CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

अपराध

कोरिया पुलिस द्वारा जिले में निज़ात अभियान के दौरान दो माह में एनडीपीएस और अवैध शराब के नशे के व्यापार में शामिल 282 व्यक्ति गिरफ्तार

कोरिया पुलिस द्वारा जिले में निज़ात अभियान के दौरान दो माह में एनडीपीएस और अवैध शराब के नशे के व्यापार में शामिल 282 व्यक्ति गिरफ्तार

Sawankumar 18-Sep-2021 74

कोरिया 




कोरिया पुलिस द्वारा निज़ात अभियान की शुरुआत की गई है, जिसे विधानसभा अध्यक्ष माननीय चरणदास महंत ने हरि झण्डी दिखाई थी। कोरिया पुलिस नशा मुक्त कोरिया के संकल्प लेकर चल रही है। इस अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता के साथ-साथ अवैध नशे के सौदागरों को बड़ी संख्या में गिरफ्तार करने की सख्त कार्यवाहियां की जा रही है। कोरिया जिले में पिछले दो माह के अंदर एनडीपीएस एक्ट के तहत 54 प्रकरणों के 74 एवं अवैध शराब में 203 प्रकरणों में 208 कुल 282 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिनसे भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन, सिरफ, गाँजा, अवैध शराब के साथ-साथ 15 नग मोटर सायकल व 01 कार की जप्ती की गई है। वहीं दूसरी ओर अधिकारियों व थाना प्रभारीयों द्वारा निरतंर निज़ात अभियान पर सभा कर क्षेत्र के लोगो को इसके कार्ययोजना की जानकारी दे रहे हैं। अब कोरिया पुलिस द्वारा इन कार्यों के साथ-साथ नशे के आदी हो चुके लोगो को चिन्हित कर इस नशे से छुटकारा दिलाने के लिए जिले के अंतिम छोर तक पुलिस अधिकारी व अन्य लोगों द्वारा जाकर कॉउंसिल की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) समेत जिले के सभी पुलिस प्रभारीगण के द्वारा नशे से निजात दिलाने हेतु पिछले दो दिनों में नशे के गिरफ्त में फंसे सैकड़ों से ज्यादा लोगों से बात कर उनकी काउंसिलिंग की गयी। और साथ ही नशा न करने व समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का संकल्प दिलवाया जा रहा है, नशे से जूझ रहे लोगो के परिवार से उनकी स्थिति का जायजा लेते हुए इस दलदल से छुटकारा पाने में हर सम्भव सहयोग की उम्मीद भी दी जा रही है। इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस अभियान के तहत कार्यवाहियां, जन-जागरूकता के साथ-साथ नशे से जूझ रहे लोगो की कॉउंसलिंग का कार्य कर रहे हैं और यह आगे लगातार जारी रहेगा। आने वाले समय में नशे के आदी लोगों के लिए विशेषज्ञों से काउंसिलिंग कराया जाएगा और व्यसन-मुक्ति कार्यक्रम द्वारा मदद पहुचाने की योजना है।
continue reading
03 अलग-अलग स्थानों से अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के फिराक में घूमती 03 महिलाएं गिरफ्तार

03 अलग-अलग स्थानों से अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के फिराक में घूमती 03 महिलाएं गिरफ्तार

Sawankumar 18-Sep-2021 83

कोरिया




पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ राकेश कुमार कुर्रे द्वारा लगातार अवैध जुआ सट्टा मादक पदार्थ पर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है और कोरिया पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार को रोकने के लिए निजात अभियान की शुरुआत की गई है। इसी तारतम्य में दिनांक 17.09.2021 को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि सुमन दुबे पति दिलीप दुबे उम्र 40 वर्ष सा. लोकोकॉलोनी वार्ड नम्बर 01 मनेन्द्रगढ, जानकी देवी पति स्व० भगवान तिवारी उम्र 50 वर्ष सा. वार्ड नम्बर 22 आमाथेरवा मनेन्द्रगढ़ एवं शीना बेगम पति मो० शलाउद्दीन उम्र 60 वर्ष सा. वार्ड नम्बर 04 मौहारपारा मनेन्द्रगढ जिला कोरिया अपने पास अवैध मादक पदार्थ गांजा को रखकर उसकी बिक्री हेतु अपने-अपने कॉलोनियों में घूम कर ग्राहक की तलाश कर रही हैं, जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया संतोष सिंह को अवगत कराए जाने उपरान्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारी महोदय के निर्देशन में थाना मनेंद्रगढ़ से कार्यवाही हेतु सउनि आर०पी० श्रीवास्तव, सउनि हीरालाल कुजूर एवं सउनि बी.के.सिंह के हमराह पुलिस कर्मचारियों एवं महिला कर्मचारियों की 03 पुलिस पार्टियां तैयार कर मुखबीर की सूचना के आधार पर लोको कोलोनी 01, वार्ड नम्बर 22 आमाखेरदा एवं वार्ड नम्बर 04 मोहारपास मनेन्द्रगढ़ में रेड कार्यवाही कर तीनों महिलाओं के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा जप्त कर उन्हें एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा-20बी अन्तर्गत गिरफ्तार कर तीनों आरोपी महिलाओं को न्यायिक रिमाण्ड में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
continue reading
गाँजा बिक्री करने वाले दो व्यक्तियों को बैकुण्ठपुर टीम ने पकड़ा

