CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

अपराध

स्कूली छात्रा को लोहे के राड से पीटने वाले शिक्षक पर गिरी गाज,जिला शिक्षा अधिकारी ने किया शिक्षक को निलंबित

स्कूली छात्रा को लोहे के राड से पीटने वाले शिक्षक पर गिरी गाज,जिला शिक्षा अधिकारी ने किया शिक्षक को निलंबित

Sawankumar 15-Dec-2021 119
गरियाबंद जिले के छुरा विकासखण्ड के कनसिंघी प्राथमिक शाला के 5 कक्षा के छात्रा को लोहे की रॉड से मारने वाले प्रधानपाठक को आज गरियाबंद जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर ने निलंबित कर दिया आदेश देर शाम जारी हुआ। पीड़ित छात्रा ने शिक्षक टी पी शर्मा के उपर गम्भीर आरोप भी लगाया है पांचवी कक्षा की  छात्रा डेमेश्वरी साहू ने बताया कि स्कूली की सारी लडकिया हेलीकॉप्टर देख रही थी तो वो भी स्कूल के खिड़की से झांककर हेलीकॉप्टर देख रही थी उतने में ही प्राथमिक शाला कनसिंघी के प्रधानपाठक टीपी शर्मा क्लास रूम में पहुचे और छात्रा को लोहे की रॉड से धुनाई कर दी जिससे छात्रा की एक हाथ फेक्चर हो गया जिसके बाद शिक्षक घर चला गया वही लड़की के हाथ का दर्द बढ़ने लगा तब घटना की सारी जानकारी छात्रा ने अपने परिवार वालो को दी जिसके बाद परिवार वालो ने बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा लेकर पहुचे जहा एक्सरे करने पर पता चला कि लड़की के कोहनी के नीचे फैक्चर हो गया है वही पीड़ित बालिका ने शिक्षक पर स्कूल शराब पीकर आने का भी आरोप लगाया है। वही मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के प्रथम पंचायत मंत्री व राजिम विधायक अमितेश शुक्ल ने कहा कि मामला काफी संगीन है आरोपी शिक्षक के उपर निलंबन की कार्यवाही के साथ अपराध दर्ज होनी चाहिए। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद करमन खटकर ने तीन दिन बाद कार्यवाही करते हुए दोषी शिक्षक टीपी शर्मा को निलंबित कर दिया है। 

 
continue reading
बिलासपुर: मोबाइल लूटकर फरार आरोपी जांजगीर में हुआ गिरफ्तार...

बिलासपुर: मोबाइल लूटकर फरार आरोपी जांजगीर में हुआ गिरफ्तार...

Ibtesam Deshmukh 14-Dec-2021 38

 बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस ने लूट के मामले में फरार दो आरोपित को जांजगीर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से लूट का मोबाइल जब्त कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं, पुलिस ने आरोपित को निगरानी सूची में डालने के लिए एसपी कार्यालय में प्रतिवेदन भेजा है।


सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि सकरी में रहने वाले प्रशांत देवांगन का सिरगिट्टी के फोकटपारा रेलवे क्रासिंग के पास मकान बन रहा है। बुधवार को वे अपने निर्माणाधीन मकान का काम देखकर लौट रहे थे। रेलवे क्रासिंग के पास सिरगिट्टी में रहने वाले राजा सतनामी ने अपने साथी के साथ उन्हें रोककर पुरानी रंजिश पर गाली-गलौज की। इसका विरोध करने पर युवकों ने प्रशांत से मारपीट की।

साथ ही मोबाइल लूटकर भाग निकले। इसकी शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपित घटना के बाद से जांजगीर में छुपकर रह रहे हैं। पुलिस ने आरोपित अमितेश कुमार टंडन उर्फ राजा(24) व शिवम गिरी(19) निवासी आवासपारा सिरगिट्टी को गिरफ्तार कर लूट का मोबाइल जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया है। वहीं, आरोपित को निगरानी सूची में शामिल करने एसपी कार्यालय में प्रतिवेदन है।
continue reading
बिलासपुर: व्यापार विहार की दुकान से कर्मचारी ने 47 लाख का किया गबन...

बिलासपुर: व्यापार विहार की दुकान से कर्मचारी ने 47 लाख का किया गबन...

Ibtesam Deshmukh 14-Dec-2021 49

 बिलासपुर: व्यापार विहार स्थित दुकान से कर्मचारी ने 47 लाख रुपये का माल गबन कर लिया। इसकी जानकारी होने पर व्यापारी ने कर्मचारी की तलाश की। इस दौरान वह अपने ठिकाने से गायब मिला। उन्होंने इसकी शिकायत एएसपी सिटी से की। इस पर तारबाहर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के खपरगंज में रहने वाले मोइन वनक व्यापारी हैं। उनकी व्यापार विहार में इजी एजेंसी है। यहां से वे विभिन्न् कंपनियों के सामान का व्यापार करते हैं।
उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 2019 में उन्होंने यदुनंदन नगर में रहने वाले मनोज कुमार डोंगरे(35) को काम पर रखा था। मनोज व्यापार विहार और चकरभाठा में व्यापारियों के आर्डर पर माल की सप्लाई करता था। वहीं, बिल की रकम भी वही लेकर आता था। अप्रैल 2020 में लाकडाउन के कारण उनका काम प्रभावित होने लगा। इसी बीच मनोज ने भी काम पर आना बंद कर दिया। इस पर एजेंसी के संचालक ने अन्य कर्मचारी के माध्यम से व्यापारियों को बिल भेजकर अपनी रकम मांगी।

वहीं व्यापारियों ने बताया कि मनोज से उन्हें कोई माल नहीं मिला है। व्यापारियों से मिली जानकारी के बाद एजेंसी संचालक ने मनोज के बताए पते पर संपर्क करने का प्रयास किया। इस दौरान वह अपने ठिकाने से गायब था। वहीं, उसकी पत्नी भी अपने घर में नहीं थी। एजेंसी संचालकों ने उसकी ससुराल में भी इस संबंध में पता किया। वहां से भी उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली।

बतादे की इस पर एजेंसी संचालक ने मनोज के लेनदेन का हिसाब किया। साथ ही 47 लाख 30 हजार 376 रुपये के गबन का मामला सामने आया। तब एजेंसी संचालक ने इसकी शिकायत एएसपी उमेश कश्यप से की और पुलिस आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
continue reading
छत्तीसगढ़: 22 आइ ए एस समेत 100 अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज...

