Breaking News
अपराध
नाबालिक लड़की से शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
15 दिन पहले मिले शव के अन्धे कत्ल की की गुत्थी सुलझी पत्नी की हत्या कर जेल गया आरोपी ही निकला हत्यारा
चिरिमिरी पोडी - आप को बता दे कि दिनांक 26.12.21 को सरभोका डेम में एक व्यक्ति की लाश पानी में तैरते हुआ मिला था

गांजा की तस्करी करते 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार
बताते चले कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये है। जिस पर समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 10.01.2022 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत स्थित रेलवे स्टेशन पास दो व्यक्ति बैग में गांजा रखंे है तथा कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए व्यक्तियों को रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 02 पास चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम निशांत कुमार ठाकुर एवं अमित राज निवासी साउथ वेस्ट दिल्ली का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैगों मंे गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपियों के कब्जे से *03 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 30,000/- रूपये* जप्त किया । आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
छत्तीसगढ़ : सब्जी की गाड़ी में लोड हुआ पत्ता गोभी के साथ करोड़ों का गंजा...पुलिस को भनक तक नहीं….
रायपुर : राजधानी में पुलिंसिग को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए है। बलरामपुर में पुलिस ने जो गांजा सब्जी वाहन में सकड़ा था, दरअसल वह रायपुर के शास्त्री मार्केट में लोड हुआ । पुलिस को सब्जी की गाड़ी में गांजा तस्करी की भनक तक नहीं लगी। जानकारों का कहना है कि राजधानी में पुलिस का खुफियातंत्र फेल हो गया है। जिसके चलते रायपुर गांजा तस्करों का कारिडोर बन चुका है।
रायपुर में सब्जी की गाड़ी में गांजा की अलटी-पलटी बहुत आसानी से हो रही है। बलरामपुर जिले के धनवार बॉर्डर पर पुलिस को सघन चेंकिग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। लाखों रूपये के गांजे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से ट्रक और 16 क्विंटल गांजा जब्त किया है। पत्ता गोभी के आड़ में गांजे का जखीरा ले जाया जा रहा था। उत्तर प्रदेश में खपाने की तैयारी थी, पत्ता गोभी के नीचे बोरियों में गांजे के बंडल भरे हुए थे।
तकरीबन 53 बोरे गांजे से भरा हुआ था। 16 क्विंटल गांजा बताया जा रहा है, जिसकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। वाहन चालक ने बताया कि किसी व्यक्ति के द्वारा उसे रायपुर से लोड वाहन दी गई थी। उत्तर प्रदेश के जौनपुर ले जाकर छोडऩे की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके एवज में उसे रुपए दिए गए थे। बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गांजा तस्करी रोकने के आदेश की हो रही अवहेलना राज्य के सीमावर्ती नाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे से कैसे बच निकल रहे तस्कर पुुलिस की संयुक्त कमान की बैठक में तस्करी रोकने लिए गए थे अहम निर्णय ओडि़सा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, यूपी-बिहार के तस्करों का हेडक्वार्टर बना रायपुर रायपुर से करोड़ों का गांजा लोड हुआ और रायपुर पुलिस को भनक नहीं लगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार पुलिस अधिकारियों को प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने की चेतावनी दी थी, उसके बाद भी गांजा की तस्करी रोके नहीं रूक रही है। राज्य के सीमावर्ती नाकों में सीसीटीवी लगाने के साथ सघन जांच के आदेश देने के बाद भी तस्कर गांजा लेकर कैसे रायपुर के रास्ते यूपी-बिहार गांजा लेकर सप्लाई करने के लिए पहुंच रहे है।
