CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

अपराध

बाइक चोर को बैकुण्ठपुर पुलिस ने पकड़ा

बाइक चोर को बैकुण्ठपुर पुलिस ने पकड़ा

Sawankumar 30-Oct-2021 55

कोरिया

प्रार्थी अरविंद साहू पिता स्व. कृष्ण कूमार साहू निवासी तलवापारा बैकुंठपुर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक मोटरसाइकिल HF डिलक्स लाल व काला रंग का है जिसका रजिस्ट्रेशक क्रमांक CG-16-CD-0769 है जिसे प्रार्थी दिनांक 28/10/2021 को रात करीब 10 बजे अपने दोस्त सुनिल साहू के साथ उक्त मोटरसाइकिल को  स्वयं चलाते हुये छतीसगढ़ी नाचा प्रोग्राम देखने ग्राम मण्डलपारा उक्त गाड़ी को लेकर गया था, गाड़ी स्टेज से कुछ दुरी रोड किनारे जहां पर अन्य मोटरसाइकिल खड़ी वहा पर अपना मोटरसाइकिल को खड़ा कर प्रोग्राम देखने लगा कुछ देर बाद अपने मोटरसाइकिल के पास गया तो देखा की जहां पर वह अपनी मोटरसाइकिल खड़ा किया था वहां पर उसका मोटरसाइकिल नही था किसी अज्ञात चोर के द्वारा खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना पता तलाश में लिया गया। उक्त मुखबिर सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह  के निर्देशन पर टीम गठित कर पता तलाश दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दिनांक 28/10/2021 को दो लड़के एक मोटरसाइकिल को रस्सी में बांधकर खींचते हुए मंडलपारा चेर के रास्ते से भंडार पारा होते हुए उमझर की ओर देखा गया जिसकी सूचना पर दो लड़के नगर कांता चौक के पास घूमते हुए मिले जिनका नाम दलसाय राजवाड़े व राजेश राजवाड़े बताएं जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताए कि वे दोनों दिनांक 28/10 /2021 को वह दोनों एक मोटरसाइकिल से छत्तीसगढ़ी नाचा प्रोग्राम देखने मंडलपारा गए थे प्रोग्राम देखकर घर आते समय वे दोनों मोटरसाइकिल चोरी करने का प्रोग्राम बनाएं और देखें कि एक एच एफ डीलक्स लाल काला रंग मोटरसाइकिल खड़ा है तब उसे वहां से चोरी कर किनारे ले गए और चालू करने की कोशिश किए चालू नहीं हुआ तब राजेश बोला गाड़ी के डिक्की में रस्सी रखा हूं उसे निकाल लो उसी में बांधकर खींचते हुए ले जाते हैं। प्रार्थी के चोरी गये मोटरसाइकिल वहां घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कुल किमती लगभग 90000 हजार रूपये का है। आरोपियों का यह कृत्य अपराध क्रमांक 274/21 धारा 379, 34 ताहि के अंतर्गत अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से आरोपी दलसाय राजवाड़े पिता शिव प्रसाद राजवाड़े उम्र 20 वर्ष निवासी उमझर थाना चरचा एवं राजेश राजवाड़े पिता लालमोहन राजवाड़े उम्र 22 वर्ष निवासी उमझर थाना चरचा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड लिया गया।

continue reading
होमगार्ड उप निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह की सुनियोजित हत्या की गुत्थी कोरिया पुलिस सुलझाने में कामयाब

होमगार्ड उप निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह की सुनियोजित हत्या की गुत्थी कोरिया पुलिस सुलझाने में कामयाब

Sawankumar 30-Oct-2021 92
कोरिया
 
होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ उप निरीक्षक (आफिक) दीपेन्द्र सिंह पिता स्व. बी. पी. सिंह उम्र 35 वर्ष सा. मिशन कालोनी मैकुण्ठपुर थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया छ.ग. दिनांक 25.10.21 से कार्यालय नहीं जा रहा था। जो दिनांक 27.10.21 को प्रार्थी शैलेन्द्र सिंह पिता स्व. बी. पी. सिंह उम्र 32 वर्ष सा. मिशन कालोनी बैकुण्ठपुर थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया छ.ग., थाना बैकुण्ठपुर उपस्थित आकर गुम इंसान का रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका बड़ा भाई उप निरीक्षक (आफिस) होमगार्ड दीपेन्द्र सिंह दिनांक 25.10.21 के शाम 07:30 बजे भट्ठी पारा में था, तब अंतिम बार बात हुआ था, फिर इसका भाई दिनांक 27.10.21 तक पर वापस नहीं आया तो प्रार्थी थाना बैकुण्ठपुर जाकर गुम इंसान दर्ज कराया, जिस पर थाना बैकुण्ठपुर में गुम इंसान क्रमांक 30/2021 दर्ज कर जांच कार्यवाही में लिया गया।
 
