CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
उठाव नहीं हो पाने के कारण बे मौसम बारिश से खरीदी केंद्र में रखा धान भीगा  |   पुरखा के सुरता कार्यक्रम मे डा खूबचंद बघेल को श्रध्दासुमन अर्पित  |   बजट 2026-27 राज्य के लिए लाभदायक, हर वर्ग के लिए बेहतर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य क्षेत्र को बजट में मिली प्राथमिकता पर स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का जताया आभार  |   नेपाल में नारी शक्ति का उदय सख़्त फैसलों वाली पूर्व जज बनीं PM क्या भ्रष्टाचार का पहाड़ सच में दरकेगा?  |   सामूहिक पुलिसिंग के तहत सुदूर अंचल बयानार में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 11 राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) एवं कृषि उन्नति योजनाओं की समीक्षा  |   क्षेत्र की शैक्षणिक प्रगति एवं स्वास्थ्य सेवा मे उन्नति के लिए भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की मांग उठ रही  |   अहिंसा से अधिकार तक थीम पर विद्यालयीन बच्चों ने दिखाया हुनर’ वीबी जीरामजी की आईइसी गतिविधियों के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में हुए आयोजन’  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन ‘‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’’के रूप में मनाया भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया  |   5 करोड़ का गांजा सहित, कंटेनर भी जब्त,कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब , लगभग 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया  |   सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ तीन माह में 100 प्रतिशत संतृप्ति का लक्ष्य  |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

पुरखा के सुरता कार्यक्रम मे डा खूबचंद बघेल को श्रध्दासुमन अर्पित

पुरखा के सुरता कार्यक्रम मे डा खूबचंद बघेल को श्रध्दासुमन अर्पित

जोहार छत्तीसगढ पार्टी व छत्तीसगढिया क्रान्ति सेना जिला-बलौदाबाजार के द्वारा 22  फरवरी को छत्तीसगढ राज्य निर्माण के स्वप्नदृष्टा डा. खूबचंद बघेल जी की पूण्यतिथी के अवसर पर हथनीपारा स्थित शीतला मंदिर प्रांगण मे कार्यक्रम आयोजित कर श्रध्दासुमन अर्पित किया गया । इस अवसर पर डा.खूबचंद बघेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर छत्तीसगढ महतारी की आरती किया गया । 
        छत्तीसगढ राज्य निर्माण के लिए डा. साहब के योगदान व संघर्ष को याद कर , उनके सपनो के अनुरूप छत्तीसगढ राज्य को बनाने , छत्तीसगढियो को उनके हक अधिकार व सम्मान के लिये संगठन लगातार काम करते रहेगा , यह संकल्प लिया गया । साथ ही वर्तमान मे छत्तीसगढ राज्य सरकार के नितियो पर दुख  व रोष प्रकट किया गया ।
          राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के दौरान अव्यवस्था, अव्यवहारिक निर्णयो से किसानो को हुये भारी दिक्कतो के लिये भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही रवि फसल के समय किसानो के बिजली कनेक्शन काटने , शिवनाथ नदी मे लगे मोटर-पंम्पो की जब्ती करने के फैसले की निंदा कर , इन फैसलो पर रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही सरकार द्वारा गांधी जी के शहादत दिवस, मुहर्रम व होली के दिन ड्राइडे को समाप्त कर इन दिनो शराब दुकान खोलकर बिक्री करने के निर्णय की आलोचना कर इसे वापस लेने की मांग किया गया । 
       इस अवसर पर जोहार छत्तीसगढ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रकांत यदु, सुरेन्द्र यदु ,गोपाल वर्मा,ओमकार वैष्णव, सनत यदु,देवप्रसाद वर्मा,श्रीमती कुमारी वर्मा, श्रीमती रंजना ध्रुव, श्रीमती यामिनी साहू , सतीष यादव, देवा , जितेंद्र वर्मा,पूरन साहू,खिलेन्द्र वैष्णव, तोरण निषाद, मोलचंद साहू,राजू वर्मा, मुकेश वर्मा,नरेश वर्मा,के साथ अन्य पदाधिकारी व सेनानी उपस्थित रहे ।
continue reading
तोखन साहू का आह्वान: संगठन ही शक्ति, सेवा ही साधना — जिला भाजपा कार्यालय, मुंगेली में ‘दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ संपन्न

तोखन साहू का आह्वान: संगठन ही शक्ति, सेवा ही साधना — जिला भाजपा कार्यालय, मुंगेली में ‘दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ संपन्न

मुंगेली। जिला भाजपा कार्यालय, मुंगेली में आयोजित ‘दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ कार्यक्रम में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के राज्य मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तोखन साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की भूमिका को राष्ट्रनिर्माण की आधारशिला बताया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार और सेवा का आंदोलन है। पार्टी की वैचारिक यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने भारतीय जनसंघ से लेकर आज तक के संघर्ष और समर्पण को स्मरण किया तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रीय एकता के संकल्प को प्रेरणास्रोत बताया।
 
पंडित दीनदयाल जी के विचारों से प्रेरित आयोजन
 
श्री साहू ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ही वर्तमान शासन की पहचान है।
 
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाएँ और समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की नीतियों का लाभ सुनिश्चित करें।
 
कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।
 
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने “राष्ट्र प्रथम, दल द्वितीय, स्वयं अंतिम” के मंत्र के साथ राष्ट्रसेवा का संकल्प दोहराया।
continue reading
ग्राम पंचायत सेमरिया (ब) में भगवान श्री राम की भक्ति में डूबा हुआ माहौल देखने को मिला

ग्राम पंचायत सेमरिया (ब) में भगवान श्री राम की भक्ति में डूबा हुआ माहौल देखने को मिला

ग्राम पंचायत सेमरिया (ब) में भगवान श्री राम की भक्ति में डूबा हुआ माहौल देखने को मिला, जहां श्रद्धा और उत्साह के साथ नवधा रामायण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में गांव के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे वातावरण में भक्ति की गूंज सुनाई दी।

समारोह के दौरान विद्वान कथावाचकों द्वारा श्री रामचरितमानस का पाठ किया गया और भगवान श्री राम के आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और रामायण पाठ के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म और संस्कृति का संदेश दिया गया।

ग्राम के वरिष्ठ जनों और आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता, संस्कार और आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने का कार्य करते हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर राम नाम का गुणगान करते रहे।

और  गांव की सुख-समृद्धि के लिए भगवान श्री राम से प्रार्थना की गई।
continue reading
पनिका समाज अनुशासन समिति सरगुजा संभाग छत्तीसगढ़ का बैठक कार्यक्रम कोरिया जिला में संपन्न हुआ

पनिका समाज अनुशासन समिति सरगुजा संभाग छत्तीसगढ़ का बैठक कार्यक्रम कोरिया जिला में संपन्न हुआ

