CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

शिक्षा

 पिपरिया संकुल के तीन शिक्षकों को सम्मान पत्र और शाल श्रीफल  देकर दी गयी विदाई

पिपरिया संकुल के तीन शिक्षकों को सम्मान पत्र और शाल श्रीफल देकर दी गयी विदाई

एमसीबी / संकुल केंद्र पिपरिया में संकुल के अंतर्गत सेवानिवृत्ति हुए तीनों शिक्षकों श्रीमती आशा तिवारी प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला पिपरिया, सीताराम भगत सर प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय नौगई, माधव प्रताप सिंह प्रधान पाठक प्राथमिक शाला डंगोरा का सम्मान पत्र और शाल श्रीफल  देकर विदाई समारोह मनाया गया
 
इस अवसर पर श्री सुरेंद्र जायसवाल विकासखंड शिक्षा अधिकारी संकुल प्राचार्य डॉ.विनोद कुमार पांडे विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री वीरेंद्र पांडे  सहित संकुल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
continue reading
प्राथमिक शाला बाला के प्रधान पाठक पारसराम वर्मा निलंबित शराबी शिक्षकों पर जिला शिक्षा अधिकारी का लगातार दूसरी कार्यवाही

प्राथमिक शाला बाला के प्रधान पाठक पारसराम वर्मा निलंबित शराबी शिक्षकों पर जिला शिक्षा अधिकारी का लगातार दूसरी कार्यवाही

एमसीबी। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर डी.राहुल वेंकट के निर्देशानुसार तहसीलदार केल्हारी द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर श्री पारसराम वर्मा, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बाला विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ को निलंबित कर दिया गया है। वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने 27 जुलाई 2024 को विद्यालय में शराब के नशे में अधिकारी और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की थी। उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 23 और 3 का उल्लंघन माना गया है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 उपनियम 1 (क) के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में वर्मा का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भरतपुर जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नियत किया गया है, और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
continue reading
 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय हेतु काउंसलिंग 5 एवं 7 अगस्त को बैकुंठपुर में

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय हेतु काउंसलिंग 5 एवं 7 अगस्त को बैकुंठपुर में

एमसीबी / जिला कोरिया एवं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश चयन परीक्षा 18 मई 2024 को प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक आयोजित किया गया जिसकी मैरिट की सूची 25 जुलाई 2024 को जारी किया गया है। उक्त परीक्षा की मैरिट सूची में प्रवेश की कार्यवाही किया जाना है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए प्रति कक्षा सीटों की संख्या 48, विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय हेतु 3, डीएनटी, एनटी, एसएनटी (विमुक्त जनजातियाँ, घुुमंतू जनजातियाँ तथा अर्द्ध-घुुमंतू जनजातियाँ) समुदाय हेतु वर्ग में विद्यार्थी नहीं मिलने पर प्राथमिकता विशेष पिछड़ी जनजातिय समुदाय को दी जायेगी और विशेष पिछड़ी जनजातिय समुदाय के विद्यार्थी नहीं मिलने पर अनुसूचित जनजाति वर्ग को प्राथमिकता दी जायेगी। इनके लिए 5 सीट है तथा वे बच्चे जिन्होंने अपने माता-पिता को वामपंथी उग्रवाद, विद्रोह, कोविड से खो दिया है, विधवाओं के बच्चे, दिव्यांग माता-पिता के बच्चे, अन्य जैसे भूमि दान, अनाथ वर्ग के बच्चे, इसमें वामपंथी उग्रवाद के शिकार नागरिक और वामपंथी उग्रवाद से लड़ते हुए अपनी जान गंवाने वाले पुलिस, अर्धसैनिक, सशस्त्र बल के जवान शामिल है के लिए 6 सीट है। दिव्यांग बच्चों के लिए 3 सीट हैैं। जिसमें 2 सीट एसटी के लिए तथा 1 सीट अन्य के लिए आरक्षित है। उपर दिये गये विद्यार्थियों द्वारा चयन परीक्षा दिया गया हो तो समस्त दस्तावेज सहित 05 अगस्त 2024 तथा 07 अगस्त 2024 को जिला पंचायत कोरिया, बैकुण्ठपुर के ऑडिटोरियम कक्ष में प्रातः 10ः00 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें। काउंसलिंग के संबंध में अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरिया, एमसीबी, के सूचना पटल, अपने ब्लाक के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खड़गवां, सोनहत तथा जमथान से प्राप्त कर सकते है।

continue reading
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु 16 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु 16 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

