Breaking News
शिक्षा
26 दिसम्बर को मनाया जाएगा वीर बाल दिवस
कोरिया/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग में जानकारी दी कि 26 दिसम्बर को पूरे देश में वीर बाल दिवस मनाया जाएगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को अंतिम सिख गुरु गोबिंद सिंह के चार बेटों, ‘साहिबजादे’ के साहस को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। यह चारों बालक मुगलों के हाथों शहीद हो गए थे। इसी की याद वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश व महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से 22 से 26 दिसंबर 2023 तक वीर बाल दिवस मनाया जाना है। जिसके अंतर्गत स्कूल, बालगृह, कॉलेजों में बहादुरी के विषय पर चित्रकला, पठन, गायन, कविता, निबंध गतिविधियों का आयोजन कराया जाना है।
आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बैकुंठपुर, शा.कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैकुंठपुर तथा बालगृह (बालक) बैकुंठपुर में वीर बाल दिवस के अवसर पर चित्रकला, पठन, गायन, कविता, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं एवं किशोरों में देश वासियों, महिलाओं एवं राष्ट्रनिर्माण के लिए योगदान एवं मूल्यों को स्थापित करना और सृदृढ़ बनाना है विशेषकर स्वतंत्रता सेनानियों एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरष्कार से पुरूष्कृत पूर्व विजेताओं के अनुभवों को साझा करना है।
प्रधान अध्यापिका श्रीमती श्रीवास्तव ने विभिन्न प्रतियोगिता कर स्कूली बच्चों को स्वेटर, सैनेटरी पेड सहित अन्य पुरस्कार प्रदान किया
राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर हुई सार्थक विमर्श/निष्पक्ष, न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने और जागरूकता लाना ही दिवस का उद्देश्य
कोरिया /भारत में हर साल 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है। यह कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 को अपनाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। वैसे तो यह अधिनियम आधिकारिक तौर पर 9 नवंबर 1995 को लागू हुआ था। तब से, नागरिकों में कानूनी जागरूकता के उद्देश्य से पूरे राज्यों में कानूनी सेवा दिवस मनाया जाता है।
इसी कड़ी में आज बैकुंठपुर के जिला सत्र न्यायाधीश श्री आनन्द कुमार ध्रुव के निर्देश पर सरस्वती शिशु मंदिर, चरचा जिला कोरिया में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री वीरेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर बहुत ही आवश्यक बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सभी नागरिकों के लिए उचित, निष्पक्ष और न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस सर्वाेच्च न्यायालय की ओर से समाज के गरीब और कमजोर वर्ग को सहायता, समर्थन प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया है।
निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का सदस्य, संविधान के अनुच्छेद 23 में मानव दुर्व्यवहार या बेगार का शिकार व्यक्ति, महिला या बालक, मानसिक रोगी या विकलांग व्यक्ति, अनपेक्षित अभाव जैसे बहुविनाश, जातीय हिंसा, यौन दुर्व्यवहार, जातीय अत्याचार, बाढ़, सूखा, भूकंप, औद्योगिक श्रमिक, औद्योगिक संकट के शिकार, कारागृह, किशोर, क्षतिपूर्ति, मनोचिकित्सा अस्पताल, मनोचिकित्सीय परिचर्या गृह में अभिरक्षा में रखे गए लोग, तृतीय लिंग समुदाय से संबंधित, ऐसे व्यक्ति जिसकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम हो, एचआईवी या एड्स से पीड़ित व्यक्ति निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने का अधिकार रखते हैं।
श्री सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि विधिक सेवा प्राप्त करने के हकदार व्यक्ति सादे कागज पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने जिले के जरूरतमन्द तबकों के विकास, जरूरत और न्याय के लिए विधिक सेवा के माध्यम से आवश्यक पहल करने की जानकारी भी साझा की। श्री सिंह ने कहा कि जिले के कोई भी नागरिक बिना संकोच किए अपने हक, अधिकार और सुलभ न्याय के लिए मदद ले सकते हैं।
इस अवसर पर डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता श्री अजय सिंह, श्री के.वी. नामदेव तथा पी.एल.बी.श्री संतोष, स्कूल के प्रधानपाठक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।
बेटियों ने 17 नवम्बर को मतदान करने की अपील/महिला कॉलेज के छात्राओं ने मतदान करने का लिया संकल्प/यादगार पल के लिए वोट डालने की तिथि व समय को नोट करूंगी-विभा तिवारी
कोरिया/हम लोग बहुत उत्साहित हैं कि पहली बार वोट डालेंगे.. वोट देना तो हमारा अधिकार है..! मैं तो अपने घर वालों को बोल चुकी हूँ कि 17 नवम्बर को जरूर मतदान करने जाए।
यह बात बैकुंठपुर के महिला कॉलेज में पढ़ाई कर रही छात्राओं ने कही। उन्होंने आगे कहा कि हम सब बहुत ही उत्सुक हैं कि 17 नवम्बर को वोट डालेंगे, क्योंकि यह हमारा अधिकार और कर्त्तव्य भी है।
स्नातक में पढ़ाई करने वाली छात्राओं के चेहरे, 17 नवम्बर की तारीख को याद करते ही प्रफुल्लित हो रही हैं।
बीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही चंदा राजवाड़े, सुहानो और एम ए की पढ़ाई कर रही सुदर्शना ने कहा कि मतदान करने जरूर जाएंगी।
