CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

शिक्षा

शिक्षकों के 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किए जाने की सहमति

शिक्षकों के 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किए जाने की सहमति

Sawankumar 01-Aug-2021 160

शिक्षकों के 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्ति आदेश जारी किए जाने की सहमति

राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों की 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नियुक्ति आदेश
जारी किए जाने की सहमति प्रदान कर दी है। यह सहमति वित्त विभाग से प्राप्त सहमति के आधार पर दी गई है। आज यहां
मंत्रालय से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय को जारी आदेश में कहा गया है कि नियुक्ति आदेश व्यक्तिगत जारी
किए जाएं, नियुक्ति आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया जाए कि प्रोबेशन अवधि तथा प्रोबेशन अवधि में देय वेतन वित्त विभाग के
निर्देश अनुसार होगा।
continue reading
शासकीय और निजी स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं 2 अगस्त से संचालित होंगी

शासकीय और निजी स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं 2 अगस्त से संचालित होंगी

Sawankumar 31-Jul-2021 105
शासकीय और निजी स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं 2 अगस्त से संचालित होंगी

छठवीं, सातवीं, नौंवीं और ग्यारहवीं की कक्षाएं संचालित नहीं होंगी

  रायपुर, 30 जुलाई 2021/राज्य शासन के आदेशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी शासकीय और निजी स्कूलों में 10वीं और 12वीं की कक्षाएं सोमवार 2 अगस्त से संचालित होना प्रारंभ हो जाएगा। इसी प्रकार कक्षा 6वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं को छोड़कर शेष सभी कक्षाएं अर्थात् कक्षा पहली से लेकर 5वीं और 8वीं की कक्षाएं भी 2 अगस्त से संचालित होंगी। यह सभी कक्षाएं उन जिलों में प्रारंभ की जा रही है, जहां कोरोना पॉजिटिविटी दर पिछले 7 दिनों में एक प्रतिशत तक हो। 

राज्य शासन के निर्णय अनुसार सभी प्रायमरी स्कूलों में कक्षा पहली से लेकर 5वीं तक तथा मीडिल स्कूल में कक्षा 8वीं के संचालन के पूर्व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संबंधित ग्राम पंचायत और स्कूल की पालन समिति की अनुशंसा आवश्यक होगी। शहरी क्षेत्रों के लिए संबंधित वार्ड पार्षद और स्कूल की पालन समितियों की अनुशंसा जरूरी है। हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों में 10वीं और 12वीं की कक्षाएं संचालित करने के लिए ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय के प्रतिनिधियों सहित पालन समिति की अनुशंसा की आवश्यकता नहीं होगी। 

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव और आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बताया कि राज्य शासन के निर्णय अनुसार वर्तमान में 6वीं, 7वीं, 9वीं और 11वीं की ऑफलाईन कक्षाएं प्रारंभ नहीं की जा रही हैं। भविष्य में इन कक्षाओं को संचालित करने का निर्णय राज्य शासन द्वारा जिलों में कोरोना पॉजिटिविटी दर में निरंतर संभावित गिरावट और उसके प्रसार के सम्यक आंकलन पश्चात् यथा समय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में इन ऑफलाईन (प्रत्यक्ष रूप से संचालित) कक्षाओं के अलावा सभी स्तर की ऑनलाईन कक्षाएं पूर्व की भांति संचालित होती रहेंगी।
continue reading
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय छात्र परिषद ने की विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन कराने की मांग*

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय छात्र परिषद ने की विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन कराने की मांग*

