Breaking News
अपराध
अवैध शराब की बिक्री मामले में लापरवाही, 5 पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया निलंबित
कवर्धा, 22 मार्च। अवैध शराब की बिक्री मामले में कोतवाली के जिम्मेदार टीआई द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस अधीक्षक ने 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। जानकारी के अनुसार शराब की अवैध बिक्री करने वाले को पकड़कर पुलिस कोतवाली थाना लेकर आई और उस शराब की बिक्री करने वाले से पैसा लेकर छोड़ने की सेटिंग करने लगे। इसकी जानकारी लगते ही ये कार्रवाई की गई।
दरसअल कवर्धा पहुँचे IG के समक्ष प्रेस वार्ता के दौरान अवैध शराब प्रकरण मामले में लेनदेन कर मामले को रफा दफा करने की कोशिशों के सवाल और कोतवाली के सीसी टीवी फुटेज की जांच की बात की गई थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उमेन्द्र सिंह ने 10 व 11 मार्च की दरमियानी रात की जांच की गई। जिसमें जिम्मेदार पाए जाने पर अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही एवं अपराध क्रमांक 214 /2022 धारा 34(1)ख में संदिग्ध आचरण व अपराध को प्रश्रय दिए जाने के कारण कोतवाली में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक दिनेश झरिया, प्रधान आरक्षक सोहन लाल वर्मा , सजंय गुप्ताज़ आरक्षक संदीप शुक्ला, दामापुर के आरक्षक सुधीर शर्मा को निलंबित कर दिया।
बहरहाल थाने में गैरकानूनी गतिविधियों व भ्रष्टाचार की शिकायतें लंबे समय से मिलती रही किंतु सीसीटीवी की जांच और मामला IG के समक्ष उठाये जाने के बाद हुई निलंबन की कार्यवाही हुई। पुलिस अधीक्षक ने 5 जवानों को निलंबित कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनदर्शन में आमजनों की समस्या संबंधित थाना प्रभारी/एसडीओपी को समय-सीमा पर जांच प्रतिवेदन देने के दिये निर्देश
बलरामपुर 21 मार्च 2022/ आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू द्वारा जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार को प्रातः 11 बजे से किया जाता है।
इसी कड़ी में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें आवेदक रामब्रत यादव निवासी पुदांग, झिंगो निवासी रीना, वर्षा शर्मा निवासी रामनगरकला गणेशमोड़, अनिल यादव निवासी डबरा, बंसीधर पैकरा, कोयाराम केरकेट्टा, डोमन यादव निवासी बसकेपी, जितेन्द्र सिंह निवासी रामानुजगंज, पूजा पटेल निवासी इंजानी, अनुरंजन लकड़ा निवासी गणेशमोड़ के द्वारा पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत प्रस्तुत किया गया, जिसमें जमीन एवं आपसी विवाद से संबंधित आवेदन थे। पुलिस अधीक्षक ने आमजनों की समस्याओं को प्रमुखता से सुना तथा उसका विधिनुरूप निराकरण करने हेतु थाना प्रभारी/एसडीओपी को समय-सीमा निर्धारित कर शीघ्र्र जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक श्री साहू ने कहा कि जनदर्शन कार्यक्रम के आयोजन से आमजनों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण हो रहा है साथ ही लोगों का पुलिस प्रशासन के प्रति भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने आमजनों से अपील की है कि आमजनों को किसी प्रकार की कोई भी समस्या/शिकायत हो तो जनदर्शन कार्यक्रम में अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्योत्सना चौधरी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
होली की खुशियां बदली मातम में : पति-पत्नी की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस
गरियाबंद : जहां पूरा देश होली की खुशियां मनाया जा रहा है, वहीं इसी बीच जिले में एक दुःखद खबर सामने आई। Batade की बोडराबांधा गांव में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। परिजन खेत से लौटे तब खुलासा हुआ है। छुरा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है मृतिका 9 माह की गर्भवती थी। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
खडगवां में खनिज कोयले का अवैध परिवहन करते वाहन जप्त’
