CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

अपराध

मामूली विवाद पर युवक ने लकड़ी से किया हमला, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत…..

मामूली विवाद पर युवक ने लकड़ी से किया हमला, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत…..

Ibtesam Deshmukh 30-Jan-2022 97

 सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के तेलसरा गांव में विवाद में एक युवक ने लकड़ी से वारकर दूसरे युवक की हत्या कर दिया। वहीं मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, तेलसरा गांव में 29 जनवरी को मृतक प्रमोद फोन पर किसी से बात करते गाली गलौज करते हुए आरोपी के बरामदे में पहुंचा।

जहां आरोपी बृजलाल ने मृतक को खुद के घर पर फोन में गाली देने से मना करने लगा. इतने में ही विवाद बढ़ने लगा और आरोपी ने मृतक के सर पर लकड़ी से वारकर घायल कर दिया। जहां घायल हालत में मृतक को परिजनों ने जिला अस्पताल लेकर आए. वही आज सुबह प्रमोद की मौत हो गयी. जहां पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुट गई है.

continue reading
एसईसीएल चरचा कॉलरी में चोरी की घटनाओं में विराम लगाने और चोरी के प्रकरणों में आरोपियों की तलाश के दिए थे शख्त निर्देश...आरोपी को चंद घण्टों में किया गया गिरफ्तार...

एसईसीएल चरचा कॉलरी में चोरी की घटनाओं में विराम लगाने और चोरी के प्रकरणों में आरोपियों की तलाश के दिए थे शख्त निर्देश...आरोपी को चंद घण्टों में किया गया गिरफ्तार...

Ibtesam Deshmukh 30-Jan-2022 81

 कोरिया/ एसईसीएल चरचा कॉलरी में चोरी की घटनाओं में विराम लगाने और चोरी के प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों की तलाश कर बरामदगी करने के दिए गए थे शख्त निर्देश जिले के पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को दिये गये थे, पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह तथा उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती कविता ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में चोरी करने वाले गिरोह, आरोपियों की तलाश पतासाजी की जा कर, इसी क्रम में थाना प्रभारी चरचा द्वारा अपने सहयोगी स्टॉफ के साथ दिनाँक 26.01.2022 को एसईसीएल चरचा सी प्वांईट बेल्ट लाईन से 03 नग 12 एमएम लोहे का टॉप रोला चोरी होने की रिपोर्ट राम औतार तिवारी निवासी सुरक्षा प्रभारी एसईसीएल चरचा द्वारा दर्ज कराया कि संबंधित दर्ज प्रकरण अपराध क्रं0 20 / 2022 धारा 379 भा.द.वि. कायम कर तलाश पतासाजी कर संदिग्ध पूरन बसोर उर्फ बितानू को प्रकरण में चोरी गये टॉप रोला के संबंध में पूछताछ किये जाने पर धारा सदर का अपराध घटित करना स्वीकार करने पर मेमोरेण्डम कथन लेखकर मुताबिक मेमोरेण्डम कथन में चोरी गये 02 नग 12 एमएम लोहे टॉप रोला कीमती लगभग 2000 / 00 रूपये को आरोपी के कब्जे से दिनाँक 27.01.2022 को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध घटित करना प्रमाणित पाये जाने से आरोपी को चंद घण्टों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

continue reading
अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार  दो अलग अलग मामले में मनेंद्रगढ़ थाना टीम ने किया दो व्यक्तियों को गिरफ्तार

अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार दो अलग अलग मामले में मनेंद्रगढ़ थाना टीम ने किया दो व्यक्तियों को गिरफ्तार

