Breaking News
शिक्षा
लाल बहादुर स्कूल में पालक शिक्षक बैठक सम्पन्न
आज 1 अगस्त 2025 को शासन के निर्देशानुसार इस सत्र का प्रथम पालक शिक्षक बैठक शासकीय प्राथमिक शाला लाल बहादुर शास्त्री वार्ड एवं शहीद वीर नारायण सिंग वार्ड भाटापारा में संयुक्त रूप से आयोजित हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंजराम कोसले पार्षद, एवं लक्ष्मीकांत टंडन पार्षद रहे । शोभा राम फ़ुटान ,जानकी फूटान दोनों सेवा निवृत्त शिक्षक , निरीक्षण कर्ता अधिकारी सरला नेताम, संकुल समन्वयक मुकेश देवांगन अन्य अतिथियों में शामिल थे। प्रधान पाठक गण शत्रुहन कुमार डहरिया, राजकुमारी साहू , शिक्षकगण प्रमोद वर्मा ,बंशीलाल चौहान, सविता सोनकर, शत्रुघन कुर्रे एसएमसी अध्यक्ष पुरुषोत्तम महिलांग सभी एसएमसी सदस्यगण, के अतिरिक्त 72 पालकों और अन्य कर्मचारियों की शानदार उपस्थिति रही। शत्रुहन डहरिया ने बैठक आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और सभी 11 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किए । साथ ही नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, उल्लास नवभारत साक्षरता, बच्चो के जन्म प्रमाण पत्र, जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र की जानकारी प्रदान किए। पालकों को दीक्षा ऐप, ई जादुई पिटारा, ई लाइब्रेरी और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के बारे में बताकर पढ़ाई के लिए सकारात्मक और मनोरंजक माहौल बनाने पर बल दिया गया।
पालकों की ओर से मुख्यतः शनिवार को सुबह स्कूल लगाने और मध्यान भोजन के समय को पूर्ववत रखने की मांग शासन से किया है।
अतिथियों ने नशापान और मोबाइल दोनों लत से बच्चों को दूर रखने और शाला और बच्चों की शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए संयुक्त प्रयास करने की आवश्यकता बताई । इस प्रकार प्रथम बैठक पूर्णतः सफल रहा ।
शिक्षक की कमी विद्यार्थी समेत पालक परेशान जिस गांव को प्रधानमंत्री ने लिया गोद वहां के 85 बच्चों में 1 शिक्षिका कमार जनजाति के लिए चलाई जाने वाली योजना यहां नहीं कर रही काम
धमतरी जिले में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी द्वारा गोद लिए गए ग्राम दुगली में इन दिनों पालक और विद्यार्थी शिक्षकों की कमी से परेशान हैं। सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन में गुहार लगाने पहुंचे पालकों का कहना है कि ग्राम दुगली के अंतर्गत प्राथमिक शाला दुगली सन् 1927 (ब्रिटिश काल) से संचालित है.... चूंकि प्रशासन के नियमानुसार युक्तियुक्तकरण के तहत आश्रम प्राथमिक शाला दुगली को प्राथमिक शाला दुगली में समायोजन किया गया है। समायोजन होने के बाद प्राथमिक शाला दुगली में विद्यार्थियों की कुल दर्ज संख्या 85 है

जिसमें विशेष पिछड़ी जनजाति (कमार) बच्चे भी अध्ययनरत है वर्तमान में केन्द्र एवं राज्य शासन के द्वारा इनके लिए विशेष सुविधा एवं योजना चलाई जा रही है। बावजूद इसके यहां पर वर्तमान में एक ही शिक्षिका पदस्थ है एकल शिक्षकीय शाला होने के कारण शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जिससे विद्यार्थियों के भविष्य पर खतरा मंडराने लगा है।
अपनी इस गंभीर मांग को लेकर पहुंची महिला ने बताया कि शाला में एक ही शिक्षिका है जिसे आधे से ज्यादा समय तक कार्यालयीन कार्य करना पड़ता है, जिसके कारण वह भी पूरी तरह से विद्यार्थियों को अध्यापन कार्य नहीं करवा पा रही है। जबकि ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या से बीते लगभग 2 सालों से ग्रामीणों के अलावा विद्यार्थी ग्रस्त हैं, जिसके कारण शाला के परीक्षा परिणाम भी बेहतर नहीं हो पा रहे हैं।
ग्राम दुगली से लगभग 50 की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग समेत जिला प्रशासन को चेतावनी दिए हैं कि यदि 17 जुलाई तक शिक्षकों की व्यवस्था नहीं की गई तो 18 जुलाई दिन शुक्रवार को वे स्कूल में तालाबंदी करने बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
गोदाम में तब्दील किया गया ग्राम धानपुर का नया आंगनबाड़ी भवन
विकासखंड कोण्डागांव में जनपद पंचायत द्वारा गांव में नए आंगनबाड़ी का निर्माण करवाया जा रहा है नरेगा के तहत जब यह भवन पूर्ण हो जाता है तो वह आंगनवाड़ी भवन को महिला बाल विकास विभाग को हैंडोवर किया जाता है मगर देखने वाली बात यह है कि ग्राम पंचायत धनपुर में आज लगभग 5 वर्ष हो चुके हैं यह आंगनबाड़ी भवन पूर्ण हुए मगर ग्राम पंचायत धनपुर के सरपंच द्वारा अभी तक इस भवन को महिला बाल विकास को सुपुर्द नहीं किया गया और यहां पर मक्का दम किया गया है

