Breaking News
खास खबर
सुराजी गांव और गोधन न्याय योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बनी संजीवनी: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
*मुख्यमंत्री ने गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों और स्व-सहायता समूहों को 9.83 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की*
नवपदस्थ कोरिया एसपी संतोष सिंह ने कहा मेरे लिए जनता से संबंध मेरी प्राथमिकता रहेगी
राज्य शाशन से तबादला जारी होने के बाद रायगढ़ जिले से स्थानंतिरत होकर कोरिया एसपी के रूप 2011 बैच आपीएस संतोष कुमार सिंह ने कोरिया जिला कप्तान के रूप में पदभार ग्रहण किये पदभार ग्रहण करने के साथ ही विभाग के तमाम शाखा में निरीक्षण करने पहुंचे उनके साथ जिले के विभागीय कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहेI कोरिया नवपदस्थ एसपी ने पदभार ग्रहण करते ही पत्रकारों से प्रेस वार्ता के माध्यम कर संक्षिप्त चर्चा किये I
जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने किया 6.77 करोड़ रूपये के 75 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
कोरिया - प्रदेश के गृह और लोक निर्माण मंत्री तथा कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज यहां जिला कलेक्टोरेट परिसर में 6 करोड़ 77 लाख 98 हजार रूपये की लागत से 75 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री के साथ कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत और जिले के तीनों विधायक उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने कोरिया जिले में 4 करोड़ 3 लाख 47 हजार रूपये की लागत के 46 कार्यो का लोकार्पण करते हुए 2 करोड 74 लाख 51 हजार रूपये की लागत के 29 कार्यो का भूमि पूजन किया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू और सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ग्राम पंचायत आनी में प्रदर्शन वन प्रक्षेत्र का शुभारंभ करने के बाद कलेक्ट्रेट भवन परिसर पहुंचे और जिले को विकास कार्यों की सौगात प्रदान की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोरिया जिले के समेकित विकास के लिए संकल्पित है। आम आदमी तक मूलभूत सुविधाएं ले जाने और सभी का जीवन स्तर सुधारने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
प्रभारी मंत्री के द्वारा लोकार्पित कार्यों में प्रमुख रूप से 218 लाख रूपये के 20 मवेशी आश्रय स्थल, लगभग 80 लाख रूपये के 10 सडक एवं पुल-पुलिया निर्माण, 20 लाख रूपये के नवीन ग्राम पंचायत सह उचित मूल्य दुकान, 12 लाख रूपये से अधिक की लागत से मल्टीयुटिलिटी सेंटर का निर्माण सहित कुल 46 जनहितकारी कार्य शामिल हैं। इसके अलावा लगभग एक करोड़ की राशि के विभिन्न निर्माण कार्य जनपद पंचायत सोनहत क्षेत्र में, लोक निर्माण विभाग के 86 लाख रूपये के कार्य सहित कुल 29 नये कार्यों जिनकी लागत राशि 2 करोड़ 74 लाख रूपये से ज्यादा के नवीन कार्यों का भूमिपूजन प्रभारी मंत्री के करकमलों द्वारा किया गया। लोकार्पण एवं भूमिपूजन के इस कार्यक्रम के अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गुलाब कमरो, संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंहदेव, मनेन्द्रगढ क्षेत्र के विधायक डाॅ. विनय जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कलेक्टर कोरिया श्री श्याम धावड़े, पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री आओ और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
पूरे प्रदेश में मानक के रूप में स्थापित होगा आनी का वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र-श्री ताम्रध्वज
मुख्यमंत्री की मंशानुरूप प्रदेश का पहला वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र कोरिया में प्रभारी मंत्री के हाथों प्रारंभ

कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुण्ठपुर के समीप स्थित ग्राम पंचायत आनी की आने वाले समय में अपनी एक अलग पहचान बनेगी। यहां जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से बनाये जा रहे वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र की अलग पहचान बनेगी। फलदार पौधों के बीच औषधीय पौधों की खेती और नर्सरी तैयारी अपने आप में एक अभिनव पहल है। आने वाले समय में कोरिया का यह वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र प्रदेश के दूसरे जिलों के लिए मानक के रूप में जाना जायेगा। उक्ताशय के विचार जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने ग्राम पंचायत आनी में वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र के शुभारंभ के अवसर पर व्यक्त किये। श्री साहू ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया, उद्यानिकी और वन विभाग के संयुक्त प्रयास से तैयार होने वाले इस वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र में फलोद्यान के साथ वनोपज और इमारती व जलाऊ लकड़ी के रूप में आय के नये स्त्रोत बनेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप प्रत्येक गौठान आने वाले समय में लघु एवं कुटीर उद्योग के केंद्र के रूप में विकसित होगा।
राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत प्रदेश के पहले वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र का शुभारंभ कोरिया जिले में किया गया। इस वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र का शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू और लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के द्वारा पौधारोपण कर किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू द्वारा वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र में बरगद का पौधा लगाकर इस प्रक्षेत्र का शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने औषधीय पौधों के रूप में विशेष महत्व रखने वाली वन लहसुन तथा फलोद्यान में आम का पौधा लगाकर मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र में औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने पीपल का वृक्ष लगाकर पहले वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र की हरियाली को गति प्रदान की। सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गुलाब कमरो, संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंहदेव, मनेन्द्रगढ़ विधायक डाॅ. विनय जायसवाल सहित उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र में अलग अलग तरह के पौधों का रोपण कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।
जिले के प्रभारी मंत्री ने वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र से लगे हुए गौठान में पहुंचकर गौ पूजा की और प्रदेश के खुशहाली की कामना की। यहां पर उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बनाये गये ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा उपस्थित किसानों को वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने के फायदे बताते हुए मानक रूप से 5 किसानों को स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित वर्मी कम्पोस्ट खाद प्रदान किया। इसके पूर्व वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र में पौधारोपण कर शुभारंभ करने के पश्चात जिले के प्रभारी मंत्री व उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया के तत्वाधान में बनाये गये कृषक उत्पाद संगठन के स्टाल में जाकर जिले में किसानों के द्वारा बनाये जा रहे मानक उत्पादों का अवलोकन किया। यहां पर किसानों का उत्साहवर्धन करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि आॅनलाईन उत्पादों की बिक्री के साथ ही सभी उत्पाद दिल्ली के हाट बाजारों में भी विक्रय के लिए उपलब्ध करायें, ताकि व्यवस्थित तरीके से उत्पादों का बाजारीकरण हो सके और किसानों को उनके उत्पाद का ज्यादा से ज्यादा मूल्य मिल सके। इसके बाद अतिथियों ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के स्टाल में स्व सहायता समूहों के द्वारा बनाये जा रहे हस्तशिल्प तथा अन्य घरेलू उपयोग के उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं से बात करते हुए उनके द्वारा बनाये जा रहे उत्पाद और लाभ की जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना से आमजन को अवगत कराने के लिए तथा योजना के प्रावधान और फायदों की जानकारी देने तथा उनकी जिज्ञासाओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय के निकट ग्राम पंचायत आनी में कुल 21 एकड़ पड़त भूमि पर वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र बनाया जा रहा है। ग्राम पंचायत आनी के कुल 26 एकड़ क्षेत्र में गौठान चारागाह के अतिरिक्त 21 एकड़ क्षेत्रफल को प्रदर्शन-वन प्रक्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गुलाब कमरो, संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंहदेव, मनेन्द्रगढ क्षेत्र के विधायक डाॅ. विनय जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कलेक्टर कोरिया श्री श्याम धावड़े, पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री आओ और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
एलटी लाइन तार टूटकर गिरने से चपेट में आई गर्भवती महिला की हुई मौत
रिपोर्ट - प्रहलाद साहू
एंकर - सिटी कोतवाली कवर्धा के साधना नगर में एलटी लाइन तार टूट कर गिरने से उसकी चपेट में आई गर्भवती महिला की मौत हो गई। मामले में परिजनों ने विधुत मंडल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये कार्यवाही व मुआवजा की मांग भी की है। सिटी कोतवाली पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि शहर के साधना नगर में ईश्वरी चतुर्वेदी रात में अपने घर से लगे दुकान में बैठी थी तभी अचानक से घर के सामने से गुजरा एलटी लाइन तार टूट कर गिर गया, जबकि इस समय न तो तेज हवा चल रही थी न ही किसी प्रकार से आंधी।अचानक से तार टूट कर दुकान वाले हिस्से। में गिरा, जहा ईश्वरी बैठी थी, तार में करंट होने के कारण ईश्वरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को रात में ही जिला अस्पताल मर्च्युरी में रखा गया है जिसका आज पीएम किया जायेगा। मामले में विधुत मंडल की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। बिना किसी आंधी तूफान के तार टूटना मेंटनेशन के दावे की पोल खोलती है। परिजन भी लापरवाह विधुत मंडल ओर कार्यवाही की मांग कर रहे है।
