CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

शिक्षा

जिले में संचालित छात्रावासों/आश्रमों में निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

जिले में संचालित छात्रावासों/आश्रमों में निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

कोरिया / आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने विभाग अंतर्गत संचालित छात्रावास आश्रमों में रहने छात्र-छात्राओं शासन की योजनाओं का बेहतर लाभ मिले इसके निरीक्षण हेतु अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

कलेक्टर श्री लंगेह ने विकासखण्ड सोनहत के आदिवासी बालक आश्रम सिंघोर एवं आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास अकलासरई के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी बैकुण्ठपुर के कार्यपालन अभियंता श्री सी.बी. सिंह, आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास सोनहत एवं एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालय सोनहत (बालक छात्रावास) के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोनहत श्री राकेश साहू, एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालय सोनहत, आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास रामगढ़ एवं उज्ञांव के लिए जिला शिक्षा अधिकारी बैकुण्ठपुर श्री जितेन्द्र गुप्ता, आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास, आदिवासी पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास एवं आदिवासी बालक आश्रम कटगोड़ी, के लिए समग्र शिक्षा सहायक जिला परियोजना अधिकारी, श्री अनिल कुमार जायसवाल, आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास, आदिवासी बालक आश्रम सुन्दरपुर एवं आदिवासी पोस्ट-मैट्रिक बालक छात्रावास सोनहत के लिए जनपद पंचायत सोनहत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मनोज कुमार जगत, आदिवासी बालक आश्रम रावतसरई, मझारटोला एवं आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास पुसला के लिए राजीव गॉघी शिक्षा मिशन श्री संजय सिंह, आदिवासी बालक आश्रम भैंसवार, तेलीमुड़ा एवं लब्जी के लिए सहकारी संस्थाएँ सहायक पंजीयक श्री विजय सिंह, आदिवासी बालक आश्रम घुघरा एवं आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास घुघरा के लिए सोनहत तहसीलदार श्री पी.एन. कौशिक, आदिवासी बालक आश्रम बंशीपुर एवं म0प्र0 वनवासी मंडल आदिवासी बालक छात्रावास नौंगई के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा बैकुण्ठपुर के कार्यपालन अभियंता श्री आभाष कुमार सिन्हा, आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास तंजारा एवं बसवाही के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सोनहत श्री अरविन्द सिंह, अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, आदिवासी प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, आदिवासी कन्या आश्रम, आदिवासी पोस्ट-मैट्रिक कन्या छात्रावास सोनहत के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विभा सिंह, आदिवासी प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास एवं आदिवासी कन्या आश्रम रामगढ़ के लिए उप अभियंता कीर्ति जायसवाल, एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालय सोनहत के लिए महिला एवं बाल विकास अधिकारी सोनहत श्रीमती शशि जायसवाल तथा आदिवासी पोस्ट-मैट्रिक कन्या छात्रावास, आदिवासी प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास कटगोड़ी एवं आदिवासी कन्या आश्रम मेण्ड्रा के लिए जिला पंचायत के उप संचालक पंचायत श्रीमती ऋतु साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास एवं आदिवासी पोस्ट-मैट्रिक बालक छात्रावास बैकुण्ठपुर के लिए जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री ए. टोेप्पो, आदर्श बालक छात्रावास बैकुण्ठपुर के लिए पशु चिकित्सालय नगर के सहायक शल्यज्ञ श्री नीलकांत राजवाड़े, अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास, अनुसूचित जाति पोस्ट-मैट्रिक बालक छात्रावास बैकुण्ठपुर के लिए जिला पंजीयक अधिकारी श्री विवेक सिंह, सेंट जेवियर्स बालक छात्रावास, सेंट जेवियर्स बालक आश्रम रामपुर, आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास सारा एवं आदिवासी बालक आश्रम देवानीबांध के लिए जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अलेक्जेण्डर पन्ना, आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास पटना, आदिवासी बालक आश्रम मुरमा, आदिवासी प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास कुडे़ली एंव पसला के लिए पटना तहसीलदार श्री उमेश कुशवाहा, आदिवासी प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, आदिवासी पो-मैट्रिक बालक छात्रावास एवं अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास बैकुण्ठपुर के लिए बैकुण्ठपुर तहसीलदार डॉ. अमृता सिंह, आदिवासी कन्या आश्रम सारा, चिल्का, पहाड़पारा, सेंट जेवियर्स बालिका छात्रावास रामपुर एवं सेंट जेवियर्स बालिका आश्रम रामपुर के लिए डिप्टी कलेक्टर प्रियंका रानी गुप्ता, आदिवासी प्री-मैटिक कन्या छात्रावास कुडे़ली, आदिवासी कन्या आश्रम खाड़ा, बुड़ार एवं सत्तीपारा के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती दीपिका नेताम तथा आदिवासी कन्या आश्रम, अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास सोरगा एवं आदिवासी प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास पटना के लिए नायब तहसीलदार श्रीमती मोनल साय केा नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री लंगेह ने समस्त नोडल अधिकारियों को वर्ष 2024-25 हेतु आबंटित छात्रावास /आश्रमों का निरीक्षण कर निर्धारित प्रपत्र में निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

continue reading
कलेक्टर ने आरटीई के तहत दाखिल बच्चों के साथ भेदभाव नहीं करने पर दिया जोर