छत्तीसगढ़: 22 आइ ए एस समेत 100 अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज...

Ibtesam Deshmukh 14-Dec-2021 63

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के 22 अधिकारियों समेत विभिन्न विभाग में पदस्थ 100 से अधिक अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज हैं। सोमवार को विधानसभा में विधायक कृष्णमूर्ति बांधी ने आइएएस अधिकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी मांगी थी। इसके लिखित जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि प्रदेश के 22 आइएएस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन पर पद का दुरुपयोग कर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने, जमीन का गलत तरीके से आवंटन, चहेती फर्मों को आर्थिक लाभ पहुंचाने, खरीदी में गड़बड़ी के मामले शामिल हैं।


इनमें आइएएस रघुनाथ प्रसाद, आरपी यादव, अजय नाथ, एनपी तिवारी, एमके राउत, एचपी किंडो, राबर्ट हरंगडोला, सुब्रत साहू, टीएस छतवाल, बाबूलाल अग्रवाल, वीके धु्रर्वे, डा आलोक शुक्ला, अनिल टुटेजा, रणबीर शर्मा, राजेश सुकुमार टोप्पो और जनक प्रसाद पाठक शामिल हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि 16 मामलों में विवेचना लंबित है, जबकि तीन मामलों में खात्मा और एक मामला खारिज कर दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश के आदिम जाति कल्याण विभाग, ईओडब्ल्यू, एसीबी, कृषि विभाग, खाद्य विभाग, गृह (पुलिस) विभाग, जलसंसाधन विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, वाणिज्य कर विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग और संस्कृति विभाग में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार के मामले हैं।
continue reading
8 वर्ष से फरार आतंकी फण्डिग का आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

8 वर्ष से फरार आतंकी फण्डिग का आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Sawankumar 08-Dec-2021 98

रायपुर - धीरज साव निवासी ट्रांसपोर्ट नगर खमतराई जो चिकन ठेला लगाता था, वह पाकिस्तान के किसी खालिद नामक व्यक्ति से जुड़ा है। इन लागों के द्वारा आतंवादी संगठन सिमी इंडियन मुजाहीद्दीन के लोगों को पैसा बैंक के माध्यम से भेजा जाता था। सूचना पर दबिश देकर धाीरज साव को पकड़ा और उससे बारिकी से पूछताछ करने पर बताया कि वह मूलतः ग्राम छुट्टू धनवा थाना जमू जिला जमुई बिहार का रहने वाला है और विगत 02 वर्षो से रायपुर में रहा है। वर्ष 2011 में पाकिस्तान से खालिद नामक व्यक्ति के मोबाईल नंबर 923326704863 से फोन आया और कहा कि तुमको पैसा कमाना है तो हमारे साथ जुड़ो, हम जैसा बोलेंगे वैसा करना पड़ेगा तो तुम लाखों रूपए कमा लोगे। इस लिए क्या करना पड़ेगा जिस पर उसने आई.सी.आई.सी.आई. बैंक में एकाउंट खुलवाने कहा। इस बात की जानकारी धारज द्वारा अपने मौसेर भाई श्रवण मण्डल को दिया और कहा तुम जुड़ जाओ बहुत पैसा मिलेगा मैं उसके साथ जुड़ा हुआ हूं। जिससे श्रवण मण्डल सरस्वती नगर आई.सी.आई.सी.आई. बैंक में एकाउंट खुलवाया एवं इसकी जानकारी पाकिस्तानी खालिद को दिया। खालिद ने उससे कहा कि वह इस एकाउंट में जितना भी पैसा डलवाएगा उसका 13 प्रतिशत हिस्सा काटकर बाकी पैसा राजू खान, जुबैर हुसैन एवं आयशा बानो के एकाउंट में डलवाने के साथ ही उसके बताए अन्य एकाउंट में डाल देना कहा। जिस पर राजू खान के आई.सी.आई.सी.आई. बैंक दुर्गापुर के खाते पर 17,000/- रूपए धीरज ने डाला एवं अन्य खातों में अलग - अलग तिथियों में 03 लाख रूपए जमा कराया गया। जिसका 13 प्रतिशत काटकर राजू खान, जुबैर हुसैन एवं आयशा बानो जो प्रतिबंधित संगठन सिमी एवं इंडियन मुजाहीद्दीन के खातों में जमा किया। 

 
वर्तमान में धीरज साव, जुबैर हुसैन, पप्पू मण्डल एवं आयशा बानो रायपुर केन्द्रीय जेल में निरूद्ध है जिनको माननीय न्यायालय द्वारा 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई गई है। आरोपी राजू खान वर्ष 2013 से लगातार फरार था, जिसकी पतासाजी के हरंसभव प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान राजू खान के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई कि उसका संबंध कश्मीर से है तथा जुबैर हुसैन एवं आयशा बानो से भी इसका संबंध है जो सिमी इंडियन मुजाहीद्दीन के सदस्य है। वर्ष 2013 से जब धीरज साव एवं अन्य आरोपी पकड़े गए तब से यह दुर्गा स्टील प्लांट में लगातार अनुपस्थित रहता था तथा अपने वर्तमान निवास स्थान पर नहीं रहता था व पहचान छिपाकर अलग - अलग स्थानों पर निवास करता था। आरोपी राजू खान स्वयं के पकड़े जाने के डर से वर्ष 2016 मंे दुर्गा स्टील प्लांट से स्वेच्छा सेवानिवृत्ति ले लिया एवं फरार हो गया था।
 