जिले के मंगल राईस मिल और कोरिया मिनी राईस मिल दो वर्षो के लिए ब्लैक लिस्टेड
कोरिया - छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के उल्लंघन पर कोरिया जिले के विकासखण्ड बैकुण्ठपुर अंतर्गत चितमारपारा, पटना स्थित मेसर्स मंगल राईस मिल और मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत तहसील केल्हारी स्थित मेसर्स कोरिया मिनी राईस मिल को 02 वर्षो के लिए ब्लैक लिस्ट किया गया है।
जिला खाद्य अधिकारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन खाद्व नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में समस्त राईस मिलों को कस्टम मिलिंग हेतु पंजीयन कराकर मिलिंग का कार्य किया जाना अनिवार्य है जिसके तहत खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में उपार्जित धान का नागरिक आपूर्ति निगम के अलावा भारतीय खाद्य निगम द्वारा भी अरवा चावल उर्पाजन किये जाने के संबंध में शासन द्वारा आदेशित किया गया हैै।
खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में उपार्जित धान के भारतीय खाद्य निगम अरवा कस्टम मिलिंग हेतु अब तक मेसर्स मंगल राईस मिल पटना एवं मेसर्स कोरिया राईस मिल केल्हारी के द्वारा निर्देश उपरांत भी कस्टम मिलिंग का कार्य प्रारंभ नही करने के कारण कलेक्टर के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु पत्र प्रेषित किया गया था जिसका मिल संचालक द्वारा निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत नही किया गया। नोटिस प्राप्ति उपरांत भी मिल संचालक द्वारा कस्टम मिलिंग का कार्य न तो प्रारंभ किया गया और न ही नोटिस के जवाब में प्रतिउत्तर प्रस्तुत किया गया। जो मिलर्स द्वारा छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश के अंतर्गत दिये गये निर्देश का स्पष्ट उल्लंघन है। इस उल्लंघन के फलस्वरूप राईस मिलों को 02 वर्ष की कालावधि के लिये काली सूची मे दर्ज किया गया है।
कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने बहरासी एवं माड़ीसरई के गौठान का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री धावड़े ने एक सप्ताह के भीतर गौठानों में निर्मित वर्मी खाद का उठाव कराने के दिये निर्देश
कोरिया 21 जून 2021/ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के संचालन एवं वर्मी खाद निर्माण का निरीक्षण करने कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने गत शनिवार को मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कुणाल दुदावत के साथ विकासखण्ड भरतपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों का सघन दौरा किया। कलेक्टर ने गौठानों को निरीक्षण कर सीईओ जनपद पंचायत, संबंधित कृषि विस्तार अधिकारी तथा सचिवों को गौठानों में निर्मित वर्मी खाद के शीघ्र उठाव कराने के निर्देश दिये हैं।
कलेक्टर श्री धावड़े ने ग्राम पंचायत बहरासी पहुंच कर ग्राम सचिव एवं गौठान में काम कर रहे समूह से वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अब तक गौठान में 414 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है तथा 218 क्विंटल खाद का निर्माण किया गया है। इस दौरान कलेक्टर ने गौठान में उपस्थित गांव के किसानों को वर्मी कम्पोस्ट का वितरण किया। किसानों ने स्वप्रेरित होकर जैविक कृषि को अपनाने की शपथ ली। इसी तरह कलेक्टर ने ग्राम पंचायत माड़ीसरई में भी गौठान का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने वर्मी टांकों का अवलोकन करते हुए खाद की गुणवत्ता देखी। उन्होंने ग्राम सचिव एवं कार्यरत समूह वर्मी टांकों में निर्मित खादों की छनाई कर एक सप्ताह के भीतर उठाव कराने के निर्देश दिये।
जनकपुर में सहकारी समिति का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री धावड़े ने जनकपुर में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने भंडारित वर्मी कम्पोस्ट के उठाव के बारे में समिति प्रबंधक से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि किसान स्वप्रेरित होकर वर्मी कम्पोस्ट खरीद रहे हैं। समिति में शेष वर्मी कम्पोस्ट का भी जल्द ही उठाव करवा लिया जायेगा।
निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद स्कूल का लिया जायजा
कलेक्टर ने जनकपुर में निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद स्कूल का अवलोकन कर अधोसंरचना का जायजा लिया। साथ ही बच्चों की आवश्यकता के अनुसार लैब रूम, ऑडिटोरियम एवं मिड डे मील कक्ष के गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिये।
तन और मन दोनो स्वस्थ्य होने से हम किसी भी विपरीत परिस्थति का कर सकते हैं सामना : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
दिनदहाड़े ताला तोड़कर चोरी करने वाले अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने किया वृक्षारोपण एवं मास्क का वितरण..