कोरिया / पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बैकुण्ठपुर के प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 6वी में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 16 सितम्बर 2024 निर्धारित की गई है।
जिला कोरिया एवं जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 5वीं के विद्यार्थी किसी भी कंप्यूटर सेंटर अथवा कामन सर्विस सेंटर व लोकसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है। उन्होने बताया कि विद्यार्थी वेबसाइट व लिंक  
www.navodaya.gov.in  और   https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs  पर जाकर भी आवेदन कर सकते है। उक्त प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी 2025 को होगी। अधिक जानकारी के लिए पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बैकुण्ठपुर कोरिया से सम्पर्क किया जा सकता है।

continue reading
काम मे लापरवाही बरतने पर प्रधानपाठक निलंबित विकासखंड भरतपुर के प्राथमिक शाला हर्री में थे पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

काम मे लापरवाही बरतने पर प्रधानपाठक निलंबित विकासखंड भरतपुर के प्राथमिक शाला हर्री में थे पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

एमसीबी। जिले में शिक्षा विभाग लापरवाह कर्मचारियों पर सख़्त नजर आ रहा है। ताजा मामले में विकासखंड भरतपुर के प्राथमिक शाला हर्री के प्रधान पाठक को कार्य में लापरवाही के लिये निलंबित कर दिया गया है।इस संबंध में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला मनेन्द्रगढ चिरमिरी भरतपुर (छत्तीसगढ़) ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भरतपुर के नाम आदेश जारी कर दिया गया। आदेश में लेख है की शासकीय प्राथमिक शाला हर्री विकासखण्ड भरतपुर के प्रधान पाठक तेजभान बैगा की संस्था में उनकी अनियमित उपस्थिति, विद्यालय के प्रति उदासीन रवैया एवं कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही करने की पुष्टि हुई है। उनका यह कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के सर्वथा विपरीत है। उक्त कृत्यों के कारण तेजभान बैगा प्रधान पाठक प्राथमिक शाला हर्री विकासखण्ड भरतपुर को छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966-
 
के नियम 9 उपनियम 1 (क) के अनुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़
जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी - भरतपुर (छ.ग.) नियत किया जाता है। इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी और
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर जिला एमसीबी,
जिला शिक्षा अधिकारी जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी - भरतपुर, संयुक्त संचालक (शिक्षा) सरगुजा संभाग, जिला कोषालय अधिकारी जिला एमसीबी, विकाखण्ड शिक्षा अधिकारी भरतपुर, जिला -मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर, विकाखण्ड शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़ जिला  मनेन्द्रगढ़ - चिरमिरी भरतपुर (छ.ग.) और प्रधान पाठक प्राथमिक शाला हर्री विकासखण्ड भरतपुर जिला एम सीबी को भी प्रेषित कर दी गई है।
continue reading
 कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देश का दिखा असरसोनहत एसडीएम ने स्कूल आंगनवाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लिया जायजा

कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देश का दिखा असरसोनहत एसडीएम ने स्कूल आंगनवाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लिया जायजा

कोरिया / कोरिया कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश का असर दिखने लगा है। विगत दिनों श्री लंगेह ने एसडीएम, राजस्व अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्कूल, आंगनवाड़ी, छात्रावास, अस्पतालों का निरीक्षण व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों के बारे में समुचित जानकारी देने के निर्देश दिए थे।

इसी कड़ी में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, सोनहत राकेश कुमार साहू ने विकासखंड के सुदूर वनांचल क्षेत्रों का सघन दौरा किया। दौरे के दौरान विभिन्न स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण किया, जिसमें माध्यमिक व आश्रम शाला बंशीपुर, हाई स्कूल बंशीपुर, प्राथमिक व माध्यमिक शाला चंदहा, प्राथमिक शाला कदना और माध्यमिक शाला नवा टोला शामिल थे।सुधारने हेतु शिक्षकों को निर्देश दिए गए। माध्यमिक शाला नवा टोला में गणितीय कौशलों की कमजोर स्थिति पर ध्यान देते हुए शिक्षकों को सुधार के सुझाव दिए गए। गणवेश, पुस्तक, साइकिल वितरण के संबंध में भी श्री साहू ने सीधे बच्चों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से ही मंजिल प्राप्त की जाती है, इसलिए पढ़ाई-लिखाई बेहद जिम्मेदारी से करें, नियमित स्कूल आएं।



मध्यान्ह भोजन की समीक्षा में पाया गया कि प्राथमिक व माध्यमिक शाला नवा टोला में मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा था। श्री साहू ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित समूह को सुधार हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश दिए व भविष्य में मध्यान्ह भोजन सामग्री वितरण की उचित व्यवस्था तथा मीनू अनुसार भोजन उपलब्ध करा

