Breaking News
शिक्षा
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के अथक प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं की हो रही है लगातार वृद्धि एमसीबी जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मिल रही है सीजेरियन प्रसव की सुविधा मनेंद्रगढ़ में नवीन डायलिसिस सेंटर की स्थापना से लोगों को मिल रहा है लाभ

आज से विधिवत शुरू हुआ चिरमिरी का शासकीय पालीटेक्निक कालेज, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने फीता काटकर की शुरुआत नवप्रवेशी छात्रों को कापी और पेन भेट कर किया गया सम्मानित
पर, मौजूद कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि, कालेज स्टाप और छात्र छात्राओं ने खड़े होकर अभिवादन किया तत्पश्चात अतिथियों के द्वारा छात्र - छात्राओं को संबोधित किया गया। इस दौरान पूर्व महापौर डमरू बेहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केसरवानी, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक कालेज चिरमिरी में विधिवत शुरुआत कराने के लिए माननीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया गया वही आगामी चिरमिरी को मिलने वाली बड़ी सौगातों और आने वाले बड़े प्रोजेक्टों की साक्षिप्त जानकारी देते हुए चिरमिरी में शासकीय पॉलीटेक्निक कालेज को बड़ी उपलब्धि बताया। ज्ञात हो कि आज से

शासकीय पॉलीटेक्निक कालेज चिरमिरी का सत्र 2024 - 25 प्रारंभ हो गया। उक्त शासकीय पॉलीटेक्निक कालेज भवन के लिए प्रशासकीय स्वीकृति 911.44 लाख रुपए और उपकरण एवम saj sajja ke liye 100.00 लाख यानि 10 करोड़ 11 लाख 44 हजार रुपए हुई है। विदित हो कि शासकीय पॉलीटेक्निक चिरमिरी में चार ब्रांच सिविल इंजीनियर, माइनिंग इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर और जी पी एस एवम जी आई एस के लिए 60 - 60 की क्षमता निर्धारित की गई है जिसमे कुल 240 छात्र छ्त्राए अध्यनरत होंगे। वर्तमान सत्र में फिलहाल कुल 27 नवप्रवेशी छात्रों से आरंभ हुए कालेज में 8 सिविल इंजीनियर व माइनिंग के 19 छात्रा शामिल है। कालेज के स्टाप सेटअप की बात करे तो शैक्षणिक स्टाप 23 और सहयोगी स्टाप 45 यानि कुल 68 शिक्षक को स्वीकृति है, वही नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 01 में 05 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। फिलहाल अस्थाई तौर पर आज से प्रथम तल शासकीय ITI संस्था चिरमिरी में की गई है। जानकारी के अनुसार एआईसीटीई भारत सरकार से मान्यता 31 /05/24 और छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी सीएसवीटीयू से संबंधता 18 /07 /24 को मिली। शासकीय पॉलीटेक्निक कालेज चिरमिरी के प्रिंसिपल श्री रामजी पांडे ने बताया कि जीपीएस एवम GIS चिरमिरी का यैसा दूसरा ब्रांच पूरे भारत में होगा, इसका पहला ब्रांच वेस्ट बंगाल कलकत्ता में है, वही प्रदेश 33 वां और सरगुजा का 5 वॉ है।
शासकीय पॉलिटेनिक कॉलेज के शुभारंभ के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल जी उपस्थित कालेज स्टाप व छात्र - छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में
सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के नाम पर जो झूठे वायदे किए गए, जहां देखा गया कि चिरमिरी शहर के बड़ी बाज़ार के जिस अस्पताल को सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का नाम दिया जा रहा था, वो ना तो सुपर था ना ही स्पेशल, ऐसा ही डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल के लिए भी लोगों के साथ छला गया, ऐसा ही एडवेंचर पार्क के लिए लोगों को भ्रमित किया गया और आज वर्तमान समय तक कांग्रेस अपने किए गए तमाम वादों को पूरा नहीं कर सकी, मगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम करने के लिए जनता के बीच है, जनता की सेवा के लिए है, ये पॉलिटेक्निक कॉलेज जिसे सरकार द्वारा दस करोड़ रूपए की स्वीकृति मिली है, ये पॉलिटेक्निक कॉलेज आम जनमानस की सेवा के लिए, बच्चों के लिए सरकार द्वारा शुरू किया जा रहा है। इस पॉलिटेक्निक कॉलेज में मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल माइनिंग समेत कई अन्य विषयों पर बच्चों को पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे कि बच्चों को रोजगार मिल सके, इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि कांग्रेस की तरह लोगों को मात्र झूठे सपने दिखाने का काम भाजपा नहीं करती है।भाजपा लोगों के सपनों को साकार करने का काम करती आई है और आगे भी करती रहेगी।
पिछली सरकार यानि कांग्रेस पार्टी ने रेल्वे के प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ाया यह कह कर की इसकी अभी ज़रूरत नहीं है, जबकि लोगों ने कांग्रेस शासन काल में इसकी मांग की थी, मगर लोगों को ठगने के अलावा कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, मगर भाजपा ने लोगों के ज़रूरतों को तकलीफों को समझा, बहुत जल्द छह माह के भीतर नागपुर से पाराडोल रेल्वे लाईन लगने वाली है, जिससे लोगों को कांग्रेस के शासनकाल में जिन सुविधाओं से वंचित रखा गया था यह कह कर कि इनकी अभी ज़रूरत नहीं है, उन सुविधाओं को भाजपा अपने आम जनता के लिए धरातल से जोड़ते हुए सफलतापूर्वक पूरी करने जा रही है।
एक हफ्ते के अंदर परसगढी में मेडिकल कॉलेज का कार्य शुरू होगा, जिसमें सरकार ने पांच सौ करोड़ की मंजूरी दे दी है जिससे चिरमिरी एवं मनेंद्रगढ़ के लोगों को प्रशिक्षण उपरांत रोजगार के नए अवसर मिल सकें।
