Breaking News
शिक्षा
आइडियाथॉन 2026” में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम, डॉग्स के लिए स्मार्ट वॉच को मिला प्रथम पुरस्कार

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन का संगठन समीक्षा संवाद एवं संकल्प अधिवेशन आयोजित
शिवरीनारायण/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन द्वारा 3 एवं 4 अक्टूबर को दो दिवसीय प्रांतीय “संगठन समीक्षा संवाद एवं संकल्प अधिवेशन” का आयोजन राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुओ धाम कुरियारी, शिवरीनारायण में किया गया। अधिवेशन में प्रदेश के सभी जिलों एवं विकासखंडों से पदाधिकारी और शिक्षक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।

VSK ऐप की तकनीकी खामियों से शिक्षक परेशान, उपस्थिति प्रभावित, तकनीकी गलती की सजा शिक्षकों को देने का फेडरेशन ने किया विरोध
एमसीबी। शिक्षा विभाग की डिजिटल निगरानी व्यवस्था के तहत संचालित विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) ऐप में आ रही तकनीकी समस्याओं को लेकर जिले के शिक्षक परेशान हैं। शिक्षकों का कहना है कि ऐप में बार-बार अपडेट, सर्वर एवं लॉगिन की समस्या, मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होना और नेटवर्क संबंधी दिक्कतों के कारण विद्यालय में उपस्थित रहने के बावजूद कई शिक्षकों की डिजिटल उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रही है।
शिक्षकों के अनुसार कुछ मामलों में VSK ऐप में विद्यालय में मौजूद शिक्षक भी अनुपस्थित प्रदर्शित हो रहे हैं। वहीं, विभागीय सिस्टम में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने के कारण कई शिक्षकों को ऐप आधारित उपस्थिति दर्ज करने में परेशानी हो रही है। ऐसी परिस्थितियों में कुछ शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने की बात भी सामने आई है।
तकनीकी खामी के लिए शिक्षक जिम्मेदार क्यों?
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला इकाई एमसीबी ने इस मामले को लेकर चिंता जताई है। फेडरेशन का कहना है कि शिक्षक डिजिटल व्यवस्था के विरोधी नहीं हैं, लेकिन ऐप या विभागीय तकनीकी व्यवस्था में आई खामी के कारण उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाने पर शिक्षकों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है।
फेडरेशन के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार नेताम ने कहा कि यदि कोई शिक्षक विद्यालय में उपस्थित है और तकनीकी समस्या के कारण उसकी उपस्थिति ऐप में दर्ज नहीं हो पाती है, तो कार्रवाई करने से पहले वास्तविक उपस्थिति का सत्यापन किया जाना चाहिए। उन्होंने विभाग से VSK ऐप की तकनीकी कमियों को दूर करने तथा शिक्षकों को अनावश्यक नोटिस और कार्रवाई से राहत देने की मांग की।
वहीं, प्रदेश सहायक मीडिया प्रभारी पंकज कुमार लहरे ने कहा कि मोबाइल नंबर अपडेट, सर्वर, लॉगिन, GPS और नेटवर्क से संबंधित समस्याओं का समाधान विभाग को प्राथमिकता से करना चाहिए। तकनीकी त्रुटि को शिक्षक की लापरवाही मानकर कारण बताओ नोटिस जारी करना उचित नहीं है।
फेडरेशन ने रखीं प्रमुख मांगें
फेडरेशन ने मांग की है कि तकनीकी कारणों से अनुपस्थित प्रदर्शित होने वाले शिक्षकों को केवल ऐप रिकॉर्ड के आधार पर अनुपस्थित नहीं माना जाए। मोबाइल नंबर अपडेट की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए और VSK ऐप की तकनीकी खामियों को दूर किया जाए। नेटवर्क या सर्वर की समस्या वाले क्षेत्रों में वैकल्पिक उपस्थिति व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा तकनीकी त्रुटि के आधार पर जारी कारण बताओ नोटिस की समीक्षा करने तथा तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन या सेवा संबंधी लाभ प्रभावित नहीं करने की मांग भी की गई है।
फेडरेशन के पांच सवाल
फेडरेशन ने शिक्षा विभाग के समक्ष सवाल उठाते हुए पूछा है कि यदि शिक्षक विद्यालय में मौजूद है और तकनीकी समस्या के कारण ऐप में अनुपस्थित दिखाई देता है तो क्या केवल ऐप का रिकॉर्ड ही अंतिम प्रमाण माना जाएगा? जिन शिक्षकों के मोबाइल नंबर विभागीय सिस्टम में अपडेट नहीं हुए हैं, उसकी जिम्मेदारी किसकी है? कार्रवाई से पहले वास्तविक उपस्थिति और तकनीकी लॉग की जांच क्यों नहीं की जाती? ऐप में बार-बार होने वाले अपडेट के संबंध में शिक्षकों को पर्याप्त तकनीकी जानकारी और सहायता क्यों नहीं दी जा रही है? साथ ही फेडरेशन ने पूछा है कि क्या विभाग ऐसी स्पष्ट व्यवस्था बनाएगा, जिससे तकनीकी त्रुटि के कारण किसी शिक्षक की उपस्थिति, वेतन या सेवा संबंधी लाभ प्रभावित न हो।
फेडरेशन का कहना है कि शिक्षक विद्यालयों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। डिजिटल तकनीक व्यवस्था को बेहतर बनाने का माध्यम होनी चाहिए, न कि तकनीकी खामियों के कारण शिक्षकों के लिए परेशानी का कारण। जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार नेताम और प्रदेश सहायक मीडिया प्रभारी पंकज कुमार लहरे ने शिक्षा विभाग से VSK ऐप की समस्याओं का स्थायी समाधान करने तथा तकनीकी त्रुटियों का खामियाजा शिक्षकों को नहीं भुगतने देने की मांग की है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कड़े निर्देश, शत-प्रतिशत बोर्ड परिणाम का लक्ष्य हासिल करने प्राचार्यों को दी जिम्मेदारी डीईओ रविकांत यादव एवं एसडीएम शशि शेखर मिश्रा ने ली चार घंटे की मेगा समीक्षा बैठक
एमसीबी/10 सितंबर 2026/* विकासखंड भरतपुर में विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने और आगामी शिक्षा सत्र 2026-27 में शत-प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम हासिल करने के उद्देश्य से वृहद समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी भरतपुर सच्चिदानंद साहू द्वारा आयोजित इस मेगा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एमसीबी रविकांत यादव एवं एसडीएम भरतपुर शशि शेखर मिश्रा ने सभी संकुल प्राचार्यों, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों तथा संकुल शैक्षिक समन्वयकों के साथ लगभग चार घंटे तक मैराथन समीक्षा की।