गाँजा बिक्री करने वाले दो व्यक्तियों को बैकुण्ठपुर टीम ने पकड़ा

Sawankumar 18-Sep-2021 92

कोरिया - बैकुण्ठपुर




आप को बता दे कि पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह के द्वारा ड्रग्स व नारकोटिक्स के खिलाफ चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत   दिनांक 16/09/2021 को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडगी का रामगोपाल यादव उर्फ डैनी एवं हरिकिशन उर्फ मोनू राजवाड़े घूम-घूम कर मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश कर रहे है, मुखबिर सूचना मिलने पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियो को पकड़ा गया, आरोपियों की तलाशी करने पर 480 ग्राम गांजा पुड़िया कागज में लपेटा हुआ जिसकी कीमत 4500 हजार रुपए को जप्त कर आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 195/2021 धारा 20( बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। थाना प्रभारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इसी प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
continue reading
जिले भर में 06 लाख रुपये के खोए हुए 50 नग मोबाईल को किया गया रिकवर, लोगो के चेहरों पर लौटी मुस्कान

जिले भर में 06 लाख रुपये के खोए हुए 50 नग मोबाईल को किया गया रिकवर, लोगो के चेहरों पर लौटी मुस्कान

Sawankumar 16-Sep-2021 112

कोरिया 




जिला कोरिया में गुम हुए मोबाईलों को खोजने का कार्य पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के दिशा-निर्देशन में सायबर सेल द्वारा अभियान चलाकर किया जा रहा है। इसके लिए जिस भी व्यक्ति का मोबाईल गुम होता है उसे अपने निकटतम थाना में उपस्थित होने पर थाना प्रभारी को गुम हुए मोबाईल से संबंधित जानकारी को एक निर्धारित फार्म में भरवाकर आवेदको से आवेदन प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया है। थानों में प्राप्त आवेदनों को सायबर सेल को सुपुर्द करने उपरांत सायबर सेल की टीम द्वारा गुम हुए मोबाईल की खोज की जा रही है। इसी तारतम्य में सायबर सेल की टीम द्वारा विभिन्न जिलों से खोए हुए मोबाईल कुल 50 नग जुमला कीमती लगभग 6 लाख रूपये का रिकवर किया गया। जिसे आज पुलिस कप्तान द्वारा उनके मालिकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुपुर्द किया गया। मोबाईल गुम होने पर उसके मिलने की संभावना नहीं होना मान चुके प्रार्थीगणों को उनका खोए हुए मोबाईल मिलने से उनके चेहरे खुशी से चमक रहे थे और वे पुलिस अधीक्षक को हृदय से धन्यवाद दिये। मोबाईल खोजने में साईबल सेल से प्र.आर. सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, आर. राघवेन्द्र पुरी, प्रिंस राय, पुष्कल सिंन्हा, अरविंद कौल, जुनास एक्का की भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि कहीं कोई मोबाइल आपको रास्ते पर पड़ा हुआ मिले या कोई व्यक्ति कम कीमत पर बिना रसीद के आपको मोबाइल उपलब्ध करा रहा है तो ऐसा संभव है कि वह मोबाइल चोरी का हो या किसी अपराध हेतु उसका प्रयोग किया गया हो इसके लिए आप इसकी सूचना तुरंत निकटतम थाने में देकर एक सच्चे नागरिक होने का फर्ज अदा करें।
continue reading
42000 की सट्टा पट्टी सहित सट्टा खिलाते  दो आरोपी गिरफ्तार

42000 की सट्टा पट्टी सहित सट्टा खिलाते दो आरोपी गिरफ्तार

Sawankumar 14-Sep-2021 142

कोरिया -  चिरमिरी





आप को बता दे कि पुलिस अधीक्षके जिला कोरिया संतोष कुमार सिंह के द्वारा अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी के मार्गदर्शन में चिरमिरी में लगातार सट्टा, जुआ, शराब एवं कबाड़ का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध निरतंर कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य आज दिनांक 14 सितंबर 2021 को मुखबिर की सूचना के अनुसार गोदीपारा निवासी रामनिवास पांडेय उर्फ गुड़वा सट्टा खिलवाते पाया गया, कार्रवाई के दौरान रामनिवास पांडे के कब्जे से एक सादा कागज के पन्ने में 20 हजार रुपये का सट्टा पट्टी अंक लिखा हुआ एवम ₹2000  रुपये नगद जप्त किया जाकर थाना चिरमिरी के अपराध क्रमांक 324/21 धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वही टंकी दफाई छोटा बाजार चिरमिरी के पास शिवराम सोनवानी सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिला रहा है कि सूचना मिलने पर मौके पर जाकर कार्यवाही करने पर शिवराम सोनवानी सट्टा पट्टी काटते पाया गया जिसके पास से एक सादा कागज में ₹22800 रुपये का सट्टा पट्टी अंक लिखा हुआ व ₹3000 नगद जप्त कर थाना चिरमिरी की अपराध क्रमांक 325/21 धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। थाना प्रभारी चिरमिरी कमलाकांत शुक्ला ने कहा कि आगे भी अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी
continue reading
दहेज की मांग करने वाला आरोपी पति को खड़गवां टीम ने किया गिरफ्तार