जिस कारण यह आंगनवाड़ी आज लगभग 5 वर्षों से निजी भवन में संचालित किया जा रहा है जिससे इसे लेकर यहां के ग्रामीणजनो मै बहुत नाराजगी है । जब हमने इस संबंध में धनपुर के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से बात किया उन्होंने कहा हमें यह आंगनवाड़ी सड़क के किनारे होने के कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है साथ ही यह निजी भवन काफी छोटा है एवं बच्चो कि दर्ज संख्या अत्यधिक होने की वजह से निजी भवन में संचालित करने में काफी दिक्कत हो रही है यदि हमें नया भवन मिल जाता तो बच्चों को पढ़ने में सीखने में सहूलियत होती।
जब हमने परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग से बात किया उन्होंने बताया कि यह भवन अब तक हमें हैंडोवर नहीं किया गया है जैसे ही हमें यह भवन मिल जाता है हम नए भवन में आंगनबाड़ी संचालित करना प्रारंभ कर देंगे ।
नही रुक रहा जिले के स्कूलों में ताला जड़ प्रदर्शन करने का मामला
धमतरी जिले में नही थम रहा स्कूलों में ताला मार प्रदर्शन का मामला एक के बाद एक मामला आ रहा सामने ताजा तस्वीर है शंकर दाह शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला की जहा के छात्र छात्रा शिक्षको की कमी को लेकर शुक्रवार अल सुबह से ही शाला में ताला जड़कर घंटो प्रदर्शन की ..बताया गया की पिछले सत्र शिक्षको की कमी के चलते रिजल्ट बेहद निराशा जनक आया है

और इस बार फिर से शिक्षको की कमी सताने लगे है जिन्हे लेकर स्कूल में ताला मारकर यह प्रदर्शन को की गई ..करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन चला मोर्चा संभालने पुलिध बल सहित जिला शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे वही शिक्षा अधिकारी के आश्वासन के बाद ही प्रदर्शन को शांत की गई है छात्राओं ने 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है अगर 15 दिनों के भीतर शिक्षको की कमी को दूर नही किया जाता तो आगे इसी तरह से ताला जड़कर प्रदर्शन की जाएगी ..
आज ग्राम पंचायत डबरी आश्रित बीजाभाठा में सरपंच चंद्रकांता योगेश जांगड़े के नेतृत्व में ग्राम बीजाभाठा में वृक्षा रोपण अभियान किया गया
आज ग्राम पंचायत डबरी आश्रित बीजाभाठा में सरपंच चंद्रकांता योगेश जांगड़े के नेतृत्व में ग्राम बीजाभाठा में वृक्षा रोपण अभियान के अंतर्गत सरपंच चंद्रकांता योगेश जांगड़े के द्वारा बीजाभाठा के स्कूल में वृक्ष लगाओ पेड़ बचाओ अभियान के तहत स्कूलों में सभी प्रकार का पौधा लगाकर बच्चो को एक पेड़ मां के नाम से लगाकर वृक्षों को अच्छे ढंग से संरक्षित करने की बात कही वही दूसरी ओर सार्वजनिक स्थानों में पूरे गांव में पेड़ लगाने को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए गांवो में पौधा वितरण भी किया गया ।