कोरिया/जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में विगत दिनांक 21/ 2/ 2026 को भारतीय पनिका समाज सरगुजा संभाग स्तरीय बैठक कोरिया जिला बैकुंठपुर के मानस भवन में संपन्न हुआ l

कार्यक्रम की अध्यक्ष मायाराम खाडे के द्वारा किया गया,सभा का संचालन संजय चिकनजूरी ने कियाl कार्यक्रम शुभारंभ डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र में दीप प्रज्वलित कर एवं ममता ताजे के द्वारा वंदना गीत एवं स्वागत गीत गाकर सुंदर प्रस्तुति की गई वही विजेंद्र मानिकपुरी के द्वारा एवं उनके टीम ने बीच-बीच में सुंदर संगीत कला का प्रदर्शन कर सभा में चार चांद लगा दिए,स्वागत उद्बोधन राजाराम जाता जिला अध्यक्ष कोरिया के द्वारा की गई तत्पश्चात सरगुजा संभागीय समिति हेतु अनुशासन समिति को कोरिया जिला से 10 प्रभावित नाम सक्रिय सदस्यों का सर्व सहमति से पास कर सूची सोपा गया जो निम्न है_
(1) रामलाल टांडिया ( 2) शिवप्रसाद करामत (3) राजू गोयन( 4) दरोगा प्रसाद(5) किरण कुमार दास ( 6) राधेश्याम ( 7) उमाशंकर सोनवानी (8) बबीता ग्वाले(9) बेगमती चिकन जूरी(10) अनीता पुरी 
 
अंत में वकताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक जिलों से 10_10 सक्रिय सदस्यों की सूची लिया जा रहा है जिससे सरगुजा संभाग स्तरीय समिति गठित कर पनिका समाज का एक जाति एक संगठन बनाकर 1971 के पूर्व की भांति पनिका समाज को अनुसूचित जनजाति में पुनः बहाल करने हेतु मांग किया जाएगा इस बार हजारों लाखों के तादाद में हमारा समाज सड़क से लेकर संसद तक लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है l इसके लिए सरगुजा संभाग के सभी जिलों में बैठक किया जा रहा है,और कुछ चंद लोगों के द्वारा समाज को विखंणडन करने का कार्य कर रहे हैं उन्हें सरगुजा संभाग के अंदर किसी भी हालत में पनपने नहीं दिया जाएगा l उन्होंने यह भी कहा है कि हम पनिका के वंशज हैं और मूल जड़ हमारा पनिका है हमें पनिका के लिए कार्य करना है l 
वक्ताओं में,_
सुंदरलाल राही जिला अध्यक्ष बलरामपुर,रामकुमार दयाल संरक्षक बलरामपुर,शिव शंकर कोयल जिला अध्यक्ष सूरजपुर,बिहारी लाल कुलदीप जिला कोषाध्यक्ष सूरजपुर, रामजीत पनिका जिला संरक्षक सूरजपुर,शंभू नारायण देवांगन सदस्य सूरजपुर,हेमलाल पनिका सदस्य जिला एम.सी.बी.,संतोष कुमार पंडवार जिला एम.सी.बी,बच्चा लाल सूटी सदस्य जिला एम.सी.बी.,इंजोरदास महंत संरक्षक जिला सरगुजा,दुर्गा शंकर दास महंत सदस्य जिला सरगुजा,बाबूलाल गोयन जिला सलाहकार जिला कोरिया के द्वारा सभा को संबोधित किया गया एवं ओजस्वी नारा_संभागीय पनिका समाज की एकता जिंदाबाद हम पनिका _ पनिका भाई-भाई,अपने हक अधिकार को लड़के लेंगे पाई पाई l हर जोर-जुर्म के टक्कर में, संघर्ष हमारा नारा है l जो हमसे टकराएगा,चूर चूर हो जाएगा l आवाज दो हम एक हैं l का ओजस्वी नारा बाजी के साथ सभा का समाप्ति किया गया l कार्यक्रम में भारी संख्या में वरिष्टों,युवाओं,और महिला समिति सदस्यों ने भाग लिया l

 

continue reading
लापरवाही पर चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, जनपद सीईओ का प्रभार बदला

लापरवाही पर चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, जनपद सीईओ का प्रभार बदला

कोरिया, 22 फरवरी 2026/ विगत दिनों कोरिया महोत्सव पर आयोजित लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के उपरांत व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए हैं।

 
कार्यक्रम में उपयोग किए गए शिलालेखों के सुरक्षित संधारण में लापरवाही बरतने को लेकर लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंताओं, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बैकुंठपुर तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैकुंठपुर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
इसी क्रम में प्रशासनिक व्यवस्था में अमूलचूल परिवर्तन करते हुए जनपद पंचायत, बैकुंठपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ खैरवार को आगामी आदेश तक जिला पंचायत, बैकुंठपुर में पदस्थ किया गया है, वहीं श्री अलेक्जेण्डर पन्ना को आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर का अस्थायी प्रभार सौंपा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यक्रमों में जवाबदेही और अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है।
continue reading
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर द्वारा छिपछिपी, भौता, नारायणपुर में कार्यकारिणी गठन बैठकें सम्पन्न

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर द्वारा छिपछिपी, भौता, नारायणपुर में कार्यकारिणी गठन बैठकें सम्पन्न

मनेंद्रगढ़। कांग्रेस के संगठन सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर द्वारा ग्राम पंचायत छिपछिपी, भौता एवं नारायणपुर में कार्यकारिणी गठन करने हेतु बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ स्तर तक विस्तार करने तथा गांव के एक-एक व्यक्ति से जुड़कर कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
 
बैठकों को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन को हर गांव और हर बूथ तक मजबूत करना ही हमारी प्राथमिकता है। हम गांव में रहने वाले अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उन्हें पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे।
मिश्रा ने आगे कहा कि वर्तमान में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार की स्थिति बेहद खराब है। जनता में भारी असंतोष है और सरकार जनहित के मुद्दों पर विफल साबित हुई है। आने वाले विधानसभा चुनाव में क्षेत्र से कांग्रेस का विधायक निर्वाचित होगा तथा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सबको सक्रिय भूमिका निभानी होगी और अपनी सहभागिता दर्ज करानी होगी।
 
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमीर सिंह श्याम ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरव मिश्रा द्वारा गांव-गांव पहुंचकर कार्यकारिणी गठन करना एक सराहनीय पहल है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है और संगठन को नई मजबूती मिली है।
 
झगराखांड मंडलम अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि ब्लॉक नेतृत्व का गांवों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से सीधा संवाद करना लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करता है। संगठन निर्माण में स्थानीय सहभागिता से कांग्रेस का आधार और सशक्त होगा।
 
