CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

अपराध

वाहन लूटने वाले अंतर राज्य गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

वाहन लूटने वाले अंतर राज्य गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

Sawankumar 24-Aug-2021 109

आप को बता दे कि प्रार्थी दिनांक 18.08.2021 को थाना मनेन्द्रगढ में आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसके वाहन अर्टिगा क्रमांक सीजी-29-ए-2080 जो किराये से चलती थी उसे,उसके किराये में व्यवहारी ले जाना है बोलकर गाडी को दिनांक 14.08.2021 को ले गया था जो वाहन का चालक वापस नही आने, जिसका पता तलास करने व दिनांक 17.08.2021 को चालक वापस आने जो बस स्टेशन मनेन्द्रगढ से व्यवहारी जाने के नाम पर योजनाबद्ध तरीके से कोई अज्ञात व्यक्ति अपने एक साथी को कोतमा में लेकर शहडोल जंगल ले जाकर ड्रायवर से मारपीट कर उसका मोबाईल और अर्टिगा गाडी लूट कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर थाना मनेन्द्रगढ में अपराध क्रमांक 252/2021 धारा 394,120 बी भाद0वि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । मामले से तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह, एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ श्री राकेश कुमार कुर्रे को अवगत कराया गया । चूंकि मामला अज्ञात था अतः आरोपी की पतासाजी हेतु तकनिकी विश्लेषण,मुखबीर तथा अन्य राज्यो में इस प्रकार की घटना करने वालो को चिन्हाकित करने पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष सिंह द्वारा कार्य योजना तैयार की गई।इन्ही विश्लेषणो के आधार पर प्रमुख आरोपी मोहम्म्द अकरम के बारे में सूचना मिली कि वह इलाहाबाद के रास्ते सेमरिया (जिला रीवा,मध्यप्रदेश) अपने रिस्तेदार के घर आने वाला है उक्त सूचना पर तत्काल एक टीम रवाना कर आरोपी को घेराबंदी कर सेमरिया में पकडा गया ।पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि घटना करने के पूर्व अपने साथी मोहम्म्द सकील और कमल पटेल के साथ योजना बनाये थे कि गाडी बुकिंग करके अकरम लायेगा और सकील को रास्ते में बैठाकर ड्रायवर से घुल मिलकर उसे किसी ढाबे में खाना में नाईट्रोवेट (नशे की गोली) खिलाकर सुनसान जगह, जंगल में लेजाकर मारपीट कर गाडी को लूटकर कमल पटेल के पास जायेगा जहां कमल पटेल उस गाडी को उत्तरप्रदेश में लेजाकर बेच देगा ।दिनांक 14.08.2021 को कार्य योजना के अनुसार आरोपी अकरम मनेन्द्रगढ आया और टैक्सी स्टैण्ड पर वाहन किराये पर लेने हेतु संपर्क करना शुरू किया उसी दौरान ड्रायवर किशन कुमार से अकरम सेसंपर्क हुआ

दोनो में शादी में व्यवहारी जाना है बोलकर सौदा तय हुआ, ड्रायवर किशन ने अपने मालिक मेंहन्दी हसन को बताया और व्यवहारी रवाना हो गया रास्ते में अकरम ने अपने साथी सकील को साथ बैठाया ड्रायवर से लगातार बातचीत कर उसे शराब का सेवन कराया तथा शहडोल के आगे ढाबा पर लस्सी में नशे की गोली मिलाकर उसे पिला दिया । और जब ड्रायवर नशे मे हो गया तो उसे मारपीट कर उसका मोबाईल तथा गाडी लूटकर आरोपी कमल पटेल के पास ग्राम आम्बी थाना मनगवां जिला रीवा गये और गाडी को वहां छोडकर 15000/रूपये लेकर इलाहाबाद चले गये ।आरोपी मोहम्मद अकरम से ड्रायवर का लूट किया गया मोबाईल बरामद किया गया एवं अकरम
के निशानदेही पर लूट किया गया वाहन अर्टिगा क्रमांक सीजी-29-ए-2080 आरोपी कमल पटेल के घर (ग्राम आम्बी थाना मनगवां जिला रीवा ) से बरामद किया तथा मोहम्मद सकील को कोतमा से गिरफ्तार किया गया है तीसरा आरोपी कमल पटेल घटना दिनांक से फरार है उसका पतासाजी की जा रही है। 1. वाहन अर्टिगा क्रमांक सीजी-29-ए-2080 एवं चालक का मोबाईल कीमत- 608000/रूपये, आरोपी का नाम
1. मो0सकील पिता अब्दुल रसीद उम्र 29 वर्ष निवासी बनिया टोला कोतमा थाना कोतमा जिला
अनुपपुर मध्यप्रदेश ।
2. मो. अकरम पिता अब्दुल कुदूस उम्र 22 वर्ष निवासी बनिया टोला कोतमा थाना कोतमा
जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश ।
नोट 1. आरोपियो ने दिल्ली,मध्यप्रदेश,उत्तरप्रदेश में घटना करने की जानकारी दिये है। संबधित पुलिस से संपर्क कर उक्त घटना की जानकारी दी गई है।
2. आरोपी अकरम ट्रेन में जहर खुरानी कर चोरी करने के आरोप पूर्व में कटनी जेल में तीन वर्ष की सजा काट चुका है ।
3. मोहम्मद अकरम का आपराधिक रिकार्ड आरोपी जीआरपी कटनी का हिस्ट्रीसीटर है जिसके विरूद्ध जीआरपी कटनी निम्न अपराध पंजीबद्ध है -
1. अपराध क्रमांक 03/2014 धारा 328,379 भा0द0वि0,
2. अपराध क्रमांक 197/2016 धारा 328,379 भा0द0वि0,
3. अपराध क्रमांक 290/2016 धारा 328,379 भा0द0वि0,
सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक आर0एन0
गुप्ता, आरक्षक इस्ताक खान जितेन्द्र ठाकुर, प्रमोद यादव, प्रिंस राय ,पुष्कल सिन्हा, पुरूषोत्तम बघेल का सराहनीय योगदान रहा।
अपील - पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष सिंह ने टैक्सी/ट्रक/परिवहन संघ से अपील की है कि वाहन को किराये में देते समय संबधित व्यक्ति के सभी डिटेल(परिचय पत्र, मोबाईल नम्बर) अपने पास रखें ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना होने पर आरोपियो जानकारी प्राप्त हो सके।
 
