीकरण,
 
 
फौती नामांतरण, बंटवारा, सहित सड़क मरम्मत, विद्युत, पेयजल आपूर्ति आदि के आवेदन लेकर पहुँच रहे ग्रामीण, शिविर स्थल पर ही आवेदनो से जुड़ी ऑनलाइन प्रक्रिया की जा रही पूर्ण
continue reading
समाधान तुंहर दुआररू 25 मार्च से पंचायत स्तर पर शुरू होंगे शिविर नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के मामलों का त्वरित समाधान

समाधान तुंहर दुआररू 25 मार्च से पंचायत स्तर पर शुरू होंगे शिविर नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन के मामलों का त्वरित समाधान

Sawankumar 24-Mar-2022 157

कोरिया /कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में वृहद पैमाने पर राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण, और आम जन तक पहुंचकर उनकी समस्याएं और मांगों को सुनकर उनका समाधान करने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिले के समस्त विकासखंडों में ष्समाधान तुंहर दुआरष् शिविर का आयोजन किया जाएगा। 25 मार्च 2022 से शिविर की शुरुआत की जा रही है। सभी विकासखंडों में पंचायत वार दिन निर्धारित किये गए हैं और अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गयी है। शिविर में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन जैसे राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण, ऋण पुस्तिका वितरण, आरबीसी 6-4 के आवेदन, बंदोबस्त त्रुटि सुधार, निवास, आय और जाति प्रमाण पत्र, ई डब्लू एस प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत ई-केवाईसी, पेंशन आवेदन, राशन कार्ड नवीनीकरण, नाम जोड़ने और नवीन आवेदन की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के अंतर्गत 95 ग्राम पंचायतों में 25 मार्च से 07 अप्रैल तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के अंतर्गत 29 ग्राम पंचायतों में 25 मार्च से 09 अप्रैल तक, विकासखण्ड भरतपुर के 84 ग्राम पंचायतों में 25 मार्च से 05 अप्रैल तक, विकासखण्ड खड़गवां के 63 ग्राम पंचायतों में 25 मार्च से 21 अप्रैल तक, विकासखण्ड सोनहत के 42 ग्राम पंचायतों में 28 मार्च से 11 अप्रैल तक, चिरमिरी के 16 ग्राम पंचायतों में 25 मार्च से 04 अप्रैल तक एवं केल्हारी के 34 ग्राम पंचायतों में 25 मार्च से 09 अप्रैल तक शिविर का आयोजन किया जाएगा।

continue reading
एसईसीएल में अनुकंपा नियुक्ति की मांग : किसान सभा के नेतृत्व में भूख हड़ताल पर बैठे पीड़ित परिवार

एसईसीएल में अनुकंपा नियुक्ति की मांग : किसान सभा के नेतृत्व में भूख हड़ताल पर बैठे पीड़ित परिवार

Ibtesam Deshmukh 21-Mar-2022 323

 कोरबा, 21 मार्च। एसईसीएल गेवरा महाप्रबंधक कार्यालय के सामने अनुकंपा नियुक्ति की मांग पर छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से पीड़ित परिवारों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू हो गया है। इन परिवारों के समर्थन में किसान सभा के कार्यकर्ता भी भूख हड़ताल में शामिल हैं।

किसान सभा के सचिव प्रशांत झा ने कहा कि पूरे एसईसीएल में अनुकंपा नियुक्ति के लगभग 400 प्रकरण लंबित हैं। किसान सभा ने आरोप लगाया कि अनुकंपा नियुक्ति नौकरी देने में जानबूझकर देरी की जा रही है। पीड़ितों में अधिकांश आदिवासी और महिलाएं हैं।

भूख हड़ताल में ग्राम अमगांव, हरदीबाजार की चंद्रिका बाई कंवर नाम की एक आदिवासी महिला भी शामिल है। उसने बताया कि वह दो साल से अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग लेकर चक्कर काट रही है। गेवरा खदान विस्तार में उनकी कृषि भूमि अधिग्रहित होने के बाद उसके पति बेचू सिंह को नौकरी मिली थी। उसके पति की दो वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। उसके बाद से वह अनुकंपा नियुक्ति के लिए भटक रही है, जबकि नियमानुसार उसने सभी आवश्यक दस्तावेज अपने आवेदन के साथ एसईसीएल में जमा कर चुकी हैं। यह महिला अपने छोटे-छोटे बच्चों को साथ में लेकर भूख हड़ताल में बैठी है।

