CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर  |   एसईसीएल मुख्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, स्वच्छता ही सेवा व स्पेशल कैंपेन 6 के तहत हैप्पी रन का आयोजन  |   गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   तोखन साहू और श्रीमती आशा लकड़ा के बीच जनजातीय समाज के विकास एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा  |   समय के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का उन्नयन जरूरी : मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  |   आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं विनीत - राम नरेश राय महापौर चिरमिरी  |   बैकुंठपुर में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई एक्टिवा बरामद  |   कोरिया में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 वाहनों से वसूला 16,400 रुपये जुर्माना स्कूली   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर श्रमिक दिवस के अवसर पर जिलेवासियों ने लिया बोरे बासी का स्वाद कलेक्टर ने बिटिया और एसपी सहित आम वृक्ष की छाया में लिया बोरे बासी का आनंद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आव्हान पर श्रमिक दिवस के अवसर पर जिलेवासियों ने लिया बोरे बासी का स्वाद कलेक्टर ने बिटिया और एसपी सहित आम वृक्ष की छाया में लिया बोरे बासी का आनंद

Sawankumar 01-May-2022 174

कोरिया, 01 मई प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिक दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों से छत्तीसगढ़ के पारम्परिक भोजन बोरे बासी खाने का आव्हान किया। जिले के जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी-कर्मचारियों, और आम नागरिकों ने बोरे-बासी खाकर श्रमवीरों और छत्तीसगढ़ी आहार व संस्कृति को सम्मान दिया। 


आम वृक्ष की छाया में श्रमवीरों के सम्मान, छत्तीसगढ़ी आहार व संस्कृति के गौरव की अनुभूति के साथ कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने बिटिया और एसपी श्री प्रफुल्ल ठाकुर के साथ बोरे-बासी का आनंद लिया। इस दौरान उनकी बिटिया को भी बोरे-बासी का स्वाद बहुत भाया।
जिले में विभिन्न जगहों पर बोरे बासी खाने का सामूहिक आयोजन भी किया गया। सभी ने बोरे बासी के साथ नून चटनी, अचार, मिर्च, गोंदली (प्याज) सहित विभिन्न व्यंजनों का भी स्वाद चखा। 

उल्लेखनीय है कि बोरे बासी छत्तीसगढ़ की प्राचीन भोजन शैली तथा पारम्परिक विरासत है, जिसे पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रमिक दिवस को बोरे-बासी दिवस के तौर पर आयोजित करने का आव्हान किया, जिसका अनुसरण करते हुए जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, आमनागरिकों, मजदूरों, मनरेगा श्रमिकों ने भी बोरे-बासी खाकर प्रदेश के पाम्परिक व्यंजन का मान बढ़ाया।
continue reading
रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी! गर्मियों की छुट्टियों में मिलेगी ट्रेन में कन्फर्म सीट…इन ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे कोच…रेलवे ने लिए 72 ट्रेनों के लिए ये बड़ा फैसला…

रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी! गर्मियों की छुट्टियों में मिलेगी ट्रेन में कन्फर्म सीट…इन ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे कोच…रेलवे ने लिए 72 ट्रेनों के लिए ये बड़ा फैसला…

Ibtesam Deshmukh 30-Apr-2022 126

 Indian Railway: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी है. अब ट्रेनों में रिजर्वेशन के दौरान यात्रियों को कंम्फर्म सीट मिलेगी. गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए रेलवे ने 72 ट्रेनों के लिए ये बड़ा फैसला लिया है.


गर्मियों की छुट्टी और त्योहारों को देखते हुए लिया फैसला
गर्मियों की छुट्टी और त्योहार के समय ज्यादातर ट्रेन की टिकट बुक करते वक्त सीट काफी पहले से फुल हो जाती है. ऐसे में टिकट बुकिंग के दौरान लोगों को सीट नहीं मिल पाती है. इसके साथ ही इस दौरान तत्काल टिकट को बुक करना भी काफी मुश्किल हो जाता है, काउंटर खुलते ही सीटें मिनटों में बुक हो जाती हैं. इसलिए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों में डिब्बों (कोच) की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है.

रेलवे के इस कदम से ट्रेन टिकट को बुक करते समय सीट कन्फर्म होने की संभावना काफी बढ़ जाएगी. इसी के मद्देनजर उत्तर पश्चिमी रेलवे ने 36 जोड़ी यानी कुल 72 ट्रेनों में 81 डिब्बों को बढ़ाने का फैसला किया है.

इन ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे कोच
इसी सिलसिले में रोहिल्ला-जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन में 1 मई से 1 जून 2022 तक 2 थर्ड एसी और 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बों की संख्या में अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है. जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर ट्रेन में 4 मई से 3 जून 2022 तक के लिए अस्थाई तौर पर डिब्बों की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है. इसमें 2 थर्ड एसी और 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बों को बढ़ाया जाएगा. बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर, इस ट्रेन के भी दोनों फेरों में 1 मई से 2 जून के बीच डिब्बों की संख्या में अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है. इसमें 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी.

वहीं भिवानी-कानपुर-भिवानी के दोनों फेरों में 1 मई से 1 जून के बीच डिब्बों की संख्या में अस्थाई तौर पर बढ़ाई जाएगी. इसमें एक थर्ड एसी और एक द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बों को बढ़ाया जाएगा. सराय रोहिल्ला-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला, इस ट्रेन में 1 मई से 1 जून के बीच के बीच 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बों की संख्या को बढ़ाया जाएगा. उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी में 1 मई से 3 जून के बीच थर्ड एसी और 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी.

इसी तरह अजमेर-दादर-अजमेर, इस ट्रेन में 1 मई से 30 मई के बीच एक थर्ड एसी के डिब्बे की संख्या की बढ़ोतरी होगी. कोठी-दादर-भगत की कोठी ट्रेन में 2 मई से 31 मई के बीच 3 थर्ड एसी के डिब्बे और 3 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की संख्या को बढ़ाया जाएगा.
continue reading
रेलवे पार्षद व जिला फुटबाल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अजय यादव के द्वारा नगर निगम जेसीबी मशीन से मैदान को कराया गया बराबर... रेती से भरकर लॉग जंप हाई जंप के लिए मैदान को किया गया तैयार...

रेलवे पार्षद व जिला फुटबाल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अजय यादव के द्वारा नगर निगम जेसीबी मशीन से मैदान को कराया गया बराबर... रेती से भरकर लॉग जंप हाई जंप के लिए मैदान को किया गया तैयार...