Sawankumar 29-Jan-2022 183
आप को बता दे कि कोरिया पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ, जुआ ,सट्टा ,कबाड़ पर कार्रवाई करने लगातार थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा था इसी तारतम्य में थाना मनेंद्रगढ़ टीम को सूचना मिली कुछ व्यक्ति राजनगर झागराखांड के रास्ते मनेंद्रगढ़ होते हुए शराब लेकर जाने वाले हैं उपरोक्त सूचना से तत्काल  पुलिस अधीक्षक कोरिया प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को अवगत कराया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी मनेंद्रगढ़ के निर्देशन में दो अलग-अलग पार्टियां मुखबिर के बताएं स्थान पर रवाना की गई।
मुखबिर के बताए अनुसार टाटा इंडिगो क्रमांक सीजी 16 सीएफ 3280 जो राजनगर के रास्ते झगराखांड होते हुए मनेंद्रगढ़ आ रही थी उपरोक्त कार को विवेकानंद कॉलेज के सामने घेराबंदी कर पकड़ा गया । कार चालक से नाम पूछने पर उसने अपना नाम रवि कुमार जायसवाल पिता नारायण प्रसाद जायसवाल उम्र 27 वर्ष निवासी ईट भट्टा दफाई झागराखांड बताया । कार को चेक करने पर कार के अंदर से 12 पेटी गोवा व्हिस्की शराब मिली प्रत्येक पेटी में 50 नग प्रत्येक में 180ml कुल 600 सीसी में लगभग 108 लीटर गोवा शराब कीमती ₹78000 होना पाया गया आरोपी को अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया ठीक इसी प्रकार दूसरे मामले में मुखबिर सूचना के आधार पर पीडब्ल्यूडी तिराहा के पास एक व्यक्ति को दुपहिया वाहन में पकड़ा गया उसके कब्जे से एक पेटी गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब मिली पेटी में कुल 50 नग गोवा व्हिस्की शराब प्रत्येक में 180ml कीमती ₹6000 मिली पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम राजेश मिश्रा पिता राम गोविंद मिश्रा उम्र 45 वर्ष निवासी से सेक्टर बिजुरी स्थाई पता ग्राम बरोदा जिला मिर्जापुर उत्तर प्रदेश का बताया आरोपियों का कृत्य अपराध सदर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सचिन सिंह सहायक उप निरीक्षक आर एन गुप्ता , बीके सिंह, हीरालाल कुजुर, प्रधान आरक्षक अमर सिंह अंजाम आरक्षक इश्तियाक खान ,जितेन ठाकुर, प्रमोद यादव ,विनीत सोनी, शंभू यादव राकेश शर्मा ,पुरुषोत्तम  की भूमिका सराहनीय रही।
continue reading
छत्तीसगढ़ पुलिस की विशेष कार्यवाही, धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 420 के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

छत्तीसगढ़ पुलिस की विशेष कार्यवाही, धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 420 के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Ibtesam Deshmukh 25-Jan-2022 338

 रायपुर/  छत्तीसगढ़ पुलिस की विशेष कार्यवाही रूपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 420 के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा जेल। आरोपियों के विरूद्ध धारा 420,34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही आरोपीगण को चन्द घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राजेन्द्र कुमार राठौर पिता स्व० बहोरन लाल राठौर निवासी नरईबोध थाना कुसमुण्डा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी प्रायवेट स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत् है तथा प्रार्थी के पिताजी स्व० बहोरन लाल राठौर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल विभाग में नौकरी करते थे जिनका वर्ष 1997 में स्वर्गवास हो गया है जिनके स्थान पर कुछ विभागीय नियमों में बदलाव के कारण अनुकम्पा नियुक्ति किसी को नही मिल पाई थी जिसकी जानकारी राहुल दुबे निवासी भुलसीडीह कोरबा को थी जो प्रार्थी को अनुकम्पा की नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथी राकेश कुमार तिवारी के साथ प्रार्थी के घर कई बार आये और दोनो अपने आप को नेता बताते हुये व अपना परिचय नेता, मंत्री तथा मंत्रालय में होने का विश्वास दिलाकर प्रार्थी से 05लाख रूपये की ठगी किया गया ।
प्रार्थी के मामा बाबूजी राठौर से दीपका क्षेत्र में एसईसीएल क्वाटर दिलाने के नाम पर 01 लाख रूपये, कुल 06 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर थाना कुसमुण्डा में आरोपीगण के विरूद्ध धारा 420,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कुसमुण्डा निरीक्षक लीलाधर राठौर के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना कुसमुण्डा से विशेष टीम गठित किया गया ।
आरोपियों की पतासाजी में टीम जुट गई। पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपीगण भुलसीडीह व फरसवानी में छिपकर रह रहे है जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया, आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर नौकरी लगाने के नाम पर व क्वाटर दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रकम लेना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना कुसमुण्डा पुलिस टीम से थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर, स.उ.नि. जीवन साहू, प्रधान आर. कृपाशंकर दुबे, महिल प्र.आर. जलवेश कंवर आरक्षक पुष्पेन्द्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

continue reading
सफर के दौरान सोने का हार व मोबाइल चोरी करने वाला ऑटो चालक , 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार

सफर के दौरान सोने का हार व मोबाइल चोरी करने वाला ऑटो चालक , 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार

Ibtesam Deshmukh 23-Jan-2022 250

 पेण्ड्रा/ सफर के दौरान सोने का हार व मोबाइल चोरी करने वाला ऑटो चालक को पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रार्थी देवेंद्र कश्यप द्वारा थाना पेण्ड्रा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम भाड़ी थाना सीपत जिला बिलासपुर का रहने वाला है अपने बहन जीजा के घर पतगवाँ थाना पेंड्रा के लिए बिलासपुर से बस में बैठकर अग्रसेन भवन पुराना बस स्टैंड पेंड्रा में उतरकर एक ऑटो में बैठकर पतगवाँ जा रहा था कि प्रार्थी को कुछ दवाई लेने लेनी थी साक्षी मेडिकल दुकान के पास ऑटो रोककर लेने के लिए चला गया, इसी बीच ऑटो द्वारा प्रार्थी के बैग से एक दो तोले सोने का हार एवं एक पुराना इस्तेमाली ओप्पो कंपनी का मोबाइल को चोरी कर लिया गया, प्रार्थी घर जाने के बाद बैग मे देखा कि उसका मोबाइल तथा उसकी पत्नी का हार नहीं है . जिसकी रिपोर्ट थाना पेंड्रा में लिखित रूप में दर्ज कराने पर अपराध क्रमांक 31/ 2022 धारा 379 भादवी कायम कर घटना से थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी द्वारा पुलिस अधीक्षक को घटना से अवगत कराया कराया गया।

जिस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गौरेला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पेंड्रा प्रवीण द्विवेदी के नेतृत्व तत्काल टीम तैयार कर प्रार्थी के बताए अनुसार हुलिए के ऑटो चालक रितिक साहू पिता स्वर्गीय कल्लू प्रसाद साहू उम्र 22 साल साकिन आजाद चौक वार्ड नंबर 8 पेंड्रा की पतासाजी कर हिरासत में लेकर गहन पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा दिनांक 20/1/ 22 को लगभग 14:00 बजे आरोपी द्वारा प्रार्थी जब मेडिकल स्टोर मैं दवाई लेने के गया उस दौरान उसके बैग में रखे हार एवं मोबाइल को चुरा कर अपने पास रख लिया तथा अपने घर में एक झोले में छिपाकर रखा था। जिसे रिकवर कर, वाहन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी पेंड्रा निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उपनिरीक्षक सहसराम रजक, आरक्षक हेम सिंह ध्रुव ,आरक्षक प्रमोद खलखो की विशेष भूमिका रही।

continue reading
नाबालिक के साथ शारीरिक शोषण करने वाला एवं उसका सहयोगी आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार...थाना पोड़ी पुलिस की कार्यवाही...

नाबालिक के साथ शारीरिक शोषण करने वाला एवं उसका सहयोगी आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार...थाना पोड़ी पुलिस की कार्यवाही...

Ibtesam Deshmukh 23-Jan-2022 44

 चिरिमिरी/ थाना पोड़ी में नाबालिक बालिका के साथ शारीरिक शोषण करने वाला एवं उसकी मदद करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया । पीड़ित बालिका परिजनों के साथ थाना पोड़ी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि नाबालिग उम्र 15 वर्ष के साथ आरोपी राजकुमार चेरवा द्वारा करीब साल भर पहले शारिरिक संबंध बनाया गया तथा गोविंद के द्वारा राजकुमार से मिलाने में सहयोग किया उसके बाद से राजकुमार द्वारा कभी-कभी शारीरिक संबंध बनाया जाता रहा, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते रहे ।
घटना की जानकारी थाना प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक सुनील सिंह द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल आरोपीयो के विरुद्ध कार्यवाही कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किये कि रिपोर्ट पर आरोपीयो के विरुद्ध धारा 376 376(2)(ढ).506.109 भा द वि एवं 6.17 पाकसो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवम नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी पी सिंह के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में प्रकरण की त्वरित विवेचना करते आरोपी राज कुमार पिता प्रेमसाय चेरवा उम्र 27 वर्ष एवं सहयोगी आरोपी गोविंद पिता स्वर्गीय इंदल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम लाई थाना पोड़ी को चंद घंटे में प्रकरण में गिरफ्तार किया गया संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनील सिंह पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी नागपुर सहायक उपनिरीक्षक राकेश शर्मा प्रधान आरक्षक रामकृपाल सिंह आरक्षक अशोक एकका .मनोज कुमार मदन राजवाड़े .नियाजउद्दीन निर्भय सिंह एवं अन्य शामिल रहे।

continue reading
राजनगर मध्य प्रदेश के दो व्यक्ति अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार...कोरिया पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा कार्यवाही करने के लिए किया गया निर्देशित...

राजनगर मध्य प्रदेश के दो व्यक्ति अवैध शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार...कोरिया पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा कार्यवाही करने के लिए किया गया निर्देशित...

