Breaking News
खास खबर
मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा: निजी स्कूलों के बच्चों को भी महतारी दुलार योजना का मिलेगा लाभ
प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे बेसहारा बच्चों की फीस का वहन करेगी छत्तीसगढ़ सरकार*
ऐसे बच्चे उसी निजी स्कूल में या स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में अपनी इच्छानुसार पढ़ सकेंगे*
छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना में छत्तीसगढ़ में कोविड-19 महामारी से मृत व्यक्तियों के बेसहारा बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था*
कक्षा पहली से 8वीं तक 500 रूपए और कक्षा 9वीं से 12वीं तक एक हजार रूपए प्रति माह की छात्रवृत्ति*
एक दंतैल हाथी ने दो लोगो के उपर दर्दनाक हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया।जबकि उनके साथ जंगल गई मासूम बालिका को अपनी सूंड से घायल कर दिया।
आज से दुकानें रात्रि 8 बजे तक खुले रहेंगे जिम और चैपाटी की दुकानों को भी खोलने मिली अनुमति
अम्बिकापुर 13 जून 2021/ जिले में अब दुकानों एवं गतिविधियों का संचालन प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक कर सकेंगे। इसके साथ ही जिम एवं स्थानीय चौपाटी में स्थित दुकानों एवं गतिविधियों के प्रतिबंध को छुट प्रदान करते हुए संचालन की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इस संबंध मे अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं इंसीडेंट कमांडर अम्बिकापुर द्वारा संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है जो 14 जून से प्रभावी होगा ।
प्रेमी युगल की लाश फाँसी के फंदे पर लटकी मिली
प्रहलाद साहू- छत्तीसगढ़/ कबीरधाम
वर्दी पर लगे गंभीर आरोप,मारपीट और रिश्वत लेने का आरोप
अमित सूर्यवंशी- जिला जांजगीर चाम्पा
मणिशंकर कुर्रे ने लगाया जैजैपुर के दो पुलिस आरक्षको पर 70 हजार रुपए लेने का आरोप, 30 लीटर महुआ शराब हुआ था जब्त, 70 हजार रूपये लेकर 4 लीटर का बनाया जमानती धारा बनाया गया जांजगीर चाम्पा के एसपी से हुई शिकायत, पीड़िता ने राशि की वापसी की लगाई गुहार और आरक्षको पर कार्यवाही की मांग की !
दरअसल पूरा मामला जांजगीर चाम्पा जिले के जैजैपुर थाना मे पदस्थ दो पुलिस आरक्षक देवनारायण चन्द्रा,और अश्वनी जायसवाल के ऊपर छोटे सीपत के शराब तश्कर मणिशंकर कुर्रे ने यह आरोप लगाया है कि मेरे द्वारा 30 लीटर महुआ शराब रखा था जो कि जैजैपुर के कचन्दा रोड पर बिक्री के लिये घूम रहा था जिसे पुलिस ने पकड़ लिया,मणिशंकर का कहना है कि पुलिस आरक्षक द्वारा मुझे गाली गलौज करते हुए मार पिट किया गया और बाइक मोबाइल को छीन लिया गया था, फिर जैजैपुर थाने ले जाकर धमकी देते हुए कहा कि तुम हमे 1 लाख दो नही तो तुम्हे जेल भेज देंगे,तो मणि शंकर के द्वारा बोला गया कि मैं गरीब आदमी हूं मेरे पास इतना पैसा नही है साहब मुझ पर रहम करो छोटे छोटे बच्चों के परवरिस के लिये यह धंधा मजबूरी में अभी किया हूं,तो आरक्षक के द्वारा बोला गया कि 70 हजार दो तभी छोड़ेंगे अन्यथा जेल भेज देंगे,इससे डरकर मणि शंकर ने अपने घर से किसी तरह 70 हजार का व्यवस्था करके जैजैपुर पुलिस आरक्षक देव नारायण चन्द्रा और अश्वनी जायसवाल को पन्नी में पैक करके दिया तब कही जाके मणि शंकर कूर्रे के पास से 30 लीटर महुआ शराब जो जब्त किया गया था उस महुआ शराब को 4 लीटर सो करके