अनुकंपा नियुक्ति के मामले में किसान सभा द्वारा आंदोलन किये जाने की खबर मिलते ही अन्य अनुकंपा नियुक्ति से पीड़ित भी जुट रहे हैं। इनमें धीराजा बाई भी है, जिनके पति की मृत्यु दो वर्ष पूर्व हो गई है और अजीत सिंह और अनिल कुमार भी है, जिनके पिताओं की मृत्यु पिछले वर्ष हो गई थी यह सभी भू विस्थापित परिवार से है सभी के घर के मुख्या को जमीन के बदले रोजगार मिला था। आसपास के ग्रामीणों का भी समर्थन इस आंदोलन को मिल रहा है, क्योंकि पीड़ित परिवार उनके गांवों के निवासी है और ये ग्रामीण भी विस्थापन संबंधी मांगों पर अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं।


आज की भूख हड़ताल में चंद्रिका बाई के साथ प्रशांत झा, जवाहर सिंह कंवर, शिवरतन सिंह कंवर आदि किसान सभा नेता भी बैठे हैं। आंदोलन स्थल पर माकपा पार्षद राजकुमारी कंवर भी डटी हुई है। उनके साथ दीपक साहू, दामोदर, जय कौशिक, रेशम, नंदलाल, दिलहरण बिंझवार, सत्रुहन दास, बसंत, उमेश, मोहपाल, बृजपाल, संजय, पुरषोत्तम, विशंभर, देव कुंवर, गणेश कुंवर, यशोदा, रुशा आदि ग्रामीण और किसान सभा कार्यकर्ता भी आंदोलन स्थल पर पीड़ितों के समर्थन में डटे हुए हैं।

continue reading
कोरिया : ’आर्थिक गतिविधियों के ज़रिए व्यावसायिकरण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही हैं स्वसहायता समूहों की महिलाएं’

कोरिया : ’आर्थिक गतिविधियों के ज़रिए व्यावसायिकरण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही हैं स्वसहायता समूहों की महिलाएं’

Ibtesam Deshmukh 21-Mar-2022 138

 कोरिया। जिले में स्वसहायता समूह की महिलाएं विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से स्वयं सशक्त होने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। स्वसहायता समूहों की महिलाएं आर्थिक गतिविधियों से व्यावसायिकरण के क्षेत्र में कदम बढ़ा रही है, जिससे जिले की ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार की प्राप्ति के साथ ही नई पहचान बनाने में मदद मिल रही है।

आर्थिक गतिविधियों के ज़रिए व्यावसायिकरण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही हैं स्वसहायता समूहों की महिलाएं’
विकासखण्ड भरतपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत गठित कोरिया महिला गृह उद्योग संकुल संगठन खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। संकुल संगठन के अंतर्गत पांच महिला स्वसहायता समूह की 50 महिलाओं द्वारा मसाला प्रसंस्करण का कार्य किया जा रहा है। महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के मसाले हल्दी, मिर्च व धनिया पाउडर, कसूरी मेथी, अचार मसाला आदि का निर्माण और पैकेजिंग का काम किया जा रहा है।
संगठन की अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा चतुर्वेदी ने बताया कि महिलाओं द्वारा खड़े मसालों की सफाई कर हाथों से पीसकर बनाया जाता है। इसके बाद मशीन से पैकिंग कर वंदना ब्रांड के नाम से बाजार में बेचा जा रहा है। मसालों को स्थानीय बाज़ार के साथ ही साथ स्कूल, आश्रम-छात्रावासों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी विक्रय किया जा रहा है। स्थानीय बाज़ारों में लोगों द्वारा समूह द्वारा उत्पादित मसालों को काफी पसंद किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय महिला मड़ई में संगठन ने स्टॉल लगाकर जिले की नारीशक्ति का प्रदर्शन करते हुए स्वनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। शिविर में राज्यभर के महिला समूहों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन कोरिया महिला समूह को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिले के मसाला उद्योग को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित सरस मेले में भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

जिले में स्थापित प्रसंस्करण इकाइयां -’

जिले में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत बिहान योजना के तहत 03 मसाला एवं 58 मिनी राइस मिल की स्थापना की गई। कृषि विभाग द्वारा स्थापित 05 दाल मिल, 97 आटा चक्की सह मिनिराइस मिल एवं 51 राइस मिल ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार की ओर आगे बढ़ाया है। इसी प्रकार कृषि विज्ञान केंद्र के अंर्तगत कुल 05 इकाइयों की स्थापना की गई, जिनमें मिनी राइस मिल, दाल मिल, तेल मिल, सीड ग्रेडिंग संयंत्र ईकाई, दूध प्रसंस्करण इकाई शामिल है। कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा कृषकों को संगठित कर किसान उत्पादक संगठन कोरिया एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की स्थापना की गई। संगठन में 573 पंजीकृत कृषक है, जिसमे आदिवासी कृषकों की भागीदारी 72 प्रतिशत है।
वन विभाग द्वारा स्थापित 04 माहुल पत्ता प्रसंस्करण इकाई, 04 लाख प्रसंस्करण इकाई, 04 लघु वनोपज प्रसंस्करण इकाई से वनानांचल के निवासियों को आर्थिक प्रगति की राह मिली है। जिले में माहुल पत्ता से दोना निर्माण में लगी स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हुए हैं।
continue reading
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की तैयारियां जारी’ ’नदी-नालों की साफ-सफाई, चौक-चौराहों के रंग-रोगन से सौंदर्यीकरण’ ’ब्रांड अम्बेसडर स्वच्छता के प्रति कर रहे जागरूक’