Ibtesam Deshmukh 22-Jan-2022 37

 कोरिया पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ जुआ सट्टा कबाड़ पर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में थाना मनेंद्रगढ़ में मुखबिर सूचना मिली की दो व्यक्ति जो राजनगर झगराखांड के रास्ते मनेंद्रगढ़ में मध्य प्रदेश की की अवैध ले कर आ रहे है । उक्त सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को अवगत कराया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी मनेंद्रगढ़ श्री राकेश कुमार कुर्रे के निर्देशन में थाना मनेंद्रगढ़ टीम द्वारा मुखबिर के बताए अनुसार बस स्टैंड मनेंद्रगढ़ के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया पूछताछ करने पर उन्होंने अपना 1 राजेश साहू पिता जगन्नाथ साहू उम्र 40 वर्ष निवासी राजनगर जिला अनूपपुर 

2 बसंत लाल पिता रूपनाथ गोस्वामी उम्र 40 वर्ष निवासी राजनगर जिला अनूपपुर बताया । जिनके पास रखें झोले की तलाशी लेने पर 100 नग गोवा शराब की बोतल  ( प्रत्येक में 180 ml )मिली । आरोपियों के पास से मिली शराब एवं घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर आरोपियों का कृत्य धारा 34(2 )आबकारी एक्ट की परिधि में पाए जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक बीके सिंह  प्रधान आरक्षक अमर अंजाम
आरक्षक राकेश शर्मा विनीत सोनी की भूमिका सराहनीय रही।
continue reading
बिलासपुर/ सरकंडा क्षेत्र में सरेराह युवको की बेरहमी से पिटाई,,रेहान के सर ,पीठ और पैर में किया गया वार,,,video

बिलासपुर/ सरकंडा क्षेत्र में सरेराह युवको की बेरहमी से पिटाई,,रेहान के सर ,पीठ और पैर में किया गया वार,,,video

Ibtesam Deshmukh 22-Jan-2022 68

 बिलासपुर/सरकंडा क्षेत्र में एक बार फिर वर्चस्व की लड़ाई का मामला सामने आया है जिसमे कुछ लोगों ने मिलकर युवकों पर जान लेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा इलाके में रहने वाले सूरज यादव,राहुल यादव, दीपक साहू और उसके अन्य साथियों ने नूतन चौक में टायर पंचर का काम करने वाले रेहान और उसके दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया, यह पूरा मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा यही।

बताया जा रहा है कि आज 12:30 बजे के करीब  रेहान अपने दोस्त अवि साहू और संकल्प पांडेय के साथ नूतन चौक  से लंबोदर नगर जा रहे थे, इसी बीच आरोपियों ने अश्लील गाली गलौज करते हुए प्रार्थियो पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिसमे सरकंडा निवासी रेहान को सर पीठ और पैर में गंभीर चोटें आई है। वही उसके दोस्तों के साथ भी मार पीट की, और पुलिस का सायरन सुनते ही वे फरार हो गए। जिसके बाद घायल अवस्था मे परार्थी थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंचा जहाँ मुलाइजा के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 294 506 323 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और घायलों को सिम्स में भर्ती कराया गया।

continue reading
बिलासपुर: न्यायधानी में मासूम के साथ हैवानियत...4 लोगों ने मिलकर दिया गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम...

बिलासपुर: न्यायधानी में मासूम के साथ हैवानियत...4 लोगों ने मिलकर दिया गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम...

Ibtesam Deshmukh 22-Jan-2022 90

 बिलासपुर/

जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में 4 हैवानों ने मिलकर एक 13 वर्षीय नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया है जिससे पूरी न्यायधानी शर्मसार हो गई है। बताया जा रहा है 13 वर्षीय नाबालिग गुरुवार की देर शाम सांई मंदिर से लौट रही थी। तभी रास्ते में चार युवकों ने उसका रास्ता रोका, और सुनसान इलाके में ले जाकर युवकों नाबालिग की अस्मत को तारतार कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिक लड़की पांचवी तक पढ़ी है, जिसके बाद वो किसी कारणवाश घरेलू कामकाज करने लगी हैं। जो गुरुवार की शाम करीब 7 बजे घर से मोहल्ले के ही साँई मन्दिर के लिए निकली, और मन्दिर से लौटते वक्त चार युवकों ने उसे बलपूर्वक रोक लिया, और चिल्लाने पर उसका मुंह दबा कर उसे खेत की तरफ ले गए। इस दौरान दो युवक रखवाली कर रहे थे।

