CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

रात्रि बसों की मनमानी से यात्री परेशान, धोखे में रख गंतब्य के नाम से काटा जा रहा टिकट, पलटी देने की कार्यप्रणाली से दो चार होते यात्री

रात्रि बसों की मनमानी से यात्री परेशान, धोखे में रख गंतब्य के नाम से काटा जा रहा टिकट, पलटी देने की कार्यप्रणाली से दो चार होते यात्री

Sawankumar 04-Sep-2021 179
कोरिया:- मामला बेहद संगीन कहा जा सकता है। रात्रि में चलने वाली बस संचालको की लिए परिवहन नियम के मुताबिक यात्रियों के सभी सुविधाओं को ध्यान में रख परिचालन करने की अनुमति दी जाती है मगर बस संचालक नियम के विरुद्ध परिचालन ही नही करते बल्कि यात्रियों से पूरे पैसे लेने के बाद यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं से भी मोहताज रखा जाता है यही नही रात्रि में यात्रियों को एक बस उतारकर दूसरे बस में पलटी देने का काम भी बड़ी तेजी से हो रहा जिससे ना सिर्फ यात्री परेशान होते है बल्कि उनके साथ सफर करने वाले छोटे - छोटे बच्चे, बृद्ध को होने वाली मुश्किलों को शब्दों में बयान नही किया जा सकता इसके साथ ही समान का बोझ और भी मुशीबत बनकर खड़ा रहता है किंतु बस संचालकों को इससे क्या लेना देना, उन्हें तो सिर्फ पैसा चाहिए। कुंछ इसी तरह का मामला वर्तमान में कोरिया जिले में देखा जा रहा है। बस संचालको के कम्पटीशन का शिकार यात्री रोज हो रहे है। दरअसल बीते एक माह से इस तरह का खेल खेला जा रहा है। हुआ यूं कि प्रयाग राज से अंबिकापुर की तरफ जाने के लिए निकली प्रयाग बस 2 सितंबर भोर में लगभग 20 से 25 यात्रियों को मनेंद्रगढ़ स्टैंड में उतार दी जिसके बाद काफी विवाद हुआ है। बताया जा रहा है कि बस में सवार यात्रियों को इलाहाबाद से अंबिकापुर विश्रामपुर सूरजपुर बैकुंठपुर तक पहुंचाने के लिए टिकट बनाया गया था जिसमे महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे। बताया गया कि यात्रियों के पास काफी संख्या में सामान भी मौजूद रहे।  प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले तो बस कंडक्टर का कहीं पता नही चल रहा था बाद में पता चला कि कंडक्टर दूसरी यात्री बस में घुसकर सो रहा था। यात्रियों ने खोज कर उसे निकाला  फिर बस कंडक्टर और यात्रियों के बीच घंटों चले विवाद में स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया गया।  बस कंडक्टर यात्रियों को पूरा किराया भी वापस नहीं दिया है ।बताया जाता है कि यह बस संचालक फर्जी तरीके से यात्रियों को गुमराह करने का काम पिछले 1 माह से कर रहे है और आए दिन यात्रियों को दूसरी बसों में पलटी करने का काम कर रहे थे। आपको बता दे कि बस संचालक के बस का परमिट मनेन्द्रगढ़ तक का है लेकिन यात्रियों को यह बता कर बैठाया जाता है कि आपको गंतब्य तक पहुचाया जाएगा लेकिन आधे रास्ते मे उतारकर बस के कर्मचारी बहाना बनाने लगते है कि हमने कहा था क्या की आपको आपके गंतब्य तक पहुचायेंगे। दरअसल होता ये है कि टिकट काटने का काम एजेंट करते है जो बस छूटने के बाद दूसरे लहजे में यात्रियों से बात करने लगते है। आपको बता दे कि यह पूरा मामला रात के अंधेरे में किया जाता है। मजबूर यात्री अंधेरे में बेबस होते है और लिहाज चुपचाप  प्रताड़ना को स्वीकार कर लेते है।

अंबिकापुर तरफ से आने पर भी शहडोल कोतमा कभी मनेंद्रगढ़ में भी दूसरी बस में यात्रियों को बैठाकर ले जाने का काम किया जाता है। समस्या यही पर खत्म नहीं होती, यात्रियों को जो सीट नंबर पहले दिया जाता है उन्हें वो सीट ना उपलब्ध कराकर पीछे या केबिन में बैठा दिया जाता है । पूर्व संचालित बसों में पहले से भीड़ रहती है बेबस और मजबूर यात्री मजबूरी में इनकी दी जा रही यातनाओं को सह लेते है  जिससे मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश आने जाने वाले यात्रियों में काफी आक्रोश पनप रहा है।

उल्लेखनीय है कि पिछले 1 माह से अंबिकापुर रीवा जाने वाली प्रयाग एवं पक्षीराज बस का आपसी विवाद अभी तक खत्म नहीं हुआ है। जब से बस का संचालन प्रारंभ हुआ है तब से बस संचालक और इनके बस स्टैंड में बैठे एजेंट, यात्रियों से लगातार धोखा देने का काम कर रहे है । बताया जाता है कि अंबिकापुर से रीवा तक यात्री बस के संचालन का परमिट है किंतु अंबिकापुर, विश्रामपुर सूरजपुर , पटना बैकुंठपुर में बैठे एजेंट यात्रियों से झूठ बोलकर उन्हें अपने कमीशन के लिए बहला फुसला कर प्रयागराज, सैनी, खागा के नाम पर टिकट काटकर मनेंद्रगढ़ कोतमा शहडोल में अन्य यात्री बसों में पलटने का काम जारी है । उप संचालित यात्री बसों की अन्य बसें राजनगर से इलाहाबाद तक चलती हैं उनमें यात्रियों को बैठा दिया जाता है, वही इलाहाबाद से भी यात्रियों को अंबिकापुर विश्रामपुर बैकुंठपुर के नाम पर भर के लाया जाता है और अन्य लोकल चलने वाली बसों में बैठा कर उन्हें भेजा जाता  है, जिससे आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित होती है । यात्री पुलिस थानों में भी शिकायत के लिए जाते हैं किन्तु इन बसों के संचालक पुलिस थानों को चढ़ावा देते है लिहाजा उनकी शिकायत की कोई सुनवाई नही होती है। फिलहाल मौके पर मौजूद पत्रकारों से यात्रियों ने शासन प्रशासन से इन बस संचालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग की है ताकि प्रतिदिन जो यात्री अपने परिवार  छोटे-छोटे बच्चों के साथ प्रताड़ित हो रहे हैं उस पर प्रतिबंध लग सके।
continue reading
जनरल परेड में एसपी ने ली परेड की सलामी, जवानों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जनरल परेड में एसपी ने ली परेड की सलामी, जवानों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Sawankumar 03-Sep-2021 149

कोरिया 

पुलिस लाईन ग्राउंड में आज दिनांक 03.09.21 दिन शुक्रवार को जनरल परेड में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को रक्षित निरीक्षक हेमन्त टोप्पो ने परेड की सलामी दी।