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला कदना की शिक्षिका रितु बैग के अध्यापन कार्य की प्रशंसा की गई। प्राथमिक शाला नवा टोला में बच्चों के अभिव्यक्ति कौशल को ने के निर्देश दिए। प्राथमिक शाला चंदहा के निरीक्षण के दौरान शाला भवन जर्जर हो चुका है, इसलिए नए भवन निर्माण की पहल करने की बात कही गई। आंगनवाड़ी भवन की कमजोर स्थिति को देखते हुए, आंगनवाड़ी को प्राथमिक शाला भवन में संचालित करने के निर्देश दिए, वहीं शिक्षकों के प्रयासों में कमी पाई गई और उन्हें नोटिस जारी करने हेतु निर्देश दिए गए।

इसी तरह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री राकेश कुमार साहू ने ग्राम पंचायत पोड़ी, रजौली, अकला सरई, बंशीपुर और चंदहा पहुंचकर की।

उन्होंने निर्माणाधीन आवास, अधूरे निर्माण एवं पूर्ण निर्माण कार्यों के स्थल पर जाकर लाभार्थियों से सीधी चर्चा की। हितग्राहियों को योजना के संबंध में जानकारी दी गई व प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए प्राप्त राशि के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने हितग्राहियों से कहा कि किश्त राशि प्राप्त हो गई है तो आवास निर्माण तत्काल कराएं। जिन हितग्राहियों ने आवास निर्माण की राशि का उपयोग नहीं किया है, उनसे वसूली करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने हितग्राहियों को होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए सचिव एवं रोजगार सहायकों को दिशा-निर्देश दिए।

continue reading
जन समस्या निवारण शिविर में स्कूली बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

जन समस्या निवारण शिविर में स्कूली बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

एमसीबी / विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत अक्तवार में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लोगों की जन समस्याओं का समाधान के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य  परीक्षण भी कराया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
शिविर में बदलते मौसम और मलेरिया, डायरिया जैसी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए बच्चों के खून की जांच भी की गई। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क के निर्माण को महत्वपूर्ण मानते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों की संपूर्ण जांच की। वही कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने शिविर स्थल पर आंगनवाड़ी, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपने कार्य के प्रति सजग रहने और पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
continue reading
आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक कार्यकर्ता जिम्मेदारी से कार्य करें कलेक्टर श्री लंगेह हर बच्चे के साथ माँ की तरह व्यवहार करें व समय पर पौष्टिक आहार दें

आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक कार्यकर्ता जिम्मेदारी से कार्य करें कलेक्टर श्री लंगेह हर बच्चे के साथ माँ की तरह व्यवहार करें व समय पर पौष्टिक आहार दें

कोरिया / जिले के कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के सभी आंगनवाड़ी पर्यवेक्षकों, कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से  अपने कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक निभाने का आग्रह किया और विशेष रूप से बरसात के मौसम में बच्चों की देखभाल पर जोर दिया।

कलेक्टर श्री लंगेह ने निर्देश दिए कि बच्चों को गुणवत्ता युक्त पोषण आहार मिले और शिशुवती तथा गर्भवती माताओं की उचित देखरेख हो। उन्होंने कहा कि गर्भवती स्त्रियों के लिए प्रसव पूर्व देखभाल और टीकाकरण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

उन्होंने कुपोषण और एनीमिया को जिले से खत्म करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कलेक्टर ने कहा कि छह वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों के टीकाकरण, पूरक पोषण के वितरण और नियमित स्वास्थ्य जांच की निगरानी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मुख्य जिम्मेदारियों में से एक है।

श्री लंगेह ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को बच्चों के साथ एक माँ और बहन की तरह व्यवहार करने और किसी भी प्रकार का भेदभाव न करने की हिदायत दी। उन्होंने आंगनवाड़ी भवनों की साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे आंगनवाड़ी केंद्रों का विशेष निरीक्षण करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल समाधान करें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी भवनों के आसपास गड्ढे, नाले, बिजली की खुली तार और कचरे जैसी समस्याएं न हों।

कलेक्टर श्री लंगेह ने आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक, कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को उनके महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति सजग रहने और जिले के बच्चों और माताओं की भलाई के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील भी की है।

continue reading
आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक कार्यकर्ता जिम्मेदारी से कार्य करें कलेक्टर श्री लंगेह हर बच्चे के साथ माँ की तरह व्यवहार करें व समय पर पौष्टिक आहार दें
पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 26 जुलाई को

पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 26 जुलाई को

कोरिया / सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार पंडित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 10 मार्च 2024 को आयोजित प्राक्चयन परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को शासन के निर्णय अनुसार पालक की सहमति से प्रवेश दिलाया जाना है। चयनित विद्यार्थियों की सूची का अवलोकन कार्यालय आदिवासी विकास कोरिया एवं एमसीबी के सूचना पटल पर किया जा सकता है।
चयनित विद्यार्थियों का काउंसलिंग 26 जुलाई को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग में आयोजित किया गया है। चयनित विद्यार्थी अपने साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे - जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र, कक्षा 5वीं की अंकसूची के साथ नियत तिथि को उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।

continue reading
डॉ श्रीमती एकता लंगेह ने बाल गृह के बच्चों के साथ मनाया जन्म दिवस संगीत गीत क्षेत्र में भी कैरियर की अपार संभावनाएं डॉ एकता लंगेह

डॉ श्रीमती एकता लंगेह ने बाल गृह के बच्चों के साथ मनाया जन्म दिवस संगीत गीत क्षेत्र में भी कैरियर की अपार संभावनाएं डॉ एकता लंगेह

कोरिया / समाजसेवी एवं कलेक्टर कोरिया की धर्मपत्नी श्रीमती डॉक्टर एकता लंगेह ने अपना जन्म दिवस बाल गृह के बच्चों के बीच केक काटकर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने स्वागत गीत गाकर उनका अभिनंदन किया।

डॉ. लंगेह ने अपने पिछले दौरे के दौरान बच्चों की मांग पर कैसियो और तबला वाद्य यंत्र वितरित किए, जिससे बच्चे बेहद खुश हुए। अपने उद्बोधन में उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा, ‘अब आपके पास म्यूजिक सिस्टम आ गया है। आप सभी लगन से संगीत सीखें और इसमें पारंगत होकर अपना करियर बनाएं।‘ उन्होंने संगीत शिक्षकों से भी बच्चों पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। बालमन ही एक ऐसे उम्र है जहां पढ़ाई के अलावा रूचि के अनुसार खेल, कला, संस्कृति को अपनाकर एक बेहतर जीवन बनाया जा सकता है।  उन्होंने कहा कि बाल गृह के बच्चे बेहद प्रतिभाशाली है, जिले के साथ-साथ राज्य स्तरीय खेलकूद और अन्य प्रतियोगिताओं में अग्रणी हैं, जो उनकी प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है।



डॉ. लंगेह ने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ समय बिताकर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझने का प्रयास किया।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की श्रीमती वित्तवाला श्रीवास्तव, बाल गृह के अधीक्षक चंद्रेश सिंह सिसोदिया, बाल कल्याण अधिकारी सुनील शर्मा, काउंसलर अक्षय सोनी, मेडिकल स्टाफ आरती जयसवाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित थे।

continue reading
एकलव्य आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह में रिक्त सिटों की पूर्ती हेतु प्रवेश चयन परीक्षा 10 अगस्त कोएमसीबी/ 23 जुलाई

एकलव्य आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह में रिक्त सिटों की पूर्ती हेतु प्रवेश चयन परीक्षा 10 अगस्त कोएमसीबी/ 23 जुलाई

