CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

शिक्षा

ट्राईफेड के एमडी ने तीन बच्चों का कराया शाला प्रवेश तीनों बच्चे पीपराहीभर्री आंगनबाड़ी केन्द्र से स्कूल में दाखिल हुए

ट्राईफेड के एमडी ने तीन बच्चों का कराया शाला प्रवेश तीनों बच्चे पीपराहीभर्री आंगनबाड़ी केन्द्र से स्कूल में दाखिल हुए

धमतरी / एक दिवसीय प्रवास पर धमतरी के नगरी विकासखण्ड पहुंचे ट्राईफेड के प्रबंध संचालक और धरती आबा अभियान के छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री हृदयेश कुमार ने कमारपारा कौहाबाहरा प्राथमिक शाला में तीन छात्राअें को शाला प्रवेश कराया। पहली बार स्कूल में दाखिल हो रही यह तीनों छात्राएं प्राथमिक शाला के बगल में बने मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र की भी छात्रा रहीं हैं। तीनों छात्राएं कुमारी प्रतिभा, आशिका और शिवन्या ने आंगनबाड़ी केन्द्र से निकलकर कक्षा पहली में दाखिला लिया है। श्री कुमार ने तीनों छात्राओं का तिलक लगाकर पहली बार स्कूल आने पर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से परिचय भी प्राप्त किया। प्रभारी अधिकारी ने तीनों बच्चों को गणवेश दिये और उनका मुंह भी मीठा कराया। श्री कुमार ने इन बच्चां को प्रतिदिन स्कूल आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की समझाईश दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव, डीएफओ श्री कृष्ण जाधव के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
continue reading
शाला प्रवेश के पहले ही दिन ग्रामीण शाला में ताला जड़कर किया धरना प्रदर्शन

शाला प्रवेश के पहले ही दिन ग्रामीण शाला में ताला जड़कर किया धरना प्रदर्शन

 शिक्षा सत्र के पहले ही दिन ग्रामीणों ने स्कूल के सामने की धरना प्रदर्शन दरअसल धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के बोकरा बेड़ा गांव के माध्यमिक शाला के टीचर को हटाने के लिए छात्र और अभिभावक स्कूल के सामने धरने पर बैठ गए ...बताया गया प्रधान पाठक द्वारा  दुर्व्यवहार किया जाता है जिनसे बच्चे पालक काफी परेशान रहता जिन्हे  हटाने की मांग को लेकर शाला प्रवेश के पहला ही दिन शाला में ताला जड़कर धरना प्रदर्शन किया गया ...

यह प्रदर्शन घंटो तक जारी रहा बताया गया की पूर्व में भी यह शिक्षक आए थे तब काफी ज्यादा दुर्व्यवाहर किया गया था जिसके बाद काफी आंदोलन के बाद इस शिक्षक को हटाया गया जब युक्तियुक्त करण किया गया तब फिर से यही प्रधान पाठक को भेज दिया गया ..जिन्हे हटाने के पाई ग्रामीण धरना में बैठ गई ..शिक्षा विभाग के समझाइश के बाद ही ग्रामीण धरना को समाप्त किया ....

continue reading
बी ई ओ कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव

बी ई ओ कार्यालय का कांग्रेस ने किया घेराव

 धमतरी ब्लॉक कांग्रेस ने बी ई ओ कार्यालय का किया घेराव युक्तियुक्तकरण को लेकर  ..दरअसल राज्य सरकार ने युक्तियुक्तकरण करने का फैसला जब से लिया है तब से विपक्ष किसी न किसी रूप से सरकार को आड़े हाथ ले रहा ..कांग्रेस ने आरोप लगाया की शासन ने निजी स्कूलों को लाभ पहुंचाने के लिए युक्तियुक्तकरण कर रहा है
.वही स्कूलों को मर्ज किया जा रहा जो शिक्षको के अधिकार से खिलवाड़ होना बताया ..बता दे जनपद कार्यालय से लेकर बीओ दफ्तर तक कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर विरोध जताते हुए बीओ कार्यालय का घेराव किया इस बीच सुरक्षा बलो से झूमाझटकी होते हुए बेरिकेट तोड़ा ... अगर इस प्रदर्शन से मांग पूरी नहीं होते तो आगे इससे भी उग्र होकर जिला स्तरीय आंदोलन करने की चेतावनी दी है बहरहाल बीओ ने ज्ञापन को शासन तक पहुंचने की बात कही है वही एक भी स्कूल को मर्ज नही किया गया है जहा स्टूडेंट काम है वहा शिक्षक का संख्या ज्यादा है उसे मर्ज किया गया जो नियमनुसार ठीक होना बताया ..
 
continue reading
युक्ति युक्तकरण मामले को लेकर कांग्रेस ने घेरा बीईओ दफ्तर बेरीकेट्स तोड़ राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

युक्ति युक्तकरण मामले को लेकर कांग्रेस ने घेरा बीईओ दफ्तर बेरीकेट्स तोड़ राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

कोंडागांव  झीरम कांड मे शहीद विद्याचरण शुक्ल  की पुण्यतिथि मनाई गयी पुण्यतिथि मनाने के पश्चात छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे स्कुल शिक्षक युक्तियुक्तकरण के विरोध मे कांग्रेस भवन मे एकत्रित होकर हनुमान मंदिर से बजरंगबली  से आशीर्वाद लेते हुए कांग्रेस भवन से रैली निकालकर बस स्टैंड होते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय घेराव को निकले जहां पर प्रशासन द्वारा लगाया गया बेरीकेटिंग को तोड़कर प्रदर्शन किया गया साथ ही महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कहा प्रदेश सरकार द्वारा युक्तियुक्तकरण के नाम से 10463 स्कूलो को डायस कोड को सीधे बंद करने का निर्णय ले चुकी है इस तरह बस्तर संभाग मे 1163 एवं कोंडागांव जिले मे 397 स्कूल बंद कर रही है जबकि भाजपा सरकार चुनाव के दौरान, 35000  शिक्षको के पद भरने का वादा कर सत्ता मे आयी थी,
 
