CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

अपराध

सरभोका डेम मे हाथ बंधे हुए डूबे व्यक्ति के हत्या की गुत्थी सुलझी एक आरोपी गिरफ्तार

सरभोका डेम मे हाथ बंधे हुए डूबे व्यक्ति के हत्या की गुत्थी सुलझी एक आरोपी गिरफ्तार

Sawankumar 04-Oct-2021 405

कोरिया / छत्तीसगढ़




आप को बता दे कि दिनांक 01.10.21 ग्राम सरभोका के डैम में एक व्यक्ति की पानी में डूबे हाथ बंधा हुआ शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान मृतक वीरेंद्र सिंह पिता स्वर्गीय सुखदेव सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी बी टाईप गोदरीपारा के रूप में हुई। प्रार्थी प्रदीप कुमार की सूचना पर मौके पर मर्ग कायम कर फॉरेंसिक एक्सपर्ट की उपस्थिति में शव का पंचनामा बाद पीएम कराया गया मृतक के दोनों हाथ बंधे होने से प्रथम दृष्टया मामला हत्या होना प्रतीत हो रहा था घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह द्वारा घटना के हर पहलुओं पर बारीकी से जांच कर दोषी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया, कि मर्ग जांच पर धारा 302, 201 भादवि का अपराध घटित होना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक श्री पीपी सिंह चिरमिरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील सिंह एवं नागपुर सहायता केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक ममता केरकेटटा के साथ स्टाफ की 2 टीम बनाई गई, मृतक के संबंध में तस्दीक किये जाने पर पता चला कि मृतक वीरेंद्र सिंह नशे का आदी था बीमार रहता था तथा शरीर से भी कमजोर था एवं एसईसीएल में ड्यूटी बहुत कम करता था तथा अक्सर हरिद्वार सिंह के साथ घूमता था साथ ही गांजा पीने का नशा करता था।ल, दिनांक 30.09.21 को भी उसी के साथ देखा गया था। जिसकी घटना के बाद से हरिद्वार सिंह निवासी बिहटा जिला पटना बिहार हाल मुकाम गोदरीपारा का कोई पता नहीं चल रहा था, जिसकी पतासाजी चिरमिरी, खंडगवा व मिलने के संभावित स्थानों में कराई जा रही थी। तभी अचानक सूचना मिली कि हरिद्वार सिंह खंडगवा क्षेत्र के ग्राम मझौली तरफ देखा गया है एवं बिहार भागने की फिराक में है जिसे तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 30.09.21 को वीरेंद्र सिंह नशे में था जिसके साथ सरभोका डैम तरफ अन्य से लिफ्ट लेकर गए थे, रोड से पैदल डैम गये स्लेप गेट के ऊपर बैठे साथ में गांजा पिए तब वीरेंद्र सिंह से कुछ रुपए उधार मांगा जिसमे गाली दिया जिसपर गुस्से में पास पड़े मछली जाल डालने का रस्सी लाकर वीरेंद्र सिंह को नशे की हालत में  दोनों हाथ बांध दिया उसके शर्ट के जेब से पैसे निकाला तथा बांध के पानी में धक्का देकर वहां से भाग गया था। प्रकरण मे अपराध सबूत पाए जाने से आरोपी हरिद्वार सिंह उर्फ हरी पिता रामेश्वर उम्र 45 वर्ष निवासी तारानगर सिकरिया थाना बिहटा जिला पटना बिहार हाल मुकाम गोदरीपारा चिरिमीरी जिला कोरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप  निरीक्षक सुनील सिंह, नागपुर सहायता केंद्र प्रभारी उप निरीक्षक ममता केरकेटटा, प्रधान आरक्षक राम रूप सिंह, आरक्षक सुनील रजक, निर्भय सिंह, मदन राजवाड़े, मुमताज हेमंत, शाहबाज एवं अन्य शामिल रहे।
continue reading
निजात अभियान के तहत खड़गवां पुलिस की कार्यवाही, गाँजा खपाने की तलाश में निकला युवक फँसा पुलिस के हाथों

निजात अभियान के तहत खड़गवां पुलिस की कार्यवाही, गाँजा खपाने की तलाश में निकला युवक फँसा पुलिस के हाथों

Sawankumar 04-Oct-2021 86
कोरिया / छत्तीसगढ़

 

विगत कुछ दिनों से पुलिस अधीक्षक महोदय कोरिया संतोष सिंह द्वारा निजात कार्यक्रम के तहत कोरिया जिले के सभी थाना को नशे के व्यापारियो के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। इसी तारतम्य में थाना खड़गवां पुलिस को दिनांक 03.10.21 को सुचना मिली की ग्राम कटकोना निवासी रामाधार कुर्रे अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए देवाडाँड़ हसदो पूल की ओर आ रहा है जिस पर थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर सूचना के आधार पर आरोपी रामाधार कुर्रे को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके कब्जे से अवैध् मादक पदार्थ गांजा करीब 800 gm कीमती 8000 ₹ का जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र.357/21धारा 20 (बी) एनडीपीएस के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
continue reading
नशीली इंजेक्शनो का बिक्री करने की फिराक में घुमता युवक गिरफ्तार

