CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का शुभारंभ वृद्धाश्रम बैकुंठपुर के वृद्धजन भी वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का शुभारंभ वृद्धाश्रम बैकुंठपुर के वृद्धजन भी वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़े

31-May-2021 94

कोरिया/ छत्तीसगढ़

कोरिया - 31 मई 2021/ अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर आज दोपहर 12 बजे से वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा किया गया। जिसका लाइव प्रसारण सोशल मीडिया के माध्यम से किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशव्यापी वर्चुअल योगाभ्यास एवं योग परामर्श कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए योग को एक सरल, सस्ता और सुलभ माध्यम बताया जिसे अपनाकर हम वर्तमान और भविष्य के खतरों से खुद को बचा सकते हैं। जिले के विकासखण्ड बैकुण्ठपुर स्थित वृद्धाश्रम के वृद्धजन भी वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े एवं मुख्यमंत्री श्री बघेल के संवाद का श्रवण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कहा कि आज नशा करने की प्रवृत्ति विश्व स्तर पर भयावह हो गई है। ऐसी स्थिति में जन सामान्य को योग विशेषज्ञों के द्वारा नियमित योगाभ्यास कराकर नशे से दूर रखा जा सकता है। इस कार्यक्रम के जरिए योग प्रशिक्षकों एवं विभाग के अंतर्गत कार्यरत फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के समस्त नागरिकों से इस महा अभियान में सम्मिलित होने का आह्वान किया।
यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा कोविड-19 की भौतिक चिकित्सा से स्वस्थ्य हुए व्यक्तियों, होम आईसोलेशन एवं क्वारेंटाईंन में रह रहे व्यक्तियों, उनके परिवार के सदस्यों, वैक्सीन का प्रथम डोज ले चुके व्यक्तियों, जिन लोगों को अपनी सेहत को लेकर चिंता है, जो लोग नशा मुक्त होना चाहते हैं, एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित जन सामान्य में कोविड-19 के प्रभावों को कम करने एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है। योग की निःशुल्क वर्चुअल कक्षाएं 31 मई से आगामी एक वर्ष तक चलेंगी। सोशल मीडिया पर इन कक्षाओं का लाइव प्रसारण होगा, साथ ही इनकी रिकार्डिंग भी उपलब्ध रहेगी।  

continue reading
बैकुंठपुर के चिन्हारी सामाजिक संस्था ने सिटी कोतवाली पुलिस को युवती की जान बचाने के मामले में पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

बैकुंठपुर के चिन्हारी सामाजिक संस्था ने सिटी कोतवाली पुलिस को युवती की जान बचाने के मामले में पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

Sawankumar 28-May-2021 93

 

 बैकुंठपुर के झुमका बांध में आत्महत्या के प्रयाश में छलाँग लगाने वाली युवती को पुलिस की कोशिश से समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचा लिया गया अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। लोगों से बातचीत कर रही है।

 
बैकुंठपुर के पर्यटक स्थल झुमका बांध में युवती ने आत्महत्या की कोशिश में छलांग लगायी लहरों की वजह से  बांध की भीठ/दीवार के पत्थर में हाँथ फस जाने के कारण वह पानी की गहराई में नही जा सकी। घण्टो अचेत अवस्था मे बांध के किनारे जिंदगी की जंग लड़ती रही आखिरकार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जीवन रक्षा का जरिया बनी जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कर इलाज जारी रखा गया बीते 24 घंटे के भीतर युवती पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी है लोगों से बात कर रही है। पुलिस के बयान के अनुसार पारिवारिक व निजी कारणों से युवती ने आत्महत्या जैसे प्रयाश किया बताया जा रहा पानी मे छलांग लगाने से पहले हाँथ का नस काट कर चूहा दवा खा चुकी थी फिर भी मौत को मात देकर अभी जिंदगी के उतार चढ़ाव देखने के लिये जिंदा है।जिला अस्पताल बैकुंठपुर में चिन्हारी सामाजिक संस्था के सदस्यों ने युवती से मिलकर हाल जाना व समझाइस देते हुये हर सहयोग करने का अस्वाशन भी दिया पूरी तरह से ठीक होने पर वर्तमान में देखरेख के लिये उज्ज्वला होम संस्था भेजा जा सकता है।

rvJm7I--_jY

continue reading
मुख्यमंत्री ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