 
 
 
 
 
इसके प्रश्चात एस पी ने परेड का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने अधिकारियों/कर्मचारियों के अच्छे टर्न आउट पर निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, आरक्षक हुकुम श्रीवास, जितेंद्र ठाकुर, विजय राजवाड़े, कृष्णकांति कुशवाहा, संतोष साहू, देव प्रसाद टोप्पो कुल 07 लोगो को ईनाम दिया एवं बिना मास्क के आए 02 कर्मचारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनको चेतावनी भी दिया। एमटीओ द्वारा पुलिस कप्तान को रक्षित केंद्र के वाहनों की स्थिति से अवगत कराया साथ ही जिले में कुल कितने वाहन है की जानकारी भी दी गई। BDS के लिए कोरिया जिले हेतु लाई हुई पुलिस श्वान नैना से एसपी रूबरु हुए एवं डॉग मास्टर के द्वारा नैना से एसपी को सलामी दिलवाया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए बेहतर पुलिसिंग करने, अनुशासन बनाये रखने, जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने, अपराध मुक्त कोरिया बनाने में कोई कोताही न बरतने को कहा, उन्होंने कोरिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने एवं आमजनों को इससे होने वाले फायदे के बारे में समझाने की बात कही साथ ही कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए हमेशा मास्क लगाए और दूसरों को भी प्रेरित करें, समय-समय पर सेनेटाइजर का प्रयोग करने की हिदायत भी दिया। अंत मे रक्षित निरीक्षक द्वारा एसपी के समक्ष ओ.आर. में 04 कर्मचारियों को पेश किया एवं उनका नियमानुसार निराकरण किया गया। उक्त परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कविता ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक पी पी सिंह के साथ अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
continue reading
कोरिया पुलिस द्वरा में नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा ऑपरेशन निजात, इस के तहत हल्दीबाड़ी में एसपी संतोष सिंह ने नशे के विरुद्ध लोगो को किया जागरूक

कोरिया पुलिस द्वरा में नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा ऑपरेशन निजात, इस के तहत हल्दीबाड़ी में एसपी संतोष सिंह ने नशे के विरुद्ध लोगो को किया जागरूक

Sawankumar 21-Aug-2021 242

कोरिया पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान  इशी कड़ी चिरिमिरी हल्दीबाड़ी में आज दिनांक 21 को एन सी एच क्लब में जनजागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम रखा गया था जिसमे एसपी संतोष सिंह ने लोगो को  नशा के विरुद्ध सपत दिलाया इस कार्यक्रम में छेत्र के लोगो ने बड़ चढ़ कर हिससा लिया जिसमे नवजवान सहित, महिलाएं एवं सभी समुदाय के लोग उपस्थित थे लोगो ने अपने अपने विचार वी रखे। 


 
 
 
 
 
 
 
आप को बता दे कि ये अभियान कोरिया जिला में 15 अगस्त से शुरू किया गया  को है।  निजात अभियान के तहत ड्रग्स, नारकोटिक्स की बीमारी से कोरिया को "निजात" करने के लिये कोरिया पुलिस की इन अभिनव पहल को जनता द्वारा समर्थन भी मिलता दिख रहा है। संतोष सिंह ने जनता से अपील की आम जनता को इस नशे के विरुद्ध अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है और कहीं भी अगर किसी प्रकार का नशे का अवैध कारोबार हो रहा है उसकी सूचना पुलिस को बिना संकोच करें तुरंत दें जिस पर हम तुरंत कार्रवाई कर सके चाहे वह  कोई भी हो कोरिया पुलिस अब बर्दाश्त नहीं करेगी कोरिया जिला को नशा मुक्त बनाना है। नशा से नाश होता है विकास नहीं इसलिए हमें इस नशा अभियान को जन-जन तक पहुंचाना है
 
continue reading
पुलिस अधीक्षक ने जारी की स्थानंतरण सूची, 108 कर्मचारी इधर से उधर

पुलिस अधीक्षक ने जारी की स्थानंतरण सूची, 108 कर्मचारी इधर से उधर

Sawankumar 18-Aug-2021 126

 कोरिया / छत्तीसगढ़




दिनांक 17 अगस्त 2021 की देर शाम कोरिया पुलिस में तब हड़कंप मच गया जब  संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा पुलिस कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया। एसपी ने कुल 108 कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया, जिसमे से 13 प्रधान आरक्षक एवं शेष आरक्षक है। पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा तीन या तीन वर्ष से अधिक के ऊपर एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारी को अन्यत्र अनुविभाग के थाना क्षेत्र में पदस्थ किया गया है। गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक द्वारा अपनी प्रथम क्राइम मीटिंग के दौरान इस स्थानांतरण का जिक्र करते हुए कहा था कि कोई भी कर्मचारी जो एक ही स्थान पर लंबी अवधि से पदस्थ है उसका स्थानांतरण किया जाना उचित है साथ ही पुलिस वेलफेयर को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ग्रमीण अंचल के थाने में पदस्थ कर्मचारियों को शहरी क्षेत्र के थाने में पदस्थ करने की भी बात कही थी। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के कोरिया एसपी होने के पश्चात यह पहली स्थानांतरण सूची है एवं उन्होंने अपने इस स्थानांतरण आदेश में कंट्रोल रूम को या आदेश दिया है की सभी थानों को उक्त आदेश के बारे में फोन से नोट करवाया जाए एवं नवीन पदस्थापना स्थल हेतु रवानगी देकर स्थानांतरित कर्मचारी को निर्देशित किया जाए कि तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल में आमद देना सुनिश्चित करें।
 