और दो युवकों ने नाबालिक के साथ बलात्कार किया। घटना के बाद सभी युवक भाग निकले। बच्ची के देर तक घर न लौटने से परेशान उसके परिजन बच्ची की तलाश कर रहे थे। इसी बीच बच्ची बदहवास हालत में आती दिखी। उसने घर वालो को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर तोरवा थाना पहुँचे। तोरवा पुलिस ने घेराबन्दी कर तत्काल आरोपी सूरज यादव, महेश पासी, सूरज सूर्यवंशी, दीपक निषाद को गिरफ्तार कर लिया, सभी आरोपी तोरवा थाना क्षेत्र के महमंद के रहने वाले हैं

continue reading
नक्सलियों ने तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया

नक्सलियों ने तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया

Ibtesam Deshmukh 22-Jan-2022 65

 बीजापुर/ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सड़क निर्माण में लगी तीन गाड़ियों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बीजापुर शहर से 20 किलोमीटर दूर बीजापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चेरीकंटी गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण को रोकने के लिए नक्सलियों ने कल मजदूरों और वाहन चालकों को बंधक बनाया। फिर निर्माण कार्य में लगे वाहनों आग के हवाले कर दिया। आगजनी के बाद बंधकों को हिदायत देकर किया। किया
एसपी रिहा कमलोचन कश्यप के मुताबिक नक्सलियों ने एक जेसीबी, पोकलेन मिक्सर मशीन और हाईवा में आग लगाई है।

continue reading
सट्टा -शराब -गाजा पर लगाम लगाने चिरिमिरी पुलिस ने की कड़ी कार्यवाही, निरंतर भविष्य में भी कार्यवाही जारी रहेगी

सट्टा -शराब -गाजा पर लगाम लगाने चिरिमिरी पुलिस ने की कड़ी कार्यवाही, निरंतर भविष्य में भी कार्यवाही जारी रहेगी

Ibtesam Deshmukh 22-Jan-2022 254

 चिरिमिरी/ सट्टा -शराब -गाजा पर लगाम लगाने चिरिमिरी पुलिस ने की कड़ी कार्यवाही। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा जिला कोरिया के अवैध गांजा शराब सट्टा कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश प्राप्त होने पर पश्चात थाना क्षेत्र में- संचालित अवैध कारोबार गांजा शराब के संचालन पर पूर्ण अंकुश लगाए जाने के निर्देश मिलने पर थाना क्षेत्र में अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सख्त एवं एवं प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह जिला कोरिया एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी पी सिंह के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक केके शुक्ला द्वारा टीम गठित कर आज दिनांक 22/01/2022 को अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते आरोपी राजकुमार सोनी पिता स्वर्गीय सूरज सोनी उम्र 55 वर्ष तथा अर्जुन सोनी पिता राजकुमार सोनी उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी बग नच्चा दफाई हल्दीबाड़ी के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा परिवहन करते बगनच्चा दफाई पुलिया के पास हल्दीबाड़ी में पकड़ कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।
इसी तारतम्य में अवैध महुआ शराब परिवहन करते आरोपी मुकेश देशमुख पिता रामप्रसाद देशमुख निवासी केराडोंल थाना पौड़ी के कब्जे से 11 लीटर अवैध महुआ शराब अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 16 सीएल 5195 में परिवहन करते मोहन कॉलोनी में पकड़ गया तथा आरती गोयल पति अशोक निवासी मोहन कॉलोनी हल्दीबाड़ी के कब्जे से अवैध महुआ शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया । अवैध कारोबारियों के विरुद्ध निरंतर भविष्य में भी कार्यवाही जारी रहेगी संपूर्ण कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक धन साय पैकरा, प्रधान आरक्षक संदीप बागीस, आरक्षक चंद्र सेन राजपूत, सुरेश गौर, संजय पांडे, अमित जैन ,शाहिद परवेज ,सैनिक रामजी गुप्ता आदि का सराहनीय योगदान रहा ।

continue reading
महिला की घर में मिली रक्तरंजित लाश...देसी कट्टे से हत्या को दिया अंजाम...

महिला की घर में मिली रक्तरंजित लाश...देसी कट्टे से हत्या को दिया अंजाम...

Ibtesam Deshmukh 22-Jan-2022 70

 कवर्धा/ कबीरधाम जिले के कुकदुर थाना अंतर्गत ग्राम सनकपाट में एक मकान में खून से लथपथ एक महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मौके से पुलिस को देसी कट्टा मिला है, जिससे महिला की हत्या करने की आशंका जताई गई है. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।


दरअसल, शुक्रवार को देर शाम सनकपाट गांव में निवासरत 29 वर्षीय महिला सरिता अपने घर में अकेली थी, तब आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया. घटना के वक्त सास-ससुर, पति और बच्चे किसी न किसी काम से बाहर गए हुए थे. जब घर के सदस्य वापस लौटे तब देखा कि घर के एक कमरे में सरिता की खून से लथपथ पड़ी हुई है. मौका ए वारदात पर एक देसी कट्टा भी पड़ा हुआ मिला. महिला की मौत हो चुकी थी।