एमसीबी /  मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के अंतर्गत संचालित एकलव्य  आदर्श संयुक्त आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह विकास खण्ड खड़गवां के लिए सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम हेतु 7वीं, 8वीं, 9वीं, 10वीं तथा 11वीं में रिक्त सीटों की पूर्ति प्रवेश चयन परीक्षा के माध्यम से की जानी है। परीक्षा के लिए आवेदन  करते हेतु छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा घोषित जनजातिय, वर्ग समुदाय के छात्र एवं छात्राएं ही पात्र होंगे। कक्षावार सीटों की जानकारी इस प्रकार है। कक्षा 7 वीं के लिए बालक 01, कक्षा 8 वीं के लिए बालक 01, कक्षा 9 वीं के लिए बालिका 01, कक्षा 10 वीं के लिए बालक 05, बालिका 02 तथा कक्षा 11 वीं के लिए बालक 02 तथा बालिका 03 को मिलाकर कुल 15 सीट रिक्त है।
नियम एवं शर्तें-रिक्त सीटों की संख्या आवश्यकतानुसार घटाई बढ़ाई जा सकती है। विद्यार्थी को पूर्ववर्ती कक्षाओं में 50 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त न हो। विद्यार्थी कक्षा 10 वीं 
 सी.बी.एस.ई.   बोर्ड पाठ्यक्रम में उत्तीर्ण बालक एवं बालिका दोनों ही पात्र होंगे। कक्षा 11वीं में सीबीएसई बोर्ड पाठ्यक्रम में उत्तीर्ण सिर्फ बालक, बालिका ही पात्र  होंगे  । कक्षा 11वीं में प्रवेश पिछली उत्तीर्ण कक्षा के प्राप्तांक के मेरिट सूची के आधार पर की जायेगी। रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु आरक्षण एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के नियमावली एवं प्रवेश नीति 2024-25 में निहित प्रावधान अनुसार होगा। आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर 05 अगस्त 2024 तक एकलव्य आदर्श संयुक्त आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह विकास खण्ड खडगवां में आफलाईन जमा कर पावती प्राप्त कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु एकलव्य आदर्श संयुक्त आवासीय विद्यालय पोड़ीड़ीह खडगवां में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर या सूचना पटल का अवलोकन कर सकते है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में नियमानुसार मिलने वाली सभी सुविधाओं की पात्रता प्रवेशित छात्र एवं छात्राओं को होगी। विद्यार्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से की जायेगी। प्रवेश परीक्षा में 60 प्रतिशत व उससे अधिक प्राप्तांक प्राप्त करने वाले छात्रों का चयन मेरिट के वरियताक्रम के आधार पर किया जायेगा। प्रवेश परीक्षा 10 अगस्त 2024 को 11ः00 बजे से 2ः00 बजे के मध्य परीक्षा केंद्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह में सम्पन्न कराई जायेगी। प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र पूर्व कक्षा के पाठ्यक्रम से वस्तुनिष्ठ एवं वर्णनात्मक प्रश्न 5 खण्डों में विभाजित होंगे। गणित 30 अंक, विज्ञान 30 अंक, अंग्रेजी 10 अंक, हिन्दी 10 अंक, सामाजिक विज्ञान 20 अंक कुल 100 अंक का होगा। प्रवेश पत्र परीक्षा से 1 घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध करायी जायेगी। परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर परिचय पत्र (आधार कार्ड) लाना अनिवार्य है। कक्षा 7वीं व 8 वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थी की न्यूनतम आयु 01 अप्रैल 2024 की स्थिति में 11 वर्ष से 14 वर्ष के मध्य होना चाहिए। 9वीं व 10वी के लिए 12 वर्ष से 15 वर्ष के मध्य होना चाहिए तथा कक्षा 11 वीं के लिए अधिकतम आयु 18 वर्ष होना चाहिए।

continue reading
 लापरवाह प्रधानपाठक को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश मध्यान्ह भोजन गुणवत्तायुक्त नहीं होने पर समिति को निरस्त करने का आदेश जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदन को तत्काल निराकरण करें कलेक्टर श्री लंगेह

लापरवाह प्रधानपाठक को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश मध्यान्ह भोजन गुणवत्तायुक्त नहीं होने पर समिति को निरस्त करने का आदेश जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदन को तत्काल निराकरण करें कलेक्टर श्री लंगेह

कोरिया / कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, छात्रावासों, स्वास्थ्य केन्द्रों के अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण के बारे में प्रतिवेदन प्राप्त की। प्रतिवेदन के अनुसार करीलधौवा स्थित प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक श्री ओमप्रकाष नाविक द्वारा कार्य में लापरवाही व स्कूल संचालन में अव्यवस्था पाए जाने को गंभीरता से लेते हुए तत्काल शोकॉज नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया। वहीं प्राथमिक शाला करीलधौवा में गुणवत्तायुक्त मध्यान्ह भोजन, कम मात्रा में भोजन प्रदाय तथा मेनू के अनुसार उपलब्ध नहीं कराने पर मॉ महामाया बचत समूह को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का आदेश दिया गया।
श्री लंगेह ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए समय सीमा पर प्रकरणों का निराकरण करने तथा हाई कोर्ट के प्रकरणों में समय पर जवाब दावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, खाद्य सुरक्षा, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, खाद-बीज, आदि प्रमुख विषयों की समीक्षा की।
उन्होंने माननीय हाईकोर्ट से प्राप्त लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। श्री लंगेह ने बैठक में जन चौपाल, पीजी पोर्टल एवं जन शिकायत पोर्टल में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश दिये। आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा करते हुए कि ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड की उपयोगिता की जानकारी देने को कहा। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से स्कूल जतन योजना के तहत हुए कार्यों का सत्यापन की जानकारी ली तथा अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला बाल विकास, कृषि विभाग एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि नीति आयोग के सम्पूर्णता अभियान के तहत एनीमिया, कुपोषण से पीड़ित महिला एवं बच्चों को पौष्टिक पोषण आहार, गरम भोजन नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।



जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर तथा जन चौपाल में प्राप्त आवेदनों
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री अरुण कुमार मरकाम, श्रीमती अंकिता सोम, बैकुंठपुर एसडीएम श्रीमती दीपिका नेताम, सोनहत श्री राकेश साहू व संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर जनदर्शन में मिले 31 आवेदन
संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह को 31 लोगों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को लेकर विभिन्न विभागों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किये। उन्होंने सभी आवेदनों पर गंभीरता से समीक्षा करते हुए। संबंधित विभाग के अधिकारियों को सभी आवेदनों का जल्द निराकरण के निर्देश दिए।

continue reading
कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देश का असर दूरस्थ आंगनवाड़ी स्कूल व छात्रावासों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देश का असर दूरस्थ आंगनवाड़ी स्कूल व छात्रावासों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

कोरिया / जिले के कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों, छात्रावासों और आंगनवाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को विगत दिनों निर्देश दिए थे।



निर्देश का असर आज देखने को मिला जब सोनहत विकासखण्ड के आदिवासी बालक आश्रम, बंशीपुर, घुघरा, प्री-मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय व आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता श्री अनिल  मिश्रा व सोनहत तहसीलदार श्री पी.एन. कोशिश द्वारा किया गया।इन अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण की जानकारी सम्बंधित विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी।



कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि उक्त संस्थानों का नियमित निरीक्षण करने से वहां की समस्याओं, आवश्यकताओं और सुविधाओं का सटीक आकलन किया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान डॉक्टर, स्टाफ, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, गरम भोजन, पेयजल, बिजली और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की जांच शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे जिम्मेदारीपूर्वक और गुणवत्तापूर्ण निरीक्षण करें।

continue reading
अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को जिले में दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को जिले में दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

कोरिया / जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती हेतु अप्रैल 2024 में आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थी परिणाम भारतीय थल सेना की वेबसाइट www.kzoinindianarmy.nic.in पर देख सकते हैं।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार, जिले के सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में 1.6 किमी दौड़, बीम, पुल-अप, 09 फीट गड्ढा कूदना और बैलेंसिंग बीम पर चलना आदि शामिल होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 5 अगस्त 2024 तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरिया (कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष क्रमांक 62) में जमा कर सकते हैं।

बता दें लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए 4 से 12 दिसंबर 2024 तक जिला रायगढ़ में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी।

continue reading
 कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षकों की ली संयुक्त बैठक

कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षकों की ली संयुक्त बैठक

एमसीबी / कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के अध्यक्षता में जिला स्तरीय छात्रावास एवं आश्रम चयन समिति की बैठक जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित  किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग तथा आदिवासी विकास विभाग के अधीक्षकों की संयुक्त बैठक लेकर दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

बैठक में कलेक्टर ने छात्रावास, आश्रम में नवीन विद्यार्थियों के प्रवेश की अनुशंसा की गई। इसके साथ ही उन्होंने छात्रावास तथा आश्रम परिसरों की साफ-सफाई रखने तथा मच्छर, सांप, बिच्छु से बचाव के लिए जरूरी दवाओं का समय-समय पर छिड़काव करने के निर्देश दिये। छात्रावासों एवं आश्रमों के लिए आवश्यक सामग्रियों का मांग पत्र विभाग को प्रेषित करने एवं जो छात्रावास, आश्रम जर्जर भवन, स्नानागार, शौचालय खराब है उसकी सूचना जिला कार्यालय में देने के साथ ही ऐसे भवन जिनके सैप्टिक टैंक पुराने हो गये है या मरम्मत योग्य है जिनसे पानी का रिसाव हो रहा है। उनके स्थान पर नये सैप्टिक टैंक के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये। बरसात के मौसम जलजनित रोग डायरिया न फैले उसके लिए पेयजल की शुद्धता तथा बच्चों अच्छी तरह से हाथों की सफाई की जानकारी देने को कहा। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने छात्रावास एवं आश्रमों के समीप वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की मैप तैयार करते हुए सूची बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त छात्रावास एवं आश्रमों के अधीक्षकों को संस्था में निवास करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले में भवन विहिन छात्रावासों की जानकारी लेते हुये उपस्थित सभी अधीक्षकों को अपने-अपने छात्रावास एवं आश्रमों की समस्याओं सूची तैयार करने निर्देश दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान छात्रावास एवं आश्रमों में अधीक्षक अनुपस्थित पाये जाते है तो सहायक आयुक्त श्रीमती उषा लकड़ा का अनुशासनात्क कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

continue reading
 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती आवेदन 5 अगस्त तक

आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती आवेदन 5 अगस्त तक

बिलासपुर / एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। वार्ड क्रमांक 19 में आंगनबाड़ी सहायिका के पद हेतु आवेदन मंगाए गए हैं। इच्छुक आवेदिका 5 अगस्त तक आवेदन कर सकती है। आवेदन कार्यालयीन दिवस में बंद लिफाफे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आमंत्रित किए जाते है। रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी एवं निर्धारित आवेदन पत्र कार्यालय के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दिया गया है

continue reading
भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा सफल अभ्यर्थियों को जिले में दिया जाएगा प्रशिक्षण

भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा सफल अभ्यर्थियों को जिले में दिया जाएगा प्रशिक्षण

कोरिया / जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती हेतु माह अप्रैल 2024 में सेना भर्ती कार्यालय द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम घोषित किया जा चुका है। चयन परिणाम भारतीय थल सेवा के वेब साईट www.kzoinindianarmy.nic.in में देखा जा सकता है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यार्थियों के लिए 04 से 12 दिसम्बर 2024 तक जिला रायगढ़ में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जायेगी। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले के लिखित परीक्षा में सफल अभ्यार्थियों को शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण अन्तर्गत अभ्यार्थियों को 1.6 किमी दौड़, बीम, पुल अफ, 09 फीट गड्ढा कुदना एवं बैलेंसिंग बीम में चलना इत्यादि शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण निःषुल्क दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यार्थी अपना आवेदन 5 अगस्त 2024 तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरिया (कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष क्रमांक 62) में जमा कर सकते है।

continue reading
जिले में संचालित छात्रावासों/आश्रमों में निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

जिले में संचालित छात्रावासों/आश्रमों में निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

कोरिया / आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने विभाग अंतर्गत संचालित छात्रावास आश्रमों में रहने छात्र-छात्राओं शासन की योजनाओं का बेहतर लाभ मिले इसके निरीक्षण हेतु अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