continue reading
 महज 05 दिन में कोरिया पुलिस ने दस्तयाब किये 33 गुम इंसान

महज 05 दिन में कोरिया पुलिस ने दस्तयाब किये 33 गुम इंसान

Sawankumar 18-Aug-2021 107

कोरिया / छत्तीसगढ़



एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में कोरिया पुलिस लगातार एक्टिव मोड में होकर कार्यवाही कर रही है। कोरिया के सभी थाना क्षेत्रों में जहां एक ओर अवैध जुआ, सट्टा पर कार्यवाही की जा रही है। ड्रक्स, नारकोटिक्स को लेकर "निजात" अभियान की शुरुआत की गई है। वहीं दूसरी ओर थाना प्रभारियों के गुम इंसानों के दस्तयाबी की कार्यवाही भी जोरों पर है, सभी थानों में एसपी कोरिया के निर्देश पर गुम इंसानो के खोजबीन की कार्यवाही युद्धस्तर पर की जा रही है। थाना प्रभारीगण हाईटेक टेक्नोलॉजी का प्रयोग करते हुए वीडियो कॉलिंग द्वारा कार्यवाही कर गुम इंसान के सुरक्षित होने एवं दस्तयाब होने की जानकारी उनके परिवारजनों तक पहुंचा रहे हैं। महज 5 दिनों के भीतर कुल 33 गुम इंसानों की पहचान की गई है जिसमें थाना मनेंद्रगढ़ से 2010 के 02, 2019 के 04, 2020 के 03, 2021 के 08 कुल 17 सर्वाधिक दस्तयाबी की गई। वहीं चिरमिरी से 2018 के 01, 2019 के 03 एवं 2021 में 02, बैकुंठपुर से 2020 में 01, खड़गवां से 2017 के 02, 2018 के 03, 2020 के 02, 2021 का 01, झगराखण्ड में 2020 का 01 कुल 33 दस्तयाबी की कार्यवाही की गई है। पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जल्द से जल्द सभी खोए हुए इंसानों की पहचान कर उन्हें सकुशल उनके परिवार तक पहुंचाने की कोरिया पुलिस की मुहिम जारी है और पूरा प्रयास रहेगा की सभी को दस्तयाब कर उनके परिजनों तक उन्हें पहुँचाया जाए
continue reading
सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल निर्माण से चिरमिरी में चिकित्सा सुविधाओं का होगा विस्तार, तहसील कार्यालय से आएगी प्रशासनिक कार्यों में गति - डॉ महंत

सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल निर्माण से चिरमिरी में चिकित्सा सुविधाओं का होगा विस्तार, तहसील कार्यालय से आएगी प्रशासनिक कार्यों में गति - डॉ महंत

Sawankumar 14-Aug-2021 198

कोरिया  -  छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कोरिया जिला आगमन पर नगरपालिक निगम चिरमिरी के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 1.67 करोड़ की लागत के बहुप्रतीक्षित सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल भवन का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने 71.12 लाख रुपये की लागत से तहसील भवन चिरमिरी निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया। उन्होंने यहां ब्लड बैंक यूनिट भवन का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते

हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनने से चिरमिरी में चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं जनता को मिलेंगी। इसके साथ ही ब्लड बैंक यूनिट भवन का उद्घाटन हुआ है। जल्द ही इसके संचालन से आवश्यक समय के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भी राहत मिलेगी।  
उन्होंने कहा कि चिरमिरी में रोजगार के नए अवसरों का निर्माण करने के लिए गृह उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन के माध्यम से सर्वे करवाकर गृह उद्योग की संभावनाओं को जानने के लिए कहा है। उन्होंने चिरमिरी सहित पूरे जिले की जनता को बधाई देते हुए कहा कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निर्माण से क्षेत्र में चिकित्सा व स्वास्थ्य की सुविधाओं को विस्तार मिलेगा और तहसील कार्यालय बनने से प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी।
इस अवसर पर सविप्रा उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो, मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल, कलेक्टर श्री श्याम धावड़े, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

continue reading
कोरिया जिला प्रवास में आये महंत ने कहा कि कल मनेन्द्रगढ़ में कुंछ अच्छा होने वाला है

कोरिया जिला प्रवास में आये महंत ने कहा कि कल मनेन्द्रगढ़ में कुंछ अच्छा होने वाला है

Sawankumar 14-Aug-2021 132
कोरिया / छत्तीसगढ़

अपने निर्धारित कार्यक्रम में आधा घंटा विलंब से पहुचे महंत ने सबसे पहले डीपीएस स्कूल में वृक्षारोपड़ कर मा सरस्वती की प्रतिमा में माल्यार्पण किया । इस दौरान जिले के तीनों विधायक नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए महंत ने कहा मनेन्द्रगढ़ में कल कुंछ अच्छा होने वाला है।
महंत
पत्रकारों के बीच घिरे चरण दास महंत ने कई सवाल आप पूंछो लेकिन राजनीति से जुड़ा नही होना चाहिए । इसी क्रम में पूंछे गए दूसरे सवाल में महंत ने कहा कि निगम आयोग में कोरिया जिले को जगह न मिलने से मैं नाराज हु। अंतिम सूची में रहेगा कोरिया जिले के कांग्रेस नेताओं का नाम ।
वही ढाई ढाई साल के कार्यकाल को लेकर बड़ा बयान दिया कहा यह सब मुख्यमंत्री और टी0एस0 सिंहदेव के बीच का है।पूरी जानकारी ढाई ढाई साल की दिल्ली से मिल सकती है। कयासों से इसका अर्थ नही निकाला जा सकता है। महंत ने कहा उस समय हम 04 लोग सेमीफाइनल खेल रहे थे । सेमीफाइनल में 04 लोग तो खेलेंगे ही। बहरहाल अब मनेन्द्रगढ़ वासियों को कल का इंतजार है कि क्या अच्छा होने वाला है और खुशखबरी वे महंत के मुख से सुन पाएंगे।
continue reading
शासन की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं के लाभ जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता - विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत

शासन की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं के लाभ जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता - विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत

Sawankumar 14-Aug-2021 261

900 से अधिक जाति व निवास प्रमाण-पत्र, 450 ऋण पुस्तिका सहित 112 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, 43 हितग्राहियों को आर्थिक सहायता और हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण

 

 


विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के कोरिया जिला आगमन पर विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ के सांस्कृतिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां डॉ महंत ने शामिल होकर 51 लाख 60 हजार रुपये की लागत से निर्मित 08
आंगनबाड़ी केन्द्र, 987 स्कूली बच्चों को जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र तथा 450 ऋण पुस्तिका सहित 112 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, 43 हितग्राहियों को आर्थिक सहायता और हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण किया।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के कल्याण और उन्नति के अनुरूप राज्य शासन द्वारा योजनाएं और नीति निर्माण किया गया है। यह जनता की सरकार है। हमारा प्रयास है कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक पहुंचे। कार्यक्रम में जाति प्रमाण पत्र और वनाधिकार पत्र का वितरण किया जा रहा है जिससे आदिवासी जनता को विशेष रूप से लाभ मिल रहा है। उन्होंने 75वें स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में हम एक-दूसरे के स्वास्थ्य की चिंता करें और सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें जिससे जल्द ही इस महामारी से निजात मिल सके।
सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि शासन द्वारा जाति प्रमाण-पत्र के नियमों में सरलीकरण से आसानी से लोगों को बेहद सुविधा हुई है। उन्होंने कहा कि वन अधिकार पट्टा एवं ऋण पुस्तिका भी अब लोगों को आसानी से प्राप्त हो रहे है। शासन की जनकल्याणकरी योजनाओं ने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है जिससे कोरोना काल में भी जिले में विकास की गंगा बह रही है।
इसी तरह मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जयसवाल ने कहा कि राज्य शासन नित नए प्रयासों से प्रदेश और कोरिया जिले का सुनहरा भविष्य तैयार होगा।

