CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

अपराध

घरेलू विवाद पर पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

घरेलू विवाद पर पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sawankumar 13-Nov-2021 448
आप को बता  दे कि ग्राम उजियारपुर के सरपंच रमेश कुमार सिंह के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि विष्णु प्रताप की पत्नी सुनीता घर के बाहर मरी पड़ी है उसके गले में चोट खरोच के निशान हैं। घटना की जानकारी से तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल तस्दीक कर अग्रिम कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक पी पी सिंह चिरमिरी के मार्गदर्शन मे तत्काल नागपुर एवं पोड़ी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतिका सुनीता के शव को रात्रि होने से सुरक्षित कराया गया, आज दिनांक 13.11.21 को मृतिका सुनीता उम्र 25 वर्ष के नवविवाहिता होने से कार्यपालिक दंडाधिकारी श्री विभोर यादव की उपस्थिति में शव पंचनामा कार्यवाही किया गया, शव का पीएम कराया गया जांच पर पाया गया कि मृतिका सुनीता का उसके पति विष्णु प्रताप से आए दिन झगड़ा विवाद होता था तथा दिनांक 12.11.21 के शाम करीब 7:00 बजे झगड़ा विवाद हुआ तब मृतिका को उसका पति विष्णु प्रताप पिता स्वर्गीय मनबोध उम्र 27 वर्ष निवासी उजियारपुर का घर के बाहर बाड़ी में जमीन पर पैर से गला दबाकर हत्या कर दिया है, जिसे धारा 302 भादवि का अपराध घटित होना पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना किया गया। आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
continue reading
112 ने किया एक्सीडेंट...बाइक चालक युवक की मौत....परिजनों ने किया चक्का जाम...

112 ने किया एक्सीडेंट...बाइक चालक युवक की मौत....परिजनों ने किया चक्का जाम...

Ibtesam Deshmukh 09-Nov-2021 198

रायगढ़: बीती रात लगभग 10:00 बजे जूट मिल चौकी के पास दो युवक बाइक से आ रहे थे। और सामने से आ रही 112 वाहन से टकराने के कारण एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और आज लगभग 1:00 बजे परिजन,काग्रेसी वार्ड पार्षद और बीजेपी के कुछ नेता लास को लेकर जूट मिल पुलिस चौकी के सामने चक्का जाम कर दिया। वहीं वार्ड के काग्रेसी पार्षद विनोद महेश ने कहा कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूपी में जाकर 50 लाख की मुआवजा दे सकते हैं तो इस प्रदेश के युवक को एक करोड़ की मुआवजा और मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी क्यों नहीं दे सकते। चौकी के सामने भारी संख्या में पुलिस बल और सैकड़ों  महिला, पुरुष और बच्चे लाश को लेकर चक्का जाम किया हुआ है। अभी भी परिजन और वार्ड वासी हटने को तैयार नहीं है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मृतक के परिजन से चर्चा कर नियमानुसार मुआवजा देने की बात कही है। एडिशनल एसपी ने कहा कि परिजनों से हमारी चर्चा होने के बाद, सभी मान गए हैं और चक्का जाम खत्म कर दाह संस्कार के लिए ले जाया गया है।
 
continue reading
नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाला युवक गिरफ्तार...

नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाला युवक गिरफ्तार...

Ibtesam Deshmukh 09-Nov-2021 84

रायगढ़: पीड़िता दिनांक 08/11/2021 को अपने परिजनों के साथ थाना लैलूंगा आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब छ: माह पहले चैतन नागवंशी निवासी गहनाझरिया थाना लैलूंगा इसके गांव उसके दीदी, जीजा के घर उनका महुआ बीनने आया था। उसी दरम्यान मई महीने में चैतन नागवंशी बहला फुसला कर शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया था। उसके बाद जब चैतन नागवंशी शारीरिक संबंध बनाना चाहा तो मना की तो गांववालों और माता पिता को बता देने की धमकी देकर लुकछिप कर शारीरिक शोषण करने लगा। इसी दौरान नाबालिक प्रेग्नेंट हो गई थी। चैतन के मिलने-जुलने से उसे गांववाले जान जायेंगे, जल्द से जल्द शादी कर लो कहने पर “तुम डरो मत मैं सब देख लूंगा” कहकर बात टालता रहा । एक दिन बालिका के बड़े पिताजी दोनों को साथ देख लिये तब घरवालों को बताई । घरवाले पिछले सप्ताह गांव में मिंटिंग किये, मीटिंग में चैतन शादी करने से इंकार कर दिया और मीटिंग में ही चैतन और उसका साथी नंदकुमार नागवंशी बालिका और उसके घरवालों से मारपीट धक्का-मुक्का में उतारू हो गये। बालिका के आवेदन पर आरोपी चैतन नागवंशी एवं नंदकुमार नागवंशी के विरूद्ध अप.क्र. 312/2021 धारा 376,323,34 आईपीएस 4, 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपियों की पतासाजी गिरफ्तारी के लिये थाना प्रभारी लैलूंगा रवाना होकर आरोपी चैतन नागवंशी निवासी गहनाझरिया थाना लैलूंगा तथा  नंदकुमार नागवंशी लैलूंगा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

continue reading
अलग - अलग 05 सूने मकानों में चोरी करने वाले सासाराम बिहार के 02 आरोपी गिरफ्तार

अलग - अलग 05 सूने मकानों में चोरी करने वाले सासाराम बिहार के 02 आरोपी गिरफ्तार

Sawankumar 09-Nov-2021 77
 
*थाना खमतराई क्षेत्र में 02 एवं थाना धरसींवा क्षेत्र में 03 सहित कुल 05 सूने मकानों में चोरी की घटनाओं को दिये है अंजाम।*

*आरोपी रिश्ते में है जीजा - साला।*

*दोनों आरोपी है मूलतः सासाराम बिहार के निवासी।*

*आरोपी बड़े ही शातिर व प्रोफेशनल तरीके से देते थे चोरी की घटनाओं को अंजाम।*

*आरोपी मिनी अहमद पूर्व में भी सासाराम बिहार से हत्या व चोरी के प्रकरणों में रह चुका है जेल निरूद्ध।*

*आरोपियों के कब्जे से चोरी की सोने-चांदी के जेवरात एवं 01 नग लैपटाॅप किया गया है जप्त।*

*आरोपियों से जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 4,50,000/- रूपये।*

*आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमंाक 658/21 धारा 454, 380 भादवि., अपराध क्रमंाक 669/21 धारा 454, 380 भादवि. एवं थाना धरसींवा में अपराध क्रमंाक 618/21 धारा 457, 380 भादवि., अपराध क्रमांक 633/21 धारा 457, 380 भादवि. व अपराध क्रमांक 634/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध है पंजीबद्ध।*