चिरमिरी मनेंद्रगढ़ के लोगों ने सपना देखा था कि उनके क्षेत्र से पूरी ट्रेन जाए और लोगों को सुविधाएं मिले रोजगार के अवसर मिले, जिसके लिए मैंने अपने पिछले कार्यकाल में रेल्वे का भुमिपूजन कार्य भी कर दिया था, माननीय केंद्रीय कोयला मंत्री जी ने मुमिपूजन भी कर दिया था, राज्य सरकार ने 241 करोड़ में से 120 करोड़ पचास लाख राज्यांश के लिए सहमति भी दे दी थी, केंद्रीय सरकार ने 1 करोड़ टोकन मनी भी जारी कर दिया था, लेकिन दुर्भाग्यवश पिछली सरकार ने यह कह कर उस प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ाया कि उसकी आवश्यकता नहीं है, क्यों आवश्यकता नहीं है? चिरमिरी मनेंद्रगढ़ के लोग मध्यप्रदेश में जा कर ट्रेन में बैठे सकते हैं, मगर घर में ट्रेन आएगा तो उनको दिक्कत हो जाती? इसीलिए पांच साल भी नहीं हुआ और एक महीने के अंदर नागपुर से पाराडोल रेल्वे लाईन टेंडर लगने वाली है, और नया रेलवे स्टेशन नगर पालिक निगम चिरमिरी के नेता प्रतिपक्ष संतोष कुमार सिंह के वार्ड क्रमांक 01 में जी एम कॉम्प्लेक्स और मोहन कॉलोनी के आस पास बनाई जाएगी जिससे चिरमिरी शहर में नया निर्माण एवं सृजन की प्रक्रिया आज नवरात्रि के शुभ अवसर पर चालू हो जाएगी।इसी तरह आने वाले समय में हमारे और भी कई प्रोजेक्ट आ रहे हैं, उद्यानिकी महाविद्यालय जिसके लिए भवन और हॉस्टल के लिए पन्द्रह करोड़ की स्वीकृति दस दिन पहले ही मिल चुकी है, उसके टेंडर की प्रक्रिया भी चालू हो चुकी है, आने वाले समय में चिरमिरी या चिरमिरी के आस पास सरभोका के निकटवर्ती क्षेत्र में कृषि विज्ञान एवं अनुसंधान केन्द्र की स्थापना की जाएगी, इसकी भी जिम्मेदारी के साथ मैं घोषणा करता हूं। इसके साथ ही कालेज के चार मांगों पर कैबिनेट मंत्री ने स्वीकृति देते हुए निगम कमिश्नर को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर स्टीमेट बनाकर भेजे।उक्त कार्यक्रम स्वास्थ्य मंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशवानी, पूर्व महापौर डमरू बेहरा, नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रघुनंदन यादव, महिला मंडल की रानी गुप्ता, पुरुषोत्तम सोनकर सहित, भाजयुमो एवम ITI कालेज के स्टाप, छात्रा - छ्त्राये, शासकीय पॉलीटेक्निक के स्टाप, नवप्रवेशी छात्र मौजूद रहे।
एमसीबी जिले में छात्रावास अधीक्षक परीक्षा के लिए दिशा निर्देश
मेंहदी प्रतियोगिता में निशा को मिला पहला स्थान, खुशबू द्वितीय आदर्श पैरामेडिकल परिसर में हुआ आयोजन। बच्चों ने मेहंदी के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा


अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के प्रषिक्षण हेतु आवेदन अब 10 सितंबर तक जिले में दिया जा रहा निःशुल्क प्रशिक्षण
कोरिया / भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती हेतु माह अप्रैल 2024 में सेना भर्ती कार्यालय द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम घोषित किया जा चुका है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यार्थियों के लिए 16 अगस्त से बढ़ाकर 10 सितम्बर 2024 तक कर दिया गया है। शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण अंतर्गत अभ्यार्थियों को 1.6 किमी दौड, बीम, पुल अफ, 9 फीट गड़ढा कुदना एवं बैलेंसिंग बीम में चलना इत्यादि प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण हेतु इच्छुक अभ्यार्थी अपना आवेदन 10 सितम्बर 2024 तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरिया (कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष क्रमांक 62) में जमा कर सकते है।
कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक ली
एमसीबी / कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में स्कूल शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तर की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर ने 2023-24 शैक्षणिक सत्र के दौरान शिक्षा के गुणवत्ता स्तर की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं, शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों के नामांकन और उनके शैक्षणिक प्रदर्शन की स्थिति पर विशेष रूप से समीक्षा की। कलेक्टर श्री वेंकट ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को मिलकर काम करना होगा और विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना होगा। कलेक्टर श्री वेंकट ने निर्देश दिए कि जिन स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी है, उन्हें तुरंत पूरा किया जाए और स्वच्छता, शौचालय की सुविधा, पेयजल की उपलब्धता आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। कलेक्टर श्री वेंकट ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही करने एवं अनाधिकृत तरीके से छुट्टी लेने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई करें। कोई भी शिक्षक बिना सूचना के गायब नहीं होने चाहिए। यदि समझईश देने के बाद भी अपने व्यवहार में परिवर्तन न करें तो उस पर कड़ी कार्यवाही का प्रस्ताव बिना संकोच के भेजें। इस दौरान शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों ने अपने-अपने ब्लॉक की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी और आगामी योजनाओं के बारे में भी बताया। कलेक्टर श्री वेंकट ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण करें और समस्याओं का समाधान समय पर करें। कलेक्टर ने स्कूली बच्चों के आधार कार्ड, बायोमेट्रिक अपडेट एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु निर्देश दिये। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही और अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें।
आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु दावा आपत्ति 7 सितम्बर तक