कलेक्टर ने आरटीई के तहत दाखिल बच्चों के साथ भेदभाव नहीं करने पर दिया जोर

कोरिया / कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री लंगेह ने समिति के उत्तरदायित्वों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिले में आरटीई अधिनियम के अंतर्गत गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा पूरी होने तक विद्यालयों में बनाए रखने के प्रयास किए जाने चाहिए। आरटीई पोर्टल में लॉटरी के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करने और उनके साथ किसी प्रकार का भेदभाव न होने देने के लिए विशेष निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे भेदभाव करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सभी गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों को आरटीई पोर्टल पर पंजीकृत कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक श्री परिहार ने कहा कि पालकों, शिक्षकों, और संचालकों के बीच आपसी समन्वय बनाए रखने के लिए संवाद आवश्यक है। किसी भी समस्या के त्वरित निराकरण पर जोर देते हुए उन्होंने निजी स्कूलों में बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न होने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

सीईओ डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि समाज के हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिला है। बच्चों की भावनाओं और शिक्षा के अधिकार का सम्मान करते हुए बेहतर कार्य करने की आवश्यकता है। साथ ही आम लोगों के बीच शिक्षा के अधिकार के प्रति जन जागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र कुमार गुप्ता, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बैकुण्ठपुर श्री मनीष वारे, सहायक आयुक्त आ.ज. विकास श्रीमती उषा लकड़ा, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री संजय सिंह, प्राचार्य शा.आ.कन्या उ.मा.वि. बैकुण्ठपुर श्री अमृत लाल गुप्ता, पालक श्री मंटू दास सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

continue reading
सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन आदेश के साथ दी गई विदाई शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते  श्री लंगेह

सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन आदेश के साथ दी गई विदाई शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते श्री लंगेह

कोरिया / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सेवा अवधि पूर्ण कर लेने वाले आठ कर्मचारियों को पेंशन आदेश के साथ शाल एवं श्रीफल भेंटकर जीवन के अगले पड़ाव के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि सेवानिवृत्त होना हर अधिकारी- कर्मचारी के लिए एक सतत प्रक्रिया है। इसके बावजूद मेरा मानना है कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। उनकी ज्ञान, अनुभव और शिक्षा समाज के हर वर्गों के लिए आवश्यक होते हैं। श्री लंगेह ने शिक्षा-शिक्षक-समाज पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी क्षेत्रों में विकास की नींव को मजबूत करने के साथ शिखर पर ले जाने वाले शिक्षक ही होते हैं।
बता दें सेवानिवृत्त होने के तीन माह पूर्व ही पेंशन प्रक्रिया धन्यवाद पोर्टल के माध्यम से कलेक्टर के निर्देशानुसार पेंशन प्रकरणों की समीक्षा एवं निगरानी की जाती है। संयुक्त संचालक श्री लाजुस मिंज, कोष लेखा एवं पेंशन अम्बिकापुर के मार्गदर्शन में जिला कोषालय अधिकारी श्री पदमाकर सिंह परिहार द्वारा ’’धन्यवाद पोर्टल’’ के माध्यम से पेंशनरों को उनके पेंशन प्रकरण की वर्तमान स्थिति से निरंतर अवगत कराया जाता है।
इसी कड़ी में आज जिला कोषालय अधिकारी श्री परिहार ने बताया कि माध्यमिक शाला बुड़ार में पदस्थ शिक्षक श्री बसंत लाल कुशवाहा, प्राथमिक शाला नरकेली में पदस्थ प्रधान पाठक श्री मैन प्रसाद सिंह, पूर्व माध्यमिक कन्या शाला बुड़ार में पदस्थ प्रधान पाठक श्री श्यामलाल राजवाडे़, माध्यमिक शाला सरडी में पदस्थ प्रधान पाठक श्री संतलाल राजवाड़े, माध्यमिक शाला जामपानी में पदस्थ प्रधान पाठक श्री श्यामलाल कुर्रे, प्राथमिक शाला पुलिस लाइन, बैकुण्ठपुर में पदस्थ प्रधान पाठक श्री एजाज अहमद सिददीकी, हाई स्कूल पुसला में पदस्थ व्याख्यता श्री लम्बोदर प्रसाद जायसवाल के अलावा स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ लेखापाल श्री रामनारायण को कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री अरुण कुमार मरकाम ने शाल एवं श्री फल भेंटकर विदाई दी गई।

continue reading
 टीचर ऑफ द मंथ में चार शिक्षकों का हुआ सम्मान कलेक्टर के नवाचार पहल से शिक्षकों में उत्साह

टीचर ऑफ द मंथ में चार शिक्षकों का हुआ सम्मान कलेक्टर के नवाचार पहल से शिक्षकों में उत्साह