*थाना खमतराई अपराध क्रमांक 658/21*
 
विवरण - प्रार्थी साकेत वर्मा ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह उरकुरा बजरंग नगर आइडियल पब्लिक स्कूल के पास रहता है। प्रार्थी दिनांक 14.10.2021 को दोपहर अपने घर में ताला लगाकर अपने पत्नि के साथ बाजार गया था। प्रार्थी वापस घर आया तो देखा उसके घर के सामने के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। घर अंदर प्रवेश कर देखा तो रूम का भी ताला टूटा हुआ था कमरे में रखा अलमारी का पल्ला खुला हुआ था एवं सामान बिखरा हुआ था। अलमारी के लाॅकर के अंदर रखा सामान सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम नहीं थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान के दरवाजा का ताला तोडकर कर अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमंाक 658/21 धारा 454, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
 
*थाना खमतराई अपराध क्रमांक 669/21*
 
विवरण - प्रार्थी अजय कुमार साहू ने थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नंबर 18 जागृति नगर उरकुरा खमराई रायपुर में रहता है। प्रार्थी दिनांक 09.10.2021 को अपने काम से रायपुर सिटी गया था तथा प्रार्थी की पत्नी घर में ताला लगाकर मोहल्ले में चल रहे भागवत कार्यक्रम में गई थी। प्रार्थी व उसकी पत्नि घर वापस आकर देखंे तो घर का ताला टूटा हुआ था, अंदर जाकर देखने पर आलमारी खुला था एवं आलमारी का लाॅकर टूटा हुआ था लाॅकर में रखंे सोने - चांदी के जेवरात नहीं थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान के दरवाजा का ताला तोड़कर कर अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमंाक 669/21 धारा 454, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 
*थाना धरसींवा अपराध क्रमांक 618/21*
 
विवरण - प्रार्थी प्रमोद देवांगन ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गोदावरी कंपनी सिलतरा मंे ठेकेदारी का काम करता है तथा वार्ड नंबर 06 में प्रार्थी किराये के मकान में रहता है, साथ में प्रार्थी का रूम पार्टनर हिरदेश्वर वर्मा भी रहता है। किराये के मकान मंे प्रार्थी का दिन में आना जाना रहता था पार्टनर हिरदेश्वर वर्मा उस मकान मंे परिवार सहित रहता है, जो दीपावली त्यौहार मनाने परिवार सहित अपने गांव चला गया था। रात में घर मंे कोई नहीं था। दिनांक 02.11.21 को पडोस के बच्चे प्रार्थी को बताये कि उसके किराये का घर का ताला टूटा हुआ है। तब प्रार्थी जाकर देखा तो घर का बाहर का ताला टूटा हुआ था अंदर जाकर देखने पर अंदर कमरे का ताला भी टूटा हुआ था एवं कमरे का सब सामान बिखरा हुआ था। कमरे में रखें आलमारी का लाॅकर टुटा हुआ था तथा आलमारी में रखें डेल कंपनी का लेपटाप एवं नगदी रकम नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान के दरवाजा का ताला तोड़कर कर अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमंाक 618/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 
*थाना धरसींवा अपराध क्रमांक 633/21*
 
विवरण - प्रार्थी राजेश गोस्वामी ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सांकरा धरसीवा रायपुर में रहता है तथा उसकी पत्नि श्रीमती मेनका गोस्वामी घर में कुमकुम फैंसी स्टोर का संचालन करती है। दिनांक 06.11.2021 को प्रार्थी अपने परिवार के साथ दीपावली त्यौहार मनाने जिला बलौदा बाजार गिधपुरी गये थे कि त्यौहार मना कर दिनांक 08.11.2021 को घर पहंुचे तो प्रार्थी अपना घर का दरवाजा खोलकर देखा तो दुकान का पीछे के दरवाजा में लगे ताला व घर के बाजू का दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो आलमारी टूटा हुआ था और सामान अस्त व्यस्त था। आलमारी के खुले लाॅकर को देखा तो लाॅकर मंे रखें सोने - चांदी के जेवरात नहीं थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान/दुकान के दरवाजा का ताला तोड़कर कर अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमंाक 633/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 
*थाना धरसींवा अपराध क्रमांक 634/21*
 
विवरण - प्रार्थी अमरचंद साहू ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सांकरा धरसींवा में रहता है तथा के एस कंपनी सिलतरा मंे फिटर का काम करता है। प्रार्थी दिनांक 04.11.2021 को अपनी परिवार सहित दीपावली त्यौहार मनाने बेमेतरा चले गये थे। प्रार्थी दिनांक 08.11.2021 को अपने घर सांकरा पहुंचकर घर का मेन दरवाजा खोल कर अंदर देखा तो आलमारी का दरवाजा टूटा और लाॅकर टुटा हुआ व सामान बिखरा था। आलमारी के लाॅकर मंे रखे सोने - चांदी के जेवरात नहीं थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 634/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 
          पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा चोरी की घटनाओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री विश्व दीपक त्रिपाठी, प्रभारी सायबर सेल, थाना प्रभारी धरसींवा एवं थाना प्रभारी खमतराई को प्रकरणों के अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना धरसींवा की संयुक्त टीम द्वारा चोरी के उक्त समस्त घटना स्थलों का बारिकी से निरीक्षण किया जाकर घटनाओं के संबंध में समस्त प्रार्थियांे सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुए चोरी के आरोपियों के संबंध में तस्दीक कर उनकी गतिविधियांे पर निगाह रखकर अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र की जा रहीं थी। इसी दौरान सायबर सेल की टीम को मुखबीर से घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा धरसींवा सांई विहार कालोनी निवासी जितेन्द्र साह को पकड़कर चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर अंततः उसके द्वारा अपने जीजा मिनी अहमद के साथ मिलकर चोरी की उक्त 05 घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी मिनी अहमद की पतासाजी की जा रहीं थी। आरोपी मिनी अहमद को उसके साले जितेन्द्र साह की पुलिस की गिरफ्त में आने की सूचना प्राप्त होने से आरोपी मिनी अहमद सासाराम फरार होने की फिराक में बस में सवार हो गया था जिसे टीम के सदस्यों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की सोने - चांदी के जेवरात एवं 01 नग लैपटाॅप जुमला कीमती लगभग 4,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपी मिनी अहमद सासाराम बिहार में पूर्व में हत्या व चोरी के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।   
 
*गिरफ्तार आरोपी*
 
*01. मिनी अहमद पिता सुल्तान अहमद उम्र 38 साल निवासी अड्डा रोड करन सराय जिला सासाराम बिहार हाल पता चरोदा साहू किराना स्टोर के पीछे गली थाना धरसींवा रायपुर।*
 
*02. जितेन्द्र साह पिता महेन्द्र साह उम्र 23 साल निवासी अड्डा रोड करन सराय जिला सासाराम बिहार हाल पता सांई विहार कालोनी थाना धरसींवा रायपुर।*
 
*आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं मशरूका बरामद करने में निरीक्षक के.के.वाजपेयी थाना प्रभारी धरसींवा, उपनिरीक्षक प्रियेश जाॅन चैकी प्रभारी सिलतरा (थाना धरसींवा), प्र.आर. धन्ना लाल पठारे चैकी सिलतरा, सायबर सेल से प्र.आर. संदीप दीक्षित, वीरेन्द्र भार्गव, रवि तिवारी, आशीष राजपूत एवं विकास छत्री की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*
continue reading
 2.50 लाख के गहने पार ज्वेलर्स की दुकान में सेंधमारी CCTV में  कैद हुआ आरोपी पहले भी हो चुकी है इसी दुकान में सेंधमारी