युक्तियुक्तकरण रोजगार विरोधी नीति से जिससे 45000 शिक्षको का पद समाप्त हो जायेंगे,भाजपा सरकार डबल इंजन सरकार का सपना दिखाने का वादा कर बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा कर सत्ता मे आयी स्थानीय भर्ती को चुनावी स्टंट बनाकर सरकार मे आई और युक्ति युक्त कारण के नाम से रोजगार समाप्त करने का घिनौनी खेल खेल रही है इससे स्कूलों मे प्यून, हजारों रसोइया, स्वीपर, मध्यान भोजन बनाने वाली महिला, स्वसहायता समूह बनाने वाली बहने के सामने जीवन यापन का संकट उत्पन्न हो जायेगा युक्ति युक्त करण से शिक्षा मे गुणवक्ता कभी नहीं आएगी, इससे शिक्षको को इधर उधर करके परेशान करने का काम ही भाजपा सरकार और जंहा अच्छे शिक्षक है वंहा के बच्चे भी अपने अच्छे शिक्षक से दूर होंगे और पढ़ाई से वंचित हो जायेंगे। इस साल बोर्ड परीक्षा मे भी रिजल्ट अच्छा नहीं आया था, सरकार शिक्षको की भर्ती करना छोड़ पद समाप्त करने मे लगी है यहा प्रदेश के बेरोजगारो के लिए इससे बड़ा क्या दुर्भागय होगा। जिले के 397 स्कूल बंद करना सीधा सीधा आदिवासियों और जिले मे गरीब मध्यम वर्ग निवासी बच्चों पर असर होगा पिछड़े क्षेत्र का स्कूल बंद करने का क्या आन पड़ा है सरकार को,भाजपा चाहती है आदिवासी बच्चे पढ़ लिख के होसियार ना बने और उद्योग पतियों को मिलने वाला माइंस निजीकरण के खिलाफ आवाज ना उठा सके, भविष्य मे नौकरी ना कर सके कांग्रेस की सरकार ने बंद स्कूलो को खोलने का काम किया था, प्रदेश का पहला आत्मनंद सरकारी इंग्लिश मिडिया स्कूल खोलने का काम किया था कांग्रेस चाहती है की गरीब का बच्चा इंग्लिश मिडियम मे पढ़े लेकिन भाजपा को गरीब का बच्चा इंग्लिश मीडियम मे पढ़े यह शिक्षा हजम नहीं हो रहा था, भाजपा सरकार मे ही अभी 67 नये शराब दुकान खुल रही है, आज युवा वर्ग नशे के गिरफ्त मे धसा जा रहा है, युवाओं के पास रोजगार नहीं है प्रदेश मे पढ़े लिखें युवा नशा कर चाकू बाज़ी मे उतर आये है भाजपा के सत्ता मे आने के बाद सभी विकास कार्य बंद हो चुके है।भाजपा सरकार आनन फानन मे 8 जून से पहले यह की है ताकि कोई कोर्ट न जा पाए सरकार को शिक्षकों से इतना डर हो गया है की ट्रांसफर नीति से भी शिक्षकों को दूर रखा गया है।पूर्व शिक्षा नीति के तहत 1+2 थी जिसमे भी कमिया खामिया थी उसके बावजूद भाजपा सरकार अब नई शिक्षा नीति लाकर 1+1 शिक्षक की योजना बना रही है यह कतई कारगर सबीत नहीं होगा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की इस नीति का पुरजोर विरोध करती है आज हमारे प्रदर्शन की शुरुआत है और आपके नाम ज्ञापन सौंप रहें हैं बहुत जल्द सम्पूर्ण प्रदेश के बीईओ कार्यालय का घेराव किया जायेगा शिक्षा न्याय यात्रा निकालकर जिला मुख्यालयों मे जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का घेराव किया जायेगा जिन स्कूलों को सरकार ने बंद किया है उन स्कूलों के सामने पालकों एवं स्थानीय जनों के साथ प्रदर्शन किया जायेगा।कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कार्यक्रम प्रभारी झूमूकलाल दीवान, जिला महामंत्री द्वय गीतेश गाँधी, रितेश पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन,शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा,शहर महिला अध्यक्ष  हेमा देवांगन, प्रदेश सचिव सकुर खान,पूर्व नपा अध्यक्ष वर्षा यादव,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल,मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन,  सहित भारी संख्या मे कांग्रेसजन  मौजूद रहे।
continue reading
कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न बजरंगबली से आशीर्वाद लेकर कांग्रेस निकालेगी शिक्षा न्याय यात्रा

कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न बजरंगबली से आशीर्वाद लेकर कांग्रेस निकालेगी शिक्षा न्याय यात्रा