मुख्यमंत्री ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

28-May-2021 83

 मुख्यमंत्री ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

 
https://youtu.be/Pte50pmtftg
 
 
रायपुर, 27 मई 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है। श्री बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
 
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा है कि पंडित नेहरू भारत भूमि के अनमोल रत्न थे, जिन्होंने देश की स्वाधीनता से लेकर इसके नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंडित नेहरू जन-जन के प्रिय नेता रहे हैं। आज भी भारतवासियों के दिल-दिमाग में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की अमिट छाप अंकित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश के विकास के लिए लोकतंत्र को अपना मूलमंत्र बनाया और भारत को एक मजबूत आधार दिया। सामाजिक अधोसंरचना से लेकर सड़क, बिजली, पानी, रेलवे, विमानन जैसी भौतिक अधोसंरचना के विकास के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भिलाई स्टील प्लांट छत्तीसगढ़ को पंडित नेहरू की अनुपम सौगात है। 

 

continue reading
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरोना से बचाव के लिए टीका की दूसरी डोज लगवाई  प्रदेशवासियों से टीका लगवाने और कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करने की अपील की

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरोना से बचाव के लिए टीका की दूसरी डोज लगवाई प्रदेशवासियों से टीका लगवाने और कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करने की अपील की

Sawankumar 27-May-2021 90



रायपुर. 27 मई 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचकर कोविड-19 से बचाव के टीके की दूसरी खुराक ली। उन्होने टीका लगवाने के बाद डॉक्टरों से टीकाकरण के बाद रखी जाने वाली सावधानियों की जानकारी ली। 
 
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे कोरोना से बचाव के लिए अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगवाएं। जिन लोगों ने टीके की पहली डोज लगवा ली है, वे निर्धारित समय में दूसरी डोज लगवाएं, क्योंकि टीका ही कोरोना से बचाव का एक कारगर उपाय है। टीका लगवाने के बाद भी सभी लोग कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करें । मास्क लगाएं, समय-समय पर हाथ की सफाई करें और फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखें। भीड़-भाड़ में जाने से बचें । मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के सहयोग व परिश्रम से छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफलता मिली है। संक्रमण की दर वर्तमान में 5 प्रतिशत के नीचे आ गई है। जनता की सहूलियत के लिए लॉक डाउन में कुछ छूट दी गई है। सभी लोग सावधानी को अपनाएं जिससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीती जा सके।
 
मुख्यमंत्री श्री बघेल को श्रीमती दिपेश्वरी चंद्राकर ने टीका लगाया । इस अवसर पर गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा और संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. आर. के. सिंह, कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय यादव, रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु दत्त, डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनीत जैन और मुख्य चिकित्सा एवँ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल, स्टॉफ नर्स सुश्री कविता निराला उपस्थित थी।
continue reading
ड्यूटी में तैनात नर्श से विवाद, आरोपी को खडगवां पुलिस ने भेजा जेल

ड्यूटी में तैनात नर्श से विवाद, आरोपी को खडगवां पुलिस ने भेजा जेल

Sawankumar 25-May-2021 83
थाना खडगांव अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र सैदा में कार्यरत नर्स से गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी भेजा गया जेल
 

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थीय श्रीमती सोमिल

ठाकुर पति राम प्रकाश ठाकुर उम्र 35 वर्ष सा0 सैंदा थाना खडगवां की घटना दिनांक13.05.2021 को सुबह 10:30 बजे उप स्वास्थ्य केन्द्र सैंदा में अपनी ड्यूटी पर थी

उसी दौरान आरोपी बसंत लाल सिंह अपनी मां को लेकर आया और इंजेक्शन लगाने
के लिए बोला तब प्रार्थीया द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा यहां पर इंजेक्शन
उपलब्ध नहीं कराया गया है इसी बात पर बसंत सिंह गुस्सा होकर शासकीय कार्य
में बाधा उत्पन्न करते हुये मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने
कि धमकी देते हुए रजिस्टर एवं टेबल पर रखे हुये दवाईयों को फेक कर शासकीय
कार्य में बाधा डालकर शासकीय सेवक के साथ वाद विवाद झूमाझपटी किया गया है। प्रार्थीया के रिपोर्ट पर अप0क0 159/21 धारा 294,506,353,186 ता०हि0 का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। थाना प्रभारी खडगवां विजय सिंह द्वारा कार्यवाही करते हुये
शासकीय कार्य में बाधा डालकर नर्श से विवाद करने वाले आरोपी बसंत लाल पिता
बेचू सिंह गोंड उम्र 32 वर्ष निवासी सैंदा को दिनांक 25.05.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। इस तरह से किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी स्वास्थ्य कर्मचारी से अभद्रता करने पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी। सम्पूर्ण कार्यवाही
में थाना प्रभारी खडगवां विजय सिंह, प्रधान आर. विरेन्द्र सिंह, आर. उमेश मिंज, राजेश
कुमार, बृजेश काशी, जसप्रीत सिंह सैनी, सैनिक प्रमोद साहू, विनय श्याम का सराहनीय
योगदान रहा।
continue reading
झीरम घाटी के शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर-एसपी ने मौन धारण कर दी श्रद्धाजंलि