2.50 लाख के गहने पार ज्वेलर्स की दुकान में सेंधमारी CCTV में कैद हुआ आरोपी पहले भी हो चुकी है इसी दुकान में सेंधमारी

Sawankumar 08-Nov-2021 206

जांजगीर / पामगढ़

 
 
 
जांजगीर जिला के पामगढ़ ब्लॉक में चोरों ने सेंधमारी कर 2.50 लाख के गहने पार कर दिए|  घटना दिवाली की रात की है |  दुकान में लगे cctv फुटेज में चोर साफ दिखाई दे रहा हैं | चोर ने 7 नवबर की रात 1 बजकर 11 मीनट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है | ब्यवसायी के शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है |
 
 
सोमवारी चौक पामगढ़  अटल व्यवसायिक परिसर पामगढ में स्थित पूर्णिमा ज्वेलर्स में सेंधमारी की घटना घटी है | चोरों ने दुकान के पीछे से सेंधमारी में की है | उन्होंने दीवाल की 6-7 ईट तोड़कर दुकान में प्रवेश किए | फुटेज में एक ही युवक दिखाई दे रहा है |  पुलिस cctv रिकॉर्डर लेकर जाँच में जुटी हुई है | दुकान के संचालक महेन्द्र सोनी ने बताया की 5 नवंबर की रात 8 बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था| 7 की सुबह 9 बजे जब दुकान खोला तो सामान बिखरे हुए थे और पीछे की दीवाल में बड़ा से छेद था |  दुकान का निरीक्षण किया गए तो लगभग ढाई लाख की चोरी हुई है | जिसकी शिकायत पामगढ़ थाना में की है | 
 
 
continue reading
किसान राईस मील परिसर में जुआ खेलते 14 जुआरियों को गिरफ्तार कर नगदी 4,50,800/-रूपये किया गया जप्त

किसान राईस मील परिसर में जुआ खेलते 14 जुआरियों को गिरफ्तार कर नगदी 4,50,800/-रूपये किया गया जप्त

Sawankumar 08-Nov-2021 121
 
*थाना नेवरा क्षेत्रांतर्गत किसान राईस मील परिसर में खेल रहे थे जुआ।*
 
*मुखबीर की सूचना पर थाना नेवरा पुलिस की टीम द्वारा की गई कार्यवाही।*
 
*जुआरियों के कब्जे से नगदी 4,50,800/- (चार लाख पचास हजार आठ सौ रूपये) एवं ताश पत्ती किया गया जप्त।*

*जुआरियों के विरूद्ध थाना नेवरा में अपराध क्रमांक 438/21 धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।*

*रायपुर पुलिस का जुआरियों के विरूद्ध अभियान कार्यवाही लगातार है जारी।*
 
 रायपुर जिले में जुआ, सट्टा एवं क्रिकेट सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने - अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाने के साथ ही लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर जुआ एवं सट्टा खेलने/खिलाने वालों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 07.11.2021 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना नेवरा क्षेत्रांतर्गत किसान राईस मील परिसर में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  कीर्तन राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती अंजली गुप्ता द्वारा थाना प्रभारी नेवरा को जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी नेवरा के नेतृत्व में थाना नेवरा पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान में जाकर देखने पर पाया गया कि कुछ व्यक्ति ताश पत्ती में रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा रेड कार्यवाही व घेराबंदी कर ताश पत्ती से जुआ खेलते कुल 14 जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआरियों के कब्जे से नगदी 4,50,800/- रूपये एवं ताश पत्ती जप्त किया जाकर जुआरियों के विरूद्ध थाना नेवरा में अपराध क्रमांक 438/21 धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। रायपुर पुलिस का जुआ के विरूद्ध अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगा। 
 
*गिरफ्तार आरोपी*

*(01) मनीष सोनी पिता बनवारी लाल सोनी उम्र-38 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 14 नेवरा रायपुर।*

*(02) अनिल गांधी पिता स्व. लक्ष्मीनारायण गांधी उम्र 45 वर्ष साकिन वार्ड क्र.11 नेवरा रायपुर।*

*(03) रोशन शर्मा पिता संतोष शर्मा उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड क्र.14 नेवरा रायपुर।*

*(04) खिलेश्वर पिता देवदास काठले उम्र 27 वर्ष साकिन वार्ड क्र.03 तिल्दा रायपुर।*

*(05) जितेन्द्र पिता स्व. श्री फूलचंद अग्रवाल उम्र 42 वर्ष साकिन वार्ड क्र.12 नेवरा रायपुर।*

*(06) अमित अग्रवाल पिता सुरेश अग्रवाल उम्र 39 वर्ष साकिन वार्ड क्र.12 नेवरा रायपुर।*

*(07) संजय पिता गिरधारी लाल माहेश्वरी उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड क्र.12 नेवरा रायपुर।*

*(08) मोंटी बजाज पिता राजेश बजाज उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड क्र.16 तिल्दा रायपुर।*

*(09) राजू राठी पिता राजकुमार राठी उम्र 28 वर्ष साकिन वार्ड क्र.12 बाजार पारा नेवरा रायपुर।*

*(10) निखील जैन पिता नरेन्द्र कुमार उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड क्र.12 नेवरा रायपुर।*

*(11) राजू अग्रवाल पिता सीताराम अग्रवाल उम्र 42 वर्ष साकिन नेवरा वार्ड 11 गांधी चैक रायपुर।*

*(12) दिनेश गुप्ता पिता स्व. चंदूलाल गुप्ता 44 वर्ष साकिन वार्ड क्र.11 नेवरा रायपुर।*

*(13) सुशील अग्रवाल पिता स्व.श्री किशन लाल जी अग्रवाल उम्र 41 वर्ष साकिन गांधी चैक नेवरा रायपुर।*

*(14) अरूण अग्रवाल पिता स्व. बसंत लाल अग्रवाल उम्र 50 वर्ष साकिन गांधी चैक नेवरा थाना तिल्दा नेवरा जिला-रायपुर*
continue reading
राजधानी रायपुर में फिर हुई चाकूबाजी की घटना, हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने दो भाइयों को मारा चाकू

राजधानी रायपुर में फिर हुई चाकूबाजी की घटना, हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने दो भाइयों को मारा चाकू

Ibtesam Deshmukh 07-Nov-2021 95

रायपुर: राजधानी रायपुर में चाकूबाजी के मामले थम नहीं रहे हैं। बीती रात कंकालीपारा में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने दो भाइयों को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना CCTV कैमरा में कैद हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी हिस्ट्रीशीटर बदमाश गौरव हेपट ने चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि तिलक और आशीष ताम्रकार दोनों भाई घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश गौरव अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे थे।

इस बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वहीं देखते ही देखते आरोपी ने चाकू निकालकर दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। वारदात में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि आरोपी गौरव हेपट के खिलाफ कई मामले शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तालश कर रही है।

continue reading
तेलिबांधा में पुलिस ने किया हुक्का रेड की कार्यवाही....