सरपंच चंद्रकांता योगेश जांगड़े ने गांव वालो को इस अभियान के द्वारा ये अवगत कराया की पेड़ हमारे लिए एक वरदान है हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच चंद्रकांता जांगड़े
सरपंच प्रतिनिधि योगेश जांगड़े,
सचिव सुखनंदन चंद्राकार,
रोजगार सहायक मोहन चंद्राकार ,
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बेदबाई जांगड़े,
सहायिका धनबाई ,
आवास मित्र धर्मेन्द्र चंद्राकार ,
उपसरपंच रवि कुमारी मानिकपुरी,
पंच पांचों प्रीति माथुर ,
पंच प्रतिभा रोहित यादव,
पंच सुरुचि बबलू ठाकुर
गांव पटेल शंकर सिंह ,
शिवम् सोनी ,
कोटवार भूपेंद्र
नील गेबल
गोपाल शर्मा
सुरेश गबेल
परमानंद यादव
विक्रम यादव ,
राजेश यादव सभी कार्यक्रम में शामिल रहे। और इस अभियान को सफल बनाया
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से मनेंद्रगढ़ जिले को एक मिली बड़ी सौगात मनेंद्रगढ़ को मिली सेंट्रल लाइब्रेरी की सौगात 441 लाख की लागत से होगा निर्माण
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के सतत प्रयासों से एमसीबी जिले को एक बड़ी सौगात मिली है। राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर क्षेत्र में सेंट्रल लाइब्रेरी सहित रीडिंग ज़ोन के निर्माण के लिए 441.49 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस परियोजना के तहत नगर पालिक निगम चिरमिरी में 250 सीटों की क्षमता वाली आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं तथा पुस्तक प्रेमियों को बेहतर अध्ययन सुविधा मिल सकेगी।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह लाइब्रेरी न केवल युवाओं के करियर निर्माण में सहायक होगी, बल्कि ज्ञान आधारित समाज की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस लाइब्रेरी में आधुनिक सुविधाएं, डिजिटल अध्ययन सामग्री और शांत रीडिंग ज़ोन की व्यवस्था की जाएगी।
यह विकास कार्य क्षेत्रीय समानता और शैक्षणिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।
स्थानीय नागरिकों एवं विद्यार्थियों में इस घोषणा को लेकर खुशी की लहर है। सभी ने इस पहल के लिए मंत्री श्री जायसवाल का आभार जताया है।
जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार पूर्वाभ्यास शिविर चिपावंड में संपन्न
भारत स्काउट गाइड शिविर चिपावंड के समापन अवसर पर किए 200 पौधारोपण*
भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ कोंडागांव के नेतृत्व में राज्य पुरस्कार पूर्वाभ्यास शिविर का आयोजन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चिपावंड में पांच दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, कार्यक्रम के अध्यक्ष सरपंच सुश्री सूरज नेताम ,विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान , व जिले के समस्त स्काउटर– गाइडर, प्राचार्य इंद्रेश एवं छात्र-छात्राओं के उपस्थिति में भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

राज्य पुरस्कार पूर्व अभ्यास समापन शिविर के अवसर पर छात्र-छात्राओं को उद्बोधन करते हुए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए कहा कि अपने जीवन में तीन बातें को उतार लीजिए इसमें प्रमुख है पर्यावरण संरक्षण एवं अपने जीवन की सुरक्षा के लिए अपनी मां के नाम एक पौधा जरूर लगाए ।पेड़ों के कटाई एवं धरती मां की सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ अवश्य लगाएं।दूसरी बातें हर व्यक्ति अपने सेफ्टी स्वयं करें ।दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें । तीसरी बातें पढ़ाई को निरंतर जारी रखें।
राज्य पुरस्कार पूर्वाभ्यास के समापन अवसर पर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल चिपावंड में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के करकमलो से एक वृक्ष मां के नाम के तहत विद्यालय प्रांगण में काजू का पौधा रोपण किया गया। इस प्रकार से पूरे विद्यालय परिसर में 200 पौधारोपण किया गया जिसमें स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने 200 पौधा रोपण किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने मे शिक्षक स्टॉप का विशेष सहयोग मिला।
सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत लिमतरा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित पूर्व विधायक सहित अन्य हुए उपस्थित
ग्राम पंचायत लिमतरा में भूमिपूजन, शिलान्यास, वृद्धजन सम्मान समारोह, मितानिन एवं सरपंच पंच सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शिवरतन शर्मा पूर्व विधायक, अनिल पांडे किसान नेता, आनंद यादव भाजपा जिला अध्यक्ष, राकेश तिवारी जिला महामंत्री, शशी आनंद बंजारे जिला पंचायत सदस्य, डॉ दौलत पाल जनपद अध्यक्ष, गोपाल शुक्ला जनपद उपाध्यक्ष, श्रीमती जीत त्रिलोक कुर्रे जनपद सदस्य, चंद्रमणि तिवारी मंडल अध्यक्ष, नारायण साहू मंडल अध्यक्ष, हेम सिंह चौहान जिला महामंत्री आदि उपस्थित हुए।

यहां पर प्राथमिक शाला भवन, रंगमंच भवन आदि का शिलान्यास किया गया।
साथ ही भूमिपूजन व सम्मान कार्यक्रम भी किया गया जिसमें वृद्ध जनों सहित कई लोगों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की प्रशंसा की। विभिन्न कार्यों के लोकार्पण भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों को बधाई दी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए।
अभी पूर्ण रूप से स्कूलों में शाला प्रवेश भी पूर्ण नहीं हो पाया है वहीं स्कूली बच्चों से काम लिया जा रहा
बाल देवो भव यह स्लोगन छत्तीसगढ़ के प्रत्येक स्कूलों के देखे जा सकते हैं मगर यह सब दीवारों में ही शोभा देते हैं
कोंडागांव विकासखंड के अंतर्गत आने वाले संकुल केंद्र सितली के प्राइमरी स्कूल में जिन हाथों में पेन कापी होनी है । उन नन्हे नन्हे बच्चों से साफ सफाई के नाम पर शिक्षकों द्वारा घास खिंचवाया जा रहा था ।

