CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

शासकीय आबकारी वाहन और ट्रक में भिड़ंत नायब तहसीलदार सतीश कृशान व उनके दो साथी की मौत

शासकीय आबकारी वाहन और ट्रक में भिड़ंत नायब तहसीलदार सतीश कृशान व उनके दो साथी की मौत

Sawankumar 17-Jul-2021 237

ब्रेकिंग न्यूज़  - कबीरधाम



चिल्फी घाटी से मात्र 7 किमी दूर पागवाही से आगे एक खतरनाक मोड़ पर शासकीय आबकारी वाहन और ट्रक में भिड़ंत हो गई। 

जिसमें दो लोगों की मौके पर ही हुई मौत वही एक ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। 

ट्रक व बोलेरो में भीषण टक्कर हुई जिसमें बोड़ला के नायब तहसीलदार सतीश कृशान व उनके दो साथी की मौत हो गई।

चिल्फी थाने के पगवाही के पास हुई घटना।  एक्सीडेंट के बाद रास्ते में लगा जाम ।
continue reading
कृषि विज्ञान केन्द्र कोरिया, वर्ष 2020 के पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान राष्ट्रीय प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित

कृषि विज्ञान केन्द्र कोरिया, वर्ष 2020 के पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान राष्ट्रीय प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित

Sawankumar 16-Jul-2021 76

कोरिया -  देश के 722 कृषि विज्ञान केन्द्रों में वर्ष 2020 का सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केन्द्र का पुरस्कार, कृषि विज्ञान केन्द्र कोरिया को प्राप्त हुआ है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा आई.सी.ए.आर. के 93 वें स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र कोरिया को वर्ष 2020 पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान राष्ट्रीय प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
आई.सी.ए.आर. के 93 वें स्थापना दिवस पर 16 जुलाई 2021 को केन्द्रीय मंत्री कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय राज्यमंत्री (कृषि एवं किसान कल्याण) सुश्री शोभा करंडलजे, एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री (कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण) श्री कैलाश चैधरी, महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली डाॅ. त्रिलोचन महापात्रा, कृषि उत्पादन आयुक्त छ.ग. शासन श्रीमती एम. गीता, इं.गाॅ.कृ.वि.वि. रायपुर के कुलपति डाॅ. एस.के. पाटिल, कृषि प्रसार, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली के उपमहानिदेशक डाॅ ए.के. सिंह, भाकृअनुप-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जबलपुर के निदेशक डाॅ. एस. आर. के. सिंह, कलेक्टर श्री श्याम धावड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत एवं निदेशक विस्तार सेवाएं इं.गाॅ.कृ.वि.वि. रायपुर डाॅ. एस.सी. मुखर्जी की गरिमामय उपस्थिति में वर्चुअल माध्यम से कृषि विज्ञान केन्द्र कोेरिया के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डाॅ. रंजीत सिंह राजपूत को सर्टिफिकेट, साईटेशन एवं 7 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया। पुरस्कार प्राप्ति पर कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया के समस्त वैज्ञानिकों ने संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंह देव, सविप्रा उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो तथा मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल का सदैव मार्गदर्शन व सहयोग प्रदाय करने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया।
कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र की पूरी टीम को इस सम्मान पर बधाई एवं इसी तरह बेहतर कार्य करते रहने हेतु प्रोत्साहित किया है।
वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डाॅ. रंजीत सिंह राजपूत ने बताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा 55 एकड़ में गौठान ग्रामों में चारागाह विकास कार्यक्रम के अंतर्गत चारा फसलों की उन्नत किस्मों जैसे-नेपियर, बहुवर्षीय ज्वार का प्रार्दश प्रक्षेत्र स्थापित किया गया है। गौठान ग्रामों में नगदी फसलों को बढ़ावा देने के लिए 35 एकड़ में हल्दी की उन्नत प्रजातियाँ जैसे-रोमा, बी.एस.आर-2 एवं रश्मि का प्रदर्शन प्रक्षेत्र स्थापित किया गया है।
महात्मा गांधी नरेगा के अनुमेय कार्य पड़त भूमि विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत कृषकों की सामूहिक बाड़ियों का चयन कर 75 एकड़ में ड्रिप पद्धति से फलदार मातृवाटिका तैयार कर अंतरवर्तीय खेती के रुप में सामूहिक बाड़ियों में फसल विविधकरण के अंतर्गत 40-50 एकड़ में पड़त भूमि विकास के अंतर्गत लेमनग्रास, खस, पामारोजा, सिट्रोनेला एवं शकरकन्द इत्यादि का रोपण कर पड़त भूमि की फसल सघनता को 300 प्रतिशत तक आंका गया। बाड़ी विकास कार्यक्रम में सब्जियों की उन्नत प्रजाति सह फलदार पौध रोपण का तकनीकी प्रदर्शन 200 बाड़ियों में क्रियान्वित किया गया। घुरवा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए आदिवासी कृषक समूह द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र कोरिया एवं मनरेगा से 100 केचुआ टांका की स्थापना कर केचुआ खाद, वर्मीवाश एवं केचुआ का विक्रय किया जा रहा है। वैज्ञानिकों द्वारा गौठान ग्रामों में महिला समूह को गुणवत्ता युक्त केचुआ खाद उत्पादन एवं केचुआ उत्पादन का प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन निरंतर प्रदान किया गया।