तेलिबांधा में पुलिस ने किया हुक्का रेड की कार्यवाही....

Sawankumar 07-Nov-2021 42

आप को बता दे कि मैग्नेटों माल के सामने हाईवेहार्ट कैफ़े का संचालक मिला हुक्का पिलाते...

पुलिस रेड में मिला 5 नग हुक्का पॉट ,जर्दा युक्त रॉ मटीरीयल व समान सभी को किया गया जप्त...
संचालक श्याम कुमार के विरुद्ध कोत्पा ऐक्ट के तहत की जा रही कार्यवाही ...
पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है ...
रायपुर पुलिस की लगातार चेकिंग व रेड कार्यवाही जारी...
continue reading
धारदार हथियार से मारपीट कर आहत करने वाले 02 आरोपी  गिरफ्तार

धारदार हथियार से मारपीट कर आहत करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

Sawankumar 06-Nov-2021 131

रायपुर -  आप को बता दे कि प्रार्थी सूरज  कुर्रे ने थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.11.2021 को रात्रि लगभग 09:00 बजे छोटा अशोक नगर गुढ़ियारी सावित्री मेडिकल दुकान पास प्रणय मेश्राम व मुकेश बंजारे पुराने विवाद को लेकर प्रार्थी के दामाद दिनेश रात्रे के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर रहे थे। जिस पर प्रार्थी द्वारा जाकर बीच-बचाव करने पर प्रणय मेश्राम व मुकेश बंजारे प्रार्थी को भी गाली गलौज करते हुए अपने पास रखे धारदार हथियार से प्रार्थी व उसके दामाद दिनेश रात्रे को मारकर आहत किये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 354/21 धारा 294, 506, 323, 324, 34 भा. द. वि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी प्रणय मेश्राम व मुकेश बंजारे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. प्रणय मेश्राम पिता केशव मेश्राम उम्र 22 साल निवासी अटारी नंदनवन थाना कबीर नगर रायपुर।*
02. मुकेश बंजारे पिता खेदू बंजारे उम्र 19 साल निवासी छोटा अशोक नगर गुढ़ियारी रायपुर।
continue reading
घरेलु विवाद पर पुत्र ने की पीट पीटकर अपने पिता की हत्या, आरोपी चन्द घण्टे में गिरफ्तार

घरेलु विवाद पर पुत्र ने की पीट पीटकर अपने पिता की हत्या, आरोपी चन्द घण्टे में गिरफ्तार

Sawankumar 06-Nov-2021 119

आप को बता दे कि दिनांक 05.11.2021 को शाम करीब 05:00 बजे मृतक प्रीतपाल किण्डो निवासी महराजपुर नागपुर का शराब के नशे मेअपनी पत्नी से झगड़ा विवाद कर

रहा था, कि उसका बड़ा लड़का आरोपी सूरज कुमार द्वारा मना करने पर नहीं माना तब गुस्से में सूरज
कुमार लकड़ी के फाड़ा टुकड़ा से अपने पिता प्रीतपाल के सिर, चेहरा, एवं पुरे बदन में ताबड़तोड़
मारपीट कर गंभीर चोट पहुचाया, जमीन में गिर जाने के बाद भी गुस्से में काफी देर तक मारता रहा
तथा प्रीतपाल के मौत होने के बाद भी आरोपी सूरज कुमार गुस्से में जमीन में शव को घसीटता रहा,
कि प्रार्थी अनिल किण्डो निवासी महराजपुर की सूचना पर घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक कोरिया
श्री संतोष सिंह को दी गई, पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित
किया गया, कि श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी0पी0 सिंह
के मार्गदर्शन में तत्काल थाना प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक सुनील सिंह द्वारा तथा पुलिस सहायता केन्द्र
नागपुर प्रभारी उनि ममता केरकेट्टा व टीम के साथ ग्राम महराजपुर गये आरोपी को हिरासत में लिया
गया, मामले की तत्परता से विवेचना करते हुये, आरोपी सूरज कुमार पिता प्रीतपाल किण्डो उम्र 18 वर्ष
03 माह सा0 महराजपुर थाना पोड़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त प्रकरण में नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी0पी0 के उपस्थिति में तत्परता से कार्यवाही करते
हुये आरोपी को चन्द घन्टे के अन्दर गिरफ्तार करने व सम्पुर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक सुनील सिंह
उप निरी0 ममता केरकेट्टा, प्र0आर0 रामरूप सिंह, आरक्षक मदन राजवाड़े, मो0 अब्बास, पहलवान सिंह,
रियाज, एनसी अजय दुबे आदि का सराहनीय योगदान रहा।
continue reading
अलग-अलग स्थानों से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, थाना बैकुण्ठपुर की कार्यवाही

अलग-अलग स्थानों से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, थाना बैकुण्ठपुर की कार्यवाही

Sawankumar 05-Nov-2021 177
आप को बता दे कि प्रार्थी रोहित पटेल निवासी एम एल ए नगर बैकुंठपुर द्वारा दिनांक 23.9.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके निवास स्थल के सामने से उसकी अपाचे मोटरसाइकिल किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाया गया है। जिसमे पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में चोरी हुए मोटरसाइकिल की लगातार पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 04/11/2021 को मुखबिर से सूचना मिला की एक बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल दिखा है सूचना के आधार पर मौके में पहुंचकर पूछताछ करने पर पता चला कि अपाचे मोटरसाइकिल प्रार्थी की मोटरसाइकिल है जिसे आरोपीगण लक्ष्मीकांत तिवारी पिता श्री माधव प्रसाद तिवारी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम भैंसाताल बिछिया टोला थाना केल्हारी एवं अतुल तिवारी पिता दिनेश प्रताप शर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी भैंसाताल बिछिया टोला थाना केल्हारी द्वारा चोरी किया गया है साथ ही आरोपियों ने एक और होंडा साइन मोटरसाइकिल चेचिस नम्बर  ME4JC65GJ7135915  व इंजन नम्बर JC65E72210170 भी केल्हारी क्षेत्र से चोरी किये हैं बताने पर उक्त दोनों आरोपियों के कब्जे से दोनों मोटरसाइकिल जप्त किया गया है। वही दूसरी ओर दिनांक 3/11/ 2021 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति बिना नंबर के 02 मोटरसाइकिल देवयानी बांध के पास रखा है और बेंचने हेतु  ग्राहक की तलाश कर रहा है सूचना पर तस्दीक हेतु मुखबिर के बताए हुए जगह पर जाकर देखे वहां बिना नम्बर की दो मोटरसाइकिल मिली पूछने पर बलकरण उर्फ चरकु निवासी बंजारी डाँड़ ने उसकी मोटरसाइकिल होना बताया, दस्तावेज दिखाने के लिए कहने पर दस्तावेज नहीं दिखाया गया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि ये मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे जिला अनूपपुर के एक चोर से प्रतापसिंह उर्फ बल्लू निवासी बंजारी डाँड़ व संजय साहू निवासी बंजारी डाँड़ के साथ मिलकर सस्ते दाम पर खरीदकर बेंचते है साथ हीं चार और चोरी की मोटरसाइकिल संजय और प्रतापसिंह के पास होना बताया सभी के पास से कुल 06 मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। उक्त सभी मोटरसाइकिलें चोरी के होने के संदेह पर जप्त धारा 41(1)(4) दंड प्रक्रिया संहिता के तहत कार्य वाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज गया।
continue reading
वन परिक्षेत्र बिहारपुर के अंतर्गत ग्राम सरोला से बिहारपुर वन परिक्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार बड़ी कार्यवाही की गई