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम की भी ली गई. फिलहाल, इस आरोपी का किसी प्रकार का सुराग नहीं मिला है. प्रथम दृष्टया मौके पर मिले देसी कट्टा से महिला की हत्या करना माना जा रहा है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. माना जा रहा है कि पीएम रिपोर्ट के बाद मामले का खुलासा होगा।
continue reading
बलौदाबाजार: एक बार फिर हुआ रिश्ता शर्मसार, दादा ने किया नाबालिक के साथ दुष्कर्म

बलौदाबाजार: एक बार फिर हुआ रिश्ता शर्मसार, दादा ने किया नाबालिक के साथ दुष्कर्म

Ibtesam Deshmukh 22-Jan-2022 109

 बलौदाबाजार/

 जिले में 16 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जब लड़की 7 माह की गर्भवती हो गई तो मामला खुला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़की के दादा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी हे नातिन से पहली बार जबरदस्ती, फिर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया था।

जानकारी के अनुसार दावनबोड़ निवासी 58 साल का छेदूराम तुरकाने दूर के रिश्ते में लगने वाले अपने भांजे के घर जून 2021 में ग्राम गैतरा आया था। वही भांजे की 16 साल की बेटी भी थी। जिसे देखकर आरोपी की नीयत बिगड़ गई। पीड़िता ने बताया कि एक दिन जब घर में वह अकेली थी तो आरोपी छेदूराम ने उससे दुष्कर्म किया। इससे वह काफी डर गई। इसके बाद फिर एक दिन उसे जान से मारने की धमकी दी और दोबारा दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद आरोपी अपने गांव लौट गया। उसके जाने के बाद भी लड़की ने डर के चलते किसी को भी नहीं बताया। इस बीच उसमें शारीरिक बदलाव शुरू हो गए। पहले तो परिजनों ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद लड़की की मां ने ध्यान दिया तो उन्हें कुछ शंका हुई। डॉक्टर के पास लेकर गईं तो लड़की के 7 माह की गर्भवती होने का पता चला।

इसके बाद परिजनों ने थाने जाकर मामला दर्ज करवाया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म के साथ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

continue reading
बिलासपुर: स्कूल पढ़ने वाली छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, 3 महीने से थी लापता

बिलासपुर: स्कूल पढ़ने वाली छात्रा को अगवा कर किया दुष्कर्म, 3 महीने से थी लापता

Ibtesam Deshmukh 21-Jan-2022 314

 बिलासपुर: जिले में 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा को अगवाकर उससे दुष्कर्म किया गया। लड़की 3 माह से लापता थी। जिसकी खोजबीन के लिए परिजन और सामाजिक संगठन उसे तलाश करने के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रहे थे। पुलिस ने लड़की को थाने से महज 5 किमी दूर एक मकान से बरामद किया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने सरकंडा के माता चौरा के पास रहने वाले अविनाश साहू को गिरफ्तार किया है। TI शनिप रात्रे ने बताया कि लगातार प्रयास के बाद भी छात्रा नहीं मिली। तब संदेही युवक की जानकारी जुटाई गई। जांच में पता चला अविनाश साहू भी लंबे समय से गायब है। इस पर पुलिस ने उसके परिजन से पूछताछ की। तब पता चला कि अविनाश सरकंडा के बंधवापारा में ही अलग से मकान लेकर किराए पर रह रहा है। खबर मिलते ही पुलिस ने दबिश दी और उसे पकड़ लिया। उसके साथ छात्रा भी मिल गई। पुलिस ने धारा 376 और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।

बता दे कि  छात्रा करीब तीन माह पहले गायब हो गई थी। परिजन ने उसकी सहेली और परिचितों के यहां जानकारी जुटाई लेकिन छात्रा नहीं मिली। तब उन्होंने थाने में सूचना दी। इसके बाद पुलिस उसे रतनपुर, लोरमी व मध्यप्रदेश में उनकी तलाश करती रही।

continue reading
11 साल की नाबालिक से ₹20 का लालच देकर छेड़छाड़ करने वाले 65 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

11 साल की नाबालिक से ₹20 का लालच देकर छेड़छाड़ करने वाले 65 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Sawankumar 19-Jan-2022 152