दहेज की मांग करने वाला आरोपी पति को खड़गवां टीम ने किया गिरफ्तार

Sawankumar 14-Sep-2021 95

कोरिया , खड़गवां



आप को बता दे कि प्रार्थीया  03/09/21 को थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई की प्रार्थीया की शादी वर्ष 2005 में समय लाल सूर्यवंशी उर्फ पप्पू के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ था जिसके 3 बच्चे हैं प्रार्थीया का पति समय लाल 2 वर्षों से शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर बोलता था कि तुम अपने मायके से दहेज में कुछ लेकर नहीं आई हो जा कर लेकर आओ और उसके साथ मारपीट करता था। आरोपी ने अपनी पत्नी को दूसरी महिला को पत्नी बनाकर लाने तथा घर से बाहर निकालने की भी धमकी देता था। दिनांक 02/09/21 को रात्रि 10:00 बजे समय लाल घर आया और प्रार्थीया को सामने पडे हुए लोहे का टुकड़ा से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दिया गया। प्रार्थीया ने तंग आकर खड़गवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया जिसपर थाना खड़गवां में अपराध क्रमांक 307/21 धारा 323,498(A) 506 IPC कायम कर अपराध विवेचना कर पतासाजी चालू किया गया। आरोपी घटना दिनांक से फरार था इधर-उधर घूम कर रह रहा था जो दिनांक 14/09/21 को खड़गवां पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपी समय लाल उर्फ पप्पू पिता रामनारायण जाति हरिजन उम्र 35 वर्ष खड़गवां को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
continue reading
बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार खड़गवां पुलिस की कार्यवाही

बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार खड़गवां पुलिस की कार्यवाही

Sawankumar 13-Sep-2021 61

 कोरिया 



आप को बता दे कि प्रार्थीया  10/09/21 को थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई की प्रार्थीया की शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी करीब 2 साल से इसका पति छोड़ दिया है तब से अपने मायके में रह रही थी घटना दिनांक 10/09/21 को करीब 12:00 बजे दिन में गाय चराने नेवरी नदी के पास जंगल गई थी उसी समय केवला प्रसाद अहीर निवासी महादेव पाली थाना खड़गवां प्रार्थीया के पास आया, जबरन पकड़ कर जंगल में ले गया प्रार्थिया के मना करने पर जान से मारने की धमकी दिया और जंगल में बलात्कार किया तथा प्रार्थीया को अपने साथ अपने घर महादेव पाली ले गया अपने घर में रात भर रखा और रात में भी प्रार्थीया के बिना मर्जी से बलात्कार किया। जिस पर थाना खड़गवां में अपराध क्रमांक 319/21 धारा 342,366,506,376 (2) (ढ)कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के पता साजी में मुखबिर तैनात किया गया था जो मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी देवाडांड की ओर साइकिल से जा रहा है कि सूचना पर घेराबंदी कर *आरोपी केवला प्रसाद पिता सुंदर यादव निवासी महादेव पाली थाना खड़गवां* को दिनांक 12/09/21 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
continue reading
चोरी की मोटरसाइकिल में नशीले इंजेक्शन की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाइकिल में नशीले इंजेक्शन की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sawankumar 11-Sep-2021 117

कोरिया - मनेन्द्रगढ़




आप को बता दे कि कोरिया पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए निजात अभियान के पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह ने समस्त थाना प्रभारियों को नारकोटिक्स के विरुद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में थाना मनेंद्रगढ़ टीम को मुखबिर सूचना मिली की दो व्यक्ति बजाज सिटी 100 मोटरसाइकिल में पेंड्रा मरवाही की ओर से मनेंद्रगढ़ आने वाले है जो नशीला इंजेक्शन रखे हुए हैं। उक्त मुखबिर सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह  के निर्देशन पर विधिवत साक्षियों को लेकर फॉरेस्ट बैरियर में घेराबंदी कर संदेही सीटी 100 मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सूरज कुमार पिता भरत कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी  इमली गोलाई डोमनापारा
थाना मनेंद्रगढ़ जिला कोरिया एवं दीपक बंजारे पिता पिता कृष्ण बंजारे उम्र 27 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाटा थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर बताया। जिनके पास से एक लाल रंग थैला मिला, थैले के अंदर एक सफेद रंग की पॉलिथीन के अंदर नशीला इंजेक्शन रखा मिला जिसे विधिवत बरामदगी कर गिनती करने पर #50 नग एविल इंजेक्शन प्रत्येक में 10ml
#50 नग ब्यूप्रेनारफिन (rexogeesic) प्रत्येक में 2 ml मिला एवं मौके पर औषधि निरीक्षक श्री आलोक मिंज को मोबाइल से तलब किया गया। औषधि निरीक्षक के द्वारा बरामद किए गए इंजेक्शनो को स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 22 सी वाणिज्यिक मात्रा से संबंधित होना लेख करने पर एवं आरोपियों द्वारा उक्त नशीले इंजेक्शन के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही करने तथा आरोपी सूरज द्वारा वाहन के संबंध में बताया गया कि उक्त वाहन का कोई दस्तावेज नहीं है मैंने इसे भैयाथान क्षेत्र से चोरी किया था। दोनों आरोपियों का कृत्य अपराध सदर का पाए जाने से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड में भेजा गया है
continue reading
तीन अलग-अलग स्थानों से सट्टा खिलाते तीन व्यक्ति गिरफ्तार