वन परिक्षेत्र बिहारपुर के अंतर्गत ग्राम सरोला से बिहारपुर वन परिक्षेत्राधिकारी के आदेशानुसार बड़ी कार्यवाही की गई

Sawankumar 01-Nov-2021 131

कोरिया

 
 
 
आपको बता दें कि मुखबिर के द्वारा सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर हिरा सिंह एवं दीपक सोनवानी वन रक्षक हसदेव वन अमला बिहारपुर द्वारा सागौन की छह बल्ली और एक सिल्ली समेत तीन अपराधी को पकड़ा। इस पूरे छानबीन के दौरान पता चला कि रामकरण सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी मुख्तियारपारा, दशरथ उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम सरोला और रामभरोसा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सलका, इस तरह अवैद्य रूप से पहले भी लकड़ियों की तस्करी किया करते थे, जिसके पश्चात दिनांक 31/10/2021 दिन रविवार को मुखबिर से मिली सूचना पर कार्यवाही को अंजाम देते हुए इनके खिलाफ भारतीय अधिनियम 1927 धारा (26)1 क के तहत गिरफ्तार किया गया।
वन परिक्षेत्र बिहारपुर के परिक्षेत्राधिकारी ने अपने वन विभाग अमला को सख़्त निर्देश देते हुए क्षेत्र के समस्त इलाकों में कड़ी नज़र रखने और लगातार  कार्यवाही करने की बात भी कही।

 
continue reading
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई...144 लीटर अवैध शराब और 3159 किलोग्राम महुआ हुआ जब्त...

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई...144 लीटर अवैध शराब और 3159 किलोग्राम महुआ हुआ जब्त...

Ibtesam Deshmukh 31-Oct-2021 39

बिलासपुर: आबकारी विभाग की टीम ने कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर के निर्देश और आबकारी उपायुक्त नीतू नोतानी के मार्दर्शन में मस्तूरी क्षेत्र के तीन अलग अलग ठिकानों में ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। आबकारी टीम ने पूरे मामले में 3 प्रकरण दर्ज किया है। मौके से 144 लीटर शराब और 3159 किलोग्राम लहान जब्त किया है।

वहीं आबकारी उपायुक्त नीतू नोतानी ठाकुर ने बताया कि आबकारी की टीम ने कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई की है। मस्तूरी क्षेत्र के पचपेढ़ी, बेल्हा और चिल्हाटी में कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में शराब के अलावा भारी मात्रा में लहान भी बरामद किया है। मामले में कुल तीन प्रकरण कायम किए गए हैं। दो मामलो में 34(2), 59(क) और एक मा्मले में 34(1) (क) का अपराध दर्ज किया गया है। उपायुक्त आबकारी ने बताया कि विभाग लगातार कोचिया समेत शराब परिवहन और मदिरा की अवैध खरीदी बिक्री करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में ग्राम बेल्हा थाना पचपेड़ी और चिल्हाटी में तीन ठिकानों पर धावा बोला गया। इस दौरान टीम को 144 लीटर महुवा शराब और 3150 किलोग्राम महुवा लहान बरामद करने में सफलता मिली है। नीतू नोतानी का कहना है कि किसी भी सूरत में शराब का अवैध परिवहन, बिक्री और निर्माण को सहयोग नहीं किया जाएगा। कोचियों के खिलाफ की गयी कार्यवाही में सहायक ज़िला आबकारी अधिकारी एस. के. द्विवेदी, आशीष सिंह, उपनिरीक्षक आनंद वर्मा, रमेश दुबे, स्टाफ़ के सदस्य मूलचंद कौशिक, राजेश पांडे, शुभम रजक, संजय गुप्ता, घनश्याम राठौर, राजकुमार कुर्रे, रामसनेही यादव, तुलेश्वर राठौर, उपेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा।
continue reading
बाइक चोर को बैकुण्ठपुर पुलिस ने पकड़ा

बाइक चोर को बैकुण्ठपुर पुलिस ने पकड़ा

Sawankumar 30-Oct-2021 50

कोरिया

प्रार्थी अरविंद साहू पिता स्व. कृष्ण कूमार साहू निवासी तलवापारा बैकुंठपुर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक मोटरसाइकिल HF डिलक्स लाल व काला रंग का है जिसका रजिस्ट्रेशक क्रमांक CG-16-CD-0769 है जिसे प्रार्थी दिनांक 28/10/2021 को रात करीब 10 बजे अपने दोस्त सुनिल साहू के साथ उक्त मोटरसाइकिल को  स्वयं चलाते हुये छतीसगढ़ी नाचा प्रोग्राम देखने ग्राम मण्डलपारा उक्त गाड़ी को लेकर गया था, गाड़ी स्टेज से कुछ दुरी रोड किनारे जहां पर अन्य मोटरसाइकिल खड़ी वहा पर अपना मोटरसाइकिल को खड़ा कर प्रोग्राम देखने लगा कुछ देर बाद अपने मोटरसाइकिल के पास गया तो देखा की जहां पर वह अपनी मोटरसाइकिल खड़ा किया था वहां पर उसका मोटरसाइकिल नही था किसी अज्ञात चोर के द्वारा खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना पता तलाश में लिया गया। उक्त मुखबिर सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह  के निर्देशन पर टीम गठित कर पता तलाश दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दिनांक 28/10/2021 को दो लड़के एक मोटरसाइकिल को रस्सी में बांधकर खींचते हुए मंडलपारा चेर के रास्ते से भंडार पारा होते हुए उमझर की ओर देखा गया जिसकी सूचना पर दो लड़के नगर कांता चौक के पास घूमते हुए मिले जिनका नाम दलसाय राजवाड़े व राजेश राजवाड़े बताएं जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताए कि वे दोनों दिनांक 28/10 /2021 को वह दोनों एक मोटरसाइकिल से छत्तीसगढ़ी नाचा प्रोग्राम देखने मंडलपारा गए थे प्रोग्राम देखकर घर आते समय वे दोनों मोटरसाइकिल चोरी करने का प्रोग्राम बनाएं और देखें कि एक एच एफ डीलक्स लाल काला रंग मोटरसाइकिल खड़ा है तब उसे वहां से चोरी कर किनारे ले गए और चालू करने की कोशिश किए चालू नहीं हुआ तब राजेश बोला गाड़ी के डिक्की में रस्सी रखा हूं उसे निकाल लो उसी में बांधकर खींचते हुए ले जाते हैं। प्रार्थी के चोरी गये मोटरसाइकिल वहां घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कुल किमती लगभग 90000 हजार रूपये का है। आरोपियों का यह कृत्य अपराध क्रमांक 274/21 धारा 379, 34 ताहि के अंतर्गत अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से आरोपी दलसाय राजवाड़े पिता शिव प्रसाद राजवाड़े उम्र 20 वर्ष निवासी उमझर थाना चरचा एवं राजेश राजवाड़े पिता लालमोहन राजवाड़े उम्र 22 वर्ष निवासी उमझर थाना चरचा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड लिया गया।

continue reading
होमगार्ड उप निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह की सुनियोजित हत्या की गुत्थी कोरिया पुलिस सुलझाने में कामयाब