    दलहन एवं तिलहन फसलों की उन्नत प्रजातियों का कल्स्टर प्रदर्शन कृषि अभियांत्रिकी तकनीक जैसे-कतार बोवाई, जीरो सीड ड्रिल, मल्टीक्राप प्लांटर से बोवाई का प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण किसानों को प्रक्षेत्र पर दिया गया। जिले में मशरुम की विभिन्न प्रजातियों जैसे-पैरा, दुधिया, ऑयस्टर एवं बटन मशरुम का बीज तैयार कर उन्नत मशरुम उत्पादन तकनीक का प्रचार-प्रसार अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन के माध्यम से किया गया। जिले में उच्च गुणवत्ता के फलदार पौधे एवं औषधीय फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए मनरेगा कार्यक्रम के अंतर्गत नर्सरी पौध तैयार कर जिले के कृषकों को पौध सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
कृषकों को संगठित कर किसान उत्पादक संगठन (कोरिया एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड) की स्थापना की गई। ताकि कृषक उत्पादों का संग्रहण कर मूल्यवर्धन एवं प्रसंस्करण द्वारा कृषकों को सीधी एवं अधिक आय प्राप्त हो सके। जिला प्रशासन कोरिया के वित्तीय सहयोग से एवं कृषि विज्ञान केन्द्र कोरिया के तकनीकी मार्गदर्शन में किसान उत्पादक संगठन के लिए प्रसंस्करण एवं मूल्यवर्धन उत्पादों हेतु दुग्ध प्रसंस्करण, सगंध तेल निष्कासन हेतु भाप आसवन संयंत्र, दाल मिल, राईस मिल, खाद्य तेल मिल, सगंध अगरबत्ती निर्माण मशीन की स्थापना कर 20-25 मानक उत्पाद तैयार कराकर विपणन के लिए खादी इंडिया, ट्राईफेड इंडिया, हस्त शिल्प विकास बोर्ड, खादी ग्रामोद्योग इत्यादि को उपलब्ध कराया जा रहा है। किसान उत्पादक संगठन में 573 पंजीकृत कृषक है, किसान उत्पादक संगठन में आदिवासी कृषकों की भागीदारी 72 प्रतिशत है। पिछले वित्तीय वर्ष में किसान उत्पादक संगठन द्वारा 42 लाख रुपये का टर्नओवर किया गया।
हनी मिशन को बढ़ावा देने के लिए आदिवासी कृषकों का समूह बनाकर मधुमक्खी पालन के साथ-साथ मधुमक्खी पेटी का निर्माण भी करके कृषक अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर रहे है। महिला समूहों की आजीविका उन्नयन हेतु हस्त निर्मित सगंध साबुन व सगंध अगरबत्ती का निर्माण कर विक्रय किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्र कोरिया द्वारा प्रचार-प्रसार के साधनों से निरंतर जिले के कृषकों को व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रदाय किये जा रहे हैं। कृषि, उद्यानिकी एवं संबंधित गतिविधियों में नवोन्मेषी कार्य जैसे-सिंदूर हर्बल पावडर, लेमनग्रास चायपत्ती, शकरकंद आटा, हल्दी, नीलगिरी एवं सौंफ की पत्तियों व टहनियों से सगंध तेल निष्कासन एवं गौठान ग्रामों में सौंफ की खेती का प्रदर्शन किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्र कोरिया द्वारा नवीनतम, उन्नत एवं नवोन्मेषी तकनीकियों का प्रचार-प्रसार अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन, प्रक्षेत्र परीक्षण एवं प्रशिक्षण के माध्यम से निरंतर दिया जा रहा है।

continue reading
आकस्मिक निरीक्षण में अपने कर्तव्य स्थल पर बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाये जाने पर 8 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

आकस्मिक निरीक्षण में अपने कर्तव्य स्थल पर बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाये जाने पर 8 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

09-Jul-2021 134

कोरिया - कलेक्टर श्री श्याम धावड़े द्वारा 8 जुलाई को तहसील कार्यालय बैकुण्ठपुर के आकस्मिक निरीक्षण में अपने कर्तव्य स्थल से बिना किसी पूर्व सूचना, अनुमति के अनुपस्थित पाये जाने पर कुल 8 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें तहसील कार्यालय बैकुण्ठपुर के सहायक ग्रेड-03 श्री अश्वनी कुमार भागत, श्री जगबहादुर पाण्डेय, श्री सुदर्शन सिंह, श्रीमती उर्मिला राजवाड़े, श्रीमती अमृता गुप्ता व सहायक ग्रेड-02 श्री राहुल केरकेट्टा तथा भृत्य श्री गजानंद यादव व श्रीमती उर्वशी कश्यप शामिल हैं।
कलेक्टर श्री धावड़े द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि 08 जुलाई 2021 को प्रातः 10.50 बजे तहसील कार्यालय बैकुण्ठपुर का आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अपने कर्तव्य स्थल से बिना किसी पूर्व सूचना और अनुमति के कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। तहसील कार्यालय राजस्व विभाग का महत्वपूर्ण कार्यालय होता है जहां पर आम-जनता एवं दूरस्थ अंचल के ग्रामीण अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु प्रतिदिन आते हैं। उक्त महत्वपूर्ण कार्यालय व न्यायालय में पदस्थापना होने पर भी नियत समय पर कर्मचारी कार्यालय पहुँचकर अपने दायित्वों के सम्यक निर्वाहन हेतु तत्पर नहीं है तथा अपने कर्तव्य के प्रति पूर्णतः लापरवाह है। पत्र में यह भी कहा गया है कि उपरोक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के प्रतिकूल होकर कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
उपरोक्तानुसार कृत्य के लिए कर्मचारियों के प्रति क्यों न विरूध्द कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावे। इस सम्बन्ध में कर्मचारियों को स्पष्टीकरण 03 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।

continue reading
एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालय कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 15 जुलाई को

एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालय कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 15 जुलाई को

Sawankumar 08-Jul-2021 161

कोरिया - आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने आज यहाॅ बताया कि वर्ष 2021-22 में एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह विकासखण्ड पोडीडीह विकासखण्ड खड़गवां, सोनहत एवं जमथान (भरतपुर) में कक्षा 6वी में विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 15 जुलाई को शासकीय आदर्श रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर में प्रात 10.30 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित की गई। चयन परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र जिला कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरिया के कार्यालयीन समय प्राप्त कर सकते है। प्रवेश पत्र प्राप्त करने हेतु विद्यार्थी को स्वयं का पासपोर्ट साईज का फोटो साथ लेकर आना होगा। कोविड -19 को देखते हुए परीक्षार्थी परीक्षा दिवस को अनिवार्य रूप से मास्क पहन कर आवें।

continue reading
महंगाई के विरोध में कांग्रेस का 6 जुलाई से राष्ट्रव्यापी आंदोलन

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का 6 जुलाई से राष्ट्रव्यापी आंदोलन

Sawankumar 05-Jul-2021 186

आम जनता की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करते हुये कांग्रेस का प्रदेश व्यापी हस्ताक्षर अभियान*

 छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों और मंहगाई के खिलाफ सभी 307 ब्लाकों में कांग्रेसजन चलायेगें हस्ताक्षर अभियान*
 
रायपुर/05 जुलाई 2021। कांग्रेंस के राष्ट्रव्यापी आउटरीच अभियान के के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में आसमान छूती पेट्रोल-डीजल और सुरसा के मुंह की तरह बढ़ती मंहगाई के खिलाफ राज्य स्तर जिला और ब्लाक स्तर पर आंदोलन का पहला चरण में प्रदेश के सभी 307 ब्लाकों में प्रदेश व्यापी हस्ताक्षर अभियान चला कर किया जायेगा। मंहगाई के विरोध में 6 जुलाई मंगलवार को थाली, बर्तन पीट-पीटकर विरोध दर्ज करते हुये मंहगाई और पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में अत्यधिक वृद्वि पर रोक लगाने और कई गुना बढ़ चुके केन्द्रीयउत्पादन शुल्क को कम करने की मांग की जायेगी। इस दौरान मंहगाई के विरोध में पाम्पलेट, पोस्टर एवं प्ले-कार्ड के साथ स्थानीय स्तर पर पेट्रोल पम्पों में आमजनता की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करते हुये हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा। 14 जुलाई को जिलास्तरीय पर मंहगाई के विरोध सायकल यात्रा निकाली जायेगी। 17 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में राजधानी रायपुर में पैदल मार्च कर महंगाई व ईधनों की कीमतों में की गयी वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। इस अवसर पर मंहगाई पर लगाम लगाने और पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधीश को सौंपा जायेगा।  
 