पिछले एक सप्ताह में छत्तीसगढ़ पुलिस ने कवर्धा, जगदलपुर, सरगुजा राजनांदगांव, सराईपाली महासमुंद के रास्ते गांजा लेकर जा रहे तस्करों को पकड़ा और उनके कब्जे से क्विंटलों में गांजा जब्त किया है। आखिर सवाल यह उठता है कि पुलिस की संयुक्त कमान के साथ नाकों में सीसीटीवी लगाने के बाद कैसे गांजा तस्कर आसानी निकल भाग रहे है।
राज्य के सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों को चेतावनी दी गई थी जिन जिलों में गांजा तस्करी होगी, उन जिलों के कलेक्टर और एसपी को दोषी मानकर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों की सख्त कार्रवाई से स्थानीय स्तर पर गंजा, शराब, अफीम जैसे अन्य मादक पदार्थों की बिक्री कम हुई है, लेकिन दूसरे राज्यों की सीमावर्ती बार्डर पर गांजा की तस्करी आसानी से हो रही है
15 लाख का गांजा जब्त, 2 तस्कर दबोचे गए
बस्तर पुलिस को अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। नगरनार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गांजे की तस्करी करते 2 मामले 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से पुलिस ने 300 किलोग्राम गांजा सहित 1 चारपहिया वाहन और 1 आयसर ट्रक जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है।
जगदलपुर सीएसपी हेमसागर सिदार बताया कि पड़ोसी राज्य उड़ीसा से बस्तर के रास्ते देश के अलग राज्य में गांजा तस्करी करने की सूचना मुखबिर से मिली थी, जिसके बाद नगरनार थाना से टीम बनाकर छत्तीसगढ़-ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र धनपुंजी में मोबाइल चेक पोस्ट लगाया गया. जहां टीम ने जांच करते हुए उड़ीसा से बस्तर आते हुए 1 बोलेरो वाहन की जांच की जिसमें पुलिस ने वाहन में रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा को जब्त किया।
वहीं दूसरे आयसर ट्रक से भी मादक पदार्थ को जब्त किया। दोनों मामले में पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। ट्रक के आरोपी तस्कर किशन उंराव जिला गढ़वा झारखंड का निवासी है। दूसरा आरोपी देवेंद्र खीलों जिला कोरापुट ओडिशा का निवासी है। इस मामले में बस्तर पुलिस ने कहा कि अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी होनी बाकी है. फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।
14 लाख के गांजा के साथ 3 गिरफ्तार
सराईपाली में सिंघोड़ा मर्ग पर पुलिस ने कार में 70 किलो गांजा तस्करी करते उत्तरप्रदेश के तीन तस्करों को पकड़ा है। जब्त गांजा की कीमत 14 लाख रुपए आंकी गई है। सिंघोड़ा पुलिस के अनुसार 6 जनवरी को छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर ग्राम रेहटीखोल मे बाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दोरान ओउिशा की ओर से बिना नम्बर की गाड़ी को रोक कर चोकिंग किया गया तो वाहन में 14 लाख का गांजा मिला।
पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने वाला पिता पुलिस की गिरफ्त में...
कोरबा/ पिता- पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने वाला पिता को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 07/01/2022 को रात्रि 8:45 बजे एक महिला पुलिस चौकी सीएसईबी उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराई कि दिनांक 05/01/2022 के प्रातः 5:00 बजे जब प्रार्थीया की नाबालिग पुत्री उम्र करीब 13 साल की अपने कमरे में सो रही थी उसी समय उसके रिश्ते का बड़े पिताजी पीड़ित बालिका के कमरे अंदर आकर जबरन बलात्कार किया है की प्रार्थीया की रिपोर्ट पर चौकी सीएसईबी में अपराध क्रमांक 26/2022 धारा 376(2)(च )(झ ) भा द वि एवं 6 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के हालात से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए जिले के आला पुलिस अधिकारियों के प्राप्त निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर्यवेक्षण में त्वरित कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रामेंद्र सिंह, से उपनिरीक्षक भावना खंडारे एवं चौकी प्रभारी सीएसईबी उपनिरीक्षक नवल साव को निर्देश प्राप्त हुआ था।
वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों को अमल में लाते हुए मामले की पीड़ित बालिका का कथन उपनिरीक्षक भावना खंडारे द्वारा चौकी सीएसईबी पहुंचकर दर्ज किया गया तदुपरांत मामले की वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर बालिका को सुरक्षार्थ बालिका गृह में रखवाया गया।
मामले के आरोपी की पतासाजी हेतु चौकी प्रभारी सीएसईबी उपनिरीक्षक नवल साव अपने मातहत स्टाफ के साथ रवाना होकर सघन पतासाजी करते रहे इस दौरान आरोपी दिलीप कुमार पिता साहू राम उम्र 39 साल निवासी ढोढ़ी पारा जिला कोरबा को सीतामढ़ी बस स्टैंड कोरबा से महज 12 घंटों के भीतर ही धर दबोचा गया एवं वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने उपरांत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जिला न्यायालय कोरबा मे पेश किया गया तथा आरोपी का जेल वारंट बनने से जिला जेल कोरबा में दाखिल किया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही नगर कोतवाल रामेंद्र सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सीएसईबी उपनिरीक्षक नवल साव, उप निरीक्षक भावना खंडारे थाना कोतवाली कोरबा, प्रधान आरक्षक साहिब राम खटकर, दिलीप झा, आरक्षक देव नारायण कुर्रे, जयप्रकाश यादव, रितेश शर्मा, तिलक पटेल, महिला आरक्षक जीवन कँवर एवं साइबर सेल आरक्षक डेमन ओग्रे की सराहनीय भूमिका रही है।
कोरबा: नाबालिग को शादी का झांसा दे बहला-फुसला कर अपहरण और बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
कोरबा/ पुलिस अधीक्षक के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। इसी के अनुरूप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के मार्गदर्शन पर नगर निरीक्षक रामेंद्र सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस कार्य कर रही है।
धारदार हथियार से पत्नी की कर दी हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
सोनहत-दिनांक 05/01/2022 के सुबह प्रार्थी सुनील कुमार सिंह पिता पूरनलाल निवासी अमहर थाना सोनहत द्वारा सूचना दिया गया कि अनिल सिंह पिता पूरन लाल सा0 अमहर द्वारा अपनी पत्नी समुन्द्री बाई पति अनिल सिंह सा अमहर का धारदार हथियार टांगा से मार कर हत्या कर दिया गया है। इस पर थाना प्रभारी सोनहत शिव यादव ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर को सूचना दी गई। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी की पतासाजी करने का निर्देश दिया गया। जिस पर थाना सोनहत की टीम द्वारा लगातार पतासाजी करने पर मुखबीर द्वारा जानकारी मिली की आरोपी अपने ही गांव अमहर में छुपा हुआ है, जिस पर आज दिनांक 06.01.2022 को आरोपी को थाना सोनहत की टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
बलरामपुर पुलिस की सक्रियता से सुलझी मौत की गुत्थी...मामला दर्ज होने के 4 दिनों में ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में...न्यायालय से भेजे गए केंद्रीय कारागार...
अंबिकापुर/ समाज में पुलिस विभाग की छवि किस स्तर की है,इसे समाज का हर तबका जानता है। लेकिन यह भी कटु सत्य है की पुलिस विभाग के कार्यप्रणाली और सक्रियता के कारण ही गंभीर से गंभीर मामलों का खुलासा होता है और इससे समाज में पुलिस विभाग की छवि में एक नई विचारधारा पनपती है, जिसकी मिसाल पुलिस विभाग बलरामपुर के द्वारा कायम की गई है।
अवैध धान से लदा तीन ट्रैक्टर लगभग 314 बोरी धान पकड़ाया
अधेड़ महिला से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार। रिपोर्ट होने के 24 घण्टे के भीतर पकड़ाया आरोपी। खडगवां पुलिस की कार्यवाही।
बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में स्थित स्कूल की दीवार गिरने मासूम बच्ची की मौत...स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही...
बिलासपुर/ सरकंडा थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमें कक्षा दूसरी में पढ़ रही आठ साल की बच्ची की दीवाल गिरने से मौत हो गई है, वहीं घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
बिलासपुर के सिविल क्षेत्र में चाक़ू मार कर की हत्या... मचा हड़कंप...