बैठकों में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमीर सिंह श्याम, झगराखांड मंडलम अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, सरपंच पति अजमेर सिंह, पूर्व जनपद सदस्य बाबूराज सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नाहर सिंह, ललन साय, गिरवर सिंह, धर्मपाल सिंह, गोपाल सिंह, नंद कुमार, तिलक राज, महिपाल सिंह, रूप नारायण, हरि प्रसाद, कुंवर सिंह, दीपक सिंह, जयपाल सिंह, अजीत सिंह, बहादुर सिंह, नरेंद्र सिंह, समारू सिंह, राम गोपाल यादव, मोती सिंह, दीपक सिंह, आनंद कुमार, जगदीश प्रसाद सिंह, दूधनाथ यादव, राजेश टोप्पो, पारस यादव, विनोद सिंह टेकाम, गुलबशिया, शिवराज सिंह, राम प्रताप, केवल सिंह, सुखराम, पारस यादव, धन फेट सिंह, पवन सिंह, भजन राम टोप्पो, सिता राम, केवल सिंह, चंदन सिंह, जयनाथ सिंह, माहिर सिंह, राम कली, सुनीता, राम कृपाल, शिव रतन, गोपाल सिंह, मनोज कुमार, गणेश प्रसाद, राम गोपाल यादव, मोती सिंह, अर्जुन सिंह, राम प्रताप दीवान, ज्ञानु कुजूर, चंद्रशिला, दलवीर पनिका, श्याम बिहारी, सुखल चाय, ओम प्रकाश, तेजा सिंह, अर्जुन सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
 
बैठक के अंत में सभी साथियों की सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, गांव के प्रत्येक व्यक्ति से जुड़ने और जन-जन की आवाज़ को बुलंद करने का संकल्प लिया गया।
continue reading
क्षेत्र की शैक्षणिक प्रगति एवं स्वास्थ्य सेवा मे उन्नति के लिए भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की मांग उठ रही

क्षेत्र की शैक्षणिक प्रगति एवं स्वास्थ्य सेवा मे उन्नति के लिए भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की मांग उठ रही

क्षेत्र की शैक्षणिक प्रगति एवं स्वास्थ्य सेवा मे उन्नति के लिए भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की मांग उठ रही है तथा विभिन्न अभियानों के माध्यम से सरयू साहित्य परिषद एवं नगर के सुधिजनों द्वारा इस दिशा मे शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने का क्रम जारी है इसी कड़ी मे एक पत्र मुख्यमंत्री के नाम अभियान के तहत जनमानस द्वारा मुख्यमंत्री को आग्रह पत्र लिखा जा रहा है

एवं भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज की मांग की जा रही है, इसी के तहत देवरी हाईस्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों  एवं शाला परिवार द्वारा मुख्यमंत्री को आग्रह पत्र लिखा गया एवं भाटापारा मे मेडिकल कॉलेज स्थापना की मांग की गयी,इस अवसर पर सरयू साहित्य परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा,मुकेश शर्मा,हरिहर शर्मा गिरधर गोपाल शर्मा सहित संस्था प्रमुख दिनेश कुमार शर्मा एवं शाला परिवार के सदस्य  प्रीती शाह,  रेणू शर्मा, शुभा शर्मा, मृणालिनी शुक्ला, हुलसी वर्मा,सुनील कुमार दीवान, हेमलाल साहू,अनुप कुमार खरे,गजेन्द्र कुमार साहू,राकेश कुमार वर्मा,संदीप ठाकुर, आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

continue reading
समय-सीमा की बैठक संपन्न समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश ई-ऑफिस, बायोमेट्रिक उपस्थिति

समय-सीमा की बैठक संपन्न समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश ई-ऑफिस, बायोमेट्रिक उपस्थिति

एमसीबी/20 फरवरी 2026/ जिले के कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कलेक्टर ने बताया कि सभी शासकीय कार्यालयों में आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू की गई है। अतः अधिकारी एवं कर्मचारी प्रातः 10ः00 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें। साथ ही, आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रत्येक मंगलवार एवं बुधवार को जिला अधिकारी अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त शासकीय नस्तियों का संधारण एवं निराकरण केवल ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाए। जिन कार्यालयों का ई-ऑफिस में ऑनबोर्डिंग शेष है, वे जिला ई-डिस्ट्रिक्ट से समन्वय स्थापित कर अपने संचालनालय को पत्र प्रेषित करते हुए शीघ्र ऑनबोर्डिंग की कार्यवाही पूर्ण करें। बैठक में राष्ट्रगीत के आधिकारिक संस्करण के गायन, शासकीय कार्यक्रमों में प्रोटोकॉल के पालन तथा आमंत्रण पत्रों एवं मंचीय व्यवस्था में निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन अब जिला लक्ष्य के मापदंडों के अनुरूप प्रेषित किए जाएंगे।
कलेक्टर ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन तथा हितग्राही मूलक डीबीटी योजनाओं में आधार आधारित ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने सभी शालाओं में बालिका शौचालय 8 मार्च 2026 से पूर्व क्रियाशील करने के निर्देश दिए। पीएम श्री स्कूलों के नामांकित प्रभारी अधिकारियों को निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार निरीक्षण कर आवश्यक कार्य पूर्ण कराने को कहा गया। साथ ही गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक वितरण समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। भूमि आबंटन से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार भूमि का चिन्हांकन, नक्शा, खसरा एवं चौहदी तैयार कर प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश दिए। वन विभाग को एफआरए 3-2 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों का संयुक्त निरीक्षण कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा नगर निगम चिरमिरी हेतु अग्निशमन वाहन, बिहारपुर में बकरी संवर्धन केंद्र, आरसेटी भवन निर्माण, देवाडांड खड़गवा में नवीन पुलिस चौकी, ऑडिटोरियम हॉल निर्माण, नागपुर में उप तहसील भवन, नगर निगम चिरमिरी में स्काई लिफ्टर तथा चिरमिरी को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने संबंधी घोषणाओं की जानकारी संबंधित विभागों को लिखित रूप से प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य में तत्परता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही आवश्यक है। प्रभावी क्रियान्वयन से ही प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास सुदृढ़ होता है।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंकिता सोम शर्मा, अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, नगर पंचायत सीएमओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
continue reading
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में मलेरिया व टीबी उन्मूलन हेतु दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में मलेरिया व टीबी उन्मूलन हेतु दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण

एमसीबी/19 फरवरी 2026/* मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में ब्लॉक भरतपुर अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर के सभाकक्ष में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं परिणामोन्मुखी बनाना रहा। कार्यशाला में स्वास्थ्य अमले को रोग नियंत्रण, रोकथाम और उपचार से जुड़ी अद्यतन तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।