ऐसे तो प्राइमरी स्कूल सितली में दो शिक्षक पदस्थ है । एक महिला शिक्षिका को दूसरे प्रधान पाठक होने के कारण संकुल बैठक में गए हुए थे वहीं महिला शिक्षिका द्वारा नन्हे-नन्हे बच्चों से पढ़ाई अवधि दौरान स्कूल प्रांगण में घास निकलवाया जा रहा था जब हमने शिक्षका से इस बारे में जानकारी ली उनका कहना था नहीं हम घास नहीं निकलवा रहे हैं बस ऐसे ही कुछ साफ सफाई करवा रहे हैं ।
DAV पब्लिक स्कूल बरतूंगा चिरमिरी की चार कक्षाओं का शुभारंभ गोदरीपारा के विवेकानंद भवन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ संपन्न
एमसीबी/चिरमिरी/ आज DAV पब्लिक स्कूल बरतूंगा चिरमिरी की चार कक्षाओं का शुभारंभ गोदरीपारा के विवेकानंद भवन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सबसे पहले विवेकानंद भवन के प्रवेश द्वार में प्री प्रायमरी विंग के नए भवन का फीता काटकर किया गया, इसके बाद दीप प्रज्वलन और यज्ञ भवन में हिंदू रीति रिवाज से हवन आहुति देकर धर्म शिक्षा की परंपरा का पालन हुआ। सत्र 2025 -26 की चारों कक्षाएं

एलकेजी, यूकेजी, क्लास 1 और क्लास 2 की 7 जुलाई से विधिवत शुरू हो जाएगी। उक्त कार्यक्रम में महापौर चिरमिरी राम नरेश राय, मुख्य महाप्रबंधक चिरमिरी अशोक कुमार, एसडीएम चिरमिरी विजेंद्र कुमार सारथी, तहसीलदार चिरमिरी समीर मिश्रा, सब एरिया मैनेजर मनीष सिंह, सब एरिया मैनेजर अरुण सिंह चौहान, प्रिंसिपल DAV पांडे, मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर, राजू नायक सहित निगम एमआईसी, पार्षद जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विदित हो कि चिरमिरी के बरतूंगा में माइंस का संचालन सालों से चल रहा है और इसी माइंस में उत्खनन के दौरान ब्लास्टिंग, आग लगने से गैस रिसाव और भूस्खलन जैसी समस्याओं को लेकर लगातार स्थानीय विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के पास शिकायत पहुंचती रही है जिसके परिपेक्ष्य में मंत्री जी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, नगर निगम और राजस्व की बैठक हुई और निर्णय के बाद बच्चों के सुरक्षित शिक्षा और भविष्य को देखते हुए एसईसीएल के नए भवन