झीरम घाटी के शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर-एसपी ने मौन धारण कर दी श्रद्धाजंलि

Sawankumar 25-May-2021 95

 झीरम घाटी के शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर-एसपी ने मौन धारण कर दी श्रद्धाजंलि

 


कोरिया 25 मई 2021/ 25 मई 2013 को बस्तर के झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए वरिष्ठ नेताओं और जवानों को आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित प्रदेश के मंत्रीमण्डल एवं जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि झीरम घाटी के शहीदों को न्याय दिलाने के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने शहीदों एवं उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। राजसभा सांसद श्री पीएल पुनिया शोक कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े।
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वर्चुअल शोक कार्यक्रम में विधायक श्री मोहन मरकाम, श्री बृहस्पति सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय श्री विनोद वर्मा एवं राजेश तिवारी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू उपस्थित थे। दंतेवाड़ा एवं जगदलपुर में शहीद श्री महेन्द्र कर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर बस्तर विश्वविद्यालय और डिमरापाल स्थित स्व. बलीराम कश्यप स्मृति चिकिसा महाविद्यालय के चिकित्सालय का नामकरण शहीद श्री महेन्द्र कर्मा के नाम पर किया गया।  
           जिला कलेक्टोरेट स्थित स्वान कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, कलेक्टर श्री एसएन राठौर एवं पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत एवं अपर कलेक्टर श्री सुखनाथ अहिरवार मौजूद थे। सभी ने शहीदों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।

continue reading
अनियंत्रित डायबिटीज और स्टेरायड के अत्यधिक उपयोग से ब्लैक  फंगस (म्युकरमाइकोसिस)  की संभावना अधिक 76 प्रकरण हैं अभी राज्य में                सभी का इलाज जारी

अनियंत्रित डायबिटीज और स्टेरायड के अत्यधिक उपयोग से ब्लैक फंगस (म्युकरमाइकोसिस) की संभावना अधिक 76 प्रकरण हैं अभी राज्य में सभी का इलाज जारी

18-May-2021 71

 अनियंत्रित डायबिटीज और स्टेरायड के अत्यधिक उपयोग से ब्लैक     फंगस (म्युकरमाइकोसिस)  की संभावना अधिक