वर्तमान में रायपुर पुलिस की टीम द्वारा आरोपी राजू खान के दुर्गापुर पश्चिम बंगाल में उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक ए.टी.एस. श्री सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में सायबर सेल, ए.टी.एस. एवं थाना खमतराई की संयुक्त टीम दुर्गापुर पश्चिम बंगाल रवाना होकर आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी राजू खान के निवास स्थान की जानकारी प्राप्त कर उस स्थान के आसपास लगातार कैम्प करते हुए हुलिया एवं वेश भूषा बदलकर रेकी किया गया एवं मौका पाकर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी राजू खान को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपी राजू खान को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है। आरोपी से इस संगठन में जुड़े अन्य लोगों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।
 
 *गिरफ्तार आरोपी - राजू खान पिता स्व0 जमादार खान उम्र 56 साल निवासी 8/26 बीजोन थाना दुर्गापुर जिला वर्धमान पश्चिम बंगाल।
continue reading
दो वर्ष से दुष्कर्म के फरार आरोपी वैभव जायसवाल को गाजीपुर (उ.प्र.) से किया गया गिरफ्तार

दो वर्ष से दुष्कर्म के फरार आरोपी वैभव जायसवाल को गाजीपुर (उ.प्र.) से किया गया गिरफ्तार

Sawankumar 08-Dec-2021 93

रायपुर - सालों से फरार दुष्कर्म के आरोपी को राजधानी रायपुर कि पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है जानकारी के अनुसार19 वर्षीय पीड़िता ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2019 में उसका गाजीपुर (उ.प्र.) निवासी वैभव जायसवाल के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से इंस्टाग्राम में दोस्ती हुआ था। दोनों के मध्य मोबाईल फोन से बात होती थी एवं दोनों एक - दूसरे के साथ व्हाट्सएप में चेटिंग करने के साथ ही फोटो भी शेयर करते थे। इसी दौरान आरोपी रायपुर आकर आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत स्थित एक होटल में रूका तथा पीड़िता को होटल में बुलाकर अश्लील फोटो दिखाकर वायरल करने एवं जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म कर फरार हो गया। जिस पर पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 348/19 धारा 376, 506बी भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।  

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में फरार आरोपी की लगातार पतासाजी करने के साथ ही आरोपी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा था। विश्लेषण के दौरान आरोपी की उपस्थिति गाजीपुर में होना पाए जाने पर थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा गाजीपुर रवाना होकर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही ककया गया। 
 
*गिरफ्तार आरोपी- वैभव जायसवाल पिता जयशंकर प्रसाद जायसवाल उम्र 24 साल निवासी ग्राम  ढढनी थाना सुहौल जिला गाजीपुर (उ.प्र.)।*
continue reading
थाना डी.डी.नगर का कुख्यात  गुण्डा  योगेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से लगभग 35 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया

थाना डी.डी.नगर का कुख्यात गुण्डा योगेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से लगभग 35 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया

Sawankumar 08-Dec-2021 188

राजधानी रायपुर के पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है गांजा की बड़ी खेप के साथ थाना डी.डी.नगर का कुख्यात  गुण्डा  योगेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ योगी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से लगभग 35 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है 

 
आरोपी बिक्री करने हेतु अपने घर में भण्डारण कर रखा था 
नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक और बड़ी कार्यवाही।*
 
 इस कार्यवाही में सायबर सेल टीम की रहीं अहम भूमिंका।* 
मुखबीर की सूचना पर सायबर सेल एवं थाना डी.डी.नगर की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई 
 आपको बता दें कि आरोपी के विरूद्ध लूट एवं मारपीट के लगभग आधा दर्जन प्रकरण है दर्ज, जिसमें आरोपी रह चुका है जेल निरूद्ध।
 
आरोपी के कब्जे से लगभग 35 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 3,00,000/- (तीन लाख रूपए) किया गया है जप्त।
गिरफ्तार आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर राजधानी रायपुर में बेचा करता था।
continue reading
छत्तीसगढ़ : पुलिस की बड़ी कार्यवाही... सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडे की घर में की छापेमारी...धोखाधड़ी के मामले में चल रहे थे फरार …

छत्तीसगढ़ : पुलिस की बड़ी कार्यवाही... सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडे की घर में की छापेमारी...धोखाधड़ी के मामले में चल रहे थे फरार …

Ibtesam Deshmukh 04-Dec-2021 86

कोरबा : धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे देवेंद्र पांडे के घर पुलिस ने दल बल के साथ छापामार कार्रवाई की है। घर पर मौजूद देवेंद्र पांडे के बेटे शिवम पांडे से पुलिस पूछताछ कर रही है। आपको बता दें पूर्व ग्रह मंत्री ननकीराम कंवर ने देवेंद्र पांडे की गिरफ्तारी को लेकर शिकायत की थी।


जिसके बाद जिले के पुलिस कप्तान भोजराम पटेल ने कड़ा रुख अपनाते हुए। जिला पुलिस बल को दल सहित छापे मार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने देवेंद्र पांडे के घर दल बल के साथ दबिश दी है। लगातार हो रही धोखाधड़ी के कार्रवाई से भाजपा नेता देवेंद्र पांडे की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है।

धोखाधड़ी के मामले में कुछ दिन पूर्व ही हाई कोर्ट से जमानत लिया गया था। दूसरा बार धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने पर भी धोखाधड़ी के आरोपी देवेंद्र पांडे की गिरफ्तारी नहीं होने पर पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने सवाल खड़े कर दिया है। ननकीराम कंवर ने आरोप यह भी लगाया था।

कांग्रेस के उच्च पदाधिकारियों से सांठगांठ कर धोखाधड़ी के आरोपी देवेंद्र पांडे अपने आप को बचाने की कोशिश में लगा हुआ है। जिस वजह से देवेंद्र पांडे की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है। जिले के पुलिस कप्तान के निर्देश पर गुंडा बदमाशों के मुहिम छेड़ने के बाद गंभीर और संगीन मामले में फरार चल रहे आरोपियों का धरपकड़ भी जारी है।

पुलिस कप्तान भोजराम पटेल ने सख्त रुख अपनाते हुए जिले के बल को चुस्त-दुरुस्त कर निर्देश जारी कर दिए हैं। किसी भी प्रकार के दबाव में पुलिस काम नहीं करेगी अपराधी चाहे कितनी भी ऊंची पहुंच वाली रहे बख्शा नहीं जाएगा। बरहाल जिला पुलिस धोखाधड़ी के आरोपी देवेंद्र पांडे सहित अन्य को गिरफ्तार करने में जुट गई है।
continue reading
नाबालिग से रेप का आरोपी.... बिलासपुर पुलिस को चकमा देकर भागा कैदी... तलाश जारी...