 
शैलेश नितिन त्रिवेदी
अध्यक्ष कांग्रेस संचार विभाग
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

 

continue reading
सुराजी गांव और गोधन न्याय योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बनी संजीवनी: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

सुराजी गांव और गोधन न्याय योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बनी संजीवनी: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Sawankumar 05-Jul-2021 80

*मुख्यमंत्री ने गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों और स्व-सहायता समूहों को 9.83 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की*

 
*गोधन न्याय योजना के तहत अब तक 125.97 करोड़ रूपए का भुगतान* 
 
*42 करोड़ रूपए से अधिक की वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय*
 
रायपुर, 05 जुलाई 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना से गांव और ग्रामीणों के जीवन में एक नया बदलाव दिखाई देने लगा है। इन योजनाओं से ग्रामीणों और किसानों को संबल मिला है और ये ग्रामीण  अर्थव्यवस्था के लिए संजीवनी साबित हो रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह बातें आज अपने निवास कार्यालय में, गोधन न्याय योजना के तहत राशि अंतरण के वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने मजबूत और स्वावलंबी गांवों का सपना देखा था, उनका सपना आज छत्तीसगढ़ में साकार हो रहा हैै। छत्तीसगढ़ के गांव आज स्वावलंबन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जल संसाधन श्री रविन्द्र चौबे, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर गोधन न्याय योजना के तहत कुल 9.83 करोड़ रूपए की राशि का ऑनलाइन अंतरण किया, जिसमें गोबर विक्रेताओं को 48 लाख रूपए तथा गौठान समितियों व महिला स्व-सहायता समूहों को लाभांश के रूप में 9.35 करोड़ रूपए की राशि शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्य के पशुपालक किसानों, गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे लिए यह बेहद खुशी की बात है कि गौठान अब तेजी से स्वावलंबी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना को शुरू किए अभी एक साल भी नहीं हुआ है। हमारे 1160 गौठान स्वावलंबी हो चुके है, जो अपनी आय से अब स्वयं गोबर खरीद रहे हैं और महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट का उत्पादन करने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठान और गोधन न्याय योजना का सीधा संबंध खेती से है। यह व्यवस्था जितनी मजबूत होगी हमारी खेती-किसानी और किसान उतने ही समृद्ध होंगे। उन्होंने इस मौके पर राज्य के किसान भाईयों से राज्य में संचालित पशुओं के रोका-छेका अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और गौठानों में निर्मित वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट का उपयोग खेतों में करने की अपील की। उन्होंने गौठानों में पशुओं के हरे चारे की व्यवस्था के लिए चारागाह में नेपियर घास लगाने का भी आव्हान किया। 
कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना एक महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना की प्रशंसा पार्लियामेंट की स्वच्छ भारत मिशन कमेटी एवं जैविक खाद कमेटी ने की है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 48.56 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। इससे लगभग 19 लाख क्विंटल वर्मी और सुपर कम्पोस्ट का उत्पादन संभावित है, जो कि क्रय गोबर की मात्रा का लगभग 40 प्रतिशत है। मंत्री श्री चौबे ने कहा कि अब तक लगभग 7 लाख क्विंटल वर्मी एवं सुपर कम्पोस्ट गौठानों में तैयार हो चुका है। आज की स्थिति में 60 हजार भरे टाकों से वर्मी कम्पोस्ट की छनाई और पैकेजिंग का काम चल रहा हैं। अब तक 42.20 करोड़ रूपए की वर्मी कम्पोस्ट बिक चुकी है। उन्होंने कहा कि गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को इस योजना के तहत लाभांश के रूप में लगभग 29 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। गौठानों से जुड़े स्व-सहायता समूह की 85 हजार से अधिक ग्रामीण महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट एवं अन्य उत्पादों का निर्माण व आय मूलक गतिविधियों का संचालन कर अब तक 43.49 करोड़ रूपए की आय अर्जित कर चुकी है। उन्होंने कहा कि समूहों की आय और उनके लाभांश की राशि से ज्यादा महत्वपूर्ण महिलाओं का आत्मविश्वास और उनकी आत्मनिर्भरता है। यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. एम. गीता ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से गोधन न्याय योजना की अब तक उपलब्धि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में 10,080 गौठान के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 5847 गौठान निर्मित और सक्रिय हो चुकेे हैं। इस योजना के तहत गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों एवं वर्मी कम्पोस्ट बनाने वाली महिला समूहों को कुल 125 करोड़ 97 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। जिसका सीधा लाभ एक लाख 70 हजार से अधिक पशुपालक किसानों, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों, महिलाओं एवं भूमिहीन को मिला है।   उन्हांेने प्रदेश में रोका-छेका और पशु नस्ल सुधार के लिए संचालित कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी भी दी।
continue reading
 नवपदस्थ कोरिया एसपी संतोष सिंह ने कहा मेरे लिए जनता से संबंध मेरी प्राथमिकता रहेगी

नवपदस्थ कोरिया एसपी संतोष सिंह ने कहा मेरे लिए जनता से संबंध मेरी प्राथमिकता रहेगी

Sawankumar 05-Jul-2021 129

राज्य शाशन से तबादला जारी होने के बाद रायगढ़ जिले से स्थानंतिरत होकर कोरिया एसपी के रूप 2011 बैच आपीएस संतोष कुमार सिंह ने कोरिया जिला  कप्तान के रूप में पदभार ग्रहण किये पदभार ग्रहण करने के साथ ही विभाग के तमाम शाखा में निरीक्षण करने पहुंचे उनके साथ जिले के विभागीय कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहेI  कोरिया नवपदस्थ एसपी ने पदभार ग्रहण करते ही पत्रकारों से प्रेस वार्ता के माध्यम कर संक्षिप्त चर्चा किये I 

 

 

 