बिलासपुर/ सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दो चाकूबाजी की घटना सामने आई है जिसमे सोमवार की देर रात मंगला चौक स्थित अमूल डेयरी के पास तेजस उरांव नामक युवक चाकू ने दो लोगों पर जान लेवा हमला कर दिया, वही मंगलवार की सुबह मिनी बस्ती मे फूफा ने अपने 2 बेटों के साथ मिलकर अपने ही भतीजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया,वही घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मृतक के पिता अवध राम बंजारे की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।
खड़गवां वन परिक्षेत्र की बड़ी कार्यवाही लग भग 65 नग विभिन्न प्रकार के लकड़ी को तालाब से किया जप्ती
कार में लाखों का अवैध शराब हो रहा था परिवहन, मौके पर पहुँचकर कोरिया पुलिस ने दी दबिश
कोरिया जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह सर के द्वारा ड्रग्स, नारकोटिक्स एवं अवैध शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया है। कोरिया जिले के थाना झगराखाड़ क्षेत्र से लगे मध्य प्रदेश की सीमा थाना क्षेत्र राजनगर, बिजुरी से छत्तीसगढ़ कोरिया जिले में अवैध शराब परिवहन तस्करी पर पूर्णता अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए थे, जिसके परिपेक्ष्य में थाना झगराखांड़ से मध्यप्रदेश के लगे क्षेत्र राजनगर, बिजुरी क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन तस्करी की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी झगराखाड प्रद्युम्न तिवारी के द्वारा मुखबीर लगाऐ गऐ थे, जिनके द्वारा आज रात को करीब 11:00 बजे थाना प्रभारी को सूचना दी गई कि बिजुरी तरफ से वैगनआर कार क्रमांक- सीजी 04 सीएच- 2505 में अवैध शराब लोड होकर कोरिया जिले की ओर जाने वाला है, प्राप्त सूचना की जानकारी जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं एसडीओपी श्री राकेश कुर्रे को दी गई, जिनके द्वारा घेराबंदी कर सूचना की तस्दीक एवं रेड कार्रवाई करने के निर्देश दिए गऐ, जिस पर सुबल सिंह के द्वारा हमराह स्टाफ आरक्षक हरीश शर्मा, पुस्पेद्र तिवारी, सैनिक संतोष पटेल, मोहरसाय मरावी एवं गवाहों को साथ लेकर मुखबीर के बताऐ स्थान नेशनल हाईवे 43 पर भोला होटल के सामने घेराबंदी करने पर वैगनआर वाहन क्रमांक CG-04- CH-2505 रात करीब 11:30 बजे बिजुरी की ओर से घेराबंदी कर चैक तलाशी ली गई, वैगनआर वाहन को चालक आरोपी संदीप कुमार पिता धीरेंद्र कुमार प्रजापति उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम-पसौरी थाना केल्हारी बस स्टैंड मनेंद्रगढ़ चलाते मिला, वैगनआर वाहन की तलाशी लेने पर 14 कार्टून गोवा अग्रेजी शराब वैगनआर के बीच की सीट में तथा पीछे डिक्की में 04 पेटी गोवा अग्रेजी शराब कुल 18 पेटी जिनमें 180ml के 900 पाव शीसियों में भरी अंग्रेजी शराब की द्रव्य की मात्रा 162 बल्क लीटर कीमती ₹ 1,17,000/ रुपये एवं वैगनआर वाहन कीमती ₹ 2,00,000 आरोपी के कब्जे से जप्त कर धारा 34(2),36,59 (क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायिक रिमांड प्राप्त करने हेतु न्यायालय पेश किया जा रहा है एवं प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वन विभाग की टीम की बड़ी कार्यवाही इमारती लकड़ी से भरे पिकअप को अवैध लकड़ी तस्करी करते हुए पकड़ा।
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में वन विभाग की टीम ने लकड़ी तस्करी करते पिकअप वाहन सहित 18 नग इमारती लकड़ी जप्त करने में सफलता हासिल की है। जिसकी कीमत लगभग ₹2 लाख बताई जा रही है। वन परीक्षेत्र रामानुजगंज के रेंजर संतोष पांडे ने बताया कि उनको मुखबिर से सूचना मिली थी कि विजयनगर से एक पिकअप वाहन में अवैध लकड़ी की तस्करी की जा रही है।

सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने रामानुजगंज में रंगीला चौक पर पिकअप वाहन को रोका और उसकी तलाशी ली तो पिकअप वाहन में 18 नग इमारती बल्ली के साथ पिकअप वाहन की जप्ती की गई। वही पिकअप वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद पता चला कि अवैध लकड़ी तस्करी कर वह छत्तीसगढ़ से झारखंड की ओर ले जाता था और उसकी बिक्री करता था। जहां वन विभाग की टीम ने पिकअप में जब बल्ली के साथ वाहन की राजसात की कार्यवाही शुरू कर दी है।
जिला कोरिया के सरभोका डेम में मिला शव...नागपुर चौकी एवं पुलिस थाना पोंड़ी की टीम ने मामले की छानबीन...