नाबालिग से रेप का आरोपी.... बिलासपुर पुलिस को चकमा देकर भागा कैदी... तलाश जारी...

Ibtesam Deshmukh 03-Dec-2021 47

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में पुलिस को चकमा देकर कैदियों के फरार होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. शिमला और ऊना के बाद अब बिलासपुर से भी पुलिस की गिरफ्त से एक कैदी फरार हो गया है. पुलिस आरोपी कैदी की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है.


जानकारी के मुताबिक नाबालिग से रेप का आरोपी उत्तर प्रदेश यह युवक पुलिस टीम के साथ हाथापाई कर रात को फरार हो गया. आरोपी युवक के फरार होने पर उसे धर दबोचने के लिए बिलासपुर जिला पुलिस ने जगह-जगह नाकाबन्दी तो की, लेकिन नाकामी ही हाथ लगी. पुलिस कस्टडी से फरार होने के आरोप में आईपीसी की धारा 224 में मुकदमा दर्ज किया गया और जिन पुलिस कर्मचारियों की गिरफ्त से आरोपी फरार हुआ है, उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई अमल में लायी जाएगी.

एसपी बिलासपुर एसआर राणा ने ने बताया कि आरोपी प्रवासी युवक उत्तर प्रदेश बदली जिला की लामला तहसील का निवासी है. पूर्व में युवक की पृष्ठभूमि आपराधिक घटनाओं से जुड़ी हुई है. बिलासपुर के तलाई में मजदूरी करने आये प्रवासी मजदूर ने 14 साल की नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले गया था,

जिसके बाद लड़की के परिजनों की शिकायत पर तलाई पुलिस ने उत्तर प्रदेश जाकर आरोपी युवक की ढूंढकर गिरफ्तार किया था. पुलिस जवान तलाई अस्पताल में मेडिकल के लिए उसे लेकर आए, लेकिन यहां डॉक्टर ना होने पर उसे बरठीं अस्पताल लेकर गए. इसी दौरान आरोपी युवक ने पुलिस टीम के साथ हाथापाई की और फरार हो गया.

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एसआर राणा ने कहा कि यूपी का रहने वाला यह मजदूर नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया था. आरोपी प्रवासी मजदूर काफी समय से बिलासपुर में मजदूरी करता था.
continue reading
20 घण्टे में बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

20 घण्टे में बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

Sawankumar 28-Nov-2021 121
आप को बता दे कि पीडिता डभरा थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि करीब 02-03 वर्षो से पीड़िता की पहचान ग्राम कटौद निवासी नितिश सिदार पिता प्यारेलाल उर्फ बौरा सिदार के साथ हुई थी! तब से नितिश ने पीडिता को पसंद करता है ,शादी करना चाहता हूँ कहकर हमेशा आई लव यू बोलता था! रात्रि दो बजे नितिश सिदार पीडीता के घर आया और शादी करने का झांसा देकर जबरन अपने मोटर सायकल में बैठाकर भगा ले गया।
ग्राम कटौद पहुचने के पहले भाठापारा के आम बगीचा में ले जाकर जबरन तीन बार बलात्कार किया और पीडिता को रात भर वही रखा था ।फिर सुबह करीब तीन बजे अपने ग्राम कटौद ले गया जहां नितिश सिदार के माता पिता पिडिता कॊ  घर से भगा दिये नितिश सिदार अपनी मोटर सायकल को चालू कर पीडिता को अकेली छोड़कर भाग गया।पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन एवं महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण के आदेश प्राप्त होने पर थाना प्रभारी डभरा द्वारा मामले में विशेष रूची लेकर आरोपी का पतासाजी किया गया ।आरोपी नितिश सिदार पिता प्यारेलाल उर्फ बौरा सिदार उम्र 22 वर्ष साकिन कटौद थाना डभरा को अभिरक्षा में लेकर बारिकी से पूछताछ करने पर  पीड़िता को जबरन बैठाकर भगा ले जाकर जबरदस्ती पीड़िता के साथ  बलात्कार करना स्वीकार किया,आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया|
continue reading
गुम हुए 07 लाख का मोबाईल हुआ बरामद, कोरिया पुलिस ने लोगो के चेहरों पर लौटाई खुशी

गुम हुए 07 लाख का मोबाईल हुआ बरामद, कोरिया पुलिस ने लोगो के चेहरों पर लौटाई खुशी

Sawankumar 27-Nov-2021 120

जिला कोरिया में पुलिस विभाग द्वारा गुम हुए मोबाईलों को खोजने का अभियान पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के दिशा निर्देशन में सायबर सेल द्वारा लगातार चलाया जा रहा है। इसी अनुक्रम में सायबर सेल के द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों एवं सीमावर्ती राज्य मध्यप्रदेश के जिलो से भी गुम हुए मोबाईल कुल 50 नग जुमला कीमती लगभग 7.00 लाख रूपये का रिकवर किया गया। जिसमें से 15 नग मोबाईलों को आज दिनांक 27.11.2021 को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा उनके मालिकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुलाकर सुपुर्द किया गया। शेष मोबाईल को प्रार्थीगण सायबर सेल, पुलिस लाईन बैकुण्ठपुर से संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।  पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि अभी तक कुल मिलाकर 200 से अधिक मोबाईल रिकव्हर कर प्रार्थियों को विपरीत किये जा चुके है और यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा । मोबाईल गुम होने पर उसके मिलने की संभावना नहीं होना मान चुके प्रार्थीगणों को उनका गुमा मोबाईल मिलने से उनके चेहरे खुशी से चमक रहे थे और उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक को मोबाईल खोजने के लिए हृदय से धन्यवाद दिये। जिला कोरिया एवं अन्य जिलो से मोबाईल खोजने में साईबल सेल से प्रआर सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, आर. राघवेन्द्र पुरी की भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आम जनता को यह हिदायत भी दी गई कि यदि किसी व्यक्ति को कोई मोबाईल गिरा हुआ मिलता है तो वह उसे तुरंत पास के थाने में ले जाकर जमा करवाये साथ ही बिना बिल के कोई भी मोबाईल ना खरीदे।

continue reading
अवैध रूप से महंगी ब्राण्ड के अंग्रेजी शराब की तस्करी करते 02 शराब तस्कर गिरफ्तार