नशीली इंजेक्शनो का बिक्री करने की फिराक में घुमता युवक गिरफ्तार

Sawankumar 02-Oct-2021 134

कोरिया / छत्तीसगढ़



पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह द्वारा कोरिया जिले में शुरू किये गये निजात अभियान के अन्तर्गत लगातार लोगों को जागरूक करने एवं सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया जा रहा है कि इसी दौरान थाना मनेन्द्रगढ़ को मुखबीर सूचना मिली कि एक व्यक्ति नशीली इंजेक्शन लेकर मनेन्द्रगढ चनवारीडांड सिंह पेट्रोल पंप के पास बिक्री हेतु ग्रहक तलाश रहा है कि सूचना पर तत्काल सूचना से पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी मनेन्द्रगढ श्री राकेश कुमार कुरे के निर्देशन पर थाना मनेन्द्रगढ़ टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर बताये गये स्थान पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया  पूछताछ करने पर अपना नाम नितिश सिह पिता मोहन सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 06 मौहारपारा थाना मनेन्द्रगढ जिला कोरिया (छ0ग0) बताया, जिसके कब्जे से 08 नग AVIL शीशी इन्जेक्शन प्रत्येक में 10 ML (2) 20 नग व्यूप्रेनोरफीन शीशी (रेक्सोशैसिक) प्रत्येक में 02 ML मिला। इंजेक्शनों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु औषधि निरीक्षक श्री आलोक मिंज को मौके पर तलब किया गया बरामद इन्जेक्शनो को पेश कर रिपोर्ट प्राप्त किया गया जो रिपोर्ट में उपरोक्त इंजेक्शनों के संबंध में स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 22 सी के तहत वाणिज्यक मात्रा से संबंधित होना बताये है । आरोपी से जप्त इंजेक्शन 28 नग का पंचनामा तैयार कर मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी के विरूद्ध कृत्य धारा 22 (सी) एनडीपीएस एक्ट का घटना घटित करना सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
continue reading
सरभोक्का डैम में तैरती हुई मिली अज्ञात लाश वजह तलाशने में जुटी पुलिस ...

सरभोक्का डैम में तैरती हुई मिली अज्ञात लाश वजह तलाशने में जुटी पुलिस ...

Sawankumar 01-Oct-2021 210

आप को बता बे बताया जा रहा है कि पानी में तैरती अज्ञात लाश को देख वहां के स्थानीय ग्रामीणों ने नागपुर चौकी से संपर्क करते हुए इसकी जानकारी दी। थाना पोंड़ी एवं नागपुर चौकी में अज्ञात लाश की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर वहां पहुंच कर वहां के कुछ स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से लाश को बाहर निकाला।


आपको बता दें कि बरामद की गई लाश के दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे, साथ ही मृतक की जेब से आईडी का बरामद की गई, जिसकी मदद से उस अज्ञात लाश की पहचान करने में काफी मदद मिली, मृतक के परिजनों को संपर्क किया गया, बताया जा रहा है कि मृतक पिछले एक दिन से लापता था।

मृतक की जेब से आईडी कार्ड मिली है, जिसकी जांच करने पर मृतक गोदरीपारा टाईप में रहने वाला बताया जा रहा है साथ ही मृतक एस.ई.सी.एल. में कनवेयर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस विभाग इस संदिग्ध मौत की जांच में लगी हुई है, मृतक का हाथ रस्सी से बंधा हुआ था जिस पर अभी इस वारदात में मौत का कारण पता नहीं चल पाया है
continue reading
घर के छज्जे में छिपा रखा था ढ़ेरो नशीली कैप्सूल, चरचा थाना की टीम ने घर पर दी दबिश, आरोपी गिरफ्तार

घर के छज्जे में छिपा रखा था ढ़ेरो नशीली कैप्सूल, चरचा थाना की टीम ने घर पर दी दबिश, आरोपी गिरफ्तार

Sawankumar 01-Oct-2021 100

कोरिया 

 


पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह के द्वारा कोरिया जिले के निज़ात अभियान के तहत सभी अवैध नशीले पदार्थों पर लगाम लगा दी है। इसी तारतम्य में थाना चरचा क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरूद्ध दिनाँक 29.09.2021 को कार्यवाही किया गया। मुखबीर से सूचना मिली कि चेरहापारा चरचा का रहने वाला पुष्पेन्द्र पटेल अपने घर में अवैध मादक पदार्थ नशीली दवा बिक्री करने हेतु रखा है। मुखबीर सूचना पर हमराह स्टॉफ‍ तथा गवाहों के शासकीय वाहन के विवेचना सामग्री एवं अन्य आवश्यक सामग्री लेकर रवाना होकर चेरहापारा चरचा आरोपी के घर जाकर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत आरोपी पुष्पेन्द्र पटेल के घर के कमरे के छज्जा से नशीली कैप्‍सुल SPM-PRX+WOCKHARDT 64 नग बगैर रेपर के खुला हुआ कीमती करीबन 3200 रूपये का मिला।उक्त नशीली कैप्‍सुल जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध धारा 22-बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
continue reading
1किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

1किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sawankumar 29-Sep-2021 103