तीन अलग-अलग स्थानों से सट्टा खिलाते तीन व्यक्ति गिरफ्तार

Sawankumar 10-Sep-2021 85

कोरिया - बैकुण्ठपुर

 
 
 
पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के निर्देश पर जिला कोरिया के थाना बैकुंठपुर पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की तीन व्यक्ति अंको के माध्यम से सट्टा-पट्टी लिख रहे हैं मुखबीर सूचना के आधार पर उक्त तीनो स्थानो पर रेड कार्यवाही कर तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया पूछताछ करने पर अपना नाम अनिकेत गुप्ता पिता स्व ज्ञान चंद्र गुप्ता उम्र 26 वर्ष साकिन जूनापारा जिसके पास से सट्टा-पट्टी लिखा हुआ एक डाट पेन, सट्टा पट्टी, 1390 रुपए नगदी मिला तथा दूसरे आरोपी ने अपना नाम रोहित गुप्ता पिता स्व ज्ञान चंद्र गुप्ता उम्र 30 वर्ष साकिन जूनापारा बताया आरोपी के पास से, एक नग डाट पेन, 1150 रुपए नगदी, सट्टा पट्टी मिला तथा तीसरे आरोपी ने अपना नाम राजकुमार कश्यप पिता कृष्णा कुमार कश्यप उम्र 34 वर्ष साकिन जूनापारा बताया आरोपी के पास से, एक नग डाट पेन, 300 रुपए नगदी सट्टा पट्टी मिला।जिसे जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध 4 क जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई।

 

continue reading
दूसरे की पत्नी से जबरन बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दूसरे की पत्नी से जबरन बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sawankumar 10-Sep-2021 145

कोरिया खड़गवां-




आप को बता दे कि प्रार्थीया ने 09/09/21 को थाना खड़गवां में उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थीया की शादी वर्ष 2010 में बेलकामार निवासी के साथ हुआ है एवं हमारी कोई संतान ना होने से कटघोरा के डॉक्टर संतोष जयसवाल के यहां करीब 3 माह से इलाज करा रही हूँ, डॉक्टर संतोष जायसवाल झाड़-फूंक भी करता है, डॉक्टर के घर में ही मेरी मोटू नाम के व्यक्ति से जान पहचान हुई, जो एक बार मेरे घर भी आया था, दिनांक 05/09/21 को प्रार्थीया घर में अकेली थी उसका पति काम करने गया था तब करीब 12:00 बजे दिन मोटू निवासी कटघोरा मोटरसाइकिल से बेलकमार डपटा जंगल आया और प्रार्थीया को फोन करके बुलाया, तो प्रार्थीया डपटा जंगल गई जहां मोटू मिला जो प्रार्थीया को बोला कि तुमको पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर प्रार्थीया को जंगल में ले जा कर जबरन *बलात्कार* किया। फिर मोटरसाइकिल से बैठा कर मोटू अपने घर लखनपुर कटघोरा ले गया और रात में भी प्रार्थीया के साथ जबरन बलात्कार किया। दिन मंगलवार को प्रार्थीया का पति खोजते हुए कटघोरा पहुंचा और प्रार्थीया को साथ लेकर अपने घर ग्राम बेलाकामार ले आया। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना खड़गवां में अपराध क्रमांक 315/21  धारा 376 (2) (ढ)IPC कायम कर विवेचना,आरोपी पता साजी में लिया गया जो दिनांक 10/09/21 को *आरोपी परमेश्वर सिंह उर्फ मोटू पिता चयन सिंह जाति गोंड उम्र 28 वर्ष साकिन लखनपुर थाना कटघोरा जिला कोरबा* को घेराबंदी कर घर से गिरफ्तार कर थाना खड़गवां लाया गया आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

continue reading
ट्रिपल मर्डर की सुलझी गुत्थी मां बेटे सहित ससुर का रेत दिया था गला..जाने इसके पीछे का सच..

ट्रिपल मर्डर की सुलझी गुत्थी मां बेटे सहित ससुर का रेत दिया था गला..जाने इसके पीछे का सच..

Sawankumar 10-Sep-2021 181

अम्बिकापुर - सरगुजा पुलिस ने उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लैंगा में हुए ट्रिपल मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस भयानक हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने 10 साल के मासूम बच्चे और उसकी मां सहित एक बुजुर्ग व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी थी। 

जानकारी के अनुसार बुधवार की दरमियानी रात को ग्राम लैंगा (चट्टीपारा) निवासी अरविंद सिदार पिता बसंत सिदार ने अपने पड़ोसी लैंगा निवासी 28 वर्षीय कलावती और उसके बेटे 10 वर्षीय चंद्रिका और ससुर 55 वर्षीय मेघुराम की गला रेतकर हत्या की थी। इस वारदात की खबर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक भी पहुंची और इस तरह की घटनाओं पर नाराजगी जताई। सीएम ने सरगुजा रेंज आईजी और एसपी को फोन पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। फिर पुलिस ने काफी जांच-पड़ताल के बाद वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर ही अपनी गिरफ्त में ले लिया। बताया गया कि मृतिका कलावती के पति की 3 वर्ष पहले जहर सेवन के कारण मौत हो गई। इसके बाद पड़ोस में ही रहने वाले अरविंद सिदार के साथ मृतिका का प्रेम-प्रसंग चलने में भी काम करने जाया करती थी। व्यक्ति के साथ उसका जान पहचान हो गया और वह