Sawankumar 29-Jul-2021 161
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में नवीन कुलपति के नियुक्त होने के तत्पश्चात ही छात्र परिषद ने छात्र हितों के लिए काम करना शुरू कर दिया है इस संदर्भ में विश्वविद्यालय छात्र परिषद ने वर्तमान सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन VET  कराने की मांग की है गौरतलब है कि पिछले सत्र में करोना कॉल दौरान प्रवेश परीक्षा नहीं कराई गई थी एवं विश्वविद्यालय में प्रवेश करने के लिए अंतिम परीक्षा को मापदंड रखा गया था जिसमें स्नातक के लिए 12वीं की परीक्षा एवं स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए स्नातक की परीक्षा परिणाम को मापदंड रखा गया था परंतु छात्र परिषद में यह मांग की है कि वर्तमान समय में कोरोनावायरस में अभी स्थिरता है एवं विश्वविद्यालय के पास पर्याप्त संसाधन है जिससे ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की जाती है अतः छात्र परिषद में इसकी मांग की ll
 

 
 
 
छात्र परिषद के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने बताया की*
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में सभी छात्र छात्राओं को चाहे वह देश के हो या प्रदेश के सभी को प्रवेश लेने का सामान्य अवसर मिल सके इसलिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की मांग माननीय कुलपति महोदय जी से मुलाकात कर की है ll

सचिन गुप्ता अध्यक्ष छात्र परिषद
continue reading
 फिजिकल एवं रिटर्न एग्जाम का दिया जाएगा निशुल्क कोचिंग/प्रशिक्षण

फिजिकल एवं रिटर्न एग्जाम का दिया जाएगा निशुल्क कोचिंग/प्रशिक्षण

Sawankumar 26-Jul-2021 110
रिपोर्टर -  प्रहलाद साहू


कबीरधाम पुलिस के द्वारा आम असहाय वनांचल के निर्धन छात्र छात्राओं एवं जिले के उन बेरोजगार अभ्यर्थिय जो पुलिस भर्ती, आर्मी भर्ती, बी.एस.एफ. एवं अन्य फोर्स में भर्ती होने की इच्छा रखते हैं। 

बता दें कि  :- ऐसे अभ्यर्थियों को पूर्णता शारीरिक प्रशिक्षण एवं लिखित परीक्षा का निशुल्क तैयारी हेतु प्रशिक्षण देकर फोर्स विभाग में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित कर देश सेवा में अपनी अहम भूमिका निभाने कबीरधाम जिले में पुलिस के द्वारा फोर्स अकैडमी कोचिंग क्लास के माध्यम से विगत कई वर्षों से छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण दीया जा रहा है।
कोविड-19 कोरोनावायरस महामारी संक्रमण के दौर में शासन प्रशासन के गाइडलाइन के अनुसार महामारी की रोकथाम हेतु बंद किया गया था। जिसका फिर से नए गाइडलाइन के अनुसार पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में ओपनिंग किया गया है।
continue reading
वीरेंद्र नगर स्कूल में बच्चों को पुस्तक वितरण किया गया

वीरेंद्र नगर स्कूल में बच्चों को पुस्तक वितरण किया गया

Sawankumar 22-Jul-2021 117

रिपोर्ट- प्रहलाद साहू

सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत आने वाला ग्राम वीरेंद्र नगर प्राथमिक साला में सोशल डिस्टेंट का पालन करते हुए पुस्तक वितरण किया गया पुस्तक लेकर बच्चों में पढ़ने की ललक वह खुशियां देखने को मिली एवं बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बच्चों में दूरी बनाकर मोहल्ला क्लास भी लगाया जाता है पुस्तक वितरण के मौके पर सरपंच रोमन साहू. स्कूल अध्यक्ष प्रहलाद साहू. सचिव मन्नू राम मरकाम. कंप्यूटर ऑपरेटर कोमल पटेल. प्रधान पाठक तिलक बघेल. शिक्षक मूलचंद बोहरा. सहित सभी स्टाफ मौजूद रहे

continue reading
एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह, सोनहत एवं जमथान में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का परिणाम घोषित

एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह, सोनहत एवं जमथान में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का परिणाम घोषित

