Breaking News
शिक्षा
शिक्षण संस्थान केवल अध्ययन के स्थान नहीं हैं, बल्कि ये ऐसे स्थान हैं जो हम में से प्रत्येक की आंतरिक और कभी-कभी छिपी प्रतिभा को निखारते हैं: राष्ट्रपति श्री कोविन्द
Delhi
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने कहा कि शिक्षण संस्थान केवल अध्ययन के स्थान नहीं हैं, बल्कि ये ऐसे स्थान हैं जो हम में से प्रत्येक की आंतरिक और कभी-कभी छिपी हुई प्रतिभा को निखारते हैं। वे आज (8 मई, 2022) दहेगांव मौजा, एमआईएचए, नागपुर में भारतीय प्रबंधन संस्थान, नागपुर के स्थायी परिसर के उद्घाटन के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी भी उपस्थित थे।

राष्ट्रपति ने कहा कि पाठ्यक्रम हमें अपने उद्देश्य, महत्वाकांक्षा का आत्मनिरीक्षण करके अपने सपनों को पूरा करने का अवसर देता है।
राष्ट्रपति ने कहा कि हम एक ऐसे युग में जी रहे हैं जहां नवाचार और उद्यमिता को सराहा और प्रोत्साहित किया जाता है। नवाचार और उद्यमिता दोनों में न केवल प्रौद्योगिकी के माध्यम से हमारे जीवन को आसान बनाने की क्षमता है, बल्कि कई लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आईआईएम, नागपुर का इको-सिस्टम छात्रों में नौकरी तलाशने वाले के बजाय नौकरी देने वाले बनने की मानसिकता को बढ़ावा देगा।
राष्ट्रपति को यह जानकर प्रसन्नता हुई कि आईआईएम, नागपुर ने अपने सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप के माध्यम से आईआईएम नागपुर फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (इनफेड) की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि बहुत गर्व की बात है कि इनफेड ने महिला उद्यमियों को महिला स्टार्ट-अप पाठ्यक्रम से स्नातक होने में सक्षम बनाया है और उनमें से छह ने अपने उद्यम भी शुरू किए हैं। इस तरह के पाठ्यक्रम महिला सशक्तिकरण के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करते हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि हमेशा हमारी परंपराओं ने विशेष तौर पर ज्ञान के क्षेत्र में साझा करने पर जोर दिया है। इसलिए, हमने जो ज्ञान अर्जित किया है, उसे साझा करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह आईआईएम अहमदाबाद ने आईआईएम, नागपुर को मेंटरशिप प्रदान की है, उसी तरह हमारे देश के प्रमुख व्यावसायिक स्कूल, चाहे वे तकनीकी, प्रबंधन या मानविकी से जुड़े हों, समान संस्थानों की स्थापना के लिए मेंटरशिप प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि ज्ञान के आदान-प्रदान से ज्ञान का अधिक से अधिक विकास होता है। उन्होंने पुणे, हैदराबाद और सिंगापुर में सैटेलाइट कैंपस की स्थापना की पहल करने के लिए आईआईएम, नागपुर को बधाई दी।
राष्ट्रपति के भाषण के मूलपाठ के लिए यहां क्लिक करें
इस अवसर पर श्री प्रधान ने कहा कि ज्ञान सशक्तिकरण और लोक कल्याण का माध्यम है। जैसा कि देश अमृत महोत्सव मना रहा है, आईआईएम नागपुर के छात्रों को लीक से हटकर सोचने का प्रयास करना चाहिए और जिम्मेदारियों को स्वीकार करने एवं समाज को उत्साहपूर्वक अधिकाधिक लाभान्वित करने की संस्कृति को अपनाना चाहिए। उन्होंने आईआईएम नागपुर को क्षेत्रीय विकास की सुविधा प्रदान करने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के दिशा-निर्देशों के अनुसार, संस्थान को उद्यमिता को बढ़ावा देने एवं भारत को रोजगार सृजित करने वाले राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए नए रास्ते विकसित करने चाहिए।
उन्होंने कहा कि दुनिया भारत की ओर बड़ी उम्मीद की नजर से देख रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आईआईएम नागपुर भारत को एक ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर करेगा जो भारत, उभरती अर्थव्यवस्थाओं और दुनिया को भी नेतृत्व प्रदान करेगी।
Big breaking : CM भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान…खुलेंगे 50 नए स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल…