कोरिया / आज जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री अरूण कुमार मरकार की उपस्थिति में जिले के चार शिक्षकों को ‘टीचर ऑफ दर मंथ’ के तहत माह जून में उत्कृष्ट एवं सराहनीय के लिए सम्मानित किया गया।
सोनहत विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला काचरडांड के सहायक शिक्षक, श्रीमती सविता राजवाड़े को कबाड़ से जुगाड़ कर सहायक शिक्षण सामग्री तैयार एवं उपयोग करने की विधि, मौलिक कविता के माध्यम से बच्चों को सृजन कार्य में रूचि में पैदा करना, फूल-पत्ती, बीज आदि से विभिन्न कलाकृति तैयार कराने, इसी तरह शासकीय हाई स्कूल सोनहत के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती प्रियंका राजवाड़े ने समर कैम्प के दौरान बच्चों को वेस्ट सामग्री से सुंदर एवं आकर्षण क्राफ्ट बनाने, चार्ट पेपर में सुंदर व आकर्षक चित्रकारी तथा छात्र-छात्राओं को योग की उपायोगिता, गतिविधियां से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी, वहीं बैकुण्ठपुर विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला, जामपानी के प्रधानपाठक श्री इंद्रपाल विश्वकर्मा द्वारा जिलास्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का गीत तैयार किया गया, पालक तथा एस.एम.सी. की नियमित बैठक लेकर एम.एस.सी. को सक्रिय करना एवं समर कैम्प का सुचारू रूप से संचालन में योगदान दिया गया और बैकुन्ठपुर विकासखण्ड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, खरवत में व्याख्याता के पद पर पदस्थ श्रीमती सपना विश्वास ने  चित्रकारी व खेल गतिविधि द्वारा शिक्षा/सेमिनार का आयोजन करने, आई.सी.टी. के प्रयोग करना बच्चों के डिजिटल लर्निंग, बच्चों को पेपर कटिंग करावाकर कट-पेस्ट विधि द्वारा विभिन्न गतिविधि कराने जैसे कार्य करने के लिए आज कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा सम्मान किया गया।
सम्मान प्राप्त शिक्षकों ने बताया कि उन्हें जिस कार्य के लिए सम्मान मिला है, उससे उन्हें बहुत खुशी महसूस हो रही है, आगे भी शिक्षा सहित अन्य गतिविधियों में छात्र-छात्राओं को सहयोग करेंगे, मार्गदर्शन देंगे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

continue reading
सिमगा स्वामी आत्मानंद स्कूल मे मनाया गया प्रवेश उत्सव

सिमगा स्वामी आत्मानंद स्कूल मे मनाया गया प्रवेश उत्सव

चंद्रप्रकाश टोंडे : स्थानीय विद्यालय स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी/ हिंदी माध्यम उच्च. माध्यमिक विद्यालय सिमगा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया, जिसमें कक्षा पहली, छठवीं और नवमी के नव प्रवेशी बच्चों को पुस्तक, गणवेश वितरित किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एस. के. गेंदले , अध्यक्ष भागवत सोनकर पार्षद संजय कोशले , अशोक देवांगन, दशरथ चंद्राकर, अब्दुल खान , कान्हा यादव, संकुल समन्वयक श्री सत्यव्रत मिश्रा तथा समस्त स्टॉफ की उपस्थिति मे प्रवेशित बच्चों का गुलाल लगाकर तथा मिठाई, चॉकलेट खिलाकर स्वागत किया गया। सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए समस्त अतिथियों का स्वागत कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री गेंदले जी ने सभी बच्चों को आशीर्वचन देते हुवे उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम पश्चात् सभी बच्चों को भोजन्योता, मिष्ठान वितरण कर किया गया। 

अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए समस्त पालकों का तथा समस्त स्टॉफ का आभार करके संस्था प्राचार्य श्री आशीष कुमार शर्मा ने कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।
continue reading
 प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से प्रवेश प्रारंभ ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ 06 जुलाई तक कर सकते है आवेदन

प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से प्रवेश प्रारंभ ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ 06 जुलाई तक कर सकते है आवेदन

मनेंद्रगढ़ / कार्यालय आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास इन्द्रावत्ती भवन नया रायपुर ने पत्र क्रमांक/135-1 प्रयास /2024-25/2533 दिनांक 20 जून 2024 के माध्यम से सूचित किया है कि प्रयास आवासीय विद्यालय योजना के अंतर्गत प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के कक्षा 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 21 जुलाई 2024 रविवार को प्रातः 11:00 बजे आयोजित की जाएगी।जिसकी परीक्षा केन्द्र अम्बिकापुर जिला सरगुजा में होगा। कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण विद्यार्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र एवं विस्तृत जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एमसीबी या वेबसाईट  https://eklavya.cg.in/PRSMS/Student-Admission-Detail  से प्राप्त की जा सकती है। आवेदन की अंतिम तिथि 06 जुलाई 2024 रात्रि 12:00 तक है।

 

continue reading
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक

कोरिया / प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के अन्तर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय भारत सरकार को आंनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक प्रस्तुत किया जायेगा। इस पुरस्कार के लिये ऑनलाइन पोर्टल https://awards.gov.in  पर किया जा सकता है। बाल पुरस्कार हेतु सामाजिक विज्ञान खेल, सहासी कार्याे, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार दिया जाना है। पुरस्कार हेतु 5 से अधिक एवं 18 वर्ष से कम आयु के बालक एवं बालिकाएं आवेदन कर सकते है। आवेदन से संबंधित अन्य जानकारी हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग से सम्पर्क किया जा सकता है।

continue reading
 प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

कोरिया / आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि शिक्षा सत्र 2024-25 प्रयास आवासीय विद्यालय योजनान्तर्गत प्रदेश के आदिवासी उपयोजना क्षेत्र में तथा नक्सल पीड़ित/प्रभावित क्षेत्रों के विद्यालयों से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण प्रतिभावान विद्यार्थियों के उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्वक स्कूली-शिक्षा के साथ-साथ राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रवेश परीक्षा में सफल होने के योग्य बनाने हेतु यह विद्यालय स्थापित की गई है। प्रयास आवासीय विद्यालय में वर्ष 2024-25 में कक्षा 11वीं के लिए प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 21 जुलाई 2024 को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक आयोजित होगी।
उन्होंने बताया कि प्राक्चयन परीक्षा केन्द्र अम्बिकापुर में शामिल होने हेतु कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने हेतु लिंक 
https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail है। प्राक्चयन परीक्षा के संबंध में आवेदन पत्र अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरिया से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

continue reading
जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए विधायक श्री भईयालाल राजवाडे़ श्री राजवाड़े ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संदेश का किया वाचन नवप्रवेशी बच्चों को तिलक फूल माला मिठाई के साथ कराया गया शाला प्रवेश गणवेश पाठ्य पुस्तकों तथा सायकल का किया गया वितरण

जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए विधायक श्री भईयालाल राजवाडे़ श्री राजवाड़े ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संदेश का किया वाचन नवप्रवेशी बच्चों को तिलक फूल माला मिठाई के साथ कराया गया शाला प्रवेश गणवेश पाठ्य पुस्तकों तथा सायकल का किया गया वितरण

कोरिया / शिक्षा सत्र 2024-25 के शुभारंभ एवं शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय खरवत में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन विधायक श्री भईयालाल राजवाडे़ के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती तथा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में दीप प्रज्ज्वलन कर तथा राज्य गीत के साथ किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा उन्हें मिठाई खिलाकर शाला प्रवेश कराया। इस मौके पर नवप्रवेशी स्कूली बच्चों को गणवेश तथा पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया।


शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर क्षेत्र के विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने संदेश में कहा कि 26 जून से नए शिक्षा सत्र 2024-25 का आगाज हो रहा है। आप सभी के सहयोग से छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व एवं क्रांतिकारी परिवर्तन लाना है, ताकि हमारे राज्य के बच्चे वैश्विक परिवेश में पहचान स्थापित कर सके। इस कार्य में आप सभी की भूमिका अपेक्षित है। शाला प्रवेश उत्सव के पावन अवसर पर आप एवं आपके साथी सक्रिय सहभागिता निभाएं ताकि हमारे बच्चे आप लोगों से प्रेरणा ले सकंे एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप सभी कक्षाओं में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना है। अलाभान्वित समूह के बच्चों को समुचित शिक्षा प्रदान किया जाना है। इस दृष्टिकोण से हम सभी शालाओं में बुनियादी सुविधा एवं शिक्षकों की उपलब्ता निश्चित कर रहे हैं। शिक्षा की राह में आने वाली बाधा को हम सब मिलकर दूर करेंगे। राज्य में विद्यालयीन शिक्षा के क्षेत्र में समस्त अधोसंरचनाएं, सुविधाओं का विकास सरकार की पहली प्राथमिकता है। शिक्षा की गुणवत्ता विकास के लिए आवश्यक प्रयास, तत्परता से किया जाएगा। इस महाभियान में आपका सहयोग अमूल्य होगा। हम अपने बच्चों का भविष्य बहुत ही खूबसूरती से सवारेंगे। शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने की दिशा में अभियान चलाएंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्यों को हम सभी समच्वित प्रयास से प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्रिय विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े ने नव प्रवेषी बच्चों सहित विद्यालय के अन्य बच्चों को नए षिक्षा सत्र के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की मंषा है कि षिक्षा से कोई भी वंचित न रहें इसके लिए सरकार ने गांव-गांव में स्कूल खोला है। उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं से नियमित स्कूल आने एवं अच्छी पढ़ाई कर आगे बढने को कहा। श्री राजवाड़े ने 10वीं-12वीं की परीक्षा में राज्य स्तर पर टॉप टेन में आने वाले विद्यार्थियों को 50-50 हजार रूपये की राषि देने की घोषणा की।
इस अवसर पर विधायक श्री भईयालाल राजवाडे़ एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाली नवप्रवेशित छात्राओं को सरस्वती सायकिल योजना के तहत सायकल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, नगर पालिका बैकुण्ठपुर अध्यक्ष श्रीमती नमिता शिवहरे, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती आषा साहू, ग्राम पंचायत खरवत सरपंच श्रीमती आनंदी सोनपाकर, गणमान्य नागरिक श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल, श्री शैलेश शिवहरे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र गुप्ता सहित विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक तथा स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

continue reading
 कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष नीलमणि दुबे के आवाहन पर पूरे प्रदेश भर मे तहसीलदार और नायब तहसीलदार विद्यालय पहुंचकर बच्चों के साथ मिलकर शाला प्रवेशोत्व  मनाया

कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष नीलमणि दुबे के आवाहन पर पूरे प्रदेश भर मे तहसीलदार और नायब तहसीलदार विद्यालय पहुंचकर बच्चों के साथ मिलकर शाला प्रवेशोत्व मनाया

 कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष नीलमणि दुबे के आवाहन पर पूरे प्रदेश भर मे तहसीलदार और नायब तहसीलदार विद्यालय पहुंचकर बच्चों के साथ मिलकर शाला प्रवेशोत्व  मनाया। विद्यार्थियों को गुलाल लगाकर किया गया स्वागत। स्वागत पश्चात बाटी गई मिठाइयां, चॉकलेट, बिस्किट ,फल, फूल ,पेन किताब, पुस्तक ,साइकिल और ड्रेस।