वहीं बीए अंतिम वर्ष की छात्रा विभा तिवारी ने कहा कि मैं पहली बार वोट डालूँगी और उस तारीख व समय को अपनी डायरी में नोट कर लूंगी ताकि यह एक यादगार पल बन जाए।
कॉलेज की प्राचार्या रंजना नीलिमा ने कहा है कि हम लोग लगातार छात्राओं को मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। रैली निकालकर मतदान कराने के लिए जनजागरण अभियान भी चला रहें ताकि एक-एक मतदाता नियत तिथि को मतदान करें।
स्वीप के तहत आज महिला कॉलेज, बैकुंठपुर में मतदान जनजागरण अभियान चलाया गया, साथ ही श्मतदान करबो- मतदान कराबोश् का शपथ भी इन छात्राओं ने लिया।
शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय में स्वीप गतिविधि पर जिला स्तरीय आयोजन संपन्न
.png)
स्वामी आत्मानंद जयंती के अवसर पर बुजुर्गो का हुआ सम्मान लिया आशीर्वाद स्वामी आत्मानंद विद्यालय पोड़ी में हुआ आयोजन


आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय मधवाटांड़ में गांधी और शास्त्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
बेमेतरा जिला के डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जाँता में वैदिक हवन यज्ञ के साथ वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया
*स्कूली छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली* *स्वीप कार्यक्रम के तहत स्कूलों में आयोजित हो रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम* *ईव्हीएम मशीन का किया गया प्रदर्शन, ग्रामीणों ने समझा मतदान करने की प्रक्रिया*

बिलासपुर, 30 जुलाई 2023/कोटा ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगीकला, कोटा की स्कूली छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया। छात्राओं द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग करने का संदेश दिया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के विकासखण्डों में ईव्हीएम मशीनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में कोटा के कलावती मिडिल स्कूल कोटा में आम नागरिकों के लिए ईव्हीएम मशीन का प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ईव्हीएम मशीन के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया को समझा। सेजेस बालक सरकण्डा के छात्रों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मानव श्रृंखला बनाया। आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

लड़कियां हैं देश का भविष्य - डॉ. विनय शंकर सिंह हाईस्कूल पिपरिया में हुआ साईकिल वितरण
मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना से स्कूल भवनों का हो रहा कायाकल्प रंग बिरंगी चित्रकारी के माध्यम से बच्चे कर रहे पढ़ाई
मनेंद्रगढ़ 04 जुलाई 2023 / छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत अब जिले के स्कूल संवरने लगे हैं। जिले में योजना अंतर्गत शाला भवन मरम्मत नवीनीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य के साथ अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराया जा रहा है।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी खड़गवां श्री जितेंद्र कुमार गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सिंघत में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत प्राथमिक शाला और पूर्व माध्यमिक शाला भवन का जीर्णोद्धार कार्य किया गया है। भवनों में टाइल्स लगाकर सभी तरफ़ पुट्टी किया गया है। दीवारों पर रंग बिरंगी कलात्मक और शिक्षण गतिविधियों से जुड़े ड्राइंग किया गया है जिससे बच्चों का उत्साहवर्धन हुआ है अब वे दीवार में लिखे गये कलात्मक पेंटिंग के ज़रिए भी पढ़ाई कर रहे हैं। जीर्णोद्धार के द्वारा नये भवन मिल जाने से सभी बच्चे खुश हैं।कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के द्वारा मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत स्वीकृत प्रगतिरत कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। कलेक्टर ने हाल ही में जिला स्तर पर कार्यरत मैदानी अमले की संयुक्त बैठक लेकर मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक एवं समस्त विकासखंड स्तर के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य के लिए सतत निगरानी करने निर्देशित किया गया है तथा इसके साथ ही कार्य एजेंसी विभाग को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्णता के लिए निर्देश दिए गए हैं।
बच्चे ही हमारा भविष्य इनके लिए शिक्षा का बेहतर वातावरण तैयार करना हमारी जिम्मेदारी कमरो
मनेंद्रगढ़, 26 जून 2023/ सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और भरतपुर-सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो और एमसीबी कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा सोमवार को शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बेलबहरा, बुंदेली और स्वामी आत्मानंद स्कूल मनेंद्रगढ़ में शाला प्रवेशोत्सव के मौके पर स्कूली बच्चों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा उन्हें मिठाई खिलाकर शाला प्रवेश कराया। इस मौके पर विधायक और कलेक्टर ने स्कूली बच्चों को साईकल, गणवेश तथा पुस्तकों का वितरण किया। विधायक श्री कमरो ने विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्राचार्यों, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों को नये शिक्षा सत्र के शुभारंभ और शाला प्रवेशोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि यही बच्चे हमारा भविष्य हैं और इन बच्चों को शिक्षा का उचित वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी है ताकि इनका पढ़ाई में मन लगा रहे।