गोदरीपारा के विवेकानंद भवन में शिफ्ट करना तय हुआ और आज भवन नए शिक्षा सत्र के लिए तैयार कर विधिवत पूजा अर्चना के बाद मंत्री जी के आतिथ्य में शुभारभ किया गया, इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार की शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का भी आयोजन विवेकानंद भवन से हुआ। इस अवसर पर एसईडीएल के मुख्य महाप्रबंधक अशोक कुमार ने कहा कि DAV विद्यालय एक ऐसी शिक्षण संस्था है जहां सु शिक्षा और संस्कृति पर जोर दिया जाता है, शिक्षित होने के बाद यदि संस्कृति का संचार नहीं हो तो जीवन बेकार, व्यर्थ हो सकता है इसलिए मैं बार बार शिक्षा के साथ साथ टीचरों को संस्कृति का ज्ञान देने की बात कहता हु, उन्होंने एक पंक्ति में होनहार होय ..... वीर बलवाना के शाब्दिक अर्थ से उपस्थित जनों को समझाने का प्रयास किए, वही प्रिंसिपल DAV ने अमल करना सहस्त्र स्वीकार किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आज कितना शुभ दिन है, लगता है मेघ चिरमिरी में ही उतर आया है, चिरमिरी की धरा इतनी पावन है एसा लगता है जैसे हम शिमला में बैठे है। श्री जायसवाल ने आगे कहा कि आज AI का जमाना है, शिक्षा आज जीवन जीने के लिए अति आवश्यक हो चला है, शिक्षा सिर्फ नौकरी पाने का माध्यम ही नहीं है अपितु वैज्ञानिक तरीके से खेती करना हो या व्यापार करना हो या और कुछ भी करने के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है। वैसे भी भारत शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। दुनिया आज भारत के इसी शिक्षा का लोहा मान रहा है, शून्य का आविष्कार हमने किया, विश्व को कपड़ा पहनना हमने सिखाया है, अंग्रेज हो या मुगल, सभी ने देश को लूटा है, लेकिन इसके बावजूद भी हम 2047 में भारत को विश्व गुरु बनाने के लक्ष्य को लेकर चल रहे है और ये तभी संभव है जब डाक्टर अपना काम करे, शिक्षक अपना काम करे, प्रशासन के अधिकारी अपना काम करे, कोई भी किसी से छोटा नहीं है हम सब सिर्फ अपने अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे है। समाज ने इन सभी कार्यों के संचालन का जो जिम्मा हमे सौंपा है उसे हम सभी को बड़ी ईमानदारी के साथ निभाना है तभी 2047 के लक्ष्य तक हम पहुंच पाएंगे, श्री जायसवाल ने अंत में कहा कि अभी प्री प्रायमरी विंग के चार कक्षाओं का नए भवन में विधिवत 7 जुलाई से पाठन का कार्य शुरू हो जाएगा और भविष्य में सीनियर विंग को नया भवन बनने के बाद स्थानांतरित किया जाएगा जिसके बाद व्यवस्थाएं सुचारू रूप से और शिकायतें खत्म हो जाएगी जो जनहित की सालों पुरानी मांग रही है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने वन संरक्षण, पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए नवीन परिसर में वृक्षारोपण कर वनों से ही जीवन है को सार्थक किया।
मनेंद्रगढ़ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में नवप्रवेशी बच्चों के शाला प्रवेश उत्सव में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री, दी बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
एमसीबी/मनेंद्रगढ़/जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव 2025 - 26 के तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मनेंद्रगढ़ में नव प्रवेशी बच्चों का शाला प्रवेश प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत मां शारदा के गीतों पर छोटी छोटी बच्चियों के नृत्य के साथ हुआ। शाला प्रवेश के खास मौके पर जिले के कलेक्टर डी राहुल वेंकट, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनेंद्रगढ़, लखनलाल श्रीवास्तव, राजेश साहू, धर्मेंद्र पटवा, सरजू यादव, जमुना पांडे, राहुल सिंह, रामचरित द्विवेदी मौजूद रहे।
विदित रहे कि 16 जून से स्कूल प्रारंभ हुआ है और तभी से नवीन एमसीबी जिले के विभिन्न स्कूलों में नव प्रवेशी बच्चों को शाला प्रवेश कराने का सिलसिला लगातार जारी है। इस कड़ी में जिले के शासकीय स्कूल, संकुल स्तर, ब्लाक स्तर पर उत्सव का कार्यक्रम होता रहा है और आज जिला स्तर पर मनेंद्रगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में 15 नव प्रवेशी बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा तिलक, माला, किताब और बैग देकर शाला प्रवेश कराया गया, श्री मिश्रा ने बताया कि 900 शासकीय स्कूल, 132 प्राइवेट स्कूल, 9 अनुदान प्राप्त स्कूल है और सभी जगहों में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्र चल रहा है। उक्त बाते जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान मंच से कही। कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में उपस्थित अतिथियों के साथ बच्चों ने एक साथ भोज का लुत्फ उठाया तो वहीं वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की मिशाल पेश की गई।

*जिले से मेरिट सूची की दो बालिकाओं का हुआ सम्मान*
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मेरिट सूची में दसवां रैंक लाने वाली जनकपुर की बालिका वंदना सिंह ने साबित कर दिया कि शिक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए कोई कठिनाई बाधक नहीं बन सकती, उन्होंने बताया कि वंदना सिंह जनकपुर के नौडिया गांव से 10 किमी0 सायकल चलाकर जनकपुर पढ़ने आया करती थी और उसने अपनी कड़ी मेहनत, लगन के जरिए शासकीय स्कूल की छात्रा होने के बाबजूद 10वीं कक्षा में 10 वा रैंक हासिल किया इसी तरह शहरी क्षेत्र की बिटिया श्रुति मग़तानी राज्य में दूसरा रैंक हासिल की जो शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायियों में एक है। इन दोनों मेघावी छात्रों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथि श्याम बिहारी जायसवाल के हाथों भेट देकर सम्मानित कराया गया।