अवैध रूप से महंगी ब्राण्ड के अंग्रेजी शराब की तस्करी करते 02 शराब तस्कर गिरफ्तार

Sawankumar 24-Nov-2021 86
       आरोपियान मध्य-प्रदेश से शराब लाकर कर रहे थे अवैध रूप से तस्करी।*

आरोपियान अलग - अलग बोरियों में छिपा कर रखें थे शराब।*

मुखबीर की सूचना पर सायबर सेल एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्यवाही।*

घटना में संलिप्त आरोपी गणेश जैन है सी.आर.पी.एफ. का बर्खास्त कर्मचारी।*

    आरोपी गणेश जैन को माह अगस्त-2021 में बिलासपुर में आबकारी विभाग बिलासपुर की टीम द्वारा शराब तस्करी करते किया गया था गिरफ्तार, जिसमें आरोपी रह चुका है जेल निरूद्ध।*

आरोपी गणेश जैन को बिलासपुर में शराब तस्करी के मामले मंे गिरफ्तार करने के पश्चात् सी.आर.पी.एफ. द्वारा किया गया था बर्खास्त।*

आरोपियों के कब्जे से महंगे ब्राण्ड (ब्लैक लेबल/रेड लेबल कंपनी) का कुल 08 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 4,00,000/- रूपये किया गया है जप्त।*

आरोपियों से जप्त शराब है मध्य - प्रदेश राज्य निर्मित।*

आरोपियों के कब्जे से शराब तस्करी में प्रयुक्त इण्डिगो कार क्रमांक सी जी/04/एच बी/7781 कीेमती लगभग 2,00,000/- रूपये को भी किया गया है जप्त।*

आरोपियों से जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 6,00,000/- रूपये।*

आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 595/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत किया गया है अपराध पंजीबद्ध।*

अवैध रूप से शराब की तस्करी, खरीदी एवं बिक्री करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार रहेगा जारी।* 
 
विवरण - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है। इसी तारतम्य में दिनांक 23.11.2021 को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्र में दो व्यक्तियों द्वारा कार में शराब की तस्करी की जा रहीं है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी सायबर सेल श्री गिरीश तिवारी एवं थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री सत्य प्रकाश तिवारी को आरोपियों को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर सायबर सेल एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम द्वारा कार एवं व्यक्तियों की पतासाजी करना प्रारंभ करते हुए कार एवं व्यक्तियों को चिन्हांकित कर थाना सिविल लाईन क्षेत्र के अशोका हाॅस्पिटल पास पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम गणेश जैन एवं शेख मुईन होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर अलग - अलग बोरियों में शराब की पेटी रखा होना पाया गया। जिस पर टीम द्वारा शराब परिवहन करने के संबध में व्यक्तियों से वैध दस्तावेज की मांग की गई, परंतु उक्त व्यक्तियों द्वारा शराब परिवहन करने के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम द्वारा दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से महंगी ब्राण्ड (ब्लैक लेबल/रेड लेबल कंपनी) का कुल 08 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 4,00,000/- रूपये एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त इण्डिगो कार क्रमांक सी जी/04/एच बी/7781 जुमला कीमती लगभग 6,00,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 595/21 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। 
 
*आरोपी गणेश जैन सी.आर.पी.एफ. का बर्खास्त आरक्षक है। आरोपी गणेश जैन को अगस्त - 2021 में शराब तस्करी करने के मामले में बिलासपुर में आबकारी विभाग बिलासपुर की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जिसमंे आरोपी जेल निरूद्ध रह चुका है। इसी प्रकरण में गिरफ्तारी पश्चात् आरोपी गणेश जैन को सी.आर.पी.एफ. से बर्खास्त किया गया था।*
 
*गिरफ्तार आरोपी*
 
*01. गणेश जैन पिता रामानंद जैन उम्र 35 साल निवासी रिद्धी-सिद्धी गार्डन के पास महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।*
 
*02. शेख मुईन पिता शेख रहीम उम्र 32 साल निवासी संतोषी नगर मस्जिद के पास थाना टिकरापारा रायपुर*
 
*कार्यवाही में निरीक्षक गिरीश तिवारी प्रभारी सायबर सेल, निरीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी थाना प्रभारी सिविल लाईन, उपनिरीक्षक विनोद कश्यप थाना सिविल लाईन, सायबर सेल से  प्र.आर. सरफराज चिश्ती, आर. राजिक खान, दिलीप जांगडे, प्रमोद बेहरा एवं सबरूद्दीन खान थाना न्यू राजेन्द्र नगर की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*
continue reading
अवैध नशीली दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार, थाना चिरमिरी की कार्यवाही

अवैध नशीली दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार, थाना चिरमिरी की कार्यवाही

Sawankumar 23-Nov-2021 111
कोरिया - पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह के द्वारा ऑपरेशन निजात के तहत अवैध नशा कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने पर नगर पुलिस अधीक्षक पी पी सिंह द्वारा निर्देशित करने पर थाना प्रभारी निरीक्षक के0 के0 शुक्ला द्वारा टीम गठित किया गया।
 