Sawankumar 19-Jul-2021 177

 कोरिया - सहायक आयुक्त एवं सदस्य सचिव, जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति ने बताया कि वर्ष 2021-22 में एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह, विकासखण्ड खड़गवां, सोनहत एवं जमथान (भरतपुर) में कक्षा 6वीं में विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु निर्धारित परीक्षा केन्द्र शासकीय आदर्श रामानुज उ0मा0वि0 बैकुण्ठपुर में 15 जुलाई 2021 को आयोजित चयन परीक्षा का परिणाम घोषित किया कर दिया गया है। घोषित परीक्षा परिणाम का अवलोकन कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरिया के सूचना पटल में किया जा सकता है। इस संबंध में यदि किसी को कोई आपत्ति हो तो 22 जुलाई 2021 तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोरिया में कार्यालयीय समय में उपस्थित होकर दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है।

continue reading
नीट (यूजी) 2021 का आयोजन 12 सितंबर, 2021 को कोविड-19 प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन के साथ होगा  आवेदन प्रक्रिया कल शाम 5 बजे से शुरू होगी

नीट (यूजी) 2021 का आयोजन 12 सितंबर, 2021 को कोविड-19 प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन के साथ होगा आवेदन प्रक्रिया कल शाम 5 बजे से शुरू होगी

12-Jul-2021 100

 कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए देश भर में नीट (यूजी) का आयोजन 12 सितंबर, 2021 को किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया कल शाम 5 बजे से एनटीए की वेबसाइट (वेबसाइटों) के माध्यम से शुरू होगी।

इससे पहले परीक्षा के लिए 1 अगस्त, 2021 की तारीख निर्धारित की गई थी। सामाजिक दूरी के मानदंडों को सुनिश्चित करने के लिए, परीक्षा केंद्र वाले शहरों की संख्या 155 से बढ़ाकर 198 कर दी गई है। वहीं परीक्षा केंद्रों की संख्या भी 2020 में बनाई गई 3862 केंद्रों से और बढ़ाई जाएगी।

कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्र में सभी उम्मीदवारों को फेस मास्क प्रदान किया जाएगा। प्रवेश और निकास के दौरान चरणबद्ध टाइम स्लॉट, संपर्क रहित पंजीकरण, पर्याप्त स्वच्छता, सामाजिक दूरी के साथ बैठने आदि को भी सुनिश्चित किया जाएगा। सामान्य स्थानों के अलावा, परीक्षा से पहले और इसके बाद सभी फर्नीचर व फिक्स्चर्स और सीटों को सैनिटाइज किया जाएगा। परीक्षा कक्ष/हॉल में पर्याप्त हवा आने व जाने के लिए खुली खिड़कियां और पंखे होंगे।

continue reading
 नए शैक्षणिक सत्र हेतु झारपारा मोहल्ला क्लास का पुनः शुभारम्भ सरपंच भागवत पैकरा के कर कमलों से हुआ

नए शैक्षणिक सत्र हेतु झारपारा मोहल्ला क्लास का पुनः शुभारम्भ सरपंच भागवत पैकरा के कर कमलों से हुआ