सिमगा :- आंचल ही नहीं अभी तो पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में नायक शैक्षणिक सत्र का शुरुआत 26 जून बुधवार से शुरू हो गया स्कूल खुलने के साथ ही सभी स्कूलों में साला प्रवेश उत्सव मनाया गया बलौदा बाजार जिले में पहले दिन राजस्व टीम बच्चों को तिलक लगाकर स्वागत की और चॉकलेट बिस्किट खिलाएं वही साला प्रवेश उत्सव पूरा प्रदेश भर में 15 जुलाई तक चलेगा। साला प्रवेश उत्सव के अवसर पर राजस्व टीम के साथ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांत अध्यक्ष एवं सीमा तहसीलदार नीलमणि दुबे ने अनोखे अंदाज में प्राथमिक शाला बांस कर दुलदुला एवं खड़े वह स्कूल में बच्चों के साथ उपस्थित रहकर पूजा अर्चना किया और फल चॉकलेट बिस्कुट से बच्चों का मुंह मीठा कराया गया एवं पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।वहीआज शाला प्रवेश उत्सव के लिए तहसील महासमुंद। से ममता ठाकुर ,गोबरा नवापारा में तहसीलदार सूरज बंछोर और नायब तहसीलदार आलोक वर्मा ने विज्ञार्थियो के साथ समसायिक प्रश्नोत्तरी किया,गुरुजनो को पौधा भेट किया बच्चों को बिस्किट ,पेन ,पुस्तक,गणवेश वितरण किया तथा साथ मे  भोजन किया ।अपने बीच अधिकारियों को पा कर बच्चों के बीच उत्साह देखा गया।
गौरतलब है कि पूरे प्रदेश भर में आज से स्कूल की छुट्टी खत्म हो गई और नए शैक्षणिक सत्र का प्रारंभ हो गया।  साला प्रवेश उत्सव मनाने के लिए पूरी छत्तीसगढ़ सरकार ने एक और जहां कमर कस ली है तो वहीं दूसरी ओर कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष ने पूरे प्रदेश भर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को साला प्रवेश उत्सव मनाने के लिए आवाहन किया है।  जिसके फल स्वरुप सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार शैक्षणिक सत्र के शुरुआत पर विद्यालय पहुंचकर बच्चों को संगीत के साथ पूजा अर्चना कर मिठाई खिलाकर  फल ,बिस्कुट चॉकलेट के साथ साथ शासन की योजना के द्वारा प्रदत्त  साइकिल ,यूनिफॉर्म, कॉपी किताब  पुस्तक बाटकर विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई करने के लिए प्रोत्साहित कर शाला प्रवेशोत्व मनाया गया ।

उक्त संबंध में कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष  नीलमणि दुबे तहसीलदार सिमगा ने कहा कि बच्चों को खूब ज्ञान अर्जन के लिए प्रेरित करना चाहिए । शिक्षा हमें सही और गलत को पहचानने का रास्ता बताती है। हमें तर्क एवं जिज्ञासा पढ़ने से ही प्राप्त होता है।  शिक्षा आत्मनिर्भरता सिखाती है ।खूब पढ़े खूब खेलें।
continue reading
 जिले में किया जायेग 18 जून से 10 जुलाई तक शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन

जिले में किया जायेग 18 जून से 10 जुलाई तक शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन

एमसीबी /  कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार नवीन शिक्षा सत्र के पूर्व की तैयारी हेतु जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा द्वारा समस्त बी.ई.ओ., प्राचार्यों एवं समस्त संकुल समन्वयकों की विकाखण्डवार बैठक ली गई। नवीन शिक्षा सत्र में शासन के निर्देशानुसार 18 जून 2024 से 10 जुलाई 2024 तक प्रत्येक शाला में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाना है एवं प्रवेशित छात्रों का चंदन-रोली लगाकर, मिठाई खिलाकर सम्मान करना है एवं आयोजन में पालकों, जन-प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाना है। प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में न्योता भोज का भी आयोजन किया जाना है।

छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा नवीन शिक्षा सत्र हेतु जारी समस्त निर्देशों का बी.ई.ओ., ए.बी.ई.ओ., बी.आर.सी. एवं प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि आर.टी.ई. के तहत् नवीन चयनित बच्चों का प्रवेश शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने तथा पूर्व छात्रों का एवं शाला छोड़ चुके ड्रॉप आउट छात्रों की उपस्थिति एवं निरंतरता बनाये रखने हेतु नोडल प्राचायों को निर्देशित किया गया। साथ ही शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पूर्व निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता, परिसर की स्वच्छता, गणवेश की उपलब्धता, जल की उपलब्धता एवं शाला त्यागी बच्चों का शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं समस्त छात्रों का स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु छात्रों, पालकों एवं जन-प्रतिनिधियों से समुचित व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया है। इको क्लब के माध्यम से परिसर में वृक्षारोपण तथा उपलब्ध साधन के अनुसार किचन गार्डन का निर्माण करना सुनिश्चित करने निर्देश दिया गया। शालाओं में कार्यरत शिक्षकों की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल में अनिवार्य रूप से प्रविष्ट करने का निर्देश देते हुये बैठक समाप्त की गई। बैठक में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़ श्री सुरेन्द्र जायसवाल, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़ श्री बीरेन्द्र पाण्डेय, बी.आर.सी. श्री सुन्दरराम कैवर्त, आर.टी.ई. नोडल श्री टी. विजय गोपाल राव, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी खड़गवां श्री बलविंदर सिंह, बी.आर.सी. श्री ओम पैकरा एवं समस्त नोडल प्राचार्य उपस्थिति थे।

continue reading
बैगा आवासीय विद्यालय नौढ़िया में 26 जून तक प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

बैगा आवासीय विद्यालय नौढ़िया में 26 जून तक प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