मामले की गंभीरता को देखते हुए संतोष कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक जिला-कोरिया ने तत्काल अति. पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक पी.पी. सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक रंभा साहू थाना बैकुण्ठपुर एवं थाना प्रभारी खड़गवा विजय सिंह की संयुक्त टीम गठित करते हुए पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया। गुम इंसान की जांच में मृतक के मोबाईल लोकेशन ग्राम सोस का मिला था, जो होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ महिला होमगार्ड अपने कमाण्डेट से बताई कि दिनांक 25.10.2021 को उसके घर मृतक दीपेन्द्र सिंह उससे मिलने कुछ काम से आया था तथा उस दिन उसके घर पर रिश्तेदार मौजूद थे, इस सूचना पर थाना बैकुण्ठपुर में संदिग्धों को तलब कर कड़ाई से पूछताछ किया गया तब उनके द्वारा बताया गया कि दिपेन्द्र सिंह साहब हमेशा घर पर आता-जाता था, जिससे आरोपीगण नाराज रहते थे, चारों आरोपियों के द्वारा उसकी हत्या करने का प्लान बनाकर दिनांक 25.10.2021 को जब दीपेन्द्र घर आया और घर से बाहर निकला तो चारों आरोपियों क्रमशः विकास कुमार, मथ्रूराम, सुशील, संदीप मिंज साकिन सोंस, बिहीडाँड़ के द्वारा उसके साथ डंडा से मारपीट कर सिर में चोट पहुँचाकर हत्या कर मृतक के शव को छिपाने के उद्देश्य से मृतक को उसी के मोटर सायकल में लादकर सोस जंगल होते हुए उपरोक्त चारों आरोपी हथनीनदाह गेज नदी में ले जाकर नाइलोन की रस्सी से पत्थर से बांधकर मृतक के शव को पानी में डूबाकर छिपा दिये तथा उसके मोबाईल को वही पानी में फेंक दिये। मृतक का जॅकेट सोस के जंगल में छिपा दिये एवं मृतक के पैंट को उतारकर ग्राम चेर सुनीत ढाबा के पास फेंक दिये तथा उसकी मोटर सायकल को रामविचार के बांध डबरी में मृतक के टोपी एवं जूता मोटर सायकल के डिक्की में डालकर मोटर सायफल को पानी में डाल दिये। आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर मृतक के शव को हथनीनदाह गेजनदी से बरामद किया गया एवं मृतक का मोबाईल भी हथनीनदाह गेज नदी से गोताखोरों को मदद से बरामद किया गया है तथा मृतक के जैकेट सोस जंगल से, पेंट ग्राम चेर सुनील ढाबा के सामने पुलिया के नीचे से तथा मोटर सायकल एवं टोपी और जूता रामविचार के बांध से बरामद किया गया है एवं घटना में इस्तेमाल किये गये टीवीएस लूना को भी जप्त किया गया है तथा हत्या में प्रयुक्त हथियार डण्डा भी बरामद किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 302, 201, 120 बी, 34 ता.हि. का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना खड़गवा में अपराध क्रमांक 420/21 कायम कर विवेचना में लेकर चारो आरोपियों 1. विकाश तिर्की पिता ठाकुर प्रसाद उम्र 48 वर्ष, 2. मथरूराम पिता जगरसाय उम्र 30 वर्ष, 3.सुशील एक्का पिता मोजेश उम्र 21 वर्ष और 4. संदीप मिंज पिता रामकृपाल को गिरफ्तार किया गया है। उक्त होमगार्ड उप निरी. दीपेन्द्र सिंह की आरोपियों द्वारा सुनियोजित जघन्य अंधे कत्ल को कोरिया पुलिस द्वारा तत्परता एवं गंभीरता से कार्यवाही करते हुए हत्या के मामले को सुलझाने में कामयाब रहा। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह, उप निरी. रंभा साहू थाना बैकुण्ठपुर एवं स.उ.नि. दिनेश चौहान, प्र.आर. सुखलाल खलखो, रॉबिन लकड़ा, आर. रवि शर्मा, सुरेश तिग्गा, भानू प्रताप, इलियास कुगुर, सैनिक विनय श्याम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
continue reading
गांजा तस्करी करते उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के 03 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

गांजा तस्करी करते उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के 03 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

Sawankumar 27-Oct-2021 100
रायपुर
विवरण - पुलिस अधीक्षक  प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 26.10.2021 को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित बस स्टैण्ड में कुछ व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में बस का इंतजार कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सायबर सेल एवं थाना देवेन्द्र नगर की संयुक्त टीम को आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना देवेन्द्र नगर की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर बातचीत करने का प्रयास करने पर तीनों व्यक्ति भागने लगे जिन्हें टीम के सदस्यों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम होशियार सिंह यादव उर्फ बबलू निवासी जालौन     (उ.प्र.), प्रदीप यादव निवासी टीमकगढ़ (म.प्र.) एवं यशवंत यादव निवासी झांसी (उ.प्र.) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *कुल 10 किलो 600 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 1,00,000/- रूपए* जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा को कोण्डागांव से लाना बताया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 156/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। 

*गिरफ्तार आरोपी*

*01. होशियार सिंह यादव उर्फ बबलू पिता सुरेश कुमार यादव उम्र 26 साल निवासी तिरही बम्बा मुहल्ला थाना कालकी जिला जालौन (उ.प्र.)।*

*02. प्रदीप यादव पिता प्रकाश यादव उम्र 20 साल निवासी ग्राम भदरई पोस्ट बारी भदरई उदयपुर थाना लिधौरा जिला टीमकगढ़ (म.प्र.)।*

*03. यशवंत यादव पिता रामेश्वर प्रसाद यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम बोरई पोस्ट सदौल बड़गांव झांसी बडा़गांव थाना बरखा सागर जिला झांसी (उ.प्र.)।*
continue reading
नौकरी दिलाने के नाम पर लोगो से 35 लाख से भी अधिक रूपये की ठगी करने वाली R.C.D.S.P कपंनी के चार डायरेक्टरो की गिरफ्तारी

नौकरी दिलाने के नाम पर लोगो से 35 लाख से भी अधिक रूपये की ठगी करने वाली R.C.D.S.P कपंनी के चार डायरेक्टरो की गिरफ्तारी

Sawankumar 24-Oct-2021 275
थाना डी डी नगर क्षेत्रान्तर्गत रायपुरा चौक स्थित अवरिल कॉम्पलेक्स मे  खोला  आफिस R.C.D.S.P कपंनी का बनाया मुख्य कार्यालय*  
 
अब तक कई स्थानीय एंव अन्य जिलो के लोगो को नौकरी दिलाने के नाम से ठगा गया जिन्हे किया गया सुचीबद्ध* 
 
 
अभी तक 59 लोगो ने किया शिकायत जिस पर की गई है कार्यवाही, बढ़ सकती हैं शिकायतकर्ताओ की संख्या* 
 
नौकरी दिलाने के नाम पर लोगो से सुरक्षा निधी के रूप मे नगदी और ऑन लाईन लिया जा रहा था 35 हजार रूपये  कपंनी के खातो मे एंव डायरेक्टरो के पर्सनल खातो मे*
 
कुछ लोगो से  अन्य विभाग मे नौकरी लगाने के नाम पर नगदी लाखो रूपये लिया गया ।* 
 
कंपनी के नाम से संचालित बैंक खाता एवं आरोपियों के सभी पर्सनल बैंक खातों की जानकारी बैंक से एकत्रित की जा रही है* 
 