कोरिया /कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खननकर्ता, परिवहनकर्ता एवं भण्डारणकर्ता के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में खनि निरीक्षक एवं खनि अमले द्वारा आज दिनांक 15 मार्च 2022 को तहसील खडगवां क्षेत्र के ग्राम पोडी के क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान टैक्टर सोल्ड महेन्द्रा मालिक मुमताज कुरैशी निवासी पोडी को 3 घनमीटर खनिज कोयले का अवैध परिवहन करते पाया गया, जिसे मौके पर जप्तकर समीपस्थ थाना पोडी के सुपुर्दगी में दिया गया। उक्त वाहन मालिक के विरूध्द छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। खनि अधिकारी श्रीमती त्रिवेणी देवांगन ने बताया कि कलेक्टर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खननकर्ता एवं परिवहनकर्ता के विरूध्द निरंतर कार्यवाही की जा रही है तथा आगे भी विभाग द्वारा उत्खननकर्ता एवं परिवहनकर्ता के विरूध्द निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।
मोबाईल दुकान से लाखों रूपये के कीमती मोबाईल फोन चोरी करने वाले 2 आरोपी एवं 1 विधि के साथ संघर्षरत बालक सहित कुल 3 गिरफ्तार
कोरबा :- खड़ी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले चोरो के विरूद्ध की गई कार्यवाही
आरोपी के विरूद्ध धारा 41 (1-4) / 379 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर → आरोपी से 140 लीटर डीजल व चोरी में प्रयुक्त एक चार पहिया जैयलो वाहन जप्त ।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भोजराम पटेल द्वारा क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड़ चोरो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन पर चोरों पर शिकंजा कसने के विशेष अभियान के तहत चोरों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है, जिसके परिपालन में मुखबिर तैनात किया गया था जो दिनांक 06.03.2022 को सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ व्यक्ति रोड किनारे खडी ट्रेलर वाहनों से डीजल चोरी कर एक चारपहिया लाल रंग के जैयलो वाहन में लेकर बलौदा-पंतोरा मार्ग की ओर जा रहे है कि सूचना पर तत्काल हमराह स्टाफ के रवाना होकर कुछ दुर जाने पर एक लाल रंग का जैयलो वाहन दिखा जिसका लगातार पीछा करने पर ग्राम बाता के पास वाहन जैयलो रजि. नंबर सीजी 10सी 7773 को छोड़कर उसमे सवार व्यक्ति फरार हो गये जो भाग रहे व्यक्तियों में से एक व्यक्ति को मौके पर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना अरविंद खुंटे पिता गंगाराम खुंटे, पता खिसोरा, थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा का रहने वाला बताया जो उक्त वाहन को चेक करने पर वाहन के पीछला हिस्सा में 04 नग 35-35 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में प्रत्येक में 35-35लीटर डीजल भरा हुआ कुल 140 लीटर डीजल कीमती करीबन 13000/मिला जिसके संबंध में आरोपी को नोटिस देकर वैध दस्तावेज चाहा गया जो कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाने से उपरोक्त डीजल चोरी की सम्पत्ति होने की पूर्ण अंदेशा पर व चोरी में प्रयुक्त जैयलो वाहन क्रमांक सीजी 13सी-7773 कीमती करीबन 5,00,000/ को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी उक्त कृत्य धारा 41 (1-4) जाफौ / 379 भादवि का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में अन्य फरार आरोपीगण की सरगर्मी से पता तलाश की जा रही है जिनके मिलने पर विधिवत् अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी । थाना कुसमुण्डा पुलिस द्वारा लगातार डीजल, कबाड़ चोरों तथा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लीलाधर राठौर, प्रधान आरक्षक राजनारायण सिंह, आरक्षक अनुज सिंह व विशाल वर्मा की भूमिका रही है।
गिरफ्तार आरोपी : अरविंद खुंटे पिता गंगाराम खुंटे उम्र 20वर्ष साकिन खिसोरा, थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा छ.ग. |
5.50 लाख कीमत के 35 मोबाईल व स्मार्ट वॉच जप्त, 5 आरोपी गिरफ्तार… आरोपियों ने चोरी की मोबाईल को ईंट भट्ठा के पास रखा था छुपाकर….. थाना झिलमिली पुलिस की कार्यवाही