सेवा सुरक्षा मुद्दे पर बिना स्कूल बंद और पढ़ाई बाधित किए छत्तीसगढ़ के विकासखंड खड़गवां में शिक्षक साझा मंच ने रैली के जरिए मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ


VSK ऐप की तकनीकी खामियों के आधार पर शिक्षकों का वेतन रोकना अन्यायपूर्ण एवं असंवैधानिक : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन एमसीबी
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने राज्य शासन से मांग की है कि VSK (Vidya Samiksha Kendra) ऐप की तकनीकी त्रुटियों के आधार पर किसी भी शिक्षक का वेतन अवरुद्ध न किया जाए।
शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया
रोजगार मेले में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष, विभिन्न सेमेस्टर के विद्यार्थी तथा भूतपूर्व विद्यार्थी ने भी भाग लिया! कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया गया l

प्रथम एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन किया गया एवं द्वितीय चरण में आगे की प्रक्रिया हेतु इंटरव्यू आयोजित किया गयाlरोजगार मेले में रोजगार प्रदान करने हेतु विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की नामी कंपनियां आमंत्रित थी जिसमें बंधन बैंक, सत्य माइक्रो कैपिटल लिमिटेड, फ्लिपकार्ट, चोलामंडलम, टेली परफॉर्मेंस, मेडप्लस, स्क्वेयर बिजनेस सर्विस, अन्नपूर्णा फाइनेंस, सेतीन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड एवं रेंदस्टेंड इंडिया जैसीकंपनियां उपस्थित रहीl

लगभग35 छात्र छात्राओं का उक्त कंपनियों ने ट्रेनिंग प्रोग्राम हेतु चयन किया एवं ट्रेनिंग उपरांत अंतिम चरण हेतु साक्षात्कार में छात्र-छात्राओं का फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा
माय भारत स्वयंसेवकों की दमदार भागीदारी: विकसित भारत युवा संसद में बिलासपुर की आरती कुमारी प्रथम, गरियाबंद की हर्षिता यादव द्वितीय और दुर्ग के दीपांशु नेताम तृतीय
रायपुर: माय भारत द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में ऐतिहासिक पुरानी छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य स्तरीय “विकसित भारत युवा संसद 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना, राष्ट्रीय नीतियों पर शोध-आधारित विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करना तथा विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय संकल्प में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में रायपुर संभाग के विज्ञान संकाय के शोधार्थियों के लिए रूसा प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभः डॉ. तपेश चंद्र गुप्ता

अहिंसा से अधिकार तक थीम पर विद्यालयीन बच्चों ने दिखाया हुनर’ वीबी जीरामजी की आईइसी गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में हुए आयोजन’