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की तैयारियां जारी’ ’नदी-नालों की साफ-सफाई, चौक-चौराहों के रंग-रोगन से सौंदर्यीकरण’ ’ब्रांड अम्बेसडर स्वच्छता के प्रति कर रहे जागरूक’

Sawankumar 15-Mar-2022 145

केारिया / जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए सभी नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों में स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बेहतर रैंकिंग के लिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किए गए हैं, जिनके द्वारा बैठक लेकर जनजागरूकता में सहभागिता निभायी जा रही है।
स्वच्छता सर्वेक्षण में अपनी रैंकिंग में सुधार के लिए सभी नगर निगम चिरमिरी में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन एवं ठोस कचरा का प्रभावी निपटान किया जा रहा है।

 

मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए नालों, नालियों की गहन साफ-सफाई सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही गली-मोहल्लों में कचरा प्रबंधन का लक्ष्य रख कार्य किया जा रहा है। स्वच्छता दीदीयों के माध्यम से  कचरा कलेक्शन, स्त्रोत पृथक्कीकरण, होम कम्पोस्टिंग का भी कार्य सभी नगरीय निकायों में ज़ोर-शोर से जारी है। रोड, सार्वजनिक स्थलों, शौचालयों में सफाई के साथ चौक-चौराहों एवं तिराहों को व्यवस्थित किया गया है। साथ ही रंग-रोगन कर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष सर्वेक्षण 7500 अंकों में किया जाएगा। स्वच्छता आंकलन के लिए कई नए मापदंड जोड़े गए हैं। स्वच्छता टीम द्वारा शहरों में जनता से फीडबैक, उनकी राय के माध्यम से आंकलन करेगी। डिजिटल माध्यम से सर्वेक्षण की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।

continue reading
कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में विजेता महिलाओं को पुरस्कार, समूहों की महिलाओं को ऋण राशि चेक, और ऋण माफी प्रमाण पत्र और टेबलेट वितरण

कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में विजेता महिलाओं को पुरस्कार, समूहों की महिलाओं को ऋण राशि चेक, और ऋण माफी प्रमाण पत्र और टेबलेट वितरण

Sawankumar 08-Mar-2022 115

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ष्बिहानष् के तहत 10 संकुल स्तरीय संगठनों को सीआईएफ के माध्यम से 1 करोड़ से अधिक की राशि का वितरण किया गया। इन संगठनों के अंतर्गत 197 स्वसहायता समूह की 1182 महिलाएं शामिल हैं। वहीं विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के 10 महिला स्वसहायता समूहों को ऋण माफी के प्रमाणपत्र दिए गए।


बिहान के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान हेतु विकासखण्ड भरतपुर में संचालित उत्थान परियोजना के अंतर्गत चयनित संवर्गों को डिजिटलाइजेशन से जोड़ने टेबलेट वितरण किया गया। इसके तहत संकुल माड़ीसरई की 10 महिलाओं को टेबलेट वितरण किया गया। इसके साथ ही रस्साकशी, मेहंदी प्रतियोगिता आदि में विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुई।

continue reading
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने के जज्बे को किया गया सलाम’

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने के जज्बे को किया गया सलाम’

Sawankumar 08-Mar-2022 252

कोरिया  - शहर का तब्दील होना शाद रहना और उदास, रौनकें जितनी हैं यहां, औरतों के दम से है... इस मंशा के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मानस भवन बैकुंठपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिलाओं को जिले के विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान और बेहतर समाज के निर्माण में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में विजेता महिलाओं को पुरस्कार, स्वसहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहयोग करने सीआईएफ के अंतर्गत ऋण राशि चेक, समूहों को ऋण माफी प्रमाण पत्र और डिजिटलाइजेशन से जोड़ने टेबलेट वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री वेदांती तिवारी ने महिलाओं को शुभकामनाएं प्रेषित की। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सौभाग्यवती कुसरो ने महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं आधी दुनिया की पूरी कहानी है। उन्होंने नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि मजबूती में महिलाओं का कोई सानी नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाएं जागरूक बनें और अपने अधिकारों को जानें जिससे वे हर परिस्थिति का सामना कर सकें। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि स्नेह में बेटी, प्यार में पत्नी, परवरिश में मां और संस्कार में दादी-नानी, इन चार शब्दों में एक महिला के विभिन्न रूप छुपे हैं, जो हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।

continue reading
मनेन्द्रगढ़ वनमंडल के नवपदस्थ नवपदस्थ डीएफओ के निर्देश पर अवैध कब्जा पर चला वन विभाग का बुलडोजर