जमानती धारा बनाकर छोड़ दिया गया ,ऐसा हम नही यह बात शिकायत के माध्यम से मणी शंकर कूर्रे ने एसपी पारुल माथुर से 8 जून को लिखित में किया है वही शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग भी किया है,अब यहां देखना होगा कि जांजगीर चाम्पा की पुलिस अधीक्षक को जो शिकयत व आरोप जो आरक्षको के ऊपर 70 हजार लेने का मणिशंकर कुर्रे ने लगाया है उसकी जांच कहा तक होती है,पुलिस विभाग के ऊपर क्या कारवाही जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा की जाएगी |
मणिशँकर ने जैजैपुर थाना में पदस्थ दो आरक्षको पर 30 लीटर अवैध शराब पकडने और जमानती धारा बनाने के नाम पर 70 हजार रुपए लेने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने जैजैपुर थाना प्रभारी से जांच प्रतिवेदन मंगाई है। साथ ही शिकायत कर्ता द्वारा अपने पास 30 लीटर कच्ची शराब होने की स्वयं द्वारा पुष्टि किए जाने के मामले में भी कारवाई के निर्देश दिए है|
अतिक्रमण पर प्रशासन का चला बुलडोजर
रिपोर्टर - प्रहलाद साहू
हो रहा वन भूमि पर अतिक्रमण
रिपोर्टर -लोकनाथ खुंटे
महासमुंद जिले के वन परिक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत ग्राम भजपुरी में 44 ग्रामीणों के द्वारा वन को कटाई कर वन भूमि पर अतिक्रमण करने का मामला सामने आया है आपको बता दें कि कक्ष क्रमांक 265 में मिश्रित प्रजाति के लकड़ियों को ग्रामीणों द्वारा काटकर अतिक्रमण किया जा रहा था सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर 44 नग कुल्हाड़ी एवं अतिक्रमण कर रहे ग्रामीणों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वन अधिनियम 1927 की धारा 26एक(छ)(ज) एवं संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 की धारा 31 का उल्लंघन के अपराध पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है ।
वहीं इस मामले में ग्रामीणों की माने तो ग्रामीण लगातार जीवन यापन के लिए शासन प्रशासन से ज़मीन की मांग कर रहे हैं किंतु शासन प्रशासन के द्वाराअनदेखा किया जा रहा है और उनके पूर्वजों द्वारा काबिज जमीन पर 10 वर्ष पहले अन्य जिले के लोगों को ला कर विस्थापन कर दिया गया।इस वजह शासन द्वारा दिये जा रहे वन अधिकार पट्टा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे दुखी होकर ग्रामीण एकजुट होकर बचा हुआ वन भूमि पर अतिक्रमण कर रहे थे।
लाल आतंक का साथ छोड़ दो लाख ईनामी सहित आठ नक्सलियों ने आत्मसमर्पण सुकमा जिला में किया है
सुकमा नक्सलियो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता दो लाख के इनामी सिहित 8 नक्सलियो ने समर्पण किया है नक्सली जन पितुरी सप्ताह में यह सफलता जिला सुकमा को मिली है । राज्य शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर नक्सल संगठन के अमानवीय एवं आधारहीन विचारधारा को त्यागते हुए नक्सलियों के शोषण,अत्याचार,भेदभाव एवं स्थानीय आदिवासियों से होने वाली हिंसा से त्रस्त होकर लाल आंतक का साथ छोड़ने की बात कही है । आत्मसमर्पण करने वाले में से 01 नक्सली दम्पती भी शामिल है । एक नक्सली ने भरमार बंदूक के साथ समर्पण किया। पुनर्वास नीति के तहत सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को दस हजार के मान से प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया।
सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे पुलिस चौकी..