Ibtesam Deshmukh 28-Apr-2022 138

 बिलासपुर। आज रेलवे खोखो मैदान पर रेलवे के पार्षद व जिला फुटबाल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अजय यादव भैया के द्वारा आज नगर निगम से जेसीबी मशीन से मैदान को बराबर कराकर लेबल किया गया एवम् वहां गड्ढा बनाकर* *निगम द्वारा रेती से भरकर लॉग जंप हाई जंप के लिए मैदान भी तैयार किया गया है। 


*जिससे वहां दैनिक अभ्यास करने के लिए खोखो लांग जंप हाई जंप , एवम् एथलीट के अभ्यास करने वाले सभी बच्चो को जो विभिन्न खेल प्रतियोगिता के तैयारी कर रहे है उनको इसका आने वाले दिनों में भरपूर लाभ होगा* ।

पार्षद अजय यादव दवरा लगातार रेलवे क्षेत्र में अनेक कार्य करते ही रहते है और खेल के प्रति उनका विशेष लगाव होने के कारण कई बच्चो एवम् खिलाडियों को खेल की सुविधा के साथ साथ फुटबाल , टी शर्ट , बैट बाल, कैरम,जैसे कई सामान बच्चो को उपहार में भी देते रहते है जिससे कि बिलासपुर में खेल और खिलाडी निरंतर आगे बढ़ता रहे । ऐसी खेल के प्रति सार्थक सोच रखने वाले अपने क्षेत्र के कार्यों में सक्रिय और खिलाड़ियों और खेल को प्रोत्साहन देने वाले पार्षद अजय यादव जी को 
वार्ड वासियों एवम् खिलाड़ियों ने पूरी टीम के तरफ से हृदय से आभार व्यक्त किया।
continue reading
9 दिन में तीसरी बार शहर का तापमान 43 डिग्री से ज्यादा रिकाॅर्ड हुआ…अभी और बढ़ेगा…मौसम विभाग ने दी लू चलने की चेतावनी…

9 दिन में तीसरी बार शहर का तापमान 43 डिग्री से ज्यादा रिकाॅर्ड हुआ…अभी और बढ़ेगा…मौसम विभाग ने दी लू चलने की चेतावनी…

Ibtesam Deshmukh 28-Apr-2022 107

 9 दिन में तीसरी बार शहर का तापमान 43 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। हालांकि इस बीच एक दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। बाकी दिन अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। वैसे अप्रैल के 27 दिनों के तापमान की बात करें तो पारा औसत 42 डिग्री के करीब रहा है। इसमें दो बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे भी रहा। इस बार अप्रैल में अच्छी गर्मी पड़ रही है। सुबह से ही सूरज के तेवर तीखे हो जा रहे हैं। मंगलवार के बाद बुधवार को भी गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा। सुबह से ही तेज धूप महसूस हुई।


दोपहर में 12 बजे से लेकर 4 बजे के बीच तो लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसी बीच अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। एक दिन पहले यानी मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज हुआ था। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री, रविवार को 42.2 डिग्री तो 23 अप्रैल शनिवार को 41.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। 22 अप्रैल को 37 डिग्री रहा क्योंकि 5.8 मिमी वर्षा हुई थी। उस दिन न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रिकार्ड किया गया था। 21 अप्रैल को 42 डिग्री, 20 अप्रैल को 43 डिग्री, 19 अप्रैल को 43.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

द्रोणिका के असर से बदल सकता है मौसम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका की अनियमित गति पूर्वी विदर्भ से दक्षिणी तमिलनाडु तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में उत्तर से गरम और शुष्क हवा व दक्षिणी क्षेत्र में दक्षिण से अपेक्षाकृत ठंडी और नमीयुक्त हवा आ रही है। 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के एक दो पैकेट में लू चलने या लू जैसी स्थिति निर्मित होने की संभावना है।
तीन दिन में ढाई डिग्री वृद्धि होने पर टूटेगा रिकॉर्ड
एक बार अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री दर्ज हो चुका है। वहीं बुधवार को 43.4 डिग्री रहा। यदि ढाई डिग्री की वृद्धि हो जाती है तो नया रिकॉर्ड बन जाएगा क्योंकि 2010 में 45.8 डिग्री तापमान ही अब तक अप्रैल का सर्वाधिक तापमान है। हालांकि अभी भी रिकॉर्ड टूटने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता क्योंकि अभी तीन दिन बाकी है और मौसम विभाग ने तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है।
continue reading
ट्रेनों को एक साथ रद्द करने के बाद टिकट दलालों का यात्रियों से पैसा वसूलने का महापर्व अब शुरू…टिकट काउंटर के बाहर टिकट को लेकर मारामारी…

ट्रेनों को एक साथ रद्द करने के बाद टिकट दलालों का यात्रियों से पैसा वसूलने का महापर्व अब शुरू…टिकट काउंटर के बाहर टिकट को लेकर मारामारी…

Ibtesam Deshmukh 26-Apr-2022 109

 रायपुर। रेलवे ने 22 ट्रेनों को एक साथ रद्द करने के बाद टिकट दलालों का यात्रियों से पैसा वसूलने का महापर्व अब शुरू हो चुका है। इनदिनों स्टेशन के टिकट काउंटर के बाहर चार में से एक यात्री कंफर्म टिकट को लेकर परेशान मिल जाएगा, इसका ही फायदा अब टिकट दलाल उठाने लगे है। क्योंकि रेलवे ने जिस रूट में टिकट को रद्द किया है, यात्रियों के पास दूसरी ट्रेन के लिए ज्यादा विकल्प बचा नहीं है। जो ट्रेन उपलब्ध है उसमें वेटिंग संख्या 100 से पार है इसमें टिकट कंफर्म होने की संभावना शून्य है।


ऐसी स्थिति में अब यात्री मजबूरन टिकट दलाल के पास मदद लेने लगे हैं। दलालों का बाजार स्टेशन से लेकर दुकानों तक सजा हुआ है, जो यात्रियों को वेटिंग टिकट को कंफर्म में बदलने का दावा कर रहे है, इसके एवज में यात्रियों दो से तीन गुना पैसा वसूला जा रहा हैं। शातिर टिकट दलाल इतनी चतुराई से यह काम कर रहे है, आरपीएफ को कानों-कान खबर नहीं है। इसके तार रायपुर से बिलासपुर और दुर्ग तक जुड़े हुए है।

टीटीई से दलाल की मिलीभगत

ट्रेन रद्द होने के बाद आरपीएफ टिकट दलालों को पकड़ने सतर्क हो चुकी है, लेकिन दलालों के काम करने का तरीका अब बदलने लगा है, जिसकी आरपीएफ को भनक भी नहीं है। दलाल टीटीई से मिलकर यात्रियों को कंफर्म टिकट दिला रहे है, जो ट्रेन दुर्ग और बिलासपुर से बनती है उसमें तत्काल टिकटों की कालाबाजारी ज्यादा हो रही है। चार्ट बनने से पहले चार घंटे पूर्व दलाल कंफर्म टिकट को लेकर टीटीई से बात कर लेते है। टीटीई दुर्ग या फिर बिलासपुर से ही सीट की उपलब्धता देखने के बाद यात्री की टिकट बना देता है वह भी रेलवे के नियम अनुसार लेकिन इसके बदले टीटीई को प्रति टिकट हजार रुपए मिल रहे हैं। दलाल से मिलकर टीटीई भी जमकर पैसा कमा रहे हैं।

