CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

BIG BREAKING: रायपुर रेलवे स्टेशन में हुआ बड़ा हादसा... ट्रेन के अंदर हुआ ब्लास्ट, लोगों में मची भगदड़...

BIG BREAKING: रायपुर रेलवे स्टेशन में हुआ बड़ा हादसा... ट्रेन के अंदर हुआ ब्लास्ट, लोगों में मची भगदड़...

Sawankumar 16-Oct-2021 78

 रायपुर रेलवे स्टेशन में खड़ी ट्रेन में ब्लास्ट से बड़ा हादसा हुआ है। वही खड़ी ट्रेन में ब्लास्ट होने से लोगो में हड़कंप मच गया। आप को बतादे की ब्लास्ट में छह जवान घायल हो गए हैं। वही एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार मुताबिक फ़ोर्स के जवान जम्मू जा रहे थे। असला बारूद को ट्रेन में रखने के दौरान ये हादसा हो गया। घटना के बाद रेलवे और सीआरपीएफ के अधिकारी भी पहुंचे थे। जीआरपी पुलिस मामले की जांच में जुटी।

continue reading
मुख्यमंत्री बघेल ने सड़क दुर्घटना में मृतक स्व गौरव अग्रवाल के परिजनों को 50  लाख  रुपए मुआवजा देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री बघेल ने सड़क दुर्घटना में मृतक स्व गौरव अग्रवाल के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की

Sawankumar 16-Oct-2021 134

लापरवाही बरतने वाले टी आई लाइन अटैच


 
 
 
एसआई श्री के. के.साहू निलंबित*

 
 
 
दो आरोपियो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर की जा रही कार्यवाही

जशपुरनगर, 16 अक्टूबर 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गत दिवस जशपुर जिले के  पत्थलगांव विकासखंड में सड़क हादसे में मृतक स्व श्री गौरव अग्रवाल के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है
 
 उल्लेखनीय है कि पत्थलगांव विकासखण्ड में कल लगभग दोपहर 1 बजे के बीच संबलपुर से  सिंगरोली जाने वाली कार के चालक ने 
दुर्गा विर्सजन जुलूस में शामिल लोगों के ऊपर वाहन चढ़ा दी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल में डाल दिया है | इनमें आरोपी बबलू विश्वकर्मा उम्र 21  वर्ष निवासी  बैढन और दूसरा आरोपी शिशु पाल साहू निवासी बरगवाम सिंघरोली शामिल हैं | साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के प्रति मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री उमेश पटेल  और पत्थलगांव विधायक श्री राम पुकार सिंह  ने  संवेदना व्यक्त करते हुए  कलेक्टर से लगातार फोन से सम्पर्क कर घायल व्यक्तियों का हाल चाल जाना और प्रशासन  को हर संभव प्रयास करने को  कहा। 
 
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि  प्रशासन परिजनों के साथ खडी़ है। घायल लोगों का प्रशासन हर सभव सहायता कर रही है | उन्होंने  कहा कि सड़क दुर्घटना में  एक व्यक्ति की  मृत्यु हो गईं हैं  साथ ही घायल  लोगो का ईलाज से किया जा रहा है । पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन का पूरा अमला घायल को पूरा सहयोग प्रदान कर रहे हैं। डाक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया है कि 12 घायल मरीजों का ईलाज  पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया जा रहा है  और 4 घायल मरीजों को रायगढ़ के   जिला चिकित्सालय रिफर किया गया | जिला प्रशासन परिजनों के साथ हर दुख के साथ खड़ी है | कलेक्टर ने कहा कि घायल मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने देगी | पुलिस प्रशासन ने लापरवाही बरतने वाले टी आई श्री संतलाल अयाम को लाइन अटैच कर दिया  है वही एसआई श्री   के. के. साहू को निलंबित कर दिया गया है |
continue reading
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दुर्गा विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों को कार से कुचलने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दुर्गा विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों को कार से कुचलने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

Sawankumar 16-Oct-2021 114

जशपुर

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दुर्गा विसर्जन करने जा रहे ग्रामीणों को कार से कुचलने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ओडिशा से गांजा तस्करी कर दोनों आरोपी मध्यप्रदेश जा रहे थे. पुलिस ने दोनों तस्करों को पकड़ा है. इस हादसे में 16 ग्रामीण घायल हैं. जबकि 5 लोगों की मौत की खबर है. लेकिन अधिकारिक पुष्टि सिर्फ एक ही मौत की है.

 
मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला पथलगांव थाना क्षेत्र का है. कार क्रमांक एमपी 18 सी 5319 में गांजा भरा हुआ था. उस भीड़ तक पहुंचने से पहले कार सवार ने एक व्यक्ति को कुचला था, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए भीड़ उसके पीछे भागी. तब कार सवार युवक ने वाहन की रफ्तार तेज कर दी. इतने में ही सामने दुर्गा विसर्जन करने जा रहे भक्तों को कुचलते हुए कार आगे निकल गई.
जशपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना के दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है. आरोपी बबलू विश्वकर्मा (21 वर्ष) और शिशुपाल साहू (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के निवासी हैं. छत्तीसगढ़ से पास हो रहे थे. पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई कर रही है.
इस घटना की दर्दनाक वीडियो भी सामने आया है. यह वीडियो आपको विचलित कर सकती है. क्योंकि तेज रफ्तार कार दुर्गा विसर्जन करने जा लोगों को बेरहमी से कुचल दिया. लोगों को कुचलने के बाद भाग रहे कार सवार दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
continue reading
कलेक्टर श्याम धावड़े के निर्देशानुसार विकासखण्ड भरतपुर में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

कलेक्टर श्याम धावड़े के निर्देशानुसार विकासखण्ड भरतपुर में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