मनेन्द्रगढ़ वनमंडल के नवपदस्थ नवपदस्थ डीएफओ के निर्देश पर अवैध कब्जा पर चला वन विभाग का बुलडोजर

Ibtesam Deshmukh 03-Mar-2022 143

  मनेन्द्रगढ वनमंडल के नवपदस्थ डीएफओ लोकनाथ पटेल के निर्देश पर मनेन्द्रगढ़ परिक्षेत्र में अवैघ कब्जधारियों के अवैध कब्जा पर वन विभाग ने ब़ड़ी कार्यवाही की, आपको बता दे डीएफओ पटेल ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि वनों की रक्षा हमारा पहला कर्तव्य और दायित्य है, वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जहा अधिकारी के निर्देश पर मनेन्द्रगढ परिक्षेत्र के परिक्षेत्राधिकारी हीरालाल सेन के साथ पूरी टीम मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जाधारियों को हटाना शुरू किया।

जानकारी अनुसार मनेन्द्रगढ़ वन मंडल अंतर्गत झगराखांड क्षेत्र में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने वन विभाग की टीम ने वन भूमि पर कब्जा कर रहे कब्जा धारियों को हटाने झगराखांड क्षेत्र में दबिश दी। बेजा कब्जा की मंशा से वन संपदा को नुकसान पहुंचाना भी पाया गया। यहां दर्जनों लोगों ने कच्चे मकान भी बना लिए थे। जिसके बाद मनेन्द्रगढ परिक्षेत्राधिकारी हीरालाल सेन अपने वन अमले के साथ मौके पर पहुंच कर वन भूमि का अतिक्रमण को हटा कर मुक्त कराया। इस दौरान कई लोगों ने विरोध किया, परन्तु वन विभाग ने लोगों को उनके द्वारा किए अवैध अतिक्रमण की जानकारी देते हुए कार्यवाही कर डाली। वन अमले ने मौके से अतिक्रमण हटाया। विभागीय अधिकारी के अनुसार सामान्य धारा होने की वजह से ग्रामीणों को मुचलके पर समझाईश देकर छोड़ दिया गया। परिक्षेत्राधिकारी ने मामले को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाया।मनेन्द्रगढ वनमंडल के झगराखांड क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से काफी संख्या में वन भूमि पर अवैध कब्जाधारियों की जन सैलाब सी उमड़ गई थी कब्जा धारियों ने पक्का का मकान और चार दिवारी बनाने में जुटे हुए थे।

वन विभाग पूर्व में भी कर चुका है कार्यवाही
गौरतलब हो कि पूर्व में भी कोरिया वनमंडल के खडगवां परिक्षेत्र में परिक्षेत्राधिकारी के पद पर रहते हुए सेन ने बचरापोडी क्षेत्र में कई अतिक्रमण करने वालों लोगो पे काफी बड़ी एरिया को अतिक्रमण से मुक्त कराया था। वही अब मनेन्द्रगढ़ में इस बार लगभग 32 अवैध अतिक्रमण हटाने की सूचना हैं ।

continue reading
भारत एल्युमिनियम कंपनी बालको के सौजन्य से 1144 बच्चों को मिली पल्स पोलियो दवा

भारत एल्युमिनियम कंपनी बालको के सौजन्य से 1144 बच्चों को मिली पल्स पोलियो दवा

Ibtesam Deshmukh 03-Mar-2022 107

 बालकोनगर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में भागीदारी करते हुए भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के मुख्य चिकित्सालय ने 1144 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक अभिजीत पति ने अस्पताल में नन्हे-मुन्नों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की।

पल्स पोलियो कार्यक्रम में बालको अस्पताल के चिकित्सकों और चिकित्साकर्मियों ने बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई। बालको अस्पताल के अलावा बालकोनगर के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग टीमें तैनात की गई थीं। 28 फरवरी और 1 मार्च, 2022 को घर-घर टीकाकरण किया गया।

continue reading
प्रसव के लिए राशि की मांग की शिकायत पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, स्त्रीरोग विशेषज्ञ की सेवा की गई समाप्त, सीएमएचओ ने की कार्यवाही