बचाव के लिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन

ट्रेन में प्रवेश करने से पहले टीटीई को पैसों की जानकारी देनी होती है, काम खत्म होने के बाद भी इसकी जांच होती है। ताकि पता चल रहे टीटीई ने काम के दौरान कोई अवैध वसूली नहीं किया है। जांच से बचने के लिए टीटीई अब दलाल को ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने को कहते है, वह भी दूसरे के नंबर में। नागपुर से कटनी तक दपूमरे के टीटीई ड्यूटी पर होते है। दलाल सीधे टीटीई से जुड़े हुए है। स्टेशन के बाहर दलाल ऐसे यात्री को पड़कते है, जिन्हे कंफर्म टिकट चाहिए। इसके बाद टीटीई से कंफर्म करते है जगह मिल पाएगी कि नहीं ? सीट उपलब्ध होने से दलाल सामान्य टिकट खरीदने को कहता है, वही जैसी ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंचती है दलाल टीटीई से टिकट यात्री को देत देता है। पैसों का लेनदेन ऑनलाइन होता है, जिससे टीटीई पर कोई संदेह भी नहीं सकता।

स्टेशन के बाहर सक्रिय

आरक्षण केंद्रों में टिकट दलाल के एजेंट कतार में खड़े होकर आरक्षित टिकट ले रहे हैं और यात्रियों से तय किराए के तीन से चार गुना पैसा वसूल रहे हैं। आरपीएफ और जीआरपी की नजर से ओझल हो जाने वाले इन दलालों ट्रेनों की संख्या बढ़ते ही अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। दलाल छोटे स्टेशन से भी आरक्षित टिकट खरीदने लगे है। बड़े स्टेशन में मांग अधिक होने से टिकट जल्द नहीं मिल पाती। दलाल वेटिंग की स्थिति देखते हुए पहले से ही टिकट खरीद लेते है। बाद में जमा टिकटों को दलाल मनमाने दाम में बेचते है। अब दलालों ने अनाधिकृत टिकट एजेंट का काम कम कर दिया है, क्योंकि इसमें पड़केे जाने का खतरा अधिक है। इसके अलावा शहर में कुछ अनाधिकृत टिकट एजेंट द्वारा इन दिनों आईआरसीटीसी की पर्सनल आईडी से अन्य यात्रियों के लिए रिजर्वेशन टिकट बनाई जा रही है।

इन ट्रेनों में टिकट दलाली ज्यादा

– हावडा-मुंबई एक्सप्रेस
– साउथ बिहार एक्सप्रेस
– रक्सौल एक्सप्रेस
– सारनाथ एक्सप्रेस
– दुर्ग कानपूर एक्सप्रेस
– विशाखापट्टनम कोरबा एक्सप्रेस
आरक्षण भवन में जवान तैनात

ट्रेन रद्द के बाद दलाल सक्रिय हो चुके हैं। इसे लेकर आरपीएफ सतर्क हो चुकी है। आरक्षण भवन जवान तैनात है। इसके अलावा स्टेशन में भी मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। इसके अलावा दुकानों में आईआरसीटीसी की आईडी जांच किया जा रहा है।
continue reading
22 ट्रेनो के रद्द होने का मामला गरमाया,,,नगर विधायक शैलेष पांडेय पहुंचे रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार के पास,,,कहा अगर ट्रेनों का परिचालन नही हुआ शुरू तो जनता के साथ करेंगे उग्र अंदोलन,,,

22 ट्रेनो के रद्द होने का मामला गरमाया,,,नगर विधायक शैलेष पांडेय पहुंचे रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार के पास,,,कहा अगर ट्रेनों का परिचालन नही हुआ शुरू तो जनता के साथ करेंगे उग्र अंदोलन,,,

Ibtesam Deshmukh 26-Apr-2022 84

 बिलासपुर/एसईसीआर द्वारा अचानक 22 ट्रेनों को रद्द कर दिए जाने के बाद आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है रेलवे के इस तुगलकी फैसले से आम लोगों पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। लोगों को शादी, तीर्थ यात्रा, परीक्षा एवं अन्य जरूरी कार्यों को रेलवे के इस निर्णय के कारण रद्द करना पड़ रहा है। आम जनता की परेशानियों को लेकर नगर विधायक एवं जेड.आर.यू.सी.सी मेंबर शैलेष पांडेय ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार से भेंट की एवं उनके समक्ष आम जनता को ट्रेनें रद्द होने के कारण आ रही परेशानियों की जानकारी दी।

प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने बिलासपुर रेलवे जोन की 22 ट्रेनों को बिना किसी कारण के बंद करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनके निर्देश पर अपर मुख्य सचिव ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक को आदेश निरस्त कर ट्रेनों का परिचालन यथावत जारी रखने के लिए कहा है। मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी इस निर्णय कड़ा विरोध किया था,
वही नगर विधायक एवं जेड.आर.यू.सी.सी सदस्य शैलेष पांडेय ने 22 ट्रेनों को अचानक बंद करने पर काफी नाराज़गी जताई, अक्सर आमजन की हित मे बात करने वाले नगर विधायक एक फिर आमजनता की आवाज़ बनकर रेलवे के खिलाफ आवाज़ बुलंद की है उन्होंने कहा कि पैसेंजर ट्रेन का परिचालन रद्द होने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को शादी, तीर्थ यात्रा, परीक्षा एवं अन्य आवश्यक कार्यों से वंचित होना पड रहा है। केंद्र की मोदी सरकार ने डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के साथ-साथ आम लोगों की रेलवे सुविधा छीनने का भी प्रयास कर रही है।

नगर विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि रद्द किए गए ट्रेनों का परिचालन जल्द से जल्द शुरू किया जाए अन्यथा जनता के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा। ट्रेने रद्द होने से बिलासपुर जोन के यात्री परेशान है। हजारों यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले जोन एसईसीआर करोड़ों रुपए की कमाई करता है। यह एक कमाऊ जोन है जो रेलवे को सर्वाधिक आय पहुंचाता है। लेकिन रेलवे प्रशासन द्वारा 22 यात्री ट्रेनों को रद्द करना जनता के अहित में निर्णय है। 24 अप्रैल से 26 मई तक यात्री ट्रेनों का परिचालन रेलवे ने बाधित रखा है। इसके अलावा नगर विधायक ने रेलवे महाप्रबंधक को रेलवे हेल्प डेस्क स्थापित करने की मांग रखी है ताकि रद्द किए गए ट्रेनों की जानकारी आम जनता तक पहुंचे ताकि उनका समय व्यर्थ ना हो।

रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार ने ट्रेनों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कुल 343 ट्रेनों का परिचालन किया जाता था। परंतु रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार यात्री ट्रेनों को बंद रखा गया है। इसमें से 20 ट्रेनें पहले से ही बंद है एवं वर्तमान में 22 ट्रेनों को बंद रखा गया है। इसमें से 4 सप्ताहिक ट्रेन भी शामिल है। रेलवे प्रशासन प्रयासरत है की ट्रेनों का परिचालन जल्द सुलभ कर दिया जाए। इस दौरान पार्षद रामा बघेल, एल्डरमैन शैलेंद्र जयसवाल, अखिलेश गुप्ता बंटी उपस्थित थे।
continue reading
बिलासपुर/ रेलवे क्षेत्र के  पार्षद  mic सदस्य अजय यादव जी के द्वारा दिया गया  क्षेत्रवासियों को उपहार... अजय यादव जी और मजदूर कांग्रेस के मंडल सदस्यों के द्वारा किया गया खेल मैदान का भूमिपूजन...