Sawankumar 12-Oct-2021 147

कोरिया: कलेक्टर श्याम धावड़े के निर्देशानु व्यापार एवं उद्योग केंद्र मनेन्द्रगढ़ के तत्वाधान में आज यहां जिले के विकासखण्ड भरतपुर के सामुदायिक भवन में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री दृगपाल सिंह एवं जनपद सदस्य श्री मायाप्रताप सिंह द्वारा प्रतिभागियों को स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए जागरूक किया गया। शिविर में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री एम. बड़ा ने प्रतिभागियों को जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की विस्तृत जानकारी एवं नियम शर्तें, पात्रता से अवगत कराया गया। इसी प्रकार श्रम विभाग के अधिकारी द्वारा विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला रोजगार कार्यालय मनेन्द्रगढ़ के जिला रोजगार अधिकारी श्री एस.के. भा द्वारा प्रतिभागियों को रोजगार तथा जिला अंत्यावसायी विभाग के श्री कमलेश देवांगन द्वारा अंत्योदय एवं आदिवासी स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा घोषित औद्योगिक नीति 2019-24 के तहत उद्योगों को दी जाने वाली विशेष छूट सुविधाओं एवं रियायत तथा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए नये स्वरोजगार स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया।

continue reading
दुर्ग:अचानक अनियंत्रित होकर बैरिकेड तोड़ गिरी कार… सड़क से 25 फीट नीचे गिरी कार, तीन की मौत…

दुर्ग:अचानक अनियंत्रित होकर बैरिकेड तोड़ गिरी कार… सड़क से 25 फीट नीचे गिरी कार, तीन की मौत…

Sawankumar 10-Oct-2021 94

 दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी SUV कार बैरिकेड को तोड़ते हुए 25 फीट नीचे गिर गई। इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोग भी हादसे के शिकार हो गए और उनकी भी मौत हो गई। घटना अंजोरा के बाफना टोल प्लाजा के पास की है।

बतादे की मृतकों में पुरेंद्र पिता सेमेंद्र साहू (23 वर्ष), रोशन सोनी(31) और अविनाश ताम्रकार(33) शामिल हैं। घटना के वक्त रोशन और अविनाश मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे। वहीं घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार सभी लोग रायपुर के अश्वनी नगर निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रायपुर अश्वनी नगर के रहने वाले आठ दोस्त माता बम्लेश्वरी के दर्शन करने का प्लान बनाया था। सभी कार से शनिवार को डोंगरगढ़ गए थे।
मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने के बाद रविवार सुबह रायपुर लौट रहे थे। सुबह करीब 6.30 बजे जैसे ही उनकी गाड़ी अंजोरा क्षेत्र के बाफना पुलिया के पास पहुंचने वाली थी कि तभी ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया। तेज रफ्तार SUV सड़क किनारे लगे बैरिकेड को तोड़ते हुए करीब 25 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने तुरंत ही हादसे की सूचना पुलिस को दी।
मिली जानकारी के अनुसार, जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस समय शहर के लोग मॉर्निंग वाक पर निकलते हैं। जिन दो मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, ऐसा माना जा रहा है कि वह लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे और कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है। घायल और एक मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे हैं।
 
continue reading
आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर धावड़े ने आश्रम-छात्रावास में बालिकाओं की सुरक्षा और आवासीय व्यवस्था को रखा फोकस पर

आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर धावड़े ने आश्रम-छात्रावास में बालिकाओं की सुरक्षा और आवासीय व्यवस्था को रखा फोकस पर

Sawankumar 09-Oct-2021 152

कोरिया - कलेक्टर  श्याम धावड़े ने आज आश्रम एवं छात्रावासों में बालिकाओं की सुरक्षा और आवासीय व्यवस्था को फोकस पर रखते हुए समीक्षा की। उन्होंने सभी अधीक्षक-अधीक्षिका को आश्रम एवं छात्रावासों के निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन कड़ाई से करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्रम छात्रावासों में संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर कड़ी कार्यवाही चेतावनी दी। उन्होंने बाउंड्री वाल विहीन छात्रवासों और आश्रमों में निर्माण की स्वीकृति दी। कलेक्टर के निर्देश पर सभी कन्या आश्रम एवं छात्रावासों में महिला गार्ड ड्यूटी पर पहुंच रही हैं। कलेक्टर श्री श्याम धावड़े की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित आदिवासी आश्रमों एवं प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने बैठक में अधीक्षक-अधिक्षिकाओ को समय-समय पर छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराने कहा। इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भी कलेक्टर ने निर्देशित किया। बैठक में कलेक्टर ने सभी आश्रम एवं छात्रावासों के अधीक्षक-अधीक्षिका से सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, आवासीय व्यवस्था की जानकारी ली और संबंधित विभागों को शीघ्र आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री ललित शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेश्वर शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय गुप्ता, जिला मिशन समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान, सहित समस्त आदिवासी आश्रमों एवं छात्रवासों के अधीक्षक-अधिक्षिका उपस्थित थे।

continue reading
कार्य मे लापरवाही के लिए शासकीय प्राथमिक शाला दुघासी के सहायक शिक्षक को किया गया निलंबित

कार्य मे लापरवाही के लिए शासकीय प्राथमिक शाला दुघासी के सहायक शिक्षक को किया गया निलंबित

Sawankumar 09-Oct-2021 231

 कोरिया -   जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विकासखंड भरतपुर के शासकीय प्राथमिक शाला दुघासी में जांच के दौरान सहायक शिक्षक टीण्;एलण्बीण्द्ध के पद पर पदस्थ श्री भीम सेन के द्वारा शराब  सेवन कर शाला आने एवं अध्यापन कार्य में लापरवाही  प्रारम्भिक जांच में प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाया गया है। इनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 एवं नियम 23  के प्रतिकूल पाए जाने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि निलम्बन अवधि मे इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भरतपुर जिला कोरिया (छ. ग.)  के नियत किया जाता है। निलम्बन काल मे इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

continue reading
Jio की सर्विस फिर से हुई शुरू, फ्री अनलिमिटेड डाटा मिलेगा 2 दिनों तक, जानिए कब एक्टिव होगा कंप्लीमेंट्री प्लान