प्रसव के लिए राशि की मांग की शिकायत पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, स्त्रीरोग विशेषज्ञ की सेवा की गई समाप्त, सीएमएचओ ने की कार्यवाही

Sawankumar 02-Mar-2022 340

 कोरिया -सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनेन्द्रगढ़ में प्रसव के लिए पहुँचे प्रसूता और उसके परिजनों की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा को कार्यवाही के निर्देश दिए जिसके परिपालन में संविदा पर पदस्थ डॉ. गुरविंदर कौर, स्त्री रोग विशेषज्ञ की संविदा सेवाएं समाप्त कर दी गयी हैं।
विदित हो कि गत दिवस प्रसूता श्रीमती आफरीन अंसारी अपने पति साजिद निवासी मनेन्द्रगढ़ के साथ सीएचसी मनेन्द्रगढ़ पहुंची। प्रसव ऑपरेशन के माध्यम से कराये जाने हेतु उक्त डॉक्टर द्वारा राशि की मांग किये जाने पर उन्होंने इसकी शिकायत की।
कलेक्टर श्री शर्मा ने घटना पर संज्ञान लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जानकारी ली और सीएमएचओ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिसके अनुसार कार्यवाही करते हुए उक्त डॉक्टर की संविदा सेवायें तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गयी हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी कलेक्टर श्री शर्मा द्वारा सीएचसी मनेन्द्रगढ़ के निरीक्षण के दौरान आम जन के हित में काम करने के निर्देश दिए

continue reading
CM भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि पर ठाकुराईन टोला में किया लक्ष्मण झूले का भूमिपूजन, ठाकुराईन टोला में 31.63 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात

CM भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि पर ठाकुराईन टोला में किया लक्ष्मण झूले का भूमिपूजन, ठाकुराईन टोला में 31.63 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात

Ibtesam Deshmukh 01-Mar-2022 163

 रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम ठाकुराईन टोला में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर क्षेत्रवासियों को 31 करोड़ 63 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात दी। इनमें 19 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाला लक्ष्मण झूला और 2 करोड़ 75 लाख की लागत से बनने वाला खारुन नदी का तटबंध भी शामिल है। सोनपुर में एक करोड़ 40 लाख की लागत से बनने वाले ग्लेजिंग यूनिट का भूमिपूजन भी उन्होंने किया। इससे कुम्हारों को काफी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने ठाकुराईन टोला में ही क्रेडा की सामुदायिक सिंचाई योजना का लोकार्पण भी किया। इससे सिकोला और ठाकुराईन टोला में किसानों के खेतों में तालाबों के माध्यम से जल पहुंचेगा। इसके अलावा उन्होंने 6 करोड़ 86 लाख के स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण भी किया।


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर पाटन से छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की नोनी सशक्तिकरण योजना का शुभारंभ करते हुए 16 हितग्राही बेटियों को 20-20 हजार रुपये के चेक सौंपे। पाटन से शुरू हुई इस योजना के तहत श्रमिक परिवारों की बेटियों की शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार तथा विवाह में सहायता के लिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत हितग्राहियों की प्रथम दो बेटियों के बैंक खाते में 20-20 हजार रूपए की राशि का भुगतान एकमुश्त किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ठाकुराईन टोला में 19 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत बनने वाले लक्ष्मण झूला का किया भूमि पूजन किया। यह लक्ष्मण झूला 225 मीटर लंबा होगा इसके बनने से भक्तों को भगवान शिव के दर्शन करने आसानी होगी। ठकुराईन टोला भगवान शिव के श्रद्धालुओं का पाटन क्षेत्र में भगवान शिव के श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण केंद्र है। सावन सोमवार के मौके पर यहां बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है, लेकिन खारून नदी में जलस्तर अधिक होने की वजह से श्रद्धालुओं को दर्शन में काफी दिक्कत होती थी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि के दौरान भक्तों को आश्वस्त किया था कि यहां लक्ष्मण झूला बनेगा। गौरतलब है कि महाशिवरात्रि के मौके पर ठकुराईन टोला में बड़ा मेला लगता है लक्ष्मण झूला बन जाने के बाद लोगों की आवाजाही भी इस क्षेत्र में बढ़ जाएगी और ठकुराइन टोला प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा। लक्ष्मण झूला बन जाने के बाद लोगों की आवाजाही भी इस क्षेत्र में बढ़ जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पाटन ब्लॉक में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 6 करोड़ 86 लाख रुपए की अधोसंरचना का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। झीठ में उन्होंने मॉडल रूरल रिसर्च हेल्थ यूनिट का भूमि पूजन भी किया इसकी लागत 2 करोड़ होगी। इसके अलावा उन्होंने पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 1 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से ऑक्सीजन गैस प्लांट का लोकार्पण तथा दो करोड़ 2 लाख की लागत से बनने वाले स्टाफ क्वाटरों का पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने 37 लाख रूपए की लागत से निर्मित दस बेड आइसोलेशन सेंटर का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने जामगांव (एम), बेल्हारी, अचानकपुर में निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण भी किया।
continue reading
औचक निरीक्षण में 1169 प्रकरण मिले लंबित, फौती नामांतरण के एक प्रकरण पर आठ बार पेशी, कलेक्टर ने लगाई फटकार, ’कार्य मे लापरवाही पर रीडर को नोटिस