कोरिया- नागपुर
आप को बता दे ग्राम लाई में दो दिन पहले गुरुकुल स्कूल संचालक के द्वारा नागपुर चौकी सहायता केंद्र में स्कूल से सोलर मोटर पंप चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी इसको लेकर पुलिस ने दो ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया था।
जिले में धारा 144 के आदेश में आंशिक संशोधन,
नाले की तस्वीर बदली तो किसानों की तकदीर बदल गई : नर्मदा नाले में अब होने लगा है पांच-छह फीट पानी का भराव
रिपोर्ट- प्रहलाद साहू
पांच गांवों के 1500 किसान लेने लगे दोहरी-तिहरी फसल

पदभार ग्रहण करते ही कलेक्टर श्री धावड़े ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति जानने किया औचक निरीक्षण, कहा - आम जन को हर हाल में मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ’
कोरिया - ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इसलिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को गम्भीरता के साथ कार्य करना होगा। उक्ताशय के निर्देश नवपदस्थ कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटगोड़ी में निरीक्षण के दौरान व्यक्त किए। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का आंकलन करने के लिए कलेक्टर श्री धावड़े ने सोनहत विकासखंड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कटगोड़ी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए पदस्थ चिकित्सक से यहां प्रतिदिन होने वाले ओपीडी, आईपीडी एवं संस्थागत प्रसव की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने परीक्षण लैब, जनरल वार्ड, एवं दवा भंडार कक्ष का भी बारीक निरीक्षण किया। वार्ड में भर्ती एक मरीज से बात कर उन्होंने मरीज का स्वास्थ्य जाना एवं मिल रही स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी ली। उन्होंने लैब में संधारित पंजी एवं दवाओं के एक्सपायरी डेट की भी जांच की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सम्बंधित बीएमओ से विकासखण्ड अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्रों में लेबर वार्ड तथा संस्थागत प्रसव की जानकारी लेते हुए शत प्रतिशत प्रसव संस्था में ही कराने के निर्देश दिए। संस्थाओं में होने वाले प्रसव की सटीक जानकारी ना होने पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई। उपस्वास्थ्य केंद्र रजौली पहुंचकर भी उन्होंने संस्थागत प्रसव की जानकारी ली। सन्तोषजनक स्थिति ना देखते हुए उन्होंने बीएमओ को फटकार लगाई। उन्होंने एसडीएम सोनहत को स्वास्थ्य केंद्रों में सभी उपलब्ध सुविधाएं और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु समीक्षा करने के निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत समूह द्वारा रेडी टू इट निर्माण की जानकारी लेने के लिए समूह के निर्माण केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मौजूद मितानिन उर्मिला पैंकरा से रेडी टू इट बनाये जाने के सम्बंध में विस्तार से बात की और वितरण की भी जानकारी ली। नियमित वितरण व्यवस्था ना होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने वितरण व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने समूह द्वारा बनाए गए रेडी टू इट की गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल भी रखने के निर्देश दिए। मितानिन से बात करते हुए उन्होंने मितानिन को मिलने वाली स्वास्थ्य पेटी एवं उपलब्ध दवाओं का भी अवलोकन किया। मितानीन श्रीमती उर्मिला के कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने आगामी मौसम में होने वाले मौसमी बीमारियों के लिए ग्राम में सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत, एस डी एम श्री प्रशांत कुशवाहा सहित संबंधित सभी अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
चील्फ़ी घाटी में ट्रक और ट्रेलर के बीच टक्कर अंदर मे फंसे चालक को 2 घण्टो में निकाला गया बाहर।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री विद्याचरण शुक्ल को उनकी पुण्यतिथि पर दी विनम्र श्रद्धांजलि
जिला सहकारी बैंक के मैनेजर को शो काज नोटिस, किसानों से भुगतान बदले बैंक कर्मियों द्वारा पैसे मांगने की कलेक्टर को मिली थी शिकायत
चाँपा - जांजगीर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मैनेजर को कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। किसानों से बैंक में पैसा निकालने के बदले बैंक कर्मियों के द्वारा पैसा मांगने का मामला सामने आया था कलेक्टर ने इस पर संज्ञान लेते हुए ब्रांच मैनेजर को नोटिस जारी करने नोडल अधिकारी को निर्देशित किया था। नोटिस पर 3 दिनों में जवाब मांगा गया है साथ ही निर्देशित किया गया है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए समिति वार व ग्राम वार रोस्टर बना भुगतान किया जाए ताकि भीड़ बैंकों में ना लगे। शाखा में उपलब्ध केस के आधार पर टोकन देकर एकरूपता के साथ भुगतान करने तथा निर्धारित राशि से नोडल कार्यालय से मंजूरी लेने के निर्देश दिए गए हैं।
मां ने अपने 5 बेटियों संग चलती ट्रेन से कटकर की खुदकुशी...