Jio की सर्विस फिर से हुई शुरू, फ्री अनलिमिटेड डाटा मिलेगा 2 दिनों तक, जानिए कब एक्टिव होगा कंप्लीमेंट्री प्लान

Sawankumar 07-Oct-2021 100

 नई दिल्ली : 07 अक्टूबर 2021 Jio की सर्विस कल सुबह भारत के कई हिस्सों में बंद हो गई थी। प्रभावित ग्राहकों को दो दिन का अनलिमिटेड प्लान दिया जा रहा है। एक्टिव प्लान के बंद होने के बाद कंप्लीमेंट्री अनलिमिटेड प्लान एक्टिव होगा। Reliance Jio की सर्विस कल सुबह भारत के कई हिस्सों में बंद हो गई थी। लोगों को सिग्नल इश्यू, इंटरनेट कनेक्टिविटी इश्यू और दूसरी दिक्कत आ रही थी।


कंपनी ने एक स्टेटमेंट में दावा किया है कि इस दिक्कत को दूर कर दिया गया है। इस दिक्कत से ज्यादातर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के यूजर्स प्रभावित हुए थे, कंपनी ने मीडिया स्टेटमेंट में बताया कि उनकी टीम ने नेटवर्क इश्यू को कुछ घंटों में ठीक कर दिया था, उनकी सर्विस अब पूरी तरह से काम कर रही है।

इस असुविधा के लिए कंपनी माफी मांगती है, कंपनी ने ये भी बताया है कि प्रभावित कस्टमर्स को दो दिन कंप्लीमेंट्री अनलिमिटेड प्लान देगी। इसके लिए सभी प्रभावित कस्टमर्स को कंपनी की ओर से एक SMS भेजा जाएगा, इस SMS में बताया जाएगा कि वो दो दिन कंप्लीमेंट्री अनलिमिटेड प्लान के लिए एलिजिबल है, इसे रात को ही ऑटोमैटिकली क्रेडिट कर दिया गया है।

एक्टिव प्लान के बंद होने के बाद कंप्लीमेंट्री अनलिमिटेड प्लान एक्टिव होगा, यानी अगर आपके पास 30 दिन का प्लान है तो ये दो दिन का अनलिमिटेड प्लान 30 दिन वाले प्लान के एक्सपायर होने के बाद मिलेगा, इसका मतलब आपको टोटल 32 दिन की सर्विस मिलेगी।

इस आउटेज की वजह फिलहाल कंपनी ने नहीं बताई है, इसको लेकर कहा जा रहा है कि ये सर्वर साइड इश्यू की वजह से ऐसा हुआ हो सकता है, इससे पहले फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की सर्विस ग्लोबली डाउन हो गई थी।
continue reading
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज चन्दखुरी में करेगे लोकार्पण... राम वन गमन पर्यटन परिपथ एवं कौशल्या मंदिर परिसर  लोकार्पण...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज चन्दखुरी में करेगे लोकार्पण... राम वन गमन पर्यटन परिपथ एवं कौशल्या मंदिर परिसर लोकार्पण...

Sawankumar 07-Oct-2021 104

 रायपुर :– मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 07 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे चन्दखुरी में राम वन गमन पर्यटन परिपथ एवं माता कौशल्या मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे। साथ ही गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम पुलिस अकादमी ग्राउंड चन्दखुरी में आयोजित किया जाएगा। वही इस अवसर पर चन्दखुरी में 07, 08 और 09 अक्टूबर को आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय समारोह में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार, मानस मंडलियां और स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे, साथ ही 08 और 09 अक्टूबर को माता कौशल्या मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

 वही उद्घाटन समारोह में राम वन गमन पर्यटन परिपथ के उद्घाटन समारोह में नृत्य, संगीत, लेजर शो एवं एलईडी रोशनियों के जरिए प्रभु राम के वनवास एवं छत्तीसगढ़ में उनके प्रवास की कहानी प्रस्तुत की जाएंगी। उद्घाटन समारोह में जाने-माने गायक-संगीतकार शंकर महादेवन, मशहूर पद्मश्री भारती बंधु, गायिका कविता वासनिक अपनी प्रस्तुति देंगी। प्रभु राम के भक्ति गीतों को दुनिया के कोने-कोने तक ले जाने वाली मानस (भजन) मंडली नंदकुमार साहू, मुम्बई स्थित फ्यूजन बैंड, कबीर कैफे के साथ प्रसिद्ध गायिका सुकृति सेन की जुगलबंदी भी इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में शामिल है।
आप को बताते चले की छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, लोकसभा सांसद सुनील सोनी, आदि विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
 