एमसीबी/13 जून 2024/ विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए संरक्षण सह विकास योजना (केंद्रीय क्षेत्रीय योजना) अंतर्गत संचालित बैगा आवासीय विद्यालय नौढ़िया विकास खण्ड भरतपुर जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 1 ली (10 बालक एवं 10 बालिका) एवं 6 वीं (10 बालक एवं 10 बालिका) में प्रवेश दिया जाना है। अतः जिन विशेष पिछड़ी जनजाति (बैगा) विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2022-25 में बैगा आवासीय विद्यालय नौढ़िया, विकास खण्ड भरतपुर जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में कक्षा 1 ली एवं 6 वीं में प्रवेश लेना है वे विद्यार्थी के पालक 26 जून 2024 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कार्यालय मण्डल संयोजक विकास खण्ड भरतपुर, जिला कोरिया से प्राप्त कर उक्त कार्यालय में कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है। आवेदन पत्र का प्रारूप जिला कोरिया की वेबसाइट  http://manendragarh-chirmiri-bharatpur.cg.gov.in/   से डाउनलोड कर सकते है। उक्त अवधि के पश्चात् आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। बैगा आवासीय विद्यालय नौढ़िया में पौष्टिक भोजन, नाश्ता, शाला गणवेश, टीशर्ट एवं शाट्स, ब्लेजर, पी.टी.शू/जूता, मोजा, अंडरवियर, बनियान, टावेल, टाई एवं बेल्ट तथा टूथब्रश, टूथपेस्ट, तेल, पाठ्य पुस्तक, कॉपियां, चिकित्सा सुविधा, पुस्तकालय, खेल आदि की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है। 
continue reading
आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की होगी भर्ती आवेदन 26 जून तक आमंतित्र

आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की होगी भर्ती आवेदन 26 जून तक आमंतित्र

कोरिया / एकीकृत बाल विकास परियोजना बैकुण्ठपुर के परियोजना अधिकारी ने बताया कि एकीकृत बाल विकास परियोजना के अंतर्गत 44 रिक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु खुली भर्ती से नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र 11 जून से 25 जून 2024 तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
 उन्होनें बताया कि नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के वार्ड नम्बर 11 डबरीपारा, वार्ड नम्बर 15 खुटनपारा, वार्ड नम्बर 07 स्कूलपारा धौराटिकरा, वार्ड नम्बर 08 बैकुण्ठपुर बसोरपारा में आगनबाडी कार्यकर्ता के रिक्त पदों की भर्ती होगी। इसी तरह ग्राम पंचायत केनापरा के आंगनबाड़ी केन्द्र बहिमरडांड, ग्राम पंचायत आनी के आगनबाड़ी केन्द्र छोटे आनी 2, ग्राम पंचायत बस्ती के आंगनबाड़ी केन्द्र हरिजनपारा, ग्राम पंचायत कटोरा के आंगनबाड़ी केन्द्र कटोरा, ग्राम पंचायत खोड़ के आंगनबाडी केन्द्र हरिजनपारा एवं बडकापारा, ग्राम पंचायत करहियाखांड के आंगनबाड़ी केन्द्र रजवारीपारा एवं मियापारा, ग्राम पंचायत चेरवापारा के आंगनबाड़ी केन्द्र सीतापुर एवं बरडांड, ग्राम पंचायत नगर के आंगनबाड़ी के पहाडपारा, ग्राम पंचायत भाड़ी के आंगनबाडी केन्द्र पंडोपारा, ग्राम पंचायत उरूमदुगा के आंगनबाड़ी केन्द्र नावापारा, ग्राम पंचायत खोडरी के आंगनबाड़ी केेन्द्र मदरहवाडांड, ग्राम पंचायत खाड़ा के आंगनबाड़ी केन्द्र पटेलपारा एवं चिटकाहीपारा, ग्राम पंचायत रामपुर ज के आंगनबाड़ी केन्द्र मुसलमानपारा, ग्राम पंचायत भाड़ी के आंगनबाड़री केन्द्र साहूपारा एवं हरिजनपारा, ग्राम पंचायत बडगांव के आंगनबा़डी केन्द्र महादेवारा एवं परसापानी, ग्राम पंचायत नरकेली के आंगनबाड़ी केन्द्र पीपरपारा, ग्राम पंचायत चम्पाझ्ार के आंगनबाड़ी केन्द्र चम्पाझ्ार, नगर पालिका परिषद शिवपुर चरचा के वार्ड नम्बर 3 भुईहारपारा, वार्ड नम्बर 1 कठौतियापारा, वार्ड नम्बर 05 भंडारपारा, ग्राम पंचायत खरवत के आंगनबाड़ी केन्द्र माझ्ाापारा, ग्राम पंचायत ओडगी के आंगनबाड़ी केन्द्र संजयनगर, डकईपारा एवं खालपारा, ग्राम पंचायत बुड़ार के आंगनबाडी केन्द्र पंडोपारा, ग्राम पंचायत आमापारा के आंगनबाड़ी केन्द्र कुम्हारपारा, कंवरपारा, ग्राम पंचायत खुटरापारा के आंगनबाड़ी केन्द्र हरिजनपारा, ग्राम पंचायत कंचनपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र हरिजनपारा एवं खालपारा, ग्राम पंचायत कसरा के आंगनबाड़ी केन्द्र सोमापारा, ग्राम पंचायत नरसिंहपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र नरसिंहपुर, ग्राम पंचायत भांड़ी के आंगनबाड़ी पंडोपारा एवं ग्राम पंचायत हथवर के आंगनबाड़ी केन्द्र भडांरपारा में आगनबाडी कार्यकर्ता के रिक्त पदों की भर्ती होगी
उक्त पदों पर केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं। वे अपना आवेदन पत्र एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में कार्य दिवस पर कार्यालयीन समय पर जमा अथवा पंजीकृत डाक द्वारा निर्धारित अवधि तक भेज सकती हैं। नियुक्ति की विस्तृत शर्तों एवं अहर्ताओं के संबंध में परियोजना कार्यालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय बैकुण्ठपुर के सूचना फलक पर देखी जा सकती है ।

continue reading
 18 जून को शाला प्रवेश उत्वस का आयोजन शाला प्रवेश उत्सव की तैयारी के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक पालकों से शतत् सम्पर्क कर शतप्रतिशत शाला प्रवेश कराना सुनिश्चित करें  कलेक्टर श्री लंगेह