कोरिया: जिला कोरिया के सरभोका क्षेत्र में स्थित सरभोका डेम में रविवार के दिन दोपहर के करीब 12 बजे पानी में तैरता शव मिला है, जिसकी खबर वहां के स्थानीय मछुवारों के द्वारा सरभोका क्षेत्र के सरपंच को दी गई, जिसके बाद सरपंच ने स्थानीय पुलिस को जानकारी देते हुए इस मामले से अवगत कराया। बतादे की थाना पोंड़ी के अंतर्गत नागपुर चौकी एवं पुलिस थाना पोंड़ी की टीम ने मौके पर पहुंच कर इस पूरे मामले की छानबीन की।
जुलूस के दौरान पिस्टल लहराने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
संदिग्ध अवस्था में मिली सचिव की लाश जांच में जुटी पुलिस …
कवर्धा.ग्राम पंचायत कुकरापानी के सचिव की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है .मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं . मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है.और और मामले की जांच में जो चुकी है .मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात ग्राम पंचायत कुकरापानी के सचिव बैजनाथ चंद्रवंशी की लाश ग्राम पचराही के पास पुल के नीचे गिरी मिली जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है मौके पर पंचायत सचिव की मोटर सायकल भी पुलिस ने बरामद की है हालांकि पुलिस जांच में जुटी हुई है कि सचिव की मौत एक्सीडेंट से हुई है या किसी ने हत्या की है।
महिला की संदेहास्पद मौत की गुत्थी सुलझी पति द्वारा मारपीट कर चोट पहुंचाकर हत्या का आरोपी गिरफ्तार
कोरिया पोड़ी आप को बता दे कि दिनांक 20.12.21 को मृतिका सुषमा पति पप्पू पडो उम्र 20 वर्ष निवासी मोरगा की जिला अस्पताल बैकुंठपुर में ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच की गई तो मृतिका के चेहरा गला में चोट के निशान पाए गए थे, शव का पीएम कराया गया जिससे पता चला कि सिर में चोट के कारण मौत हुई है। मृतिका के पति पप्पू पंडो से पूछने पर सीढी से गिरना बताया था, मृतिका की मौत संदेहास्पद प्रतीत हो रही थी जिसकी घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह को अवगत कराए जाने पर एसपी कोरिया द्वारा उक्त प्रकरण की बारीकी से जांच करने हेतु निर्देशित किया गया। अति. पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक पी पी सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक सुनील सिंह द्वारा स्टाफ के साथ ग्राम मोरगा जाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने पर पाया गया कि मृतिका के यहां कोई सीढी है ही नही, जिससे मृतिका गिरी हो। मृतिका के परिजन व अन्य लोगों से पूछताछ पर पाया गया कि दिनांक 17.12.21 को शाम करीब 6:00 बजे मृतिका को उसका पति पप्पू राम अवैध संबंध की शंका कर मारपीट किया था, आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ करने पर पहले तो गुमराह कर दीवाल पोताई करते समय मृतिका को गिरना बताया, मौके जांच पर उसके घर में कोई दीवार की पुताई नहीं हुई थी, और पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि पत्नी सुषमा को अवैध संबंध की शंका से मारपीट कर दीवाल में टकराया था जिससे चोट आने से बेहोश हो गई थी तब 2 दिन घर में रखा उसके बाद अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया था। जांच पर धारा 302, 201 भा.द.वि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी पप्पू राम पिता रंगलाल जाति पंडो उम्र 25 वर्ष ग्राम मोरगा पंडो पारा थाना पोड़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक राम रूप सिंह, आरक्षक मनोज कुमार राम, भगत निर्भय सिंह, मदन राजवाड़े, हेमंत एवं अन्य शामिल रहे।