*कांग्रेस करेगी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव* 
कोंडागांव -* 07 जून दिन शनिवार को कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कांग्रेस भवन मे आहूत की गयी जिसमे कांग्रेस नेताओं पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी मे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार शिक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकार के द्वारा किये जा रहे स्कूलों के युक्तियुक्तकरण के विरोध मे जिले के केशकाल ब्लॉक माकड़ी ब्लॉक मे दिनांक 10 जून दिन मंगलवार को एवं कोंडागांव ब्लॉक फरसगांव ब्लॉक विश्रामपुरी ब्लॉक मे 11 जून दिन बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणों के नेतृत्व मे किया जायेगा वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे दिनांक 18 जून दिन बुधवार को कांग्रेस भवन कोंडागांव मे एकत्रित होकर बजरंगबली जी से आशीर्वाद लेकर शिक्षा न्याय यात्रा निकाल रैली के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय पहुंच जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा जिन स्कूलों को सरकार बंद कर रही है उन सभी स्कूलों मे पालकों के साथ प्रदर्शन किया जाना है।
भाजपा सरकार द्वारा शराब दुकान खोली जा रही है स्कुल बंद किया जा रहा है सरकार नहीं चाहती की बस्तर के बच्चे पढ़ लिख कर आगे बढ़े।भाजपा का आदिवासी मुख्यमंत्री बनाकर सिर्फ वाहवाही लूटने का मकसद है आदिवासियों से कोई लेना देना नहीं है समाचार पत्र के माध्यम से पढ़ने को मिला है जिले के एकलव्य स्कुल मे 54 विद्यार्थियों मे से केवल 02 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं कारण शिक्षकों की कमी बताई जा रही है ऐसी स्थिति मे शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजमी है कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की ऐसी शिक्षा नीति का पुरजोर विरोध करती है हमारी लड़ाई जनहित मे जारी रहेगी।बैठक मे जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री रितेश पटेल पूर्व जिलाध्यक्ष झूमूकलाल दीवान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत देवांगन शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोलछा पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष पार्षद श्रीमती हेमा देवांगन सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।
continue reading
शासकीय शिक्षा मे गुणवत्ता सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया जिसके तहत शिक्षक विहिन एवं एकल शिक्षक स्कूलों के चिन्हांकन प्रक्रिया प्रमुखता से जारी

शासकीय शिक्षा मे गुणवत्ता सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया जिसके तहत शिक्षक विहिन एवं एकल शिक्षक स्कूलों के चिन्हांकन प्रक्रिया प्रमुखता से जारी

शासकीय शिक्षा मे गुणवत्ता सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया जिसके तहत शिक्षक विहिन एवं एकल शिक्षक स्कूलों के चिन्हांकन प्रक्रिया प्रमुखता से जारी है,भाटापारा मे भी इस दिशा मे सक्रियता नजर आ रही है,तथा विकासखंड शिक्षा कार्यालय मे बीओ रामजी पाल के नेतृत्व मे प्रक्रिया संपादन की गतिविधि जारी है,इस संबंध मे जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि भाटापारा ब्लाक मे 8 प्राथमिक एवं 2हाईस्कूल  विद्यालयों मे एकल शिक्षक है,तथा क्षेत्र मे अतिशेष शिक्षकों की संख्या 85है एवं भाटापारा ब्लाक मे कोई भी विद्यालय शिक्षक विहिन नहीं है,गौरतलब है कि शिक्षा मे गुणवत्ता सुधार के लिए वर्ष दर वर्ष नित नये प्रयोगो का सिलसिला जारी रहता है अब देखना यही है कि गुणवत्ता सुधार की दिशा मे यह प्रयोग कितना कारगर साबित होता है।
continue reading
जिले में सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्रों को कलेक्टर ने किया सम्मानित प्रदेश में हाई स्कूल परीक्षा में चतुर्थ और हायर सेकेंडरी परीक्षा में द्वितीय स्थान पर रहा जिला

जिले में सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्रों को कलेक्टर ने किया सम्मानित प्रदेश में हाई स्कूल परीक्षा में चतुर्थ और हायर सेकेंडरी परीक्षा में द्वितीय स्थान पर रहा जिला

कोरिया 9 मई 2025/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा 7 मई 2025 को घोषित बोर्ड परीक्षा परिणामों में जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिले का समग्र परिणाम 92.42 प्रतिशत रहा। प्रदेश में हाई स्कूल परीक्षा में चतुर्थ और हायर सेकेंडरी परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। 

उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल करने वाले छात्रों का सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, बैकुण्ठपुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने जिले के टॉप 5 छात्रों को सम्मानित किया। 10वीं कक्षा में अक्षय सोनी ने 97.17 प्रतिशत, अंकिता साहू ने 95.33 प्रतिशत, अभय प्रखर और कृतिका राजवाड़े ने 94.83 प्रतिशत और शुभी राठौर ने 94.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी तरह 12वीं कक्षा में तुषार कुमार ने 95.20 प्रतिशत, निकिता राजवाड़े ने 93.60 प्रतिशत, स्वाति सिंह, अर्चना प्रजापति और कृति सिंह ने 92.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने छात्रों से चर्चा करते हुए कहा, यह सफलता केवल एक शुरुआत है। निरंतर प्रयास और समर्पण से आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों व पालको से कहा कि बच्चों के पढ़ाई के लिए सदैव उत्साह का वातावरण बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन छात्रों का परीक्षा परिणाम मन मुताबिक नहीं आया हो वे विचलित न हो, बल्कि कड़ी मेहनत करें और आगे बढ़ें। उन्होंने शिक्षा विभाग और सभी शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि जिला प्रशासन छात्रों की आगे की पढ़ाई में हर संभव सहायता प्रदान करेगा।
 
कलेक्टर ने गर्मियों की छुट्टियों में अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, ताकि आगामी पाठ्यक्रम की तैयारी की जा सके और आगामी सत्र में रिवीजन एवं रणनीति के साथ उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकें।
 
इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री अरुण मरकाम, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र गुप्ता, 10वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, प्राचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे।
continue reading
कुमारी आंचल बाघ ने पांचवी बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत के साथ टॉप टेन में आठवां नंबर पर जमाया कब्जा

कुमारी आंचल बाघ ने पांचवी बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत के साथ टॉप टेन में आठवां नंबर पर जमाया कब्जा