continue reading
शासकीय उचित मूल्य दुकान खंधौरा के विरूद्ध की गई कार्यवाही

शासकीय उचित मूल्य दुकान खंधौरा के विरूद्ध की गई कार्यवाही

Sawankumar 06-Oct-2021 167

खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले के विकासखण्ड़ खड़गवंा अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान खंधौरा के संचालनकर्ता ऐजेंसी ग्राम पंचायत खंधौरा के द्वारा बी.पी.एल. हितग्राहियों से माह अगस्त एवं सितम्बर 2021 में आबंटित निःशुल्क चावल की राशि लिये जाने एवं 55 रूपये में केरोसीन विक्रय करने की शिकायत के संबंध में सहायक खाद्य अधिकारी श्री संजय कुमार ठाकुर के द्वारा जांच किया गया। मौके पर जांच में उक्त शिकायत सही पायी गयी।
शासकीय उचित मूल्य दुकान खंधौरा के भौतिक सत्यापन में माह अक्टूबर 2021 के लिये भंडारित खाद्यान्न पाया गया जबकि माह सितम्बर 2021 के ऑनलाईन घोषणा पत्र के आधार पर पूर्व माह के केवल 70 किलो चावल को छोडकर बचत का खाद्यान्न निरंक पाया गया। मौका जांच में स्टॉक एवं मूल्य सूची नही होना पाया गया एवं स्टॉक एवं वितरण पंजी अवलोकन हेतु ग्राम पंचायत एवं विक्रेता के द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया।
उपरोक्त अनियमितताओं के कारण तत्कालिक रूप से संचालन प्रभार ग्राम पंचायत खंधौरा को निलंबित कर मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह सकरिया से संलग्न किये जाने हेतु प्रतिवेदित किया गया है। साथ ही माह सितम्बर के ऑनलाईन घोषणा पत्र के अनुसार बचत खाद्यान्न की वसूली आर्थिक लागत मूल्य के आधार पर कुल छः लाख बारह हजार एक सौ नवासी रूपये तेईस पैसे संचालनकर्ता ऐजेंसी ग्राम पंचायत खंधौरा एवं विक्रेता श्री रामऔतार सिंह से किये जाने हेतु प्रतिवेदित किया गया है।
जांच प्रतिवेदन में संचालनकर्ता ऐजेंसी ग्राम पंचायत खंधौरा एवं विक्रेता श्री रामऔतार सिंह के द्वारा छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 की कंडिका 5(14),11(5)(11),13(2),14(2) एवं 15 का उल्लंघन किया जाना पाया गया है जो कि आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3, 7 के तहत दण्डनीय अपराध है

continue reading
छत्तीसगढ़: आरपीएफ ने  रेलवे के अवैध टिकट दलालों पर कसा शिकंजा... 15 दलालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार... कब्जे से करीब 2 लाख रुपए की 338 ई-टिकट बरामद...

छत्तीसगढ़: आरपीएफ ने रेलवे के अवैध टिकट दलालों पर कसा शिकंजा... 15 दलालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार... कब्जे से करीब 2 लाख रुपए की 338 ई-टिकट बरामद...

Sawankumar 06-Oct-2021 59

 बिलासपुर: बिलासपुर में रेलवे के अवैध टिकट दलालों पर आरपीएफ ने एक बार फिर से शिकंजा कसा है। वही पुलिस ने इस मामले में 15 दलालों को गिरफ्तार किया । साथ ही सभी आरोपियों के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

आप को बतादे की मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ को लगातार इसकी शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने आज ये कार्रवाई की है। वही कार्यवाही के दौरान पुलिस ने 15 अवैध टिकट दलालों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 2 लाख रुपए की 338 ई-टिकट बरामद किया गया है। इन सभी आरोपियों पर कुल 11 प्रकरण दर्ज किए है।
continue reading
देश के पर्यटन नक्शे में  उभरकर सामने आएंगे सरगुजा संभाग के सीतामढ़ी - हरचौका और रामगढ़...

देश के पर्यटन नक्शे में उभरकर सामने आएंगे सरगुजा संभाग के सीतामढ़ी - हरचौका और रामगढ़...

Sawankumar 06-Oct-2021 135

 रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी परियोजना राम वन गमन पर्यटन परिपथ विकास के तहत पहले चरण में जिन 9 स्थलों का चयन कर उन्हें पर्यटन तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है, उनमें से सरगुजा संभाग के भी दो स्थल शामिल हैं।

 
इनमें से एक है कोरिया जिले में स्थित सीमामढ़ी हर चौका, और दूसरा है सरगुजा जिले में स्थित रामगढ़। 07 अक्टूबर को जब चंदखुरी में राम गमन पर्यटन परिपथ का शुभारंभ होगा तब देश के पर्यटन नक्शे में भगवान राम के वनवास काल से जुड़े ये दोनों महत्वपूर्ण स्थल भी नयी संभावनाओं के साथ उभरकर सामने आएंगे।
 
चंदखुरी में इस परियोजना के शुभारंभ के लिए नवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय समारोह आयोजित करने की भव्य तैयारी की जा रही है। राम वन गमन पर्यटन परिपथ में रायपुर के निकट स्थित चंदखुरी के प्राचीन माता कौशल्या मंदिर परिसर के विकास और सौंदर्यीकरण का एक चरण पूरा हो चुका है।
 
07 अक्टूबर को यहां विकसित नयी पर्यटन सुविधाओं के लोकार्पण के साथ-साथ पूरे राम वन गमन पर्यटन परिपथ का भी शुभारंभ किया जाना है। कोरोना-काल में बाधित हुई पर्यटन गतिविधियों के बाद यह नया परिपथ घरेलू पर्यटन में रुचि रखने वाले पर्यटकों के लिए एक बड़ा उपहार होगा।
 
वनवास के दौरान भगवान राम ने कोरिया जिले से ही छत्तीसगढ़ में प्रवेश किया था। भरतपुर तहसील के जनकपुर में स्थित सीतामढ़ी-हरचौका को उनका पहला पड़ाव माना जाता है। मवाई नदी के किनारे स्थित सीतामढ़ी-हरचौका की गुफा में 17 कक्ष हैं। इसे सीता की रसोई के नाम से भी जाना जाता है।
वहां एक शिलाखंड है जिसे लोग भगवान राम का पद चिन्ह मानते हैं। मवाई नदी तट पर स्थित गुफा को काट कर 17 कक्ष बनाए गए हैं, जिनमें शिवलिंग स्थापित हैं। इसी स्थान को हरचौका (रसोई) के नाम से जाना जाता है। भगवान राम हरचौका से रापा नदी के तट पर स्थित सीतामढ़ी-घाघरा पहुंचे थे।
 
यहां करीब 20 फीट ऊपर 4 कक्षों वाली गुफा है, जिसके बीच में शिवलिंग स्थापित है। आगे की यात्रा में वे घाघरा से निकलकर कोटाडोला होते हुए सरगुजा जिले की रामगढ़ पहाड़ी पहुंचे थे। सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर से 50 किलोमीटर दूर स्थित रामगढ़ एक ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक महत्व का स्थल है।
 