18 जून को शाला प्रवेश उत्वस का आयोजन शाला प्रवेश उत्सव की तैयारी के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक पालकों से शतत् सम्पर्क कर शतप्रतिशत शाला प्रवेश कराना सुनिश्चित करें कलेक्टर श्री लंगेह

कोरिया / कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आगामी 18 जून को शाला प्रवेश उत्सव के संबंध जिला पंचायत के मंथन कक्ष में शिक्षा विभाग विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बी.आर.सी, हाई स्कूल/हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य तथा संकुल शैक्षिक समन्वय की बैठक ली। बैठक में शाला प्रवेशोत्सव 2024 उत्साह के साथ शाला स्तर से लेकर जिला स्तर तक आयोजित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।


        कलेक्टर श्री लंगेह ने शाला प्रवेश उत्सव में पालको, जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं को आमंतित्र करने की बात कही। उन्होनें कहा कि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहें इसके लिए पालकों से शत सम्पर्क कर शतप्रतिशत प्रवेश कराना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने शाला प्रवेश उत्सव की तैयारी के तहत विद्यालयों की साफ-सफाई, शाला प्रवेशोत्सव हेतु नव प्रवेशी छात्रों की जानकारी तैयार करने, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, गणवेश, जर्जर शाला भवनों की जानकारी तैयार करने, शाला प्रवेशोत्सव विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर भव्य आयोजन किए जाने, मध्यान भोजन बच्चों को गुणवत्तायुक्त के साथ प्रदाय किए जाने, एकल शिक्षकीय एवं शिक्षक विहीन शालाओं में शिक्षकों की व्यवस्था किए जाने, वर्तमान में गर्मी को देखते हुए आगजनी, इलेक्ट्रानिक उपकरण के साथ शॉट सर्किट होने की संभावन बनी रहती है इसके सुरक्षा हेतु पहले से पर्याप्त एवं सुरक्षात्मक उपाय कर लें।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने ’’उल्लास’’ नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत   विकासखण्डों में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार असाक्षरों, स्वयंसेवी शिक्षकों का सर्वेक्षण कर उल्लास एप में प्रवृष्टि करनेे को कहा। उन्होनें शिक्षकों की शाला समय पर शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शिक्षकों द्वारा शाला में नशा-पान का सेवन कर आने पर उनके विरूद्व कड़ी कार्यवाही करने की बात कही। के निर्देश दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेन्द्र गुप्ता ने शाला प्रवेश उत्सव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं प्रगति के संबंध में अवगत कराया।

continue reading
 पीईटी एवं पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 13 जून को दो पालियों में  परीक्षार्थियों के लिए दिशा निर्देश जारी

पीईटी एवं पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा 13 जून को दो पालियों में परीक्षार्थियों के लिए दिशा निर्देश जारी

एमसीबी / छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा 13 जून 2024 दिन गुरूवार को पीईटी (च्म्ज्24) एवं पीपीएचटी (च्च्भ्ज्24) प्रवेश परीक्षा प्रातः 9ः00 बजे से 12ः15 बजे तक एवं दोपहर 02ः00 बजे से शाम 05ः15 बजे तक कुल दो पालियों में परीक्षा केंद्र शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छ.ग.) में आयोजित किया जाना है। अतएव परीक्षार्थियों हेतु निम्नानुसार दिशा निर्देश जारी किया जाता है। परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी लगभग एक घंटे पूर्व अपने परीक्षा केंद्र में उपस्थित होंगे, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उसकी पहचान किया जा सके एवं परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति दी जा सके। परीक्षार्थी परीक्षा दिवस के एक दिवस पूर्व ही अपने केंद्र की भौगोलिक स्थिति से भली-भांति परिचित हो जाये। परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आई.डी. प्रूफ जैसे मतदाता पहचान पत्र, ड्रायविंग लायसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र, फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केंद्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

continue reading
 चिरमिरी में 240 सीटों के शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज को मंजूरी पॉलीटेक्निक में माइनिंग इंजीनियरिंग समेत डिप्लोमा के चार कोर्स होंगे संचालित

चिरमिरी में 240 सीटों के शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज को मंजूरी पॉलीटेक्निक में माइनिंग इंजीनियरिंग समेत डिप्लोमा के चार कोर्स होंगे संचालित

एमसीबी / आल इंडिया काउंसिल फार टेक्निकल एजुकेशन ने मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में 240 सीटों के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दी है। यह पॉलिटेक्निक कॉलेज शैक्षणिक सत्र 2024-25 से संचालित होगा और इसकी स्थापना चित्ताझोर पोड़ी चिरमिरी में होगी। नवीन शासकीय पालिटेक्निक कालेज में सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के लिए 60 सीट, जिओग्राफिक  इंफार्मेशन सिस्टम (जीआईएस) एवं ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) में डिप्लोमा के लिए 60 सीट, मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के लिए 60 सीट तथा माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के लिए 60 सीटों का प्रावधान है। ये पालिटेक्निक कालेज छत्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी, भिलाई से संबद्ध होगा। स्थानीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों तथा तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री विजय शर्मा ने जिलेवासियों को शासकीय पालिटेक्निक कालेज की स्थापना की सौगात दी है। पॉलिटेक्निक कालेज को लेकर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है