बरमकेला:- जिला केंद्रीकृत प्राथ /माध्य. प्रमाणपत्र परीक्षा 2024-25 में शासकीय प्राथमिक शाला नया रिसोरा के छात्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सफलता प्राप्त किया है l कक्षा - 5 वीं बोर्ड परीक्षा में कुमारी आंचल बाघ पिता - सुचीन कुलम बाघ ने 95% अंक के साथ जिले के प्रावीण्‍य सूची में आठवां स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल किया है। कुमारी आंचल बाघ की यह कामयाबी पूरे विद्यालय,परिवार व अंचल के साथ साथ अपने समाज को गौरवान्वित किया है l इस शानदार सफलता के पीछे उनके दादा मोहनलाल बाघ कोटवार और उनके पूरे परिवार व शिक्षक - शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा है जो बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अनवरत प्रयासरत हैं l बच्चों की यह सफलता आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित एवं मार्गदर्शित करेगी l उनके इस उपलब्धि पर उनके परिवार,विद्यालय तथा उनके समाज के साथ साथ पूरे क्षेत्रवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

continue reading
छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में एक अहम निर्णय लेते हुए प्रदेश के हजारों बी.एड. (B.Ed.) अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है

छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में एक अहम निर्णय लेते हुए प्रदेश के हजारों बी.एड. (B.Ed.) अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है

*छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में एक अहम निर्णय लेते हुए प्रदेश के हजारों बी.एड. (B.Ed.) अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है।* 
 
*लंबे समय से नियुक्ति की राह देख रहे 2621 बीएड धारकों को अब विज्ञान प्रयोगशाला सहायक के पदों पर समायोजित किया जाएगा।*
 
 
*यह फैसला उन युवाओं के लिए बड़ी उम्मीद लेकर आया है, जो वर्षों से शिक्षण क्षेत्र में करियर की प्रतीक्षा कर रहे थे।*
 
*वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर साझा की।* 
 
*उन्होंने लिखा कि यह कदम राज्य सरकार द्वारा योग्य शिक्षित युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में उठाया गया है।*
 
*बता दें कि ये अभ्यर्थी बीते कई महीनों से राजधानी रायपुर में लगातार प्रदर्शन कर रहे थे।* 
 
*कभी प्रतीकात्मक शिक्षक बनकर तो कभी मौन प्रदर्शन करते हुए, उन्होंने अपने हक के लिए अनोखे तरीके से आंदोलन किया। इनका कहना था कि उन्होंने शिक्षा में डिग्री हासिल की है, लेकिन नियुक्ति की कोई स्पष्ट नीति नहीं होने के कारण वे बेरोजगार हैं।*
continue reading
 स्कूलों के टाइम टेबल में हुआ 8 फरवरी तक बदलाव

स्कूलों के टाइम टेबल में हुआ 8 फरवरी तक बदलाव

एमसीबी/जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंड के कारण छात्रहित को ध्यान में रखते हुए 27 नवम्बर 2024 से निम्नानुसार जिले के समस्त शालाओं (शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त शालाओं) के संचालन हेतु 31 जनवरी 2025 तक निर्धारित किया गया था।

वर्तमान में अत्यधिक ठंड को दृष्टिगत रखते हुए उक्त आदेश को 8 फरवरी 2025 तक यथावत रखा गया है। दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं-प्रथम पाली सोमवार से शनिवार प्रातः 9ः00 बजे से  12ः30 बजे तक, दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं -द्वितीय पाली सोमवार से शनिवार अपरान्ह 12ः45 बजे से 4ः15 बजे तक तथा एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं- सोमवार से शनिवार प्रातः 10ः30 बजे से 03ः30 बजे तक संचालित होंगी।

continue reading
 सद्भाव सौहार्द्र प्रेम सहयोग और एकता को बढ़ावा देने कोरियावासियों ने लगाई दौड़

सद्भाव सौहार्द्र प्रेम सहयोग और एकता को बढ़ावा देने कोरियावासियों ने लगाई दौड़

कोरिया / गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व कोरिया जिले में सामुदायिक सद्भावना और एकता को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष दौड़ का आयोजन किया गया। बैकुंठपुर में आयोजित इस ’सद्भावना दौड में जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दौड़ की शुरुआत सुबह 7ः30 बजे कुमार चौक से प्रारंभ होकर मिनी स्टेडियम, बैकुंठपुर में संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सद्भाव, सौहार्द, प्रेम और एकता को बढ़ावा देना था।



कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे, जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने दौड़ में भाग लेकर इस आयोजन को और भी महत्वपूर्ण बना दिया। कलेक्टर ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए देश की आजादी व संविधान के महत्व को रेखांकित किया और आपसी प्रेम और सहयोग से जिले को और भी विकसित बनाने की अपील की। कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागियों को देश की अखंडता, सुरक्षा, शांति और सद्भावना बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही नशे के विरुद्ध जन भागीदारी के साथ लड़ने की अपील करते हुए इसके दुष्परिणाम के बारे में जन- जागरूकता पर बल देने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा देश विभिन्न सांस्कृतिक विविधताओं से पूर्ण है। हमें अपना देश प्राणों से भी प्यारा है। इसकी समृद्ध एवं विविध संस्कृति पर हमें गर्व है। हम सदा इसके सुयोग्य अधिकारी बनने का प्रयत्न करते रहेंगे। हमें अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं गुरुजनों का सदा सम्मान और प्रत्येक के साथ विनीत रहेंगे। हम अपने देश और देशवासियों के प्रति सत्यनिष्ठा रहने की प्रतिज्ञा करते हैं। पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार कुर्रे ने भी आपसी भाईचारा और एकता को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया।
इस प्रकार, कोरियावासियों ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले आयोजित इस कार्यक्रम में सद्भावना दौड़ लगाकर जिले में सद्भाव और एकता का संदेश देने में सफल रहा।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक- शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे

continue reading
 पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन

एमसीबी / छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आई.टी.आई आदि के प्राचार्य/संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं उनमें अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी है।
कार्यालय आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास के पत्र क्रमांक/ऑ.ला.पो.मै.छा. /183/2024-25/10569 नवा रायपुर दिनांक 23 दिसम्बर 2024 के संदर्भ में, विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही (
http://postmatric- scholarship.cg.nic.in) वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है।इस संदर्भ में, विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन/प्रस्ताव स्वीकृति वर्ष 2024-25  तिथियों में वृद्धि की जा रही है जिसमें विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 01 जनवरी 2025  से  31 जनवरी 2025 तक है और इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक की  अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 तक है सैंक्शन ऑर्डर लॉक की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 तक है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि निर्धारित तिथियों के बाद कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह सकते हैं, और इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। सबसे पहले, यह सुनिश्चित करें कि आपका बचत खाता एक्टिव हो और आधार से लिंक्ड बैंक खाता नंबर ही प्रविष्टि करें। इसके अलावा, ओटीआर की प्रविष्टि के संबंध में संस्थाओं द्वारा विद्यार्थियों को प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की जाएगी।इसके अलावा, वर्ष 2024-25 से संस्थाओं को जिला नोडल द्वारा प्रदान किए गए प्रशिक्षण के अनुसार जियो-टैगिंग करना अनिवार्य है। जिन संस्थाओं द्वारा जियो-टैगिंग नहीं की जाएगी, उन संस्थाओं के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान नहीं की जाएगी।

continue reading
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी तक

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन 28 फरवरी तक

कोरिया / आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए जिले में संचालित समस्त शैक्षणिक शासकीय व अशासकीय महाविद्यालय, मेडिकल, कृषि, वेटनरी, पॉलीटेक्निक कॉलेज, आई.टी.आई., नर्सिंग, डी.एड. एवं बी.एड. में अध्ययन कर रहें अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु पात्र होंगे। ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट https://postmatric&scholarsi.cg.nic.in/ पर किया जा सकता है।
उन्होनें बताया कि ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु नवीन एवं नवीनीकरण ऑनलाइन आवेदन हेतु अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2024 तक निर्धारित है। ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने के लिए 15 फरवरी 2025 तक एवं सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने के लिए 28 फरवरी 2025 तक का समय रहेगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था जिम्मेदार होंगे। पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाएगा। सभी विद्यार्थी आवेदन करते समय ध्यान रखें कि उनका बचत खाता एक्टिव हो एवं आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर की प्रविष्टि कराएं। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु किए गए आवेदन का सत्यापन आधार से लिंक मोबाईल नम्बर पर ओ.टी.पी. के माध्यम से किया जाएगा। वर्ष 2024-25 से अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से ओटीआर की प्रविष्टि ऑनलाइन आवेदन करते समय किया जाना है। इस संबंध में संबंधित संस्था द्वारा प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

continue reading
बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत परिणाम लाने को लेकर कोरिया और एमसीबी में प्राचार्यों की बैठक आयोजित

बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत परिणाम लाने को लेकर कोरिया और एमसीबी में प्राचार्यों की बैठक आयोजित

 कोरिया 28 नवम्बर 2024। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सलका में आज कोरिया और एमसीबी जिलों के हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा श्री हेमंत उपाध्याय ने की।


इस दौरान बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत परिणाम सुनिश्चित करने और मेरिट सूची में स्थान पाने के लिए विशेष रणनीति बनाई गई।

‘उत्थान 2025’ कार्ययोजना का क्रियान्वयन
बैठक में जिला प्रशासन द्वारा तैयार ‘उत्थान 2025’ कार्ययोजना पर चर्चा हुई। इसके तहत सभी विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग, इकाई मूल्यांकन और पाठ्यक्रम की समीक्षा की जा रही है। साथ ही, 13 दिसंबर 2024 से छमाही परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाएगी।

प्रमुख निर्देश और योजनाएंः
छात्रों को बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र का ब्लू प्रिंट समझाया जाएगा।10 जनवरी 2025 तक सभी विद्यालयों में पाठ्यक्रम पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। जनवरी में प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। तीन प्रश्न पत्र तैयार होंगे और छात्रों की कमजोरियों को सुधारने पर फोकस रहेगा। शिक्षकों की कमी वाले विद्यालयों में नव नियुक्त शिक्षकों का सहयोग लिया जाएगा। कम उपस्थिति वाले छात्रों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

परख परीक्षा पर चर्चाः
बैठक में 4 दिसंबर 2024 को होने वाली परख परीक्षा की तैयारी पर भी विचार-विमर्श हुआ। यह परीक्षा कक्षा 3, 6 और 9 के छात्रों के लिए होगी, जिसका उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना है।
संयुक्त संचालक शिक्षा ने कहा कि इन प्रयासों से छात्रों की शिक्षा में गुणात्मक सुधार होगा और बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित की जा सकेगी।

जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, और हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्य बैठक में उपस्थित थे।
continue reading
 बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ एवं हमर स्वस्थ लईका समुदाय आधारित पोषण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ एवं हमर स्वस्थ लईका समुदाय आधारित पोषण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