कोरिया पुलिस




नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निरीक्षक श्री कमलाकांत शुक्ला के नेतृत्व में थाना चिरमिरी क्षेत्रान्तर्गत लगातार सट्टा, जुआ, शराब एवं कबाड़ का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 28 सितंबर 2021 को उप निरीक्षक संदीप सिंह हमराह स्टाफ आरक्षक साकेत, देवानंद, आरक्षक अशोक मलिक, सैनिक रामजी गुप्ता टाउन भ्रमण पेट्रोलिंग में निकले हुये थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गोदरीपारा निवासी सुरेंद्र कुमार सोनवानी सुलोचना स्कूल के सामने अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है जिसकी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर सुरेंद्र कुमार उर्फ जमूरा की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक लाल रंग के बाजारू झोला में रखा खाकी रंग के रैपर से लिपटा हुआ गांजा एवं 10 नग गांजे की पुड़िया वजन 1 किलो 100 ग्राम कीमती ₹10000 रुपये का जप्त कर  अपराध क्रमांक 353/21 धारा 20( बी ) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में कोरिया पुलिस द्वारा निजात कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके फलस्वरूप नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।
continue reading
25000 रूपये का अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

25000 रूपये का अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sawankumar 29-Sep-2021 96

कोरिया 




पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में कोरिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात कार्यक्रम के फलस्वरूप नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने पर थाना चिरमिरी में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला के नेतृत्व में लगातार सट्टा, जुआ, शराब एवं कबाड़ का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य दिनांक 28 सितंबर 2021 को टाउन भ्रमण पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की सुरई निवासी गोदरी पारा काफी अरसे से अवैध मादक पदार्थ अफीम का धंधा करता है। सूचना के आधार पर डोमनहिल सोनावनी सेंट्रल स्कूल के तरफ से अपनी मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ अफीम बेचने के इरादे से ग्राहक खोजने निकला है और अपने पास मादक पदार्थ अफीम रखा हुआ है की सूचना पर तत्काल हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक संदीप बागीस, आरक्षक चंद्र शेखर ठाकुर, आरक्षक यशवंत ठाकुर, आरक्षक संजय पांडे व चालक आरक्षक देव सिंह मुखबिर के बताए हुए स्थान पर पहुंच घेराबंदी कर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 16 सीए 1741 को रोककर चालक सुरई गोदरी पारा को चेक करने पर उसके पेंट की जेब से एक काले रंग की पन्नी में दो अलग-अलग कपड़े की थैली में मादक पदार्थ अफीम कुल 100 ग्राम कीमती ₹25000 रुपये का जप्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 सी के तहत कार्यवाही कर आरोपी सुरई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
continue reading
नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगारों से लाँखो रूपये की धोखाधड़ी करने वाला फरार मुख्य आरोपी पकड़ाया , पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने गठित किया था विशेष टीम वर्ष 2019 से फरार था मुख्य आरोपी

नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगारों से लाँखो रूपये की धोखाधड़ी करने वाला फरार मुख्य आरोपी पकड़ाया , पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने गठित किया था विशेष टीम वर्ष 2019 से फरार था मुख्य आरोपी

Sawankumar 29-Sep-2021 89

कोरिया 




कोरिया जिले में वर्ष 2021 के पूर्व के अत्यधिक मामले फरार आरोपियों की पतासाजी व उनकी गिरफ्तारी करने के लिए कोरिया पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा सख्त निर्देश जिले के समस्त थाना चौकी प्रभारियों को लगातार दिए जा रहे है। जिसके परिपेक्ष्य में कोरिया जिले के विभिन्न थानों में वर्षों से फरार  अपराधियों को दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश से पकड़कर गिरफ्तार कर उन्हें उनकी जगह जेल पहुंचाया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना झगराखाड़ के रेलवे में टिकट कलेक्टर( टी. सी.) एवं सुपरवाइजर ग्रुप डी के पद पर रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपियों के द्वारा खोंगापानी थाना झगराखण्ड क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवकों एवं युवतियों को आरोपी अभिनीत यादव निवासी कुंडा प्रतापपुर (उत्तर प्रदेश) एवं थाना झगराखण्ड के मोहम्मद बारिक एवं प्रकरण का फरार आरोपी अब्दुल रहमान ने धोखाधड़ी किया जिसमें प्रार्थी सिराजुद्दीन अंसारी निवासी खोंगापानी से ₹10,00,000 रुपऐ, रश्मिता महापात्रा से ₹ 7,30,000/ निकहत परवीन से ₹10,00,000/ रुपऐ एवं श्रीमती चंदा निषाद से ₹9,00,000 रुपऐ हड़प कर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र देने से संबंधित प्रकरण अपराध क्रमांक - 16/2019 धारा 420, 467, 468, 34 भादवि का प्रकरण वर्ष 2019 से विवेचना में लंबित रहा है। इस प्रकरण में दो आरोपी अभिनीत यादव निवासी कुंडा प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) एवं मोहम्मद बारीक निवासी झगराखाड़ वर्ष 2019 में गिरफ्तार होकर जेल भेजे गए थे एवं मुख्य आरोपी अब्दुल रहमान पिता जमा खान उम्र 26 वर्ष  वर्ष निवासी झगराखाड़ जिला कोरिया का जिसने स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियों को रेलवे में नौकरी कराने का झांसा देकर अपने साथियों के साथ मिलकर मदनेद्रगढ़ स्थित अपने एक्सिस बैंक एवं केनरा बैंक के खातों में पैसे ट्रांजैक्शन करा कर फर्जी रेल्वे के असिस्टेंट जनरल मैनेजर उत्तर नई दिल्ली के हस्ताक्षर से टिकट कलेक्टर टी.सी. एवं सुपरवाइजर ग्रुप डी के नियुक्ति आदेश देकर छल धोखाधड़ी करने के बाद से फरार रहा है, फरार अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक कोरिया के द्वारा एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई जिसमे सहायक उप निरीक्षक बलराम चौधरी, आरक्षक ललित यादव, नीरज पडियार एवं साइबर सेल बैकुंठपुर से पुष्कल सिन्हा रहे। साइबर सेल से फरार आरोपी की प्राप्त मोबाइल नंबर के लोकेशन के आधार पर रत्नागिरी (महाराष्ट्र) तलाश पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु टीम को भेजा गया, यह पुलिस टीम महाराष्ट्र रत्नागिरी जाकर फरार आरोपी को रत्नागिरी से गिरफ्तार कर थाना झागराखांड़ लाया गया, पकड़े गए फरार आरोपी से प्रकरण के घटनाक्रम के बारे में एसडीओपी राकेश कुर्रे एवं थाना प्रभारी प्रद्युमन तिवारी के द्वारा गहन पूछताछ की गई जिस पर आरोपी के द्वारा अपने साथी अभिनीता यादव, अपने पारिवारिक रिश्तेदार मोहम्मद बारीक के साथ मिलकर इन पैसों को सभी के द्वारा आपस में बंटवारा कर लेना बतलाकर धोखाधड़ी जुर्म करना स्वीकार किया गया, जिसे आज शाम माननीय न्यायालय पेश किया गया, माननीय न्यायालय के द्वारा जेल वारंट जारी करने पर उप जेल मनेंद्रगढ़ में दाखिल कराया गया