 
*प्रथम दिवस: वेक्टर जनित रोगों पर फोकस*
17 फरवरी 2026 को आयोजित सत्र में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मलेरिया, डेंगू एवं फाइलेरिया की रोकथाम, पहचान एवं उपचार पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर के रूप में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नम्रता चक्रवर्ती एवं जिला मलेरिया कंसलटेंट श्री संजीत सिंह ने लक्षणों की शीघ्र पहचान, समयबद्ध जांच, दवाओं के समुचित उपयोग तथा फील्ड स्तर पर आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहभागिता और त्वरित उपचार से इन रोगों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
*द्वितीय दिवस: टीबी मुक्त भारत की दिशा में पहल*
18 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत विशेष सत्र आयोजित किया गया। जिला क्षय अधिकारी डॉ. सुधांशु पटेल एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक संतोष सिंह ने टीबी की समय पर पहचान, उपचार की निरंतरता, मरीजों की नियमित ट्रैकिंग तथा निक्षय पोषण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की सतर्कता और सतत फॉलोअप अत्यंत आवश्यक है।
 
*गरिमामयी उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता*
प्रशिक्षण में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. रमन, बीपीएम सुलेमान खान, मलेरिया एवं टीबी प्रभारी राय सिंह श्याम तथा बीईटीओ आर. पी. सोनवंशी की उपस्थिति रही। साथ ही सेक्टर के सीएचओ, सुपरवाइजर, महिला एवं पुरुष आरएचओ, टीबी मितान एवं स्पुटम रनर सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का जमीनी स्तर पर प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें। यह कार्यशाला जिले को मलेरिया, डेंगू एवं टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सशक्त कदम सिद्ध होगी।
*समाचार क्रमांक/78/लोकेश/महेन्द्र/फोटो 01 से 03/*
continue reading
आफताब खान गोलू को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एमसीबी मंडल कार्यकारिणी घोषित

आफताब खान गोलू को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एमसीबी मंडल कार्यकारिणी घोषित

चिरमिरी- भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला एमसीबी की मंडल कार्यकारिणी की नई सूची आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष  मखमूर इकबाल खान के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले एवं जिलाध्यक्ष माबूद अली की सहमति से की गई।

मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार अरोड़ा द्वारा जारी कार्यकारिणी सूची में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। 
इसी क्रम में आफताब खान (गोलू) को मंडल महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन में उनकी सक्रियता, कार्यशैली और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।नियुक्त महामंत्री आफताब खान (गोलू) ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी और अल्पसंख्यक समाज को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
 
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावी भूमिका निभाएगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और तेज किया जाएगा तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी
continue reading
कोरिया महोत्सव में लोक संस्कृति की महक बिखरी कोरियावासियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसला

कोरिया महोत्सव में लोक संस्कृति की महक बिखरी कोरियावासियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसला

कोरिया, 18 फरवरी 2026/* तीन दिवसीय कोरिया महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोमवार को शासकीय रामानुज आदर्श हायरसेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में किया था। मंगलवार की संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम रही, जहां लोक संस्कृति और परंपरा की सोंधी महक ने पूरे वातावरण को सराबोर कर दिया।
 
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पंथी नृत्य से हुई, जिसमें सतनाम की घोष के साथ कलाकारों ने आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। इसके पश्चात स्थानीय दलों द्वारा प्रस्तुत शैला नृत्य ने मंच पर जीवंतता बिखेरी और दर्शकों से भरपूर वाहवाही प्राप्त की।
शास्त्रीय प्रस्तुतियों में कथक नृत्यांगना सुश्री आशना दिल्लीवार (रायपुर) ने अपनी मनमोहक भाव-भंगिमाओं और पद संचालन से खूब तालियां बटोरीं। वहीं ओड़िसी नृत्य में सुश्री आंचल पाण्डेय (बिलासपुर) ने लय और ताल के अद्भुत समन्वय से दर्शकों का दिल जीत लिया।
 
पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति और तालियों की गड़गड़ाहट ने कलाकारों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं जिलेवासी उपस्थित रहे।
कोरिया महोत्सव के दूसरे दिन की यह सांस्कृतिक संध्या लोक परंपराओं, शास्त्रीय सौंदर्य और सामूहिक उत्साह का सुंदर संगम बनकर यादगार रही।
continue reading
कोरिया महोत्सव में लोक संस्कृति की महक बिखरी कोरियावासियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसला

कोरिया महोत्सव में लोक संस्कृति की महक बिखरी कोरियावासियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभाओं का बढ़ाया हौसला

कोरिया, 18 फरवरी 2026/* तीन दिवसीय कोरिया महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोमवार को शासकीय रामानुज आदर्श हायरसेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में किया था। मंगलवार की संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम रही, जहां लोक संस्कृति और परंपरा की सोंधी महक ने पूरे वातावरण को सराबोर कर दिया।
 
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पंथी नृत्य से हुई, जिसमें सतनाम की घोष के साथ कलाकारों ने आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया। इसके पश्चात स्थानीय दलों द्वारा प्रस्तुत शैला नृत्य ने मंच पर जीवंतता बिखेरी और दर्शकों से भरपूर वाहवाही प्राप्त की।
शास्त्रीय प्रस्तुतियों में कथक नृत्यांगना सुश्री आशना दिल्लीवार (रायपुर) ने अपनी मनमोहक भाव-भंगिमाओं और पद संचालन से खूब तालियां बटोरीं। वहीं ओड़िसी नृत्य में सुश्री आंचल पाण्डेय (बिलासपुर) ने लय और ताल के अद्भुत समन्वय से दर्शकों का दिल जीत लिया।
 
पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति और तालियों की गड़गड़ाहट ने कलाकारों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं जिलेवासी उपस्थित रहे।
कोरिया महोत्सव के दूसरे दिन की यह सांस्कृतिक संध्या लोक परंपराओं, शास्त्रीय सौंदर्य और सामूहिक उत्साह का सुंदर संगम बनकर यादगार रही।
continue reading
कोरिया महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ जिले वासियों को दी 156 करोड से अधिक के विकास कार्यो की सौगात

कोरिया महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ जिले वासियों को दी 156 करोड से अधिक के विकास कार्यो की सौगात

कोरिया 17 फरवरी 2026/* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज तीन दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन कोरिया महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को संपन्न और समृद्ध प्रदेश के रूप में विकसित करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ धान उत्पादन वाला प्रमुख राज्य है और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा लगातार महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। सरकार ने अपने वादों को अल्प समय में पूरा किया है तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता से किए गए विकास संबंधी अधिकांश वादों को भी छत्तीसगढ़ सरकार ने मात्र दो वर्षों के भीतर पूरा कर दिखाया है। आने वाले समय में किए गए सभी वादों को भी पूरा किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोरिया जिले वासियांे को 156 करोड रूपये से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया और विभिन्न हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में सरकार बनते ही 24 घंटे के भीतर पहली केबिनेट की बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इन आवासों का निर्माण तेजी से जारी है और लगातार गृह प्रवेश कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस्तर जिला नक्सलवाद से प्रभावित होने के कारण वर्षों तक विकास से वंचित रहा, लेकिन डबल इंजन की सरकार बनने के बाद नक्सली उन्मूलन में अभूतपूर्व सफलता मिली है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन तथा सुरक्षा बलों की कड़ी मेहनत से आज बस्तर के गांव-गांव में सड़क, अस्पताल और स्कूल खुल रहे हैं, और जो गांव उजड़ चुके थे वे पुनः आबाद हो रहे हैं। बस्तर के पिछड़े इलाकों के सर्वांगीण विकास के लिए नियत नेल्लौर योजना प्रारंभ की गई है, जिसके माध्यम से विकास कार्यों को गति मिल रही है।
 