बिलासपुर / एकीकृत बाल विकास परियोजना तखतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकरी के आंगनबाड़ी केन्द्र धवैंहा में सहायिका पद की नियुक्ति हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित किये गये है। इस संबंध में दावा आपत्ति 29 अगस्त से 7 सितम्बर तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय तखतपुर में कार्यालीयन समय में जमा किये जा सकते है। निर्धारित तिथि के बाद दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई अस्पतालों स्कूलों से गायब रहने वाले 70 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी
बिलासपुर / कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों ने 24 अगस्त को एक साथ 48 स्कूलों और अस्पतालों का आकस्मिक निरीक्षण किया था। स्कूलों और अस्पतालों से बिना अनुमति के गायब रहने वाले और समय से पहले जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों और शिक्षकों पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। निरीक्षण के दौरान अस्पतालों और स्कूलों से गायब रहने वाले 70 अधिकारियों-कर्मचारियों सहित शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। 30 का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि एसडीएम और उनकी टीम ने 15 स्कूलों का निरीक्षण किया। स्कूल से नदारद रहने वाले 19 शिक्षकों के वेतन में कटौती की गई है एवं 5 को कारण बताओ सूचना जारी किया गया है। एक के विरूद्ध कार्रवाई के लिए प्रस्ताव संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग को भेजा गया है। राजस्व टीम द्वारा 33 अस्पतालों का निरीक्षण किया गया और 54 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए 11 के एक दिन के वेतन में कटौती का आदेश जारी किया गया है। सीएमएचओ ने बताया कि बिल्हा विकासखंड के 12 अस्पतालों में अनुपस्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कडार के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, उप स्वास्थ्य केन्द्र पोड़ी के आरएचओ दिनेश साहू, साजिदा खानम, सिलपहरी के श्री दिलीप कौशिक, सरिता श्रीरंगे, चन्द्रप्रभा साहू, उपस्वास्थ्य केन्द्र करमा की सीएचओ दुर्गा सक्सेना, ढेका अस्पताल की साधना चन्द्रा, संध्या साहू, पौंसरा अस्पताल की सीएचओ प्रीति साहू, श्री शाश्वत पवार, बसहा अस्पताल की सीएचओ त्रिवेणी धीवर, सेन्दरी के पीसी साहू, सुमन रानी मिश्रा, सिद्धी थवाईत और सेमरताल की सीएचओ पूनम कश्यप और आरएचओ सावित्री धु्रव आदि कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार मस्तूरी के अस्पतालों से नदारद रहने वाले रिसदा के आरएचओ श्री राजेश श्रीवास्तव, केड़िया अस्पताल के विजय कुमार गुप्ता, कोकड़ी के आरएचओ श्री संदीप केशरवानी, पीएचसी लोहर्सी के चिकित्सा अधिकारी महेन्द्र मधुकर, संगीता चेलके, ड्रेसर अन्नपूर्णा थवाईत, संगीता चेलक, पचपेड़ी के नेत्र सहायक अधिकारी तारा साहू, के. पदमाराव, बसंती मधुकर, रेखा राय, प्रमिला मरावी, टीकेश्वर साहू, संजय ठाकुर शामिल है। तखतपुर के अस्पतालों से गायब रहने वालों में पाली अस्पताल से तृप्ति शर्मा, लाल दास बंजारा, जय प्रकाश मिश्रा और पीएचसी जूना पारा से सुनील कुमार सुमन के नाम शामिल है। कोटा में पीएचसी केंदा के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनीता पाण्डेय, डॉक्टर युगविजया मीरा, श्री अरूण देवांगन, श्री आशिष अग्रवाल, श्री सतीश चौहान, सुपरवाईजर संतोष साहू के नाम शामिल है। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गांधीचौक में चिकित्सकों की अनुपस्थिति पाई गई और आयुष्मान आरोग्य मंदिर मंगला में दोपहर 2 बजे ओपीडी बंद होना पाया गया। यहां संबंधित सीएचओ का 1 दिवस के वेतन के कटौती का आदेश जारी हुआ है। इसी प्रकार 2 लोगों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा ब्लॉक के 7 विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान गायब रहने वाले शिक्षकों के एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया है। इनमें शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला सरकण्डा के शिक्षक श्रीमती उषा उपाध्याय, श्रीमती शैल कश्यप, मोनालिसा संत, शारदा पाण्डेय, पूर्णिमा मिश्रा, एस.के डहरिया, एचएल सोनले, आरके दुबे, शुभनय गोले, अर्चना शुक्ला, नीतू यादव, राजेश चतुर्वेदी, अमित नामदेव, एक्ता पाण्डेय, मंगला स्कूल की शिक्षिका श्रीमती श्रद्धा शास्त्री, श्रीमती बेरथा एक्का और शासकीय पूर्व माध्यमिक कन्या शाला सरकण्डा के शिक्षक श्री शिव कुमार शुक्ला आदि शामिल है। इसी प्रकार बच्चों को समय से पहले छुट्टी देने वाले और सस्था में साफ-सफाई नहीं रखने पर शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। इसमें सिलपहरी स्कूल के शिक्षक श्री रामाधार गोंड और हरदीकला के शिक्षक श्री रामाअवतार पटेल शामिल है। बिल्हा बीईओ को भी शोकॉज नोटिस जारी किया गया है और मस्तूरी ब्लॉक के सेजेस पचपेड़ी के प्राचार्य श्री सी.के. राठौर से भी इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। बंधवापारा शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री राजेश कुमार विश्वकर्मा के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग को भेजा गया है।
कलेक्टर ने ली शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक दसवी बारहवी के बेहतर परिणाम हेतु गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई पर दिया जोर