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज कोरिया जिले में 215.74 करोड़ के 245 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
33.29 करोड़ के सोलर पंप तथा सोलर हाई मास्ट तथा 10.79 करोड़ के औद्योगिक क्षेत्र परसगढ़ी का लोकार्पण
40.55 करोड़ के सड़क एवं पुल-पुलिया सहित 11 निर्माण कार्यों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर स्थित निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में कोरिया जिले में 215 करोड़ 74 लाख रूपए के 245 निर्माण और विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कोरिया जिले में 101.57 करोड़ रुपए की लागत के 154 कार्यों का लोकार्पण और 114.16 करोड़ के 91 कार्यों का भूमि पूजन किया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आज लोकार्पित कार्यों में शामिल औद्योगिक क्षेत्र परसगढ़ी का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे कोरिया जिले को ही नहीं अपितु आस पास के जिलों के आम जनता को भी औद्योगिक सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोरिया जिले में लेमनग्रास आइल, हल्दी आइल, शहद, सुगंधित साबून, दलहन, प्रोसेसिंग, सुगंधित चावल प्रोसेसिंग, डेयरी प्रोसेसिंग कर रहे हैं। कृषक उत्पादन संगठन के द्वारा इन्हें खादी इंडिया, ट्राईब्स इंडिया, फ्लिपकार्ट के माध्यम से बिक्री की जा रही है। इस तरह हमारे प्रदेश के उत्पाद देश विदेश में छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान दिला रहे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने वर्चुअल माध्यम से आज के कार्यक्रम से जुड़कर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया तथा लोकार्पण एवं भूमिपूजन के कार्यक्रम के जरिये प्रदेश के विकास को गति देने हेतु बधाई दी। उन्होंने कोरिया जिला प्रशासन को भी कोरोना महामारी के नियंत्रण हेतु शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सूचकों पर आधारित योजनाओं के माध्यम से आम जन को आजीविका एवं आय संवर्धन की नई दिशा दी है।
प्रभारी मंत्री डाॅ. शिव डहरिया ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति विकास कार्यों की सौगात देने हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड काल के दौरान भी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जिलों में लोकार्पण एवं भूमिपूजन के कार्य शासन की प्रदेश के विकास की प्रतिबध्दता को दर्शाता है।
इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रवींद्र चैबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू उपस्थित थे। लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत वर्चुअल रूप से उपस्थित रहीं।
कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने कार्यक्रम में स्वागत प्रतिवेदन का वाचन करते हुए जिले में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण, शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं के जिले में क्रियान्वयन, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट महाविद्यालय का संचालन सहित कोरिया जिले के विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।
इस दौरान वर्चुअल रूप से कार्यक्रम से जुड़े संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, सविप्रा उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो तथा मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया एवं जिलेवासियों को विकासपरक कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कोरिया जिले में 101.57 करोड़ के 154 कार्यों का किया लोकार्पण-