आगामी समय में शिक्षकों को एआई से बेहतर समझाने की कला सीखनी होगी: प्रो. एस. के. पांडेय


बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह का प्रेरक संदेश — आत्मविश्वास और मेहनत से लिखें परीक्षा परिणाम चाहे जो हो जीवन में अवसर असीम
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया
कोरिया 20 फरवरी 2026/शासन के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका के कुल 20 छात्राओं को शासकीय पॉलिटेनिक कॉलेज सलका का भ्रमण कराया गया। विज्ञान संग्रहालय भ्रमण कराने का मुख्य उद्देश्य-अनुभवात्मक शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, जिज्ञासा जगाना, ज्ञान को व्यवहारिक बनाना, नवाचार को बढ़ावा देना है जिसमें पॉलिटेनिक कॉलेज में संचालित होने वाले विभिन्न यूनिटों का विजिट कराया गया, जिसमें साइंस म्यूजियम, इंजिनीयरिंग शाखाएं शिविल इंजिनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक एवं कम्यूनिकेशन इंजिनीयरिंग, कम्प्यूटर साइंस इंजिनीयरिंग, केमिकल इंजिनीयरिंग के संबंध में छात्राओं को कॉलेज प्रबंधन के द्वारा जानकारी प्रदान की गई। छात्राओं को इंजिनीयरिंग के क्षेत्र में पढ़ाई हेतु प्रोत्साहित किया गया।

श्रीमती मल्लिका रूद्रा ने शिक्षा जगत में चिरमिरी को दिया नया आयाम लाखों विद्यार्थी लाभान्वित हों रहे हैं हिंदी क्रियाकलाप व व्याकरण पुस्तक से
चिरमिरी। शिक्षा नीति निर्धारण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में अब चिरमिरी ने भी अपनी पहचान बना ली है। शहर की युवा और प्रतिभाशाली कवि, लेखिका एवं साहित्यकार डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल चिरमिरी की हिन्दी शिक्षिका श्रीमती मल्लिका रूद्रा ने कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित हिंदी व्याकरण की अभ्यास पुस्तक गोल्डेन ‘वीणा’ का लेखन किया है। यह पुस्तक न्यू एज इंटरनेशनल पब्लिकेशन से प्रकाशित हुई है और इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के नवीनतम उद्देश्यों को ध्यान में रखकर सामग्री प्रस्तुत की गई है।
एमसीबी छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले एक दिवसीय जिला स्तरीय हड़ताल
आप को बता दे कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला ईकाई एमसीबी के द्वारा प्रांतीय निर्देशानुसारआज एक दिवसीय आंदोलन किया गया शिक्षकों द्वारा मुख्य मांग रखा गया जिसमें मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर सभी शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान देने की मांग,प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना कर सभी एलबी संवर्ग के शिक्षकों को समस्त लाभ प्रदान किया जाए,टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने राज्य सरकार द्वारा

आवश्यक पहल की जाए,शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति के लिए वीएसके की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला ईकाई एमसीबी के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार नेताम के अगुवाई में MCB जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

उपस्थित रहे प्रमुख रूप से प्रदेश सहायक मीडिया प्रभारी पंकज लहरें जिला अध्यक्ष सुरेश नेताम,जिला मीडिया प्रभारी आदित कुमार ,जिला संयोजक छत्रपति सिंह,जिला कार्यकारी अध्यक्ष नरहर सिंह, नभाग सिंह,जिला उपाध्यक्ष ,विजय सिंह,भूपेंद्र सिंह, भानूप्रकाश राय,संगठन मंत्री बृजमोहन सेन,जिला मीडिया प्रभारी आदित्य सिंह,जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद सिंह,जिला महामंत्री आनंद वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष खड़गवां राम सिंह कमरों,ब्लॉक अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ छत्रपाल रवि, ब्लाक अध्यक्ष भरतपुर जगदीश हितकर,लाल साय पोर्ते एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
शिक्षक ग्रंथपाल (एल बी) के द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के तत्वाधान में सम्मेलन आयोजित किया गया

हाई स्कूल पेंडारी में 52 छात्राओं को साइकिल वितरित छात्रों की मांग पर वाटर कूलर की घोषणा की

विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने छात्राओं को दी सौगात 59 कन्याओं को मिली साइकिलें
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने बरतीकलां कन्या विद्यालय की छात्राओं को साइकिल वितरित की।

पं रविशंकर शुक्ल रायपुर यूनिवर्सिटी जूडो सलेक्शन ट्रायल में 2 खिलाडीयो ने जीते स्वर्ण पदक