आरोपी चन्द्र प्रताप सिंह , जितेन्द्र देवांगन , दीपचंद वर्मा , सजंय कुमार वर्मा चारो R.C.D.S.P कपंनी के ड्रायरेक्टर, जिन्हे किया गया गिरफतार* 
 
जनवरी माह 2021 मे फर्जी तरीके  से ऑन लाईन बेवसाईट के माध्यम से वेकेंसी फार्म निकाल कर लोगो के साथ दिलाने का किया गया धोखाधडी* 
 
आरोपी के विरूद्ध थाना डी डी नगर मे अपराध क्रमाक_ 416/21   धारा 420,34 भादवि ,66 (डी) आई टी एक्ट तहत अपराध पंजीबद्ध* 
                  
विवरण : - इस  प्रकार  है  कि  दिनांक 06.01.2021 को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आर सी डी एस पी कंपनी  आफिस भाठागांव रोड शानि मंदिर के पास केकपंनी के नाम पर बने संयुक्त खातो एंव चारो  आरोपी ड्रायरेक्टरो के सभी बैंक खातो की जानकारी बैंको से  ली जा रही लिये विभिन्न नियुक्ती सम्बधी वेबसाईड नोटिफिकेशन मे RCDSP कपंनी की ओर से ब्लाक फिल्ड आफिसर , कम्प्युटर टीचर , डिस्टीक आफिसर , के पद का वैकेन्सी निकाला गया  दिये गये  लिंक  मे जाकर सभी युवक एंव युवतियो ने नौकरी हेतु फार्म भरा जिसमे फार्म भरने के बाद सभी फार्म भरे गये युवक एंव युवतियो   RCDSPकम्पनी द्धारा  बनाये गये.
 
उक्त फर्म द्वारा आफिस रायपुरा चौक के पास अविरल कॉम्पलेक्स मे साक्षात्कार के लिये बुलाया जाता था जहां पर उन्हे बैसिक स्कील कम्प्पुटर  शिक्षा से सम्बधीत जानकारी दिया जाता तथा उन्हे कहा जाता था कि आपको इस कपंनी के माध्यम से एक कम्प्युटर सेंटर ओपन कर दिया जायेगा आपको सभी जिलो मे जाकर वहां के ग्रामीण ईलाको मे जाकर  वहां के लोगो से मिलकर उन्हे आर सी डी एस पी कम्पनी की योजनाओ को बताना है एंव उन्हे भी इस कपंनी से जोडना है कहकर सभी लोगो से RCDSP कपंनी का फार्म भरवाकर सुरक्षा निधी के नाम  से 35,000/-रूपये का सुरक्षा निधी राशि जमा कराया जाता था।
 
उसके बाद‍ नौकरी के लिये आये सभी लोगो का साक्षात्कार होने के बाद सभी जिलो से आये शिक्षीत बेरोजगार युवक एंव युवतियो का कम्पनी द्धारा बनाये गये फर्जी पद  जैसे  ब्लाक फिल्ड आफिसर , कम्प्युटर टीचर , डिस्टीक आफिसर मे नियुक्त कर उन्हे कपंनी का आई कार्ड बनावाकर  दिया जाता था।
 
जिस कारण अन्य अन्य जिलो के एवं स्थानीय  शिक्षीत बेरोजगार युवक एंव युवतियो के द्धारा  RCDSP कपंनी  मे आने पर वहां के डायरेक्टर उक्त चारो आरोपीयो द्धारा अन्य विभाग मे भी नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लिया गया जो नगदी एंव ऑन लाईन के माध्य से लिया गया है सभी लोगो से नौकरी के  नाम पर सुरक्षा निधी के रूप मे 35000/- रूपये जमाकर करवा कर एंव इस तरह कई लोगो से अन्य विभाग मे नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लिया गया एंव उन्हे नौकरी नही दी गई।
 
उक्त‍ शिकायत स्थानीय लोगो के द्धारा एंव अन्य जिलो से आये लोगो से  प्राप्त होने पर  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर उक्त शिकायतो को गंभीरता पुर्वक जांच कार्यवाही करने आदेश पर श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महादेय (शहर )  श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शहर (पश्चिम ) , श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय पुरानीबस्ती  के मार्गदर्शन पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी डी डी नगर एंव स्टाप द्धारा  RCDSP कपंनी के चारो  डायरेक्टरो को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ किया गया।
 
जिसमे चारो डायरेक्टरो द्धारा कंपनी के नाम सयुक्त रूप से बैंक खाता खोला एंव उसमे  नौकरी हेतु आये सभी शिक्षीत बेरोजगार युवक एंव युवतियो से ऑन लाईन सुरक्षा निधी की राशि जमा करवाया जाता था आरोपीयो के उनके स्वंय के खातो एंव कपंनी के खातो की जानकारी ली जा रही है  RCDSP कपंनी मे जाकर समस्थ दस्तावेजो को जप्त किया गया चारो उक्त आरोपी के विरूद्ध अपराध सबुत पाये जाने पर जांच पर अपराध कायम कर चारो आरोपियो की गिरफतारी की  जा चुकी है । 
                                    
मामले मे संलिप्त अन्य आरोपीयो की पतासाजी कर गिरफतारी के हर सम्भंव प्रयास किया जा रहा है ।
 
 आरोपीगण
   
 
1. चंद्र प्रताप सिंह पिता माखन लाल जोशी उम्र 30 साल सा. ग्राम पंचायत नकटीडीह पोस्ट ताल देवरी थाना  बिर्रा जिला जांजगीर चांपा हाल पता बुड आईलैंड अमलेश्वर म नं 324   
      
2. दीपचंद वर्मा पिता स्‍व गणेश राम वर्मा उम्र 51 साल सा0सेक्टर 01 सी मार्केट शाप नंबर 39 भिलाई थाना भट्टी  जिला दुर्ग 
 
 
3. जितेन्द्र देवांगन पिता श्री सियाराम देवांगन उम्र 36 वर्ष सा. ग्राम मलौद पो.सिलयारी थाना धरसींवा रायपुर हाल वुड आईलैंड कालोनी अम्लेश्वर जिला दुर्ग छग0 
 
 
4. संजय कुमार वर्मा पिता आनंद राम वर्मा उम्र 40साल सा0 न्‍यू चंगोराभांठा महादेव नगर गली नं 03 रिकेश किराना स्टोर्स के सामने थाना डी डी नगर  रायपुर हालपता ग्रीन सिटी अम्लेश्वर जिला दुर्ग**
continue reading
कोरबा: छिंदपानी गांव में 3 साल की मासूम बच्ची की हुई हत्या...