नवपदस्थ  एसपी संतोष सिंह ने कहा  मेरे लिए जनता से संबंध मेरी प्राथमिकता रहेगी क्योंकि लोगों के लिए काम करना हैI आज लोगों को पुलिस से भयभीत होने की जरूरत नहीं है जो भी समस्या है लोग बेहिचक थाने आये अपनी शिकायत दर्ज करवाएं उन्हें अच्छी विवेचना कर  न्याय दिलाया जाएगा ।जिले में बेहतर ला एंड ऑर्डर और बेहतर पुलिसिंग रहेगी वही अवैध कारोबारियों को दो टूक स्पष्ट संदेश दिये अवैध कारोबार  संचालकों पर सख्त कार्यवाही होगी  अवैध कार्य करने वालों  पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी बुरे लोगों से कोई तालमेल नहीं रहेगा साथ मे सोशल मीडिया के गलत उपयोग पर सख्त कार्यवाही की जायेगी सोशल मीडिया का सही उपयोग करने  की सलाह दिए ।
continue reading
जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने किया 6.77 करोड़ रूपये के 75 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने किया 6.77 करोड़ रूपये के 75 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Sawankumar 04-Jul-2021 94

कोरिया - प्रदेश के गृह और लोक निर्माण मंत्री तथा कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज यहां जिला कलेक्टोरेट परिसर में 6 करोड़ 77 लाख 98 हजार रूपये की लागत से 75 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री के साथ कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत और जिले के तीनों विधायक उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने कोरिया जिले में 4 करोड़ 3 लाख 47 हजार रूपये की लागत के 46 कार्यो का लोकार्पण करते हुए 2 करोड 74 लाख 51 हजार रूपये की लागत के 29 कार्यो का भूमि पूजन किया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू और सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ग्राम पंचायत आनी में प्रदर्शन वन प्रक्षेत्र का शुभारंभ करने के बाद कलेक्ट्रेट भवन परिसर पहुंचे और जिले को विकास कार्यों की सौगात प्रदान की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोरिया जिले के समेकित विकास के लिए संकल्पित है। आम आदमी तक मूलभूत सुविधाएं ले जाने और सभी का जीवन स्तर सुधारने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
प्रभारी मंत्री के द्वारा लोकार्पित कार्यों में प्रमुख रूप से 218 लाख रूपये के 20 मवेशी आश्रय स्थल, लगभग 80 लाख रूपये के 10 सडक एवं पुल-पुलिया निर्माण, 20 लाख रूपये के नवीन ग्राम पंचायत सह उचित मूल्य दुकान, 12 लाख रूपये से अधिक की लागत से मल्टीयुटिलिटी सेंटर का निर्माण सहित कुल 46 जनहितकारी कार्य शामिल हैं। इसके अलावा लगभग एक करोड़ की राशि के विभिन्न निर्माण कार्य जनपद पंचायत सोनहत क्षेत्र में, लोक निर्माण विभाग के 86 लाख रूपये के कार्य सहित कुल 29 नये कार्यों जिनकी लागत राशि 2 करोड़ 74 लाख रूपये से ज्यादा के नवीन कार्यों का भूमिपूजन प्रभारी मंत्री के करकमलों द्वारा किया गया। लोकार्पण एवं भूमिपूजन के इस कार्यक्रम के अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गुलाब कमरो, संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंहदेव, मनेन्द्रगढ क्षेत्र के विधायक डाॅ. विनय जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कलेक्टर कोरिया श्री श्याम धावड़े, पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री आओ और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

continue reading
पूरे प्रदेश में मानक के रूप में स्थापित होगा आनी का वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र-श्री ताम्रध्वज

पूरे प्रदेश में मानक के रूप में स्थापित होगा आनी का वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र-श्री ताम्रध्वज

Sawankumar 04-Jul-2021 173

 मुख्यमंत्री की मंशानुरूप प्रदेश का पहला वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र कोरिया में प्रभारी मंत्री के हाथों प्रारंभ




 कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुण्ठपुर के समीप स्थित ग्राम पंचायत आनी की आने वाले समय में अपनी एक अलग पहचान बनेगी। यहां जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से बनाये जा रहे वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र की अलग पहचान बनेगी। फलदार पौधों के बीच औषधीय पौधों की खेती और नर्सरी तैयारी अपने आप में एक अभिनव पहल है। आने वाले समय में कोरिया का यह वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र प्रदेश के दूसरे जिलों के लिए मानक के रूप में जाना जायेगा। उक्ताशय के विचार जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने ग्राम पंचायत आनी में वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र के शुभारंभ के अवसर पर व्यक्त किये। श्री साहू ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया, उद्यानिकी और वन विभाग के संयुक्त प्रयास से तैयार होने वाले इस वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र में फलोद्यान के साथ वनोपज और इमारती व जलाऊ लकड़ी के रूप में आय के नये स्त्रोत बनेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप प्रत्येक गौठान आने वाले समय में लघु एवं कुटीर उद्योग के केंद्र के रूप में विकसित होगा।

 राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश के पहले वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र का शुभारंभ कोरिया जिले में किया गया। इस वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू और लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के द्वारा पौधारोपण कर किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू द्वारा वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र में बरगद का पौधा लगाकर इस प्रक्षेत्र का शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने औषधीय पौधों के रूप में विशेष महत्व रखने वाली वन लहसुन तथा फलोद्यान में आम का पौधा लगाकर मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र में औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने पीपल का वृक्ष लगाकर पहले वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र की हरियाली को गति प्रदान की। सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गुलाब कमरो, संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंहदेव, मनेन्द्रगढ़ विधायक डाॅ. विनय जायसवाल सहित उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र में अलग अलग तरह के पौधों का रोपण कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।
जिले के प्रभारी मंत्री ने वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र से लगे हुए गौठान में पहुंचकर गौ पूजा की और प्रदेश के खुशहाली की कामना की। यहां पर उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बनाये गये ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा उपस्थित किसानों को वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने के फायदे बताते हुए मानक रूप से 5 किसानों को स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित वर्मी कम्पोस्ट खाद प्रदान किया। इसके पूर्व वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र में पौधारोपण कर शुभारंभ करने के पश्चात जिले के प्रभारी मंत्री व उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया के तत्वाधान में बनाये गये कृषक उत्पाद संगठन के स्टाल में जाकर जिले में किसानों के द्वारा बनाये जा रहे मानक उत्पादों का अवलोकन किया। यहां पर किसानों का उत्साहवर्धन करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि आॅनलाईन उत्पादों की बिक्री के साथ ही सभी उत्पाद दिल्ली के हाट बाजारों में भी विक्रय के लिए उपलब्ध करायें, ताकि व्यवस्थित तरीके से उत्पादों का बाजारीकरण हो सके और किसानों को उनके उत्पाद का ज्यादा से ज्यादा मूल्य मिल सके। इसके बाद अतिथियों ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के स्टाल में स्व सहायता समूहों के द्वारा बनाये जा रहे हस्तशिल्प तथा अन्य घरेलू उपयोग के उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं से बात करते हुए उनके द्वारा बनाये जा रहे उत्पाद और लाभ की जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना से आमजन को अवगत कराने के लिए तथा योजना के प्रावधान और फायदों की जानकारी देने तथा उनकी जिज्ञासाओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय के निकट ग्राम पंचायत आनी में कुल 21 एकड़ पड़त भूमि पर वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र बनाया जा रहा है। ग्राम पंचायत आनी के कुल 26 एकड़ क्षेत्र में गौठान चारागाह के अतिरिक्त 21 एकड़ क्षेत्रफल को प्रदर्शन-वन प्रक्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गुलाब कमरो, संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंहदेव, मनेन्द्रगढ क्षेत्र के विधायक डाॅ. विनय जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कलेक्टर कोरिया श्री श्याम धावड़े, पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री आओ और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित
रहे।

continue reading
एलटी लाइन तार टूटकर गिरने से चपेट में आई गर्भवती महिला की हुई मौत