बिलासपुर/ रेलवे क्षेत्र के पार्षद mic सदस्य अजय यादव जी के द्वारा दिया गया क्षेत्रवासियों को उपहार... अजय यादव जी और मजदूर कांग्रेस के मंडल सदस्यों के द्वारा किया गया खेल मैदान का भूमिपूजन...

Ibtesam Deshmukh 25-Apr-2022 139

 रेलवे क्षेत्र के पार्षद mic सदस्य अजय यादव जी के प्रयास पर बिलासपुर नगर निगम के सौजन्य से गजरा चौक रेलवे के टाइप टू क्वार्टर्स के मैदान में छोटे बच्चों के खेलने एवं मनोरंजन हेतु झूला सहित विभिन्न खेलकूद समान लगाने के लिए भूमि पूजन किया गया है जिसमें प्रमुख रुप से रेलवे चेत्र के पार्षद एमआईसी सदस्य अजय यादव एवं मजदूर कांग्रेस के मंडल समन्वय श्री बी कृष्ण कुमार जी श्रीनिवास राव जी नरेश कुर्रे जी एवं टाइप टू कॉलोनी के नेता शुभम भाई चितरंजन जी सहित अन्य सभी उस कॉलोनी के निवासी गण मौजूद रहे । भूमि पूजन उपरांत अजय यादव ने कहा है आज मुझे जो राजनीति या जहां भी सम्मान मिलता है वो आप लोगो के चुनाव में जीत दिलाने से ही मिला है आप लोगो ने मुझे भले ही 5 साल के लिए चुना है लेकिन आजीवन इस जीत के लिए मैं रेलवे क्षेत्र वासियो मतदाताओं का ऋणी रहूंगा । 

मेरे कार्यकाल का आधा समय करोना में बीत चुका है आधा समय ही बचा है लेकिन 
आने वाले दिनों में मेरी प्राथमिकता होगा कि रेलवे के हर कॉलोनी के पार्क में बच्चो के लिए झूला सामान ,एवम महिलाओं के लिए ओपन जीम का सामान के अलावा अन्य जो भी कार्य मुझे सेवा करने का आदेश मिलेगा अवश्य ही करने का प्रयास करूंगा ।
 इस नेक कार्य के लिए महिला पुरुष युवा बच्चों सहित सभी कॉलोनी वासियों ने पार्षद अजय यादव का हृदय से आभार जताया है
continue reading
रायपुर ब्रेकिंग : ट्रेन रद्द होने के बाद रिफंड लेने उमड़ी यात्रियों की भीड़, तेज धूप में स्टेशन पर भटकते रहे यात्री नहीं मिली ट्रेन…

रायपुर ब्रेकिंग : ट्रेन रद्द होने के बाद रिफंड लेने उमड़ी यात्रियों की भीड़, तेज धूप में स्टेशन पर भटकते रहे यात्री नहीं मिली ट्रेन…

Ibtesam Deshmukh 25-Apr-2022 132

 रायपुर। पटरियों में काम बताकर रेलवे ने रविवार से एक महीने के लिए ट्रैक को खाली कर दिया है। अब स्टेशन से यात्री गाड़ी के ज्यादा मालगाड़ी गुजरने की संख्या बढ़ गई है। रेलवे के 22 ट्रेनों को रद्द किए जाने के बाद अब माल ढुलाई के काम में तेजी आएगी। लेकिन रेलवे के इस जनविरोधी फैसले के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी है। रविवार को बड़ी संख्या में यात्री रिफंड लेने के लिए आरक्षण भवन पहुंचे हुए थे। भीड़ बढ़ने से आरपीएफ को व्यवस्था संभालने आना पड़ा।यात्रियों में ट्रेन रद्द होने का आक्रोश साफ दिखाई पड़ रहा था। दोपहर तेज गर्मी के बीच यात्रियों ने अपना रिफंड तो रेलवे से ले लिया लेकिन सफर करने की समस्या यही खत्म नहीं हुई। स्टेशन के बाद स्टेशन के पूछताछ केंद्र यात्रियों की भीड़ एकत्र होने लगी। ट्रेन रद्द होने के बाद यात्रियों को यात्रा करने दूसरी ट्रेन नहीं मिल पाई, जो ट्रेन उपलब्ध है उसमें भी रेलवे ने सीट फूल होने से टिकट खरीदना ही बंद कर दिया है।आरक्षण भवन में लगी भीड़ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिलते ही रविवार को आरक्षण भवन खुलने से पहले यात्री टिकट का रिफंड लेने पहुंच गए थे। रेलवे अधिकारी मुताबिक पहले दिन सुबह से रात तक रिफंड का आंडका लाख रुपए पार कर चुका है। 1 से 5 लाख रुपए तक काउंटर और ऑनलाइन के जरिए पैसे लौटाने की बात कही जा रही हैं। एक से दो दिनों में रेलवे ऑफिसियल जानकारी देगा। रेलवे को यात्रियों को रिफंड देने में जितना नुकसान हो रहा उससे अधिक माल ढुलाई किए जाने में फायदा हो रहा है। ट्रैक खाली होने से एक दिन में दो से तीन बार ट्रेन राउंड लगाएंगी। मालगाड़ी को बार-बार आउटर में रुकना नहीं पड़ेगा।भटकते रहे पंजाब के यात्रीट्रेन रद्द के बाद पहले दिन अमृतसर जाने वाली कोरबा-अमृतसर रद्द रही। अचानक रद्द होने से यात्रियों के पास दूसरी व्यवस्था बनाने का समय ही नहीं मिल पाया। स्टेशन में ट्रेन रद्द होने दूसरी ट्रेन से यात्रा करने यात्री पहुंचे थे, लेकिन पंजाब जाने के लिए महीने भर तक कोई ट्रेन अब नहीं मिलेगी। यात्री नागपुर, झारखंड के रास्ते पंजाब जाने का प्लान बना रहे है। अब दमूपरे से कोई सीधी ट्रेन नहीं मिलेगी। दिनभर यात्री ट्रेन को लेकर परेशान स्टेशन में भटकते रहे।बस में बढ़ने लगी भीड़22 ट्रेनों के रद्द होने के बाद यात्रियों के पास उसी तारीख में सफर करने के लिए बस ही अंतिम विकल्प बचा गया है। ऐसे में अब यात्री दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पंजाब जाने के लिए बस की टिकट बुक करवाने पहुंचने लगे है, लेकिन यहां भी यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। बस ट्रेवल्स एजेंसी के अनिरुद्ध अग्रवाल ने बताया, लंबी दूरी के लिए बस यात्री अचानक इजाफा हुआ है। पंजाब व मुंबई जाने वाली बस पैंक हो चुकी है। ट्रेन रद्द के बाद से लोगों ने रविवार को सप्ताह भर पहले बस बुकिंग कराया है। बस में सीट कम होने से फैमली यात्री को टिकट नहीं मिल रही। ऐसे में दूसरी तारीख में टिकट खरीद रहे हैं।पैसेंजर यात्री हुए परेशानपैसेंजर ट्रेन रद्द होने से रोज सफर करने वाले यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई है। अब सुबह और शाम के वक्त झारसुगुड़ा से गोंदिया और डोंगरगढ़ जाने के लिए कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं है। रेलवे ने पहले 4 फिर शनिवार को 4 ट्रेन पैसेंजर ट्रेन रद्द कर दिया। अब यात्रियों को मजबूरन महंगे किराया देकर एक्सप्रेस में सफर करना पड़ रहा है। यात्रियों को अभी काउंटर से टिकट नहीं मिल रहा है, लेकिन टीटीई अतिरिक्त किराने के साथ तत्काल टिकट बनाकर देने लगे है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों ने ट्रेन के जगह बस में सफर करना शुरू कर दिया है।