व्यक्ति मतिका के घर मिलने भी आया करता था और यह मृतिका के प्रेमी अरविंद सिदार को ना गवार गुजरी और वह घटना दिनांक 8 सितंबर की दरम्यानी रात को पूरी प्लानिंग के साथ मृतिका के घर मे घुसा। जहां मृतिका कलावती सो रही थी। वहां पहुंचने के बाद आरोपी ने मृतिका के ऊपर वार किया। जिससे बगल में सो रहा उसका बेटा जाग गया। फिर आरोपी ने बच्चे पर भी वार किया। जिसके बाद मृतिका बच्चे को बचाने लगी। फिर आरोपी ने मृतिका कलावती पर वार किया और बच्चा वहां से डर कर भागने लगा। चाकू से हमले में बच्चे का पेट फट गया था और वह घर के बाहर 25 मीटर दूर पर गिर गया और अपनी मां को चिल्लाने लगा। बच्चे की आवाज सुनने पर आरोपी ने घर से बाहर आकर बच्चे का गला रेत दिया। इधर चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले मृतिका के ससुर 55 वर्षीय मेघुराम भी मौके पर पहुंच गए। फिर आरोपी ने उसका भी गला रेत कर हत्या कर दिया। गला रेतने के बाद आरोपी ने अपने कपड़े और मृतिका के मोबाइल को जलाकर तालाब में गाड़ दिया और चाकू को ले जाकर अपने घर के पास धान के खेत में फेंक दिया था। घटना की सूचना पर सरगुजा एसपी, एडिशनल एसपी,सीएसपी सहित उदयपुर पुलिस टीम, एफएसएल टीम, फोरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे थे। जिन्होंने काफी जांच पड़ताल के बाद इस मामले को सुलझा लिया है।इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित उदयपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे, निरीक्षक दिलबाग सिंह, सहायक उप निरीक्षक समरेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक शत्रुघ्न सिंह, संतोष गुप्ता, आरक्षक अमित विश्वकर्मा सहित अन्य पुलिस स्टॉफ सक्रिय

रहे।

continue reading
एनडीपीएस एक्ट के तहत नशीली दवा के बिक्री करने वाले आरोपियों पर कसा शिकंजा, एक ही दिन में 5 व्यक्तियों पर थाना पटना की टीम ने की कार्यवाही

एनडीपीएस एक्ट के तहत नशीली दवा के बिक्री करने वाले आरोपियों पर कसा शिकंजा, एक ही दिन में 5 व्यक्तियों पर थाना पटना की टीम ने की कार्यवाही

Sawankumar 10-Sep-2021 134

कोरिया- पटना



पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष  कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह द्वारा अवैध शराब जुआ सट्टा, मादक पदार्थ पर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है, साथ ही जिले में अवैध नशे के कारोबार को ध्वस्त करने के लिए कोरिया पुलिस द्वारा निजात अभियान चलाया जा रहा है । इसी तारतम्य में थाना पटना पुलिस द्वारा दिनांक 08.09.21 को मुखबिर की सूचना पर अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों श्रीमती मुन्नी बाई पति शुवंश लाल गुप्ता निवासी अंगा, शुवंश लाल गुप्ता पिता स्वर्गीय बनारसी लाल गुप्ता निवासी अंगा, अजहरुद्दीन पिता शहाबुद्दीन निवासी टेगनी, नजीर अजहर उर्फ भोलू पिता जमील खान निवासी सरना पारा पटना एवं ओम नारायण सिंह पिता इंद्र सिंह निवासी टैग्नी को अवैध मादक पदार्थ नशीली दवा के इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड पर भेजा गया है। कोरिया पुलिस द्वारा निरंतर अवैध मादक पदार्थों का कार्य करने वालों पर कार्रवाई किए जाने से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।
continue reading
लाखों की चोरी के 02 आरोपी समेत चोरी का सामान खरीदने वाला भी गिरफ्तार, 01 आरोपी नाबालिग

लाखों की चोरी के 02 आरोपी समेत चोरी का सामान खरीदने वाला भी गिरफ्तार, 01 आरोपी नाबालिग

Sawankumar 09-Sep-2021 134

कोरिया - केल्हारी

 
 
 
पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया मधुलिका सिंह के निर्देशन में थाना केल्हारी के अपराध क्रमांक 59/2021 धारा 457, 380 भा.द.वि. मामले के आरोपी की तलाश के लिए एसडीओपी मनेन्द्रगढ़ तथा साइबर सेल स्टाफ पुस्कल सिन्हा, प्रिंस राय के साथ थाना प्रभारी केल्हारी जे.आर.बंजारे अपने स्टाफ के साथ टावर लोकेशन के आधार पर मनेंद्रगढ़ से पकड़कर अपचारी बालक तथा इसके साथी कृष्ण सिंह ईश्वर सिंह उम्र 20 साल निवासी कछौड़ को पकड़कर पूछताछ करने पर मेमोरंडम में घटना दिनांक 26.08.2021 को शाम 7.00 बजे से 8.00 बजे के मध्य घर में छत तरफ से प्रवेश कर आलमारी खोल कर सोने की अंगूठी 03 नग, सोने का चैन 01 नग को चोरी कर मनेन्द्रगढ़ के संतोष सोनी पिता गुलाबचंद सोनी उम्र 46 साल निवासी मनेंद्रगढ़ के पास 35000₹ रूपए में बेच दिया था। उक्त चोरी की रकम को पुलिस टीम ने बरामद किया। आरोपी ने बताया कि सोने की एक चैन एवं तीन अंगूठी को गलाकर उसका स्वरूप बदला गया है जिससे साक्ष्य को विलोपित किया जा सके। गलाकर परिवर्तित किए गए सोने के की कीमती लगभग 111000₹ और कीमती 122000₹ रूपए का माल बरामद किया गया। मामले में धारा 411, 201, 34 भा.द.वि जोड़ा गया है। अपचारी बालक को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय आरोपी कृष्णा सिंह तथा संतोष कुमार सोनी को आज दिनांक 09.09.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।
continue reading
नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन निजात का कोरिया में दिख रहा है असर

नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन निजात का कोरिया में दिख रहा है असर

Sawankumar 09-Sep-2021 112

कोरिया - चिरमिरी

 
 
 
कोरिया पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे निजात कार्यक्रम के फल स्वरूप नारकोटिक्स एवं अवैध नशे के कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह द्वारा सख्त कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने पर कोरिया जिले में लगातार सट्टा, जुआ, शराब एवं कबाड़ का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य दिनांक 9 सितंबर 2021 को टाउन भ्रमण के दौरान मुखबीर सूचना अनुसार हल्दीबॉडी हरकेश्वर उर्फ रिंकू कश्यप गांधी ग्राउंड छोटे बाजार में मोटरसाइकिल में नशीला टेबलेट इंजेक्शन रखकर बिक्री कर रहा है जिसकी सूचना पर सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, आरक्षक अमित जैन, यशवंत ठाकुर, दिनेश यादव, महिला आरक्षक राधा सिंह के साथ घेराबंदी कर हरिकेशवर उर्फ रिंकू कश्यप को पकड़ कर तलाशी ली, जिसके पेंट की जेब से भरा हुआ एविल इंजेक्शन तथा मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर टूल बॉक्स के अंदर पारदर्शी पन्नी में मादक पदार्थ नशीली एविल इंजेक्शन 3 नग प्रत्येक में 10-10ml कुल 30ml रेक्स्को जेसिक इंजेक्शन 01 नग 2 ml का , टी जेसिक इंजेक्शन दो नग प्रत्येक में दो-दो ml  इस्पाजमो प्रोक्सिवान  कैप्सूल 16 नग डाईक्लोफेनाक इंजेक्शन 38 प्रत्येक में 3 -3ml कुल नया कुल 9 एम एल जुमला कीमती ₹5000रुपये एवं स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक सी जी 16 सी एफ 4716 कीमती करीब ₹60000र रुपये एवं एक पुराना टैंको  कंपनी का मोबाइल कीमती करीबन ₹3000 को आरोपी के कब्जे से जब कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत थाना चिरमिरी में अपराध क्रमांक 316/21 धारा 22 (क) एन डी पी एस के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी हरि केश्वर उर्फ रिंकू कश्यप को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

 

continue reading
दो अलग-अलग स्थानों में अवैध गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार खड़गवां पुलिस की कार्यवाही

दो अलग-अलग स्थानों में अवैध गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार खड़गवां पुलिस की कार्यवाही

Sawankumar 09-Sep-2021 163

कोरिया - खड़गवां-

 
 
 
 
कोरिया पुलिस द्वारा जिले में नारकोटिक्स व ड्रग्स के विरुद्ध "निजात अभियान" की शुरुआत की गई है जिसके बाद से जिले में लगातार अवैध नशीले कारोबार पर कार्यवाही जारी है। पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के निर्देशन में दिनांक 08/09/21 को मुखबिर द्वारा सूचना मिला की ग्राम ठग्गांव थाना खड़गवां का गौतम सिंह के द्वारा झोला में अवैध गांजा बिक्री करने हेतु ठग्गांव से मझौली तिराहा तरफ आ रहा है जिसकी सूचना पर हमराह स्टाफ के एवं गवाहों को साथ लेकर घेराबंदी कर आरोपी गौतम सिंह पिता मुरारी सिंह गोंड़ उम्र 35 वर्ष साकिन ठगांव ठाकुरपारा को घेराबंदी कर पकड़ा गया तलाशी लेने पर गौतम सिंह एक प्लास्टिक की झोला में मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ था, जिसे गवाहों के समक्ष तौल कराने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा 300 ग्राम कीमती ₹3000 गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। 
इसी क्रम में दिनांक 09/09/21 को प्रातः मुखबीर द्वारा सूचना मिली की ग्राम उघनापुर का सावन कुमार एक झोला में मादक पदार्थ गांजा लेकर उघनापुर से शिवपुर की ओर पैदल बिक्री करने जा रहा है जिसकी सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों को साथ लेकर आरोपी को कौड़िमार तिराहा में घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी सावन कुमार साहू पिता गंगाराम साहू उम्र 42 वर्ष साकिन उघनापुर थाना खड़गवां को तलाशी लेने पर आरोपी के पास एक हरा रंग का झोला के अंदर मादक पदार्थ गांजा मिला गवाहों के समक्ष तौल  कराने पर गांजा 700 ग्राम कीमती ₹7000 आरोपी सावन कुमार से गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। दोनो के विरुद्ध धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
continue reading
 5 साल पहले फरार हुए मंत्रालय का बाबू रहे शातिर ठग को रायपुर से लेकर आई कोरिया पुलिस