समुद्र तल से इसकी ऊंचाई लगभग 3 हजार 202 फीट है। इस स्थान को महाकवि कालिदास की अनुपम रचना " मेघदूतम" की रचना स्थली माना जाता है। विश्व की सर्वाधिक प्राचीनतम् शैल नाट्यशाला के रूप में भी यह विख्यात है। "सीताबेंगरा" और "जोगीमारा" की गुफाएं तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व मौर्यकाल के समय की मानी जाती हैं।
 
जोगीमारा गुफा में मौर्य कालीन ब्राह्मी लिपि में अभिलेख तथा सीताबेंगरा गुफा में गुप्तकालीन ब्राह्मी लिपि में अभिलेख के प्रमाण मिलते है। जोगीमारा गुफा की एक और विशेषता है कि यहां भारतीय भित्ति चित्रों के सबसे प्राचीन नमूने अंकित हैं।
 
पुरातात्विक दस्तावेजों के रूप में मूर्तियों, शिलालेखों एवं ताम्रपत्रों का बड़ा महत्व माना जाता है। रामगढ़ में ऐसे महत्व की वस्तुएं उपलब्ध है। जोगीमारा गुफा में लगभग 8 मूर्तियां संग्रहित हैं। यह मूर्तियां लगभग 2 हजार वर्ष पुरानी हैं। रामगढ़ पहाड़ी के ऊध्र्व भाग में दो शिलालेख मौजूद हैं।
प्रस्तर पर नुकीली छेनी से काटकर लिखे गए इस लेख की लिपि पाली और कुछ-कुछ खरोष्टी से मिलती जुलती है। लिपि विशेषज्ञों ने इसे एक मत से पाली लिपि माना है। रामगढ़ के निकट स्थित महेशपुर वनस्थली महर्षि की तपोभूमि थी। इस स्थल पर ही लगभग 10 फीट ऊपर "कालीदासम्" खुदा हुआ है।
 
सीताबेंगरा के पाश्र्व एक सुगम सुरंग मार्ग जिसे हाथी पोल कहते हैं। इसकी लम्बाई लगभग 180 फीट है। इसका प्रवेश द्वार लगभग 55 फीट ऊंचा है। इसके अंदर से ही इस पार से उस पार तक एक नाला बहता है। इस सुरंग में हाथी आसानी से आ जा सकता है। इसलिए इसे हाथी पोल कहा जाता है। सुरंग के भीतर ही पहाड़ से रिसकर एवं अन्य भौगोलिक प्रभाव के कारण एक शीतल जल का कुण्ड बना हुआ है।
continue reading
कॉलेज की छात्राओं ने किया नुक्कड़ नाटक, हल्दीबाड़ी चिरमिरी में हुआ आयोजन

कॉलेज की छात्राओं ने किया नुक्कड़ नाटक, हल्दीबाड़ी चिरमिरी में हुआ आयोजन

Sawankumar 27-Sep-2021 96
कोरिया  - पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत आज चिरमिरी क्षेत्र के हल्दी बाड़ी में के.वी पटेल नर्सिंग इंस्टिट्यूट की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया इस आयोजन में उन्होंने नशे से होने वाले दुष्परिणाम एवं किस प्रकार ड्रग्स से छुटकारा पाया जाए इस पर विस्तार से समझाने की पूरी कोशिश की। गौरतलब हो कि 15 अगस्त को कोरिया पुलिस द्वारा नशा मुक्त कोरिया बनाने हेतु निजात अभियान की शुरुआत की गई है एवं उक्त अभियान के तहत अवैध नशे के व्यापार को ध्वस्त करने, जन जागरूकता फैलाने एवं नशे में लिप्त लोगों की काउंसलिंग कराई जा रही है। इस नुक्कड़ नाटक में केवी पटेल कॉलेज के नर्सिंग की छात्राएं कॉलेज के प्रिंसिपल एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे जहां उन्होंने नशे से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी कॉलेज के स्टाफ ने कोरिया पुलिस के इस अभियान की काफी सराहना की। थाना प्रभारी चिरमिरी कमलाकांत शुक्ला ने इस शानदार प्रदर्शन पर कोरिया पुलिस की ओर से सभी को बधाई अर्पित की है।
continue reading
जिले के 9 हजार प्रौढ़ शिक्षार्थी आंकलन में होगें शामिल