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में लिए गए फैसलों का उल्लेख करते हुए बताया कि प्रदेश में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी और 3100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। हाल ही में खरीदे गए इस खरीफ सीजन अंतर्गत धान के अंतर की राशि होली से पहले किसानों के खातों में स्थानांतरित कर दी जाएगी, जिसके अंतर्गत लगभग 10,000 करोड़ रुपए किसानों को मिलेंगे। इसके साथ ही लगभग 5 लाख 65 हजार भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में भी मार्च माह तक 10,000 रुपए की राशि जमा की जाएगी। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए प्रदान किए जा रहे हैं। अब तक लगभग 15,000 करोड़ रुपए वितरित किए जा चुके हैं और दो वर्षों में 24 किस्तें प्रदान की जा चुकी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने दो वर्षों में पारदर्शी प्रशासन की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। कार्यालयीन प्रक्रियाओं को डिजिटल सिस्टम से मजबूत बनाया गया है। पीएससी भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित किया जा रहा है तथा पूर्व में हुई गड़बड़ियों की जांच सीबीआई द्वारा करवाई जा रही है, जिसके अंतर्गत दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमें मिल-जुलकर छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाना है। प्रदेश खनिज संपदा और वन संपदा से भरपूर है। यहां 44 प्रतिशत वन क्षेत्र होने के साथ ही बहुमूल्य खनिज भी उपलब्ध हैं। खनिजों के वैल्यू एडिशन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही कृषि और पशुपालन को आधुनिक तकनीकों और नवाचार से जोड़कर प्रदेश के आर्थिक विकास को नई दिशा दी जा रही है।
 
मुख्यमंत्री ने कोरिया में पर्यटन की अपार संभावनाएं बताते हुए कहा कि आज के लोकार्पण और भूमिपूजन से मिली सौगात के बाद कोरिया जिले में विकास की रफ्तार और बढ़ेगी। 
 
कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कोरिया महोत्सव को जिले का विशेष तिहार बताते हुए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय लगातार जिले के विकास के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना, आयुष्मान कार्ड जैसी जनहित योजनाओं से लोगों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा 156 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण के लिए आभार व्यक्त किया।
 
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएँ चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा जिले की 6 महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए पिंक ई-रिक्शा प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कोरिया महोत्सव के सफल आयोजन पर शुभकामनाएँ दीं।
 
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स्थानीय कलाकारों को अच्छा मंच मिलेगा। उन्होंने जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
 
विधायक श्री भैयालाल राजवाड़े ने कहा कि कोरिया महोत्सव का शुभारंभ जिलेवासियों के लिए यादगार पल है। मुख्यमंत्री द्वारा 156 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात मिलना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है और इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
 
*’कोरिया जिले के विकास को मिलेगी नई दिशा - मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की महत्वपूर्ण घोषणाएँ’*
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कोरिया जिले में विकास की गति को तेज करने के उद्देश्य से कई अहम घोषणाएँ कीं। मुख्यमंत्री ने देवगढ़ छुरी धाम को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस चौकी पोड़ी को थाना का दर्जा देने और पुलिस सहायता केंद्र पंडोपारा को पुलिस चौकी के रूप में अपग्रेड करने की घोषणा की।
जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय भवन तथा जिला पुरातत्व कार्यालय की स्थापना की भी घोषणा की। इसके अलावा फूलपुर गांव में आवश्यक अधोसंरचना निर्माण तथा ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की गई।
 
मुख्यमंत्री ने जिले में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए प्रमुख सड़क और पुल-पुलिया निर्माण कार्यों की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोरिया से छिंदया शिवपुर गांव तक पुल-पुलिया निर्माण लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसी प्रकार कुषहा से घुघरा तक तीन किलोमीटर मार्ग पर पुल-पुलिया निर्माण 6 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। उन्होंने सलका बाईपास का निर्माण 18 करोड़ रुपये की लागत से करने की घोषणा की।
 
इस अवसर पर संभागायुक्त श्री नरेन्द्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक झा, जिला पंचायतों के अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी, एसपी श्री रविकुमार कुर्रे तथा जिला पंचायत के सीईओ डॉ. आषुतोष चतुर्वेदी तथा गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित रहे।
 
/समाचार/
*’विकास की नई उड़ान, कोरिया जिले की बढ़ रही पहचान’*
 
*’कोरिया जिले को मिली करोड़ों की सौगात’*
 
*’मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया करीब 156 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन’*
 
*कोरिया, 17 फरवरी 2026/* छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने कोरिया जिला प्रवास के दौरान जिलेवासियों को विकास की ऐतिहासिक सौगात प्रदान की।
 