900 से अधिक जाति व निवास प्रमाण-पत्र, 450 ऋण पुस्तिका सहित व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकार पत्र और हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत द्वारा स्कूलों मे अध्ययनरत 987 छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र व निवास प्रमाण पत्र, 15 शिशु जाति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इसी के साथ वन भूमि पर कब्जाधारी 112 व्यक्तियों को व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र एवं 11 ग्राम पंचायतों को 21 सामुदायिक वन अधिकार पत्र प्रदान किया गया। इसी तरह 450 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र धारकों को ऋण पुस्तिका वितरित की गई।
इसी क्रम में जिला खनिज संस्थान न्यास से स्वीकृत मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत निर्मित 08
आंगनबाड़ी केन्द्र राशि 51 लाख 60 हजार रुपयें का लोकार्पण श्री महंत द्वारा किया गया।
प्राकृतिक आपदा में 43 हितग्राहियों को आर.बी.सी. 6-4 के अंतर्गत कुल 34 लाख 28 हजार की राशि प्रदान की गई। जिनमे जन क्षति के 07 प्रकरणों में 26 लाख रूपये, पशुक्षति के 31 प्रकरणों में 7 लाख 90 हजार रूपये, मकान क्षति के 05 प्रकरणों में 38 हजार रुपये की राशि शामिल है। साथ ही दिव्यांग नागरिकों को 04 ट्राई साईकिल, 05 व्हील चेयर का वितरण भी किया गया। कृषि विभाग द्वारा 05 किसानों को स्प्रेयर पम्प, 10 हितग्राहियों को वर्मी कम्पोस्ट तथा पशुधन विकास विभाग द्वारा हितग्राहियों को चूज़ा वितरण किया गया।

बीएड कॉलेज में किया कोरोना योद्धाओं का सम्मान

विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने बीएड कॉलेज में आयोजित कोरोना योद्धाओं के सम्मान समारोह में शामिल होकर कोविड काल में समर्पित होकर मानव सेवा में काम करने वाले योद्धाओं का सम्मान किया। यहां उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कोरोना काल की विभीषिका का स्मरण करते हुए अपने परिजनों को खो चुके लोगों के साथ संवेदना प्रकट की। इसके साथ ही उन्होंने संभावित तीसरी लहर में सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की जिससे जल्द से जल्द इस महामारी से निजात मिल सके।
इस अवसर पर सविप्रा उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो, मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ श्रीमती प्रभा पटेल, जिला पंचायत सभापति श्रीमती उषा सिंह, जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू, नपा उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जनपद सदस्यगण व प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

continue reading
कोरिया पुलिस ने 36 गुम इंसानों को दस्तयाब कर सुरक्षित घर पहुंचाया, सभी गुम इंसानों को खोजने की कार्ययोजना बनाई जा रही है-एसपी

कोरिया पुलिस ने 36 गुम इंसानों को दस्तयाब कर सुरक्षित घर पहुंचाया, सभी गुम इंसानों को खोजने की कार्ययोजना बनाई जा रही है-एसपी

Sawankumar 11-Aug-2021 245
कोरिया / छत्तीसगढ़


पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में माह जुलाई से निरंतर गुम इंसान की पतासाजी की जा रही है। आज दिनांक को कोरिया पुलिस द्वारा गुम इंसान दस्तयाब में अपने आंकड़ो को मीडिया के सामने रखा। जहां एक ओर थाना बैकुंठपुर-पोड़ी-झगराखण्ड से 2-2,
केल्हारी-जनकपुर-चरचा-पटना से 1-1 वहीं दूसरी ओर थाना सोनहत से 4, चिरमिरी से 6, खड़गवां से 7 एवं मनेन्द्रगढ़ से 9 गुम इंसान कुल 36 गुम इंसान दस्तयाब किये गये है। थाना जनकपुर प्रभारी श्री ओ पी दुबे द्वारा गुम इंसानो से वीडियो कॉल के जरिये बात कर दस्तयाब की कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक ने गुम इंसान दस्तयाब में बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि जल्द से जल्द सभी गुम इंसान को दस्तयाब कर उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने की कार्य योजना तैयार की जा रही है।
continue reading
शिक्षाकर्मी वर्ग 02 के 05 शिक्षक सेवा से तत्काल प्रभाव से पदच्युत

शिक्षाकर्मी वर्ग 02 के 05 शिक्षक सेवा से तत्काल प्रभाव से पदच्युत

Sawankumar 24-Jul-2021 261

कोरिया -  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने लंबे समय से बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार अपने कर्तव्य से अनुपस्थित रहने के कारण शिक्षाकर्मी वर्ग 02 के कुल 5 शिक्षकों को सेवा से तत्काल प्रभाव से पदच्युत कर दिया है। जिसमें जनपद पंचायत भरतपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मुर्किल के शिक्षाकर्मी वर्ग 02 (गणित) संजय कुमार प्रसाद, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दुधासी के शिक्षाकर्मी वर्ग 02 (हिन्दी) स्वीटी ठाकुर, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के शासकीय माध्यमिक शाला सोनहरी के शिक्षक वर्ग 02 रविराज सिंह, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोथारी के शिक्षाकर्मी वर्ग 02 (गणित) शिल्पा योगी एवं जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बहेराडांड के शिक्षाकर्मी वर्ग 02 (विज्ञान) नूतन सिन्हा शामिल हैं।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि लंबे समय से बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार अपने कर्तव्य से अनुपस्थित रहने के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही इन्होंने जारी कारण बताओ नोटिस के संबंध में कोई स्पष्टीकरण भी प्रस्तुत नहीं किया है। इस हेतु उन्होंने जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में प्रसारित नियुक्ति आदेश के सेवा शर्तों के अनुरूप आचरण न करने तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवाएं (अवकाश) नियम 2010 का पालन न करने एवं संबंधित शिक्षाकर्मी वर्ग 02 का छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3 के विपरीत कृत्य पाये जाने के कारण छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 5 ख के तहत दीर्घ शास्ति से दंडित करते हुए सेवा से तत्काल प्रभाव से पदच्युत कर दिया है।

continue reading
वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत 33 हितग्राहियों को किया नवीनीकृत पट्टा का वितरण*

वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत 33 हितग्राहियों को किया नवीनीकृत पट्टा का वितरण*

Sawankumar 23-Jul-2021 123

 रिपोर्टर- प्रहलाद साहू कवर्धा

 
 
 
 पक्के मकान का सपना पूरा होने से उनका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा - मंत्री श्री अकबर
 