रायपुर। शैक्षणिक सत्र जून-2022 से खुलेंगे 50 नये स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर की घोषणा। आत्मानन्द अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में एडमिशन के रुझान को देखते हुए मुख्यमंत्री ने लिया निर्णय।
CG व्यापम ने जारी किया आदेश : PPT, BEd सहित 9 परीक्षाओं की तारीखों का कर दिया ऐलान, नहीं लिया जाएगा परीक्षा शुल्क, देखें परीक्षा तिथि और पूरी डिटेल…
रायपुर 19 अप्रैल 2022। व्यापम की तरफ से ली जाने वाली प्रवेश परीक्षा के आवेदन से लेकर परीक्षा तक की पूरी जानकारी आ गई है। व्यवसायिक परीक्षा मंडल की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक B.Ed, डीएलएड, फार्मेसी नर्सिंग, एग्रीकल्चर सहित अन्य प्रवेश परीक्षा के लिए संभावित तारीखों का ऐलान कर दिया गया।
छत्तीसगढ़ बिग ब्रेकिंग : ऑनलाइन होगा इस यूनिवर्सिटी का एग्जाम…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी के एग्जाम जल्द ही ऑनलाइन लिए जाएंगे ।हालांकि इससे पहले यूनिवर्सिटी की तरफ से ऑफलाइन एग्जाम लिए जाने का आदेश जारी किया जा चुका था ।हाल ही में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने यूनिवर्सिटी कैम्पस पहुंचकर इसका विरोध किया था।
अब इस मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐलान किया है कि यूनिवर्सिटी के एग्जाम ऑनलाइन होंगे । बेमेतरा जिले के ताजा में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि छात्रों ने उनसे ऑनलाइन एग्जाम की मांग की थी इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं जल्द ही आदेश जारी हो जाएगा।
कक्षा 9वीं हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय लेटरल एण्ट्री परीक्षा 9 अप्रैल को होगी
कोरिया / जवाहर नवोदय विद्यालय बैकुण्ठपुर के प्राचार्य नागेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 9 अप्रैल 2022 शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9वीं हेतु लेटरल एण्ट्री परीक्षा होगी, जिसमें कुल 591 अभ्यार्थी पंजीकृत हैं। यह परीक्षा पूर्वान्ह 10ः30 बजे से अपरान्ह 01ः45 बजे तक होगी। उन्होनें बताया कि अभ्यार्थी नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी लिंक http://www.
कांकेर – बीते दो दिन पूर्व छात्र से छेड़ छाड़ के आरोप में गिरफ्तार हुए,,,प्राध्यापक को बर्खास्त करने एबीवीपी ने शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
बीते शनिवार छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में कांकेर पीजी कॉलेज के एलएलबी प्राध्यापक नरेंद्र साहू गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद आज एबीवीपी कांकेर ने आज भी प्राध्यापक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है एबीवीपी कार्यार्ताओ ने कहा की एलएलबी प्राध्यापक नरेन्द्र साहू पर 2017 में पदस्थापना के बाद से ही छात्राओं को प्रेक्टिकल नंबर के बहाने रूम पर बुलाना एवं उनसे अनैतिक कार्य करने की शिकायत एवं छात्रों से परीक्षा में अच्छे नम्बर देने के लालच में पैसे शराब एवं पार्टी के काल की जानकारी कई बार संगठनों के संज्ञान में आयी है । परन्तु महाविद्यालय प्रशासन के संज्ञान में होने पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई हाल में ही बुधवार को प्राध्यापक असंवैधानिक कृत्य की घटना के पता चलने के बाद नरेन्द्र साहू पर कड़ी कार्यवाही की मांग एवं उसे महाविद्यालय से हटाने तथा पद से बरखास्त कर उस पर कानूनी कार्यवाही हो तथा यौन शोषण की धाराओं का भी उस पर आपराधिक मानसिकता से ग्रषित प्रोफेसर पर कार्यवाही जाय ताकि इस प्रकार की शर्मनाक घटना दोबारा किसी भी महाविद्यालय संस्थान में ना हो उस पर तत्काल प्रभाव से कठोर कार्यवाही भी हो । साथ छात्राओं की सुरक्षा के लिए महिला सुरक्षा सेल तथा महिला पुलिस की उचित व्यवस्था कैंपस में हो जिससे छात्राएं सुरक्षित रूप से महाविद्यालय में अध्ययन कर सकें । उक्त कार्यवाही तथा मांगों को तीन दिनों के भीतर तत्काल व्यवस्था नहीं कि गई तो विद्यार्थी परिषद् उम्र आन्दोलन करने की चेतावनी दी है
Breaking: छात्र-छात्रओ के लिए बड़ी खबर...