कोरबा: छिंदपानी गांव में 3 साल की मासूम बच्ची की हुई हत्या...

Sawankumar 24-Oct-2021 46

 कोरबा: जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत छिंदपानी गांव में तीन वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी गई. बच्ची के परदेसी राम धनवार की बेटी थी. बताया जाता है कि वह शुक्रवार शाम से ही लापता थी. पूछताछ के दौरान पता चला कि पड़ोसी अर्जुन सिंह धनवार भी घर से फरार हैं. जबकि वहीं पास के ही एक निर्माणाधीन मकान में बच्ची मृत हालत में मिली. बहरहाल पुलिस फरार अर्जुन धनवार तलाश कर रही है. प्रथम दृष्टया उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की है, सिर्फ हत्या का संदेह जताया गया है. बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

continue reading
कोरिया: नाबालिग मंदबुद्धि बालिका के साथ शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरिफ्तार… पोंड़ी थाना की बड़ी कार्यवाही…

कोरिया: नाबालिग मंदबुद्धि बालिका के साथ शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरिफ्तार… पोंड़ी थाना की बड़ी कार्यवाही…

Sawankumar 22-Oct-2021 191

कोरिया -पीड़ित बालिका के परिजनों के द्वारा पुलिस सहायता केंद्र नागपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री जो कि मंदबुद्धि है ज्यादा बातचीत नहीं करती है को दिनांक 21.10.2021 की शाम आरोपी राहुल उर्फ संटू निवासी उजियारपुर का बहला फुसलाकर घर से कुछ दूर ले गया तथा दुष्कर्म किया जब बच्ची की खोजबीन की गई तो वह घर से कुछ दूर पर मिली है। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया, घटना की जानकारी से तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया। जिनके द्वारा तत्काल आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 363, 376 भा द वि एवं 4 पाकसो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी पी सिंह के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में प्रकरण की त्वरित विवेचना करते हुए फरार आरोपी राहुल उर्फ संटू पिता सुरेंद्र उम्र 23 वर्ष निवासी उजियारपुर थाना पोडी को देर रात पकड़ा जा कर प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

continue reading
अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर 40 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर 40 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

Sawankumar 22-Oct-2021 140

कोरिया 

 
 
 
पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करने कर निर्देश किया जा रहा है, उसी तारतम्य में थाना मनेन्द्रगढ़ में मुखबीर सूचना मिली कि मध्यप्रदेश का बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 65 बीबी-0589 में जनकपुर, मनेन्द्रगढ़ मार्ग से होते हुये अवैध शराब रखकर आ रहा है, तत्काल उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मनेन्द्रगढ राकेश कुमार कुर्रे के निर्देशन में आरोपियों की घेराबंदी करने हेतु हमराह गवाह के थाना मनेन्द्रगढ़ टीम कार्यवाही हेतु रवाना हुई एवं ग्राम पेण्ड्री तिराहा मनेन्द्रगढ, जनकपुर मार्ग मुखबीर के बताये अनुसार घेरा बंदी कर संदेही व्यक्तियों के वाहन को पकड़ा, आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही एवं तलाशी लेने पर आरोपी संजीत श्रीवास्तव पिता श्री कृष्ण मुरारी उर्फ श्याम सुन्दर श्रीवास्तव उम्र 39  वर्ष निवासी थाना मऊ जिला चित्रकूट हाल केशवाही शराब भट्टी दुकान थाना बुढार जिला अनुपपुर, प्रेम सिंह पिता इन्द्रमान सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी जमुनिया थाना बुढ़ार जिला शहडोल (मध्यप्रदेश), अर्पित सिंह परिहार पिता विनय बहादुर सिंह परिवार उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम केशवाही थाना बुढार जिला शहडोल मध्यप्रदेश (स्थाई पता गंगरिया थाना नागौर  जिला सतना (मध्यप्रदेश), वाहन चालक मुकेश कुमार प्रजापति पिता श्रीराम कुमार प्रजापति उम्र 25 वर्ष निवासी धनौरा केशवाही थाना बुढार (मध्यप्रदेश ) के पास से कुल 40 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा 35 पेटी (315 लीटर) एवं ब्लू चिप 05 पेटी (15 लीटर) कुल 360 लीटर शराब, एक बोलेरो वाहन कुल कीमती 14,60,000/ रूपये। जिसे जप्त कर आरोपियो का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अधीन आने से आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़, सहायक उप निरीक्षक आर०एन०गुप्ता, आरक्षक इस्ताक खान, जितेन्द्र ठाकुर, राजेश कुमार, भूपेन्द्र यादव, पुरूषोत्तम बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
continue reading
पुलिस ने दो गांजा तस्करों के कब्जे से 11 लाख रूपये  के 2 क्विंटल 31 किलो गांजा किया जप्त

पुलिस ने दो गांजा तस्करों के कब्जे से 11 लाख रूपये के 2 क्विंटल 31 किलो गांजा किया जप्त

Sawankumar 21-Oct-2021 129

रायगढ की सिटी कोतवाली पुलिस ने आज दो गांजा तस्करों को दबोचने में कामयाबी पाई है।गांजा तस्करों के खिलाफ छिड़े अभियान में आज सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मनीष नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम मुख्य मार्गो की नाकेबंदी कर चेकिंग में थी।इसी दौरान उर्दना मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकवाने पर भी जब कार नही रुकी तो पीछा कर कार को रूकवाया गया फिर तलाशी ली गई।चेकिंग के दौरान 2 क्विंटल 31 किलो गांजा को पैकेट में रखा गया था। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया की गांजा की खेप पत्थलगांव ले जाया जा रहा था। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर जुर्म दर्ज कर लिया गया है

continue reading
अंतरराज्ययीय गांजा तस्कर हुआ गिरफ्तार...