5 साल पहले फरार हुए मंत्रालय का बाबू रहे शातिर ठग को रायपुर से लेकर आई कोरिया पुलिस

Sawankumar 09-Sep-2021 287
कोरिया


आप को बता दे कि 5 साल पुराने चर्चित धोखाधड़ी के केस के मामले में आरोपी को कोरिया पुलिस रायपुर सेंट्रल जेल से लेकर आई है। ज्ञात हो कि नौकरी का झांसा देकर आरोपी ने कई जिलों में ठगी की है, ठग इतना शातिर है कि वह पहले जेल जाते समय पुलिस को चकमा देकर फरार हो चुका था। पुलिस ने बताया कि कोरिया कॉलरी के पंचराम की रिपोर्ट पर चिरमिरी थाना में 26 सितंबर 2016 को केस दर्ज किया गया था। जिसमें बताया था कि आरोपी विष्णु गुप्ता ने अपने साथियों के साथ कई लोगों को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उनसे लाखों रूपए की धोखाधड़ी की है, लेकिन आरोपी विष्णु गुप्ता के खिलाफ थाना पत्थलगांव जिला जशपुर, थाना कोटा जिला बिलासपुर व थाना धरसींवा जिला रायपुर में भी धोखाधड़ी से संबंधित अपराध पंजीबद्ध दर्ज होने के कारण आरोपी विष्णु गुप्ता को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जिला जेल जशपुर में व उसके बाद सेंट्रल जेल रायपुर में निरुद्ध कर चुकी थी और जेल में बंद रहने के कारण चिरमिरी थाना पुलिस प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। जबकि प्रकरण से जुड़े अन्य आरोपी विकास गुप्ता व रितेश सारथी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसपर मामले में एसपी कोरिया संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर पुलिस ने प्रकरण की विवेचना करते हुए साक्ष्य के आधार पर जेएमएफसी न्यायालय बैकुण्ठपुर से 6 साल पुराने प्रकरण में सक्रियता से प्रोडक्शन वारण्ट जारी कराया था। जिसके बाद प्रकरण के मुख्य आरोपी विष्णु गुप्ता उम्र 44 वर्ष निवासी मदनपुर इंजको थाना पत्थलगांव जिला जशपुर को सेंट्रल जेल रायपुर से प्रोडक्शन वारण्ट में लाकर न्यायालय बैकुण्ठपुर के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई में चौकी प्रभारी कोरिया अमर जायसवाल, पूर्व चौकी प्रभारी राकेश शर्मा एवं स्टॉफ़ का योगदान रहा। 

मंत्रालय में बाबू था आरोपी : पुलिस ने बताया कि आरोपी मंत्रालय में बाबू था। आरोपी को बचाने के लिए कई राजनीतिक नेताओं के भी प्रयास थे, इसलिए आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। काफी प्रयास के बाद आरोपी को चौकी प्रभारी अमर जायसवाल के नेतृत्व में रायपुर जेल से लेकर आई और फिर जेल रायपुर दाखिला कराया गया है
continue reading
ब्याज पर दिया पैसा और ले लिया 2 ब्लेंक चेक फिर खाते से कर दिए 5 लाख गायब, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 फरार

ब्याज पर दिया पैसा और ले लिया 2 ब्लेंक चेक फिर खाते से कर दिए 5 लाख गायब, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 1 फरार

Sawankumar 08-Sep-2021 312

फरार आरोपी की जल्द होगी गिरफ्तारी - एसपी संतोष कुमार सिंह


कोरिया - विगत दिनांक 31.08.2021 को एसपी कोरिया द्वारा अपराध समीक्षा बैठक के दौरान अवैध कार्यों पर प्रतिबंध लगाने एवं गरीबों से ब्याज में अधिक पैसा वसूली करने वालो पर सख्त कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया था। उक्त तारतम्य में थाना चिरमिरी में प्रार्थी शिवम राम ने आकर शिकायत दी कि 3 वर्ष पूर्व महंत सोनवानी एवं उसके पुत्र आशु उर्फ मितलाल सोनवानी से ₹13000 उधार लिया था जिसके एवज में प्रार्थी से आरोपी ब्लैक चेक क्रमांक 801406 एवं 801412 पर हस्ताक्षर कराकर ले लिया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि मैंने ₹10000 वापस कर दिया है तथा शेष ₹3000 रूपये देना बचा है। काफी दिनों से आरोपी ने प्रार्थी को शेष ₹3000 का ब्याज ₹300000 मांग कर परेशान कर रहा था, ब्याज नहीं देने पर दिनांक 11 अगस्त 2021 को प्रार्थी के घर जाकर दोनों आरोपी जान से मारने और घर का सामान उठाकर ले जाने की धमकी भी दिए। ब्लेंक चेक क्रमांक 801406 के माध्यम से दिनांक 2 सितंबर 2021 को प्रार्थी के खाता नंबर 1095796712 से *_पाँच लाख_* रुपये आरोपी की पत्नी अनीता सोनवानी ने आहरण कर लिया है तथा दिनांक 3 सितंबर 2021 को अपने खाता नंबर 3505847497 में ट्रांसफर कर लिया है साथ ही  ₹50000 स्वयं आहरण कर लिया है। प्रार्थी शिवम राम लोहार की रिपोर्ट पर दिनांक 7 सितंबर 2021 को आरोपी महंत सोनवानी आशु, मितलाल सोनवानी एवं श्रीमती अनीता सोनवानी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। तीनों आरोपीगणों के द्वारा प्रार्थी से ब्याज में अधिक रुपए की मांग कर नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देना तथा अपराधिक षड्यंत्र कर धोखाधड़ी कर प्रार्थी के ब्लेंक चेक से ₹500000 निकालकर अपने खाता में जमा करने पाए जाने पर आरोपी महंत उर्फ मोती लाल सोनवानी एवं अनिता सोनवानी दोनों पति-पत्नी को दिनांक 8 सितंबर 2021 को विधिवत गिरफ्तारी की गई है, आरोपी आशु सोनवानी फरार है।  उक्त कार्यवाही में निरीक्षक के.के. शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक जे.डी. कुशवाहा एवं आरक्षक अशोक मलिक की सराहनीय भूमिका रही है। एसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
continue reading
पुलिस ने छापा मारकर हजारो रूपये की अवैध शराब बरामद की, आबकारी एक्ट के तहत थाना पोड़ी ने की कार्यवाही