बिलासपुर/ स्कूल शिक्षा विभाग से छात्र छात्राओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है जिसमे नगर विधायक के प्रयास से अब शासकीय और अर्धशकीय शालाओं की स्थानीय परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी।जिसका पहला आदेश बिलासपुर जेडी कार्यालय से जारी हो गया है।
आपको बाता दें कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए इस साल भी अधिकांश पढ़ाई ऑनलाइन क्लास के माध्यम से आयोजित हुई है पर अचानक ऑफलाइन परीक्षा लेने की बात कही जाने लगी, जिसे देखते हुए पालको और छात्र छात्राओं ने इसका लगातार विरोध् किया, साथ हि इसकी शिकायत नगर विधायक शैलेश् पंडे से भी की गई, जिस पर संज्ञान लेते हुए वे विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र के माध्यम ऑनलाइन परीक्षा लेने अग्रह किया, जिसके बाद स्थानीय कार्यालय ने राजधानी के उच्च कार्यालय से इस संबंध में मार्गदर्शन मांगा था,वही अब डीपीआई के दिशा निर्देश अनुसार स्थानीय व्यवस्था एवं कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए समस्त स्थानीय परीक्षाएं ऑनलाइन संचालित होंगी, इस संबंध में बिलासपुर शिक्षा संभाग के संयुक्त संचालक ने आदेश जारी कर दिया है।

जिले के राजकीय, निजी विश्वविद्यालय, शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की भौतिक उपस्थिति तत्काल प्रभाव से प्रतिबधिंत, समस्त कक्षाओं का संचालन ऑनलाईन पद्वति से करने के निर्देश
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ के प्रभाारी प्राचार्य दायित्व से पृथक
कोरिया 05 जनवरी 2022/ कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्याम धावड़े ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ के ई संवर्ग व्याख्याता एवं प्रभारी प्राचार्य श्री शिव कुमार शुक्ला के विरुद्ध प्राप्त शिकायत के संबंध में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़ से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर उन्हें प्राचार्य के दायित्व से पृथक कर दिया है।
उन्होंने संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता श्री सतेन्द्र कुमार सिंह को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ के प्राचार्य के समस्त दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।
शासकीय प्राथमिक स्कूल का गिरा पंखा, बाल-बाल बचे बच्चे सहमा शिक्षक!
तहसील साहू संघ बसना के पांचों परिक्षेत्र में कर्मा माता मंदिर निर्माण समिति के यूवा हुए विजयी,हर्ष
संकुल श्रोत केंद्र लोहारडीह में पढई तुंहर दुआर 2.0 के अंतर्गत संकुल स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
रिपोर्ट - लोकनाथ खूंटे
संकुल श्रोत केंद्र लोहारडीह में पढई तुंहर दुआर 2.0 के अंतर्गत संकुल स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम माँ सारदा के छाया चित्र में दीप प्रज्वलित संकुल प्रभारी सम्मानिया नेहा सिंह जी के द्वारा कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया गया।जिसमे संकुल के सभी विद्यालय के बच्चो ने भाग लिया।
कलेक्टर धावड़े ने दिए कड़े निर्देश, जशपुर जिले के छात्रावास में हुई घटित अप्रिय घटना पर जिले के समस्त छात्रावासों के निरीक्षण के निर्देश, छात्रावासों की सतत मॉनिटरिंग, सीसीटीवी कैमरे रहें 24 घण्टे चालू, असामाजिक गतिविधियों की शिकायत मिलने पर होगी कड़ी कार्यवाही
कोरिया - कलेक्टर श्याम धावड़े ने जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संपन्न साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में जशपुर जिले में हुई अप्रिय घटना पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा दिये गए निर्देशों का उल्लेख करते हुए सख्त रुख अपनाते हुए जिले में संचालित कन्या आश्रमोंए छात्रावासों में कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल या छात्रावास परिसर में किसी तरह की असामाजिक गतिविधि या अनाधिकृत प्रवेश की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने महिला अधिकारियों की टीम बनाकर छात्रावासों के निरीक्षण के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने नोडल अधिकारियों को भी निरीक्षण के दौरान आगन्तुक पंजी के संधारण और सीसीटीवी कैमरे के एक्टिव संचालन का अवलोकन अनिवार्य रूप से करने को कहा। उन्होंने कहा कि कन्या छात्रावास विशेषकर कस्तूरबा आश्रम में सुरक्षा के लिए महिला गार्ड की ड्यूटी लगाई जाए। कलेक्टर ने 20 प्रतिशत अधीक्षक.अधीक्षिका की उनकी कार्यशैली के अनुरूप पदस्थापना में बदलाव के जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं।