 

continue reading
कोरिया जिले में सहारा कंपनी से मानहानि की राशि 70 लाख रूपये दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह की मास्टरमाइंड हुई गिरफ्तार

कोरिया जिले में सहारा कंपनी से मानहानि की राशि 70 लाख रूपये दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह की मास्टरमाइंड हुई गिरफ्तार

Sawankumar 28-Sep-2021 96

कोरिया जिले में सहारा कंपनी से मानहानि की राशि 70 लाख रूपये दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह की मास्टरमाइंड हुई गिरफ्तार ।SEBI ( भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ) के अधिकारी बन कर प्रार्थी से की थी 13 लाख  78 हजार 100 रूपये की ठगी ।



आप को बता दें कि विजय कुमार वर्मा मनेन्द्रगढ़ आमाखेरवा  निवासी ने थाना मनेन्द्रगढ  01 सितंबर 2020 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक दिन उसे अंजली नामक महिला का फोन आया जिसने सहारा कपंनी में आपका पैसा जमा है कहकर बातचीत शुरू की व खुद को SEBI  ( भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ) हैदराबाद का अधिकारी बताया चूंकि मेरा पहले से सहारा में पैसा जमा था इसलिये मै उनकी बातो में आकर लगातार बात रहता रहा तथा । 06 लोग अंजली शर्मा, उल्लास मधुकर,रघुवीर सिंह, एस०के० मदन, अर्चना मल्होत्रा ने सहारा कपंनी से 70 लाख रूपये का क्लेम दिलाने के नाम से मुझसे 13 लाख  78 हजार 100 रूपये क्लेम व अन्य प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ठगी करने की रिपोर्ट पर थाना मनेन्द्रगढ में अपराध क्रमांक 307/2020 धारा 420 भा०द०वि० का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया । पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह निर्देश मे टीम गठित की गई तथा इस मामले की विवेचना हेतु तकनीक विश्लेषण तथा बैंक ट्रांकजेक्टश की डिटेल प्राप्त किया। प्रार्थी द्वारा बात किये गये नम्बर जो  घटना के बाद बंद हो गए थे तथा प्रार्थी जिस अकाउंट मे पैसा डाला था उस अकाउंट को भी वेरीफाई किया गया । इन्ही आधार पर थाना मनेन्द्रगढ एवं सायबर सेल संयुक्त टीम द्वारा दिल्ली  में कैम्प कर आरोपियो को पता साजी की जा रही थी उसी दौरान आरोपियो नैना सिंह 
को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने कहना है कि आरोपिया नैना सिंह के पास से 9 नग मोबाईल, 9 नग एटीएम कार्ड, 2 नग आधार कार्ड, 1 नग पेन कोर्ड जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है और पुलिस के द्वारा बताये गये अन्य साथियो के बारे में पता तलाश की जा रही है। 
continue reading
अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री करने वाला पकड़ाया, ₹ 18720 का अंग्रेजी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री करने वाला पकड़ाया, ₹ 18720 का अंग्रेजी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Sawankumar 28-Sep-2021 77

कोरिया - पोड़ी




पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर कोरिया पुलिस द्वारा नारकोटिक्स एवं ड्रग्स के विरुद्ध कार्यवाही एवं जनजागरूकता अभियान निजात चलाया गया है तथा अवैध शराब विक्रेताओं पर भी कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। नारकोटिक्स एवं अवैध शराब के कारोबार करने वालों के संबंध में निरन्तर पतासाजी करने पर आज दिनांक 27.09.21 को मुखबिर से सूचना मिली कि गणेश जयसवाल निवासी नागपुर द्वारा छुपाकर अवैध शराब का विक्रय करता रहता है जिसकी सूचना पर पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी उप निरीक्षक ममता केरकेटटा को स्टाफ के साथ कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया  जिनके द्वारा शाम को आरोपी गणेश जयसवाल के घर महुआपारा नागपुर मे रेड किया गया है, आरोपी के घर से अवैध रूप से रखा हुआ  2 कार्टून में रखा कुल 80 पाव अंग्रेजी शराब गोवा कुल कीमती 18720 रुपए का बरामद हुआ है। जिसे थाना पोड़ी से जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक ममता केरकेटटा नागपुर सहायता केंद्र प्रभारी, प्रधान आरक्षक राम रूप,  आरक्षक मुमताज एवं अन्य शामिल रहे