Sawankumar 06-Jul-2021 219
सूरजपुर :- विगत वर्ष की भांति इस नए शैक्षणिक सत्र हेतु शासकीय प्राथमिक शाला झारपारा (पम्पापुर) के विद्यार्थियों के लिए मोहल्ला क्लास का पुनः विधिवत शुभारंभ ग्राम पंचायत पम्पापुर के सरपंच भागवत कुमार पैकरा के मुख्य आतिथ्य और संकुल केन्द्र सोनपुर के संकुल शैक्षिक समन्वयक मोहरसाय राम शास्त्री के अध्यक्षता में सरस्वती माता की पूजा अर्चना और फीता काटकर किया गया। सरपंच ने बच्चों को तिलक लगाकर शाला प्रवेश उत्सव के रूप में मोहल्ला क्लास में स्वागत किया। विदित है कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोरोना महामारी के कारण बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर बच्चों के लिए विद्यालय पूरी तरह से बंद है । स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा से दूर होते जा रहे बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के तहत् ऑनलाइन,ऑफलाइन कक्षाएं एवं अन्य नवाचारों को संचालित करने के निर्देश दिए है । प्रदेश में पिछले शिक्षा सत्र में ऑनलाइन क्लास में कनेक्टिविटी व आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में एंड्रॉयड मोबाइल की समस्या को देखते हुए ऑफलाइन क्लास के तहत् मोहल्ला क्लास ज्यादा कारगर सिद्ध हुई थी। मोहल्ला क्लास के व्यवस्थापक गौतम शर्मा ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए कोविड - 19 के गाईडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग में प्रत्येक गांव - मोहल्ला में कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया है, पिछले वर्ष यह स्वैच्छिक था लेकिन इस बार इसके लिए स्पष्ट आदेश आया है। मोहल्ला क्लास में बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक शाला स्तर पर  एक कैलेंडर तैयार करेंगे और उसी की सहायता से बच्चों को पढ़ाएंगे। इस कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए सरपंच भागवत कुमार पैकरा ने कहा कि कोरोना काल में मोहल्ला क्लास बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की अच्छी मुहिम है। इसके संचालन के लिए उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला झारपारा (पम्पापुर) के प्रधानपाठक गौतम शर्मा और पूरे विद्यालयीन स्टॉफ को बधाई और शुभकामनाएं दीं। संकुल शैक्षिक समन्वयक मोहरसाय राम शास्त्री ने अपने उद्बोधन में मोहल्ला क्लास चलाने के लिए विद्यालय के समस्त स्टाफ को प्रोत्साहित किया व अभिभावकों को प्रेरित किया कि वे अपने - अपने बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर मोहल्ला क्लास में पढ़ने के लिए भेजें, जिससे बच्चे शिक्षा से जुड़े रहें। बच्चों की पूरी उपस्थिति मोहल्ला कक्षाओं के आयोजन को पूर्ण सार्थक बनाती है । इस अवसर पर सरपंच भागवत कुमार पैकरा, संकुल शैक्षिक समन्वयक मोहरसाय राम शास्त्री,प्रधानपाठक गौतम शर्मा, शिक्षक राजेन्द्र जायसवाल, श्रीमती अनिता पैकरा, ग्राम पंचायत सचिव देवनाथ सिंह, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, पालक और मोहल्ला क्लास के बच्चे उपस्थित रहे।
continue reading
सूरजपुर - शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सूरजपुर के लिए पात्र अपात्र सूची जारी   10 जून तक कर सकते है दावा आपत्ति

सूरजपुर - शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सूरजपुर के लिए पात्र अपात्र सूची जारी 10 जून तक कर सकते है दावा आपत्ति

Sawankumar 04-Jun-2021 115
रिपोर्टर- सुमन्त साहू
सूरजपुर - जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सूरजपुर छ.ग. द्वारा जिले में संचालित अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिये विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। जिसमें व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक एवं प्रधानपाठकों के आवेदन पत्रों का परीक्षण कर पात्र, अप्राप्त सूची जारी की जा रही है। 
संबंधित अभ्यर्थियों द्वारा दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 10 जून 2021 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक दावा आपत्ति जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सूरजपुर के ई-मेल  ेंहमेण्ेनतंरचनत/हउंपसण्बवउ पर प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा आपत्ति प्रकरणों पर विचार नहीं किया जायेगा। पात्र, अपात्र की सूची जिले के वेबसाईड ूूूण्ेनतंरचनतण्दपबण्पद  में देखा जा सकता है। 
continue reading
मेडिकल काॅलेज अस्पताल में म्यूकोरमाइकोसिस वार्ड तैयार

मेडिकल काॅलेज अस्पताल में म्यूकोरमाइकोसिस वार्ड तैयार

Sawankumar 31-May-2021 80

 

     अम्बिकापुर - वर्तमान में म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के संक्रमण को देखते हुए मेडिकल काॅलेज अस्पताल में पृथक से 20 बिस्तरीय वार्ड अस्पताल प्रबध्ंान द्वारा तैयार कर लिया गया है। इस वार्ड में बलरामपुर जिले के 60 वर्षीय पुरूष मरीज भर्ती है जिसे शासन के निर्देशानुसार एम्फोटेरेसिन बी इजेंक्शन दिया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा इलाज से संबंधित तैयारी की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि सरगुजा संभाग में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों के ईलाज के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल में 20 बिस्तरीय वार्ड तैयार किया गया है।

continue reading
कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी, प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं 01 जून 2021 से की जायेंगी वितरित कोविड-19 परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया निर्णय

कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी, प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं 01 जून 2021 से की जायेंगी वितरित कोविड-19 परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया निर्णय

Sawankumar 25-May-2021 88

 कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी,
प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं 01 जून 2021 से की जायेंगी वितरित
कोविड-19 परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया निर्णय  


      कोरिया 24 मई 2021/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकेण्ड्री परीक्षा वर्ष 2020-21 की परीक्षा कोविड-19 परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत परीक्षार्थियों को निर्धारित केन्द्रों से उनके द्वारा चुने गये विषयों के प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं दिनांक 01 जून 2021 से दिनांक 05 जून 2021 तक वितरित की जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव श्री व्ही. के. गोयल द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
       आदेश अनुसार परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के पश्चात उत्तर लिखकर 05 दिन की समय-सीमा में अपने निर्धारित केन्द्र में जमा करेंगे अर्थात् जो छात्र 01 जून 2021 को प्रश्न-पत्र और उत्तर पुस्तिका प्राप्त करता है उसके द्वारा 06 जून 2021 को उत्तर पुस्तिका जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय पर उत्तर पुस्तिका जमा नहीं करने पर छात्र को अनुपस्थित माना जाएगा। उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने और जमा करने के लिये अवकाश के दिनों में भी परीक्षा केन्द्र कार्यालयीन समय तक खुले रहेंगे। परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिकाएं स्वयं के द्वारा लिखेगा। उत्तर पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ पर छात्र को समस्त जानकारी यथा रोल नं. विषय, विषय कोड, हस्ताक्षर, दिनांक अंकित करना अनिवार्य है। उत्तर पुस्तिकाएं जमा करते समय छात्र को उपस्थित पत्रक में हस्ताक्षर करना होगा। छात्र के द्वारा जितनी उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त की जाएंगी, सभी उत्तर पुस्तिकाएं केन्द्र में जमा करना होगा। यदि किसी उत्तर पुस्तिका का उपयोग नहीं किया गया है तो कोरी उत्तर पुस्तिका जमा करना होगा। परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका निर्धारित परीक्षा केन्द्र में कार्यालयीन समय में स्वयं जमा करेंगे। डाक या पोस्ट से भेजे जाने पर उत्तर पुस्तिकाएं स्वीकार नही की जाएगी। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र से प्रश्न-पत्र एवं उत्तर पुस्तिका ले जाते समय एवं जमा करते समय अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर आयेंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे।

 

continue reading
स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रावीण्य सूची में शामिल छात्र-छात्राओं से चर्चा कर दी बधाई कलेक्टर श्री राठौर ने जिले की तीन मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर किया सम्मानित

स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रावीण्य सूची में शामिल छात्र-छात्राओं से चर्चा कर दी बधाई कलेक्टर श्री राठौर ने जिले की तीन मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर किया सम्मानित

23-May-2021 50

 स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रावीण्य सूची में शामिल छात्र-छात्राओं से चर्चा कर दी बधाई
कलेक्टर श्री राठौर ने जिले की तीन मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर किया सम्मानित