उक्त शाला प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आज का कार्यक्रम बच्चों की नींव पर आधारित है जो घर की मजबूती का आधार होता है। जनकपुर की बिटिया वंदना सिंह के कठिन मेहनत और लगन का जिक्र करते हुए कहा कि दुरस्त बनाचल क्षेत्र होने के बाद भी बिटिया ने अपनी मेहनत को साबित किया, यह आसान नहीं होता है जब आप सायकिल से 10 किमी0 पढ़ने जाए और सफलता को राज्यभर में स्थापित करे, बिटिया बधाई की ही पत्र नहीं बल्कि उसको आगे बढ़ाने के लिए हौसले की आवश्यकता है। श्री जायसवाल ने प्रदेश भर के शिक्षा स्तर का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि हमारे जिले में तीन ऐसे स्कूल थे जहां एक भी टीचर नहीं थे, 129 ऐसे स्कूल रहे जहां एक टीचर थे ऐसी परिस्थिति में स्कूल में टीचर का ना होना सहज है क्योंकि वो भी मानव है उसे भी छुट्टी की जरूरत पड़ती होगी, मीटिंग अटेंड करना पड़ता होगा इसलिए मानवता के दृष्टिकोण से हमें उन टीचरों की का विवशता का भी बोध है। हमने एक टीचर के स्थान पर दो, तीन शिक्षक युक्तियुक्तकरण के माध्यम से दिया जो अति आवश्यक रहा। श्री जायसवाल ने कहा आज कंप्यूटर और लेफ्टॉप के जमाने से ऊपर उठ चुके है, दुनिया बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है और हम 2047 का विजन लेकर चल रहे है, भारत को विश्व गुरु बनाना है, AI के जमाने में लचर शिक्षा व्यवस्था से हम क्या उन लक्ष्यों को हासिल कर पाएंगे इसलिए शिक्षकों को भी इसके लिए तैयार होना पड़ेगा। उन्होंने महान दार्शनिक और तक्षशिला , नालंदा यूनिवर्सिटी का भी जिक्र किया कि भारत पुरातन समय से शिक्षा में दक्ष रहा है, इसका जिक्र चीन के दार्शनिक अपनी पुस्तक में किए है तो शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों देश और प्रदेश की अहम आवश्यकताओं में एक है इसलिए हमारी सरकार हर वह काम कर रही है जिससे गुणवत्ता में सुधार हो सके
कामता के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम कई प्रतिनिधि हुए उपस्थित
सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कामता के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया जिसमें अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति दीप्ति गोविंद वर्मा, सरपंच घनश्याम मीरी, जनपद सदस्य हेमीन चंद्रशेखर साहू, जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे, उपसरपंच डमरू साहू, रामनरेश साहू, वीरेंद्र साहू, संतोष कुमार साहू, आदि उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में अतिथियों ने छात्र छात्राओं को शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की बधाई दी। साथ ही अतिथियों द्वारा छात्र छात्राओं को टिफिन, पेन, पुस्तक का वितरण किया गया साथ ही बच्चों को मिठाई भी खिलाई गई।
अपने उद्बोधन में अतिथियों ने कार्यक्रम की प्रशंसा कर छात्र छात्राओं को नियमित स्कूल आने प्रेरित किए, अच्छे से पढ़ाई लिखाई कर अपने परिवार व अपने विद्यालय का नाम रौशन करने प्रेरित किए।

वहीं विद्यालय के छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की गई,
साथ ही विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं पालक गण, गणमान्य नागरिक गण आदि उपस्थित हुए।
शासकीय इग्नाइट अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिमगा में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम
आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिमगा में आज शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया, प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के बाद विद्यालय में न्योता भोज भी करवाया गया।
उक्त कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को गुलाल का टीका लगाकर एवं। उनका मुंह मीठा कराया गया। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को बधाई दी गई। जनपद पंचायत सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे ने अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं को पूरे मन से पढ़ाई लिखाई कर अपने स्कूल और अपने माता पिता का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित किया।

दिनबंधु शर्मा जी ने भी कहा कि छात्र छात्राएं नियमित स्कूल आवे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वही अतिथियों द्वारा स्कूल परिसर में पौधा रोपण भी किया गया।इस अवसर पर सचिन जैन, विष्णु जायसवाल, माया सलूजा, दीनबंधु शर्मा , एम डी अय्यूब सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, गणमान्य नागरिक गण आदि उपस्थित थें
कामता विद्यालय में मनाया गया प्रवेशोत्सव जनप्रतिनिधि हुए उपस्थित
सिमगा :संकुल केन्द्र शास. विद्यालय कामता में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सिमगा जनपद पंचायत सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे, जनपद सदस्य प्रतिनिधि हेमीन चंद्रशेखर साहू ,कामता पंचायत सचिव वीरेंद साहू उपसरपंच पंच आदि उपस्थित हुए।