कोरिया / कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में आज कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, संकुल प्राचार्याे को स्कूलों के बेहतर प्रबंधन एवं दसवी-बारहवी की पढ़ाई गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश ताकि बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के शतप्रतिशत परिणाम आ सके।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने संकुल प्राचार्याे से पिछले वर्ष के दसवी एवं बाहरवी के परीक्षा परिणाम तथा उनके द्वारा की गई तैयारी के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जिले में बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु परीक्षा विशेष पर जो बिन्दु तैयारी की जायेगी उस पर अमल करते हुए बच्चों को परीक्षा की तैयारी कराई जायेगी। इस वर्ष तिमाही व छमाही की परीक्षा हेतु जिला स्तर पर प्रश्न पत्र तैयार किया जायेगा। साथ ही उत्तर पुस्तिका की मूल्यांकन भी की जायेगी तथा जो कमियों की समीक्षा कर बच्चों को उचित मार्गदर्शन दिया जायेगा।

कलेक्टर ने सभी स्कूलों में यूनिट-यूनिट टेस्ट कराने के निर्देश दिये। साथ ही संकुल प्रभारियों को संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों का नियमित निरीक्षण कर प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा संकुल प्राचार्य एवं शैक्षिक समन्वयक अपने संकुल अंतर्गत आने वाली शालाओं को नियमित अवलोकन करे। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई की समीक्षा करें, पढ़ाई में कोताही न बरतें। अधोसरंचना, साफ-सफाई, किचन शेड, खाद्य सामग्री को सुरक्षित रखने, मध्यान्ह भोजन, शिक्षा गुणवत्ता, आदि पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये, साथ ही शौचालय को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए।उन्होनें स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियां, खेलकूद, वाद-विवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने के निर्देश दिये ताकि बच्चों को मंच मिले तथा उनमें आत्मविश्वास जागृत हो।
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने स्कूली छात्र-छात्राओं के आय, जाति, निवास-प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड शत-प्रतिशत बनाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने बैठक में सभी शिक्षकों की समय पर एवं नियमित रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अध्यापन कार्य ईमानदारी पूर्वक करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है तथा अधिकतर बच्चों के पालक कृषि एवं अन्य कार्य में व्यस्त रहते है अतः शिक्षक बच्चों के पालकों से भी नियमित संवाद करें और बच्चों की शिक्षा से उन्हें अवगत कराते रहे। कलेक्टर ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों से एकल शिक्षकीय एवं शिक्षक विहीन स्कूल की जानकारी ली। उन्होंने संकुल प्राचार्यों से बारहवीं में अध्ययनरत जो मेडिकल एवं इंजीनियरिंग में प्रवेश हेतु तैयारी करना चाहते ऐसे बच्चों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने दसवी-बारहवी में बोर्ड परीक्षा में अच्छे परिणाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने संकुल प्राचार्यों को अपने अधीनस्थ स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने तथा सभी स्कूलों का भली-भांति जानकारी रखने, अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी पूर्वक निभाने को कहा।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र गुप्ता, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सहित संकुल प्राचार्य उपस्थित थे।
गेस्ट लेक्चरर पद पर आवेदन 30 अगस्त तक
बिलासपुर / आदर्श औद्योगिक संस्था कोनी के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्रों में मेहमान प्रवक्ता (गेस्ट लेक्चरर) के पद पर भर्ती करने आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त को शाम 5 बजे तक है। आवेदक आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी में स्वयं उपस्थित होकर अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते है। पदों की विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय के सूचना पटल पर या विभागीय वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बिलासपुर डॉट जीओवी डॉट इन (www.bilaspur.gov.in) का अवलोकन कर सकते है।
15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकसभा सांसद श्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि जिला मुख्यालय के आमा खेरवा ग्राउंड करेंगे ध्वजारोहण
नेत्रहीन विद्यालय के छात्रों ने ली नशा मुक्त भारत अभियान के तहत किया शपथ
एमसीबी / नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आज नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों द्वारा नशा मुक्ति के संबंध में रैली का आयोजन कर नशे से दूर रहने हेतु शपथ ली गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार व उप संचालक समाज कल्याण विभाग के निर्देशानुसार नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों द्वारा रैली निकाली गई व शपथ ली गई कि हम स्वयं नशे से दूर रहेंगे व समाज को भी नशे से दूर रहने हेतु जागरूक करेंगे तथा नशा मुक्त भारत बनाते हुए देश प्रगति में अपना योगदान देंगे। कार्यक्रम में छात्र परमेश्वर साहू ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा नशा मुक्ति के संबंध में 26 जून को नारकोटिक्स दिवस मनाने का प्रावधान किया है। नशे का दुष्प्रभाव हमारे देश व समाज को पतन की ओर ले जाता है। इससे बचने का प्रयास करना चाहिए। आज हम थोड़ी सी खुशी के लिए नशा कर अपने कल को बर्बाद कर देते हैं जिसका अंत बहुत ही दुखद होता है। छात्र सतीश पांडेय ने कहा कि नशा युवाओं के लिए जहर के समान है आज युवा पीढ़ी विभिन्न प्रकार का नशा कर अपना जीवन नर्क बना रही है। नशा मुक्ति केंद्रों की संख्या बढ़ रही है हमारा समाज किस ओर जा रहा है हमें जागरूक होने की आवश्यकता है। शिक्षक राकेश गुप्ता ने कहा कि सरकार को सभी के सहयोग से समाज को नशामुक्ति के संबंध में और अधिक जागरूकता अभियान चलाना चाहिए और इस अभियान में समाज के हर वर्ग का सहयोग हो। कार्यक्रम का संचालन छात्र आयुष कुमार ने किया व आभार प्राचार्य संतोष चढ़ोकर ने किया।