उन्होंने 70 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले करीब 104 निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 85 करोड़ 54 लाख से अधिक के 40 कार्यों का भूमिपूजन-शिलान्यास कर जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त कदम बढ़ाया। उन्होंने करीब 156 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने जिले में जनसुविधाओं के विस्तार, आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण तथा ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों में आवश्यक नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा पूर्ण किए गए निर्माण कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अंत्योदय के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और कोरिया जिले में हुए ये विकास कार्य इसी प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रत्येक निर्णय अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान को समर्पित है और आगे भी जिले के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसी योजनाएँ लगातार संचालित की जाती रहेंगी। ये विकास कार्य केवल निर्माण परियोजनाएं नहीं हैं, बल्कि कोरिया जिले की समृद्धि और आत्मनिर्भरता के मजबूत आधार स्तंभ हैं। इससे कोरिया जिले में विकास की नई उड़ान और जिले की नई पहचान बनेगी।
मुख्यमंत्री ने आदिवासी उपयोजना, संविधान अनुच्छेद 275(1), जिला खनिज संस्थान न्यास मद, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, मनरेगा, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत पूर्ण किए गए कार्यों का लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह में जल संसाधन विभाग की बड़ी भूमिका रही। मुख्यमंत्री श्री साय ने आदिवासी उपयोजना के अंतर्गत सोनहत जलाशय, रजौली बांध और तामडाड़ जलाशय सहित कई जल संरचनाओं के जीर्णाेद्धार एवं सुधार कार्यों का उद्घाटन किया। सोनहत जलाशय में स्लूस और सीसी चौनल निर्माण पर 344.62 लाख रुपये, रजौली बांध में 291.52 लाख रुपये और तामडाड़ जलाशय योजना में मिट्टी एवं लाइनिंग कार्य पर 298.92 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। इसके साथ ही सारा, हथवर, बड़ेसाल्ही, सांवला और मुड़ीझरिया जलाशयों के मरम्मत कार्य भी पूर्ण किए गए, जिससे सिंचाई क्षमता में विस्तार होगा और हजारों किसानों को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी।
जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न हुए। उन्होंने सरभोका, सावरावा, उमझर, सरडी और घुघरा में निर्मित महतारी सदनों का लोकार्पण किया, जिनमें से प्रत्येक की लागत 24.70 लाख रुपये है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग और मनरेगा के अभिसरण से सम्पन्न हुए 15 नए आंगनबाड़ी भवनों, ग्राम ओडगी के झुमका पर्यटन स्थल पर 26.67 लाख रुपये की लागत से ओपन थिएटर, रामगढ़ में मिनी स्टेडियम (38.57 लाख रुपये) और पिपरा में हाई मास्क लाइट की स्थापना का भी लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा रिकॉर्ड 54 सोलर आधारित और एकल ग्राम जल प्रदाय योजनाओं का लोकार्पण किया। आनंदपुर (118.78 लाख), डकईपारा (99.1 लाख) और खैरी (87.31 लाख) सहित कई बड़ी जल योजनाएँ पूर्ण हुई हैं, जिनसे सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हर घर तक सुनिश्चित होगी।
जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और कनेक्टिविटी को भी विशेष मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री ने बैकुंठपुर में नवनिर्मित हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन (121.16 लाख रुपये) का लोकार्पण किया, जबकि जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में 30 बिस्तरीय पेडिएट्रिक वार्ड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। लोक निर्माण विभाग (सेतु) द्वारा गेज और हसदेव नदियों पर लगभग 1118 लाख रुपये की लागत से तीन महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण भी पूर्ण किया गया, जिससे आवागमन और परिवहन व्यवस्था अत्यंत सुगम होगी। आदिवासी विकास विभाग द्वारा तंजारा में 152.97 लाख रुपये की लागत से प्री-मेट्रिक बालक छात्रावास का निर्माण भी जिले के विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधा प्रदान करेगा।
पर्यटन विकास की दृष्टि से जिला खनिज संस्थान न्यास के सहयोग से पोड़ी, घुनघुट्टा जलाशय क्षेत्र में 198.88 लाख रुपये की लागत से ट्री हाउस, रेस्टोरेंट और अन्य पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया गया है, जिससे स्थानीय रोजगार एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सीसी रोड, नाली निर्माण और एलईडी स्ट्रीट लाइट स्थापना जैसे कार्यों का लोकार्पण किया गया है, इससे शहरी सुविधाएँ अब ग्रामीण अंचलों तक पहुँच रही हैं।
 
*’मुख्यमंत्री ने किया 85 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन’*
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 70 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का लोकार्पण करने के साथ ही जिले की प्रगति को नई दिशा और गति प्रदान करते हुए 8554.65 लाख रुपये (85.54 करोड़ रुपये) की लागत के कुल 40 विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन किया। इन कार्यों से जिले में अधोसंरचना, सिंचाई, शिक्षा, सामाजिक सुविधाओं और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन की शुरुआत होगी, जो जिलेवासियों के लिए एक मजबूत और समृद्ध भविष्य का आधार बनेगा।
 
मुख्यमंत्री ने आदिवासी उपयोजना के अंतर्गत सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जल संसाधन विभाग के 13 प्रमुख कार्यों की नींव रखी। गेज मध्यम परियोजना के अंतर्गत मुख्य नहर और विभिन्न माइनर नहरों के जीर्णाेद्धार तथा लाइनिंग कार्य के लिए 1689.43 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। धनुहरनाला पर अमरपुर एनीकट का 426.40 लाख रुपये तथा सोनहत एनीकट का 349.48 लाख रुपये की लागत से निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार कदना, बदरा, गज्जुपानी, दुधनिया और नटवाही जैसे जलाशयों के बांध तथा नहरों का नवीनीकरण भी किया जाएगा, जिन पर क्रमशः 357.42 लाख, 417.75 लाख, 308.00 लाख, 157.45 लाख और 107.35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सभी कार्यों से सिंचाई क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी और किसानों की खुशहाली का मार्ग और भी सुदृढ़ होगा।
 
जिले की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने सड़कों और पुलों के एक विस्तृत जाल के निर्माण की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा पीएम जनमन योजना के अंतर्गत अमका बारी, गेजी से बैमा और गोविंदपुर बैगापारा सहित कई मार्गों पर सड़क एवं वृहद पुल निर्माण का काम शुरू होगा। लोहदंया नाला, पैरी नदी और सुखनिया नाला पर तीन नए पुलों का निर्माण लगभग 893.55 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सराई गहना से रोबो मार्ग पर 339.27 लाख रुपये की लागत से एक वृहद पुल का निर्माण भी मंजूर किया गया है, जिससे ग्रामीण अंचल में आवागमन और सुगम हो सकेगा।
 
शिक्षा और सामाजिक बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करते हुए मुख्यमंत्री ने पटना और कटकोना में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवनों के निर्माण की आधारशिला रखी, जिनकी लागत प्रत्येक 121.16 लाख रुपये है। बैकुंठपुर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 250 सीटर सेंट्रल लाइब्रेरी वाला ‘नालंदा परिसर’ 429.22 लाख रुपये की लागत से तैयार होगा, जो शैक्षणिक व्यवस्था को एक नई ऊंचाई देगा। इसके साथ ही विभिन्न पंचायतों में 11 नवीन पंचायत भवनों का निर्माण 132.00 लाख रुपये तथा 17 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण 198.73 लाख रुपये के व्यय से किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के दृष्टिकोण से बैकुंठपुर में 60 लाख रुपये की लागत से सखी वन स्टॉप सेंटर भवन का निर्माण भी स्वीकृत किया गया है।
 
ग्रामीण सशक्तिकरण और पर्यटन विकास की दिशा में उन्होंने बुडार, अंगा, रामगढ़ और कटगोडी में 30-30 लाख रुपये की लागत से चार महतारी सदनों का निर्माण, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सोनहत के भुइयाहारीपारा और पोंडी में जिला खनिज संस्थान न्यास के सहयोग से 61.02 लाख रुपये की लागत से होम स्टे सुविधा, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु ग्राम छिन्दिया में 28.16 लाख रुपये की लागत से उप-स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण तथा जिले के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कोरिया में 159 लाख रुपये की लागत से नए जिला परिवहन कार्यालय भवन का शिलान्यास भी किया गया।
continue reading
झुमका जलाशय में शिकारा में सवार हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, किया नौका विहार