जिले के 9 हजार प्रौढ़ शिक्षार्थी आंकलन में होगें शामिल

Sawankumar 27-Sep-2021 88

कोरिया - जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की पहल पर प्रौढ़ शिक्षार्थी आंकलन महापरीक्षा अभियान का आयोजन 30 सितम्बर 2021 दिन गुरूवार को किया जावेगा। शिक्षार्थी आंकलन हेतु प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
पढ़ना लिखना अभियान का संचालन नगर पालिका के चयनित 8 वार्डो तथा विकासखण्ड सोनहत खडगवां एवं मनेन्द्रगढ की चयनित 91 ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। पंजीकृत शिक्षार्थियों को 988 स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से मोहल्ला साक्षरता कक्षाओं के द्वारा बुनियादी साक्षरता प्रवेशिका का अध्यापन कराया गया है। अभियान के चिन्हाकिंत शिक्षार्थियों की सम्पूर्ण जानकारी सी0जी0स्कूल पोर्टल में अपलोड की गई है।
कलेक्टर एवं अध्यक्ष कार्यकारिणी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के मार्गदर्शन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण, कोरिया के निर्देशन में शिक्षार्थी आंकलन हेतु नगर पालिका बैकुण्ठपुर में 8 विकासखण्ड सोनहत में 64, विकासखण्ड मनेन्द्रगढ में 73 तथा विकासखण्ड खडगवां में 30 केन्द्र बनाए जाकर आंकलन हेतु 175 केन्द्राध्यक्ष तथा 215 पर्यवेक्षक सह मूल्यांकनकर्ता को नियुक्ति किया गया है। मॉनिटरिंग हेतु 41 विकासखण्ड एवं संकुल स्तरीय मॉनिटर नियुक्त किए गए है।
शिक्षार्थी आंकलन हेतु प्रश्नपत्र-सह-उत्तर पुस्तिका के सीलबंद पैकेट एवं सामग्रियों का वितरण 28 एवं 29 तारीख को संबंधित केन्द्राध्यक्षों को किया जाएगा। शिक्षार्थी आंकलन हेतु पंजीकृत समस्त शिक्षार्थियों को स्वयंसेवी शिक्षकों एंव ग्राम प्रभारियों के माध्यम से आंकलन पूर्व शिक्षार्थी पर्ची का वितरण किया जाकर, उन्हे आंकलन में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया जावेगा।
शिक्षार्थियों का पंजीयन किया जाकर, उनकी पासपोर्ट साइज फोटो सी0जी0स्कूल पोर्टल मंे अपलोड की जावेगी आंकलन पष्चात पढ़ना लिखना एवं गणित के प्राप्तांकों की फाइल सचिवालय राज्य साक्षरता मिषन प्राधिकरण रायपुर को प्रेषित की जाएगी। शिक्षार्थी आंकलन के सफल शिक्षार्थियों को राष्ट्रीय ओपन स्कूल नई दिल्ली के द्वारा फोटोयुक्त प्रमाणपत्र-सह-ग्रेड पत्रक जारी किया जावेगा। जिला षिक्षा अधिकारी, कोरिया द्वारा विकासखण्ड एवं सकुल स्तरीय अधिकारियों व प्रभारी शिक्षकों की जिला, विकासखण्ड व संकुल स्तरीय बैठक-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर, आंकलन के सुव्यवस्थित संचालन के निर्देश दिए गए है। अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने शत्-प्रतिशत शिक्षार्थियों को आंकलन में शामिल कराएं जाने हेतु जन-प्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों व स्वयंसेवी शिक्षकों से अपील की है ताकि पढ़ना लिखना अभियान के शिक्षार्थियों का कौशल परीक्षण किया जाकर उन्हे ग्रेड पत्रक उपलब्ध कराया जा सके।

continue reading
कलेक्टर धावड़े ने दिए स्कूलों, कन्या आश्रमों, छात्रावासों के परिसर में मॉनिटरिंग के कड़े निर्देश, अनावश्यक गतिविधियों, दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी

कलेक्टर धावड़े ने दिए स्कूलों, कन्या आश्रमों, छात्रावासों के परिसर में मॉनिटरिंग के कड़े निर्देश, अनावश्यक गतिविधियों, दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी

Sawankumar 27-Sep-2021 89

 कोरिया - कलेक्टर  श्याम धावड़े की अध्यक्षता में सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने कड़े शब्दों में कहा कि स्कूलों, कन्या आश्रमों और छात्रावासों के परिसर में किसी तरह की अनावश्यक गतिविधियों, दुर्व्यवहार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। अधिकारियों या अधीनस्थ स्टाफ की ऐसी शिकायत मिलने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक एवं सहायक आयुक्त को सभी स्कूलों, आश्रमों और छात्रावासों में लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
बैठक में राजीव गांधी शिक्षा मिशन के अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत ने समीक्षा करते हुए अधूरे निर्माण कार्य, जर्जर एवं भवन विहीन, पेयजल विहीन स्कूलों तथा कोविड टीकाकरण के लक्ष्य प्राप्ति के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक से जानकारी ली। स्कूलों की जानकारी सूचीबध्द कर आवश्यक सुविधाएं एवं अधोसंरचना निर्माण किया जायेगा।
कलेक्टर  धावड़े ने बैठक में उपस्थित सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोरिया जिला अधिसूचित क्षेत्र है। शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुँचाना हमारी जिम्मेदारी है और हमारा कर्तव्य भी है। अपना बेहतर परफॉर्मेंस दें। उन्होंने 02 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर स्कूलों, आश्रमों, छात्रावासों में श्रमदान दिवस आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं पालकों को भी श्रमदान में शामिल करें।
जाति प्रमाण पत्र के संबंध में निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी जाति प्रमाण पत्र से वंचित ना हो। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जाति प्रमाण पत्र के नियमों में सरलीकरण किया गया है। प्रमाण पत्र ना बन पाने की शिकायत ना मिले, और शत प्रतिशत प्रमाण पत्र जारी हों, यह अपने स्तर पर सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने स्कूलों में मध्यान्ह भोजन मेनू के अनुसार बनने एवं गुणवत्तापूर्ण होने का ध्यान रखने भी संकुल समन्वयकों को निर्देशित किया। स्कूल के छात्र-छात्राएं किसी भी निजी कार्यक्रम के सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा ना बनें, इसकी भी मॉनिटरिंग के निर्देश कलेक्टर ने बैठक में दिए। जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने कार्यवाही की भी बात कही। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

continue reading
निजात अभियान के तहत नशा मुक्त कोरिया बनाने का संकल्प दिलाया उप पुलिस अधीक्षक  कविता ठाकुर , तहसीलदार मनमोहन सिंह ने

निजात अभियान के तहत नशा मुक्त कोरिया बनाने का संकल्प दिलाया उप पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर , तहसीलदार मनमोहन सिंह ने