एलटी लाइन तार टूटकर गिरने से चपेट में आई गर्भवती महिला की हुई मौत

Sawankumar 03-Jul-2021 91

रिपोर्ट - प्रहलाद साहू

एंकर - सिटी कोतवाली कवर्धा के साधना नगर में एलटी लाइन तार टूट कर गिरने से उसकी चपेट में आई गर्भवती महिला की मौत हो गई। मामले में परिजनों ने विधुत मंडल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये कार्यवाही व मुआवजा की मांग भी की है। सिटी कोतवाली पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि शहर के साधना नगर में ईश्वरी चतुर्वेदी रात में अपने घर से लगे दुकान में बैठी थी तभी अचानक से घर के सामने से गुजरा एलटी लाइन तार टूट कर गिर गया, जबकि इस समय न तो तेज हवा चल रही थी न ही किसी प्रकार से आंधी।अचानक से तार टूट कर दुकान वाले हिस्से। में गिरा, जहा ईश्वरी बैठी थी, तार में करंट होने के कारण ईश्वरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को रात में ही जिला अस्पताल मर्च्युरी में रखा गया है जिसका आज पीएम किया जायेगा। मामले में विधुत मंडल की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। बिना किसी आंधी तूफान के तार टूटना मेंटनेशन के दावे की पोल खोलती है। परिजन भी लापरवाह विधुत मंडल ओर कार्यवाही की मांग कर रहे है।

 
 
continue reading
जिले के मंगल राईस मिल और कोरिया मिनी राईस मिल दो वर्षो के लिए ब्लैक लिस्टेड

जिले के मंगल राईस मिल और कोरिया मिनी राईस मिल दो वर्षो के लिए ब्लैक लिस्टेड

Sawankumar 25-Jun-2021 115

 कोरिया - छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के उल्लंघन पर कोरिया जिले के विकासखण्ड बैकुण्ठपुर अंतर्गत चितमारपारा, पटना स्थित मेसर्स मंगल राईस मिल और मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत तहसील केल्हारी स्थित मेसर्स कोरिया मिनी राईस मिल को 02 वर्षो के लिए ब्लैक लिस्ट किया गया है।
जिला खाद्य अधिकारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन खाद्व नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में समस्त राईस मिलों को कस्टम मिलिंग हेतु पंजीयन कराकर मिलिंग का कार्य किया जाना अनिवार्य है जिसके तहत खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में उपार्जित धान का नागरिक आपूर्ति निगम के अलावा भारतीय खाद्य निगम द्वारा भी अरवा चावल उर्पाजन किये जाने के संबंध में शासन द्वारा आदेशित किया गया हैै।
खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में उपार्जित धान के भारतीय खाद्य निगम अरवा कस्टम मिलिंग हेतु अब तक मेसर्स मंगल राईस मिल पटना एवं मेसर्स कोरिया राईस मिल केल्हारी के द्वारा निर्देश उपरांत भी कस्टम मिलिंग का कार्य प्रारंभ नही करने के कारण कलेक्टर के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया था जिसका मिल संचालक द्वारा निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नही किया गया। नोटिस प्राप्ति उपरांत भी मिल संचालक द्वारा कस्टम मिलिंग का कार्य न तो प्रारंभ किया गया और न ही नोटिस के जवाब में प्रतिउत्तर प्रस्तुत किया गया। जो मिलर्स द्वारा छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश के अंतर्गत दिये गये निर्देश का स्पष्ट उल्लंघन है। इस उल्लंघन के फलस्वरूप राईस मिलों को 02 वर्ष की कालावधि के लिये काली सूची मे दर्ज किया गया है।

continue reading
कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने बहरासी एवं माड़ीसरई के गौठान का किया निरीक्षण

कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने बहरासी एवं माड़ीसरई के गौठान का किया निरीक्षण

Sawankumar 21-Jun-2021 101

 कलेक्टर श्री धावड़े ने एक सप्ताह के भीतर गौठानों में निर्मित वर्मी खाद का उठाव कराने के दिये निर्देश  

 

 

  कोरिया 21 जून 2021/ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के संचालन एवं वर्मी खाद निर्माण का निरीक्षण करने कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने गत शनिवार को मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत के साथ विकासखण्ड भरतपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों का सघन दौरा किया। कलेक्टर ने गौठानों को निरीक्षण कर सीईओ जनपद पंचायत, संबंधित कृषि विस्तार अधिकारी तथा सचिवों को गौठानों में निर्मित वर्मी खाद के शीघ्र उठाव कराने के निर्देश दिये हैं।

कलेक्टर श्री धावड़े ने ग्राम पंचायत बहरासी पहुंच कर ग्राम सचिव एवं गौठान में काम कर रहे समूह से वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अब तक गौठान में 414 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है तथा 218 क्विंटल खाद का निर्माण किया गया है। इस दौरान कलेक्टर ने गौठान में उपस्थित गांव के किसानों को वर्मी कम्पोस्ट का वितरण किया। किसानों ने स्वप्रेरित होकर जैविक कृषि को अपनाने की शपथ ली। इसी तरह कलेक्टर ने ग्राम पंचायत माड़ीसरई में भी गौठान का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने वर्मी टांकों का अवलोकन करते हुए खाद की गुणवत्ता देखी। उन्होंने ग्राम सचिव एवं कार्यरत समूह वर्मी टांकों में निर्मित खादों की छनाई कर एक सप्ताह के भीतर उठाव कराने के निर्देश दिये।