 

continue reading
मोटरसाइकिल में नशीले दवाई सिरफ औऱ स्पाजमो टेबलेट की तस्करी करने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार

मोटरसाइकिल में नशीले दवाई सिरफ औऱ स्पाजमो टेबलेट की तस्करी करने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार

Sawankumar 26-Sep-2021 119

कोरिया - पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए निजात अभियान के पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह ने समस्त थाना प्रभारियों को नारकोटिक्स के विरुद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में थाना मनेंद्रगढ़ टीम को मुखबिर सूचना मिली की दो व्यक्ति पैशन प्रो मोटरसाइकिल में बादशाह चौक आने वाले है जो नशीला सिरप और टेबलेट रखे हुए हैं। उक्त मुखबिर सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर दिनांक 24.11.2021 को मुखबिर द्वारा सूचना मिला की ग्राम सागरपुर का रहने वाला महेंद्र कुमार साहू और उसका साथी बबन यादव दोनों मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 सी जेड 5486 पैशन प्रो लाल रंग है उसमें महलपारा, डबरी पारा में घूम-घूम कर नशीले कैप्सूल व सिरप बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे हैं कि सूचना पर मुखबीर के बताएं स्थान के अनुसार दो व्यक्ति लाल मोटरसाइकिल पर आते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर रोका गया तभी मोटरसाइकिल के पीछे बैठा व्यक्ति अचानक गाड़ी से कूद कर भाग गया इसे पकड़ने का प्रयास किया गया जो भागने में सफल रहा बाद पकड़े गए मोटरसाइकिल चालक को पूछताछ करने पर अपना नाम महेंद्र कुमार साहू पिता शिव प्रसाद निवासी सागरपुर का रहने वाला बताया तथा उसके साथ बैठे व्यक्ति जो भाग गया उसके बारे में पूछताछ करने पर उसका नाम बबन यादव निवासी उनकी ओडगीनाका का रहने वाला बताया तब उसे मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुए संदेही  का तलाशी लिया जो उसके पहने सर्ट के अंदर 4 पत्ते में कुल 96 नग कैप्सूल मिला है बाद मोटरसाइकिल का तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल के डिक्की में पारदर्शी झिल्ली में 6 नग सिरप जप्त किया कुल कीमती लगभग 52000 रुपये है एवं मौके पर औषधि निरीक्षक को मोबाइल से तलब किया गया। औषधि निरीक्षक के द्वारा बरामद किए गए नशीले सिरप और टेबलेट को स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 21बी, 22 बी वाणिज्यिक मात्रा से संबंधित होना लेख करने पर एवं आरोपी द्वारा उक्त नशीले सिरप और टेबलेट के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही है तथा आरोपी महेंद्र साहू द्वारा नशीली दवाई के संबंध में बताया गया कि उक्त नशीली दवाई का कोई दस्तावेज नहीं है । आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 212/2021 धारा 21 (बी) 22 (बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड लिया गया।

continue reading
 अलग-अलग स्थानों से गांजा पीते मिले आरोपी हुए गिरफ्तार, थाना बैकुण्ठपुर ने की कार्यवाही

अलग-अलग स्थानों से गांजा पीते मिले आरोपी हुए गिरफ्तार, थाना बैकुण्ठपुर ने की कार्यवाही

Sawankumar 26-Sep-2021 91

कोरिया- पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब, जुआ, सट्टा, मादक पदार्थ पर कार्यवाही की जा रही है, इस हेतु निज़ात अभियान की शुरुआत की गई है। इसी तारतम्य में दिनांक 24.09.2021 को थाना बैकुंठपुर के प्रेमाबाग में मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि सार्वजनिक स्थान पर दो लडके चिलम में गांजा भरकर पी रहे है कि सूचना पर दो अलग-अलग स्थान पर दो लडके को रंगे हाथ चीलम में मादक पदार्थ गांजा भरकर पीते पकड़ा गए। जिनके नाम पंकज गुप्ता पिता स्व ज्ञान चंद्र गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी जूनापारा एवं रोशन चिकनजूरी पिता श्यामलाल उम्र 24 वर्ष सा० सरडी थाना चरचा का रहने वाला बताया जिसे मौके में गवाहो के समक्ष आरोपी के कब्जे से एक कागज का पुडिया बंधा हुआ 4 पैकेट  मादक पदार्थ गांजा तथा 2 नग चिलम चिन्दी का लगा हुआ मिला जिसे जप्त कर कब्जे में लिया गया आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 208/2021 एवं 209/2021 नारकोटिक्स एक्ट की कायमी किया है एवं आरोपी के विरुद्ध कृत्य धारा 27 एनडीपीएस एक्ट लगाया गया। वहीं दूसरी ओर मुखबिर से सूचना मिली कि पोटेडाण्ड, दोहड़ा का शोभनाथ सिंह पिता स्व माझी राम उम्र 58 वर्ष अपने घर से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु प्राथमिक पाठशाला पोटेडाँड़ की ओर जा रहा है सूचना मिलने पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया आरोपी की तलाशी में एक कपड़ा के झोला के अंदर सफेद रंग के प्लास्टिक पन्नी में बंधा पैकेट मिला गांजा का तौल करने पर गांजा का शुद्ध वजन 380 ग्राम होना पाया गया गांजा कीमती 4600 रुपए का जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 211/2021 कायमी किया गया है,