औचक निरीक्षण में 1169 प्रकरण मिले लंबित, फौती नामांतरण के एक प्रकरण पर आठ बार पेशी, कलेक्टर ने लगाई फटकार, ’कार्य मे लापरवाही पर रीडर को नोटिस

Sawankumar 23-Feb-2022 228

कोरिया / कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने बुधवार को विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ में तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर ने पहले ही पहुंचकर कार्यालय के प्रकरणों का अवलोकन किया, जिसमें 1169 प्रकरण लंबित पाए गए। निरीक्षण के दौरान लंबित प्रकरणों पर रीडर को फटकार लगाते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार को कार्यशैली में सुधार और प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने आरबीसी 6-4 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का निराकरण करते हुए हितग्राहियों को 1 महीने के अंदर राशि दिए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान फौती नामांतरण के एक प्रकरण की आठ बार सुनवाई के बाद भी निराकरण नही होने पर कलेक्टर श्री शर्मा ने गहरी नाराजगी जताते हुए जल्द निराकरण किए जाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर  शर्मा ने कहा कि नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन लोकसेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित हैं। प्रावधानों और समयसीमा में प्रकरण निराकृत हों। अन्यथा संबंधित पर पेनल्टी लगाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार, एसडीएम एवं तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ सहित खण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

continue reading
जनचौपाल में मिले 65 आवेदन, राशनकार्ड सुधारने, नवीन राशन कार्ड जारी करने के प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को दिए निर्देश’

जनचौपाल में मिले 65 आवेदन, राशनकार्ड सुधारने, नवीन राशन कार्ड जारी करने के प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को दिए निर्देश’

Sawankumar 22-Feb-2022 182

कोरिया / जिला कलेक्टोरेट में कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज समय सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनचौपाल में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 65 आवेदन आए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आवेदनों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनचौपाल में जनपद पंचायत खड़गवां के ग्राम पंचायत अमका के आशीष कुमार साहू एवं गीता देवी ने राशन कार्ड के संबंध में कलेक्टर के समक्ष आवेदन किया, जिसपर कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी एवं सीईओ जनपद पंचायत को समन्वय कर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य अधिकारी एवं समस्त सीईओ जनपद पंचायत को राशनकार्ड सुधारने, नवीन राशन कार्ड जारी करने के प्रकरणों पर विशेष ध्यान देते हुए निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवेदन के बाद राशन कार्ड के वितरण के लिए सप्ताह में दिन निर्धारित करें जिससे हितग्राहियों को बार-बार आने जाने की किसी समस्या ना हो।
इसी तरह जीविकोपार्जन हेतु कारण तालाब निर्माण का आवेदन लेकर पहुंचे नरसिंगपुर के मोदीपारा के हरिशचन्द्र द्विवेदी की समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने सीईओ जिला पंचायत को परीक्षण कर उचित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर जनचौपाल में पहुंची एक आवेदिका ने कोरोना संक्रमण से पति की मृत्यु होना अवगत कराया। कलेक्टर ने त्वरित संज्ञान लेते हुए उनसे शासन द्वारा दी जा रही कोविड अनुदान राशि मिलने की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य नगरपालिका अधिकारी शिवपुर-चरचा को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत आवेदिका को सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए।

continue reading
कलेक्टर शर्मा नामांतरण, बंटवारे और सीमांकन के प्रकरणों पर प्रगति की हर टीएल बैठक में करेंगे समीक्षा’

कलेक्टर शर्मा नामांतरण, बंटवारे और सीमांकन के प्रकरणों पर प्रगति की हर टीएल बैठक में करेंगे समीक्षा’