जनकपुर में सहकारी समिति का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री धावड़े ने जनकपुर में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने भंडारित वर्मी कम्पोस्ट के उठाव के बारे में समिति प्रबंधक से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि किसान स्वप्रेरित होकर वर्मी कम्पोस्ट खरीद रहे हैं। समिति में शेष वर्मी कम्पोस्ट का भी जल्द ही उठाव करवा लिया जायेगा।
निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद स्कूल का लिया जायजा
कलेक्टर ने जनकपुर में निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद स्कूल का अवलोकन कर अधोसंरचना का जायजा लिया। साथ ही बच्चों की आवश्यकता के अनुसार लैब रूम, ऑडिटोरियम एवं मिड डे मील कक्ष के गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिये।  
 

continue reading
तन और मन दोनो स्वस्थ्य होने से हम किसी भी विपरीत परिस्थति का कर सकते हैं सामना : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

तन और मन दोनो स्वस्थ्य होने से हम किसी भी विपरीत परिस्थति का कर सकते हैं सामना : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Sawankumar 21-Jun-2021 70
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने निवास में किया योगाभ्यास
कोरोना-संकट के इस दौर में योग की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई
 
        रायपुर, 21 जून 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय में प्रातः योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए योग को अपने दिनचर्या में इसे अनिवार्य रूप से शामिल करने की अपील की।

     मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि योग हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। नियमित रूप से योग करने वाले हमेशा निरोगी रहते है और कोरोना काल में यह स्पष्ट हो गया है कि केवल धन -संपदा ही महत्वपूर्ण नही है, बल्कि स्वस्थ्य तन और स्वस्थ्य मन दोनो की आवश्यकता होती है। इसलिए तंदुरूस्त रहने के लिए नियमित योग बहुत जरूरी है। योग हमारी प्राचीन परंपरा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व बहुत पहले से ही जान लिया था इसलिए योग नियमित करते थे। बीच मे ंहम सब भौतिक भाग-दौड़ में इसे भूल गए थे। लेकिन कोरोना काल ने हम सब को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और ऐसे समय में यदि हम सब नियमित रूप से योग करें तो तन भी स्वस्थ्य रहेगा और मन भी स्वस्थ्य रहेगा। आपके जीवन में सकारात्मकता आएगी। इसलिए योग नियमित करें, इसका लाभ उठाएं। पूरे परिवार सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लोग इसे अपनाएं। श्री बघेल ने कहा कि तन और मन दोनो स्वस्थ्य रहेंगे तो हम किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना कर सकेंगे।

      मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में हमने सिर्फ भौतिक साधनों को ही सफलता का पैमाना मान लिया है, जबकि स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के बिना हर सफलता अधूरी है। कोरोना-संकट के इस दौर में योग की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ शासन ने वर्चुअल माध्यम से योग के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की है, इसका लाभ अवश्य उठाएं। तन-मन से चुस्त-दुरुस्त रहकर ही हम गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को तेजी से साकार कर सकते हैं।
      अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में वर्चुअल योग मैराथन का आयोजन हुआ। इसमें भाग लेने के लिए 10 लाख से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन कराया है। वर्चुअल योग मैराथन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अपील पर लाखों लोगों ने भाग लिया औरयोग को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया
continue reading
दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरी करने वाले अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरी करने वाले अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

Sawankumar 19-Jun-2021 249
कोरिया

चर्चा थाना क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्र के शहर समेत ग्रामीण अंचलों में लगातार चोरियां की वारदात बढ़ते जा रही आए दिन किन्ही के घरों का ताला तोड़ दिया जाता है ताला तोड़ कई सामान चोरों द्वारा लेकर फरार हो जाए जाता है जिसको लेकर चर्चा थाना प्रभारी अनिल कुमार साहू ने कड़ा एक्शन लेते हुए चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल कर रहे हैं, जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बिशुनपुर निवासी राम प्रकाश मिश्रा के मकान से अज्ञात चोरों द्वारा चांदी के बर्तन चांदी के सिक्का समेत नगद राशि ले भागे थे जिन्हें चर्चा पुलिस के द्वारा मुखबिर के माध्यम से पतासाजी कर मध्य प्रदेश से आए हुए दो चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की आरोपियों के ऊपर धारा 380 457 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।
continue reading
राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने किया वृक्षारोपण एवं मास्क का वितरण..

राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने किया वृक्षारोपण एवं मास्क का वितरण..

Sawankumar 19-Jun-2021 78

चिरमिरी - शनिवार को शहर के हल्दीबाड़ी में यूथ कांग्रेस चिरमिरी के नेता एवं विधायक प्रतिनिधि  शिवांश जैन व उनके साथियों द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं मास्क वितरण कार्यक्रम मनेंद्रगढ़  विधायक डॉ विनय जयसवाल के मार्गदर्शन में महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल, सभापति गायत्री बिरहा जी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष कश्यप वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश तिवारी शंकर  राव शंकर मिश्र उमाशंकर  दिनेश यादव जी  मुक्तेश्वर कुशवाहा जी रामप्यारे जी प्रमोद सिंह जी रज्जाक खान राजू सलीम जी संदीप सोनवानी जी अकरम जी सनी चौथा सुनील, वाचस्पति दुबे, राणा दास, राजा मुख़र्जी राहुल पटेल, अशरफ ,अली योगेश साहू दिलशाद दीपक, परिडा सोनू रिंकू अरुण विश्वकर्मा, अनिल कुमार सलीम विक्की तोशिफ़ दिनेश दुबे  मौहम्मद सैफ एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन सम्मानीय पार्षद जन एल्डरमैन  साथी युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के समस्त साथी शामिल हुए ।।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
इस अवसर पर नगर निगम की महापौर कंचन जायसवाल ने कहा कि इस औद्योगिकिकरण एवं शहरीकरण के युग में वृक्ष लगाने की नितांत आवश्यकता है, क्यूंकि इसके कारण वृक्षों की कटाई होती है और कटाई के अनुपात में वृक्ष नही लगाए जा रहे है, जिससे हमारा जनजीवन भी प्रभावित होता है. उन्होंने आगे कहा की इस वर्ष कोरोना महामारी की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के कारण हमने अपनो को खोया है. ये हमारे लिए सबसे बड़ा सबक था इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए हम सब अपने घर आंगन व घर के आस-पास पौधे लगाएं।

 

continue reading
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले में 215.74 करोड़ के 245 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले में 215.74 करोड़ के 245 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Sawankumar 16-Jun-2021 96

33.29 करोड़ के सोलर पंप तथा सोलर हाई मास्ट तथा 10.79 करोड़ के औद्योगिक क्षेत्र परसगढ़ी का लोकार्पण

40.55 करोड़ के सड़क एवं पुल-पुलिया सहित 11 निर्माण कार्यों का लोकार्पण

 

 
 