continue reading
सीएचसी सोनहत में पहुंचे कलेक्टर ने ओपीडी पर्ची और दवा स्टॉक व्यवस्था को पूर्णत ऑनलाइन करने के दिए निर्देश

सीएचसी सोनहत में पहुंचे कलेक्टर ने ओपीडी पर्ची और दवा स्टॉक व्यवस्था को पूर्णत ऑनलाइन करने के दिए निर्देश

Sawankumar 22-Apr-2022 105

कोरिया / सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत में निरीक्षण के लिए पहुंचे कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने खण्ड चिकित्सा अधिकारी को दवा वितरण कक्ष में दवाइयों के स्टॉक को संधारित करने की प्रक्रिया और ओपीडी पर्ची निकलने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएचसी सोनहत में एक्स-रे मशीन का संचालन, जनरल वार्ड, पुरुष एवं महिला वार्ड, ओपीडी, आपरेशन थिएटर, आदि में स्वच्छता और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
कलेक्टर ने बीएमओ को वार्डों और शौचालयों में स्वच्छता बनाये रखने की मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों से बात करें और सुविधाओं पर फीडबैक लेते रहे जिससे स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं में सुधार होता रहे और बेहतर चिकित्सा के साथ लोगों को स्वच्छ वातावरण भी मिले। 


इसके बाद कलेक्टर ने मरीजों से बात कर उनका फीडबैक लिया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती प्रसूताओं से भी उन्होंने पोषण आहार की जानकारी ली। जननी शिशु सुरक्षा योज के तहत मेनू अनुसार आहार ना मिलने की बात संज्ञान में आते ही कलेक्टर ने बीएमओ को फटकार लगाई। उन्होंने सीएमएचओ को बीएमओ सोनहत को इस लापरवाही पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने किया जनपद-तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण
कलेक्टर श्री शर्मा ने जनपद और तहसील कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद में सभी शाखाओं के अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान नई पहल करते हुए निर्देशित किया कि जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए आई कार्ड जारी किये जायें जिससे कार्यक्षेत्र में नवीनता आये। इसी तरह तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण कर कलेक्टर ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, एसडीएम सोनहत एवं खण्ड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

continue reading
विकासखण्ड जनकपुर एवं सोनहत में हुआ स्वास्थ्य जागरूकता मेले का आयोजन’

विकासखण्ड जनकपुर एवं सोनहत में हुआ स्वास्थ्य जागरूकता मेले का आयोजन’

Sawankumar 22-Apr-2022 145

कोरिया 22 अप्रैल 2022/स्वास्थ्य विभाग द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिले में आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य जागरूकता मेले के अंतिम दिन आज विकासखण्ड जनकपुर एवं सोनहत में लगाए गए स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में आमजनों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। विकासखण्ड जनकपुर में आयोजित मेले में सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक श्री गुलाब कमरो ने शिविर का शुभारंभ कर उपस्थित लोगों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने मेले में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और लोगों से बात कर सुविधाओं से लाभ पर चर्चा भी की। 

 


स्वास्थ्य मेला में सामान्य चिकित्सा, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार नियोजन परामर्श, मोतियाबिंद की जांच, आंख, नाक कान एवं गले से संबंधित जांच, दंत चिकित्सा जांच, त्वचा की जांच, पोषण के लिए परामर्श, एड्स नियंत्रण के लिए परामर्श, कुष्ठ नियंत्रण, टी.बी. नियंत्रण, मलेरिया, आंखों की जांच, धूम्रपान और तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव और जांच, कैंसर नियंत्रण के साथ साथ रक्तदान के महत्व और अंगदान के लिए भी जागरूक किया गया। जनकपुर स्वास्थ्य मेले में 1200 से भी ज्यादा लोग पहुचें और नेत्र और टी.बी जॉच, हेल्थ कार्ड जैसी सुविधाओं का लाभ उठाया।
’कलेक्टर ने विकासखण्ड सोनहत में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने आए लोगों से की बात,मेले में आयोजित रक्तदान शिविर में डॉक्टरों सहित आमजनों ने रक्तदान कर मानव सेवा में निभायी भूमिका’
सोनहत में आयोजित मेले का कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत ने जायजा लिया। उन्होंने मेले में इलाज के लिए आए लोगों से बात कर समस्याओं के सम्बंध में चर्चा की। इस दौरान कमर दर्द की समस्या लेकर पहुँची हीरामनी को कलेक्टर ने मेले स्थल में ही उचित इलाज किए जाने हेतु आश्वस्त किया।


इसी तरह ग्राम कुरथी के रमसाय ने भी स्वास्थ्य मेले में मिल रही सुविधाओं पर कलेक्टर से अनुभव साझा किया। सोनहत स्वास्थ्य मेले में 950 से भी ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया। कलेक्टर श्री शर्मा ने नेत्र परीक्षण के लिए आए लोगों को निःशुल्क चश्मा, हेल्थ आईडी कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण किया।
स्वास्थ्य जागरूकता मेले में रक्तदान हेतु शिविर का भी आयोजन किया। मेले में डॉक्टरों सहित आमजनों ने भी जरूरतमंदों के जीवन रक्षा के लिए रक्तदान किया। इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर मानव सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर शुभकामनाएं दी।

continue reading
ब्रेकिंग न्यूज़ बैकुंठपुर सहायक संचालक उद्यान केंद्र के बाउंड्री से लगे हुए गुलमोहर के बड़े वृक्ष के गिरने से तीन लोगों को गंभीर चोटें आई

ब्रेकिंग न्यूज़ बैकुंठपुर सहायक संचालक उद्यान केंद्र के बाउंड्री से लगे हुए गुलमोहर के बड़े वृक्ष के गिरने से तीन लोगों को गंभीर चोटें आई