Sawankumar 22-Feb-2022 108

कोरिया / मंगलवार को मंथन सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने सभी तहसीलों में नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। नामांतरण और बंटवारे में पटना तहसील एवं सीमांकन में भरतपुर तहसील में बेहतर प्रगति पर कलेक्टर ने उनकी सराहना की। और अन्य सभी राजस्व अधिकारियों को प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आरबीसी 6-4 के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाते हुए सभी एसडीएम को 1 माह की रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा।
ग्राम स्तर पर निजी वाहनों का एम्बुलेंस के रूप में चिन्हांकन करने कलेक्टर द्वारा पूर्व में सभी सीईओ जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया था। बैठक में कलेक्टर ने इस पर जानकारी लेते हुए कहा कि ग्रामीणों को इन वाहनों के संबंध में जानकारी दें जिससे आपात स्थिति में मरीज एवं उनके परिजनों द्वारा इन वाहनों का उपयोग किया जा सके।
’एनिमिक किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं के सर्वे के निर्देश’
कलेक्टर ने बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को समन्वय कर एनिमिक किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं के सर्वे के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनीमिया के प्रति किशोरियों एवं महिलाओं को जागरूक करने और बेहतर पोषण उपलब्ध कराते हुए एनीमिया से मुक्त करने की दिशा में कारगर पहल करते हुए 2022 की स्थिति में सर्वे किया जाए। इसके तहत एनिमिक गर्भवती महिलाओं एवं 15 से 19 वर्ष की किशोरियों का सर्वे कर चिन्हांकन किया जाये। जिससे उनके पोषण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जा सके। इसके साथ ही कलेक्टर ने आंगनबाड़ियों में अंडा वितरण, आयरन सिरप एवं एल्बेंडाजोल की खुराक बच्चों को दिए जाने की भी जानकारी ली।
’परिवार सहायता एवं बीमा योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने सीईओ जनपद को निर्देश’
कलेक्टर ने बैठक में सभी सीईओ जनपद पंचायत को समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा एवं जीवन ज्योति योजना की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए जिससे ग्रामीण जनता को इन महत्वपूर्ण योजनाओ का लाभ मिल सके।
’मिलेट मिशन के तहत कोदो, कुटकी, रागी के फसल उत्पादन को बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायतों के चयन के निर्देश’
मिलेट मिशन के तहत जिले में कोदो, कुटकी और रागी की फसल ली जा रही है। इसके लिए शासन की योजनाओं के अनुरूप किसानों को अधिक से अधिक लाभ के लिए इनके उत्पादन को बढ़ाने हेतु प्रोत्सहित करने कलेक्टर ने कृषि विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बड़े क्षेत्र में फसल उत्पादन के लिए ग्राम पंचायतों का चयन करें।उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में मिलेट फसलों को बढ़ावा देने के लिए मिलेट मिशन प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत इन फसलों के उत्पादक किसानों से कोदो, कुटकी और रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। साथ ही कोदो, कुटकी और रागी की फसल लेने वाले किसानों को 10 हजार रूपए प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत देने का प्रावधान किया गया है। इसी तरह कलेक्टर ने बैठक में गोधन न्याय योजना, जाति प्रमाण पत्र, जल जीवन मिशन, सी मार्ट निर्माण प्रगति, धन्वंतरि योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना आदि पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार, संयुक्त कलेक्टर द्वय श्री अनिल सिदार एवं श्रीमती अंकिता सोम, एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

continue reading
पेंशन एवं जनउपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों के पीड़ित पक्षकारों को त्वरित विधिक सहायता उपलब्ध कराने अभियान अनुतोश के तहत की जा रही कार्यवा

पेंशन एवं जनउपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों के पीड़ित पक्षकारों को त्वरित विधिक सहायता उपलब्ध कराने अभियान अनुतोश के तहत की जा रही कार्यवा

Sawankumar 21-Feb-2022 94

कोरिया  -छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी के निर्देशानुसार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के द्वारा अभियान “अनुतोश“ प्रारम्भ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत पंेशन एवं जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों के पीड़ित पक्षकारों को त्वरित विधिक सहायता उपलब्ध कराने जाने की कार्यवाही की जायेगी।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री सिद्धार्थ अग्रवाल ने जानकारी दी है कि अभियान “अनुतोश“ के अंतर्गत जिन भी जरूरतमंद व्यक्तियों को पंेशन संबंधित परेशानी है अथवा जनोपयोगी सेवाएं अर्थात परिवहन सेवा जिसमें यात्री एवं माल की दुलाई हवाई, सड़क एवं जल मार्ग किया जाये, डाक, टेलीग्राफ या टेलीफोन सेवा, किसी संस्था द्वारा जनता को बिजली, प्रकाश पानी की आपूर्ति, सार्वजनिक संरक्षण या स्वच्छता प्रणाली, अस्पताल या औषधालय में सेवा, बीमा सेवा, बैंकिंग और अन्य वित्तीय संस्थानों की सेवा, किसी भी प्रतिष्ठान के द्वारा जनता को आपूर्ति, शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान एवं आवास एवं अचल संपत्ति सेवाएं से संबंधित कोई भी परेशानी है तो वे इस संबंध में अपना आवेदन सीधे छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पुराना उच्च न्यायलय भवन, बिलासपुर में अपने सम्पूर्ण विवरण्ण के साथ प्रस्तुत कर सकते है। इस हेतु राज्य विधिक सेवा प्रधिकरण, बिलासपुर के स्तर पर हेल्प  डेस्क के रूप में विशेष्ज्ञ व्यवस्था की गई है। जहॉ से प्रस्तुत आवेदनों पर विधि अनुसार अग्रिम कार्यवाही कर पीड़ित पक्षकारों को त्वरित राहत दिलाये जाने बाबत् आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।
पेंशन एवं अन्य स्वत्व प्राप्त करने के लिए परेशान पीड़िता तर्षिला मिंज सरईबहार में पहाड़ी कोरवा परिवार की दो बच्चियों ंपीने के पानी तक की सुविधा हेतु हैण्ड पम्प की समस्या का निराकरण राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संज्ञान में लेते हुए समुचित सहायत प्रदान करने की कार्यवाही की गई है।