आज के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में 10 करोड़ 79 लाख 40 हजार रूपये की लागत के औद्योगिक क्षेत्र परसगढ़ी, 33 करोड़ 29 लाख 40 हजार रूपये की लागत से 3 सोलर पंप एवं सोलर हाई मास्ट तथा 40 करोड़ 55 लाख 62 हजार रूपये की लागत के 9 सड़कों एवं 2 वृहद सेतु सहित 9 करोड़ 34 लाख 97 हजार रूपये की लागत से 80 सामुदायिक मवेशी आश्रय स्थल (गौठान) का लोकार्पण, 4 करोड़ 48 लाख 84 हजार रूपये की लागत से 23 नवीन ग्राम पंचायत भवन सह-उचित मूल्य दुकान का लोकार्पण, 95 लाख रूपये की लागत से 2 मिनी स्टेडियम व इंडोर हाॅल का लोकार्पण, 95 लाख रूपये की लागत से 24 ठोस तरल एवं अपशिष्ट प्रबंधन हेतु एस.एल.डब्लू.एम सेंटर का लोकार्पण, 51 लाख 70 हजार रूपये की लागत से 6 स्व सहायता समूह हेतु कार्यशेड का लोकार्पण, 32 लाख रूपये की लगात से ग्रामीण हाट बाजार का लोकार्पण, 12 लाख 15 हजार रूपये की लागत से मल्टीयुटिलिटी सेंटर एवं 22 लाख 74 हजार रुपये की लागत से पुलिस विभाग कोरिया में साइबर सेल निर्माण का लोकार्पण शामिल है।
114.16 करोड़ के 91 कार्यों का हुआ भूमिपूजन-
कार्यक्रम में 4 करोड़ 58 लाख 59 हजार रूपये के राशि के वर्ष 2021-22 में नरवा विकास के 5 कार्य, 69 लाख 98 हजार की लागत से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल द्वारा आवास निर्माण के 2 कार्य, 44 लाख 72 हजार रूपये के राशि के मनेन्द्रगढ में हजार मीट्रिक टन गोदाम निर्माण सहित क्रेडा विभाग के 46 करोड़ 15 लाख 77 हजार रूपये की राशि के 3 कार्यो का भूमिपूजन, पीडब्लूडी सेतु मंडल के 15 करोड़ 68 लाख रूपये की राशि के 2 कार्यो का भूमिपूजन, 3 करोड़ 27 लाख 95 हजार रूपये के राशि के नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर में 24 कार्यो का भूमिपूजन, 1 करोड़ 56 लाख रूपये की राशि के नगर पालिका निगम चिरमिरी में 9 निर्माण एवं विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया।
कोरिया जिले में जिला पंचायत ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम से नगरनिगम चिरमिरी महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, कलेक्टर श्री श्याम धावड़े, वनमंडलाधिकारी बैकुंठपुर श्री एमोतेमसु आओ, वनमंडलाधिकारी मनेन्द्रगढ़ श्री विवेकानंद झा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत तथा जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राही तथा मीडिया के प्रतिनिधिगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालय एवं विकासखण्ड स्तरीय अस्पताल बनेंगे सर्व सुविधा संपन्न: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के विकास की कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश
सभी अस्पतालों में सर्व सुविधा संपन्न ऑपरेशन रूम, लेबर रूम, लैबोरेटरी, आई.सी.यू. वेन्टीलेटर, ब्लड बैंक और निःशुल्क दवा की सुविधाएं होंगी उपलब्ध
अस्पतालों में शिशु रोग, स्त्री रोग, निश्चेतना, पैथॉलाजी, मेडिसीन एवं सर्जरी के पोस्ट ग्रेजुएट चिकित्सक होंगे उपलब्ध, जहां पोस्ट ग्रेजुएट उपलब्ध नही हो सकेंगे वहां इन विषयों में प्रशिक्षण प्राप्त चिकित्सकों की की जाएगी व्यवस्था
सभी कलेक्टरों को उपरोक्तानुसार प्रस्ताव, आवश्यक बजट सहित 15 दिनों में प्रस्तुत करने के निर्देश
ब्रेकिंग नाले में मिली युवक की लाश ...