Sawankumar 20-Apr-2022 174

  बैकुंठपुर सहायक संचालक उद्यान केंद्र के बाउंड्री से लगे हुए गुलमोहर के बड़े वृक्ष के गिरने से तीन लोगों को गंभीर चोटें आई जिसमें से दो सब्जी व्यापारी थे एवं एक बाइक सवार व्यक्ति था सोचने वाली बात यह है कि सरकारी विभाग के बाउंड्री के अंदर लगा हुआ पेड़ जो कि आधा पहले से ही सूखा हुआ

 

था यह दीवाल के भरोसे पर था तो क्या  इस घटना की लापरवाही कहीं ना कहीं विभाग के अधिकारियों पर जाती है  सूखे पेड़ की अनदेखी करते हुए इसे ऐसे ही छोड़ दिया जिसकी वजह से आज एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया

continue reading
डॉक्टरों के ब्रांडेड दवाई लिखने पर सीएस और सीएमएचओ को तुरंत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश

डॉक्टरों के ब्रांडेड दवाई लिखने पर सीएस और सीएमएचओ को तुरंत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश

Sawankumar 19-Apr-2022 134

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने गत दिवस बैठक में सरकारी अस्पतालों में जेनेरिक दवाईयों की बजाय ब्रांडेड दवाई लिखने पर कड़ी नाराजगी जताई थी।मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने तत्काल सभी कलेक्टरों और सीएमएचओ को निर्देश जारी करते हुए डॉक्टर द्वारा सिर्फ जेनेरिक दवाईयां ही लिखना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।  इसी कड़ी में कलेक्टर ने आज बैठक में सीएमएचओ और सिविल सर्जन को कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीएमओ एवं औषधि नियंत्रक को भी निरीक्षण और कड़े कार्रवाई के निर्देश दिए।

continue reading
जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा बाल विवाह रोकने में पायी गई सफलता

जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा बाल विवाह रोकने में पायी गई सफलता

Sawankumar 19-Apr-2022 127

कोरिया  कलेक्टर एवं जिला बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष श्री कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला बाल संरक्षण समिति सचिव श्रीमती अभिलाषा बेहार के नितृत्व मे जिले मे गठित जेल निरीक्षण समिति द्वारा जिला बैकुण्ठपुर एवं उप जेल मनेन्द्रगढ़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल मे निरूद्व बंदियो से उम्र के संबध मे पूछताछ की गई,

जिनमें जिला जेल बैकुण्ठपुर 205 बंदी तथा मनेन्द्रगढ़ मे कुल 270 पूछताछ की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण दल द्वारा प्रत्येक तीन माह मे जेलो का निरीक्षण इस उददेश्य से किया जाता है कि जेल मे ऐसे बंदी तो नही है जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम की हो जो कि त्रुटिपूर्ण तरीके से जेलो मे निरूद्व हो गये हो तथा साथ ही बंदियों के बच्चों का सही देखरेख व संरक्षण हो।
 निरीक्षण के दौरान ऐसे बंदीयों को चिन्हांकित किया गया जिनके बच्चे घर पर रहकर जीवन यापन कर रहे है एवं जिन्हे देखरेख संरक्षण आवश्यकता है। विभाग द्वारा ऐसे पात्र बच्चो को प्रवर्तकता कार्यक्रम मे सम्मलित किये जाने का प्रयास किया जायेगा। निरीक्षण दल मे किशोर न्याय बोर्ड सदस्य श्रीमती जयश्री श्रीवास्तव, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री आशीष गुप्ता, विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी श्री पंकज कुमार वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता श्री अमित श्रीवास्तव एवं आउटरीच वर्कर जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग श्री संजीव कुमार साहू शामिल रहे।

continue reading
रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट बिलासपुर में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 131 वी जयंती का आयोजन किया गया

रेलवे नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट बिलासपुर में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 131 वी जयंती का आयोजन किया गया

Ibtesam Deshmukh 16-Apr-2022 88

 भारत संविधान के महानायक भीमराव अंबेडकर जी का जन्मदिन हर वर्ष 14 अप्रैल को उनके अनुयाई द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है उनकी जीवन गाथा को और दलित शुद्ध के प्रति निष्ठावान और त्याग को याद किया जाता है कि कैसे उन्होंने छूत अछूत के दौर में भी इतने कष्ट झेल कर एक अच्छा मुकाम हासिल किया और तो और उन्होंने सभी को समानता का अधिकार दिलाया जब जहां लोग जात पात पर भरोसा करते थे वहां बाबा भीमराव अंबेडकर जी ज्ञान के सागर बन लोगों में जागरूकता का काम करते थे और खुद के ज्ञान को बढ़ाने के लिए उन्होंने अनेकों डिग्रियां प्राप्त की साथ ही उन्होंने भारत का संविधान लिखा जिस वजह से लोग उनको मानने के साथ पूजने भी लगे आज भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जी के त्याग को याद करें तो उसके आगे कोई भी त्याग कम पड़ जाए उन्होंने इतने कष्ट पाकर भी एक अलग ही मुकाम पाया है । 

भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिवस को नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट के ऑडिटोरियम में मनाया गया जहां मुख्य रूप से आईजी रतनलाल डांगी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए और रेलवे आला अधिकारी पदाधिकारी भी शामिल थे इसी कड़ी में उद्बोधन मैं आईजी रतनलाल डांगी ने बताया की मैं बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलकर ही आज आईजी बना हूं उन्होंने बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए भी कुछ बातें कहीं और माता-पिता को बच्चों का रोल मॉडल बताया।
continue reading
रायपुर स्टेशन पर कांग्रेस विधायक की कटी जेब, विनय जयसवाल का आईफोन ले गया चोर, एक लाख रुपए कीमत; ट्रेस नहीं कर पा रही पुलिस…..

रायपुर स्टेशन पर कांग्रेस विधायक की कटी जेब, विनय जयसवाल का आईफोन ले गया चोर, एक लाख रुपए कीमत; ट्रेस नहीं कर पा रही पुलिस…..

Ibtesam Deshmukh 14-Apr-2022 87

 रायपुर। मनेंद्रगढ़ से कांग्रेस के विधायक विनय जयसवाल अपने साथ लगभग 1 लाख की कीमत का आईफोन 13 लेकर घूमा करते थे। यह फोन अब चोरी हो चुका है। बीती रात यह वारदात रायपुर के रेलवे स्टेशन पर हुई । विधायक अंबिकापुर जा रहे थे तभी उनके फोन पर किसी ने हाथ साफ कर दिया। भीड़ में विधायक जी का फोन कौन लेकर गया अब तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि विधायक विनय जयसवाल का फोन उनके बॉडीगार्ड के पास था और अचानक यह फोन चोरी हो गया।

पुलिस ने इस मामले में चोरी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रेलवे के अफसरों को यह बात पता चली कि विधायक का फोन गायब है तो देर रात तक आरपीएफ और जीआरपी की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी रही। रायपुर रेलवे स्टेशन में लगे दर्जनों कैमरों को खंगाला गया किसी में उनके गायब होने का कोई सुराग अब तक पुलिस को नहीं मिल पाया है।