कवर्धा, - प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान शुक्रवार को विश्राम भवन में 33 हितग्राहियों को नवीनीकृत पट्टा का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, श्री कलीम खान, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा, श्री तुकाराम चंद्रवंशी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जमील खान, सभापति श्री प्रमोद लूनिया, श्री चुनवा खान, श्री अशोक सिंह, श्री मोहित माहेश्वरी, श्री सुनील साहू, एल्डरमेन श्री दलजीत पाहुजा, श्री कौशल कौशिक, श्री जाकिर चौहान, श्री होरी साहू, श्री सुधीर केशरवानी, श्री आकाश केशरवानी, श्री लेखा राजपूत, श्री विकास केशरी, श्री प्रशांत परिहार, श्री लक्की कादरी, श्री नदीम अंसारी, कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, जिला पंचायत सीईओ श्री विजय दयाराम के., डीएफओ श्री दिलराज प्रभाकर सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। 
नवीनीकृत पट्टा का वितरण करते हुए मंत्री श्री अकबर ने बताया कि योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा निम्न आय वर्ग के हितग्राहियों को बुनियादी सुविधाओं के साथ पक्के आवास उपलब्ध कराना है। “प्रधानमंत्री आवास योजना-सबके लिए आवास मिशन“ में आवास निर्माण के 4 मॉडल उपलब्ध हैं। भूमि का संसाधन के रुप में उपयोग करते हुए स्थायी झुग्गी बस्तियों का पुनर्विकास,  ऋण के ब्याज दर में अनुदान द्वारा कमजोर आय वर्ग/निम्न आय वर्ग के लिए किफायती आवास निर्माण को प्रोत्साहन, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों की भागीदारी से किफायती आवास निर्माण और हितग्राही द्वारा स्वयं आवास निर्माण के लिए अनुदान है। 
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा चतुर्थ मॉडल “हितग्राही द्वारा स्वयं आवास निर्माण“ के क्रियान्वयन के लिए “मोर जमीन-मोर मकान योजना“ प्रारंभ की गई है। इस योजना के अन्तर्गत हितग्राही के स्वामित्व की भूमि, पट्टे, आबादी की भूमि पर अथवा जिस पर कच्चा आवास निर्मित है उसमे 30.00 वर्गमीटर कारपेट एरिया के पक्के आवास का निर्माण करने अथवा अधिकतम 21.00 वर्गमीटर कारपेट एरिया तक पक्का आवास उपलब्ध होने पर अतिरिक्त 9.00 वर्गमीटर कारपेट एरिया के विस्तार किये जाने का प्रावधान है। यह योजना प्रदेश के सम्पूर्ण 168 नगरीय निकायों में चरणवार लागू होगी। प्रथम चरण में चयनित 36 नगरीय निकार्यों में लागू की जा रही है। ऐसे पात्र हितग्राही, जिन्होंने डिमांड असेसमेंट सर्वे में हितग्राही द्वारा स्वयं आवास निर्माण को चयनित किया है, उन्हें इस योजना के तहत् 30 वर्ग मीटर कारपेट एरिया तक के आवास का नव-निर्माण, विस्तार के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराया जाएगा।  
 
*इन्हे मिला नवीनीकृत पट्टा*
 
मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने विश्राम भवन में वार्ड क्रमांक 1 के श्री हसन मो., श्रीमती राजबाई यादव, श्री मुंशीराम कौशिक, श्रीमती रितु राजपूत, श्रीमती राधा साहू, श्रीमती मनोरमा शर्मा, श्रीमती ललिता श्रीवास, वार्ड क्रमांक 2 के श्री राजकुमार साहू, श्री लक्ष्मण यादव, श्रीमती सुमन गुप्ता, श्री अशोक कुमार श्रीवास, श्रीमती शकुन बाई राजपूत, श्री लाला राम साहू, वार्ड क्रमांक 3 के श्री लक्ष्मण यादव, श्री गोपे राम साहू, श्री गोपाल साहू, वार्ड क्रमांक 8 के श्री शिवराम यादव, वार्ड क्रमांक 9 के पांचोंबाई जयसवाल वार्ड क्रमांक 14 के मेहत्तर यादव, श्रीमती सुभद्रा यादव, श्रीमती जानकी यादव, वार्ड क्रमांक 21 के श्री निजाम हिंगोरा, वार्ड क्रमांक 23 के श्रीमती फेमीदा बेगम, वार्ड क्रमांक 24 के श्रीमती शांताबाई यादव, श्री दीनदयाल यादव, श्री त्रिलोचन नाथ यादव, श्री रामदयाल यादव, श्री बलदाऊ निर्मलकर, वार्ड क्रमांक 25 के श्री धनुष नाथ योगी, श्रीमती हुसन बानो, श्रीमती सुकरिया बाई, वार्ड क्रमांक 26 के श्री चुन्नी कौशिक, वार्ड क्रमांक 27 के श्री कमल रघुवंशी को नवीनीकृत पट्टा, लगानी/भूमि निजी का प्रामण पत्र वितरण किया गया। 
 
*पट्टा मिलने के बाद हितग्राहियों के चेहरे में आई खुशी*
 
विश्राम भवन में कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के हाथों पट्टा मिलने के बाद हितग्राहियों के चेहरे में खुशी आ गई। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि कमजोर तथा निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए पक्का मकान जीवन भर का सपना होता है। खुशी की बात है कि इस सपने को सहकारी मदद से हकीकत में बदला जा रहा है। पक्के मकान का सपना पूरा होने से उनका पारिवारिक जीवन सुखमय हो गया है।
continue reading
नशा मुक्ति के दुष्परिणाम के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रचार प्रसार हेतु दी गई 10 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति तत्काल प्रभाव से निरस्त

नशा मुक्ति के दुष्परिणाम के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रचार प्रसार हेतु दी गई 10 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति तत्काल प्रभाव से निरस्त

Sawankumar 23-Jul-2021 107

 कोरिया - कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने नशा मुक्ति के दुष्परिणाम के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रचार प्रसार हेतु दी गई 10 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। उन्होंने शासी परिषद की बैठक में अप्रारंभ कार्यों को निरस्त करने के निर्देश के परिपालन में अब तक कार्य प्रारंभ न होने के कारण निरस्त किया है।

continue reading
कोरोना काल में भी ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधा पहुंचाती रही बीसी सखी, जिला सीईओ ने दी शुभकामनाएं, बीसी सखियों को प्रशिक्षण के साथ प्रदान किए गए माइक्रो एटीएम और फिंगरप्रिंट पे-पाइंट मशीन

कोरोना काल में भी ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधा पहुंचाती रही बीसी सखी, जिला सीईओ ने दी शुभकामनाएं, बीसी सखियों को प्रशिक्षण के साथ प्रदान किए गए माइक्रो एटीएम और फिंगरप्रिंट पे-पाइंट मशीन

