Breaking News
अपराध
4 अलग अलग चोरी के मामले के आरोपी चढ़े चिरमिरी पुलिस के हत्थे
अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी... निकला कातिल..
कवर्धा / छत्तीसगढ़
वन परीक्षेत्र खडगांव द्वारा बड़ी कार्रवाई सागवान की लकड़ी परिवहन करते अपराधियों को धर दबोचा
कोरिया। वन मंडल बैकुंठपुर अंतर्गत वन परिक्षेत्र खड़गवां में इन दिनों अवैद्य लकड़ी कटाई पर वन परिक्षेत्र द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है और समस्त बीट अंतर्गत वन परिक्षेत्र के विभिन्न स्थलों में वन परिक्षेत्र अधिकारी खड़गवां द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है।

नकली सोने बेचने वाले गिरोह का खुलासा, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्रेकिंग जांजगीर चांपा - ,,,

तोंगपाल में लगभग 10 लाख रूपये के गांजा के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार
4 करोड़ 67 लाख रुपए का गांजा जब्त, 9 आरोपियों को भेजा गया जेल,गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
लगातार पुलिस कार्यवाही के बाद भी नहीं थम रही क्षेत्र मे अवैध नशा तस्करी का मामला छ्,ग, की सबसे बड़ी कार्यवाही गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. जिले से बड़ी खबर निकालकर आ रही है जहां मरवाही गौरेला पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गांजा तस्करों से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है. जब्त गांजे की कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है. पुलिस ने मामले में अलग- अलग जगहों से कुल 9 तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मे तस्करी के इस मामले को छः,ग, के अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है।

भारी मात्रा में कबाड़ से भरी ट्रक को परिवहन करते पुलिस ने किया जप्त
कोरिया/ जिला कोरिया के वर्तमान पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा अवैद्य कबाड़ एवं समस्त प्रकार के अवैद्य कारोबार एवं कारोबारियों पर सख़्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां कोरिया पुलिस प्रशासन सशक्त हुए कड़ी जांच पड़ताल एवं कार्यवाही भी कर रही है।


मनेन्द्रगढ़ में अवैध कोयला परिवहन पर वन परिछेत्र मनेंद्रगढ़ विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही
आई.पी.एल के मैच में चल रहे सट्टा पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही
बस्तर,जगदलपुर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जगदलपुर में आई0पी0एल0 2022 के मैच में सट्टा खेलाने वाले सटोरिये पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है । ज्ञात हो कि थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि शहर में किसी व्यक्तियो के द्वारा आई0पी0एल0 20-20 मैच में मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन तरीके से रूपये पैसे का दाॅव लगाकर सट्टा खेलाया जा रहा है ।

सूचना पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर रेड कार्यवाही हेतु शहर में रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा दंतेश्वरी मंदिर के सामने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर मौके पर मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाईन तरीके से सट्टा खेलाते हुए रंगे हाथ पकडा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम गौरव सिंह उर्फ जयराज सिंह निवासी छिंदगढ़ जिला सुकमा का होना जिसकी तलाशी लेने पर इसके पास 01 मोबाईल फोन जिसमें आनलाईन सट्टे की बुंकिंग किया जा रहा था एवं नगद राशि 9,000/-रूपये बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्व थाना कोतवाली में धारा - 4 (क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर मामले में गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है ।
सिर में पत्थर पटक कर पति की हत्या करने वाली पत्नि गिरफ्तार
राजधानी रायपुर के थाना उरला पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सरोरा बस्ती एकता चौक के पास किशुन साहू के घर में किराये से रहने वाला किराएदार उमेश कुमार ध्रुर्वे संदिग्ध हालत में घर में मृत अवस्था में पड़ा है तथा उसके शरीर में चोट का निशान है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान स्थित मकान में जाकर देखने पर पाया गया कि मृतक उमेश कुमार ध्रुर्वे मृत अवस्था में पड़ा है तथा उसके शरीर में चोट का निशान है।
खड़गवां रेंज की अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई
आपको बता दे की कोरिया जिले के वन मंडल अंतर्गत खड़गवां रेंज के शाल्हि खड़गवां बिट में अवैध गिट्टी बोल्डर परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब किया गया