उक्त शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में छात्र-छात्राओ का गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया,तथा कापी पुस्तक का वितरण भी किया गया। स्कूल परिषर में पौधा रोपण भी किया है
साथ ही बच्चों को बधाई शुभकामनायें दी गई।
साथ ही जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे ने अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं को संबोधित कर अच्छे से पढ़ाई लिखाई कर शाला परिवार सहित अपने माता पिता का नाम रौशन कर जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे. जनपद सदस्य प्रतिनिधि चंद्रशेखर साहू . सचिव वीरेंद साहू एवं कामता के पंच, महिला समूह एवम स्कूल के प्रचार्य शिक्षक शिक्षिकाएं सहित समस्त विद्यार्थी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय का घेराव
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने युक्तियुक्तकरण नीति के तहत सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने के निर्णय के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। दुर्ग में हुए इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।विरोध की शुरुआत दुर्ग बस स्टैंड से रैली के रूप में हुई,जो जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक पहुंची और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।।

दुर्ग जिला शिक्षा कार्यालय के घेराव की तैयारी के चलते प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और बेरिकेडिंग लगाई गई थी। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता पहले बेरिकेडिंग को तोड़ते हुए कार्यालय की ओर बढ़े, जिसके बाद दूसरी बेरिकेडिंग पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसी दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमाझटकी हुई।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार का यह फैसला शिक्षा के क्षेत्र में तुगलकी फरमान जैसा है। उनके अनुसार, 10,463 स्कूलों को बंद करने से लगभग 45,000 शिक्षकों के पद समाप्त हो जाएंगे। साथ ही स्कूलों में कार्यरत रसोइया, चपरासी, सफाई कर्मचारी, महिला सहायता समूह के सदस्य और अन्य कर्मचारी भी बेरोजगार हो जाएंगे।उन्होंने कहा कि यह फैसला गरीब, अनुसूचित और दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर गंभीर प्रभाव डालेगा। ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में खोले गए करीब 700 आत्मानंद स्कूलों को भाजपा सरकार कमजोर कर रही है न तो पर्याप्त शिक्षक दे रही है, न ही समय पर वेतन।इस प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस प्रतिनिधियों ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। लेखा अधिकारी राजेंद्र ओझा ने बताया कि उनकी मांगों को राज्य सरकार तक भेजा जाएगा और स्कूलों को बंद करने पर पुनर्विचार की सिफारिश की जाएगी।
आज भाटापारा में लाल बहादुर शास्त्री वार्ड शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया जिसमे बच्चो के साथ साथ उनके माता पिता को भी बुलाया गया
आज भाटापारा में लाल बहादुर शास्त्री वार्ड शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया जिसमे बच्चो के साथ साथ उनके माता पिता को भी बुलाया गया जिसमे अपने बच्चो के विषय में बात चीत किया और जो बच्चे प्रथम , द्वितीय ,तृतीय आए है उनका भी पुरुष्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया जिसमे सभी विद्यार्थी को स्कूल ड्रेस का वितरण के साथ साथ मिठाई खिलाकर उनका मनोबल बढ़ाया गया ।

इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए वृक्षा रोपण कर सभी जगह वृक्ष लगाने की बात कही इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहिद वीर नारायण वार्ड पार्षद लक्ष्मी कांत टंडन , लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के पार्षद कुंज राम कोशले , प्रधान पाठक शत्रुहन कुमार डहरिया ,
सेवानिवृत्त प्रधान पाठक शोभा राम फूटान,
राजकुमारी साहू
प्रमोद कुमार वर्मा
बंशी लाल चौहान
सविता सोनकर
शत्रुघन कुर्रे
पुरुषोत्तम महिलांग कार्यक्रम में शामिल रहे ।
योग दिवस पर सांसद विधायक अधिकारियों ने किया योग
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज दुर्ग जिले के खालसा स्कूल में विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। उनके साथ दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, कलेक्टर अभिजीत सिंह, आईजी राम गोपाल गर्ग, एसपी विजय अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए।।

आपको बता दे की इस वर्ष योग दिवस की थीम योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ रही, जिसे समर्पित इस सत्र में महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन और प्राणायाम जैसे विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास किया।वहीं सांसद विजय बघेल ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति का भी साधन है।साथ ही उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से तनाव, मोटापा और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि भारत ने योग को सदियों से संजोया है और आज यह पूरी दुनिया में वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मान्यता प्राप्त कर चुका है।बघेल ने कहा कि योग आत्मा,मन और चेतना को जोड़ने वाली जीवनशैली है। इस अवसर पर उन्होंने नक्सलवाद पर भी बयान देते हुए कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश को नक्सल और आतंक मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है। छत्तीसगढ़ में 80 प्रतिशत नक्सलवाद समाप्त हो चुका है और कई इनामी नक्सली मारे जा चुके हैं या मुख्यधारा में लौट रहे हैं।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जेल में रहने वाले को जेल जैसा ही खाना मिलेगा।।
शुक्रवार को एनएसयूआई द्वारा शिक्षा बचाओ हुंकार रैली निकाली गई
.. शुक्रवार को एनएसयूआई द्वारा शिक्षा बचाओ हुंकार रैली निकाली गई ..इस बीच विधायक प्रदेश के एआईसीसी सचिव देवेंद्र यादव रैली में शिरकत किया ..बड़ी संख्या में हुंकार रैली शहर के गोकुलपुर से लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ..इस दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया .. घेराव के दौरान पुलिस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में नोकझोक भी हुए कई बेरिकेट तोड़कर आंदोलन कारी घेराव किया ..बता दे सरकार युक्तियुक्त करण कर रहा है ..जिनके विरोध में विपक्ष किसी न किसी रूप में प्रदर्शन कर रहा ..