31 अक्टूबर तक कोरिया नीर दुरुस्त कर सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश -
कलेक्टर ने बैठक में 31 अक्टूबर तक जिले के सभी कोरिया नीर को दुरुस्त कर सुचारू संचालन के निर्देश नगरीय निकायों को दिए। बीते सप्ताह में हुई लोक निर्माण विभागए जल संसाधनए कृषिए स्वास्थ्य विभाग की बैठकों में दिये गए निर्देशों पर फॉलोअप लेते हुए आवश्यक दिशा.निर्देश दिए। उन्होंने विविध निर्माण कार्यों में स्कूलों को प्राथमिकता देते हुए समय सीमा में जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सिंचाई क्षमता में वृद्धि हेतु गेज एवं झुमका सहित 94 लघु परियोजनाओं में आवश्यक सुधार शीघ्र करने कहा।
01 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस-
कलेक्टर ने बैठक में कहा कि 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुजुर्गों का सम्मान किया जाए। उन्होंने कहा कि बुढ़ापा बचपन का पुनरागमन होता हैए उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन हो तथा कार्यक्रम स्थल पर उनके स्वास्थ्य परीक्षण की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने सीएमएचओ को निर्देश दिए।
02 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा-
02 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा आयोजित की जायेगी। जिसमें वनाधिकार पट्टाए जाति प्रमाण पत्रए किसान क्रेडिट कार्डए तिरंगा पट्टा राजस्व अभिलेख में दर्ज कराने सहित विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा व अनुमोदन किया जाएगा।
अक्टूबर माह में होगा मेगा कैम्प, निरस्त वनाधिकार पट्टा की सुनवाई, जाति प्रमाण पत्र, केसीसी जारी करने सहित विविध आवेदन लिए जाएंगे-
बैठक में कलेक्टर श्री धावड़े ने बताया कि अक्टूबर माह में जिले के सभी विकासखंडों में मेगा कैम्प किया जाएगा। कैम्प के माध्यम से पूर्व में निरस्त वनाधिकार पट्टा के प्रकरणों पर सुनवाई की जायेगी एवं नए आवेदन भी लिए जाएंगे। जिले में पूर्व में जारी तिरंगा पट्टा के प्रकरणों का भी निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जाति प्रमाण पत्र केसीसीए नए आवेदनों एवं विविध प्रकरणों जैसे पेंशनए राशनकार्ड अन्य के लिए अलग.अलग स्टॉल लगाए जाएंए साथ ही टीकाकरण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।
बैठक में श्री धावड़े ने बारदाना संग्रहणए टीकाकरण प्रगतिए केसीसी वितरणए जाति प्रमाणपत्रए ऋण पुस्तिका वितरणए गोधन न्याय योजनाए जलजीवन मिशनए कोरिया नीरए वाटर एटीएम से सम्बंधित जानकारी ली गई।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती में इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़े जाने की अनिवार्यता को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सवाल खड़े किए
ब्यरो रिपोर्ट जशपुर- नितीश कुमार
ग्रामीण सेवा सहकारी समिति सपोस अन्तर्गत 10 ग्रामो के सदस्यों के समक्ष संपन्न हुआ
किसान समिति गठित दिनांक5,9,2021 को ग्रामीण सेवा सहकारी समिति सपोस अन्तर्गत 10 ग्रामो के किसान,प्रतिनिधि, सरपंच, जनपद सदस्य सहकार समितिके अध्यक्ष , सदस्यों के उपस्थिति विद्यालय परिसर सपोस में सभा सम्पन्न हुआ जिसमें सर्व सम्मति से किसान समिति के संचालन हेतु पदाधिकारी चयनित किया गया।