Sawankumar 27-Sep-2021 368

कोरिया पुलिस




कोरिया पुलिस द्वारा नशा मुक्त कोरिया हेतु चलाये जा रहे  निज़ात अभियान की इसी कड़ी में आज दिनाक 26/9/2021 को बैकुण्ठपुर में कोतवाली में उप पुलिस अधीक्षक कोरिया ,तहसीलदार बैकुंठपुर एवं थाना प्रभारी बैकुंठपुर द्वारा निजात अभियान का कार्यक्रम रखा गया। उक्त कार्यक्रम में थाना क्षेत्र में कोटवार संघ की बैठक आहूत की गई जो  जिसमे मुख्य रूप से उप पुलिस अधीक्षक एवम थाना प्रभारी द्वारा निजात अभियान के कार्ययोजना लाभ तथा नारकोटिक्स/ड्रग्स नशा से पड़ने वाले दुषपरिणाम के बारे मे विस्तृत चर्चा किया गया, इस अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार और सफल बनाने साथ ही ड्रग्स से निजात दिलाने, कोटवारों का राय भी लिया गया। पूरे कार्यक्रम मे इस अभियान की गहन चर्चा हुई एवं कोटवारों से नशा मुक्त कोरिया का शपथ भी लिया गया। सभी उपस्थित कोटवार लोग इस कार्यक्रम से काफी खुश हुए व प्रशंसा किये तथा इस अभियान में भरपूर सहयोग देने व सफल बनाने में हरसंभव मदद करने का विश्वास दिलाये। कार्यक्रम मे श्रीमान उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती कविता ठाकुर तहसीलदार श्री मनमोहन सिंह सहित थाना प्रभारी अश्वनी सिंह तथा अन्य स्टाफ व आमजन का योगदान रहा।  इस निजात  कार्यक्रम में थाना बैकुण्ठपुर की टीम द्वारा एक सेल्फी पॉइंट रखा गया था, जिसमें कोटवारों के साथ-साथ सभी लोगो ने सेल्फी का भरपूर आनंद लिया।
continue reading
अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाई कामगार वर्ग के बेरोजगार एवं इच्छुक आवेदकों स्वरोजगार हेतु 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाई कामगार वर्ग के बेरोजगार एवं इच्छुक आवेदकों स्वरोजगार हेतु 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

Sawankumar 23-Sep-2021 145

कोरिया - जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. द्वारा जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु, पैसेंजर व्हीकल (ई.ला. 6.62 लाख), गुडस कैरियर (ई. ला. 6.25 लाख), ई रिक्सा(ई.ला. 2.16 लाख),  स्माल बिजनेस (ई.ला. 1.00 लाख), स्माल बिजनेस (ई.ला. 2.00 लाख), महिला सशक्तिकरण (ई.ला. 1.00 लाख) , आदिवासी स्वरोजगार येाजना  एवं अनुसूचित जाति वर्ग हेतु टेªेक्टर ट्राली (ई.ला.8.71 लाख),स्माल बिजनेस (ई.ला. 1.00 लाख) , अंत्योदय स्वरोजगार  योजना तथा सफाई कामगार वर्ग हेतु पैसेजर व्हीकल (ई.ला. 5.75 लाख) ,गुडस कैरियर(ई.ला. 6.26 लाख) , ई रिक्शा(ई.ला. 2.16 लाख),स्कीम अपटॅू(ई.ला. 1.00 लाख),महिला अधिकारिता (ई.ला. 1.00 लाख), महिला समृद्धि (ई.ला. 0.50 लाख), माइक्रो क्रेडिट (ई.ला. 0.50 लाख), अंत्येादय स्वरोजगार योजनान्तर्गत स्ट्रीट वेंडर हेतु जिले के बेरोजगार एवं इच्छुक आवेदकों से 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
इसके लिए आवेदक कोरिया जिले का स्थायी मूल निवासी हो(सक्षम अधिकारी द्वारा मूल निवास प्रमाण पत्र), आवेदक का उम्र 18 से कम व 50 वर्ष से अधिक न हो, आवेदक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सफाई कामगार वर्ग का हों(समक्ष अधिकारी का जाति प्रमाण पत्र), आवेदक का वार्षिक आय ग्रामीण क्षेत्र. 98 हजार एवं शहरी क्षेत्र मंे 1 लाख 20 हजार से अधिक  न हों(सक्षम अधिकारी से वित्तीय वर्ष का आय प्रमाण पत्र), आवेदक का जन्मतिथि हेतु स्कूल का अंकसूची, पढे लिखे होने की स्थिति में, आवेदक द्वारा पूर्व में किसी भी बैंक, शासकीय संस्था अथवा अर्द्धशासकीय संस्था से ऋण अथवा अनुदान का लाभ न लिया हो, अथवा ऋण बकाया नहीं होने का नो डयूज प्रमाण, आवेदक के पास मतदाता परिचय पत्र, आधारकार्ड, राशनकार्ड हों, टेªक्टर ट्राली, वाहन हेतु आवेदक के पास वैध कामर्शियल ड्रायविंग लायसेंस हो, आवेदक निर्धारित अंशराशि जमा करने हेतु सक्षम हो तथा आवेदक द्वारा ऋण के एवज में समक्ष जमानतदार, शासकीय, अर्द्धशासकीय कृषि भूमि वाले व्यक्ति का देना होगा।
उपरोक्तानुसार पात्रता रखने वाले जिले के अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाई कामगार वर्ग के बेरोजगार एवं इच्छुक आवेदकों से निर्धारित आवेदन पत्र मंे स्पष्ट रूप से भरकर वांछित प्रमाण पत्र की प्रमाणित छायाप्रति के साथ कार्यालयीन समयावधि में कार्यालय कलेक्टर द्वितीय तल के कक्ष क्रमंाक 63 में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. से आवेदन पत्र प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं।

continue reading
दिवंगत युद्धवीर सिंह जूदेव की अंतिम यात्रा छोटू बाबा अमर रहे, जय जूदेव के घोष के साथ निकली

दिवंगत युद्धवीर सिंह जूदेव की अंतिम यात्रा छोटू बाबा अमर रहे, जय जूदेव के घोष के साथ निकली