एआईसीसी के सचिव देवेंद्र यादव ने बताया की सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों को बंद कर रहा और शराब दुकान खोल रहा है ..निजी स्कूलों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से युक्तियुक्त करण किया जा रहा ..जिन्हे देखते हुए कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया है यदि इससे भी शासन अपने युक्तियुक्त करण का फैसला को वापस नहीं लेते तो आगे उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है ..बहरहाल इस हुंकार रैली में किसी भी प्रकार का जन हानि होने की खबर नहीं आई है ..
शाला में ताला जड़कर की प्रदर्शन
धमतरी के लोहारसिंह गांव के शासकीय हाई स्कूल का रिजल्ट निराशाजनक आने के बाद सरपंच सहित ग्रामीणों में आक्रोश शाला में ताला जड़कर किया विरोध प्रदर्शन बताया गया दसवीं में 19 विधार्थी फैल हुआ है 7 सप्लीमेंट आए है..शिक्षकों के प्रति आक्रोश होते हुए विद्यार्थी पालक शाला परिसर में ही धरना पर बैठ गया डीईओ के अस्वशान के बाद धरना हुआ समाप्त दरअसल लोहारसिंग हाई स्कूल दसवीं में कुल छात्र छात्रा का संख्या 34 थे रिजल्ट में 19 स्टूडेंट फेल हो गई वही 7 सप्लीमेंट आई है ..34 बच्चों में सिर्फ 8 ही पास हुए है

जबकि ज्यादातर फैल हो गई इनके कारण है गणित इंगलिश विज्ञान के शिक्षकों ने बच्चों को अच्छे से नहीं बढ़ाए सिर्फ ब्लैक बोर्ड पर लिखकर और गाइड का स्तेमाल करते थे ..वार्षिक परीक्षा तक विषय कॉपी कंप्लीट नहीं हुए ..शिक्षक को पढ़ाने आती ही नहीं जिनके चलते विद्यार्थियों को बड़ी समस्या पेपर देने के वक्त हुई यही वजह है 19 विद्यार्थियों का फैल होने का ..ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह से रिजल्ट इसी वर्ष नहीं आए है पिछले दस वर्षों से इसी तरह से छात्र छात्रा फैल हो रहा शिक्षको को हटाने की मांग भी समय समय पर कलेक्ट्रेट में किया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुए जिसके बाद शाला में ताला जड़कर यह विरोध जताया बहरहाल डीईओ के अस्वशन के बाद स्कूल में लगे ताला को खोल दिया गया और धरना समाप्त की गई ..
हायर सेकेंडरी स्कूल की मांग
धमतरी जिले के ग्राम भोयना के छात्र छात्रा वा पालक पहुंचे कलेक्टर हायर सेकेंडरी स्कूल की कर रहा मांग ..दरअसल भोयना में जो शाला संचालित है वो सिर्फ दसवीं तक है जबकि आसपास के गांवों के बच्चे भी पढ़ाई करने आते है दर्ज संख्या 2 सौ प्लस है .. ऐसे स्थिति में बच्चे दसवीं के बाद या तो पढ़ाई छोड़ रहा या फिर 8 किलोमीटर दूर धमतरी पढ़ाई करने जा रहे

जिनके चलते पालक वा बच्चे बेहद परेशान है इनके मांग है की ग्राम में 11वी 12 वी का शाला खोला जाए जिससे यहां के बच्चे को दूर जाना न पड़े और अपने गांव में ही पढ़ाई कर सके ..बताया गया की आज चाकूबाजी छेड़खानी जैसे अपराध बड़ रहा है दसवीं के बाद पालक अपने बच्चो को आठ किलोमीटर दूर धमतरी नही भेज रहे है क्योंकि अपराध लगातार बढ़ते जा रहे ..ग्रामीणों की मांग है की गांव में हायर सेकेंडरी स्कूल का बंदूब्स करे ..बहरहाल जिला शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में कहा की समय लग सकता है इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है उम्मीद है की जल्द हो जाएगा .