कलेक्टर श्री लंगेह ने विकासखण्ड सोनहत के आदिवासी बालक आश्रम सिंघोर एवं आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास अकलासरई के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी बैकुण्ठपुर के कार्यपालन अभियंता श्री सी.बी. सिंह, आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास सोनहत एवं एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालय सोनहत (बालक छात्रावास) के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोनहत श्री राकेश साहू, एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालय सोनहत, आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास रामगढ़ एवं उज्ञांव के लिए जिला शिक्षा अधिकारी बैकुण्ठपुर श्री जितेन्द्र गुप्ता, आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास, आदिवासी पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास एवं आदिवासी बालक आश्रम कटगोड़ी, के लिए समग्र शिक्षा सहायक जिला परियोजना अधिकारी, श्री अनिल कुमार जायसवाल, आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास, आदिवासी बालक आश्रम सुन्दरपुर एवं आदिवासी पोस्ट-मैट्रिक बालक छात्रावास सोनहत के लिए जनपद पंचायत सोनहत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मनोज कुमार जगत, आदिवासी बालक आश्रम रावतसरई, मझारटोला एवं आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास पुसला के लिए राजीव गॉघी शिक्षा मिशन श्री संजय सिंह, आदिवासी बालक आश्रम भैंसवार, तेलीमुड़ा एवं लब्जी के लिए सहकारी संस्थाएँ सहायक पंजीयक श्री विजय सिंह, आदिवासी बालक आश्रम घुघरा एवं आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास घुघरा के लिए सोनहत तहसीलदार श्री पी.एन. कौशिक, आदिवासी बालक आश्रम बंशीपुर एवं म0प्र0 वनवासी मंडल आदिवासी बालक छात्रावास नौंगई के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा बैकुण्ठपुर के कार्यपालन अभियंता श्री आभाष कुमार सिन्हा, आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास तंजारा एवं बसवाही के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सोनहत श्री अरविन्द सिंह, अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, आदिवासी प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, आदिवासी कन्या आश्रम, आदिवासी पोस्ट-मैट्रिक कन्या छात्रावास सोनहत के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विभा सिंह, आदिवासी प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास एवं आदिवासी कन्या आश्रम रामगढ़ के लिए उप अभियंता कीर्ति जायसवाल, एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालय सोनहत के लिए महिला एवं बाल विकास अधिकारी सोनहत श्रीमती शशि जायसवाल तथा आदिवासी पोस्ट-मैट्रिक कन्या छात्रावास, आदिवासी प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास कटगोड़ी एवं आदिवासी कन्या आश्रम मेण्ड्रा के लिए जिला पंचायत के उप संचालक पंचायत श्रीमती ऋतु साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास एवं आदिवासी पोस्ट-मैट्रिक बालक छात्रावास बैकुण्ठपुर के लिए जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री ए. टोेप्पो, आदर्श बालक छात्रावास बैकुण्ठपुर के लिए पशु चिकित्सालय नगर के सहायक शल्यज्ञ श्री नीलकांत राजवाड़े, अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास, अनुसूचित जाति पोस्ट-मैट्रिक बालक छात्रावास बैकुण्ठपुर के लिए जिला पंजीयक अधिकारी श्री विवेक सिंह, सेंट जेवियर्स बालक छात्रावास, सेंट जेवियर्स बालक आश्रम रामपुर, आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास सारा एवं आदिवासी बालक आश्रम देवानीबांध के लिए जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अलेक्जेण्डर पन्ना, आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास पटना, आदिवासी बालक आश्रम मुरमा, आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास कुडे़ली एंव पसला के लिए पटना तहसीलदार श्री उमेश कुशवाहा, आदिवासी प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, आदिवासी पो-मैट्रिक बालक छात्रावास एवं अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास बैकुण्ठपुर के लिए बैकुण्ठपुर तहसीलदार डॉ. अमृता सिंह, आदिवासी कन्या आश्रम सारा, चिल्का, पहाड़पारा, सेंट जेवियर्स बालिका छात्रावास रामपुर एवं सेंट जेवियर्स बालिका आश्रम रामपुर के लिए डिप्टी कलेक्टर प्रियंका रानी गुप्ता, आदिवासी प्री-मैटिक कन्या छात्रावास कुडे़ली, आदिवासी कन्या आश्रम खाड़ा, बुड़ार एवं सत्तीपारा के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती दीपिका नेताम तथा आदिवासी कन्या आश्रम, अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास सोरगा एवं आदिवासी प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास पटना के लिए नायब तहसीलदार श्रीमती मोनल साय केा नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री लंगेह ने समस्त नोडल अधिकारियों को वर्ष 2024-25 हेतु आबंटित छात्रावास /आश्रमों का निरीक्षण कर निर्धारित प्रपत्र में निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

continue reading
कलेक्टर ने आरटीई के तहत दाखिल बच्चों के साथ भेदभाव नहीं करने पर दिया जोर

कलेक्टर ने आरटीई के तहत दाखिल बच्चों के साथ भेदभाव नहीं करने पर दिया जोर

कोरिया / कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री लंगेह ने समिति के उत्तरदायित्वों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिले में आरटीई अधिनियम के अंतर्गत गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा पूरी होने तक विद्यालयों में बनाए रखने के प्रयास किए जाने चाहिए। आरटीई पोर्टल में लॉटरी के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करने और उनके साथ किसी प्रकार का भेदभाव न होने देने के लिए विशेष निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे भेदभाव करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सभी गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों को आरटीई पोर्टल पर पंजीकृत कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक श्री परिहार ने कहा कि पालकों, शिक्षकों, और संचालकों के बीच आपसी समन्वय बनाए रखने के लिए संवाद आवश्यक है। किसी भी समस्या के त्वरित निराकरण पर जोर देते हुए उन्होंने निजी स्कूलों में बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न होने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

सीईओ डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि समाज के हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिला है। बच्चों की भावनाओं और शिक्षा के अधिकार का सम्मान करते हुए बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है। साथ ही आम लोगों के बीच शिक्षा के अधिकार के प्रति जन जागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार गुप्ता, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बैकुण्ठपुर श्री मनीष वारे, सहायक आयुक्त आ.ज. विकास श्रीमती उषा लकड़ा, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री संजय सिंह, प्राचार्य शा.आ.कन्या उ.मा.वि. बैकुण्ठपुर श्री अमृत लाल गुप्ता, पालक श्री मंटू दास सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

continue reading


dpboss