      कोरिया 23 मई 2021/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘‘स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना’’ अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा शैक्षणिक वर्ष 2018-19 एवं 2019-20 के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र को प्रत्येक छात्रों को 1 लाख 50 हजार रूपये राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों से वर्चुअली रूबरू होकर उनका हालचाल जाना और उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को बेहतर भविष्य हेतु बधाई प्रेषित करते कहा कि छत्तीसगढ़ में विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
कलेक्टर श्री एसएन राठौर ने वर्ष 2019 और 2020 में प्रावीण्य सूची में जगह बनाने वाली जिले की 03 छात्राओं का पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया। वर्ष 2020 में बारहवीं बोर्ड में ललित कला संकाय से प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कु. कहकशाँ बक्स, शा. टी. डब्ल्यू. डी. कन्या उ. मा. वि. मनेन्द्रगढ़ को कलेक्टर श्री राठौर ने स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही कोरिया जिले में वर्ष 2019 के दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में 9वां स्थान प्राप्त करने वाली कु. मंध्या सिंह, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, डोमनहिल, वर्ष 2020 में दसवीं बोर्ड में प्रावीण्य सूची में 10वां स्थान प्राप्त करने वाली कु. सुष्मिता पाल, श्री वाय. पी. शास्त्री उ. मा. विद्यालय खोंगापानी, को भी प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया। उक्त योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को डेढ़-डेढ़ लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि सीधे इनके बैंक खाते में अंतरित की जाएगी।

कलेक्टर ने किया छात्राओं का अनोखा प्रोत्साहन, दिया शासकीय गाड़ी में बैठने का मौका, बच्चियां बोली - सपने के सच होने जैसा अनुभव


       कलेक्टर श्री राठौर ने तीनों छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की तथा उन्हें अनोखे तरीके से प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्राओं को शासकीय गाड़ी की सवारी करने का मौका दिया। छात्राओं ने भी हाथ हिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि यह सपने के सच होने जैसा अनुभव है। छात्राओं के परिजनों एवं शिक्षकों ने भी इसपर खुशी जताते हुए बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना की। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय गुप्ता, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा मिशन श्री अजय गुप्ता, शिक्षक गण एवं छात्राओं के परिजन उपस्थित रहे।

continue reading
हाई स्कूल परीक्षा परिणाम: स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाईन जारी मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री ने सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

हाई स्कूल परीक्षा परिणाम: स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाईन जारी मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री ने सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

19-May-2021 40

 हाई स्कूल परीक्षा परिणाम: स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाईन जारी*

 
मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री ने सफल विद्यार्थियों को दी बधाई
 
इस वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित*
 
इस परीक्षा में पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन का प्रावधान नहीं
 
परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट परीक्षार्थी को आगामी परीक्षा में श्रेणी सुधार के लिए शामिल होने की पात्रता
 
 
 
     रायपुर, 19 मई 2021/स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाई स्कूल की मुख्य परीक्षा 2021 का परीक्षा परिणाम वीडियो कॉन्फ्रंेसिंग के माध्यम से ऑनलाईन जारी किया। परीक्षा में पंजीकृत 4 लाख 67 हजार 261 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 6 हजार 168 परीक्षार्थियों के परीक्षा फार्म अपात्र होने के कारण निरस्त किए गए। शेष 4 लाख 61 हजार 093 पात्र परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इनमें 2 लाख 24 हजार 112 बालक और 2 लाख 31 हजार 999 बालिकाओं के परीक्षा परिणाम शामिल हैं। सभी परीक्षार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण किए गए, परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अध्यक्ष डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव प्रोफेसर व्ही.के.गोयल सहित मण्डल के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे। 
इस वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण 10वीं की परीक्षा निरस्त करते हुए आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। जो परीक्षार्थी आंतरिक मूल्यांकन में सम्मलित नहीं हुए उन्हें न्यूनतम उत्तीर्ण अंक देकर परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हो गए हैं। 
उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 4 लाख 46 हजार 393 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। जो कुल घोषित परिणाम का 96.81 प्रतिशत है। द्वितीय श्रेणी में 9 हजार 24 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जो कुल शामिल परीक्षार्थियों का 1.96 प्रतिशत और तृतीय श्रेणी में 5 हजार 676 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जो कुल शामिल परीक्षार्थियों का 1.23 प्रतिशत है।
प्रथम श्रेणी में 95.66 प्रतिशत, द्वितीय श्रेणी में 2.65 प्रतिशत, तृतीय श्रेणी में 1.68 प्रतिशत बालक परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसी प्रकार प्रथम श्रेणी में 97.90 प्रतिशत, द्वितीय श्रेणी में 1.30 प्रतिशत तथा तृतीय श्रेणी में 0.80 प्रतिशत बालिकाएं उत्तीर्ण हुए हैं। 
इस वर्ष आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा इस वर्ष प्रावीण्य सूची में जारी नहीं करने का निर्णय लिया गया है। अतः प्रावीण्य सूची जारी नहीं की गई है। इसके अतिरिक्त पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन का प्रावधान भी इस परीक्षा में समाप्त किया गया है, जो परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नही हैं, उन्हें आगामी परीक्षा में श्रेणी सुधार के लिए सम्मलित होने की पात्रता होगी।
continue reading
हमारी मातृभाषा हमारा गर्व स्लोगन प्रतियोगिता में आकांक्षा प्रथम  लोगो ने स्लोगन प्रतियोगिता में लिया भाग