थाना क्षेत्र चिरमिरी क्षेत्र में दिनांक 22.11. 2021 को सउनि धनंजय सिंह द्वारा टाउन भ्रमण के दौरान जरिए मुखबीर सूचना मिला की ईटा भट्ठा दफाई हल्दीबाडी का अजय कुमार नवरत्न उर्फ सोनू ईटा भट्ठा दफाई शंकर मंदिर के पास आम जगह में अपनी मोटरसाइकिल में नशीला इंजेक्शन टेबलेट कब सिरप लेकर घूम कर बिक्री कर रहा है जिसकी सूचना पर गवाह को लेकर ईटा भट्ठा दफाई शंकर मंदिर के पास रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी अजय कुमार नवरत्न अपने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 16 डी 1793 को लेकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी की तलाशी में आरोपी के कब्जे से नशीली दवाई एवं इंजेक्शन बिक्री रकम ₹7000 तथा मोटरसाइकिल में रखा एक काले रंग का बैग जिसे तलाशी लेने पर आरोपी अजय कुमार नवरत्न पिता स्व0 पंचम लाल जाति सतनामी उम्र 32 साल निवासी ईटा भट्ठा दफाई हल्दीबाड़ी चिरिमिरी के बैग से मादक पदार्थ नशीला स्पाइजमो कैप्सूल 256 नग कीमती 2144 रुपए, अल्प्राजोलम टेबलेट 700 नग कीमती 1773 रुपए, रेक्सोंजेसिक इंजेक्शन एम्पुल 20 मिनट 2ml वाला कीमती ₹600, एविल इंजेक्शन वायल 20 नग 10ml वाला कीमती 380 रुपये, कफ सिरप 20नग 100ml वाला कीमती ₹2980 कुल कीमती 7877 रुपए को जप्त किया गया तथा औषधि निरीक्षक के समक्ष जब्त तक कर सील बंद किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 21c, 22c एनडीपीएस एक्ट के तहत पाए जाने से आरोपी को दिनांक 22.11.2021 को गिरफ्तार किया जाकर थाना चिरमिरी में अपराध क्रमांक 490/ 2021 धारा 21सी, 22सी एनडीपीएस एक्ट कायम कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है उक्त कार्यवाही में निरीक्षक के के शुक्ला, सउनि धनंजय सिंह ,प्रधान आरक्षक संदीप बागी, आरक्षक कमलेश सोनवानी, संतोष गौतम, अमित जैन, संजय पाण्डेय सैनिक रामजी गुप्ता व रत्नेश का सराहनीय योगदान रहा।
continue reading
चार पहिया वाहन में गांजा की तस्करी करते आरोपी अब्दुल ऐहेतेशाम गिरफ्तार, तस्कर के कब्जे से 09 किलोग्राम गांजा जप्त

चार पहिया वाहन में गांजा की तस्करी करते आरोपी अब्दुल ऐहेतेशाम गिरफ्तार, तस्कर के कब्जे से 09 किलोग्राम गांजा जप्त

Sawankumar 22-Nov-2021 100
रायपुर-  पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को शासन के मंशानुसार मादक पदार्थ गांजा की खरीदी-बिक्री, तस्करी एवं इस व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर मादक पदार्थ गांजा का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 21.11.2021 को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने टाटा एस वाहन में गांजा रखा है तथा बिलासपुर की ओर से रायपुर आ रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सायबर सेल एवं थाना गंज की संयुक्त टीम को आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा थाना गंज क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह स्थित ओव्हर ब्रीज के पास उक्त व्यक्ति व वाहन को पकड़ने हेतु ट्रैप पार्टी लगाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को चिन्हांकित कर वाहन को आता देखकर रूकवाया गया। वाहन के अंदर एक व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना नाम अब्दुल ऐहेतेशाम निवासी टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा टाटा एस वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में 02 पैकेट गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी अब्दुल ऐहेतेशाम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *09 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 1,00,000/- (एक लाख रूपये) एवं गांजा तस्करी में प्रयुक्त टाटा एस वाहन क्रमांक सी जी/04/एन ए/0774* को जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 249/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। 
 
गिरफ्तार आरोपी - अब्दुल ऐहेतेशाम पिता अब्दुल गफ्फार खान उम्र 25 साल निवासी संतोषी नगर जोगी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।* 
 
कार्यवाही में निरीक्षक गिरीश तिवारी प्रभारी सायबर सेल, निरीक्षक दुर्गेश रावटे थाना प्रभारी गंज, उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह ठाकुर थाना गंज, सायबर सेल से प्र.आर. जमील खान, कुलदीप द्विवेदी, आर. अनुप मिश्रा, संदीप सिंह एवं संतोष सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*
continue reading
प्रेमिका, पत्नी एवं अपनी पुत्री की बेरहमी से हत्या कर फरार आरोपी छत्रपति वर्मा को रघुनाथनगर पुलिस ने मध्यप्रदेश के मंडला से किया गया गिरफ्तार

प्रेमिका, पत्नी एवं अपनी पुत्री की बेरहमी से हत्या कर फरार आरोपी छत्रपति वर्मा को रघुनाथनगर पुलिस ने मध्यप्रदेश के मंडला से किया गया गिरफ्तार

Sawankumar 17-Nov-2021 120
आप को बता दे कि दिनांक 21.07.021 को अरोपी छत्रपति वर्मा अपने प्रेमिका ललिता देवागंन का वाड्रफनगर किराये के रूम में तथा अपनी पत्नी गायत्री वर्मा एवं लड़की किरन का बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर शव को घर में ही बंद कर फरार हो गया था, जिस पर थाना रघुनाथनगर में अपराध क्रमांक 113/021 धारा 302, 201 भादवि का एवं चौकी वाड्रफनगर, थाना बसंतपुर में अपराध कमांक 114/021 धारा 302, 201 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
 
पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर श्री रामकृष्ण साहू भा.पु.से. द्वारा आरोपी छत्रपति वर्मा की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर श्री अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी रघुनाथनगर निरीक्षक कृष्णा पाटले व उपनिरीक्षक श्री विनोद पासवान  एवं अन्य पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दिगर राज्य उ०प्र० म०प्र०, महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तराखण्ड रवाना किया गया, जो फरार आरोपी छत्रपति वर्मा पिता शंखलाल कुशवाहा, उम्र 32 वर्ष, साकिन सोनहत, थाना रघुनाथनगर को दिनांक 15.11.021 को म०प्र० के मण्डला से गिर किया गया है, आरोपी से पूछताछ पर बताया कि उसे उसकी प्रेमिका ललिता देवांगन 01 घड़ा सोने का सिक्का देने को बोली थी, जो नहीं दे रही थी, तथा पूरा खर्चा आरोपी से करवाती थी, इसलिए उसकी हत्या समोसा के चटनी में नींद की गोली को मिलाकर खिलाया और बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दिया है एवं पत्नी गायत्री को अपने पिता से अवैध संबंध होने के शक पर नींद की गोली खिलाकर चाकू से गला रेतकर हत्या करना बताया है तथा लड़की किरन को भी चाकू से गला रेतकर हत्या करना बताया है। संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक कृष्णा पाटले थाना प्रभारी रघुनाथनगर, उप निरीक्षक विनोद पासवान एवं सायबर सेल बलरामपुर से राजकिशोर पैकरा, अमित निकुंज, आरक्षक संजय जायसवाल, अंकित जायसवाल, शिव पटेल, आकाश तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।
continue reading
अवैध शराब की तस्करी करते दो आरोपियों को मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार.