Sawankumar 22-Sep-2021 164

जशपुर-  दिवंगत युद्धवीर सिंह जूदेव की अंतिम यात्रा विजय विहार पैलेस से अपने निर्धारित समयानुसार बांकी नदी मुक्तिधाम के लिये निकली। मार्ग में समर्थकों एवं नगरवासियों सहित जशपुर अंचल के लोगो द्वारा नम आंखो से विदाई देते हुए अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। अंतिम यात्रा के मार्ग में लोग सड़क के दोनो ओर अंतिम दर्शन के लिये हजारों की संख्या में खड़े थे। श्रद्धांजलि देने के उपरांत लोग अंतिम यात्रा में सम्मिलित होते गये।

अंतिम यात्रा के मुक्तिधाम पहूंचने पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिवंगत युद्धवीर सिंह जूदेव को अंतिम विदाई दी गई। छोटू बाबा अमर रहे, जय जूदेव का घोष पूरे जशपुर में दिन भर गूंजता रहा। मुक्तिधाम में उनकों मुखाग्नि उनके भतीजे शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने दी। मुक्तिधाम में उन्हे अंतिम विदाई देने आये समस्त जनप्रतिनिधियों, समर्थकों, नगरवासियों ने उन्हे सामुहिक रूप से श्रद्धांजलि देते हुए उनके आत्मा की शांती के लिये प्रार्थना की।
 
 
 
 
उनकी अंतिम यात्रा में सम्मिलित होने के लिये छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव यूडी मिंज, विधायक विनय भगत, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, रामविचार नेताम, विधायक शिवरतन शर्मा, प्रेमप्रकाश पांडेय, सांसद रेणुका सिंह, सांसद गोमती साय, सांसद अरुण साव, सांसद जांजगीर चांपा जी.आर. अजगले, विधायक नारायण चंदेल, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, बेलतरा विधायक रजनीश कुमार, पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मंत्री रामसेवक पैंकरा, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर आदि भी जशपुर पहूंचे।


स्थानीय जनप्रतिनिधि कृष्ण कुमार राय, गणेश राम भगत, नंद कुमार साय, श्रीमती रायमुनी भगत, श्रीमती शारदा प्रधान, नरेश नंदे, ओमप्रकाश सिंहा, नितिन राय, देवधन नायक, दीपक चौहान, सरवर फैजान खान, विजय सहाय, मनोज सागर यादव, निलेश सिंह राजन, विकास यादव, सेराज खान आदि भी अंतिम यात्रा में सम्मिलित रहे।
continue reading
मृत्यु संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए व्यक्तियों की संख्या 50 एवं अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए व्यक्तियों की संख्या 150 निर्धारित

मृत्यु संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए व्यक्तियों की संख्या 50 एवं अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए व्यक्तियों की संख्या 150 निर्धारित

Sawankumar 22-Sep-2021 83

कोरिया - कलेक्टर श्याम धावड़े ने आदेश जारी कर कहा है कि नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम को    दृष्टिगत रखते हुए सभी संबंधित उपाय अमल में लाया जाना उचित एवं आवश्यक है। यद्यपि वर्तमान में जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का दर अत्यंत न्यूनतम है, फिर भी कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए मृत्यु संबंधी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए व्यक्तियों की संख्या 50 एवं अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए व्यक्तियों की संख्या 150 निर्धारित की जाती है। आदेश का उल्लंघन करने पर एपीडेमिक डिजीज एक्ट एवं विधि अनुकूल अन्य धाराओं के तहत कठोर कार्यवाही की जायेगी

continue reading
लोक निर्माण विभाग की बैठक में कार्यापालन अभियंता और सभी एसडीओ को कारण बताओ नोटिस, कार्य मे लापरवाही करने वाले ठेकेदारों पर हो कार्यवाही -  धावड़े

लोक निर्माण विभाग की बैठक में कार्यापालन अभियंता और सभी एसडीओ को कारण बताओ नोटिस, कार्य मे लापरवाही करने वाले ठेकेदारों पर हो कार्यवाही - धावड़े

Sawankumar 22-Sep-2021 179

कोरिया  - कलेक्टर श्याम धावड़े ने आज जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में लोकनिर्माण विभाग, सेतु निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सभी ठेकेदार भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने ज़िले के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधोसंरचना एवं निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी पर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अधोसंरचना और निर्माण कार्य विकास के आधार हैं और इन कार्यों मे विलंब होने से लोगों को समय पर सुविधा नही मिल पाती है। कलेक्टर श्री धावड़े ने कार्य में लापरवाही बरतने और निर्माण कार्यों में देरी के लिए कार्यापालन अभियंता लोक निर्माण विभाग मनेन्द्रगढ़ एवं तीनों अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग बैकुंठपुर, मनेन्द्रगढ़ और जनकपुर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण किए जा रहे भवनों एवं सड़कों की वास्तविक स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण हों तथा समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि ऐसे ठेकेदार जो लंबे समय से निर्माण कार्य को पूरा नहीं कर पाये हैं, उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाये।
बैठक में कलेक्टर द्वारा विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के बरमकेला, रतनपुर, झगराखण्ड में हाई स्कूल भवन के निर्माण में विलंब पर सम्बन्धित अधिकारियों को फटकार लगायी। इस संबंध में उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे अति महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दें तथा जल्द से जल्द आवश्यक अधोसंरचना भवन का निर्माण हो। जिला कलेक्टोरेट में निर्माणाधीन दुकानों, केंटीन, एटीएम, प्रथम तल बैंक के निराशजनक प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने जल्द पूर्ण करने कहा एवं साथ ही साथ कलेक्टोरेट परिसर में सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों एवं सभी महिला हॉस्टलों में भी सुरक्षा की दृष्टि से कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।
बैठक में  धावड़े ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़क निर्माण, सेतु निर्माण कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्य समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए

continue reading
dpboss