वही ग्राम दोहड़ा का देव सिंह पिता स्वर्गीय रामदास जाति गोंड़ उम्र 38 वर्ष अपने घर से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राम माटी झरिया की ओर जा रहा है मुखबिर सूचना मिलने पर आरोपी को पकड़ कर उसकी तलाशी लिया गया जिसमें एक सफेद रंग का झोले के अंदर काले रंग के प्लास्टिक पन्नी में बंधा पैकेट गांजा मिला है। गांजा का वजन 410 ग्राम होना पाया गया गांजा कीमती 5000 हजार रुपए का जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 210/2021 धारा 20( बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है एवं माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। थाना प्रभारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इसी प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।


 
 
continue reading
गाैठान एवं वृक्षारोपण में लगे फिनिशिंग तार काटने वाले चोरों का पर्दाफाश विधि विरुद्ध बच्चों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

गाैठान एवं वृक्षारोपण में लगे फिनिशिंग तार काटने वाले चोरों का पर्दाफाश विधि विरुद्ध बच्चों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Sawankumar 26-Sep-2021 143

कोरिया




 
 
पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी प्रितपाल सिंह के निर्देशन में थाना क्षेत्र में हो रहे चोरियों की लगाम लगाने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में थाना खड़गवां क्षेत्र अंतर्गत फिनिशिंग तार चोरियों की एवं माल मुलजिम की पतासाजी खड़गवां पुलिस के द्वारा की जा रही थी इसी क्रम में थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह एवं अपने स्टॉफ के साथ माल मुलजिम की पता तलाश हेतु टीम गठित किया गया। इसी दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम पंचायत कौड़ीमार का नेपाल सिंह पिता लखन सिंह जाति गोड़ 21 वर्ष एवं एक विधि विरुद बालक अपने घर में तार चोरी कर रखे हैं। आरोपी नेपाल सिंह को तलब कर पूछताछ किया गया जो बताया कि हम चार लोग मिलकर तार चोरी किए है। आरोपी विजय सिंह पिता सुकलाल जाति गोंड 22 वर्ष ग्राम बरदर, एक अपचारी बालक, आरोपी नेपाल सिंह एवं विजय सिंह दोनो ने ग्राम पंचायत बरदर के वृक्षारोपण में लगे फेंनेसिंग तार 4 बंडल, ग्राम पंचायत मुकुंदपुर गौठान में लगे फेंनेसिंग तार 2 बंडल, ग्राम पंचायत पैनारी गौठान में लगे फेंसिंग तार 1 बंडल को चोरी करना स्वीकार किए। आरोपियों से 7 बंडल GI फेनेसिंग तार कीमती लगभग ₹24500, एक हीरो आई स्मार्ट मोटरसाइकिल कीमती ₹40000 कुल मशरुका ₹64500 बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध क्रमांक 337, 338, 339/धारा 379 कायमी कर IPC के तहत गिरफ्तार,कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। संपूर्ण विवेचना कार्यवाही में थाना प्रभारी खड़गवां, विजय सिंह, प्रधान आरक्षक सुखलाल खलखो, आरक्षक संदीप साय,सैनिक विनय श्याम का सराहनीय योगदान रहा।
continue reading
 150 किलो मादक पदार्थ (गांजा) के साथ  पिकअप वाहन सहित आरोपी गिरफ्तार,

150 किलो मादक पदार्थ (गांजा) के साथ पिकअप वाहन सहित आरोपी गिरफ्तार,

जांजगीर चाँपा जिले मे मादक पदार्थ (गांजा) तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है,पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की भारी मात्रा मे एक पिकअप वाहन मे गांजा लेजाया जा रहा है पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर डेढ़ किविंटल गांजा जप्त किया गया है |आरोपी ओडिसा से मध्यप्रदेश की ओर गांजा लेकर जा रहा था,आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए भूसे के बोरे के बीच में छिपा कर पिकअप वाहन में ले जा रहा था| आरोपी  कृष्ण कुमार तिवारी मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले का रहने वाला है,जप्त गांजे की कीमत 7 लाख 51हजार बताया रूपये है ,आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है,मामले मे आरोपी से पूछताछ की जा रही है जिससे मादक पदार्थ के सरगना तक पहुंच सके| जांजगीर चाम्पा जिले मे खुले आम बिकती है मादक पदार्थ पुलिस मुख दर्सक बनी रहती है मादक पदार्थ बेचने वालो पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है जिले के वर्तमान पुलिस कप्तान जांजगीर की दो महीनों की ट्रेनिंग मे जाने के बाद सशत्र बल के प्रभारी पुलिस कप्तान विवेक शुक्ला की दिशा निर्देश मे भारी मात्रा मे पकड़ाया मादक पदार्थ (गांजा)  गांजा तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन सीजी10 एजे 7192 छत्तीसगढ़ के पेंड्रा क्षेत्र की बताई जा रही है गाड़ी मालिक से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है,मामले में मुख्य आरोपी कौन, जांच में जुटी जांजगीर पुलिस

continue reading
एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर पैसे निकलने वाले  आरोपी गिरफ्तार

एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर पैसे निकलने वाले आरोपी गिरफ्तार

Sawankumar 24-Sep-2021 89

कबीरधाम / छत्तीसगढ़


 
 