हमारी मातृभाषा हमारा गर्व स्लोगन प्रतियोगिता में आकांक्षा प्रथम लोगो ने स्लोगन प्रतियोगिता में लिया भाग

Rajesh 27-Apr-2021 86
टूरिज्म क्लब क़े संचालक प्रफुल जैन ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा हमारी मातृभाषा हमारा गर्व विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे लगभग 80 लोगो ने भाग लिया। जिसमे
प्रथम स्थान आकांक्षा शुक्ला ग्राम परसगडी
स्लोगन ” जो स्थान है नारी क़े माथे मे बिंदी का, वही स्थान है भाषाओं मे हिंदी का” को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान कमलेश सिंह लेदरी स्लोगन ” बिन मातृभाषा क़े साहित्य भी वीरान रहेगा, हिंदी रहेगी तभी हिन्दोस्तान रहेगा” द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान अंकिता अग्रवाल मनेन्द्रगढ़ स्लोगन “विदेशों में भी जज़्बात जगाई थी, जब “मेरे प्रिय भाइयों और बहनों” की मीठी बोली हिंदी आयी थी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
इस दौरान संस्था अध्यक्ष प्रीती पोद्दार एवं सचिव रूचि अग्रवाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता क़े माध्यम से नगर मे स्थित लेखन की कला को जागरूक करने का अवसर उत्पन्न करना है।आगे भी अन्य विषयों मे इस तरह क़े आयोजन नगर मे किये जायेंगे।
continue reading
आपको प्राइवेट स्कूलों के कंपटीशन में होना है आगे इतना ही नहीं यह भी कहा कि खेल पर भी देना होगा ध्यान रायगढ़ प्रवास के दौरान  संभाग आयुक्त डॉ अलंग सरकारी स्कूूूल के छात्रों से हुए रूबरू

आपको प्राइवेट स्कूलों के कंपटीशन में होना है आगे इतना ही नहीं यह भी कहा कि खेल पर भी देना होगा ध्यान रायगढ़ प्रवास के दौरान संभाग आयुक्त डॉ अलंग सरकारी स्कूूूल के छात्रों से हुए रूबरू

Rajesh 27-Apr-2021 57

संभाग आयुक्त डॉ. संजय अलंग ने आज नटवर स्कूल में संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पढ़ाई के साथ खेल जैसे गतिविधियों को ध्यान देते हुए प्राइवेट स्कूलों के कंपटीशन में आगे रहने की बात कही।

संभाग आयुक्त डॉ. संजय अलंग ने इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षकों से चर्चा के दौरान कहा कि आज की तारीख में संपन्न लोग बड़े प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को पढ़ाते हैं। इन्हीं सम्पन्न लोगों के बीच में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल को आकर्षण का केन्द्र बनाना है। उन्होंने कहा कि स्कूल की शिक्षा पद्धति, खेल, क्राफ्ट एवं अन्य गतिविधि अव्वल दर्जे के होने चाहिए, जिससे लोगों में शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए उत्सुकता बढ़े इस दौरान संभाग आयुक्त डॉ. संजय अलंग ने स्कूल के शिक्षकों से भी चर्चा की। उन्होंने स्कूल में राज्य एवं नेशनल स्तर के ओलंपियाड एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को लक्ष्य बनाने और उस पर छात्रों के सफलता के लिए प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे ही बड़े प्रतिस्पर्धा में छात्रों की सफलता ही स्कूल की पहचान बनेगी।