अंतरराज्ययीय गांजा तस्कर हुआ गिरफ्तार...

Sawankumar 20-Oct-2021 121

पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रारंभ किए गए #निजात अभियान के अंतर्गत संपूर्ण जिले में नारकोटिक्स के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया जा रहा है। उसी तारतम्य में थाना मनेंद्रगढ़ में मुखबिर सूचना मिली की मध्य प्रदेश का कोई व्यक्ति मोटर साइकिल क्रमांक cg16cb9557 में जनकपुर मनेंद्रगढ़ मार्ग से होते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर मनेंद्रगढ़ आ रहा है। तत्काल उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी मनेंद्रगढ़ राकेश कुमार कुर्रे के निर्देशन में आरोपी मुकेश तिवारी पिता राजेंद्र तिवारी उम्र 35 वर्ष साकिन ग्राम खोडरी, थाना कोतमा जिला अनूपपुर की घेराबंदी करने हेतु हमराह गवाहों के थाना मनेंद्रगढ़ टीम कार्यवाही हेतु रवाना हुई एवं ग्राम मुसरा तिराहा मनेंद्रगढ़-जनकपुर मार्ग पर मुखबिर के बताए अनुसार मुसरा तिराहा पर घेराबंदी कर संदेही व्यक्ति को  cg 16 cb 9557 मोटर साइकिल में पकड़ा एनडीपीएस के प्रावधानों के तहत कार्यवाही एवं तलाशी लेने पर व्यक्ति के पास से 5 किलो गांजा बरामद हुआ। उक्त आरोपी के पास से 5 किलो मादक पदार्थ गांजा, 1 नग मोटरसाइकिल एवं ₹200 नगदी कुल कीमती 70200/- जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के अधीन आने से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनेंद्रगढ़ सचिन सिंह आरक्षक इस्तयाक खान, जितेंद्र ठाकुर, राजेश रगड़ा, भूपेंद्र यादव की भूमिका रही ।

continue reading
नशीले REXOGESIC Avil इंजेक्शन की तस्करी करने वाला 2 आरोपी गिरफ्तार

नशीले REXOGESIC Avil इंजेक्शन की तस्करी करने वाला 2 आरोपी गिरफ्तार

Sawankumar 20-Oct-2021 190
थाना बैकुंठपुर: पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए निजात अभियान के पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह ने समस्त थाना प्रभारियों को नारकोटिक्स के विरुद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। उक्त मुखबिर सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह  के निर्देशन पर दिनांक 19.10. 2021 जुर्म जरायम पतासाजी अपराध विवेचना टाउन भ्रमण के लिए रवाना हुआ था कि दौरान टाउन भ्रमण के ओड़गी नाका के पास मुखबीर से सुचना मिली कि दो व्यक्ति झुमका बांध‍ के निचे शिव मंदिर गेट के पास सागरपुर के पक्की रोड किनारे मोटरसाइकिल बजाज प्लसर पिला काला रंग क्रमांक CG 16 CN 3988 के साथ अवैध नशीली शिरफ इनजैक्शन लेकर  बिक्री करने हेतू सागरपुर में शिव मंदिर गेट के पास रोड किनारे खड़े होकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैमुखबिर के बताये स्थान पर जाकर घेरा बंदी किये जो मुखबीर के बताये स्थान पर हुलिया के अनुसार  दो व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ दिखेदोनो संदेहीयों तथा मोटरसाइकिल का पृथक पृथक तलाशी लेने पर अतुल राजवाड़े के पहने फूल पैन्ट के पैकेट से REXOGESIC इंजेक्शन 3 नग 2 ML का तथा अखिलेश राजवाड़े के पैन्ट के पैकेट से 4 नग इंजेक्शन शिशी सफेद पन्नी में बंधा जिसके उपर AVIL लिखा है एवं एक नग पुराना ‍VIVO कम्पनी का मोबाईल किमती 5000 तथा घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाइकिल बजाज प्लसर पीला काला रंग क्रमांक CG 16 CN 3988 किमती 60000 तथा अखिलेश के कब्जे से जप्त  कुल जुमला 66800 रूपये को गवाहों के समक्ष मुताबिक जब्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया‍  आरोपी का यह कृत्य  अपराध क्रमांक 264/21धारा 22 (B) NDPS एक्ट के अंतर्गत अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से आरोपी  अतुल राजवाड़े पिता मनिराम राम राजवाड़े उम्र 20 वर्ष निवासी ओड़गी नाका एवं अखिलेश राजवाड़े पिता किशुन राम राजवाड़े उम्र 18 वर्ष 5 माह निवासी चेर थाना बैकुंण्ठपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड लिया गया थाना प्रभारी द्वारा आश्वस्त किया गया है पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
continue reading
घरेलू विवाद को लेकर पिता की हत्या करने वाला हत्यारा पुत्र हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी गिरफ्तार

घरेलू विवाद को लेकर पिता की हत्या करने वाला हत्यारा पुत्र हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी गिरफ्तार

Sawankumar 19-Oct-2021 117

रायपुर

आप को बता दे कि प्रार्थिया श्रीमती हरजीत कौर ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह टाटीबंध कालोनी में अपने पति झिरमल सिंह के साथ रहती है तथा प्रार्थिया का पति ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करता था। प्रार्थिया का एक पुत्र हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी तथा एक पुत्री सिमरनजीत है। पुत्र हरप्रीत सिंह अपने पिताजी के साथ ट्रांसपोर्ट में सहयोग करता था। करीब दो वर्ष पूर्व से प्रार्थिया के पति झिरमल सिंह तथा पुत्र हरप्रीत सिंह का अनबन चल रहा था तथा ट्रांसपोर्ट के कार्य को लेकर दोनों के मध्य आये दिन विवाद झगड़ा होता रहता था। दिनांक 14.09.2021 को रात्रि प्रार्थिया खाना खाकर घर का दरवाजा बंद कर कमरे में सोई थी तथा उसका पति झिरमल सिंह हाॅल में सोया था इसी दौरान रात्रि करीबन 12ः00 बजे हरप्रीत सिंह घर आकर किसी बात को लेकर झिरमल सिंह से झगड़ा विवाद एवं मारपीट करने लगा तथा हरप्रीत सिंह ने झिरमल सिंह के साथ मारपीट कर धारदार हथियार से मारकर झिरमल सिंह की हत्या कर फरार हो गया। जिस पर थाना आमानाका मंे आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 251/21 धारा 302 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 
 