ट्रेस नहीं हो पाते फोन

रायपुर जीआरपी थाना प्रभारी एलएस राजपूत ने बताया कि आई फोन ट्रेस नहीं हो पाते। इनके ट्रैकिंग की जानकारी मोबाइल के मालिक के पास पहुंचती है हालांकि हम अपने स्तर पर इस फोन को सर्च करने का काम कर रहे हैं। ज्यादातर आईफोन आई क्लाउड नाम के डिजिटल सिस्टम से जुड़े होते हैं यहां फोन के मालिक अपने हैंडसेट की जानकारी अपलोड करके फाइंड माय फोन ऑप्शन पर क्लिक करते हैं इसके बाद आईफोन ट्रेस किया जा सकता है। हालांकि बहुत से मामलों में इस तकनीक से भी कामयाबी नहीं मिलती।

continue reading
ज़िला श्रम अधिकारी कार्यालय का घेराव : कर्मचारियों को अनिवार्य साप्ताहिक अवकाश के लिए जनसभा ने सौंपा ज्ञापन*

ज़िला श्रम अधिकारी कार्यालय का घेराव : कर्मचारियों को अनिवार्य साप्ताहिक अवकाश के लिए जनसभा ने सौंपा ज्ञापन*

Sawankumar 14-Apr-2022 133
● श्रम क़ानून के तहत 30 दिवस का वार्षिक अवकाश और अनिवार्य साप्ताहिक अवकाश का प्रावधान*

● जनसभा के नेतृत्व में सैकड़ो कर्मचारियों ने ज़िला श्रम अधिकारी को सौंपा ज्ञापन*

● निगम आयुक्त ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा, कहा गुमास्ता अधिनियम का पालन करवा पाना मेरे बस की बात नही*

 
 
छत्तीसगढ़ / जगदलपुर । छत्तीसगढ़ दुकान व स्थापना पंजीयन / गुमास्ता अधिनियम के अनुसार कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिवस अनिवार्य अवकाश का प्रावधान है। इस हेतु नगरीय प्रशासन व श्रम विभाग को जिम्मेदारी भी है। लेकिन जगदलपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रेम कुमार पटेल को इस सबन्ध में 15 दिवस पूर्व ज्ञापन के माध्यम से जानकारी मिलने के बावजूद किसी भी तरह कर्मचारियों के हित में काम करते वे नही दिखें।
 
 
*नगर पालिक निगम के आयुक्त ने झाड़ा पल्ला - कहा सप्ताह में एक दिन दुकान बंद करवाना मेरे बस में नही*
 
 
स्थानीय दलपत सागर वेंडिंग ज़ोन में ओपन आर्केस्ट्रा का आनंद लेने पहुंचे नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रेम कुमार से कामगार सभा से जुड़े कर्मचारियों ने बीते शनिवार मुलाक़ात किया। इस दौरान उन्होंने आयुक्त से सवाल किया कि आपको साप्ताहिक अवकाश की मांग करते हुए ज्ञापन दिया गया था उसपर क्या कार्यवाही हुई। तब आयुक्त ने सार्वजनिक रूप से कहा कि गुमास्ता अधिनियम को कड़ाई से लागू करवा पाने में वे अक्षम हैं, जबकि जनसभा सन्गठन के नेतृत्व में कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने 15 दिवस पूर्व ज्ञापन देकर अनिवार्य साप्ताहिक अवकाश दिलवाने की मांग की थी, इसतरह कर्मचारियों के हित में इस तरह उनकी अक्षमता दिख गई। 
 
 
*रैली के रूप में सैकड़ो कर्मचारी पहुंचे ज़िला श्रम अधिकारी कार्यालय*
 
*ज़िला श्रम अधिकारी ने कहा सोमवार को व्यापारी संघ व निगम प्रशासन के साथ करेंगे बैठक*
 
 
जनसभा के प्रदेश पदाधिकारियों के उपस्थिति में कामगार सभा से जुड़े पदाधिकारियों के नेतृत्व में लगभग 200 कर्मचारियों ने आज हमारी मांग पूरी करो और जनसभा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए मुख्य मार्गों से होते हुए ज़िला श्रम अधिकारी कार्यालय पहुंचकर उक्त संबन्ध में शिक़ायत की है। जिसपर ज़िला श्रम अधिकारी ने जल्द कार्यवाही करने की बात कही है। मीडिया से चर्चा करते हुए जनसभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण पाण्डेय् ने बताया कि नगर पालिक निगम के आयुक्त की जिम्मेदारी हैकि गुमास्ता अधिनियम का पालन कराया जावे, परंतु क़ानून का पालन करवा पाने की उनकी अक्षमता यह साबित करती हैकि वे सत्ता पक्ष के साथ हां में हां भरने वाले कठपुतली मात्र हैं। जनसभा ने अब ज़िला श्रम अधिकारी को ज्ञापन देकर इस बात की शिकायत दर्ज़ कराई है। नियम के अनुसार कर्मचारियों को वार्षिक 30 दिन व साप्ताहिक 1 दिन के अवकाश का प्रावधान है, इसके साथ ही कर्मचारियों को लगभग 08 लाख रुपये का बीमा लाभ भी दिया जाना होता है। उन्होंने कहा कि कार्यवाही नही होने पर जिला कार्यालय का घेराव करेंगे।
continue reading
चिरिमिरी के मोहन कॉलोनी में चलित थाना का आयोजन किया गया

चिरिमिरी के मोहन कॉलोनी में चलित थाना का आयोजन किया गया

Ibtesam Deshmukh 09-Apr-2022 153

 पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक, चिरमिरी पी.पी. सिंह के मार्ग दर्शन पर आज दिनांक 08.04.2022 को थाना चिरमिरी क्षेत्रान्तर्गत मोहन कॉलोनी हल्दीबाड़ी में चलित थाना का आयोजन किया गया । जिस दौरान वार्ड पार्षद तथा वार्ड नागरिक उपस्थित हुये, जिन्हें वर्तमान में घटित होने वाले अपराधों, साईबर क्राईम, ऑनलाइन ठगी, एटीएम, फ्राड, सोशल मिडिया से जुड़े अपराध, महिलाओं तथा बच्चों पर घटित अपराध, बैंड व गुड टच तथा अन्य अपराधों के संबंध में अपराधियों द्वारा अपनाई जाने वाले तरीकों तथा उनसे सुरक्षा के उपायों की जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा महिला सुरक्षा के संबंध में अभिव्यक्ति एप के संबंध में जानकारी देते हुये मोबाईल पर डाऊनलोड करने की समझाईस दी गई, साथ ही नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाये जा रहे निजात अभियान में पुलिस का सहयोग करने तथा सामाज को नशा मुक्त बनाये जाने का अपील किया गया । बैठक दौरान बैठक में उपस्थित नागरिकों से उनकी शिकायत / समस्याओं को सुना गया तथा उनका त्वरित निराकरण किया गया है ।

continue reading
मनमाने ढंग से निजी स्कूलों में ली जा रही फीस पर प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने कलेक्टरों को जारी की पत्र l

मनमाने ढंग से निजी स्कूलों में ली जा रही फीस पर प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने कलेक्टरों को जारी की पत्र l