सूरजपुर/ बीते 03 मार्च को ओड़गी निवासी हिमांशु गुप्ता ने थाना झिलमिली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि भैयाथान-ओड़गी रोड़ में उसका आशु इलेक्ट्रानिक्स का दुकान है जहां 3 मार्च की दरम्यिानी रात्रि में उसके दुकान से 44 नग मोबाईल, 5 नग स्मार्ट वॉच और 1 इयर बर्ड्स कीमत 6 लाख 50 हजार रूपये का अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 34/22 धारा 457, 380 भादवि के तहत मामला पंजीबद्व किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश अग्रवाल ने थाना प्रभारी को चोरी के मामले का जल्द खुलासा करते हुए चोर को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना झिलमिली की पुलिस नई तकनीक की मदद से अज्ञात चोर की पतासाजी में लगी थी इसी दौरान मुखबीर ने सूचना दिया कि ग्राम करकोटी में एक व्यक्ति चोरी की मोबाईल बेचने की फिराक में है जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा। पूछताछ पर कमल उर्फ राहुल ने बताया कि दिनांक 03.03.2022 को अपने साथी मुकेश बंजारे, ओमप्रकाश व 2 अन्य के साथ आशु इलेक्ट्रानिक्स की दुकान का ताला तोड़कर उसके अंदर रखे मोबाईल, स्मार्ट वॉच, इयर बर्ड्स को चोरी करके करकोटी स्थित अपने ईंट भट्ठा के पास छुपाकर रखे थे। आरोपी के निशानदेही पर 34 नग मोबाईल, 03 नग स्मार्ट वॉच कुल कीमत 5 लाख 50 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त ताला तोड़ने का सब्बल जप्त कर आरोपी कमल उर्फ राहुल पिता अर्जुन राम उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम करकोटी, मुकेश बंजारे पिता गनी राम उम्र 21 वर्ष सा. लखनपुर, थाना झिलमिली एवं ओमप्रकाश पिता लालसाय उम्र 19 वर्ष सा. केवरा, थाना झिलमिली को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए मोबाईल को बेचने के लिए जसपाल उर्फ बंटी पिता करमचंद उम्र 19 वर्ष सा0 केशवनगर एवं उमाशंकर पिता महेश लाल उम्र 19 वर्ष सा0 तिलसिवां को दिए थे पुलिस ने चोरी का 1 नग मोबाईल जप्त कर इन दोनों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों आरोपियों ने चोरी के पूरे मोबाईल को बेचने का जिम्मा लिया था। मामले में 2 अन्य आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी की जा रही है।
5 लाख 50 हजार रूपये कीमत के 35 मोबाईल व स्मार्ट वॉच जप्त, चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

चिटफंड रायल लाइफ मार्केटिंग इन्वेस्टमेंट कम्पनी के सहयोगी डायरेक्टर धनेन्द्र गिरफ्तार,अन्य की तलाश
अवैध शराब बिक्री पर खंडगवा पुलिस की कार्यवाही
कोरिया पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवैध शराब बिक्री व परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यावाही करने के आदेश पर थाना प्रभारी खडगवा उनि विजय सिंह द्वारा टीम गठित कर थाना क्षेत्र अंतर्गत दौरान पेट्रोलिंग के अवैध जुआ सट्टा पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर दिनांक 03.03.2022 को दौरान ग्राम भ्रमण पेट्रोलिंग मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम छोटे साल्ही खुटरापारा का नेम सिंह अपने घर में अवैध अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री कर रहा है जिस पर थाना प्रभारी द्वारा हमराह स्टाफ के मुखबीर के बताए स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही की गई जिस पर नेम सिंह पिता शिव सिंह 24 वर्ष निवासी छोटे सालही खुटरापारा के पास से अवैध अंग्रेजी शराब गोवा 136 नग कुल 24 .480 लीटर कीमती लगभग 17680 रुपए का बरामद किया गया ।आरोपी के द्वारा आबकारी अधिनियम का अपराध घटित करना पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर एवं गिरफ्तार कर आरोपी को रिमांड पर न्यायालय भेजा गया ।उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खंडगवा उनि विजय सिंह,सउनि रामबाबू दोहरे ,प्रधान आरक्षक सुनील साहू ,महिला प्रधान आरक्षक रुकमणी बंजारे, आरक्षक सुरेश तिग्गा ,उमेश मिंज, जितेंद्र मिश्रा ,धनंजय कुमार सैनिक प्रमोद साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
12 माह के मासूम बच्चे की हत्या कर आरोपी बाप फरार....