कलेक्टर श्री दुग्गा ने कहा कि वर्तमान दौर में स्कूल में शिक्षा का वातावरण बनाना आवश्यक है। बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद और अनुशासन पर भी ध्यान देना आवश्यक है। छात्र जीवन में समय की कीमत समझनी होगी। प्रत्येक स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है और इस मंदिर को भी हमेशा साफ सुथरा रहना चाहिए।
शाला प्रवेशोत्सव के समय ज़िला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा करियाम, एसडीएम मनेंद्रगढ़ श्री अभिषेक कुमार, ज़िला शिक्षाधिकारी श्री अजय कुमार मिश्रा, ज़िला खेल अधिकारी श्री गोपाल सिंह, जनप्रतिनिधि तथा स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक, विद्यार्थी एवं अभिभावक मौजूद थे
उत्सव के रूप में शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने कलेक्टर ने की अपील 26 जून से 15 जुलाई 2023 तक विभिन्न शालाओं में होगा शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन
मनेंद्रगढ़, 26 जून 2023/ कलेक्टर एवं श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने जिले के समस्त प्राचार्य एवं शिक्षको से अपील करते हुये कहा है कि 26 जून 2023 से नवीन शिक्षा सत्र 2023-24 प्रारम्भ हो रहा है, जिसके लिये कल 26 जून 2023 से 15 जुलाई 2023 तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जाना है। उक्त शाला प्रवेश उत्सव के कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप में आयोजित कर बच्चों में विद्यालय आने के प्रति उत्साह तथा ऊर्जा का संचार करें। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पालकों एवं गणमान्य नागरिकों को शाला प्रवेश उत्सव में सहभागिता लेने हेतु आमंत्रित करें। 26 जून 2023 को प्रथम दिवस अनिवार्य रूप से गणवेश, पुस्तक और साईकल वितरण किया जाना है, साथ ही नव प्रवेशी बच्चों को तिलक, रोली लगाकर स्वागत पूर्व वर्षो की भांति करना है। कलेक्टर श्री दुग्गा ने पालकों, माताओं, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शिक्षाविदों को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप शाला प्रवेशोत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। एमसीबी जिले के सभी शिक्षक एवं प्राचार्य स्कूल प्रवेश उत्सव बडे़ धूम धाम से मनाएंगे। इसके लिए कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक को इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में भर्ती के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी
मनेंद्रगढ़ / ज़िला शिक्षा अधिकारी श्री अजय कुमार मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय पोड़ी बचरा और खड़गवां में शिक्षकीय संवर्ग में रिक्त पदों के लिये आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदन पत्रों का छानबीन समिति के द्वारा परीक्षण उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। इस संबंध में अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 2 जून निर्धारित की गई है। दावा आपत्ति का निराकरण 6 जून तक किया जायेगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 8 जून तक किया जाएगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय ज़िला शिक्षा अधिकारी के सूचना पटल तथा कोरिया ज़िले की वेबसाइट में अवलोकन किया जा सकता है।
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारियों के संबंध में 26 माई को बैठक
बिलासपुर, 25 मई 2023/संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन 28 मई को दो पालियों में किया जा रहा है। इस हेतु जिले के महाविद्यालय एवं विद्यालयों में भी परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा की प्राथमिक तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन 26 मई को अपरान्ह 4 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में किया जाएगा।
एकलव्य आदर्ष आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित’
कोरिया 24 मई 2023/आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि एकलव्य आदर्ष आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2023-24 में कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा दिनांक 23 अप्रैल 2023 को प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसका परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। विद्यार्थी अपने नाम व रोल नम्बर से परीक्षा परिणाम की जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरिया, एकलव्य आदर्ष आवासीय विद्यालय पोंड़ीडीह, सोनहत, जमथान, संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in पर देखी जा सकती है।
शिक्षित युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करें : कलेक्टर श्री एनके दुग्गा
मनेंद्रगढ़ / कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समयसीमा की बैठक आयोजित की गई।
रायपुर ब्रेकिंग- आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित...