होमगार्ड उप निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह की सुनियोजित हत्या की गुत्थी कोरिया पुलिस सुलझाने में कामयाब

Sawankumar 30-Oct-2021 89
कोरिया
 
होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ उप निरीक्षक (आफिक) दीपेन्द्र सिंह पिता स्व. बी. पी. सिंह उम्र 35 वर्ष सा. मिशन कालोनी मैकुण्ठपुर थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया छ.ग. दिनांक 25.10.21 से कार्यालय नहीं जा रहा था। जो दिनांक 27.10.21 को प्रार्थी शैलेन्द्र सिंह पिता स्व. बी. पी. सिंह उम्र 32 वर्ष सा. मिशन कालोनी बैकुण्ठपुर थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया छ.ग., थाना बैकुण्ठपुर उपस्थित आकर गुम इंसान का रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका बड़ा भाई उप निरीक्षक (आफिस) होमगार्ड दीपेन्द्र सिंह दिनांक 25.10.21 के शाम 07:30 बजे भट्ठी पारा में था, तब अंतिम बार बात हुआ था, फिर इसका भाई दिनांक 27.10.21 तक पर वापस नहीं आया तो प्रार्थी थाना बैकुण्ठपुर जाकर गुम इंसान दर्ज कराया, जिस पर थाना बैकुण्ठपुर में गुम इंसान क्रमांक 30/2021 दर्ज कर जांच कार्यवाही में लिया गया।
 
मामले की गंभीरता को देखते हुए संतोष कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक जिला-कोरिया ने तत्काल अति. पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक पी.पी. सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक रंभा साहू थाना बैकुण्ठपुर एवं थाना प्रभारी खड़गवा विजय सिंह की संयुक्त टीम गठित करते हुए पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया। गुम इंसान की जांच में मृतक के मोबाईल लोकेशन ग्राम सोस का मिला था, जो होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ महिला होमगार्ड अपने कमाण्डेट से बताई कि दिनांक 25.10.2021 को उसके घर मृतक दीपेन्द्र सिंह उससे मिलने कुछ काम से आया था तथा उस दिन उसके घर पर रिश्तेदार मौजूद थे, इस सूचना पर थाना बैकुण्ठपुर में संदिग्धों को तलब कर कड़ाई से पूछताछ किया गया तब उनके द्वारा बताया गया कि दिपेन्द्र सिंह साहब हमेशा घर पर आता-जाता था, जिससे आरोपीगण नाराज रहते थे, चारों आरोपियों के द्वारा उसकी हत्या करने का प्लान बनाकर दिनांक 25.10.2021 को जब दीपेन्द्र घर आया और घर से बाहर निकला तो चारों आरोपियों क्रमशः विकास कुमार, मथ्रूराम, सुशील, संदीप मिंज साकिन सोंस, बिहीडाँड़ के द्वारा उसके साथ डंडा से मारपीट कर सिर में चोट पहुँचाकर हत्या कर मृतक के शव को छिपाने के उद्देश्य से मृतक को उसी के मोटर सायकल में लादकर सोस जंगल होते हुए उपरोक्त चारों आरोपी हथनीनदाह गेज नदी में ले जाकर नाइलोन की रस्सी से पत्थर से बांधकर मृतक के शव को पानी में डूबाकर छिपा दिये तथा उसके मोबाईल को वही पानी में फेंक दिये। मृतक का जॅकेट सोस के जंगल में छिपा दिये एवं मृतक के पैंट को उतारकर ग्राम चेर सुनीत ढाबा के पास फेंक दिये तथा उसकी मोटर सायकल को रामविचार के बांध डबरी में मृतक के टोपी एवं जूता मोटर सायकल के डिक्की में डालकर मोटर सायफल को पानी में डाल दिये। आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर मृतक के शव को हथनीनदाह गेजनदी से बरामद किया गया एवं मृतक का मोबाईल भी हथनीनदाह गेज नदी से गोताखोरों को मदद से बरामद किया गया है तथा मृतक के जैकेट सोस जंगल से, पेंट ग्राम चेर सुनील ढाबा के सामने पुलिया के नीचे से तथा मोटर सायकल एवं टोपी और जूता रामविचार के बांध से बरामद किया गया है एवं घटना में इस्तेमाल किये गये टीवीएस लूना को भी जप्त किया गया है तथा हत्या में प्रयुक्त हथियार डण्डा भी बरामद किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 302, 201, 120 बी, 34 ता.हि. का अपराध घटित करना पाये जाने से थाना खड़गवा में अपराध क्रमांक 420/21 कायम कर विवेचना में लेकर चारो आरोपियों 1. विकाश तिर्की पिता ठाकुर प्रसाद उम्र 48 वर्ष, 2. मथरूराम पिता जगरसाय उम्र 30 वर्ष, 3.सुशील एक्का पिता मोजेश उम्र 21 वर्ष और 4. संदीप मिंज पिता रामकृपाल को गिरफ्तार किया गया है। उक्त होमगार्ड उप निरी. दीपेन्द्र सिंह की आरोपियों द्वारा सुनियोजित जघन्य अंधे कत्ल को कोरिया पुलिस द्वारा तत्परता एवं गंभीरता से कार्यवाही करते हुए हत्या के मामले को सुलझाने में कामयाब रहा। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह, उप निरी. रंभा साहू थाना बैकुण्ठपुर एवं स.उ.नि. दिनेश चौहान, प्र.आर. सुखलाल खलखो, रॉबिन लकड़ा, आर. रवि शर्मा, सुरेश तिग्गा, भानू प्रताप, इलियास कुगुर, सैनिक विनय श्याम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
continue reading
गांजा तस्करी करते उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के 03 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

गांजा तस्करी करते उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के 03 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