               76 प्रकरण हैं अभी राज्य में
               सभी का इलाज जारी
    रायपुर 17 मई 21/ राज्य में ब्लैक फंगस (म्युकरमाइकोसिस)  से ग्रसित मरीज के प्रकरण आ रहे हैं। अभी तक प्रदेष में 76 प्रकरण सामने आए हैं और उनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में इसके इलाज के लिए पर्याप्त दवाईयां हैं। राज्य में ब्लैक फंगस (म्युकरमाइकोसिस) का इलाज सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में किया जाएगा।
   ब्लैक फंगस संक्रामक बीमारी नही है।यह एक मरीज से दूसरे मरीज को नही फैलता है। यह सेंकेडरी संक्रमण की श्रेणी में आता है। यह उन मरीजों को ज्यादा प्रभावित करता है जिन्हे अनियंत्रित डायबिटीज हो और कोविड से ग्रस्त होने के कारण स्टेरायड दवाई से उनका उपचार हुआ हो। यह बीमारी व्यक्तिगत साफ सफाई,मुख की साफ सफाई नही रखने वाले व्यक्तियों को अधिक हो सकती है। इसके अलावा जिनका अंग प्रत्यारोपण हुआ हो और उन्हे इम्यूनोसप्रेसेंट दवाईयां दी गई हों ,उनमें भी ब्लैक फंगस होने की संभावना अधिक होती है।
पीड़ित मरीजों के उपचार हेतु राज्य के तकनीकी समिति के विशेषज्ञों द्वारा अनुशंसित स्टैन्डर्ड ट्रीटमेंट प्रोटोकाॅल राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों को जारी किया है।  
 ब्लैक फंगस (म्युकरमाइकोसिस) की सामान्य जानकारी व उससे बचने के उपाय    
 ब्लैक फंगस (म्युकरमाइकोसिस) एक फंगल संक्रमण है। यह उन लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है जो दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित है और दवाईयां ले रहे हैं। इससे उनकी प्रतिरोधात्मक क्षमता प्रभावित होती है। यदि व्यक्ति के शरीर में यह फंगस सूक्ष्म रूप में शरीर के अन्दर चला जाता है तो उसके साइनस या फेफड़े प्रभावित होंगे जिससे गम्भीर बीमारी हो सकती  है। यदि इस बीमारी का इलाज समय पर नहीं किया गया तो यह घातक हो सकती है।
.   यह बीमारी किसे हो सकती है - यह बीमारी कोविड-19 मरीजों में जो डायबीटिक मरीज हैं या अनियंत्रित डायबीटिज वाले व्यक्ति को, स्टेरोईड दवाईयां ले रहे व्यक्ति को या आई.सी.यू. में अधिक समय तक भर्ती रहने से यह बीमारी हो सकती है। यदि निम्नानुसार लक्षण दिखे तो चिकित्सक से तुरंत सम्पर्क करना चाहिए।
.   बीमारी के लक्षण - आंख/नाक में दर्द और आंख के चारों ओर लालिमा, नाक का बंद होना, नाक से काला या लाल तरल द्रव्य निकलना, जबड़े की हड्डी में दर्द होना, चेहरे में एक तरफ सूजन होना, नाक/तालु काले रंग का होना, दांत में दर्द, दांतों का ढ़िला होना, धुंधला दिखाई देना, शरीर में दर्द होना, त्वचा में चकते आना, छाती में दर्द, बुखार आना, सांस की तकलीफ होना, खून की उल्टी, मानसिक स्थिति में परिवर्तन आना।
.   कैसे बचा जा सकता है - धूल भरे स्थानों में मास्क पहनकर, शरीर को पूरे वस्त्रों से ढंक कर, बागवानी करते समय हाथों में दस्ताने पहन कर और व्यक्तिगत साफ-सफाई रख कर।
continue reading
हॉस्पिटल में भर्ती होने से पहले ऑक्सीजन सैचुरेशन था 55 प्रतिशत, साथ ही थी हाइपरटेंशन की समस्या मेडिकल टीम द्वारा सामयिक इलाज एवं अथक मेहनत से 17 दिन में स्वस्थ होकर घर लौटी कोविड मरीज

हॉस्पिटल में भर्ती होने से पहले ऑक्सीजन सैचुरेशन था 55 प्रतिशत, साथ ही थी हाइपरटेंशन की समस्या मेडिकल टीम द्वारा सामयिक इलाज एवं अथक मेहनत से 17 दिन में स्वस्थ होकर घर लौटी कोविड मरीज

18-May-2021 69

 हॉस्पिटल में भर्ती होने से पहले ऑक्सीजन सैचुरेशन था 55 प्रतिशत, साथ ही थी हाइपरटेंशन की समस्या
मेडिकल टीम द्वारा सामयिक इलाज एवं अथक मेहनत से 17 दिन में स्वस्थ होकर घर लौटी कोविड मरीज
        कोरिया 17 मई 2021/ जब कोरोना संक्रमित मरीज माया जायसवाल कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर स्थित ईसीटीसी कोविड हॉस्पिटल, कंचनपुर आयी, तब उनका ऑक्सीजन सैचुरेशन 55 प्रतिशत था, साथ ही उन्हें हाइपरटेंशन की भी समस्या थी। ऐसी कठिन स्थिति में इलाज करना मेडिकल टीम के लिए के मुश्किल था, पर चिकित्सकों और स्टाफ नर्स द्वारा सामयिक इलाज तथा कोविड संक्रमित मरीज ने दृढ़ इच्छाशक्ति से कोरोना को आसानी से पराजित किया।
        ईसीटीसी कोविड हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ अमरदीप जायसवाल बताते हैं कि मनेन्द्रगढ़ निवासी माया जायसवाल को 13 अप्रैल को ऑक्सीजन सैचुरेशन 55 प्रतिशत की स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। भर्ती होने के समय माया घबरायी हुई थी। इस हालत में डॉक्टरों को परामर्श और नर्सिंग स्टाफ के नियमित संपर्क ने उनका हौसला बढ़ाया। ईसीटीसी के चिकित्सकों ने तत्काल माया को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा। जरूरी दवाइयां भी सामयिक रूप से दी गई। वे बताते हैं कि जब मरीज को अन्य स्वास्थ्य समस्या भी होती है जैसे कि इनको हाइपरटेंशन थी, ऐसे में मरीज के उपचार में और ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होती है। पूरे 17 दिन हॉस्पिटल में माया का उपचार जारी रहा और 17 वें दिन में वे स्वस्थ होकर अपने घर वापस गयी। भर्ती होने के दौरान इनकी स्थिति बेहद नाजुक थी, पर डॉक्टरों, स्टाफ नर्स व अन्य कर्मियों की मेहनत से मरीज में दिनोंदिन सुधार होते गया और पूर्ण स्वस्थ होने पर 5 मई को उन्हें डिस्चार्ज किया गया। समुचित ईलाज के लिए चिकित्सकों सहित पूरे मेडिकल स्टाफ के प्रति माया ने आभार व्यक्त किया।