 
आप को बता दे कि कबीरधाम भारतीय स्टेट बैंक के उक्त शिकायत के आधार पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 773/21 धारा 420 भादवि कायम कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना कवर्धा से विशेष टीम गठित कर एटीएम कक्ष की प्राप्त फुटेज में संदेहियों के हुलिया के आधार कवर्धा शहर में स्थित हॉटल, ढाबा, लॉज की चेंकिग कर घटना दिनांक को लॉज में रूके व्यक्तियों की जानकारी के आधार पर कुछ संदिग्ध व्यक्तियो को चिन्हांकित कर उत्तरप्रदेश राज्य पार्टी रवाना कर संदेही 01. अमरनाथ चौहान पिता जयप्रकाश नारायण चौहान उम्र 26 साल साकिन कुड़ावा, थाना हलधर, जिला मऊ उत्तर प्रदेष एवं 02. दिवाकर यादव पिता ठाकुर प्रसाद यादव उम्र 27 साल साकिन जनौर, थाना महराजगंज, जिला जौनपुर, उत्तर प्रदेश की पतासाजी कर उनसे पुछताछ करने पर कवर्धा शहर में जाकर भारतीय स्टेट बैंक के विभिन्न एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर अवैध रूप से धन अर्जित किया जाना स्वीकार किया गया तथा उनके कब्जे से विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड एवं नगदी रकम 3.90 लाख रूपये बरामद किया गया है जिन्हें विधिसंगत वापस थाना कवर्धा लाकर बारिकी से घटना के संबंध में पुछताछ करने पर बतायें कि ये दोनों विद्यार्थी हैं तथा अवैध रूप से धन अर्जित करने की मंशा से उत्तरप्रदेश राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य के कवर्धा शहर आकर अपने साथ लाये विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड को भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर रकम आहरण कर संबंधित बैंक के एटीएम कार्ड के संबंधित एटीएम कार्ड के बैंक को फोन करके ऑनलाईन कस्टमर केयर नंबर से शिकायत करते थे कि हमारी राशि हमें नही मिली है तथा हमारा पैसा कट गया है तब हमारी झुठी शिकायत पर बैंक हमें उक्त राशि वापस कर देती थी। इस प्रकार घटना को अंजाम देते थे। जिसके आधार पर
आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लिया गया हैं। मामले की विवेचना दौरान अवैध लेन-देन हुए बैंक खातों को चिन्हांकित कर संबंधित बैंक से होल्ड की कार्यवाही किया जा रहा है।
continue reading
सार्वजनिक स्थान में गांजा पीना पड़ा महंगा जाना पड़ा जेल

सार्वजनिक स्थान में गांजा पीना पड़ा महंगा जाना पड़ा जेल

Sawankumar 23-Sep-2021 67

कोरिया चिरिमिरी




आप को बता दे कि पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में कोरिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात कार्यक्रम के फलस्वरूप नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी के मार्गदर्शन में चिरमिरी में लगातार सट्टा, जुआ, शराब एवं कबाड़ का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य दिनांक 21 सितंबर 2021 को टाउन भ्रमण पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना अनुसार अलग-अलग सार्वजनिक स्थान पर अवैध मादक पदार्थ गांजा पीने वालों पर कार्यवाही करते हुए रेलवे स्टेशन रोड छोटा बाजार से शहबाज अहमद पिता उम्र मोहम्मद उम्र 23 वर्ष निवासी बाबूलाल छोटा बाजार चिरमिरी के पास से 4 नग अवैध मादक पदार्थ गांजा पुरिया, एक नग चिलम, एक नवी चिंदी, एक नग माचिस की डिबिया जप्त कर अपराध क्रमांक 334/21, जुनेद रजा पिता मुख्तार खान जाति मुसलमान उम्र 20 वर्ष निवासी बहरा दफाई चिरमिरी साजनी की स्थान शंभू चौक में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की पुड़िया अपने जेब में रखा था और चिलम में भरकर पी रहा था जिसके पास से मादक पदार्थ गांजा दो पुड़िया प्रत्येक में 4-4 ग्राम लगभग 8 ग्राम एक चिलम व एक माचिस की डिब्बी जप्त कर अपराध क्रमांक 335/21 वही दिलीप दास पिता शंकर दास उम्र 21 वर्ष निवासी लाहडी दफाई छोटा बाजार चिरमिरी सार्वजनिक स्थान शंभू चौक छोटा बाजार में अवैध मादक पदार्थ गांजा पीते पाया गया जिसके पास से छोटी छोटी दो पुड़िया गांजा  4-4 ग्राम कुल 8 ग्राम एक चिलम जिसमें गांजा भरा हुआ है और एक माचिस की डिब्बी जप्त कर अपराध 336/21 धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
continue reading
लड़की से छेड़छाड़ करने वाले दो मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लड़की से छेड़छाड़ करने वाले दो मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sawankumar 23-Sep-2021 85
कोरिया /  छत्तीसगढ़