श्रीमती रेणुका सिंह होंगी स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि
कोरिया / 78वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय, बैकुंठपुर स्थित शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित किया जाना है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भरतपुर-सोनहत विधानसभा के विधायक श्रीमती रेणुका सिंह ध्वजारोहण करेंगी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगी।
DAV पब्लिक स्कूल का 29 व स्थापना दिवस हर्षो उल्लास के साथ चिरमिरी डीएवी स्कूल में मनाया गया
दिनांक 8 अगस्त 2024 को डीएवी पब्लिक स्कूल के सभागार में 29वां स्थापना दिवस संपूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मनीष कुमार सिंह, सब एरिया मैनेजर, चिरिमिरी अंडरग्राउन्ड एवं ओ.सी.एम., श्रीमती मंजरी सिंह अध्यक्ष, महिला मंडल चिरिमिरी सब एरिया, श्रीमती अपराजिता पांडे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।



जिले में किया गया संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास के लिए पालक शिक्षक मेगा बैठक विद्यार्थियों में व्यक्तित्व विकास और आत्म कौशल के लिए शिक्षक व पालक की महती भूमिका
एमसीबी / स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार में जिले के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी शालाओं में पालकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और उन्हें बच्चों की प्रगति से अवगत कराने तथा बच्चों में भविष्य की सम्भावनाओं का आंकलन कर पालकों के साथ समन्वय साधते हुए संयुक्त रूप से परिणाम उन्मुखी प्रयास करने हेतु मंगलवार 06 अगस्त को जिले के सभी 97 संकुलों में सुबह 10ः00 बजे से शाम 04ः00 बजे तक पालक-शिक्षक का मेगा बैठक आयोजन किया गया है।

जिले के समस्त 97 संकुलों में संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक में विद्यार्थियों के विकास हेतु कार्यक्रम के सफल सम्पादन को लेकर महत्वपूर्ण 12 बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसके अंतर्गत मेरा कोना, छात्र दिनचर्या, बच्चे ने आज क्या सीखा, बच्चा बोलेगा बेझिझक, बच्चों की अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा, पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करना, बस्ता रहित शनिवार, विद्यार्थियों के आयु व कक्षा अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी, जाति-आय निवास प्रमाण पत्र, न्योता भोज, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी पर चर्चा, विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा हेतु पालकों एवं छात्रों को अवगत कराना जैसे बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिले के तीनों विकास खण्ड मनेंद्रगढ़, खड़गवां, तथा भरतपुर एवं नगर पालिका निगम चिरमिरी, नगर पालिका मनेंद्रगढ़, नगर पंचायत खोंगापानी, नई लेदरी, झगराखाड़ तथा जनकपुर में पालक-शिक्षकों का मेगा बैठक का आयोजन किया गया। मनंेद्रगढ़ के पाराडोल, बुंदेली, नई लेदरी, खांेगापानी, झगराखाड़, लालपुर, चनवारीडांड के विभिन्न संकुलों में पालक शिक्षक का मेगा बैठक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन व निरीक्षण के लिए विभागीय जिला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गयी थी। पालक-शिक्षक मेगा बैठक में सभी पालकों एवं एसएमसी, एसएमडीसी के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं काउंसलर, शिक्षाविदों, मनोवैज्ञानिक, डॉक्टरों के द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्प लिया गया।
पालक शिक्षक मेगा बैठक में बच्चों विकास के लिए 12 बिंदुओं की गयी चर्चा
एमसीबी / छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर आज जिले के सभी संकुल केंद्रों में संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा का आयोजन किया गया है। पालक शिक्षक मेगा बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की संपूर्ण गतिविधियों से पालकों को अवगत कराना और बच्चों को प्रेरणा व उचित मार्गदर्शन प्रदान करना, पालकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने, उन्हें बच्चों की प्रगति से अवगत कराने तथा बच्चों में भविष्य की संभावनाओं को तलासने के उद्देश्य से पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया।