पुलिस ने छापा मारकर हजारो रूपये की अवैध शराब बरामद की, आबकारी एक्ट के तहत थाना पोड़ी ने की कार्यवाही

Sawankumar 08-Sep-2021 298

कोरिया / पोड़ी





आप को बता दे कि ऑपरेशन निजात अभियान के तहत कोरिया पुलिस की नशे पर अंकुश लगाने का प्रयास जारी है एवं पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह के द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थ के परिवहन बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इस संबंध में मुखबिर की सूचना पर दिनांक 07/09/2021 को आरोपी निर्मल बहादुर सोनी निवासी बरबसपुर अपने घर में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री करता है। सूचना पर नागपुर सहायता केंद्र प्रभारी उप निरीक्षक ममता केरकेटटा अपनी टीम के साथ आरोपी निर्मल बहादुर सोनी के घर छापा मारकर कुल 41 पाव अंग्रेजी शराब गोवा एवं 18 पाव मेघ डावल कुल 59 पाव 10 लीटर 620 मिलीलीटर कीमती ₹9000 का बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट अंतर्गत अपराध कायम कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

continue reading
सैकड़ो ग्राम गाँजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली टीम की कार्यवाही

सैकड़ो ग्राम गाँजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली टीम की कार्यवाही

Sawankumar 08-Sep-2021 128

कोरिया 



आप को बता दे कि कोरिया पुलिस द्वारा प्रारंभ किये गए निजात अभियान में नशे के अवैध कारोबार पर कार्यवाही जारी है एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया मधुलिका सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली टीम को दिनांक 07/09/2021 को मुखबिर से सूचना मिली कि सागरपुर का आरोपी राम कृपाल साहू अपने घर से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु झुमका डैम नीचे तरफ जा रहा है। जिसकी सूचना मिलने पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया आरोपी की तलाशी लिया गया जिसमे एक कपड़ा का झोला के अंदर 45 पुड़िया कागज में लपेटा गांजा मिला गांजा का तौल करने पर गांजा का शुद्ध वजन 450 ग्राम होना पाया गया गांजा कीमती 5000 हजार रुपए का जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 175/2021 धारा 20( बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। थाना प्रभारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इसी प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
continue reading
सनकी युवक ने चाकू से वॉर कर परिवार के तीन सदस्यों को किया घायल एक की हुई मौत

सनकी युवक ने चाकू से वॉर कर परिवार के तीन सदस्यों को किया घायल एक की हुई मौत

Sawankumar 08-Sep-2021 113

सरगुजा जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र में सनकी युवक ने चाकू से वार कर अपनी माँ -बहन व भतीजे पर हमला कर घायल कर दिया है,इस घटने में युवक की माँ की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई है वही बहन व भतीजे का उपचार जारी है,पूरा मामला मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अवराडाँड़ का है जहाँ बीती रात ग्राम में रहने वाले मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक ने अपनी ही माँ ,बहन व भतीजे पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया,युवक के भाई ने बताया कि मंझले भाई की मानसिक स्थिति बीते 3 साल से ठीक नही थी जिसका इलाज कराया जा रहा था,बीती राह सभी घर मे सो रहे थे,तभी रात को मंझले भाई ने चाकू से घर मे सो रही बहन पर दो तीन वार कर दिया बहन के चिल्लाने पर पास में ही सो रही माँ के उठने पर बेटे ने माँ के ऊपर भी चाकू से हमला कर दिया साथ ही छोटे भतीजे पर भी हमला कर दिया,घायलों की चीख पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुचे और मंझले भाई को पकड़ कर रस्सी के सहारे बांधा गया जिसके बाद परिजनों के द्वारा घायलों को कमलेश्वरपुर अस्पताल लेजाया गया जहा प्राथमिक उपचार के बाद तीनो घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर रैफर किया गया जहा घायल माँ की उपचार के दौरान मौत हो गई वही आरोपी की बहन व भतीजे का उपचार जारी है,

 
continue reading
dpboss