झुमका जलाशय में शिकारा में सवार हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, किया नौका विहार

कोरिया, 16 फरवरी 2026/  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल झुमका  जलाशय में 'क्रूज' में सवार होकर नौका विहार करते हुए प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने जलाशय के किनारे ओपन थिएटर का लोकार्पण भी किया। करीब 27 लाख रुपए की लागत से करीब 500 दर्शकों की बैठक  क्षमता का ओपन थिएटर अनुपम दृश्य प्रस्तुत करता है। इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक भैयालाल राजवाड़े भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
   
मुख्यमंत्री साय ने जलाशय में बोटिंग करते हुए आसपास के हरित पहाड़ों और शांत जलराशि की सराहना की। उन्होंने कहा कि झुमका डैम न केवल कोरिया जिले की पहचान है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाओं का प्रतीक भी है। राज्य सरकार पर्यटन स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटकों की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। स्थानीय युवाओं को पर्यटन से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी बल दिया गया।
 
मुख्यमंत्री के नौका विहार के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक लोकधुनों के बीच वातावरण उत्सवमय बना रहा।
झुमका डैम में मुख्यमंत्री का यह दौरा पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों में सकारात्मक संदेश देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अवसर पर संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक झा, कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी, एसपी रवि कुमार कुर्रे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।
continue reading
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी डॉ. जितेन्द्र घोष से की मुलाकात, कुशलक्षेम जाना डॉ.घोष ने पुरानी यादों को किया साझा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी डॉ. जितेन्द्र घोष से की मुलाकात, कुशलक्षेम जाना डॉ.घोष ने पुरानी यादों को किया साझा

कोरिया, 16 फरवरी 2026/* छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बैकुंठपुर निवासी लगभग 92 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी डॉ. जितेन्द्र घोष के निवास पहुंचे और उनसे सौजन्य भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से भी मुलाकात कर आत्मीय चर्चा की। डॉ घोष की सुपत्री श्रीमती सुवर्णा पॉल ने भी पिताजी के संघर्षों को बताया। 

इस अवसर पर डॉ. घोष ने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल के दौरान के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि आपातकाल के समय उन्हें लगभग 19 माह तक विभिन्न जेलों में निरुद्ध रखा गया था।
 
डॉ. घोष ने अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा करते हुए बताया कि उन्होंने मिशन स्कूल, माधव राव सप्रे स्कूल तथा नागपुर में अध्ययन किया। वर्ष 1955 में वे आयुर्वेदिक कॉलेज में प्रवेश लिए और सागर विश्वविद्यालय से बीएमएस की डिग्री प्राप्त की। सरकारी सेवा में न जाकर उन्होंने वर्ष 1960 में बैकुंठपुर में निजी चिकित्सालय प्रारंभ किया और लंबे समय तक जनसेवा करते रहे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. घोष का अनुभव, राष्ट्रप्रेम और जीवटता आज भी प्रेरणादायी है। इस आयु में भी उनकी स्मरण शक्ति और ज्ञान हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे विराट व्यक्तित्व से मिलना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उनकी त्याग और तपस्या का ही परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में सरकार है। डॉ घोष ने मुख्यमंत्री को कुछ सुझाव भी दिए और बैकुंठपुर के विकास के लिए चर्चा की। इस दौरान कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री भय्या लाल राजवाड़े सहित कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी उपस्थित रही।
continue reading
उत्तर वाहिनी शिव मंदिर मे महाशिवरात्रि पूजा धूमधाम से हुई संपन्न

उत्तर वाहिनी शिव मंदिर मे महाशिवरात्रि पूजा धूमधाम से हुई संपन्न

 उत्तर वाहिनी शिव मंदिर मे महाशिवरात्रि पूजा धूमधाम से हुई संपन्न। हजारीबाग जिला अंतर्गत ग्राम बडानो मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पूजा धूमधाम से मनाई गई। यह मंदिर उत्तर वाहिनी होने के कारण बहुत ही प्रसिद्ध शिव मंदिर हनुमान मंदिर माना जाता है । ग्रामीणों ने बताया कि यह मंदिर दादा परदादा के समय से ही विराजमान है जो भी भक्तगण सच्चे मन से जल चढ़ाते हैं, मन्नतें मांगते हैं, पूजा करते हैं, उनकी सारी मनोकामना पूरी होती है। इस मंदिर में हजारीबाग, गिरिडीह कोडरमा, से लोग आकर जल चढ़ाते हैं पूजा करते हैं।

इस मेले में काफी संख्या में भीड़ होती है तरह-तरह के दुकान लगाए जाते हैं, कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि सभी समुदाय के लोग शांतिपूर्ण से पूजा करते हैं। चलकुशा थाना प्रभारी  सूर्यकांत कुमार ने कहा कि पूजा धूमधाम से मनाए, मेले का आनंद उठाएं, विधि व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें, प्रशासन के जवान तैनात सभी जगह तैनात है। पुलिस पेट्रोलिंग की गाड़ी सभी क्षेत्रों में भ्रमण कर रही है। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो, इसकी सूचना प्रशासन को अपने मोबाइल के माध्यम से,या हंड्रेड 100, डायल में फोन करके सूचित करें आपका नाम आपका पता गुप्त रखा जाएगा। जयनगर परसाबाद से संजय गुप्ता की रिपोर्ट।

continue reading
सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में मुख्यमंत्री सहित मन्त्रिमण्डल होंगे शामिल सांसद, विधायको व वरिष्ठ अधिकारियों की होगी उपस्थिति

सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में मुख्यमंत्री सहित मन्त्रिमण्डल होंगे शामिल सांसद, विधायको व वरिष्ठ अधिकारियों की होगी उपस्थिति

कोरिया, 12 फरवरी 2026/* प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 17 फरवरी को कोरिया महोत्सव का करेंगे शुभारंभ। इस अवसर पर जिले में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया जाएगा, जिससे जिले के विकास को नई गति मिलेगी।


जानकारी के मुताबिक मंगलवार 17 फरवरी को जिला पंचायत के आडिटोरियम में सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में सुबह 11 बजे शामिल होंगे।

बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, सरगुजा एवं कोरबा लोकसभा के सांसद, संभाग के अंतर्गत आने वाले विधानसभा के सभी विधायक, छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रमुख सचिव, विभिन्न विभागों के सचिव, संभागायुक्त, संभाग के सभी जिला कलेक्टर, जिला पंचायत अध्यक्ष इस मौके पर उपस्थित होंगे।

*स./मानिकपुरी*
continue reading
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क जगन्नाथ मंदिर चिरमिरी में 16 फरवरी को शांति एवं कानून व्यवस्था हेतु कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क जगन्नाथ मंदिर चिरमिरी में 16 फरवरी को शांति एवं कानून व्यवस्था हेतु कार्यपालिक दंडाधिकारी नियुक्त