Sawankumar 23-Jul-2021 82

 कोरिया - जिला पंचायत ऑडिटोरियम में आज राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान और बैंक के माध्यम से बतौर बैंकिंग कॉरेस्पांडेंट कार्य करने वाली स्व सहायता समूह की महिलाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह आवश्यक उपकरण वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कलेक्टर श्री श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत और लीड बैंक मैनेजर के द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर कार्यक्रम एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के सहयोग से 06 महिलाओं को माइक्रो एटीएम मशीन और 20 महिलाओं को फिंगरप्रिंट पे-पाइंट मशीन का वितरण किया गया। इस दौरान सीआरजीबी के आईटी मैनेजर श्री संदीप भी उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं को मशीन के संचालन का प्रशिक्षण भी दिया। बता दें कि जिले के दूरस्थ अंचलों में बैंकिग की सुविधा का नया विकल्प बीसी सखियों के रूप में प्रचलित हो रहा है। इसके लिए राज्य स्तर पर भी कोरिया जिले की सराहना की गई है।
कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि कोरोना काल के दौरान बीसी सखियों के द्वारा गांवों में लेन-देन की सुविधा उपलब्ध करा दिए जाने से कोरोना की रोकथाम में बहुत मदद मिली है। महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए जिला पंचायत सीइओ श्री दुदावत ने कहा कि किसी भी तरह की दिक्कत आती है तो आप बैंक के अधिकारियों और बिहान टीम की मदद ले सकते हैं। बिना किसी भय के आप ग्रामीण क्षेत्रों में लेन-देन करके विश्वास अर्जित करें। जिला पंचायत सीइओ ने कहा कि सभी बैंकिंग करस्पांडेंट अपने लक्षित व्यक्ति और ग्राहकों का चिंहाकन कर उन्हे गांव में ही साधारण लेन-देन से होने वाली सुविधा से अवगत कराएं।
बैंकिंग करस्पांडेंट के रूप में कार्य कर रही स्व सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए लीड बैंक मैनेजर ने कहा कि कोरोना काल के दौरान जिले भर आपके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में दी गई बैंकिंग सेवाओं से आम नागरिकों को बेहद सहूलियत मिली। उन्होंने महिलाओं की प्रशंसा करते हुए बैंक स्तर पर होने वाली सभी समस्याओं को तेजी से निराकृत कराने की बात कही। कार्यक्रम के आरंभ में जिला मिशन प्रबंधक श्री रामेन्द्र सिंह गुर्जर ने जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत हो रहे समूह गठन और बैंक लिकेज आदि के बारे में विस्तार से प्रतिवेदित किया। इस दौरान उन्होने जिले में लक्ष्य और उसके सापेक्ष प्रगति के आंकड़ों को साझा किया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किये। उन्होंने बताया कि बिहान से जुड़कर बीसी सखी के रूप में काम करते हुए उन्हें ना केवल आय का जरिया मिला बल्कि अपनी पहचान बनाने का आत्मविश्वास भी मिला। इस प्रशिक्षण सत्र में बैंकिंग के बारे में तकनीकी विशेषज्ञों ने समूह की उपस्थित महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी। आयोजन के आरंभ में प्रशिक्षण के लिए आई हुई प्रतिभागियों के पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण की गई। इसके अलावा बीसी सखियों को कामन सर्विस सेंटर के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

continue reading
पंचायत आम निर्वाचन 2021 फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु अपीलीय अधिकारी तथा रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

पंचायत आम निर्वाचन 2021 फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु अपीलीय अधिकारी तथा रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

Sawankumar 23-Jul-2021 118

कोरिया - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री श्याम धावड़े ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में पंचायत आम निर्वाचन 2021 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु अपीलीय अधिकारी तथा रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त कर दिया है। जिसके अनुसार अपर कलेक्टर संपूर्ण जिले के लिए अपीलीय अधिकारी होंगे। इसी तरह सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व संबंधित अनुभाग के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सभी तहसीलदार संबंधित तहसील के लिए सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे।

continue reading
कलेक्टर श्री धावड़े ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जाति प्रमाण पत्र तैयार करवाने शिक्षा और राजस्व विभाग को आपसी समन्वय के दिए निर्देश, शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

कलेक्टर श्री धावड़े ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जाति प्रमाण पत्र तैयार करवाने शिक्षा और राजस्व विभाग को आपसी समन्वय के दिए निर्देश, शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Sawankumar 21-Jul-2021 110

 कोरिया - कलेक्टर श्री श्याम धावड़े की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री धावड़े द्वारा शिक्षा विभाग की एजेंडावार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जाति प्रमाण पत्र तैयार करवाने के संबंध में निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, राजस्व विभाग से समन्वय बनाते हुए लक्ष्य अनुरूप जाति एवं निवास प्रमाण पत्र शत-प्रतिशत तैयार करवाएं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जाति प्रमाण पत्र जारी करने के नियमों में सरलीकरण किया गया है। जिससे प्रमाण पत्र जारी करने में आसानी होगी। इसके लिए उन्होंने 30 अगस्त तक समय दिया है। 

बैठक में कलेक्टर ने स्कूल खुलने के संबंध में चर्चा करते हुए शासन की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं नेत्र परीक्षण हेतु कैम्प किये जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में भवन विहीन अथवा जर्जर होने पर स्कूल भवन हेतु अतिरिक्त कक्ष के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने तथा स्कूल परिसर में अनावश्यक जर्जर भवन को डिस्मेंटल करने आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और हर कार्य समय सीमा पर पूर्ण करने निर्देशित किया गया। नवीन प्रवेश एवं मोहल्ला कक्षाओं का ऑनलाइन व ऑफलाइन संचालन, पढ़ना-लिखना अभियान की प्रगति, निशुल्क गणवेश एवं निशुल्क पाठ्य पुस्तक का भंडारण एवं वितरण, मध्यान्ह भोजन के अंतर्गत सूखा राशन वितरण, आयरन एवं फोलिक एसिड दवाओं का छठवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं को प्रत्येक मंगलवार को अनिवार्य रूप से वितरण हेतु भी निर्देश दिए गए।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत ने कोविड वैक्सीनेशन के संबंध में चर्चा करते हुए शिक्षा विभाग के प्रत्येक विद्यालय में कार्यरत प्राचार्य, शिक्षक एवं गैर शिक्षकीय स्टाफ द्वारा अनिवार्य रूप से कोविड वैक्सीनेशन लगवाने का प्रमाण पत्र प्रदर्शित करने कहा एवं जिनके द्वारा वैक्सीनेशन नहीं किया है, उन्हें तीन दिवस के अंदर वैक्सीनेशन कराकर प्रमाण पत्र लेने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा, जिला परियोजना अधिकारी साक्षर भारत, सहायक कार्यक्रम समन्वयक समग्र शिक्षा, सभी विकासखंड के विकास खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक, एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी शामिल हुए।
continue reading
संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने पोंडीबचरा में आयोजित शिविर में 58 हितग्राहियों को वितरण किया विभिन्न प्रमाण पत्र

संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने पोंडीबचरा में आयोजित शिविर में 58 हितग्राहियों को वितरण किया विभिन्न प्रमाण पत्र