continue reading
कोविड हॉस्पिटल एमसीएच, मातृ शिशु और केआईटी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुचे एडिशनल एसपी रायगढ़*….  *थाना चक्रधरनगर एवं जूटमिल प्रभारी को हॉस्पिटल कैम्पस में पुलिस सहायता केन्द्र बनाकर चौकसी बढ़ाने के दिये निर्देश*

कोविड हॉस्पिटल एमसीएच, मातृ शिशु और केआईटी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुचे एडिशनल एसपी रायगढ़*…. *थाना चक्रधरनगर एवं जूटमिल प्रभारी को हॉस्पिटल कैम्पस में पुलिस सहायता केन्द्र बनाकर चौकसी बढ़ाने के दिये निर्देश*

Rajesh 07-Jun-2020 100

रायगढ़-/-कोविड हॉस्पिटल में मरीजों के परिजन हॉस्पिटल में संक्रमण को नजरअंदाज कर प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने की शिकायत प्राप्त होने पर आज दिनांक 23.04.2021 को एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा द्वारा रायगढ़ में कोविड मरीजों के लिये बनाये गये अस्थाई कोविड हॉस्पिटल KIT, MCH एवं मातृ शिशु हॉस्पिटल में जाकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डॉक्टरों से मिलें और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिये ।

आफिस कार्य के बाद एडिशनल एसपी, चौकी प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अमित शुक्ला के साथ अस्थाई कोविड हॉस्पिटल KIT पहुंचे । जहां हॉस्पिटल इंचार्ज डॉक्टर प्रशांत से मिलकर चौकी प्रभारी के साथ सुरक्षा व्यवस्था देखे । एडिशनल एसपी द्वारा चौकी प्रभारी को हॉस्पिटल में अस्थाई पुलिस सहायता केन्द्र बनाकर जवानों को स्टॉपर, लाउडस्पीकर एवं मैनपेक सेट उपलब्ध करानें के निर्देश दिए । वे बताए कि सुरक्षा में तैनात जवानों द्वारा लगातार हॉस्पिटल कैम्पस में पेट्रोलिंग करें तथा बैरिकेट, साइन बोर्ड लगातार हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों के परिजनों को प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने से रोंके जिससे हास्पिटल में चिकित्सा व्यवस्था में किसी प्रकार की रूकावट न आवे । डॉक्टर प्रशांत से चर्चा कर एडिशनल एसपी बताये कि हॉस्पिटल की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृझ की जा रही है इसके बावजूद किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों, कन्ट्रोल रूम, डॉयल 112 अथवा चौकी प्रभारी को सूचना देवें जिससे तत्काल और पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सके ।