एमसीबी/12 फरवरी 2026/ माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर रखते हुए 16 फरवरी 2026 को जगन्नाथ मंदिर, चिरमिरी में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में विभिन्न प्रमुख स्थलों पर अधिकारियों को कार्यपालिक दंडाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार हवन एवं पूजा स्थल तथा मुख्य मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं के लिए विजयेन्द्र सारथी, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) खड़गवां/चिरमिरी को दायित्व सौंपा गया है। उनके सहयोग हेतु श्री विनीत कुमार सिंह, नजूल तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ एवं सुश्री श्रुति धुर्वे, तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ को सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
वहीं मुख्य मंच, कार्यक्रम स्थल, पत्थर शिलालेख एवं हेलीपैड क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु लिंगराज सिदार, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मनेन्द्रगढ़ को जिम्मेदारी दी गई है। उनके सहयोग के लिए समीर शर्मा, तहसीलदार चिरमिरी तथा नीरज कांत तिवारी, तहसीलदार भरतपुर को सहायक अधिकारी बनाया गया है।
जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम दिवस पर निर्धारित स्थलों में उपस्थित रहकर समन्वय, सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

*समाचार क्रमांक/53/लोकेश/

 

continue reading
राष्ट्रीय कार्यक्रमों की शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु समीक्षा बैठक संपन्न

राष्ट्रीय कार्यक्रमों की शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु समीक्षा बैठक संपन्न

कोरिया, 11 फरवरी, 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी परिसर के सभा कक्ष में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिनों विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य अमलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
 
बैठक में कैंसर स्क्रीनिंग एवं रिस्क्रीनिंग की शत-प्रतिशत एंट्री पूर्ण करने, एनसीडी क्लीनिक के सुचारू संचालन एवं पोर्टल एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 
 
आयुष्मान भारत योजना के लंबित लक्ष्यों को 15 फरवरी तक पूर्ण करने, टीबी मुक्त पंचायत लक्ष्य की प्राप्ति तथा वॉर्नेबल पॉपुलेशन की निक्षय पोर्टल पर एंट्री पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही युविन पोर्टल सहित सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की ऑनलाइन एंट्री समय पर पूर्ण करने पर जोर दिया गया।
 
उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान, तत्काल पंजीयन, इंडिकेटर अनुसार चिन्हांकन एवं उचित स्वास्थ्य प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 
 
संस्थागत सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देकर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने हेतु कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया। कम वजन वाले शिशुओं  के लिए कंगारू मदर केयर प्रशिक्षण अनुसार प्रबंधन एवं नियमित प्रगति रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए गए।
 
एलसीडीसी अंतर्गत लेप्रोसी संभावित मामलों की साप्ताहिक जांच एवं सीडीआर एंट्री समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
 
डॉ. प्रशांत सिंह ने विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधकों, खंड विस्तार अधिकारियों तथा जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना अनुसार लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने फील्ड स्तर पर निरंतर निगरानी, साप्ताहिक सेक्टर बैठकों एवं मासिक समीक्षा बैठकों में प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही कमजोर प्रदर्शन वाले कर्मचारियों की सूची तैयार कर अवगत कराने तथा लक्ष्य प्राप्ति में आ रही कठिनाइयों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा।
 
बैठक में सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. आयुष जायसवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. अशरफ अंसारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
continue reading
केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत @2047 की दिशा में निर्णायक कदम : श्री तोखन साहू त्रिपुरा राज्य भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मीडिया से संवाद

केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत @2047 की दिशा में निर्णायक कदम : श्री तोखन साहू त्रिपुरा राज्य भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मीडिया से संवाद

अगरतला, त्रिपुरा- केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने त्रिपुरा राज्य भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय बजट 2026–27 की दूरदर्शी एवं परिवर्तनकारी परिकल्पना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

श्री साहू ने बताया कि वर्ष 2014 में ₹3.92 लाख करोड़ के पूंजीगत व्यय से बढ़कर वर्ष 2026–27 में ₹12.2 लाख करोड़ तक पहुँचना सरकार की मजबूत विकास-उन्मुख नीति को दर्शाता है। इसी प्रकार कृषि क्षेत्र के लिए बजटीय आवंटन ₹21,900 करोड़ से बढ़कर ₹1.25 लाख करोड़ से अधिक हो जाना किसानों के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भारत का विश्व की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतिफल है।
 
पूर्वोत्तर क्षेत्र को विकास के प्रमुख इंजन के रूप में रेखांकित करते हुए श्री साहू ने बताया कि इस क्षेत्र के लिए सकल बजटीय समर्थन में 246 प्रतिशत की वृद्धि कर इसे ₹94,679 करोड़ किया गया है। इसके साथ ही रेलवे के लिए रिकॉर्ड ₹11,486 करोड़ का आवंटन तथा डोनर मंत्रालय के लिए अब तक का सर्वाधिक ₹6,812.30 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने वाराणसी–सिलीगुड़ी हाई-स्पीड कॉरिडोर सहित अनेक रणनीतिक संपर्क परियोजनाओं का उल्लेख किया।
 
त्रिपुरा के संदर्भ में उन्होंने कहा कि बजट राज्य के समग्र एवं परिवर्तनकारी विकास को गति देगा। इसमें अगरतला–अखौरा रेल लिंक, प्रस्तावित वंदे भारत सेवा, ₹332 करोड़ की लागत से स्टेशन पुनर्विकास, 530 किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, साबरूम लॉजिस्टिक्स हब का विकास, गोमती नदी के माध्यम से अंतर्देशीय जल संपर्क तथा बौद्ध पर्यटन सर्किट जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए ₹12 लाख तक की आय पर शून्य आयकर तथा प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (पीएमएवाई-यू) के अंतर्गत शहरी आवास के लिए समर्थन बढ़ाया गया है।
श्री साहू ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 आर्थिक स्थिरता को सुदृढ़ करेगा, समावेशी विकास को बढ़ावा देगा, निवेश और रोजगार सृजन को गति देगा तथा आत्मनिर्भर भारत के विजन को और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा, “इस बजट के जन-केंद्रित प्रावधान समुदायों को सशक्त करेंगे, नए अवसर सृजित करेंगे और भारत की विकसित भारत @2047 की यात्रा को और सशक्त बनाएंगे।”
 
उन्होंने कहा कि त्रिपुरा का यह दो दिवसीय दौरा समाज के सभी वर्गों के साथ संवाद का प्रतीक रहा और इससे यह स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि विकास का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि त्रिपुरा और संपूर्ण पूर्वोत्तर क्षेत्र विकसित भारत की यात्रा में एक सशक्त स्तंभ के रूप में उभरेंगे।
continue reading
Previous123456789...8182Next
dpboss