Sawankumar 20-Jul-2021 89

कोरिया  - विकासखण्ड खड़गवां के अंतर्गत पोंडी बचरा में आयोजित शिविर में आज संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव ने शामिल होकर हितग्राहियों को आवश्यक प्रमाण पत्र वितरित किए। इनमें राजस्व विभाग के अंतर्गत 47 कृषकों को वन अधिकार पत्र पुस्तिका, 6 शिशु जाति प्रमाण पत्र एवं 5 छात्रों को जाति एवं निवास प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस दौरान एसडीएम खड़गवां, सीएमएचओ एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही यहां स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद विभाग द्वारा भी कैंप लगाए गए। इसी तरह ग्राम पंचायत चिरमी और उधनापुर में भी पेंशन और राशन कार्ड हेतु आवेदन शिविर के माध्यम से हितग्राहियों से प्राप्त किए गए। सीईओ जनपद खड़गवां ने बताया कि आज और कल सहित दो दिनों में ही 200 से अधिक पेंशन और राशन कार्ड के आवेदन प्राप्त हुए हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में लगातार शिविर के माध्यम से जाति, निवास, आय, राशन कार्ड, पेंशन, केसीसी, ऋण पुस्तिका आदि के वितरण की सुविधाएं हितग्राहियों को उपलब्ध करायी जा रही हैं।

continue reading
राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की राह में लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त-कलेक्टर

राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की राह में लापरवाही नहीं की जायेगी बर्दाश्त-कलेक्टर

Sawankumar 20-Jul-2021 68

 कोरिया 20 जुलाई 2021/ जनता के हित में संचालित राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सभी समितियों में वर्मी खाद, यूरिया एवं डीएपी सहित बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें जिससे किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो। कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने आज साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में गोधन न्याय योजना एवं खाद, बीज की उपलब्धता पर जिले की समीक्षा करते हुए यह बात कही। ग्रामीण तथा नगरीय निकाय में वर्मी खाद के निर्माण में शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही उन्होंने गौठानों में वर्मी खाद निर्माण तथा अन्य आजीविका मूलक कार्यों में संलग्न स्व सहायता समूह की महिलाओं का सहयोग करने के निर्देश दिए जिससे उनका मनोबल बढ़े। बैठक में बीएमओ मार्कफेड से धान उठाव की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने जिले में संग्रहण केंद्र की आवश्यकता पर चर्चा की और संग्रहण केंद्र के निर्माण हेतु खाद्य अधिकारी, डीएमओ एवं सहकारी बैंक के नोडल को संयुक्त रूप से कार्य करने के निर्देश दिए तथा अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार को इसकी मानीटरिंग के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने ड्रग इंस्पेक्टर को जमकर फटकार लगाई और अपनी कार्यशैली को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कड़े शब्दों में ड्रग इंस्पेक्टर को अपने कार्य के प्रति जिम्मेदार बनने कहा। बता दें कि बीते रविवार को जिला चिकित्सालय स्थित जन औषधि केन्द्र में निरीक्षण के दौरान पाई गई 80 प्रतिशत दवाईयां एक्सपायर डेट पार कर चुकी थी। इसी तरह कलेक्टर ने कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए ऑक्सीजन प्लांट की प्रगति पर चर्चा की। ऑक्सीजन प्लांट से संबंधित आवश्यक मशीनें कल बैकुण्ठपुर पहुंचेगी। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना से सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं करने वालों पर एक बार फिर कार्यवाही शुरू करने की आवश्यकता है। बिना मास्क घूमने वालों पर कार्यवाही करें, लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, हैण्डवाश और सेनेटाइजर के उपयोग के प्रति जागरूक करें। उन्होंने टेस्टिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री धावड़े ने सीएमएचओ डॉ. रामेश्वर शर्मा से जिले के 188 उपस्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत स्टाफ का जानाकरी ली। उन्होंने कहा कि जहां भी स्टाफ की कमी है, उसका 2 दिन में विश्लेषण कर लें। इसके बाद जल्द से जल्द आवश्यक स्टाफ की भर्ती करने की कार्यवाही पूर्ण करें। हर उपस्वास्थ्य केन्द्र में पर्याप्त स्टाफ होने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने अटैच किये गये स्वास्थ्य कर्मियो को भी उनके मूल पदस्थापना में भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को अगले 15 दिनों में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोर बालक-बालिकाओं को आयरन एवं फॉलिक एसिड दवाओं का वितरण कराने के निर्देश दिए। कुष्ठ रोग निवारण केन्द्र निर्माण पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने डीपीएम सुश्री रंजना पैकरा को आवश्यक निर्माण के निर्देश दिए।
राजस्व पुस्तिका परिपत्र के प्रकरणों में अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुई हानि के प्रकरणों को लंबित ना रखें। शीघ्र कार्यवाही कर प्रकरण का निराकरण कर मृतक के परिवार की सहायता करें। इसी तरह उन्होंने पेंशन हितग्राहियों को बीसी सखी के माध्यम से पेंशन भुगतान कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार, डिप्टी कलेक्टर, सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

continue reading
कलेक्टर के निर्देश पर जिला मुख्यालय में 17 मेडिकल स्टोर्स की औचक जांच, 6 में मिली अनियमितताएं

कलेक्टर के निर्देश पर जिला मुख्यालय में 17 मेडिकल स्टोर्स की औचक जांच, 6 में मिली अनियमितताएं

Sawankumar 19-Jul-2021 98

कोरिया - कलेक्टर श्री श्याम धावड़े के निर्देश पर स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े सभी पहलुओं में सुधार की कार्यवाही लगातार की जा रही है। गत दिवस मध्य रात्रि कलेक्टर श्री धावड़े द्वारा जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान बन्द पाए गए जन औषधि केन्द्र की आज विशेष जांच की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने सहायक औषधि नियंत्रक के साथ जन औषधि केंद्र की जांच की। यहां अधिकांश दवाएं कालातीत पाई गईं जिस पर दवाओं को सील करते हुए केंद्र को विस्तृत जांच में लिया गया। इसके साथ ही कलेक्टर श्री धावड़े के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने खाद्य एवं औषधि नियंत्रण विभाग की टीम के साथ जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के सभी 17 मेडिकल स्टोर की जांच की। 