कोरिया जिले के चिरमिरी थाना में आकर एक लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई की उसके साथ दो लोगों ने छेड़छाड़ की है जिस पर चिरमिरी थाना प्रभारी कमल कांत शुक्ला ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल डोमन हिल सोनामनी क्षेत्र के नजदीकी 
पुलिस चौकी को मामले की तहकीकात करने का निर्देश दिया  जिस पर कोरिया पुलिस चौकी प्रभारी अमर जायसवाल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल अपनी पुलिस टीम के साथ महिला के साथ हुए छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को घेराबंदी करके  आरोपि बृजेश उर्फ खन्ना पासवान और अप्पू दास को डोमन हिल के सोनामनी  जंगल में जा कर जो  छुपे हुए थे उन लोगों को  पकड़ कर धारा 354 अपराध कायम कर न्यायालय में पेश किया

 
continue reading
नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी एवं सहयोगी को महाराष्ट्र कोल्हापुर से पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी एवं सहयोगी को महाराष्ट्र कोल्हापुर से पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sawankumar 22-Sep-2021 149
 राजनांदगांव / छत्तीसगढ़

 मोहारा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो अलग-अलग प्रकरणों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है दोनों ही मामले में नाबालिग को बहला फुसलाने का है।नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी एवं सहयोगी कोल्हापुर महाराष्ट्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया है वही एक अन्य प्रकरण में नाबालिग बालिका को प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने वाले आरोपी को अहमदनगर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया मोहारा चौकी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत अलग अलग 2 प्रकरणों में 3 आरोपी गिरफ्तार।दोनों ही मामले नाबालिग को बहला फुसला ने का है जिले में चल रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत नाबालिग बालिकाओं की बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश पर मोहारा चौकी प्रभारी के द्वारा टीम गठित कर दोनों मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने कोल्हापुर महाराष्ट्र से नाबालिक बालिका को आरोपी रमेश मरकाम पिता धुपसिंग मरकाम उम्र 30 साल निवासी ग्राम भारी थाना बैहर जिला बालाघाट म.प्र. के कब्जे से बरामद किया गया और उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है। वही एक और अन्य मामले में पुलिस ने अपहृत बालिका को अहमदनगर महाराष्ट्र से आरोपी प्रकाश ठोंके पिता सीताराम ठोंके उम्र 25 साल निवासी कारला थाना मोजपुरी जिला जालना महाराष्ट्र के कब्जे से बरामद किया गया।जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने कार्रवाई की और दो अलग-अलग प्रकरणों में दो मुख्य आरोपी सहित एक सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 

 

continue reading
ब्राउन शुगर बिक्री करने वाले तीन व्यक्तियों को बैकुण्ठपुर टीम ने पकड़ा

ब्राउन शुगर बिक्री करने वाले तीन व्यक्तियों को बैकुण्ठपुर टीम ने पकड़ा

Sawankumar 19-Sep-2021 94

कोरिया 



 
 
पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह के द्वारा ड्रग्स व नारकोटिक्स के खिलाफ चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत   दिनांक 19/09/2021 को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति    फैजल खान उर्फ विक्की पिता अफसर खान उम्र 24 वर्ष निवासी आमा खेरवा वार्ड क्रमांक 15 मनेंद्रगढ़,ओम प्रकाश चौधरी पिता राममिलन चौधरी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम राजनगर जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश एवं सुभाष कुजूर उर्फ शिब्बू पिता स्व इसहाक कुजूर उम्र 35 वर्ष निवासी आमा खेरवा वार्ड क्रमांक 15 मनेंद्रगढ़, एक सफेद रंग की अल्टो कार में बैठकर घूम घूम कर लोक परलोक ढाबा के आसपास अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश कर रहे है, मुखबिर सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा गवाहों को ग्राहक बनकर बात करने हेतु भेज गया। गवाहों को आरोपियों द्वारा ब्राउन सुगर का सैंपल दिखाया गया जिन्हें घेराबंदी कर तीनों आरोपियो को पकड़ा गया, आरोपियों की तलाशी करने पर 0.520 ग्राम पुड़िया कागज में लपेटा हुआ, 1 आल्टो कार, 3 नग मोबाइल जप्त किया गया। जिसकी कुल कीमत लगभग  230000 रुपए है।आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 198/2021 धारा 22 ( क ) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। थाना प्रभारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इसी प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
continue reading
पुलिस को चकमा देकर बलात्कार का फरार आरोपी को अजाक टीम ने पकड़ा  थाना अजाक-

पुलिस को चकमा देकर बलात्कार का फरार आरोपी को अजाक टीम ने पकड़ा थाना अजाक-

Sawankumar 18-Sep-2021 106

कोरिया 



 
कोरिया पुलिस लगातार एक्शन मोड़ पर चल रही है। जहां एक ओर निज़ात अभियान के तहत नशे के कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने का प्रयास जारी है वहीं अपराध में भी फरार आरोपियों की धरपकड़ जारी है। दिनांक 26/08/21 को थाना अजाक में पीड़िता के रिपोर्ट पर धारा 376(2)(ढ़),294 ipc,3(2)(5) एस सी / एस टी एक्ट में पंजीबद्ध अपराध में पिछले माह से फ़रार आरोपी चंद्रिका यादव आ0 शिवसुन्दर निवासी कोरिम अम्बिकापुर को पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह के निर्देशन व अति०पुलिस अधीक्षक कोरिया मधुलिका सिंह एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्या. कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना अजाक बैकुंठपुर, कोतवाली बैकुंठपुर व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने पकड़ने में सफलता हासिल किया है। उक्त कार्यवाही में उप.निरी के.डी. लकड़ा, गंगा पैकरा, प्रधान आरक्षक नवीन साहू, आर. ओम प्रकाश, अर्जुन फुलस्थ महिला आर रंजू सिंह का योगदान रहा।
continue reading
dpboss