KIT कोविड हॉस्पिटल के निरीक्षण के बाद एडिशनल एसपी 100 बिस्तारों वाले मातृ शिशु कोविड हॉस्पिटल में इंजार्च डॉ. अनमोल मिंज तथा 100 बिस्तारों वाले मेडिकल कॉलेज में इंचार्ज डॉ. दीपक प्रकाश एवं डॉ. हरीश उरांव से मिले । एडिशनल एसपी थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अभिनवकांत सिंह के साथ दोनों हॉस्पिटल में सुरक्षा व्यवस्था देखे और मेडिकल कॉलेज कैम्पस में थाना प्रभारी को अस्थाई पुलिस सहायता केन्द्र प्रारंभ करने का निर्देश दिये, जिसमें तैनात जवान पाली-पाली में चौबिसों घंटे ड्यूटी करेंगे । हॉस्पिटल इंचार्ज एवं थाना प्रभारी के साथ मिलकर एडिशनल एसपी द्वारा पूरे कैम्पस को देखे तथा प्रतिबंधित क्षेत्रों के समीप स्टापर, बैरिकेट लगाकर अनावश्यक लोगों को जाने से रोकने तथा लाउड स्पीकर के माध्यम से मरीजों के परिजनों को पुलिस स्टाफ द्वारा आवश्यक सूचनाएं दी जावे निर्देशित किये हैं । एडिशनल एसपी द्वारा कोविड हॉस्पिटल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात जवानों को स्वयं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दिया गया है साथ ही निर्देशित किये कि कोरोना के लक्षण पाये जाने पर तत्काल टेस्ट कराये व कोविड गाइडलाइन का पालन करें ।

continue reading
बरमकेला सीएचसी में कोरोना पीडि़त महिला की हुयी सफल डिलीवरी जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ, बच्चे की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव डिलीवरी कराने वाली नर्सेज ने कहा नव जीवन के आगमन का साक्षी बनकर मिला सुकून

बरमकेला सीएचसी में कोरोना पीडि़त महिला की हुयी सफल डिलीवरी जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ, बच्चे की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव डिलीवरी कराने वाली नर्सेज ने कहा नव जीवन के आगमन का साक्षी बनकर मिला सुकून

Rajesh 07-Jun-2020 95

रायगढ़, 22 अप्रैल2021/ कोरोना महामारी के इस कठिन दौर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरमकेला के डॉक्टर्स एवं नर्सिग स्टाफ ने एक कोरोना पीडि़त महिला की सफल डिलीवरी करायी। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बच्चे की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव है।

कोरोना महामारी के दूसरी लहर से पूरा देश-प्रदेश जूझ रहा है। हास्पिटलों में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होते जा रहा है, जिसके लिये डॉक्टर्स एवं हास्पिटल की पूरी टीम दिन-रात अपनी ड्यूटी पूरी गंभीरता से निभा रहे है। लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों को ट्रैक कर, उनका उपचार किया जा रहा है। इसी बीच कोरोना पाजीटिव गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराना अपने आप में एक बड़ी चुनौती होती है।

ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरमकेला के स्टाफ  ने एक कोविड संक्रमित महिला की सफल डिलीवरी करायी है। बरमकेला विकासखंड के सीमावर्ती वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम दुलोपाली की 23 वर्षीय महिला को प्रसव पीड़ा होने पर 108 वाहन के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेन्ध्रा लाया गया तो वहां प्रसूता महिला के प्राथमिक जांच के साथ कोविड एंटीजन जांच करने पर उसके पाजीटिव होने की पुष्टि हुई। जिस पर संस्था प्रभारी ने प्रसूता को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरमकेला के लिये रिफर कर दिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरमकेला में उपस्थित स्टाफ  नर्स कु.अनिता सोरी, श्रीमती संतोषी पटेल, कु.दशमती सिदार एवं श्रीमती संतरा बाई ने कुशलता से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। इस दौरान महिला चिकित्सक डॉ.नीलकुमारी पटेल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.संजय अग्रवाल एवं डॉ.संजय पटेल एवं हास्पिटल की टीम मौजूद थी। महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित है। बच्चे की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव है। उनके बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिये उन्हें उच्च संस्था रायगढ़ रिफर कर दिया गया है। सफल डिलीवरी के बाद हॉस्पिटल स्टाफ  में भी खुशी का माहौल था। नर्सिंग स्टाफ  ने कहा कि कोरोना के इस कठिन दौर में आज नव जीवन का इस दुनिया में आगमन का साक्षी बनना बहुत सुकून दे रहा है। आज कोरोना संक्रमण को लेकर गर्भवती माताओं में ज्यादा चिंता है। उन्हें खुद के साथ अपने गर्भ में पल रहे बच्चे की सुरक्षा का ध्यान रखना होता है। ऐसे में कोरोना संक्रमित महिला की सफल डिलीवरी कराना आत्मिक संतोष देता है।

continue reading
dpboss