बिलासपुर/ सरकण्डा पुलिस ने 6 अलग अलग मामलों का किया खुलासा... पुलिस में आरोपी सहित शराब,चोरी का सामान और हथियार को किया बरामद...
बिलासपुर/ सरकण्डा पुलिस ने 6 अलग अलग मामलों का खुलासा किया है। 4 मामलों में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर दो अलग अलग मामलों में नाबालिक सहित चार अलग अलग मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताते की पुलिस ने शराब चोरी का सामान, हथियार बरामद किया है। वही सीएसपी स्नेहिल साहू ने बताया कि धीरेन्द उर्फ टिंकू वैष्णव निवासी अटल आवास सरकंडा, सोनू श्रीवास लिंगियाडीह निवासी, सूरज दास मानिकपुरी लिंगियाडीह ,निवासी आदतन आरोपी है। जिनके खिलाफ 4 अलग अलग मामले थाना सरकंडा में दर्ज थे। जिन्हें पुलिस तलाश कर रही थी। जिन्हे सुर्तो से मिली जानकारी के अनुसार धर दबोचा गया। वही इनके विरुद्ध प्रार्थी कुलदीप श्रीवास एवं वर्षा चौहान ने थाने आकर शिकायत की थी कि टिंकू सूरज एवं सोनू द्वारा हथियार लेकर धमकाया चमकाया गया और मोबाइल चोरी कर लिया गया। जिसके बाद तीनो को गिरफ्तार कर हथियार एवं मोबाइल जप्त कर विधिवत कार्यवाही किया गया। साथ ही एक मारपीट एवं जानलेवा हमला करने के मामले में प्रार्थी सचिन जायसवाल के शिकायत पर सुमेश कश्यप निवासी रतनपुर एवं नसरुद्दीन निवासी गरियाबंद को गिरफ्तार किया गया।वहीं एक चोरी के मामले में प्रार्थी सुनीता जायसवाल के शिकायत पर अरविंद मसीह निवासी खमतराई एवं एक नाबालिक को गिरफ्तार कर किया गया है।
77 लाख की गड़बड़ी करने वाले धान खरीदी केंद्र प्रभारी पर 420 का मामला दर्ज,
लकड़े को पिटकर 22 हज़ार रुपए लुटे, लड़की को जंगल तक घसीटा, 7 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा/ पेट्रोल पंप में गोली चलाने वाले तीन गिरफ्तार, लूट के नियत से पहुंचे थे पेट्रोल पंप, दो देशी कट्टा और 12 जिंदा कारतूस जब्त
कोरबा। दो दिन पहले पेट्रोल पंप में गोली चलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनो आरोपी लूट के नियत से योजना बनाकर पहुंचे थे। लेकिन लूट की घटना को अंजाम नहीं दे सके लेकिन सेल्समेन पर फायरिंग जरूर कर दी।
बिलासपुर/IPL में चल रहा था सट्टा, खटीक मोहल्ला से युवक गिरफ्तार, 5 लाख का सट्टा पट्टी जब्त, 32 इंच एलईडी टीवी और ₹20000 नगद जब्त
बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने टिकरापारा के खटीक मोहल्ला से 5 लाख का सट्टा पट्टी, LED टीवी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी IPL के मैच में सट्टा खिला रहा था।संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02/04/22 को मुखबिर से सूचना मिली की कोई व्यक्ति खटीक मोहल्ला टिकरापारा में आईपीएल क्रिकेट मैच पर रुपयों पैसे का दाव लगवा कर सट्टा खेला रहा है। सूचना पर आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने टीम गठित कर उप निरीक्षक मनीष कांत के हमराह आरक्षक 1116 गोकुल जांगड़े, साइबर यूनिट से उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा, प्रधान आरक्षक देवमून सिंह, आरक्षक अतुल सिंह, आरक्षक दीपक उपाध्याय, आरक्षक बलवीर सिंह के साथ रवाना किया गया। मुखबिर के बताए स्थान खटीक मोहल्ला टिकरापारा गए जहां पर बजरंगबली मंदिर के पास अजय खटीक पिता बसंत खटीक उम्र 34 साल निवासी बजरंगबली मंदिर के पास आईपीएल मैच में सट्टा लगवा रहा था। जिसके कब्जे से एक एम आई का 32 इंच का टीवी तथा ₹20000 नगद और 5 लाख रूपए के लगभग सट्टा पट्टी, एक ओप्पो का मोबाइल फोन, डॉट पेन जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
नाम आरोपी – अजय खटीक पिता बसंत खटीक उम्र 34 साल निवासी बजरंगबली मंदिर के पास खटीक मोहल्ला टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मनीष कांत, उप निरीक्षक रविंद्र यादव, आरक्षक गोकुल जांगड़े आरक्षक प्रेम सूर्यवंशी साइबर यूनिट के उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा प्रधान आरक्षक देव मून सिंह , आरक्षाका अतुल सिंह आरक्षक दीपक उपाध्याय, आरक्षक बलवीर सिंह, निखिल जाधव विवेक राय,का विशेष योगदान रहा।
धमतरी पुलिस ने किया IPL मैच में सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को सट्टा, जुआ,अवैध कारोबार पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।