वन मंडल जगदलपुर में लकड़ी तस्करों पर लगतार कार्यवाही
जगदलपुर के बस्तर वनमण्डल के वन परिक्षेत्र माचकोट अंतर्गत वन अमला के द्वारा लगातार गश्ती लगा कर जंगल से लकड़ी तस्करी करने वालों को पकड़ रहे है।

इसी अभियान के तहत 22 फरवरी को वनमण्डलाधिकारी बस्तर वनमण्डल जगदलपुर स्टायलो मण्डावी के दिशा-निर्देश एवं उप वनमण्डलाधिकारी जगदलपुर सुषमा जे नेताम के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र अधिकारी माचकोट संजय रौतिया के नेतृत्व में वन अमला द्वारा ग्राम-बम्हनी निवासी जगन्नाथ पिता बलराम जाति-कोष्टा के घर में सर्च वारंट लेकर तलाशी लिया गया। जिसमें मौके से बीजा स्लीपर 01 नग = 0.091 घ.मी. तथा बीजा हाथ चिरान 05 नग = 0.050 घ.मी. काष्ठ जप्त कर पी.ओ.आर. क्रमांक 16723/03 दिनांक 22.02.2022 जारी कर वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। कार्यवाही के दौरान परिक्षेत्र सहायक धनपुंजी लच्छुराम मरकाम, परिक्षेत्र सहायक माचकोट बुधसनराम बघेल, परिक्षेत्र सहायक पुसपाल खेमबती कश्यप, वनपाल नरहरी कश्यप, हीरालाल धुव एवं वनरक्षक हेमकांत पाण्डे, हितेश बघेल, सुनील बघेल, वाहन चालक समलू राम मौर्य एवं अन्य वन कर्मचारी तथा सुरक्षा श्रमिक का प्रमुख योगदान रहा
देश भर में घुम - घुम कर उठाईगिरी/चोरी करने वाले आंध्र-प्रदेश के 2 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
33 पेटी शराब इनोवा वाहन से तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
पत्नी के साथ अवैध संबंध होने की आशंका पर दिया घटना को अंजाम
8 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म.. 7 साल से लेकर 13 वर्ष के नाबालिको ने इस घटना को दिया अंजाम..
मोबाइल दुकान में हुए चोरी का पर्दाफाश ,दो आरोपी एक नाबालिक गिरफ्तार
थाना पोड़ी मोबाइल दुकान में हुए चोरी का पर्दाफाश *दो आरोपी एक नाबालिक गिरफ्तार* 4 *मोबाइल सेट व अन्य सामान करीब 23000 रुपए का बरामद* थाना पोड़ी में प्रार्थी शफीक खान पिता अब्दुल हुसैन निवासी लेवर ब्लॉक पोड़ी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था की दिनांक 31.1. 2022 की दरमियानी रात इसके मोबाइल दुकान मे अज्ञात चोर छत का सीट तोड़कर 4 नग मोबाइल सेट एयर फोन मोबाइल चार्जर मोबाइल कवर नगदी रकम चोरी कर ले गए हैं कि रिपोर्ट पर धारा 457 380 भा.द.वि. का अपराध कायम कर घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा मामले मे यथाशीघ्र अज्ञात आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किए एव नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्री पी पी सिंह द्वारा भी आरोपियों को शीघ्र पकड़ने हेतु मार्गदर्शन दिया अज्ञात चोरों को पकड़ने हेतु एक टीम बनाया गया तभी पुलिस को जानकारी मिली पोड़ी के सरफराज उर्फ गोलू सरफराज उर्फ लाला की गतिविधि संदिग्ध है दुकान के आसपास घूमते देखे गए थे जिन्हें हिरासत में लिया जाकर घटना के बारे में पूछताछ करने पर एक अन्य नाबालिग लड़के के साथ मिलकर मोबाइल दुकान से चोरी करना स्वीकार किए जिनके निशानदेही पर कुल 4 नग टच स्क्रीन मोबाइल सेट 67 नग अलग-अलग कंपनी के एयरफोन 5 मोबाइल चार्जर 25 नग मोबाइल का कवर एवं सिक्का पैसा ₹580 कुल मशरूका करीब ₹23000 का बरामद कर जप्त किया गया प्रकरण में आरोपी सरफराज अहमद उर्फ गोलू पिता नफीस अहमद उम्र 20 वर्ष एवं सरफराज अली उर्फ लाला पिता मदद अली उम्र 20 वर्ष निवासी लेबर ब्लॉक पोडी एवं एक विधि विवादित बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनील सिंह प्रधान आरक्षक राम कृपाल सिंह महेश
पोड़ी जंगल में कंकाल युक्त शव बरामद...पूर्व में पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी के रूप में कपड़ों से हुई पहचान...चरवाहे ने पुलिस को दी कंकाल की सूचना...