जांजगीर चांपा
कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश जिम, सैलून, ब्यूटी पार्लर, ठेला-गुमटी आदि खोलने की मिली अनुमति
साहू समाज संघ ने जिला जीवनदीप समिति में 51000 रुपये की प्रदान की सहयोग राशिकलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह ने की आभार व्यक्त
मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा: निजी स्कूलों के बच्चों को भी महतारी दुलार योजना का मिलेगा लाभ
प्राइवेट स्कूलों में पढ़ रहे बेसहारा बच्चों की फीस का वहन करेगी छत्तीसगढ़ सरकार*
ऐसे बच्चे उसी निजी स्कूल में या स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में अपनी इच्छानुसार पढ़ सकेंगे*
छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना में छत्तीसगढ़ में कोविड-19 महामारी से मृत व्यक्तियों के बेसहारा बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था*
कक्षा पहली से 8वीं तक 500 रूपए और कक्षा 9वीं से 12वीं तक एक हजार रूपए प्रति माह की छात्रवृत्ति*
एक दंतैल हाथी ने दो लोगो के उपर दर्दनाक हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया।जबकि उनके साथ जंगल गई मासूम बालिका को अपनी सूंड से घायल कर दिया।
आज से दुकानें रात्रि 8 बजे तक खुले रहेंगे जिम और चैपाटी की दुकानों को भी खोलने मिली अनुमति
अम्बिकापुर 13 जून 2021/ जिले में अब दुकानों एवं गतिविधियों का संचालन प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक कर सकेंगे। इसके साथ ही जिम एवं स्थानीय चौपाटी में स्थित दुकानों एवं गतिविधियों के प्रतिबंध को छुट प्रदान करते हुए संचालन की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इस संबंध मे अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं इंसीडेंट कमांडर अम्बिकापुर द्वारा संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है जो 14 जून से प्रभावी होगा ।
प्रेमी युगल की लाश फाँसी के फंदे पर लटकी मिली
प्रहलाद साहू- छत्तीसगढ़/ कबीरधाम
वर्दी पर लगे गंभीर आरोप,मारपीट और रिश्वत लेने का आरोप
अमित सूर्यवंशी- जिला जांजगीर चाम्पा
मणिशंकर कुर्रे ने लगाया जैजैपुर के दो पुलिस आरक्षको पर 70 हजार रुपए लेने का आरोप, 30 लीटर महुआ शराब हुआ था जब्त, 70 हजार रूपये लेकर 4 लीटर का बनाया जमानती धारा बनाया गया जांजगीर चाम्पा के एसपी से हुई शिकायत, पीड़िता ने राशि की वापसी की लगाई गुहार और आरक्षको पर कार्यवाही की मांग की !
दरअसल पूरा मामला जांजगीर चाम्पा जिले के जैजैपुर थाना मे पदस्थ दो पुलिस आरक्षक देवनारायण चन्द्रा,और अश्वनी जायसवाल के ऊपर छोटे सीपत के शराब तश्कर मणिशंकर कुर्रे ने यह आरोप लगाया है कि मेरे द्वारा 30 लीटर महुआ शराब रखा था जो कि जैजैपुर के कचन्दा रोड पर बिक्री के लिये घूम रहा था जिसे पुलिस ने पकड़ लिया,मणिशंकर का कहना है कि पुलिस आरक्षक द्वारा मुझे गाली गलौज करते हुए मार पिट किया गया और बाइक मोबाइल को छीन लिया गया था, फिर जैजैपुर थाने ले जाकर धमकी देते हुए कहा कि तुम हमे 1 लाख दो नही तो तुम्हे जेल भेज देंगे,तो मणि शंकर के द्वारा बोला गया कि मैं गरीब आदमी हूं मेरे पास इतना पैसा नही है साहब मुझ पर रहम करो छोटे छोटे बच्चों के परवरिस के लिये यह धंधा मजबूरी में अभी किया हूं,तो आरक्षक के द्वारा बोला गया कि 70 हजार दो तभी छोड़ेंगे अन्यथा जेल भेज देंगे,इससे डरकर मणि शंकर ने अपने घर से किसी तरह 70 हजार का व्यवस्था करके जैजैपुर पुलिस आरक्षक देव नारायण चन्द्रा और अश्वनी जायसवाल को पन्नी में पैक करके दिया तब कही जाके मणि शंकर कूर्रे के पास से 30 लीटर महुआ शराब जो जब्त किया गया था उस महुआ शराब को 4 लीटर सो करके जमानती धारा बनाकर छोड़ दिया गया ,ऐसा हम नही यह बात शिकायत के माध्यम से मणी शंकर कूर्रे ने एसपी पारुल माथुर से 8 जून को लिखित में किया है वही शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग भी किया है,अब यहां देखना होगा कि जांजगीर चाम्पा की पुलिस अधीक्षक को जो शिकयत व आरोप जो आरक्षको के ऊपर 70 हजार लेने का मणिशंकर कुर्रे ने लगाया है उसकी जांच कहा तक होती है,पुलिस विभाग के ऊपर क्या कारवाही जिम्मेदार अधिकारी के द्वारा की जाएगी |
मणिशँकर ने जैजैपुर थाना में पदस्थ दो आरक्षको पर 30 लीटर अवैध शराब पकडने और जमानती धारा बनाने के नाम पर 70 हजार रुपए लेने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने जैजैपुर थाना प्रभारी से जांच प्रतिवेदन मंगाई है। साथ ही शिकायत कर्ता द्वारा अपने पास 30 लीटर कच्ची शराब होने की स्वयं द्वारा पुष्टि किए जाने के मामले में भी कारवाई के निर्देश दिए है|