Sawankumar 27-Oct-2021 96
रायपुर
विवरण - पुलिस अधीक्षक  प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 26.10.2021 को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित बस स्टैण्ड में कुछ व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में बस का इंतजार कर रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सायबर सेल एवं थाना देवेन्द्र नगर की संयुक्त टीम को आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना देवेन्द्र नगर की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर बातचीत करने का प्रयास करने पर तीनों व्यक्ति भागने लगे जिन्हें टीम के सदस्यों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम होशियार सिंह यादव उर्फ बबलू निवासी जालौन     (उ.प्र.), प्रदीप यादव निवासी टीमकगढ़ (म.प्र.) एवं यशवंत यादव निवासी झांसी (उ.प्र.) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *कुल 10 किलो 600 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 1,00,000/- रूपए* जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा गांजा को कोण्डागांव से लाना बताया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 156/21 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। 

*गिरफ्तार आरोपी*

*01. होशियार सिंह यादव उर्फ बबलू पिता सुरेश कुमार यादव उम्र 26 साल निवासी तिरही बम्बा मुहल्ला थाना कालकी जिला जालौन (उ.प्र.)।*

*02. प्रदीप यादव पिता प्रकाश यादव उम्र 20 साल निवासी ग्राम भदरई पोस्ट बारी भदरई उदयपुर थाना लिधौरा जिला टीमकगढ़ (म.प्र.)।*

*03. यशवंत यादव पिता रामेश्वर प्रसाद यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम बोरई पोस्ट सदौल बड़गांव झांसी बडा़गांव थाना बरखा सागर जिला झांसी (उ.प्र.)।*
continue reading
नौकरी दिलाने के नाम पर लोगो से 35 लाख से भी अधिक रूपये की ठगी करने वाली R.C.D.S.P कपंनी के चार डायरेक्टरो की गिरफ्तारी

नौकरी दिलाने के नाम पर लोगो से 35 लाख से भी अधिक रूपये की ठगी करने वाली R.C.D.S.P कपंनी के चार डायरेक्टरो की गिरफ्तारी

Sawankumar 24-Oct-2021 273
थाना डी डी नगर क्षेत्रान्तर्गत रायपुरा चौक स्थित अवरिल कॉम्पलेक्स मे  खोला  आफिस R.C.D.S.P कपंनी का बनाया मुख्य कार्यालय*  
 
अब तक कई स्थानीय एंव अन्य जिलो के लोगो को नौकरी दिलाने के नाम से ठगा गया जिन्हे किया गया सुचीबद्ध* 
 
 
अभी तक 59 लोगो ने किया शिकायत जिस पर की गई है कार्यवाही, बढ़ सकती हैं शिकायतकर्ताओ की संख्या* 
 
नौकरी दिलाने के नाम पर लोगो से सुरक्षा निधी के रूप मे नगदी और ऑन लाईन लिया जा रहा था 35 हजार रूपये  कपंनी के खातो मे एंव डायरेक्टरो के पर्सनल खातो मे*
 
कुछ लोगो से  अन्य विभाग मे नौकरी लगाने के नाम पर नगदी लाखो रूपये लिया गया ।* 
 
कंपनी के नाम से संचालित बैंक खाता एवं आरोपियों के सभी पर्सनल बैंक खातों की जानकारी बैंक से एकत्रित की जा रही है* 
 
आरोपी चन्द्र प्रताप सिंह , जितेन्द्र देवांगन , दीपचंद वर्मा , सजंय कुमार वर्मा चारो R.C.D.S.P कपंनी के ड्रायरेक्टर, जिन्हे किया गया गिरफतार* 
 
जनवरी माह 2021 मे फर्जी तरीके  से ऑन लाईन बेवसाईट के माध्यम से वेकेंसी फार्म निकाल कर लोगो के साथ दिलाने का किया गया धोखाधडी* 
 
आरोपी के विरूद्ध थाना डी डी नगर मे अपराध क्रमाक_ 416/21   धारा 420,34 भादवि ,66 (डी) आई टी एक्ट तहत अपराध पंजीबद्ध* 
                  
विवरण : - इस  प्रकार  है  कि  दिनांक 06.01.2021 को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आर सी डी एस पी कंपनी  आफिस भाठागांव रोड शानि मंदिर के पास केकपंनी के नाम पर बने संयुक्त खातो एंव चारो  आरोपी ड्रायरेक्टरो के सभी बैंक खातो की जानकारी बैंको से  ली जा रही लिये विभिन्न नियुक्ती सम्बधी वेबसाईड नोटिफिकेशन मे RCDSP कपंनी की ओर से ब्लाक फिल्ड आफिसर , कम्प्युटर टीचर , डिस्टीक आफिसर , के पद का वैकेन्सी निकाला गया  दिये गये  लिंक  मे जाकर सभी युवक एंव युवतियो ने नौकरी हेतु फार्म भरा जिसमे फार्म भरने के बाद सभी फार्म भरे गये युवक एंव युवतियो   RCDSPकम्पनी द्धारा  बनाये गये.
 
उक्त फर्म द्वारा आफिस रायपुरा चौक के पास अविरल कॉम्पलेक्स मे साक्षात्कार के लिये बुलाया जाता था जहां पर उन्हे बैसिक स्कील कम्प्पुटर  शिक्षा से सम्बधीत जानकारी दिया जाता तथा उन्हे कहा जाता था कि आपको इस कपंनी के माध्यम से एक कम्प्युटर सेंटर ओपन कर दिया जायेगा आपको सभी जिलो मे जाकर वहां के ग्रामीण ईलाको मे जाकर  वहां के लोगो से मिलकर उन्हे आर सी डी एस पी कम्पनी की योजनाओ को बताना है एंव उन्हे भी इस कपंनी से जोडना है कहकर सभी लोगो से RCDSP कपंनी का फार्म भरवाकर सुरक्षा निधी के नाम  से 35,000/-रूपये का सुरक्षा निधी राशि जमा कराया जाता था।
 
उसके बाद‍ नौकरी के लिये आये सभी लोगो का साक्षात्कार होने के बाद सभी जिलो से आये शिक्षीत बेरोजगार युवक एंव युवतियो का कम्पनी द्धारा बनाये गये फर्जी पद  जैसे  ब्लाक फिल्ड आफिसर , कम्प्युटर टीचर , डिस्टीक आफिसर मे नियुक्त कर उन्हे कपंनी का आई कार्ड बनावाकर  दिया जाता था।
 
जिस कारण अन्य अन्य जिलो के एवं स्थानीय  शिक्षीत बेरोजगार युवक एंव युवतियो के द्धारा  RCDSP कपंनी  मे आने पर वहां के डायरेक्टर उक्त चारो आरोपीयो द्धारा अन्य विभाग मे भी नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लिया गया जो नगदी एंव ऑन लाईन के माध्य से लिया गया है सभी लोगो से नौकरी के  नाम पर सुरक्षा निधी के रूप मे 35000/- रूपये जमाकर करवा कर एंव इस तरह कई लोगो से अन्य विभाग मे नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लिया गया एंव उन्हे नौकरी नही दी गई।
 
उक्त‍ शिकायत स्थानीय लोगो के द्धारा एंव अन्य जिलो से आये लोगो से  प्राप्त होने पर  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर उक्त शिकायतो को गंभीरता पुर्वक जांच कार्यवाही करने आदेश पर श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महादेय (शहर )  श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय शहर (पश्चिम ) , श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय पुरानीबस्ती  के मार्गदर्शन पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी डी डी नगर एंव स्टाप द्धारा  RCDSP कपंनी के चारो  डायरेक्टरो को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ किया गया।
 