रायपुर ब्रेकिंग-

विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिया रोहरा ने मनेन्द्रगढ़ का नाम किया रौशन क्षेत्रीय विधायक ने बधाई और शुभ कामनाए । कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रदेश में 6वाॅ स्थान प्राप्त किया
एमसीबी/मनेन्द्रगढ़ । नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय विजय इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल में कक्षा 12वीं वाणिज्य संकाय में अध्ययनरत छात्रा प्रिया रोहरा ने छत्तीसगढ़ शिक्षा मण्डल की कक्षा 12वीं 2023 की मुख्य परीक्षा में 96.20 प्रतिशत अंक के साथ राज्य में 6 वाॅ स्थान प्राप्त किया है। जिसकी ख़ुशी को बाटते हुए मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ.विनय जायसवाल ने दूर भाष के माध्यम से उत्र्तीण छात्रा के साथ माता पिता को बधाई और शुभ कामनाए प्रेषित की और पुरे परिवार को हर संभव मदद का भरोषा जताया है एवं उज्वल भविष्य की कामना की । जानकारी अनुसार नव गठित जिले एमसीबी के जिला मुख्यालय में संचालित विजय इंग्लिश मीडियम की छात्रा प्रिया रोहरा पिता चन्द्र कुमार रोहरा निवासी नगर पालिका मनेंद्रगढ़ ने इस वर्ष के छत्तीसगढ़ शिक्षा मण्डल की कक्षा बारहवीं में 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में छठवाॅ स्थान प्राप्त कर मनेन्द्रगढ़ नगर व विद्यालय का नाम रौशन किया है । उल्लेखनीय है कि छात्रा प्रारम्भ से ही इस विद्यालय में अध्ययनरत रहीं और प्रारंभ से ही मेधावी छात्रा रही है । छात्रा प्रिया रोहरा ने अपनी इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्राचार्या श्रीमती इन्द्रा सेंगर और शिक्षकों के साथ अपने माता-पिता को दिया । छात्रा ने बताया कि उसने एक लक्ष्य निर्धारित कर परीक्षा की तैयारी की थी जिसका परिणाम यह उपलब्धि है । छात्रा की माता श्रीमती माला रोहरा इसी विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं तो पिता की रिपेयरिंग की दुकान है । छात्रा प्रिया रोहरा की माता ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए प्रिया की तैयारी और मेहनत को देखकर हमें उम्मीद थी कि कुछ अच्छा ही होगा किन्तु इस प्रकार से सपना सच होना निःसन्देह बहुत ही भाव विभोर करने वाला पल है । प्रिया रोहरा की माता-पिता ने भी अपनी बच्ची की इस सफलता का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती इन्द्रा सेंगर सचिव श्री संजय सेंगर के साथ विद्यालय के शिक्षकों को देते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रिया रोहरा की सफलता में बहुत बड़ा योगदान इन सभी का है ।प्रिया रोहरा की इस उपलब्धि पर पूरा विद्यालय परिवार हर्षित और गौरवान्वित है । संस्था प्रमुख श्रीमती इन्द्रा सेंगर व सचिव श्री संजय सेंगर ने प्रिया रोहरा इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामानाए दी है ।