रिपोर्ट- लोकनाथ खूंटे
जिला -महासमुंद राज्य के महासमुन्द जिले से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां पति से झगड़ा होने के बाद महिला ने अपनी पांच बेटियों संग चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जिले में एक महिला और उसकी पांच बेटियों के शव गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिले। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया जानकरी के मुताबिक महासमुंद के बेमचा निवासी मां ने अपने 5 बच्चो के साथ ट्रेन से कटकर की खुदकुशी...पति केजराम दारू पीने का आदी है कल शाम साढ़े सात बजे घर मे खाने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद महिला अपनी बच्चियों के साथ घर से निकल गयी....परिजनों के मुताबिक रातभर तलाश किया लेकिन पुलिस में सूचना नही दी....
महासमुंद और बेलसोंडा रेलवे क्रासिंग के मध्य बीती रात 45 वर्षीय उमा साहू और उनकी बेटियों अन्नपूर्णा, यशोदा, भूमिका, कुमकुम और तुलसी ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
कोरिया के नवपदस्थ कलेक्टर श्री श्यामलाल धावड़े ने पदभार ग्रहण किया’ ’पूर्व कलेक्टर श्री राठौर की दी गयी भावभीनी विदाई’
कोरिया
कोरिया जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री श्यामलाल धावड़े ने आज यहां जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। सभी अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। श्री धावड़े कोरिया जिले के 16वें कलेक्टर होंगे। पदभार ग्रहण के पश्चात श्री धावड़े ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला कार्यालय के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जिले में संचालित गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी ली। उन्होंने पूर्व कलेक्टर श्री एसएन राठौर को आगे के दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी एवं सभी अधिकारियों को जिले की प्रगति में अपना सर्वश्रेष्ठ देने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अपनी क्षमता का शत-प्रतिशत जनहित में दें जिससे कोरिया जिला प्रगति के नए कीर्तिमान बनाये।
श्री राठौर ने विदाई अवसर पर बीते 1 वर्ष में उनके कार्यकाल के अनुभवों को सभी के साथ साझा किया और नवपदस्थ कलेक्टर श्री धावड़े को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
बता दें कि 2008 बैच के आईएएस श्री धावड़े इससे पूर्व कलेक्टर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के पद पर कार्यरत रहे हैं।
गौ तस्करों के द्वारा बूचड़खाना ले जा रहे मवेशियों से भरा ट्रक अब पुलिस के कब्जे में,
रिपोर्ट- सुमन्त साहू
सूरजपुर- रामानुजनगर गौ तस्करी के नाम पर मशहूर ग्राम सुरता में बीते रात मंगलवार को लगभग 1:00 बजे मुखबिर के द्वारा पुलिस को पता चला कि गौ तस्करों के द्वारा बड़े ट्रक CG,15,DM,13 45 मे लगभग 35 नग गोवंशों को भर कर बूचड़खाना ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची ,और पुलिस को देखते ही मौके से ट्रक चालक सहित अन्य सभी आरोपी फरार हो गए। उस वक्त लगभग रात को 2:00 बज रहे थे।पुलिस ने मवेशी से भरे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया । ट्रक की चाबी न होने की वजह से ट्रक को तत्काल थाने तक नहीं लाया जा सका। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। यहां गौ तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि सुबह लगभग 5:00 बजे गौ तस्कर सहित डंड़ा व हथियार लेकर सुरता ग्राम से 40 -50 लोग मवेशी से भरे ट्रक के पास आए ,और तैनात पुलिस बल को हाथापाई कर मारपीट करने की धमकी देते हुए ट्रक से भरे मवेशियों को बाहर निकालने लगे ,और जंगल की तरफ भगाने लगे, तभी तत्काल अनुविभागीय अधिकारी प्रेम नगर प्रकाश सोनी को सूचना होने पर रामानुजनगर थाना प्रभारी विपिन लकड़ा और सूरजपुर थाना प्रभारी डी, एन शुक्ला के संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर राजापुर जंगल से सभी मवेशियों को संग्रहित कर थाना रामानुज नगर में लाया गया । अभी भी सभी आरोपी फरार हैं । पुलिस मामले को पंजीबद्ध कर जांच में जुटी हुई है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की दो बड़ी घोषणाएं : गरीब परिवारों को जुलाई से नवम्बर तक पांच माह का मिलेगा निःशुल्क चावल