जिसमे चारो डायरेक्टरो द्धारा कंपनी के नाम सयुक्त रूप से बैंक खाता खोला एंव उसमे  नौकरी हेतु आये सभी शिक्षीत बेरोजगार युवक एंव युवतियो से ऑन लाईन सुरक्षा निधी की राशि जमा करवाया जाता था आरोपीयो के उनके स्वंय के खातो एंव कपंनी के खातो की जानकारी ली जा रही है  RCDSP कपंनी मे जाकर समस्थ दस्तावेजो को जप्त किया गया चारो उक्त आरोपी के विरूद्ध अपराध सबुत पाये जाने पर जांच पर अपराध कायम कर चारो आरोपियो की गिरफतारी की  जा चुकी है । 
                                    
मामले मे संलिप्त अन्य आरोपीयो की पतासाजी कर गिरफतारी के हर सम्भंव प्रयास किया जा रहा है ।
 
 आरोपीगण
   
 
1. चंद्र प्रताप सिंह पिता माखन लाल जोशी उम्र 30 साल सा. ग्राम पंचायत नकटीडीह पोस्ट ताल देवरी थाना  बिर्रा जिला जांजगीर चांपा हाल पता बुड आईलैंड अमलेश्वर म नं 324   
      
2. दीपचंद वर्मा पिता स्‍व गणेश राम वर्मा उम्र 51 साल सा0सेक्टर 01 सी मार्केट शाप नंबर 39 भिलाई थाना भट्टी  जिला दुर्ग 
 
 
3. जितेन्द्र देवांगन पिता श्री सियाराम देवांगन उम्र 36 वर्ष सा. ग्राम मलौद पो.सिलयारी थाना धरसींवा रायपुर हाल वुड आईलैंड कालोनी अम्लेश्वर जिला दुर्ग छग0 
 
 
4. संजय कुमार वर्मा पिता आनंद राम वर्मा उम्र 40साल सा0 न्‍यू चंगोराभांठा महादेव नगर गली नं 03 रिकेश किराना स्टोर्स के सामने थाना डी डी नगर  रायपुर हालपता ग्रीन सिटी अम्लेश्वर जिला दुर्ग**
continue reading
कोरबा: छिंदपानी गांव में 3 साल की मासूम बच्ची की हुई हत्या...

कोरबा: छिंदपानी गांव में 3 साल की मासूम बच्ची की हुई हत्या...

Sawankumar 24-Oct-2021 45

 कोरबा: जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत छिंदपानी गांव में तीन वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी गई. बच्ची के परदेसी राम धनवार की बेटी थी. बताया जाता है कि वह शुक्रवार शाम से ही लापता थी. पूछताछ के दौरान पता चला कि पड़ोसी अर्जुन सिंह धनवार भी घर से फरार हैं. जबकि वहीं पास के ही एक निर्माणाधीन मकान में बच्ची मृत हालत में मिली. बहरहाल पुलिस फरार अर्जुन धनवार तलाश कर रही है. प्रथम दृष्टया उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की है, सिर्फ हत्या का संदेह जताया गया है. बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

continue reading
कोरिया: नाबालिग मंदबुद्धि बालिका के साथ शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरिफ्तार… पोंड़ी थाना की बड़ी कार्यवाही…

कोरिया: नाबालिग मंदबुद्धि बालिका के साथ शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरिफ्तार… पोंड़ी थाना की बड़ी कार्यवाही…

Sawankumar 22-Oct-2021 188

कोरिया -पीड़ित बालिका के परिजनों के द्वारा पुलिस सहायता केंद्र नागपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री जो कि मंदबुद्धि है ज्यादा बातचीत नहीं करती है को दिनांक 21.10.2021 की शाम आरोपी राहुल उर्फ संटू निवासी उजियारपुर का बहला फुसलाकर घर से कुछ दूर ले गया तथा दुष्कर्म किया जब बच्ची की खोजबीन की गई तो वह घर से कुछ दूर पर मिली है। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया, घटना की जानकारी से तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया। जिनके द्वारा तत्काल आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 363, 376 भा द वि एवं 4 पाकसो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी पी सिंह के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में प्रकरण की त्वरित विवेचना करते हुए फरार आरोपी राहुल उर्फ संटू पिता सुरेंद्र उम्र 23 वर्ष निवासी उजियारपुर थाना पोडी को देर रात पकड़ा जा कर प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

continue reading
अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर 40 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर 40 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

Sawankumar 22-Oct-2021 136

कोरिया 

 
 
 
पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करने कर निर्देश किया जा रहा है, उसी तारतम्य में थाना मनेन्द्रगढ़ में मुखबीर सूचना मिली कि मध्यप्रदेश का बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 65 बीबी-0589 में जनकपुर, मनेन्द्रगढ़ मार्ग से होते हुये अवैध शराब रखकर आ रहा है, तत्काल उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मनेन्द्रगढ राकेश कुमार कुर्रे के निर्देशन में आरोपियों की घेराबंदी करने हेतु हमराह गवाह के थाना मनेन्द्रगढ़ टीम कार्यवाही हेतु रवाना हुई एवं ग्राम पेण्ड्री तिराहा मनेन्द्रगढ, जनकपुर मार्ग मुखबीर के बताये अनुसार घेरा बंदी कर संदेही व्यक्तियों के वाहन को पकड़ा, आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही एवं तलाशी लेने पर आरोपी संजीत श्रीवास्तव पिता श्री कृष्ण मुरारी उर्फ श्याम सुन्दर श्रीवास्तव उम्र 39  वर्ष निवासी थाना मऊ जिला चित्रकूट हाल केशवाही शराब भट्टी दुकान थाना बुढार जिला अनुपपुर, प्रेम सिंह पिता इन्द्रमान सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी जमुनिया थाना बुढ़ार जिला शहडोल (मध्यप्रदेश), अर्पित सिंह परिहार पिता विनय बहादुर सिंह परिवार उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम केशवाही थाना बुढार जिला शहडोल मध्यप्रदेश (स्थाई पता गंगरिया थाना नागौर  जिला सतना (मध्यप्रदेश), वाहन चालक मुकेश कुमार प्रजापति पिता श्रीराम कुमार प्रजापति उम्र 25 वर्ष निवासी धनौरा केशवाही थाना बुढार (मध्यप्रदेश ) के पास से कुल 40 पेटी अंग्रेजी शराब गोवा 35 पेटी (315 लीटर) एवं ब्लू चिप 05 पेटी (15 लीटर) कुल 360 लीटर शराब, एक बोलेरो वाहन कुल कीमती 14,60,000/ रूपये। जिसे जप्त कर आरोपियो का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अधीन आने से आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़, सहायक उप निरीक्षक आर०एन०गुप्ता, आरक्षक इस्ताक खान, जितेन्द्र ठाकुर, राजेश कुमार, भूपेन्द्र यादव, पुरूषोत्तम बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
continue reading


dpboss