 

continue reading
 कलेक्टर 11 जून को लेंगे प्राचार्यों की बैठक

कलेक्टर 11 जून को लेंगे प्राचार्यों की बैठक

बिलासपुर,/ कलेक्टर श्री अवनीश शरण 11 जून को दोपहर 3 बजे जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा भवन में जिले के शासकीय माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्यों की बैठक लेंगे। बैठक में हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2024 के परीक्षा परिणामों की समीक्षा, बोर्ड परीक्षा परिणाम सत्र 2024-25 में जिले को टॉप-10 में लाने हेतु कार्ययोजना एवं विद्यालय के मूलभूत अधोसंरचना-भवन, मरम्मत, रंगाई, पुताई, शौचालय, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, बैठक व्यवस्था जैसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।  
बैठक में प्राचार्यों को अपने विद्यालय की आवश्यक जानकारियों सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। साथ ही बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।  

continue reading
  संयुक्त संचालक आर पांडेय एवं जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय के नेतृत्व मे सिमगा के निजी स्कूलो मे निरिक्षण किया गए

संयुक्त संचालक आर पांडेय एवं जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय के नेतृत्व मे सिमगा के निजी स्कूलो मे निरिक्षण किया गए

सिमगा /  चंद्रप्रकाश टोंडे  को संयुक्त संचालक आर. पांडेय एवं जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय के नेतृत्व में RTE  के नोडल अधिकारी राकेश सिंह ABO एवं आशीष कुमार शर्मा प्राचार्य सेजेस सिमगा के साथ स्थानीय निजी विद्यालय सक्ति कान्वेंट और भारत पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया गया। जिसमे आरटीई के तहत अध्यनरत बच्चों का पिछले 5 वर्षों का रिकॉर्ड एवं ड्राप आउट हुए बच्चों की जानकारी , कारण एवं उसके लिए किए गए प्रयास पर विस्तृत चर्चा एवं दिशा निर्देश दिए गए। माननीय सचिव महोदय के निर्देशानुसार जेडी श्री पाण्डेय ने ड्राप आउट हुए बच्चों के लिए स्पष्ट कारण पालकों से सीधे संपर्क कर बताए जाने पर निर्देशित किया। आरटीई के बच्चों को शासन के बच्चे बताते हुए बिना अनुमति उन्हें शाला से टी .सी दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए विधिवत् प्रक्रिया से अनुमति लिए जाने को निर्देशित किया।
              उपरोक्त निरीक्षण पश्चात् स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिमगा में विकास खंड शिक्षा अधिकारी एस के गेंदले के आयोजन पर विकास खंड के समस्त प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयको  के साथ विभागीय मुद्दों पर बैठक लिया गया। विभिन्न जानकारियों एवं निर्देशों के साथ सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया तैयारी एवं पोर्टल में प्रत्येक निर्देशों की एंट्री करने को कहा गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री भारतीय ने डिजिटली ऑनलाइन पोर्टल एंट्री पर विस्तार से जानकारी देते हुए समय सीमा पर सभी को पूर्ण करने को कहा । न्यायालयीन एवं पेंशन के सभी प्रकरणों को अविलंब पूर्ण करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए गए। अंत में श्री सहसराम पाटकर बी आर सी सी के सेवानिवृत होने पर उनका सम्मान करते हुवे प्राचार्य आशीष शर्मा एवं बी. ई. ओ. गेंदले ने आभार व्यक्त किया।
continue reading
प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 09 जून को परीक्षा हेतु काले एवं नीले रंग के बाल पेन अनिवार्य

प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 09 जून को परीक्षा हेतु काले एवं नीले रंग के बाल पेन अनिवार्य

कोरियाशिक्षा सत्र 2024-25 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा रविवार, 09 जून 2024 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक (3 घंटे) बैकुण्ठपुर विकासखण्ड के पटना स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित की गई है।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जानकारी दी है कि चयन परीक्षा के लिए कक्षा 09वीं के लिए जिन विद्यार्थियों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं अथवा जिन विद्यार्थियों के आवेदन स्वीकृत नहीं किए गए हैं, वे वेबसाइट 
https://eklavya-cg-nic-in/PRSMS/Student-Admission-Detail पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक एवं अपने अभिभावक के मोबाइल नम्बर की सहायता से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं वहीं आवेदन अस्वीकृत होने का कारण भी पता कर सकते हैं। परीक्षार्थी परीक्षा हेतु काले एवं नीले रंग के बाल पेन के साथ उपस्थिति अनिवार्य हैं। परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होंगे।

जानकारी के मुताबिक पात्र अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र संबंधित विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सोनहत से भी प्राप्त कर सकते हैं।

 

continue reading
 विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर छात्रों ने निकाली जन जागरूकता रैली

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर छात्रों ने निकाली जन जागरूकता रैली

बिलासपुर / विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर आज डीपी विप्र महाविद्यालय के एनसीसी छात्रों ने महाविद्यालय प्रांगण से गांधी चौक तक जन जागरूकता रैली निकाली। रैली में एनसीसी कैडेट एवं शहरी मितानीनों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

रैली के समापन उपरांत महाविद्यालय परिसर में एनसीसी विंग अधिकारी द्वारा तंबाकू के किसी भी प्रकार का सेवन न करने हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला नोडल अधिकारी डॉ. बी.के. वैष्णव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री पियुली मजुमदार, एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

continue reading
dpboss