बलरामपुर



बलरामपुर जिले की राजपुर पुलिस की टीम ने 11 साल की नाबालिग बच्ची को 20 रुपये का लालच देकर उसके साथ छेड़छाड़ करने के मामले में 65 साल के बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है।बच्ची आरोपी के घर टीवी देखने जाती थी आरोपी अधेड़ उसी का फायदा उठाकर बच्ची के साथ गलत करने का प्रयास किया।
आरोपी ने बच्ची के साथ गलत नियत से कपड़े खोलकर उसके साथ छेड़छाड़ किया तो बच्ची रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई।बेटी की बात सुनकर परिजनों ने इसकी रिपोर्ट राजपुर थाने में दर्ज कराई,मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी नउआ लोहार को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।

 

continue reading
चिटफंड कंपनी डायरेक्टर की हुई गिरफ्तारी छ डायरेक्टर पकड़ से बाहर पुलिसिया तलाश अभी जारी208 निवेशकों के नब्बे लाख गमन का है आरोप

चिटफंड कंपनी डायरेक्टर की हुई गिरफ्तारी छ डायरेक्टर पकड़ से बाहर पुलिसिया तलाश अभी जारी208 निवेशकों के नब्बे लाख गमन का है आरोप

Sawankumar 19-Jan-2022 498
आप को बता दे कि दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के कोतवाली थाना के द्वारा साईं प्रकाश चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर की गिरफ्तारी हुई है दंतेवाड़ा जिले से अनेक निवेशकों से लाखों रुपए की ठगी करने वाला चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर साईं प्रकाश को पता तलाश वह गिरफ्तारी हेतु दंतेवाड़ा पुलिस प्रयासरत थी जिसे सफलता मिली चिट फंड कम्पनी के डायरेक्टर मृगेंद्र सिंह बघेल को दंतेवाड़ा कोतवाली SHO सौरभ सिंह के सकारात्मक प्रयासों से पता साजी कर रायपुर जेल से  दंतेवाड़ा लाया गया बता दे आरोपी के ऊपर अन्य जिलों महासमुंद बेमेतरा दुर्ग में भी प्रकरण लंबित है जिसमे गिरफ्तारी की जानी है इस कम्पनी के विरुद्ध उड़ीसा मध्य प्रदेश पश्चिम बंगाल समेत राजस्थान छत्तीसगढ़ में भी अपराध पंजीबद्ध है जिसके न्यायालय दंतेवाड़ा के सामने पेश कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया इस आरोपी पर अपराध क्रमांक 94/2019 धारा 420,34 के तहत कार्रवाई की जाएगी

 
continue reading
40 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार…तस्करी में प्रयुक्त वाहन और 2 नग मोबाइल भी जब्त,

40 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार…तस्करी में प्रयुक्त वाहन और 2 नग मोबाइल भी जब्त,

जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा के लिए ग्राहक तलाश रहे दो युवकों व अपने घर में 39 पैकट गांजा रखने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जानकारी के अनुसार,थाना प्रभारी चांपा  मनीष सिंह परिहार को मुखबीर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की आर्टिका कार में दो लोग सवार होकर कुरदा सिवनी मोड़ के पास मादक पदार्थ गांजा खपाने के लिये ग्राहक तलाश कर रहे हैसूचना पर उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चांपा मनीष सिंह परिहार द्वारा निरीक्षक मुनेश्वर प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में मुखबीर के बताये गये स्थान पर टीम रवाना किया गया। पुलिस को ग्राम सिवनी नहर के पास एक सफेद रंग की आर्टिका कार रोड किनारे खड़ी मिली जिसमें दो आदमी सवार थे। पुछताछ करने व तलाशी लेने पर आर्टिका कार क्रमांक सीजी 10 एनसी 1135 से 1 किलो मादक पदार्थ गांजा को जप्त किया गया आरोपियो से मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ करने पर आरोपी नुकेश्वर चन्द्रा ने बताया की वह उड़िसा से 40 बंडल गांजा लेकर आया है और गांजा को बाजारपारा सिवनी निवासी गोविंदा राठौर के घर में छिपाकर रखा है। पुलिस ने आरोपी के बताये अनुसार जगह पर रेड कार्यवाही की गोविंदा राठौर से विधिवत पुछताछ कर घर के अंदर से दो बोरियों में रखे 39 पैकेट मादक पदार्थ गांजा को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया।आरोपी नुकेश्वर प्रसाद चन्द्रा पिता बालकृष्ण (32) निवासी बेलादुला थाना जैजैपुर, शत्रुहन शर्मा पिता गति शर्मा (33) निवासी कोटाडबरी थाना चांपा, गोविंदा राठौर पिता धनीराम राठौर (27) निवासी बाजार चौक सिवनी थाना चांपा के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 4 लाख रूपये कीमत का 40 किलो मादक पदार्थ गांजा, परिवहन में उपयोग किये गये आर्टिका कार क्रमांक सीजी 10 एनसी 1135 एवं 2 नग मोबाइल जप्त किया गया है सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है

 
continue reading
मेट्रोमोनियल साइट पर दोस्ती कर बिलासपुर  की युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार

मेट्रोमोनियल साइट पर दोस्ती कर बिलासपुर की युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार

Sawankumar 17-Jan-2022 119

बिलासपुर

मेट्रोमोनियल साइट पर दोस्ती होने के बाद बिलासपुर की युवती से दुष्कर्म करने वाले हैदराबाद के कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया और मिलने के लिए रायपुर बुलाया खुद फ्लाइट से हैदराबाद से रायपुर पहुंचा वह महिला से रायपुर के एक होटल में मिला और जबरदस्ती की पुलिस ने बताया कि बिलासपुर की रहने वाली 26 साल की महिला पीएससी की तैयारी कर रही थी पिछले साल मेट्रोमोनियल साइट पर रजिस्ट्रेशन करवाएं अपना परिचय बायोडाटा और फोटो अपलोड कर दिया था।बायोडाटा देखकर हैदराबाद के कारोबारी महेंद्र वर्मा ने किया शादी का झांसा दिया दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी है युवक ने पहले  महिला को हैदराबाद बुलाया महिला के मना करने के बाद  वह रायपुर आया दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

continue reading
60 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा ,कीमती 12,00,000रुपयें की तस्करी करते 01 आरोपी गिरफतार

60 कि.ग्रा. मादक पदार्थ गांजा ,कीमती 12,00,000रुपयें की तस्करी करते 01 आरोपी गिरफतार

पुलिस को चकमा देने के लिये भारत सरकार का बोर्ड लगाकर कर रहे थे गांजा तस्करी।

 

छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द विवेक शुक्ला ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था। और इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, को मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक छोटी वाहन में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये मनेन्द्रगढ, कोरिया की ओर जाना वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, द्वारा थाना सरायपाली प्रभारी आशीष वासनिक को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया व महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच के निर्देश दिए तभी शोहेला, बरगढ़ की तरफ से सफेद रंग की फोर्ड कार जिसमें भारत सरकार लिखा हुआ क्रमांक JH 01 CE 3494 महासमुन्द की ओर आ रही थी। मुखबिर सूचना अनुसार फोर्ड कार सरायपाली के पास पहुचा जिसे पटेल चैक भंवरपुर रोड के पास घेराबंदी कर रोका गया। ड्राईविंग सिट बैठा व्यक्ति जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) राशीद खान पिता हुमांयू खान उम्र 22 वर्ष सा. वार्ड नं. 15 मनेन्द्रगढ, कोरिया का होना बताये। जिससे ओड़िशा आने का कारण व कार में क्या है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगा जवाबो में विभिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। कार की पीछे डिक्की खोल कर चेक करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। कुल 60 पैकेटों में 60 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर 60 किलो ग्राम गांजा को वाहन सहित जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और मनेन्द्रगढ, कोरिया ले जाना बताया। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना सरायपाली में कार्यवाही की गई। जब तक गांजे की कीमत 12 लाख रुपए बताई गई है

 

continue reading
मेडिकल कॉलेज के कमोड में नवजात शिशु के शव मिलने से मचा हड़कंप

मेडिकल कॉलेज के कमोड में नवजात शिशु के शव मिलने से मचा हड़कंप

Sawankumar 16-Jan-2022 123
अम्बिकापुर
आप को बयां दे कि अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कमोड में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया है सूचना पर अस्पताल अधीक्षक व पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुच कर मामले की जाँच में जुट गई है, दरसअल मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आपातकालीन विभाग का सौचालय बीते 5 दिनों से जाम था अस्पताल कर्मीयो की शिकायत पर सफाई कर्मचारी के द्वारा आज कमोड की सफाई की जा रही थी,जिसके बाद सफाई के दौरान कमोड के अंदर से नवजात का शव मिला,जिसकी सूचना पर अस्पताल अधीक्षक डीएसपी,टीआई फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर पहुचे,,,बताया जा रहा है कि बच्चे का शव 4 से 5 दिन पुराना है,,नवजात के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है,,और आगे की जांच की जारही है,मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच भी की जा रही है,बता दें मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड के कमोड में मिले नवजात का शव के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है,,और अस्पताल के आपातकालीन विभाग के कमोड में नवजात का शव कैसे पहुंचा इस बात की भनक अस्पताल प्रबंधक सहित आपातकालीन विभाग में पदस्थ चिकित्सक व कर्मचारियों को भी नहीं है,फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है,

 
continue reading


dpboss