एमसीबी / महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ एवं हमर स्वस्थ लईका समुदाय आधारित पोषण कार्यक्रम (सी मैम) के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर डी. राहुल वेंकट और महिला एवं बाल विकास अधिकारी शुभम बंसल उपस्थित थे। इस कार्यशाला में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों और योजनाओं की गतिविधियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं कलेक्टर ने सभी सुपरवाइजर और परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमित रूप से बच्चों का वजन कराने के साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए भी कहा। आगे उन्होंने पोषण ट्रेकर के माध्यम से बच्चों के पोषण स्तर की सही निगरानी रखने की बात कही। जिससे बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार किया जा सके साथ ही जर्जर आंगनबाड़ी केन्द्रों की लिस्ट भेजने के निर्देश दिये। वही महिला बाल विकास अधिकारी शुभम बंसल ने जानकारी दी कि जिले में इस बार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत होने वाले विवाह का फॉर्म 01 दिसम्बर से 31 दिसंबर तक भरे जाने है इसके साथ ही आगे उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से इस बार लगभग 120 जोड़ो को का विवाह जनवरी या फरवरी में होना है, वही सभी आवेदनों को वेरिफाई करने के लिए सुपरवाइजर और परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए है। महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने जिले में पालना केंद्र (क्रेच) को सही से खोलने के लिए निर्देश दिए, जिससे कामकाजी माताओं के बच्चों की देखभाल में अच्छे से सहूलियत मिल सके। इस बैठक में शुभम बंसल ने जिन आंगनबाड़ी केंद्रों की जानकारी को इंफ्रा पोर्टल पर अपडेट नहीं हुआ है उसको अपडेट करने की निर्देश दिए। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक केंद्र की भौतिक और तकनीकी जानकारी समय पर पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि विभाग को हर केंद्र की वास्तविक स्थिति का सही अंदाजा हो सके और जरूरत के मुताबिक संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें। आगे शुभम बंसल ने बताया कि जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 नए बोरवेल खनन होना था वह नहीं हुआ है, उनकी सूची तैयार करने कहा है। उन्होंने संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी, सेक्टर सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया। इस बैठक में शुभम बंसल ने कहा कि इस बार बाल विवाह रोकने हेतु सभी सुपरवाइजर और ग्राम पंचायत के सचिवों को बाल विकास परीक्षक अधिकारी बनाया जायेगा, वही पुलिस विभाग और तहसीलदार से सहयोग मांगने के लिए कहा, इसके साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना के लिए स्कूलों से सहयोग मांगने के लिए कहा, साथ ही (सी सैम) डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से पोषण अभियान और आंगनबाड़ी केंद्रों की निगरानी करने और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल आधारित ऐप के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित डेटा एकत्र करने, ट्रैक करने और योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए है। साथ ही अति गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण ट्रेकर में अपडेड करने के लिए कहा उन्होंने आगे बताया कि एनआरसी के माध्यम से गंभीर कुपोषण से ग्रस्त बच्चों को चिकित्सा सहायता, उचित आहार और पोषण संबंधी परामर्श प्रदान करने लिए कहा। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के साथ-साथ उनकी माताओं को भी पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल के बारे में जागरूक करने के लिए निर्देशित किया है। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बौनापन, दुर्बलता और कमवजन बच्चों का वजन और ऊंचाई को लेकर अपडेट करने के निर्देश दिए है । साथ ही “टीएचआर“ को कोई लेने नहीं आ रहा है तो टीएचआर को उनके घर छोड़ने के लिए निर्देशित किया है। इसके साथ ही महिला बाल विकास अधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी खाद्य मेन्यू को सही से देने को निर्देश दिए, साथ ही कुपोषण चौपाल को सही से करने, आधार अपडेट, मोबाइल नम्बर अपडेट, आंगनबाड़ी केंद्रों का हैंडओवर नहीं हुआ है जानकारी भेजने के लिए कहा, इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल व्यवस्था, पोताई कार्य, सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत प्रति केन्द्र में 5 खाता खोलने के लिए सभी सुपरवाइजरों को निर्देश दिए। इसके साथ छत्तीसगढ़ महिला कोष से जितने स्व सहायता समूह ने ऋण लिया है, उसकी  ऋण वसुली करने के निर्देश दिए और सभी परियोजना अधिकारियों को दिशा दर्शन योजना का लिस्ट भेजने के लिए निर्देशित किया। महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ योजना में आधार अपडेट करने के लिए भी निर्देश दिये। महिला एवं बाल विकास अधिकारी शुभम बंसल ने आंगनबाड़ी केंद्रों की बेहतरी और उनकी सुचारु गतिविधियों को सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस बैठक में जिले के सभी सुपरवाइजर और परियोजना अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

continue reading
जीवन में पढ़ाई बहुत जरूरी है आज मैं जहां हु पढ़ाई की वजह से हू - स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बच्चों की मेहनत से तैयार छत्तीसगढ़ हेरिटेज कक्ष का शुभारंभ आत्मानंद स्कूल गोदरीपारा में

जीवन में पढ़ाई बहुत जरूरी है आज मैं जहां हु पढ़ाई की वजह से हू - स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बच्चों की मेहनत से तैयार छत्तीसगढ़ हेरिटेज कक्ष का शुभारंभ आत्मानंद स्कूल गोदरीपारा में

चिरमिरी/ जीवन में पढ़ाई बहुत जरूरी है  और आज मैं जहां हु पढ़ाई की वजह से हु। आप तो जानते है कि यहां से मेरा घर 25 किमी दूर रतनपुर एक गांव में है, पिताजी एक किसान थे, उस समय सड़के नहीं थी, कच्चे सड़क थे, गाड़ियां मोटर नहीं चलती थी, सायकिल से स्कूल आना, सुबह - सुबह खेतों में काम करना, स्कूल से आकर खेती बाड़ी के कामों में हाथ बटाना, बैलों को चराना, खेतों में निदाई गुड़ाई का काम करना ये बहुत कठिन काम हुआ करता था लेकिन मन में एक लगन था कि पढ़ाई करना है, तो अभी तो बहुत व्यवस्था आप लोगों के पास है। उक्त बाते स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी के गोदरीपारा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के छत्तीसगढ़ हेरिटेज कक्ष के उद्घाटन मौके पर स्कूल के बच्चों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने आगे कहा कि अब आज के बच्चों के लिए नाना प्रकार की सुविधाएं है। लाइट बत्ती की कोई दिक्कत नहीं है, सारा चीज गरमागरम, सुबह गरम पानी मिल जाएगा। हम तो नदी में जाते थे इतनी ठंडी लगती थी कि शरीर ही अकड़ जाया करता था। उस समय अभाव बहुत था लेकिन आज आप लोगों के पास अभाव नहीं है। 
विदित हो कि 2020 से प्रारंभ हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल गोदरीपारा ने शासकीय स्कूलों में अपना अलग ही कीर्तिमान हासिल किया है। स्कूल के प्राचार्य डॉ डीके उपाध्याय के कुशल मार्गदर्शन में संचालित यह आत्मानंद स्कूल 04 सालों में शत प्रतिशत रहा। स्कूल के वातावरण और बच्चों के शिष्टाचार, आदर्श विद्यार्थी के लक्षणों से  जिला शिक्षा अधिकारी भी प्रभावित रहे। उन्होंने भी स्कूल की तारीफ में कई बाते कही खासतौर पर प्राचार्य के मार्गदर्शन को लेकर हालांकि
लाइवलीहुड कॉलेज में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूल के स्थायी भवन पर मंत्री महोदय ने बच्चों और स्कूल स्टाप को संतुष्ट किया कि जब तक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का अपना भवन नहीं बन जाता है तब तक स्कूल यहां से कही नहीं जाने वाला है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्कूल के लाइब्रेरी में बैठकर चंद कविताएं भी पढ़ी और बच्चों का हौसला बढ़ाया इसके साथ ही मंत्री के प्रथम आगमन पर स्कूल का पूरा स्टाप स्कूल की व्यवस्थाओं सहित स्कूल के पूरे परिसर और परिसर में उपस्थित विभिन्न कक्षों का मुआयना कराया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा समेत आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्राचार्य डॉ डीके उपाध्याय और स्कूल का पूरा स्टाप और स्कूल के बच्चे व मंत्री जी काफिला, स्थानीय भाजपा नेता, पार्षद संदीप सोनवानी मौजूद रहे।
continue reading
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर विशेष लेख मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से बढ़ रहा छत्तीसगढ़ में शिक्षा का दायराशिक्षा के क्षेत्र में मौलाना  अबुल कलाम आजाद का विशेष योगदान महेन्द्र सिंह मरपच्ची