विकासखण्ड मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत पसौरी संकुल केंद्र पसौरी में संकुल स्तरीय पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया। मेगा बैठक में मंडल संजयोक संजय श्रीवास्तव का निरीक्षणकर्ता के रूप में आगमन हुआ। बैठक में जनप्रतिनिधि मण्डल उपाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा एवं माध्यमिक शाला पसौरी के एस.एम.सी. के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भी शामिल हुये। 16 स्कूलों से आये हुये शिक्षक, पालक व बच्चों का स्वागत किया गया एवं 12 बिंदुओं पर बारी-बारी शिक्षकों के द्वारा चर्चा किया गया। पालक शिक्षक मेगा बैठक के सफल सम्पादन को लेकर महत्वपूर्ण 12 बिंदु जिसके अंतर्गत मेरा कोना, छात्र दिनचर्या, बच्चे ने आज क्या सीखा, बच्चा बोलेगा बेझिझक, बच्चों की अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा, पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करना, बस्ता रहित शनिवार, विद्यार्थियों के आयु व कक्षा अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी, जाति-आय निवास प्रमाण पत्र, न्योता भोज, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी पर चर्चा, विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा हेतु पालकों एवं छात्रों को अवगत कराना जैसे बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
संकुल स्तरीय पालक शिक्षक वृहद बैठक का हुआ आयोजन पालक अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें विधायक श्री राजवाड़े मुझे पढ़ना है आगे बढ़ना है इस ध्येय से विद्यार्थी पढ़ाई करें कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी
कोरिया । राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आज शासकीय आदर्श कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, बैकुंठपुर में संकुल स्तरीय पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में बैकुन्ठपुर विधायक, श्री भईयालाल राजवाड़े, कोरिया कलेक्टर श्रीमती संजय चंदन त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, डॉ आशुतोष चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति में संकुल स्तरीय पालक- शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया।
विधायक श्री राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न योजना बनाई गई है, जिससे बच्चे अपने बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने हेतु पालको को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देकर पढ़ाना चाहिए।
नव पदस्थ कलेक्टर श्रीमती संजय चंदन त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पढ़ाई में बच्चों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो और उनके अभिभावकों को परेशानी न हो इस बात की ध्यान शासन ने रखा है। शासन द्वारा कॉपी, पुस्तक, साइकल वितरण भी की जा रही है। आज इस अवसर पर 165 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत वितरण भी की गई। कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा रास्ता है, जिससे व्यक्ति को सफलता मिलने में आसानी होती है, चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हों, शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान होता है।
उन्होंने समस्त अभिभावकों, पालकों से आग्रह किया कि बच्चों के शिक्षा को लेकर वह गंभीर रहें, बच्चों से पढ़ाई-लिखाई से सम्बंध में लगातार बातचीत करते रहें और हमेशा अपने बच्चों को प्रोत्साहित करें व विद्यालय के संपर्क में रहे। कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक-पालक का संवाद बना रहे।

उन्होंने बच्चों से आव्हान किया कि पढ़ाई के लिए एक निश्चित समय-सीमा निर्धारित करें, मुझे पढ़ना है, आगे बढ़ना है इस ध्येय से पढ़ाई करें। अभिभावकों से कहा कि घर में बच्चों के पढ़ने के लिए एक शांत माहौल जरूर उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि बच्चों से पढ़ाई के सम्बंध में जानकारी लेते रहें, अनायस स्कूल से अनुपस्थित होने पर मोबाइल के माध्यम से पढ़ाई जरूर कराएं।
बता दें कोरिया जिले के सभी 73 संकुल केन्द्रो में संकुल स्तरीय पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पालक, जनप्रतिनिधि, शिक्षक उपस्थित थे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 समुदाय को लाभ एवं उनकी भूमिका के तहत बालवाडी में पढ़ाई शाला के लिए तैयारी, घर की भाषा में शिक्षा, खिलौनों से सीखना, शाला से बाहर के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना, पीछे छूट रहे बच्चों के लिए विशेष उपचारात्मक कक्षाओं का आयोजन, शाला विकास समिति / शाला विकास एवं प्रबन्धन समिति का गठन, सभी बच्चों में मूलभूत दक्षताओं का विकास, शालाओं में पौधारोपण एवं पोषण वाटिका तैयार करना, बच्चों को उनकी स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित करवाना, मुस्कान पुस्तकालय का बेहतर उपयोग, बस्ताविहीन शनिवार, अनुभव से समझ के साथ सीखना, बच्चों के लिए समग्र प्रगति कार्ड पर चर्चा किया गया।
इस मेगा बैठक में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी, श्री जितेन्द्र कुमार गुप्ता, तहसीलदार श्रीमती अमृता सिंह सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं पालकगण उपस्थित थे।
संकुल स्तरीय पालक शिक्षक वृहद बैठक का हुआ आयोजन पालक अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें विधायक श्री राजवाड़े मुझे पढ़ना है आगे बढ़ना है इस ध्येय से विद्यार्थी पढ़ाई करें कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी
कोरिया । राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आज शासकीय आदर्श कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, बैकुंठपुर में संकुल स्तरीय पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में बैकुन्ठपुर विधायक, श्री भईयालाल राजवाड़े, कोरिया कलेक्टर श्रीमती संजय चंदन त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, डॉ आशुतोष चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति में संकुल स्तरीय पालक- शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया।