 
पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा हत्या के लंबित अपराधों की समीक्षा करते हुए रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को हत्या के लंबित मामलों के त्वरित निकाल करने के साथ ही मामलों में आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री आकाश राव, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चैक सुश्री रत्ना सिंह (भा.पु.से.) द्वारा थाना प्रभारी आमानाका श्री याकुब मेमन को उक्त प्रकरण में आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। चूंकि प्रकरण में घटना के बाद से आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी लगातार फरार चल रहा था। जिसकी थाना आमानाका पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, तकनीकी विश्लेषण व अन्य माध्यमों से लगातार पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान आरोपी की उपस्थिति भिलाई में होना पाये जाने से थाना प्रभारी आमानाका के नेतृत्व के थाना आमानाका पुलिस की टीम द्वारा भिलाई रवाना होकर आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार करने में सफलता मिलीं। पूछताछ में आरोपी द्वारा पंजाब के अमृतसर में जाकर छिपना एवं कुछ दिनों पूर्व ही भिलाई आना बताया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त घातक व धारदार हथियार जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। 

*गिरफ्तार आरोपी- हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पिता झिरमल सिंह रंधावा उम्र 23 साल निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी एल.आई.जी. 657 टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर।*
continue reading
बड़ी कार्यवाही - प्रतिबंधित नशीली  टेबलेट निट्राजेपम-10 के साथ थाना तेलीबांधा  का हिस्ट्रीशीटर अज्जू उर्फ अजय मोटवानी  गिरफ्तार

बड़ी कार्यवाही - प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम-10 के साथ थाना तेलीबांधा का हिस्ट्रीशीटर अज्जू उर्फ अजय मोटवानी गिरफ्तार

Sawankumar 18-Oct-2021 100

 आरोपी थाना तेलीबांधा क्षेत्र के मरीन ड्राईव तालाब पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम-10 बिक्री करने हेतु कर रहा था ग्राहक की तलाश।*

 
 *नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में एक और बड़ी कार्यवाही।*
 
 *आरोपी अज्जू उर्फ अजय मोटवानी है थाना तेलीबांधा का हिस्ट्रीशीटर।*
 
 *आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा, सिविल लाईन, टिकरापारा, न्यू राजेन्द्र नगर, गुढ़ियारी तथा जिला महासमुंद के थाना सिंघोड़ा में हत्या के प्रयास, आम्र्स एक्ट एवं अन्य मामलांे सहित कुल 29 अपराध है पंजीबद्ध।*
 
 *आरोपी के विरूद्ध की गई है एन.एस.ए. की भी कार्यवाही।*
 
*एन. एस. ए. की कार्यवाही पश्चात जेल से रिहा होने के बाद थाना तेलीबांधा की टीम द्वारा आरोपी पर लगातार रखी जा रही थी नजर।*
 
 *प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम-10 रखने के संबंध में आरोपी के पास नहीं है कोई वैध दस्तावेज।*
 
 *आरोपी के कब्जे से अलग - अलग 99 स्ट्रीप में रखें कुल 990 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम-10 कीमती लगभग 6,000/- रूपये किया गया है जप्त।*
 
 *आरोपी के विरूद्व थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 483/21 धारा 22(ग) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्व।*
 
विवरण - पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने - अपने थाना क्षेत्रांे के हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखने तथा ऐसे हिस्ट्रीशीटर जो लगातार अपराधों मंे संलिप्त है, उन पर विशेष रूप से उनकी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सतत् निगाह रखने निर्देशित किया गया है, ताकि ऐसे हिस्ट्रीशीटर द्वारा कोई भी अपराध घटित करने के पूर्व रोका जा सके। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा लगातार अपने - अपने थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों पर गोपनीय रूप से नजर रखकर उनकी गतिविधियों का आंकलन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना तेलीबांधा का हिस्ट्रीशीटर अज्जू उर्फ अजय मोटवानी निवासी रविग्राम तेलीबांधा रायपुर जिसके विरूद्ध रायपुर के थाना तेलीबांधा, सिविल लाईन, टिकरापारा, न्यू राजेन्द्र नगर, गुढ़ियारी तथा जिला महासमुंद के थाना सिंघोड़ा में हत्या के प्रयास, आम्र्स एक्ट एवं अन्य मामलांे सहित कुल 29 अपराध पंजीबद्ध होने के साथ ही उसके विरूद्ध एन.एस.ए. की कार्यवाही भी की गई है पर थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा लगातार नजर रखीं जा रहीं थी। इसी दौरान दिनांक 17.10.21 को थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि अज्जू उर्फ अजय मोटवानी अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करने हेतु रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में मरीन ड्राईव तेलीबांधा पास ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी  एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री नसर सिद्धकी द्वारा थाना प्रभारी तेलीबांधा श्री सोनल ग्वाला को हिस्ट्रीशीटर अज्जू उर्फ अजय मोटवानी को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर हिस्ट्रीशीटर अज्जू उर्फ अजय मोटवानी की पतासाजी कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा तलाशी के दौरान हिस्ट्रीशीटर अज्जू उर्फ अजय मोटवानी के पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम-10 रखा होना पाया गया। जिस पर अज्जू उर्फ अजय मोटवानी से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसकेे द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अलग - अलग 99 स्ट्रीप में रखें कुल 990 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम-10 कीमती लगभग 6,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 483/21 धारा 22(ग) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। 
 
*गिरफ्तार आरोपी - अज्जू उर्फ अजय मोटवानी पिता स्व0 किशनचंद मोटवानी उम्र 31 साल निवासी रविग्राम गली नंबर 02 थाना तेलीबांधा रायपुर।*
continue reading
बड़ी कार्रवाई: रायपुर कोतवाली पुलिस ने 150 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई: रायपुर कोतवाली पुलिस ने 150 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Sawankumar 18-Oct-2021 61