कोरिया 16 जून 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरिया जिले में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में कहा कि विकास कांक्रीट की ईमारतों से नहीं लोगों के जीवन में सुख समृध्दि से होता है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं गोधन न्याय योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सृदृढ़ बना रही है। प्रदेश में 52 प्रकार के लघु वनोपज की खरीदी की जा रही है। जिससे ग्रामीण जनता को लाभ हो रहा है। गौठानों में वर्मी खाद निर्माण, पैकिंग सहित आजीविका संबंधी गतिविधियां की जा रही हैं। जिससे गौठान छोटे औद्योगिक क्षेत्र के रूप में स्थापित हुए है। पूरा छत्तीसगढ़ स्वावलंबन की राह पर बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में कोरिया जिले में 215 करोड़ 74 लाख रूपए के 245 निर्माण और विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कोरिया जिले में 101.57 करोड़ रुपए की लागत के 154 कार्यों का लोकार्पण और 114.16 करोड़ के 91 कार्यों का भूमि पूजन किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आज लोकार्पित कार्यों में शामिल औद्योगिक क्षेत्र परसगढ़ी का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे कोरिया जिले को ही नहीं अपितु आस पास के जिलों के आम जनता को भी औद्योगिक सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोरिया जिले में लेमनग्रास आइल, हल्दी आइल, शहद, सुगंधित साबून, दलहन, प्रोसेसिंग, सुगंधित चावल प्रोसेसिंग, डेयरी प्रोसेसिंग कर रहे हैं। कृषक उत्पादन संगठन के द्वारा  इन्हें खादी इंडिया, ट्राईब्स इंडिया, फ्लिपकार्ट के माध्यम से बिक्री की जा रही है। इस तरह हमारे प्रदेश के उत्पाद देश विदेश में छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान दिला रहे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने वर्चुअल माध्यम से आज के कार्यक्रम से जुड़कर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया तथा लोकार्पण एवं भूमिपूजन के कार्यक्रम के जरिये प्रदेश के विकास को गति देने हेतु बधाई दी। उन्होंने कोरिया जिला प्रशासन को भी कोरोना महामारी के नियंत्रण हेतु शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सूचकों पर आधारित योजनाओं के माध्यम से आम जन को आजीविका एवं आय संवर्धन की नई दिशा दी है।
प्रभारी मंत्री डाॅ. शिव डहरिया ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति विकास कार्यों की सौगात देने हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड काल के दौरान भी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जिलों में लोकार्पण एवं भूमिपूजन के कार्य शासन की प्रदेश के विकास की प्रतिबध्दता को दर्शाता है।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रवींद्र चैबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू उपस्थित थे। लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत वर्चुअल रूप से उपस्थित रहीं।
कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने कार्यक्रम में स्वागत प्रतिवेदन का वाचन करते हुए जिले में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण, शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं के जिले में क्रियान्वयन, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट महाविद्यालय का संचालन सहित कोरिया जिले के विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।
इस दौरान वर्चुअल रूप से कार्यक्रम से जुड़े संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, सविप्रा उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो तथा मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया एवं जिलेवासियों को विकासपरक कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कोरिया जिले में 101.57 करोड़ के 154 कार्यों का किया लोकार्पण-
आज के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में 10 करोड़ 79 लाख 40 हजार रूपये की लागत के औद्योगिक क्षेत्र परसगढ़ी, 33 करोड़ 29 लाख 40 हजार रूपये की लागत से 3 सोलर पंप एवं सोलर हाई मास्ट तथा 40 करोड़ 55 लाख 62 हजार रूपये की लागत के 9 सड़कों एवं 2 वृहद सेतु सहित 9 करोड़ 34 लाख 97 हजार रूपये की लागत से 80 सामुदायिक मवेशी आश्रय स्थल (गौठान) का लोकार्पण, 4 करोड़ 48 लाख 84 हजार रूपये की लागत से 23 नवीन ग्राम पंचायत भवन सह-उचित मूल्य दुकान का लोकार्पण, 95 लाख रूपये की लागत से 2 मिनी स्टेडियम व इंडोर हाॅल का लोकार्पण, 95 लाख रूपये की लागत से 24 ठोस तरल एवं अपशिष्ट प्रबंधन हेतु एस.एल.डब्लू.एम सेंटर का लोकार्पण, 51 लाख 70 हजार रूपये की लागत से 6 स्व सहायता समूह हेतु कार्यशेड का लोकार्पण, 32 लाख रूपये की लगात से ग्रामीण हाट बाजार का लोकार्पण, 12 लाख 15 हजार रूपये की लागत से मल्टीयुटिलिटी सेंटर एवं 22 लाख 74 हजार रुपये की लागत से पुलिस विभाग कोरिया में साइबर सेल निर्माण का लोकार्पण शामिल है।



114.16 करोड़ के 91 कार्यों का हुआ भूमिपूजन-
कार्यक्रम में 4 करोड़ 58 लाख  59 हजार रूपये के राशि के वर्ष 2021-22 में नरवा विकास के 5 कार्य, 69 लाख 98 हजार की लागत से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा आवास निर्माण के 2 कार्य, 44 लाख 72 हजार रूपये के राशि के मनेन्द्रगढ में हजार मीट्रिक टन गोदाम निर्माण सहित क्रेडा विभाग के 46 करोड़ 15 लाख 77 हजार रूपये की राशि के 3 कार्यो का भूमिपूजन, पीडब्लूडी सेतु मंडल के 15 करोड़ 68 लाख रूपये की राशि के 2 कार्यो का भूमिपूजन, 3 करोड़ 27 लाख 95 हजार रूपये के राशि के नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर में 24 कार्यो का भूमिपूजन, 1 करोड़ 56 लाख रूपये की राशि के नगर पालिका निगम चिरमिरी में 9 निर्माण एवं विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया।
कोरिया जिले में जिला पंचायत ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम से नगरनिगम चिरमिरी महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, कलेक्टर श्री श्याम धावड़े, वनमंडलाधिकारी बैकुंठपुर श्री एमोतेमसु आओ, वनमंडलाधिकारी मनेन्द्रगढ़ श्री विवेकानंद झा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत तथा जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राही तथा मीडिया के प्रतिनिधिगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
continue reading
प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालय एवं विकासखण्ड स्तरीय अस्पताल बनेंगे सर्व सुविधा संपन्न: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालय एवं विकासखण्ड स्तरीय अस्पताल बनेंगे सर्व सुविधा संपन्न: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Sawankumar 16-Jun-2021 75

मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के विकास की कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश

 

सभी अस्पतालों में सर्व सुविधा संपन्न ऑपरेशन रूम, लेबर रूम, लैबोरेटरी, आई.सी.यू. वेन्टीलेटर, ब्लड बैंक और निःशुल्क दवा की सुविधाएं होंगी उपलब्ध

 