विधायक श्री राजवाड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न योजना बनाई गई है, जिससे बच्चे अपने बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने हेतु पालको को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देकर पढ़ाना चाहिए।
नव पदस्थ कलेक्टर श्रीमती संजय चंदन त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पढ़ाई में बच्चों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो और उनके अभिभावकों को परेशानी न हो इस बात की ध्यान शासन ने रखा है। शासन द्वारा कॉपी, पुस्तक, साइकल वितरण भी की जा रही है। आज इस अवसर पर 165 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत वितरण भी की गई। कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा रास्ता है, जिससे व्यक्ति को सफलता मिलने में आसानी होती है, चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हों, शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान होता है।
उन्होंने समस्त अभिभावकों, पालकों से आग्रह किया कि बच्चों के शिक्षा को लेकर वह गंभीर रहें, बच्चों से पढ़ाई-लिखाई से सम्बंध में लगातार बातचीत करते रहें और हमेशा अपने बच्चों को प्रोत्साहित करें व विद्यालय के संपर्क में रहे। कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक-पालक का संवाद बना रहे।

उन्होंने बच्चों से आव्हान किया कि पढ़ाई के लिए एक निश्चित समय-सीमा निर्धारित करें, मुझे पढ़ना है, आगे बढ़ना है इस ध्येय से पढ़ाई करें। अभिभावकों से कहा कि घर में बच्चों के पढ़ने के लिए एक शांत माहौल जरूर उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि बच्चों से पढ़ाई के सम्बंध में जानकारी लेते रहें, अनायस स्कूल से अनुपस्थित होने पर मोबाइल के माध्यम से पढ़ाई जरूर कराएं।
बता दें कोरिया जिले के सभी 73 संकुल केन्द्रो में संकुल स्तरीय पालक-शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पालक, जनप्रतिनिधि, शिक्षक उपस्थित थे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 समुदाय को लाभ एवं उनकी भूमिका के तहत बालवाडी में पढ़ाई शाला के लिए तैयारी, घर की भाषा में शिक्षा, खिलौनों से सीखना, शाला से बाहर के बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना, पीछे छूट रहे बच्चों के लिए विशेष उपचारात्मक कक्षाओं का आयोजन, शाला विकास समिति / शाला विकास एवं प्रबन्धन समिति का गठन, सभी बच्चों में मूलभूत दक्षताओं का विकास, शालाओं में पौधारोपण एवं पोषण वाटिका तैयार करना, बच्चों को उनकी स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित करवाना, मुस्कान पुस्तकालय का बेहतर उपयोग, बस्ताविहीन शनिवार, अनुभव से समझ के साथ सीखना, बच्चों के लिए समग्र प्रगति कार्ड पर चर्चा किया गया।
इस मेगा बैठक में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल, जिला शिक्षा अधिकारी, श्री जितेन्द्र कुमार गुप्ता, तहसीलदार श्रीमती अमृता सिंह सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं पालकगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने स्कूल छात्रावास आंगनवाड़ी व स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण लचर व्यवस्था पर हुई नाराज साफ सफाई व बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने को दिए निर्देश शिक्षिका व सहेली की भूमिका में नजर आई कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी
कोरिया / कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने आज जिले के विभिन्न संस्थाओं, कार्यालयों के औचक निरीक्षण की। बता दें श्रीमती त्रिपाठी सोमवार को कलेक्टर का पदभार संभालते ही राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ले रही हैं। इसी कड़ी में आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेंगनी, कन्या आश्रम शाला खाडा, खाद-बीज वितरण केंद्र पटना, गिरजापुर प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला महोरा तथा आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र में शौचालय में साफ-सफाई नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। आंगनवाड़ी केंद्र बाजारपारा का निरीक्षण के दौरान विभिन्न पंजी पुस्तिका की जांच की। उन्होंने आंगनवाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती मंजु कुशवाहा को सख्त निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केन्द्रों में उचित व्यवस्था हो। कलेक्टर श्रीमती चन्दन संजय त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों व शिशुवती, गर्भवती माताओं को गर्म भोजन, पोषण आहार नियमित मिले यह सुनिश्चित की जाए, इस कार्य में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
श्रीमती त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता भी परखते हुए कहा कि किसी भी हालत में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन में लापरवाही नहीं बरती जाए। कलेक्टर ने रसोई घर जाकर जायजा लेते हुए कहा कि साफ-सफाई में विशेष रूप से ध्यान दें। श्रीमती त्रिपाठी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को समय पर स्कूल पहुंचने तथा बच्चों को रुचिपूर्वक पढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी नियमित स्कूल आएं इस बात का विशेष ध्यान रखें। कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने शासकीय प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शाला महोरा जाकर आवश्यक सुविधाओं तथा छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति, स्कूल परिसर में बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय के बारे में जानकारी प्राप्त की। उपस्थिति पंजी रजिस्टर का परीक्षण किया साथ ही उन्होंने परिसर को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए तथा समय पर स्कूल खोलने की हिदायत दिए।