Sawankumar 06-Apr-2022 145

रायपुर। छत्तीसगढ़ में संचालित किए जा रहे निजी स्कूलों के द्वारा ली जा रही मनमानी फीस पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए राज्य शासन द्वारा राज्य के सभी कलेक्टरों को जिला स्तरीय फीस विनियमन समितियों का गठन करने और छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन अधिनियम-2020 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला ने कलेक्टरों से कहा है कि वे अपने जिले के सभी निजी स्कूलों के फीस के संबंध में जानकारी प्राप्त करके अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही करें, जिससे निजी विद्यालयों द्वारा अनियंत्रित तरीके से फीस न बढ़ाई जाए एवं पालकों को कठिनाई का सामना न करना पड़े। कलेक्टरों को संदर्भित पत्रों के साथ अधिनियम तथा अधिनियम के अंतर्गत बनाए गए अधिनियमों की छायाप्रति भी भेजी है।

 
 प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला ने कलेक्टरों को जारी पत्र में कहा गया है कि विभिन्न स्रोतों से ऐसी जानकारी मिली है कि अशासकीय विद्यालयों द्वारा अधिनियम के प्रावधानों का पालन किए बिना अपनी फीस में असाधारण रूप से वृद्धि की गई है, जिसके कारण पालकों को कठिनाई का समाना करना पड़ रहा है।
 
 
उन्होंने जिला कलेक्टरों को अधिनियम की धारा-10 की उपधारा-8 की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा है कि इसमें यह प्रावधान है कि विद्यालय फीस समिति द्वारा एक बार में अधिकतम 8 प्रतिशत की वृद्धि की जा सकती है।
 इससे अधिक फीस की वृद्धि करने के लिए विद्यालय फीस समिति को अपने प्रस्ताव जिला फीस समिति के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। जिला स्तर पर फीस विनियमन समिति द्वारा इस प्रस्ताव पर युक्ति-युक्त निर्णय लिया जाएगा। अधिनियम की धारा-13 के तहत विद्यालय फीस समिति के विरूद्ध अपील सुनने का अधिकार जिला समिति को है। अधिनियम की धारा-4 के अनुसार जिला फीस समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी सचिव है। निजी स्कूलों द्वारा अनियंत्रित तरीके से बढ़ाई फीस को विनियमित करने के लिए जिला कलेक्टरों को अधिनियम में पर्याप्त अधिकार प्राप्त है

 

continue reading
बड़ी खबर : आज फिर बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम… इतने रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी…

बड़ी खबर : आज फिर बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम… इतने रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी…

Ibtesam Deshmukh 04-Apr-2022 146

 रायपुर/दिल्ली। पिछले 14 दिन में पेट्रोल डीजल की कीमतें 12 बार बढ़ चुकी हैं. इसी क्रम में तेल की कीमतों में एक बार फिर से इजाफा किया गया है. वहीं सीएनजी भी महंगाई के मामले में पेट्रोल डीजल का पीछा कर रही है. बता दें कि बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई है.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 40 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है. बता दें कि महंगाई का आलम ये है कि पिछले 14 दिन में पेट्रोल औऱ डीजल की कीमतों में 12 बार इजाफा हो चुका है. इसी क्रम में तेल की कीमतें दो हफ्ते में 8.40 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ गईं.

बात CNG की करें तो गैस के दामों में 80 पैसे प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है. अब दिल्ली में एक किलोग्राम CNG के लिए 61.61 रुपये का भुगतान करना होगा. CNG की कीमत में भी एक सप्ताह के भीतर 3 बढ़ोतरी हुई है. लिहाजा सीएनजी की कीमतों में तीन सप्ताह में 2.40 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ोतरी हुई है.
भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के ताजा अपडेट के मुताबिक, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल जहां 118 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है वहीं अब डीजल भी 102 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है. बता दें कि स्थानीय करों के आधार पर राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं.

continue reading
किस्तानो के लिए बड़ी खुशखबरी : इतने तारीख तक बढ़ी e-KYC पूरी करने की अंतिम तिथि…PM Kisan की e-KYC अपने मोबाइल से ऐसे करें पूरी…

किस्तानो के लिए बड़ी खुशखबरी : इतने तारीख तक बढ़ी e-KYC पूरी करने की अंतिम तिथि…PM Kisan की e-KYC अपने मोबाइल से ऐसे करें पूरी…

Ibtesam Deshmukh 04-Apr-2022 145

 केंद्र सरकार ने करोड़ों किसानों के लिए एक खुशखबरी दी है. जी हां, पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए अनिवार्य (e-KYC) की तारीख अब बढ़ा दी गई है अब इसकी तारीख बढ़ाकर 22 मई कर दी गई है, जबकि पहले इसकी आखिरी तारीख 31 मार्च ही रखी गई थी.देश के 12 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ

​​​​​ बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देश के 12 करोड़ से अधिक किसान उठा रहे है. एक आंकड़ें के मुताबिक, इस योजना के तहत 12.53 करोड़ किसान रजिस्टर्ड हैं. इस योजना के जरिए हर वित्त वर्ष में केंद्र सरकार (Central Government) किसानों को 6 हजार रुपये तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये कर के देती है, जिसमें हर साल की पहली किस्त 1 अप्रैल-31 जुलाई, दूसरी किस्त 1 अगस्त- 30 नवंबर और तीसरी किस्त 1 दिसंबर-31 मार्च के बीच आती है.
कैसे करें e-KYC का काम पूरा? इसके लिए सबसे पहले आपको pmkisan.gov.in पर जाना होगा. इसमें जाने के बाद आपको e-KYC का ऑप्शन दिखेगा. इस पर क्लिक करकें आपको अपना आधार नंबर डाल कर सर्च करना होगा. इसके बाद इसमें Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर डालना होगा.

इसके बाद मोबाइल नंबर पर गए ओटीपी को डालकर सबमिट करना होगा. इसके बाद अगर सबकुछ सही रहा तो e-KYC पूरी हो जाएगी और अगर सही नहीं हुआ तो Invalid लिख कर आ जाएगा. इसको ठीक कराने के लिए आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा. ’

स्वयं से ई-केवाईसी करने हेतु क्या करें –

’ 1. अपने मोबाईल के गूगल में जाकर https://pmkisan.gov.in./aadharekyc.aspx टाइप करें उसके बाद अपना आधार नंबर डालें ।

  1. आधार नंबर डालने के बाद सर्च में क्लिक करें फिर आप अपना आधार में रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर डालें ।
  2. मोबाईल नंबर डालने के बाद गेट मोबाइल ओटीपी में क्लिक करें फिर आपके मोबाईल में 4 अंक का ओटीपी आयेगा उसको डालें फिर सबमिट ओटीपी में क्लिक करें ।
  3. उसके बाद पुनरू

6 अंक ओटीपी आयेगा उसको डालें फिर सबमिट फ़ॉर ऑथोरिजशन में क्लिक करें आपका ई-केवाईसी पूर्ण हो जायेगा।

continue reading

dpboss