अवैध शराब की तस्करी करते दो आरोपियों को मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार.

Sawankumar 16-Nov-2021 117
आप को बता दे  पुलिस अधीक्षक कोरिया  संतोष कुमार सिंह द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा शराब पर कार्यवाही करने निर्देशित किया जा रहा था उसी तारतम्य में थाना मनेंद्रगढ़ में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की पंकज गुप्ता अपने बिना नंबर की स्कूटी में एक लड़के को बैठा कर मध्य प्रदेश से शराब लेकर बिक्री करने हेतु मिलन पथरा चोघड़ा मार्ग से बस स्टैंड की ओर आ रहा है। उपरोक्त सूचना से तत्काल  पुलिस अधीक्षक कोरिया  संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनेंद्रगढ़  राकेश कुमार कुर्रे के निर्देशन में थाना मनेंद्रगढ़ टीम मुखबिर के बताए अनुसार रवाना हुई तथा दूर से एक स्कूटी आते दिखी जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया स्कूटी को पंकज गुप्ता चला रहा था स्कूटी के पीछे एक लड़का दो बोरी बंडल को पकड़ा मिला । पंकज गुप्ता से पूछताछ करने पर मध्य प्रदेश से शराब खरीद कर बिक्री हेतु अपने होटल में ले जाना बताया।पीछे बैठे लड़के ने अपना नाम ओम केवट बताया बोरे की तलाशी लेने पर दोनों बोरों से 24 नग रॉयल स्टेज अंग्रेजी शराब कुल 18 लीटर कीमती 25680 रुपये बरामद हुए आरोपियों के पास उक्त शराब के संबंध में कोई वैधानिक दस्तावेज नहीं होने से उपरोक्त शराब व घटना में प्रयुक्त स्कूटी को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायिक रिमांड पर  पेश किया गया।
 
 
continue reading
क्रिकेट मैच में सट्टा संचालित करते क्रिकेट सटोरिया गिरफ्तार, सटोरिये से नगदी 3,63,470/- रूपये, मोबाईल फोन, लैपटाॅप सहित पेन ड्राईव किया गया जप्त

क्रिकेट मैच में सट्टा संचालित करते क्रिकेट सटोरिया गिरफ्तार, सटोरिये से नगदी 3,63,470/- रूपये, मोबाईल फोन, लैपटाॅप सहित पेन ड्राईव किया गया जप्त

Sawankumar 16-Nov-2021 89
रायपुर शहर में क्रिकेट मैचों में बडे पैमाने पर सट्टा खिलाने कि सूचनाएं मिलने पर पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों को क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने - अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर क्रिकेट सट्टा खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित कर इस व्यवसाय से जुड़े लोगों पर लगातार नजर रखीं जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 16.11.2021 को थाना देवेन्द्र नगर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि क्रिकेट मैच के दौरान थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत सेक्टर - 05 स्थित एक मकान में एक व्यक्ति द्वारा मोबाईल फोन में सट्टा का संचालन किया जा रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सटोरिये को रंगे हाथ पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मकान को चिन्हांकित कर मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान के अंदर एक व्यक्ति उपस्थित पाया गया जिसने पूछताछ में अपना नाम दीपक संघानी निवासी देवेन्द्र नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दीपक संघानी के मोबाईल को चेक करने पर उसके द्वारा मोबाईल फोन में सट्टा संचालित करना पाया गया। जिस पर दीपक संघानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *नगदी रकम 3,63,470/- रूपये, 01 नग मोबाईल फोन, 01 नग लैपटाॅप एवं 01 नग पेन ड्राईव जुमला कीमती 4,39,470/- रूपये* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में 179/21 धारा 4(क) जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के साथ ही आरोपी के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही की गई। 

*गिरफ्तार आरोपी - दीपक संघानी पिता स्व0 जयंतीलाल संघानी उम्र 48 साल निवासी सेक्टर 05 मकान नंबर डी- 267 थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।*
continue reading
लाखों के मादक पदार्थ के तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार

लाखों के मादक पदार्थ के तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार

Sawankumar 16-Nov-2021 105

महासमुंद से,रिपोर्ट-लोकनाथ खुंटे 


 
 
 
 
आप को बता दे  महासमुंद जिले के सिंघोड़ा पुलिस ने गांजे को लेकर बड़ी कार्रवाई की है....पुलिस ने 
3 क्विंटल 90 किलो गांजे के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार  किया है...जो एक पिकअप वाहन में कद्दू की सब्जी के नीचे गांजा छिपाकर ले जा रहे थे....NH-53 में ग्राम बटकी के पास आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है....जब्त गांजे की कीमत 78 लाख रुपए बताई जा रही है....एसपी दिव्यांग कुमार पटेल ने मामले का खुलासा किया है....उन्होंने बताया कि, आरोपियों का नाम जय प्रसाद राजवाड़े और अरविंद राजवाड़े है जो मूलतः अंबिकापुर जिला सरगुजा के निवासी है...आरोपी ओड़िशा से गांजा लाकर अंबिकापुर ले जाने के फिराक में थे....जिसे सूचना पर सिंघोड़ा पुलिस ने धर दबोचा है.....सिंघोड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की है.....
continue reading
पत्रकार बनकर कर रहे थे अवैध उगाही...ग्रामीण क्षेत्रों में कर रहे थे अवैध उगाही... पहुंच गए सलाखों के पीछे...