जांच के दौरान टीमों ने दवाइयों के उचित भंडारण, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता, प्रतिबंधित दवाओं के विक्रय, दवाओं की बिक्री के रजिस्टर, कालातीत दवाओं के संधारण सहित अनेक बिंदुओं पर विस्तार से जांच की। जिन दुकानों में किसी भी विषय में अनियमितता पाई गई उसे जांच के दायरे में लेते हुए कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर दिया गया है। जांच टीम को मुख्यालय की 6 मेडिकल स्टोर में दवाओं के भंडारण, आवश्यक दस्तावेज के संधारण ना किए जाने के अलावा अन्य कई अनियमितताएं मिली हैं। जिसके सम्बन्ध में सभी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जा रहा है। सहायक औषधि नियंत्रक श्री संजय नेताम ने बताया कि जांच टीम को शहर के बड़ेरिया मेडिकल स्टोर, बालाजी मेडिकल स्टोर, जीवनदीप मेडिकल स्टोर, लक्ष्मी मेडिकल स्टोर, सनजीवनी मेडिकल स्टोर और अजय मेडिकल में कमियां मिली हैं। इन सभी को कलेक्टर के निर्देश पर जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब मिलने के बाद दोषियों पर ड्रग एवं कॉस्मेटिक एक्ट के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा कुछ पैथोलॉजी लैब भी जांच के दायरे में लिए गए। टीम द्वारा पैथोलॉजी लैब की औचक जांच कर पंजीकरण सहित कई बिंदुओं पर जांच के बाद उनके दस्तावेज की जांच की गई। पैथोलॉजी की जांच में अनियमित रूप से चल रहे हेल्थ केयर पैथोलॉजी लैब को ब्लड कलेक्शन की बिना अनुमति के संचालित पाए जाने पर सील कर दिया गया है। इस पूरी कार्यवाही के दौरान अपर श्री कलेक्टर सुखनाथ अहिरवार, एस डी एम श्री एसएस दुबे, सहायक औषधि नियंत्रक श्री संजय नेताम, मुख्यालय के तहसीलदार श्री मनमोहन सिंह, औषधि निरीक्षक श्री आलोक मिंज सहित अन्य जांच अधिकारी शामिल रहे।
continue reading
ललमटियापारा के कोड़ाकू रहवासियों की पानी की समस्या पर कलेक्टर श्री धावड़े ने शीघ्र लिया संज्ञान दो दिन के भीतर हुआ हैण्डपंप सुधार,

ललमटियापारा के कोड़ाकू रहवासियों की पानी की समस्या पर कलेक्टर श्री धावड़े ने शीघ्र लिया संज्ञान दो दिन के भीतर हुआ हैण्डपंप सुधार,

17-Jul-2021 79

कोरिया - कलेक्टर श्री श्याम धावड़े के निर्देश पर बीते दिनों तहसीलदार बैकुण्ठपुर श्री मनमोहन सिंह ने विकासखंड बैकुण्ठपुर के ग्राम पंचायत नरकेली के आश्रित ग्राम ललमटियापारा में रहने वाले कोडाकू जाति के रहवासियों की बस्ती का भ्रमण कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से पेयजल की समस्या सामने आई, जिसके निराकरण के लिए कलेक्टर के ही निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा गांव के सर्वेक्षण कर समस्या का समाधान लोकहित में किया गया है।
बता दें कि गत 14 जुलाई को तहसीलदार बैकुण्ठपुर द्वारा ग्राम पंचायत नरकेली के आश्रित ग्राम ललमटियापारा का सर्वेक्षण कराया गया। जिससे पता चला कि यहाँ कुल 40 से 50 परिवार निवास करते हैं। इनका मुख्य पेशा मजदूरी है। इन परिवारों ने लगभग 40 वर्ष पहले सूरजपुर जिले से यहां प्रवास किया है। उपलब्ध सुविधाओं में यहां 01 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है, 01 प्राथमिक शाला 1.50 किमी में स्थित है। पानी की सुविधा के रूप में 03 हैंडपम्प हैं। पर 02 हैण्डपंप में लालपानी व 01 में जलस्तर कम होने से पर्याप्त पानी ना होने की समस्या सामने आई।
सर्वेक्षण के बाद यह समस्या संज्ञान में आते ही कलेक्टर श्री धावड़े ने तुरंत संबंधित अधिकारी को निराकरण के निर्देश दिए। जिस पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता द्वारा शीघ्र ही गांव की वस्तुस्थिति जानने टीम को गांव भेजा गया। वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ग्राम ललमटियापारा में तीन नग हैण्डपम्प स्थापित है, जिसमें से एक हैण्डपम्प में शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो रहा है जबकि अन्य दो हैण्डपम्पों में लाल पानी आ रहा है। यहां के समस्त हैण्डपम्पों के जल नमूनों का परीक्षण कराया गया, जिसमें आयरन की अधिकता मानक मात्रा में पाई गई है, हैण्डपम्पों का पानी पीने योग्य है। एक हैण्डपम्प जिसका वाटर लेवल नीचे जाने की शिकायत प्राप्त हुई, उसे 16 जुलाई 2021 को पाईप बढ़ाकर हैण्डपम्प चालू कर दिया गया है। वर्तमान में हैण्डपम्प से पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त क्षेत्र की पेयजल समस्या को देखते हुये जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत नरकेली समूह जलप्रदाय योजना प्रस्तावित है, जिसमें सभी घरों में नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाना है।

continue reading
रोका छेका अभियान के तहत ग्राम गौठानों में पशुओं की जांच के साथ, टीकाकरण 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चले इस अभियान में पशुओं का हुआ निःशुल्क उपचार

रोका छेका अभियान के तहत ग्राम गौठानों में पशुओं की जांच के साथ, टीकाकरण 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चले इस अभियान में पशुओं का हुआ निःशुल्क उपचार

17-Jul-2021 100

कोरिया - पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डा. एस के मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर श्री श्याम धावड़े के निर्देशन में पशु चिकित्सा विभाग  द्वारा रोका -छेका अभियान के तहत गौठानों में 1 जुलाई से 15 जुलाई तक पशुओं के चिकित्सा शिविर आयोजित कर पशुओं का उपचार और टीकाकरण कार्य किया गया। इसके साथ ही पशुओं को होने वाले सामान्य बीमारियों के लिए उपचार के साथ ही पशुमालिकों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गई।
 उन्होंने बताया कि अभियान अन्तर्गत विभाग द्वारा गौठानों में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों एवं कृषकों, पशुपालकों को आवश्यकतानुसार पशुओं का उपचार, बधियाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, डिवर्मिंग कर औषधियों का वितरण किया गया। अभियान अन्तर्गत जिले के संचालित 136 गौठानों में रोका-छेका कार्यकम के साथ पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कृषक, पशुपालक उपस्थित हुये। उन्होंने जिले में रोका-छेका अभियान के तहत पशुपालन विभाग द्वारा किये गये कार्यों की विस्तार में जानकारी देते हुए बताया कि 1 जुलाई से 15 जुलाई तक गौठानों में 139 बैठक की गई तथा 146 पशु शिविर आयोजित किये गये, साथ ही 5 हजार 840 पशुओं को गौठानों में लाया गया। शिविर में लाये गये पशुओं में 1 हजार 307 पशुओं का उपचार, 5 हजार 396 पशुओं का टीकाकरण, 3 हजार 171 औषधि वितरण, 37 कृत्रिम गर्भाधान, 221 बधियाकरण, 1 हजार 536 डिवर्मिंग, 47 पैरा यूरिया उपचार प्रदर्शन तथा 63 कुक्कुट इकाई वितरण किया गया। इस अभियान के अन्तर्गत गौठानों में गौठान प्रबंधन समितियों, ग्रामीणों, कृषकों, पशुपालकों द्वारा पशुओं में रोका-छेका किया गया, जिससे बारिश के मौसम में फसलों की पशुओं से सुरक्षा एवं सड़क पर होने वाली दुर्घटना से जन एवं पशु हानि को रोका गया।

continue reading
dpboss