अस्पतालों में शिशु रोग, स्त्री रोग, निश्चेतना, पैथॉलाजी, मेडिसीन एवं सर्जरी के पोस्ट ग्रेजुएट चिकित्सक होंगे उपलब्ध, जहां पोस्ट ग्रेजुएट उपलब्ध नही हो सकेंगे वहां इन विषयों में प्रशिक्षण प्राप्त चिकित्सकों की की जाएगी व्यवस्था

 

सभी कलेक्टरों को उपरोक्तानुसार प्रस्ताव, आवश्यक बजट सहित 15 दिनों में प्रस्तुत करने के निर्देश

 
       रायपुर, 16 जून 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि आम लोगों तक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिये यह आवश्यक है कि प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों एवं विकासखण्ड स्तरीय अस्पतालों को सर्वसुविधा संपन्न बनाया जाये। उन्होंने इसके लिए सभी जिला कलेक्टरों के माध्यम से 15 दिनों के भीतर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश मुख्य सचिव को दिए है।  

      मुख्यमंत्री ने कहा है कि पिछले 6 माह में कोरोना के इलाज की व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने की दृष्टि से इन अस्पतालों में आक्सीजन संबंधी उपकरण आई.सी.यू. बिस्तर, वेन्टिलेटर्स इत्यादि की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इन स्वास्थ्य उपकरणों का बेहतर रखरखाव और लगातार उपयोग कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारी के लिए भी आवश्यक है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डाक्टरों की संख्या में भी पिछले दिनों में काफी बढ़ोतरी हुई है, किन्तु स्वास्थ्य प्रबंधन और मजबूत किया जाना आवश्यक है।
 
      श्री बघेल ने कहा है कि प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालयों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के विकास की एक योजना शीघ्र तैयार की जाये। इस योजना में उपरोक्त सभी अस्पतालों में सर्व सुविधा संपन्न ऑपरेशन रूम, लेबर रूम, लैबोरेटरी, आई.सी.यू. और वेन्टीलेटर की सुविधा, ब्लड बैंक, निःशुल्क दवा आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी अस्पतालों में 24 घंटे इलाज की सुविधा हो। साथ ही सभी में शिशु रोग, स्त्री रोग, निश्चेतना, पैथॉलाजी, मेडिसीन एवं सर्जरी के पोस्ट ग्रेजुएट चिकित्सक उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाये और जहां पोस्ट ग्रेजुएट उपलब्ध न हो सकें, वहां इन विषयों में प्रशिक्षण प्राप्त चिकित्सकों की व्यवस्था की जाये। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों के माध्यम से उपरोक्तानुसार प्रस्ताव, आवश्यक बजट सहित 15 दिनों में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।
continue reading
ब्रेकिंग   नाले में मिली युवक की लाश ...

ब्रेकिंग नाले में मिली युवक की लाश ...

Sawankumar 16-Jun-2021 91

जांजगीर चांपा 


सक्ती थाना के डोंडकी नाला में मिली लाश,,,,

मृतक की नही हुई पहचान,,,,

ग्राम पंचायत डोंडकी के भाँठापारा मोहल्ले में बहती है कोतरा नाला ,,,,,

सक्ती पुलिस जुटी लाश की पहचान करने,,,,,
continue reading
कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश    जिम, सैलून, ब्यूटी पार्लर, ठेला-गुमटी आदि खोलने की मिली अनुमति

कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश जिम, सैलून, ब्यूटी पार्लर, ठेला-गुमटी आदि खोलने की मिली अनुमति

Sawankumar 14-Jun-2021 105
सूरजपुर/14 जून 2021/  कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने जिले में कोविड-19 धनात्मक प्रकरणा की संख्या में गिरावट को देखते हुए 10 जून को दुकानों, गतिविधियों को प्रतिबंध से छूट प्रदान करते हुए संचालन की अनुमति प्रदान की है। इसी आदेश की कण्डिका क्रं 1(1), 1(4) एवं 3 में आंशिक संशोधन करते हुए कलेक्टर ने संशोधन आदेश जारी कर बताये कि जिम को प्रतिबंध से मुक्त करते हुए संचालन की अनुमति दी गई है। साथ ही सैलून, ब्यूटी पार्लर को खोलने की अनुमति भी प्रदान की गई है।
  संशोधन आदेश में कहा गया हैं कि सभी प्रकार के स्थाई एवं अस्थाई दुकानें, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, सभी ठेला-गुमटी, फल एवं सब्जी मंडी या बाजार, अनाज मंडी, शो-रुम, मदिरा दुकानें प्रातः 08.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक (रविवार को छोड़कर) खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। आदेश की उक्त शेष कंडिकाएं यथावत् रहेंगी। 
continue reading
 साहू समाज संघ ने जिला जीवनदीप समिति में 51000 रुपये की प्रदान की सहयोग राशिकलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने की आभार व्यक्त

साहू समाज संघ ने जिला जीवनदीप समिति में 51000 रुपये की प्रदान की सहयोग राशिकलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने की आभार व्यक्त

Sawankumar 14-Jun-2021 97
सूरजपुर/14 जून 2021/  आज कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह को साहू समाज संघ के द्वारा 51000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई। उक्त राशि चेक के माध्यम से जिला जीवनदीप समिति को प्रदान की गई। 
  कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने सभी विभागों से यह अपील की थी कि वे कोविड-19 महामारी से लड़ने हेतु स्वेच्छा से सहयोग के लिए आगे आए। इसी तारतम्य में आज साहू समाज संघ ने सहयोग का हाथ बढ़ाते हुए यह राशि प्रदान की है। साहू समाज संघ ने कहा कि कोरोना महामारी के अल्प समय में नवपदस्थ कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह द्वारा अच्छे कार्य के लिए आभारी है।
  साहू समाज संघ के जिलाध्यक्ष जोखनलाल साहू, कार्यकारी अध्यक्ष गैबीनाथ साहू, पूर्व अध्यक्ष रामकृपाल साहू, महासचिव अशोक साहू एवं रामलल्लू साहू, संतोष साहू, अनुरुध प्रसाद, लालजी, रमेश साहू द्वारा बताया गया कि साहू समाज ने यह राशि स्वेच्छा से सहयोग की।
  कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने इस सहयोग के लिए साहू समाज संघ का आभार व्यक्त किया एवं आगे ऐसे सहयोग की आशा रखी। कलेक्टर ने साहू समाज संघ के सदस्यों को इस कोरोना काल में अपने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्य संपादित करने को कहा। सामाजिक दूरी बनाये रखकर, माॅस्क पहनने एवं समय-समय पर सेनेटाईजर का उपयोग करते रहने की सलाह दी। साथ ही साथ अपने परिवारो का भी ख्याल रखने समझाईस दी। 
continue reading
dpboss