continue reading
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की तैयारी’ नगर निगम चिरमिरी में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर 6 दुकानों पर हुई चालानी कार्यवाही

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की तैयारी’ नगर निगम चिरमिरी में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर 6 दुकानों पर हुई चालानी कार्यवाही

Sawankumar 21-Feb-2022 288

कोरिया - स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए जिले में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा द्वारा सभी नगरीय निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों को स्वच्छता के प्रति सजग रहते हुए कार्य करने निर्देशित किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग इस्तेमाल पर कार्यवाही करते हुए नगर निगम चिरमिरी के अंतर्गत निकाय टीम द्वारा 23 दुकानों का निरीक्षण किया गया जहां प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर चालान की कार्यवाही की गई। निकाय की टीम द्वारा 6 दुकानों पर 15 सौ रुपये का चालान लगाया गया है।
प्रतिबंधित प्लास्टिक के विक्रय एवं उपयोग पर चालानी कार्यवाही के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने पर स्पॉट फाइन, यूजर चार्ज की वसूली की कार्यवाही की जा रही है। सभी निकायों एवं पंचायतों में स्वच्छता दीदीयों के माध्यम से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, स्त्रोत पृथकीकरण, होम कम्पोस्टिंग कराया जा रहा है। ब्रांड एंबेसडर नियुक्त कर स्वच्छता हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है। तालाबों, नालियों, सुलभ शौचालय की सफाई के साथ ही साथ शहर के प्रमुख चौक-चौराहों को चिन्हांकित कर आजादी का अमृत महोत्सव तिराहा व चौराहा बनाया गया है। वॉल पेंटिंग, मुनादी के माध्यम से भी वृहद रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

’सर्वेक्षण में अच्छी रैंक के लिए की जा रही तैयारियां’
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में अच्छी रैंक हासिल करने के लिए जिले में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में 50 हजार से 01 लाख तक की आबादी वाले शहरों में राज्य में प्रथम रैंक एवं नेशनल जोन में तृतीय स्थान हासिल करने वाले नगर पालिक निगम चिरमिरी में 2022 में भी अव्वल स्थान पर रहने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चिरमिरी को पिछले सर्वेक्षण में जीएफसी में भी 01 स्टार रैंक प्राप्त हुआ था। वही नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ को 25 हजार से 50 हजार की आबादी में स्टेट में प्रथम व नेशनल जोन में नौवां रैंक मिला था। निकाय में आत्मनिर्भर वार्ड हेतु एक वार्ड का चयन कर प्रक्रिया की जा रही है।
इसी प्रकार 25 हजार से 50 हजार की आबादी वाले निकाय में स्टेट और नेशनल जोन में छठवां स्थान हासिल करने वाले नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर ने जीएफसी में 03 स्टार प्राप्त किया था।बैकुंठपुर निकाय को ईस्ट ज़ोन के 230 शहरों में 102वां स्थान तथा स्टेट के 133 शहरों में भी 102वां स्थान प्राप्त हुआ था। नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा को 25 हजार से कम आबादी वाले शहरों में स्टेट एवं नेशनल जोन में 102वां रैंक मिला था। 10 हजार से कम आबादी वाले शहरों में नगर पंचायत झगराखण्ड को स्टेट में प्रथम एवं नेशनल जोन में 87 रैंक मिला था। वहीं स्टेट एवं नेशनल जोन में नगर पंचायत खोंगापानी 77 वां रैंक तथा नगर पंचायत नई लेदरी को 109वां रैंक प्राप्त हुआ था।

continue reading

dpboss