संरक्षक-श्री कृष्णकुमार साहू,श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर। अध्यक्ष-श्री हरिचरण प्रधान, उपाध्यक्ष-श्रीजेल सिंग बरिहा, सचिव-महंत श्री प्यारेलाल कोसरिया, कोषाध्यक्ष-श्री किशोरचंद बघेल, सहसचिव-श्री दुर्योधन साहू,कार्यकारणी सदस्य-1,श्री गणेश ठाकुर गबोद,2 ,अश्विनी कुमार विशाल सपोस 3,श्री मधुसूदन बारीक चारभाठा,4,श्री घसिया राम यादव ब्लडीडीह 5,श्री सत्यप्रकाश यादव मेमरा 6,श्री प्रदीप कुमार साहू अंसुला 7,श्री मनबोध साहू पाटन दादर 8,श्री सोनू साहू कुरमादिह,9श्री तीर्थराज कैवर्त भोकलूडीह 10,श्रीबंशी लाल राणा लोहरकोट। किसान प्रतिनिधि *-श्री राधेश्याम यादव, श्री मोतीराम ध्रुव, सपोस, श्री त्रिलोक सिंह ठाकुर, श्री मंगलूराम बीसी गबोद, श्री रुक्मण डड़सेना ब्लडीडीह,श्री प्यारेलाल पटेल,मधु भोई कुर्मादिह, श्री जदगीश नेताम अंसुला, श्री नरेश साहू श्री विरंचि साहू पाटन दादर, श्री निरंजन यादव चारभाठा, श्री लोकनाथ खूंटे लोहरकोट,श्री छिर सागर साहू,श्री देवचरन साहू भोकलूडीह, श्रीभगत राम यादव श्री उपेंद्र बाग मेमरा ,पदेन सदस्य-**श्रीमती बबिता बघेलसरपंच सपोस, श्री पुरुषोत्तम गृतलहरे,जनपद सदस्य,श्री नरोत्तम साहू अध्यक्ष सहकारी समिति, श्री चन्द्रपाल दीवान,श्री धुबई साहू,जनपद प्रतिनिधि, श्री महेश सिन्हा ,श्री श्रीमती गीतांजली साहू सरपंच अंसुला, श्री उत्तम पटेल,श्रीमती राधिका निषाद,श्री मोहन बरिहा सरपंच पाटन दादर, श्रीमती यशोदा बाई, श्री संतोष तांडी, सरपंच चारभाठा, श्री धिर कुमारप्रधान,श्री फगनू यदु,श्री प्रदीप कुमार प्रधान, श्री छिरसागर साहू,श्री फागुलाल साहू सरपंच भोकलूडीह, श्री निर्मल यादव सरपंच मेमरा। सभा मे श्री दी एम यादव, श्री कीर्तन कोसरिया पूर्व जनपद सदस्य, रतन बूढेक ,परमानंद यादव, किशोर यादव, रविशंकर बंजारा, श्री नरेश डड़सेना, श्री पन्थ राम चौहान, एवम अनेकगणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सहकारीसमितिसपोस के समस्त पंजीकृत लगभग 1700 किसान भाई सभी सदस्य होंगे।समिति में सर्व सम्मति से नियमावाली तैयार कर निर्णय पारित किया गया।किसानों के वीभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया।सभा को मुख्य रूप से नवनियुक्त अध्यक्ष श्री हरिचरण प्रधान ने संबोधित करते किसानो के समस्याओं के निदान हेतु सब के सहयोग से हर सम्भव प्रयास करने व किसान परिवार के दुख सुख सहभागिता निभाने की बात कही ।तथा समस्याओं को लेकर प्रतिनिधि मंडल के साथ बहूत जल्द माननीय मुख्यमंत्री जी से रायपुर चर्चा करने की रूप रेखा बारे अवगत कराया शिक्षक दिवस पर शिक्षक को शुभकामनाएं प्रेषित करते गुरू जनो को याद करते सर्व पल्लीडॉ राधाकृष्णन जी पूर्व राष्ट्रपतिके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया मा सरस्वती के पूजा कर उपस्थित जन समुदाय ने नमन किया।सभा जय जवान ,जय किसान भारत माता की जय के नारों निरंतर गुंजायमान होता रहा श्री किशोरचंद बघेल ने आये समस्त किसान भाइयों, जन प्रतिनिधि किसान प्रतिनिधि के प्रति ग्राम की ओर से आभार प्रकट किया।सभा का सचालन पी एल कोसरिया ने किया।
तक्षशिला एजुकेशन सेंटर सिमगा में कौसल विकाश प्रमाण पत्र वितरण और शिक्षक दिवश का आयोजन किया गया
रिपोर्टर - चन्द्रप्रकाश टोन्डे सिमगा

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय महलपारा कक्षा 6वी एवं 9वी में प्रवेश हेतु आवेदन 5 अगस्त तक आमंत्रित
कोरिया -स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय महलपारा, बैकुण्ठपुर के प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 6वी एवं कक्षा 9वी के एक-एक रिक्त सीट में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किये गया है। उन्होनें बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 02 अगस्त से 05 अगस्त 2021 तक कार्यालयीन समय में निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुूत कर सकते है। प्रवेश हेतु अंग्रेजी माध्यम से पढ़कर आने वालें बच्चों तथा पूर्व कक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रवेश में प्राथमिकता प्रदान की जायेगी। अधिक जानकारी के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय महलपारा, बैकुण्ठपुर से सम्पर्क किया जा सकता है।
शिक्षकों के 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किए जाने की सहमति
शिक्षकों के 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किए जाने की सहमति
शासकीय और निजी स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं 2 अगस्त से संचालित होंगी
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय छात्र परिषद ने की विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन कराने की मांग*