शिक्षिका व सहेली की भूमिका में कलेक्टर -
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी शासकीय प्राथमिक शाला जमगहना की छात्रा कुमारी संजीवनी से सहेली की तरह व्यवहार व बातचीत की। कलेक्टर से मुलाकात होने पर कुमारी संजीवनी बहुत खुश थीं। इसी तरह बच्चों से आश्रम में दिए जाने वाले भोजन एवं शिक्षा से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान कक्षा चौथी की मीनाक्षी खलखो ने कविता एवं कक्षा तीसरी की महिमा सिंह ने अंग्रेजी वर्णमाला को पढ़कर सुनाया। उन्हांेने आश्रम शाला की अधीक्षक को हिदायद दी कि आश्रम परिसर की नियमित साफ सफाई रखें व बच्चों को मेनू के अनुसार भोजन व नास्ता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने अनुपस्थित शिक्षको को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने एक शिक्षिका की तरह सभी बच्चों से कहा कि पढ़ाई-लिखाई जीवन के लिए जरूरी है, इसलिए खूब मन लगाकर पढ़ाई करें।
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पटना व गिरजापुर पहुंचकर कलेक्टर ने कृषकों को खाद-बीज वितरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने समिति प्रबंधक से सूचना पटल पर अपडेट करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने खाद बीज के वितरण में अनियमितता की आशंका होने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व तहसीलदार पटना को जांच करने के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टेंगनी में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधा का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से चर्चा कर स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टर से प्रतिदिन आने वाले ओ.पी.डी तथा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली इस दौरान कलेक्टर ने प्रसव कक्ष सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई व समुचित व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्रीमती अंकिता सोम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर श्रीमती दीपिका नेताम, पटना तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।
समाचार क्रमांक 11/फोटो क्रमांक 01 से 08/2024/बेक
6 अगस्त को संकुलस्तरीय पालक शिक्षक वृहद बैठक का आयोजन बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास विद्यालय एवं पालकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना
कोरिया / राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार व कलेक्टर श्रीमती संजय चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले के सभी 73 संकुल केंद्रों में संकुल स्तरीय पालक-शिक्षक वृहद बैठक 6 अगस्त को आयोजित की गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र गुप्ता ने जानकारी दी है कि बैठक की आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली गई है साथ बैठक के क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग किए जाने हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों का दल गठन किया गया है।
पालक-शिक्षक मेगा बैठक हेतु संकुल प्राचार्याे द्वारा 24 हजार 732 पालक, जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें उन्मुखीकरण किए गए 438 शिक्षक तथा 209 मनोवैज्ञानिक, शिक्षाविद है।
पालक-शिक्षक बैठक का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शारीरिक -मानसिक एवं सर्वागीण विकास हेतु विद्यालय एवं पालको के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करना है। विद्यार्थियों की सम्पूर्ण गतिविधियों से पालको को अवगत कराना है, जिससे बच्चों को सतत प्रेरणा एवं उचित मार्गदर्शन मिल सके।
शिक्षक एवं पालकों के संयुक्त प्रयास से बच्चों में पढ़ाई के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाना, बच्चों की काउंसिलिंग कर उन्हें परीक्षा के तनाव से मुक्त कराना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ड्राप आउट रोकने के लिए पालकों की भूमिका सुनिश्चित करना है।
उपरोक्त उद्देश्य की पूर्ति हेतु शैक्षणिक सत्र 2024-25 में पालक-शिक्षक की अहम बैठक आयोजित करने हेतु निम्नानुसार समय सारणी निर्धारित की गई है-संकुल स्तर पर प्रथम मेगा बैठक 6 अगस्त को, विद्यालय स्तर पर द्वितीय बैठक तिमाही परीक्षा उपरांत तथा तृतीय बैठक विद्यालय स्तर पर छह माही परीक्षा उपरांत दस दिवस के भीतर आयोजित की जाएगी।
शिक्षा सत्र 2024-25 में जिले के समस्त विद्यालय में दो प्रकार की पालक-शिक्षक बैठक आयोजित की जाएगी। पालक-शिक्षक मेगा प्रथम बैठक का आयोजन पूरे जिले में 6 अगस्त को किये जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। इस बैठक को वृहद् रूप से संकुल स्तर पर आयोजन किए जाएंगे। इस मेगा बैठक के सफल आयोजन से पूरे जिले में पढ़ाई के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार होगा तथा पालकगण अपने बच्चों की पढ़ने-लिखने की प्रगति से अवगत हो सकेंगे। इसी तरह द्वितीय एवं तृतीय पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन विद्यालय स्तर पर तिमाही एवं छःमाही परीक्षा/आकलन के दस दिवस के भीतर किया जाएगा। प्रत्येक पालक को उनके बच्चे की अकादमिक एवं पाठ्योक्तर उपलब्धियों से व्यक्तिगत रूप से अवगत कराते हुए उनके प्रगति के संबंध में आवश्यक विमर्श भी की जाएगी।