इसी तारम्य में आज कोतवाली क्षेत्र में चल रहे आईपीएल मैच में सट्टा पट्टी लिख रहे दो सटोरिया को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जिसके पास से हजारो रूपए की सट्टा पट्टी,दो मोबाईल और करीब 17 हजार रूपये नगद बरामद किया गया है
इस कार्यवाही के बाद से आईपीएल मैच पर सट्टा पट्टी लिख रहे सटोरियो में हडकंप मच गया है।
गणेश चौक के पास धरम सोनकर पिता धनेश सोनकर उम्र 38 वर्ष साकीन ब्रह्म चौक गोकुलपुर धमतरी एवं दिलीप सोनकर पिता स्व.सुरेश सोनकर उम्र 24 वर्ष साकीन गणेश चौक धमतरी व्दारा आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा पट्टी लिखने की सुचना मिली थी सुचना पर कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची,जहां पर धरम सोनकर एवं दिलीप सोनकर दोनो आरोपियों को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ घेराबंदी कर पकड़ा गया।
जप्ती सामान-सटोरिया दिलीप के पास से एक मोबाइल,नगदी रकम 8000/- रूपए एवं सट्टा पट्टी, एवं धरम सोनकर के पास से एक मोबाइल,नगदी रकम 9000/- कुल टोटल जुमला 17000/- रूपए एवं लाखों के सट्टा पट्टी बरामद किया गया है।
थाना सिटी कोतवाली द्वारा दोनो सटोरियों के खिलाफ धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।
उक्त कार्यवाही में उनि.रमेश साहू,सउनि. अमित सिंह, प्रआर. दिनेश तुरकाने, प्रआर. हरीश साहू, आर.बृजेश वैष्णव, आर.नितेश वर्मा, म.आर.जागृति शर्मा का विशेष योगदान रहा।
सूरजपुर जिले के जरही नगर पंचायत में ऊर्जा नगर कॉलोनी में एक 17 वर्षीय लड़की की बलात्कार कर फांसी में लटकाया गया पूरे जरही नगर वासियों में भारी आक्रोश
सूरजपुर जिले का ऊर्जा नगर कॉलोनी का एक बहुत ही बड़ा दर्दनाक मामला सामने आया है जो कि आमजन को झकझोर कर देने वाला घटना घटा है एसईसीएल कर्मी बलराम दास की पुत्री जो 12वीं की छात्रा थी इंप्रेस दास जो कि कल शाम से अपने घर की दरवाजा नहीं खोल रही थी इसके बाद उनके पास पड़ोस के लोग पुलिस को सूचना दिए तब जाकर पता चला मृतक इंप्रेस दास जो कि 17 वर्ष है पंखे में लटकी मिली । जिसका संदेह कॉलोनी का एक लड़का जिसका नाम बाबा खान है। और एक लड़का मयंक पांडे है। पर सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा है कि शक के घेरे में बाबा खान नाम सामने आ रहा है कि बलात्कार कर फांसी पर लटका कर मार डाला है और एक मयंक पांडे नाम का लड़का है उसे भी फसाने का कोशिश किया गया है पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है जब तक पीएम रिपोर्ट नहीं आ जाता और फॉरेंसिक टेस्ट सामने नहीं आ जाता तब तक किसी भी नतीजे पर पर खुलकर पुलिस वाले नहीं बता पा रहे हैं।
आम तोड़ने की वजह से दो बच्चों को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
नाबालिग बालिका को भगा ले जाने वाले को 24 घंटे के अंदर बरामद कर आरोपी को रिमांड पर भेजा
आप को बता दे कि दिनांक 21 मार्च 2022 को प्रार्थी द्वारा थाना आकर जवानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है की रिपोर्ट पर थाना चिरमिरी में अपराध क्रमांक 203 /2023 धारा 363 भारतीय दंड विधान कायम कर विवेचना पातासाजी में लिया गया तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया जो मामला नाबालिक बालिका के अपहरण से संबंधित होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा मामले की गंभीरता को लेकर तत्काल बालिका के बरामदगी एवं अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करने का निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पीपी सिंह के मार्गदर्शन पर टीम गठित कर अपहृत बालिका एवं अपहरणकर्ता का पता तलाश करने एक टीम गठित किया गया जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक केके शुक्ला प्रधान आरक्षक संदीप बागीस राजीव महेश आरक्षक अशोक मलिक संजय पांडेय तथा महिला आरक्षक राधा सिंह को शामिल कर पता तलाश जारी किया गया जो मुखबीर द्वारा सूचना मिला की नाबालिक अपहृता को अपहरणकर्ता द्वारा ट्रेन के रास्ते से नागपुर महाराष्ट्र जा रहा है की सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर नागपुर महाराष्ट्र से नाबालिक बालिका को रेलवे स्टेशन से बरामद कर किया गया एवं अपहरणकर्ता आरोपी राहुल सिंह पिता राजेंद्र सिंह जाति गोड उम्र 30 साल निवासी प्रेमनगर पौड़ी थाना पौड़ी जिला कोरिया के द्वारा धारा 363 366 376 (२) (ढ) भादवी एवं पास्को एक्ट की धारा 4 व 6 अपराध करना पाए जाने से पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।