नये शैक्षणिक सत्र में छात्रों की गतिविधियों को व्यवस्थित करने अभी से प्लान बनाने के निर्देश संभाग आयुक्त डॉ.अलंग ने सभी शिक्षकों को दिए। इससे पहले छात्रों ने वेलकम टुडे और अरपा पैरी के धार गीत गाकर संभाग आयुक्त डॉ.अलंग का स्वागत किया। इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल वंदना रोहिला ने किशोरी मोहन त्रिपाठी के काव्य संग्रह संभाग आयुक्त डॉ.अलंग को भेंट किया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री भीम सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एडीएम श्री राजेन्द्र कटारा, एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी.आदित्य, स्कूल की प्रिंसिपल वंदना रोहिला एवं स्कूल के सभी शिक्षक स्टाफ उपस्थित थे।

continue reading
उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल महलपारा बैकुण्ठपुर में कक्षा 9 एवं 11 के रिक्त सीट पर प्रवेश हेतु आवेदन 29 जुलाई 2020 तक

उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल महलपारा बैकुण्ठपुर में कक्षा 9 एवं 11 के रिक्त सीट पर प्रवेश हेतु आवेदन 29 जुलाई 2020 तक

Rajesh 26-Apr-2021 48

कोरिया जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता बताया कि कक्षा नवमी एवं ग्यारहवी में कुछ सीटे रिक्त रहने के कारण इन कक्षाओं में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जमा करने हेतु अंतिम तिथि 29 जुलाई 2020 निर्धारित की गई है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन रायपुर अटल नगर के पत्र के परिपालन में 06 जुलाई 2020 तक कक्षा पहली से नवमीं एवं ग्यारहवीं के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी।
अभिभावक उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उमावि महलपारा बैकुण्ठपुर में प्रवेश के संबंध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालयीन समय में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में श्री जयनाथ वाजपेयी मो. 9425519004, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बैकुण्ठपुर में देवेश जायसवाल मो. 9425256607 तथा विद्यालय के मो. 9424260054, 9407638650, 7987416106 से संपर्क कर सकते हैं।

continue reading
कोरिया में 3 सालो में लगभग 8 हजार लोगों को रोजगार का मिला प्रशिक्षण

कोरिया में 3 सालो में लगभग 8 हजार लोगों को रोजगार का मिला प्रशिक्षण

Rajesh 08-Apr-202 88

चिरमिरी । पिछले तीन वर्षों में कोरिया जिले में कौशल विकास योजना के तहत 429 बैच संचालित हुए जिसमे कुल 7788 प्रशिक्षणार्थियों को स्व रोजगार के लिए रोजगार मुलक प्रशिक्षण दिया गया है ।
ज्ञात हो कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने प्रश्न उठाते हुए कहा की कौशल विकास योजना के अंतर्गत कोरिया जिले में पिछले 3 वर्षों में कितने प्रशिक्षण संचालित हुए है ? प्रशिक्षण के उपरांत शासन द्वारा रोजगार की क्या व्यवस्था की गई है ?

विधायक विनय जायसवाल के इस प्रश्न पर जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने बताया कि कोरिया जिले में कौशल विकास योजना के अंतर्गत पिछले 3 वर्षों में 429 प्रशिक्षण बैच संचालित हुए है जिसके अंतर्गत 7788 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया है । प्रशिक्षण के उपरांत कौशल विकास के प्रशिक्षणार्थियों के रोजगार हेतु संबंधित व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाताओं (वीटीपी) द्वारा एवं शासन द्वारा समय-समय पर जिला स्तर पर रोजगार मेला आयोजित कर कौशल प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार अथवा स्वरोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रयास किये जाते है ।

continue reading


dpboss