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर विशेष लेख मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से बढ़ रहा छत्तीसगढ़ में शिक्षा का दायराशिक्षा के क्षेत्र में मौलाना अबुल कलाम आजाद का विशेष योगदान महेन्द्र सिंह मरपच्ची

एमसीबी / भारत में हर साल 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है. वे स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे, जब शिक्षा मंत्रालय का नाम मानव संसाधन विकास मंत्रालय था। मौलाना आजाद ने शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार किए और इसे सभी तक पहुँचाने के लिए अनेकों नीतियाँ बनाई। 2008 में भारत सरकार ने 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस घोषित किया ताकि शिक्षा में उनके योगदान को याद किया जा सके और समाज में शिक्षा के महत्व को जागरूक किया जा सके।राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का महत्व
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के महत्व को समझाना और इसे सभी वर्गों तक पहुँच सुनिश्चित करना है। इस दिन शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना की जाती है और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाती है। शिक्षा केवल रोजगार का साधन नहीं है; यह एक ऐसा माध्यम है जो समाज के विकास और लोगों के नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है।
भारत सरकार की शिक्षा सुधार में महत्वपूर्ण योजनाएं
भारत सरकार ने शिक्षा के स्तर को सुधारने और इसे सभी तक पहुँचाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुख बनाना है। इनमें सर्व शिक्षा अभियान जैसी योजनाएं सम्मिलित है, जो प्राथमिक शिक्षा को सुलभ और अनिवार्य बनाती हैं, विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। इसके तहत स्कूलों का निर्माण, अध्यापकों की नियुक्ति और छात्रों के लिए मुफ्त पाठ्यपुस्तकें और वर्दी की व्यवस्था की जाती है। वहीं माध्यमिक शिक्षा के लिए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान ने शिक्षा को उच्च स्तर पर सुलभ बनाने का काम किया है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ई-विद्या योजना ने शिक्षा में डिजिटल तकनीक का समावेश करते हुए छात्रों को घर बैठे पढ़ाई का अवसर प्रदान किया है। इस योजना के माध्यम से ऑनलाइन कक्षाओं, ई-पाठ्यक्रमों और डिजिटल पुस्तकालयों का लाभ छात्रों को मिलता है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य शिक्षा में संरचनात्मक और गुणात्मक सुधार करना है। इस नीति में रोजगार-केंद्रित शिक्षा, उच्च शिक्षा में नवाचार और व्यावसायिक कौशल विकास पर जोर दिया गया है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) भी एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत 6 से 14 वर्ष के बच्चों को नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार दिया गया है। इस अधिनियम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों के बच्चों को शिक्षा के अवसर प्रदान करना और शिक्षा को सभी का अधिकार बनाना है।
छत्तीसगढ़ सरकार की शिक्षा सुधार में महत्वपूर्ण योजनाएं
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और इसे सुलभ बनाने के लिए विभिन्न प्रयास किए गए हैं। स्कूल शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को नवीनतम शिक्षण विधियों और तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे शिक्षकों की कार्यक्षमता में वृद्धि हो रही है और छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम की स्थापना की है। ई-लर्निंग के माध्यम से छात्रों को पढ़ाई में मदद मिल रही है, जिससे वे तकनीकी ज्ञान के साथ शिक्षा को भी आसानी से समझ पा रहे हैं। मुफ्त शिक्षा और छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से सरकार गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों को उच्च शिक्षा तक पहुँचाने के लिए मदद कर रही है। इसके साथ ही सरकार ने शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पुरस्कार योजनाएं भी चला रही है, जिसमें शिक्षकों की कार्यक्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया जाता है। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा का विस्तार भी छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है। राज्य के दूर-दराज इलाकों में शिक्षा सुविधाओं को बेहतर बनाते हुए नए स्कूलों की स्थापना की गई है और शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।
छत्तीसगढ़ में सम्मानित शिक्षक और उनकी उपलब्धियाँ
छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में कई शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर इन्हें उनके कार्य के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया है। इन शिक्षकों ने अपने शिक्षण के माध्यम से छात्रों में आत्मविश्वास और अनुशासन का संचार किया है। ऐसे शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस शिक्षा के महत्व को समझने और समाज में इसकी गुणवत्ता को सुधारने का एक अवसर है। भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार की विभिन्न योजनाओं ने शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने में सहायक भूमिका निभाई है। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए ये प्रयास आने वाले समय में छत्तीसगढ़ और देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने में सहायक होंगे।

continue reading
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कूलों में जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कूलों में जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन

कोरिया / सोनहत विकासखंड के विभिन्न स्कूलों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में गठित एक संयुक्त दल ने किया।


यह कार्यक्रम सोनहत के सभी हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के साथ-साथ पटना, रनई, कटकोना, मूरमा, अंगा, डुमरिया, आंजोखूर्द, बरदिया, छिन्दियां, जमगहना और तरगवां के स्कूलों में भी आयोजित किया गया। इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर की जानकारी देना था, साथ ही छात्राओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, घरेलू हिंसा और महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में जागरूक करना था। इस दौरान नैतिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इस अभियान में बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, आत्मसम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के लिए विशेष सत्र आयोजित किए गए। गुड टच-बैड टच जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने की प्रेरणा मिली।
महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। इस जागरूकता अभियान से न केवल छात्रों बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों में भी बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

continue reading
कलेक्टर ने प्रधान पाठक कमला राम भगत को किया निलंबितजशपुर 16 अक्टूबर 24/ कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने प्रधान पाठक कमला राम भगत को किया निलंबित

कलेक्टर ने प्रधान पाठक कमला राम भगत को किया निलंबितजशपुर 16 अक्टूबर 24/ कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने प्रधान पाठक कमला राम भगत को किया निलंबित

जसपुर से भगवान राम गुप्ता की रिपोर्ट -कलेक्टर ने प्रधान पाठक कमला राम भगत को किया निलंबितजशपुर 16 अक्टूबर 24/ कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने प्रधान पाठक कमला राम भगत को किया निलंबित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड बगीचा जिला जशपुर (छ.ग.)
दिनांक 16.10.2024 द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर दिनांक 16.10.2024 को श्री कमला राम भगत, प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ब्लादरपाठ, विकासखण्ड बगीचा, जिला-जशपुर (छ.ग.) द्वारा मद्यपान का सेवन कर नशे में धुत्त होकर विद्यालयीन समय में विद्यालय में उपस्थित हुए एवं सहयोगी शिक्षक को विद्यालयीन छात्रों के समक्ष अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज एवं मारपीट किया गया जो प्रसारित विडियो अनुसार प्रथमदृष्ट्या सही पाया गया है। संबंधित का उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 एवं नियम 23 के सर्वथा विपरीत है, जो कदाचरण की श्रेणी में आता है।
 
 ब्लादरपाठ, विकासखण्ड बगीचा, जिला-जशपुर (छ.ग.) को छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड जशपुर जिला जशपुर (छ.ग.) नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। (यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।)
 
कलेक्टर ने प्रधान पाठक कमला राम भगत को किया निलंबित
जशपुर 16 अक्टूबर 24/ कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने प्रधान पाठक कमला राम भगत को किया निलंबित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड बगीचा जिला जशपुर (छ.ग.) दिनांक 16.10.2024 द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर दिनांक 16.10.2024 को श्री कमला राम भगत, प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय ब्लादरपाठ, विकासखण्ड बगीचा, जिला-जशपुर (छ.ग.) द्वारा मद्यपान का सेवन कर नशे में धुत्त होकर विद्यालयीन समय में विद्यालय में उपस्थित हुए एवं सहयोगी शिक्षक को विद्यालयीन छात्रों के समक्ष अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज एवं मारपीट किया गया जो प्रसारित विडियो अनुसार प्रथमदृष्ट्या सही पाया गया है। संबंधित का उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 एवं नियम 23 के सर्वथा विपरीत है, जो कदाचरण की श्रेणी में आता है।
 
अतएव श्री कमला राम भगत, प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय
 
ब्लादरपाठ, विकासखण्ड बगीचा, जिला-जशपुर (छ.ग.) को छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड जशपुर जिला जशपुर (छ.ग.) नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। (यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।)
continue reading
जिला ग्रामीण विकास योजना के तहत रोजगार कैंप का आयोजन

जिला ग्रामीण विकास योजना के तहत रोजगार कैंप का आयोजन

एमसीबी /  जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना के अंतर्गत शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से  SIS Securities  मे इंडिया लिमिटेड अनूपपुर, मध्यप्रदेश द्वारा जिले के तीनों विकासखण्ड - मनेंद्रगढ़, खड़गवां और भरतपुर में रोजगार कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। यह आयोजन श्री संतोष कुमार, भर्ती अधिकारी  SIS Securities   मे इंडिया लिमिटेड के निर्देशानुसार किया जा रहा है। विकासखण्ड खड़गवां में 22 अक्टूबर 2024 को गवर्मेंट आईआईटी कॉलेज, पोड़ी, चिरमिरी में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कैंप आयोजित किया जाएगा। मनेंद्रगढ़ में 14 और 15 अक्टूबर 2024 को जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में, 21 अक्टूबर 2024 को गवर्मेंट आईआईटी कॉलेज मनेंद्रगढ़ में, और 24 अक्टूबर 2024 को शासकीय विवेकानंद पी.जी. कॉलेज मनेंद्रगढ़ में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रोजगार कैंप होंगे। भरतपुर में 16 और 18 अक्टूबर 2024 को जनपद पंचायत भरतपुर में, और 23 अक्टूबर 2024 को गवर्मेंट आईआईटी कॉलेज भरतपुर (जनकपुर) में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे और पेंड्रा में 19 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को अग्निवीर कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
रोजगार कैंप में शामिल होने वाले प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार की राशि नहीं ली जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध किया गया है कि वे नियत तिथियों में उचित स्थान पर पहुँच कर अपना पंजीकरण समय पर करा लें।

continue reading


dpboss