कोरिया/ थाना पोड़ी में चरवाहे से सूचना मिली कि पोड़ी में घुई तुर्रा जंगल पहाड़ी में एक कंकाल युक्त शव पड़ा है जो दो ढाई माह पूर्व का लग रहा की थाना प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक सुनील सिंह द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मौके पर तस्दीक कर कार्यवाही हेतु टीम लेकर पहुंचे नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी प्रतिपाल सिंह एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी एस. के. सिंह अंबिकापुर भी मौके पर घटना स्थल पहुंचे पोड़ी के आम जनता के साथ घुई तुर्रा जंगल मौके पर जाकर जांच किया गया कंकाल युक्त शव पत्थरों की पहाड़ी के नीचे पडा हुआ था। शव सड गल गया था बदन में स्वेटर फुल पैंट पहना हुआ था कि जिसकी पहचान पोंड़ी के मोहर लाल एवं उसके परिवार के लोगों ने कपड़ों को देखकर पहचान कर भोरे लाल यादव का शव होना बताया। पुलिस द्वारा जांच पर पाया गया कि भोरे लाल पोड़ी का 22 नवम्बर को अपनी पत्नी राजकुमारी की टागी से मारकर हत्या कर जंगल की ओर फरार हो गया था जिसके विरुद्ध धारा 302 IPC का अपराध कायम कर उसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी जिसके बारे में परिवार व आसपास के लोगों ने बताया था कि मानसिक संतुलन ठीक नहीं है सुसाइड भी कर सकता है इस आधार पर जंगल में भी काफी तलाश की गई थी परंतु पूर्व में नहीं मिला था फॉरेंसिक एक्सपर्ट की उपस्थिति में मर्ग कायम कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया शव के बगल से 30-40 मीटर ऊंचा पहाड़ी है मृतक के मौत के कारणों की जांच पोंड़ी पुलिस द्वारा की जा रही है कंकाल युक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।
कोरबा: मानिकपुर पुलिस की लगातार अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही, देशी मदिरा परिवहन करते हुए एक गिरफ्तार
कोरबा जिले में सभी किस्म के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में कोरबा जिला में लगातार अवैध गतिविधियों पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी कोतवाली रामेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में मानिकपुर पुलिस को पैट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति दादरखुर्द स्थित देशी शराब दुकान से अधिक मात्रा में शराब लेकर प्लेटिना मोटर सायकल से अपने गांव भिलाई खुर्द की ओर जा रहा है।
मानिकपुर पुलिस पैट्रोलिंग टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्लेटिना मोटर सायकल कमांक सीजी-12 ए.आर.-6927 के चालक को रोककर नाम पूछने पर अपना नाम दिनेश पटेल बताया जिसके वाहन की तलाशी लेने पर एक नीले सफेद रंग के प्लास्टिक के थैले में कुल 34 नग सीलबंद शीशी में भरी देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक 180 एम०एल० वाली कुल 6.120 लीटर कीमती 2,720 रूपये व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक सीजी-12 ए0आर0-6927 को समक्ष गवाहान के मौके से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। जिससे आरोपी दिनेश पटेल पिता गनपती पटेल उम्र-24 वर्ष सा.- भिलाई खुर्द क्रमांक-1 रेल्वे फाटक के पास थाना उरगा जिला-कोरबा का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी मानिकपुर मयंक मिश्रा, प्रआर ओमप्रकाश बैस,आर. आलोक टोप्पो, आर. जय प्रकाश यादव, आर. रतन राठौर आर. हेराम चौहान, आर. अशोक पाटले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नाबालिक बालिका को भगाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
थाना पोड़ी नाबालिक बालिका को भगाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार पीड़ित बालिका के परिजन ने दिनांक 3 .1. 2022 को रिपोर्ट दर्ज कराये कि नाबालिग बालिका घर में बिना बताए कहीं चली गई है की रिपोर्ट पर धारा 363 भा.द.वि. का अपराध कायम कर अपहृत बालिका एवं आरोपी की पतासाजी की जा रही थी कि पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा बालिका को शीघ्र बरामद करने हेतु निर्देशित किए कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवम नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्री पी पी सिंह के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केंद्र नागपुर प्रभारी राकेश शर्मा एवं स्टाफ की टीम बनाकर पता साजी हेतु लगाया गया की टीम के द्वारा अपहृत बालिका व आरोपी को बैकुंठपुर से बरामद किया गया आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका को भगा कर ले जाकर अपने साथ पत्नी की तरह रखकर शारीरिक शोषण करना पाया गया नगर पुलिस अधीक्षक पी पी सिंह द्वारा प्रकरण की विवेचना करते हुए आरोपी प्रकाश सिंह पिता तीरथ सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी बैकुंठपुर जिला कोरिया ..को धारा 363 366 376 (2)(ढ.) भा द वि 6.पास्को एक्ट एवं 3(2)5 एसटी एससी एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया।