रायपुर : नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में रायपुर पुलिस ने तस्कर हरीश रावत को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पास से पुलिस ने 150 ग्राम चरस बरामद किया है। जब्त चरस की कीमत 4 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।


वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओडिशा राज्य से गांजा तस्करी को रोकने के लिए ओडिशा और छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों की उच्च स्तरीय संयुक्त बैठक आहूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गांजा तस्करी को रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने और सीमावर्ती चेक पोस्ट में सी.सी.टी.वी कैमरे की व्यवस्था के साथ ही चौबीस घंटे निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात करने को कहा है।
continue reading
छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर में फिर हुई चाकूबाजी… 2 गुटों के विवाद में जमकर चले चाकू… 2 की हालत गंभीर…

छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर में फिर हुई चाकूबाजी… 2 गुटों के विवाद में जमकर चले चाकू… 2 की हालत गंभीर…

Sawankumar 17-Oct-2021 67

 राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के कोटा कॉलोनी इलाके में दो गुटों में चाकूबाजी हो गई। वारदात में तीन युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को एम्स में भर्ती किया गया है।


जानकारी के अनुसार कोटा कॉलोनी में गरबा के दौरान दो गुटों में चाकूबाजी हो गई। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। सरस्वती नगर थाना पुलिस केस दर्ज कर 2 आरोपी को दबोचा है। वहीं कई आरोपी अब भी फरार है।

राजधानी में आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। खासकर त्यौहार के मौके पर रायपुर में चाकूबाजी की वारदातें होना आम हो गया है। दशहरा की रात खालसा स्कूल में के पास विवाद के बाद चाकूबाजी हो गई। वारदात में घायल युवकों को अंबेडकर में भर्ती कराया गया है।
continue reading
राजधानी रायपुर में किया गया 7 लाख का गांजा जप्त...वही 4 तस्कर हुए गिरफ्तार...

राजधानी रायपुर में किया गया 7 लाख का गांजा जप्त...वही 4 तस्कर हुए गिरफ्तार...

Ibtesam Deshmukh 13-Oct-2021 61

रायपुर: चार पहिया वाहन में गांजा तस्करी करते 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया। वही जानकारी के मुताबिक सायबर सेल की टीम को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति चारपहिया वाहन में गांजा रखकर विधानसभा की ओर जा रहे थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी सायबर सेल एवं थाना प्रभारी विधानसभा को गांजा तस्करों को गांजा के साथ पकड़ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। इस दौरान प्रभारी सायबर सेल के नेतृत्व में सायबर सेल एवं थाना विधानसभा की संयुक्त टीम और मुखबीर द्वारा बताया गया की  वाहन को पकड़ने हेतु ट्रैप पार्टी लगाकर वाहन की पतासाजी कर वाहन को चिन्हांकित करने का प्रयास किया गया।


इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम सकरी स्थित नहर पुलिया के पास आता देख चिन्हांकित कर टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को रूकवाने का प्रयास किया गया। परंतु वाहन के चालक द्वारा वाहन न रोकते हुए और भी तेज गति से चलाकर भागने लगा। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अपने वाहन से आरोपियों के वाहन का पीछा व घेराबंदी करते हुये अंततः वाहन एवं उसमें सवार व्यक्तियों को पकड़ने में सफलता मिली।

वाहन के अंदर कुल 04 व्यक्ति सवार थे जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम राकेश राठौर, संजय वर्मा, कृष्णा साहू एवं धनंजय वर्मा होना बताये। टीम के सदस्यों द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में प्लास्टिक की अलग – अलग पैकेटों में मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक की अलग – अलग 19 पैकेटों में रखें कुल 91 किलो 590 ग्राम गांजा कीमती 7,32,720/- रूपये एवं गांजा तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक सी जी/04/एल ई/0585 कीमती 5,00,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 12,32,720/- रूपये जप्त किया गया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा को जगदलपुर से लाकर बिलासपुर ले जाना बताया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 369/21 धारा 20(सी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
continue reading
नकली नोट छापने वाला 3 वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार

नकली नोट छापने वाला 3 वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार

Sawankumar 13-Oct-2021 72

जांजगीर/ छत्तीसगढ़



 
 जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत थाना नवागढ़ के अंतर्गत दिनाँक 20/01/2018 ग्राम महंत से मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ग्राम महंत के रमेश कश्यप के द्वारा 500 व 100 रूपये के नकली नोट रखने की सूचना पर गवाहो के साथ दबीश देकर आरोपी रमेश कश्यप को हिरासत में लेकर तलाशी लेने से 500  तथा 100 रुपये के नकली नोट बरामद हुए जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी रमेश कश्यप का मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो अपने साथी योगेश सिह, कृष्ण कुमार टण्डन, रंजन सिह एवं अभिनय सिह के साथ मिलकर 100 एवं 500 रूपये के लगभग 60000 रूपये नकली नोट घर मे रखे कलर प्रिंटर एवं लेपटाप से बनाना तथा अलग अलग नकली नोट को चलाने के लिए रखना बताने पर आरोपीगण 1. रमेश कश्यप पिता सीता राम कश्यप उम्र 40 वर्ष साकिन महंत 2. कृष्ण कुमार टण्डन पिता बुधराम 23 सा हथनेवरा थाना चांपा 3. अभिनय सिह पिता हिरेन्द्र सिह 22 सा. कसौदी थाना जांजगीर 4. रंजन सिह पिता कान्ती सिह 20 साल वार्ड क्र 4 हथनेवरा को गिरुफतार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया था एवं आरोपी योगेश सिह घटना दिनांक से फरार था।  उच्च अधिकारियों के निर्देश पर फरार आरोपी योगेश सिंह पिता कुमार सिह 32 वर्ष सा भैसमुडी थाना नवागढ जिला जांजगीर को दिनांक 12/10/2021 को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया ।
continue reading
महिला के घर मे घुसकर छेडखानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला के घर मे घुसकर छेडखानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sawankumar 13-Oct-2021 170

जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत थाना नवागढ़ 29/04/2021 महिला प्रार्थी द्वारा मामला दर्ज कराया गया कि 28/04/2021 की रात्रि 11:00 बजे वह अपने घर की के अंदर सोई हुई थी उसी समय गांव का दीपक कश्यप आंगन की दीवाल से कूद कर मेरे घर के अंदर आ गया गलत काम करने की नियत से हाथ बाह को पकड़ने लगा चीखने चिल्लाने पर आरोपी भाग गया जिस थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 182/21 धारा 456,354,506बी कायम।कर मामले को विवेचना में लिया गया घटना के बाद आरोपी फरार था दिनांक 11/10/2021को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी दीपक कश्यप रायपुर के सिलतरा में काम कर रहा हैं जिस पर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी को तत्काल गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखबिर के बताए गए स्थान पर जाकर कर  आरोपी दीपक कश्यप पिता छन्नू उर्फ फुकु कश्यप उम्र 27 साल निवासी तुलसी  को गिरफ्तार किया गया आरोपी द्वारा जुर्म कबूलने के बाद न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया

 

continue reading
नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sawankumar 11-Oct-2021 329
कोरिया 
 
थाना खड़गवां क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिक लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 02/10/21 के 3:00 बजे दिन को खाना पहुंचाने दुकान गई थी तब नाबालिक लड़की ने प्रार्थी को बोला कि मेरा चप्पल टूट गया, चप्पल खरीदने बाजार जाऊंगी तब प्रार्थी बोला की कमीज लेकर आओ साथ में गाड़ी से बाजार चप्पल लेने जाएंगे तब प्रार्थी की लड़की कमीज लेने घर गई और काफी समय तक वापस कमीज लेकर नहीं आई रात में दुकान बंद करके घर में जाकर देखा तो प्रार्थी की लड़की घर पर नहीं थी। आसपास के रिश्तेदारी में पता करने पर पता नहीं चला। जिस पर  थाना खड़गवां में अपराध क्रमांक 361/21धारा 363,366,376 (2)(ढ)IPC पास्को एक्ट की धारा 4,6 कायम कर विवेचना कार्रवाई एवं पतासाजी में लिया गया। दिनांक 09/10/21 को पता चला कि ग्राम तिलोरा बोदरापारा थाना पेंड्रा जिला  गौरेला पेंड्रा मरवाही (छत्तीसगढ़) का आरोपी करण सिंह पिता रन सिंह जाति गोड़ नाबालिक लड़की को अपने घर में रखा है तब तत्काल ग्राम तिलोरा थाना पेंड्रा जाकर अपहृत बालिका को आरोपी के घर से बरामद कर थाना लाया गया एवं गिरफ्तार कर दिनांक 10/10/21 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
continue reading
नाबालिक बालिका का शोषण करने वाला चंद घंटे में गिरफ्तार, गया जेल

नाबालिक बालिका का शोषण करने वाला चंद घंटे में गिरफ्तार, गया जेल

Sawankumar 09-Oct-2021 203
चिरिमिरी 
 
थाना पोड़ी में पीड़ित अपने परिजनों के साथ आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि सरफराज निवासी हल्दीबाड़ी से पिछले वर्ष जान पहचान हुआ है एवं उससे फोन से बात होता था एवं वह हमेशा शादी करने का प्रलोभन देता था साथ ही पीड़िता ने बताया कि वह कभी-कभी मिलता-जुलता था तथा पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर शारीरिक शोषण करता रहा, किन्तु अब शादी करने से इनकार कर दिया है। जिसपर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील सिंह द्वारा घटना की जानकारी से तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह  को अवगत कराया गया  पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा घटना की जांच कर दोषी को शीघ्र गिरफ्तार करने का आदेश दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध धारा 363 366 376 (2)(ढ) भा.द.वि. 4,6 पाकसो एक्ट, 3(2)(v) एसटी /एससी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण की विवेचना नगर पुलिस अधीक्षक श्री पीपी सिंह चिरमिरी के द्वारा तत्परता से की गई। आरोपी सरफराज पिता बाबू खान उम्र 21 वर्ष निवासी हल्दीबाड़ी थाना चिरमिरी को चंद घंटों में पकड़ा गया तथा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया किया गया एवं जेल दाखिल किया गया है।
continue reading
जिला अस्पताल कि सुविधा हुई ठप...अस्पताल में पीएम होने के बाद नहीं मिला शव वाहन...मानवता हुई शर्मसार...

जिला अस्पताल कि सुविधा हुई ठप...अस्पताल में पीएम होने के बाद नहीं मिला शव वाहन...मानवता हुई शर्मसार...

Sawankumar 08-Oct-2021 194

 कोरिया- जिला अस्पताल में  पीएम होने के बाद शव वाहन परिजनों को नहीं मिला। वही जिला अस्पताल से मानवता को शर्मसार करने वाली एक और तस्वीर सामने आई। जहा पीएम होने के बाद शव वाहन के लिए परिजन कई घंटे इधर से उधर भटकते रहे और  इंतजार करते रहे और बाद में शव को परिजन  किराये के ऑटो पर रखकर 15 किलोमीटर दूर किसी तरह ले कर गए जोकि शर्मसार कर देख ने वाली बात है। बतादे की 15 किलोमीटर दूर  ग्राम नवगई ले  कर गए शव को परिजन मृतक के चाचा दिनेश कुमार ने बताया कि मेरे भतीजे की रोड एक्सीडेंट में मौत होने के बाद चरचा कॅलरी अस्पताल से जिला अस्पताल बैकुंठपुर में पीएम के लिए लेकर आया था। जहां पर जिला अस्पताल द्वारा निशुल्क शव वाहन परिजन को शव  घर तक पुहचने के लिए सेवा उपलब्ध कराई जाती है,लेकिन हमे वह सुविधा ni मिली और हमे मजबूरी मेंशव को ऑटो लेकर जाना पड़ रहा है ।

वही डॉक्टर एल के गुप्ता ने बताया कि शव वाहन का कंट्रोल राज्य से होता है। अंबिकापुर मैं कंट्रोल है पूरे वाहनों का कंट्रोल संभाग से किया जाता है। जिले में 200 वाहन है किसी कारण शव वाहन उपलब्ध नहीं हो पाया इसकी जानकारी मुझे नहीं है कल पूछा जाएगा।
 
continue reading
dpboss