पत्रकार बनकर कर रहे थे अवैध उगाही...ग्रामीण क्षेत्रों में कर रहे थे अवैध उगाही... पहुंच गए सलाखों के पीछे...

Ibtesam Deshmukh 15-Nov-2021 116

रायगढ़: पत्रकार बनकर अवैध उगाही करने वाले चार लोगों को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूमकर लगातार उगाही कर रहे थे।जिले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के निर्देशन पर चलाये जा रहे “पुलिस जन चौपाल” में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा गांवों में अंध विश्वास फैलाने वाले, चिटफंड, लाटरी, ईनामी कूपन, सोना-चांदी चमकाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों तथा जुआ-सट्टा, अवैध शराब व किसी भी अवैधानिक कृत्यों की सूचना शीघ्र पुलिस को दिये जाने कहा जा रहा है। पुलिस को जागरूक नागरिकों से महत्वपूर्ण सूचनाएं भी प्राप्त हो रही है। इसी कड़ी में कुछ गांवों में बाहर से आकर लोगों को पुलिस व प्रेस के सदस्य बताकर जबरन रूपये की वसूली करने की सूचना थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक उत्तम साहू को मिली। थाना प्रभारी तत्काल अपने स्टाफ के साथ गांव जाकर तस्दीक किया, ग्रामीणों से पूछताछ कर आरोपियों द्वारा अवैध रूप से डरा धमकाकर उगाही करने की जानकारी मिली।


वहीं वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश, मार्गदर्शन पर आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज ढिया गया है। घटना के संबंध में थाना भूपदेवपुर में ग्राम झिटीपाली के जयनारायण डनसेना पिता स्व. प्रहलाद डनसेना उम्र 57 वर्ष द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 13.11.2021 को अपने होटल में था कि शाम करीब 17.00 बजे बस्ती तरफ से ग्रे कलर की आल्टो कार नं CG13 AF-3294 में चार लोग होटल के पास आये और होटल मालिक कौन है कहकर पूछताछ कर होटल में शराब बिक्री करते हो हम लोग पत्रकार एवं पुलिस वाले हैं, कार्यवाही कर जेल भेज देंगे कहकर डराने धमकाने लगे और 15,000 रूपये की मांग करने लगे। जब जयनारायण डनसेना उन्हें 5,500 रूपये दिया तो किसी को मत बताना कहकर बिंजकोट, जबलपुर की ओर चले गये। वे लोग जबलपुर के महिलाओं को भी डरा धमका कर रकम वसूल करने की जानकारी हुई है। रिपोर्टकर्ता के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अप. क्रमांक 237/21 धारा 384, 34 भादवि पंजीबध्द कर थाना प्रभारी भूपदेवपुर द्वारा आरोपियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ करने पर आरोपीगण फर्जी पुलिस व पत्रकार बनकर ग्रामीणों से रकम वसुली करना स्वीकार किये हैं । आरोपियों के कब्जे से वसूली की रकम 10,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त आल्टो कार नं CG13 AF-3294 एवं 04 नग मोबाइल को जप्त किया गया है ।
continue reading
राजधानी में रवि-आसिफ का सट्टा गैंग फिर सक्रिय

राजधानी में रवि-आसिफ का सट्टा गैंग फिर सक्रिय

Ibtesam Deshmukh 15-Nov-2021 80

 रायपुर : मुख्यमंत्री की फटकार के बाद पुलिस राजधानी सहित प्रदेश में नशा और हुक्का परोसने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। लेकिन सट्टा और जुआ जैसे अवैध कारोबारों पर पुलिस की पकड़ फिर ढीली हो गई है। नतीजा सट्टेबाज, बुकी और खाईवाल राजधानी और प्रदेश के दूसरे बड़े शहरों में फिर सक्रिय हो गए हैं। क्रिकेट में सट्टा का बड़ा दांव चल रहा है। पहले आईपीएल और अब टी-20 वल्र्ड कप में सटोरियों ने एप और वेबसाइट के माध्यम से जमकर दांव खेला। पुलिस मुखबीर की मदद से एक दो कार्रवाई ही कर पाई, ज्यादातर बुकी और सटोरिए पुलिस से बचकर जगह-जगह बदल-बदल कर सट्टा खिलाते रहे।

राजधानी पुलिस ने पिछले महीने कुछ सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई की थी लेकिन वे सभी एक-दो दिन में ही जमानत पर बाहर आ गए और फिर से धंधे में लग गए। रवि साहू का सट्टा गैंग राजधानी के हर कोने में एक्टिव है। अनिल आलू के गुर्गे उसके निर्देश पर अपना कारोबार संचालित कर रहे हैं। पुलिस आज तक उसे पकड़ नहीं पाई है। इसी तरह आसिफ और मुनाफ का गांजा गैंग भी सक्रिय है। पुलिस अगर कार्रवाई करती भी है तो इनके गुर्गे ही धरे जाते हैं और ये बड़े गैंगबाज पकड़ से बाहर होते हैं। पुलिस इन पर हाथ नहीं डालती है। इसका नतीजा कार्रवाई के बाद भी सट्टा, जुआ और गांजे के अवैध धंधे रुक नहीं रहे हैं

वहीं पुलिस की पकड़ से बचने सटोरिए और बुकी अब सट्टा खिलाने का तरीका रोज बदल रहे हैं। सट्टा खिलाने के लिए अब होटल या बड़े घरों को छोड़कर चलती कार में एप के माध्यम से सट्टा खिला रहे हैं। पुलिस ने पिछले दिनों ऐसे कई सटोरियों को गिरफ्तार किया था जो लक्जरी कार में घुम-घुमकर सट्टा खिला रहे थे। राजधानी से बाहर भी दुर्ग और महासमुंद पुलिस ने भी चलती कार में सट्टा खिलाते सटोरियों को पकड़ा था। जगह बदल-बदल कर सट्टा खिलाने से सटोरिए प्राय: पुलिस से बचे रहते हैं। इंटरनेट नेटवर्क के चक्कर में ही एक जगह पर ज्यादा देर तक खड़े रहने पर ही संदेह के आधार पर पुलिस कभी-कभार ऐसे सटोरियों तक पहुंच पाती है।

continue reading


dpboss