continue reading
हजारो के इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, एसपी संतोष सिंह के निर्देशन में कोरिया पुलिस की एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्यवाही

हजारो के इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, एसपी संतोष सिंह के निर्देशन में कोरिया पुलिस की एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्यवाही

Sawankumar 23-Aug-2021 166

कोरिया / छत्तीसगढ़ 



 
 
पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष  कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  मधुलिका सिंह द्वारा अवैध शराब जुआ सट्टा, मादक पदार्थ पर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है एवं इस हेतु कोरिया पुलिस का _निजात रथ_ सम्पूर्ण कोरिया में गतिमान है जो जन जागरूकता के साथ-साथ अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कार्यवाही के लिए एक पहल है। इसी तारतम्य में दिनांक 21.08.2021 को मुखबीर सूचना मिली की ग्राम चिरगुड़ा निवासी विजय कुमार ग्रेहमन अपने घर के  कमरे में नशीली दवा इंजेक्शन  छिपा कर रखा हुआ है जिसकी  सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल एक्शन में आते ही हमराह स्टाफ के ग्राम चिरगुड़ा में विजय कुमार ग्रेहमन के मकान के लिए रवाना हुई और घेराबंदी की गई। मुखबीर के बताए अनुसार ग्राम चिरगुड़ा  का विजय कुमार ग्रेहमन अपने घर के कमरा में एक पन्नी में अवैध मादक पदार्थ इंजेक्शन रखें हुए मिला। उपरोक्त आरोपी के द्वारा अवैध रूप से नशीला इंजेक्शन बिक्री करने हेतु रखा  पाये जाने से आरोपी के कब्जे से अवैध इंजेक्शन बुफेरनोरफिन  2ml के 15 नग ,एविल का 10ml का 15 नग जुमला कीमत 15,000/- रूपये करीबन  जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से  नारकोक्टिस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।
continue reading
पुलिस की मुस्तैदी से चोरों की गैंग चोरी करने में रही नाकाम, थाना चिरमिरी की टीम ने 04 को पकड़ा

पुलिस की मुस्तैदी से चोरों की गैंग चोरी करने में रही नाकाम, थाना चिरमिरी की टीम ने 04 को पकड़ा

Sawankumar 22-Aug-2021 88

चिरमिरी - कोरिया 



 
 
चोरी के मामले की जानकारी तब हुई जब सुरक्षा गार्ड ने वहां से निकलकर थाना चिरमिरी को सूचना दी। दिनांक 21/8/21 की रात्रि में चिरमिरी ओसीएम के स्टोर में लगभग 20 से 25 चोर हाथ मे डंडा व राड लेकर ओसीएम के स्टोर को चारों तरफ से घेर लिए, सुरक्षा गार्ड के विरोध करने के बावजूद वहाँ अंदर घुस कर सुरक्षा गार्ड को आवाज व हल्ला करने पर जान से मारने की धमकी दिए। चोरों की गैंग ने स्टोर में रखे सामान केबिल को काटना शुरु किया सुरक्षा गार्ड के मना करने पर उसको वहाँ से डरा कर भगा दिए। जैसे ही इसकी खबर थाना चिरमिरी को मिली पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए उक्त सूचना पर सहायक उप निरीक्षक जो डी  कुशवाहा,  जे डी मिंज, आरक्षक आरक्षक देव सिंह, विश्वनाथ सिंह, संतोष गौतम, रामजी गुप्ता ओसीएम स्टोर पहुंचे, चोरो ने पुलिस को देखा तब तक चोर केबिल को काट कर भाग रहे थे। पुलिस ने मौके पर से 04  चोरो को पकड़ा और उनसे 40 मीटर केबल बरामद किया। प्रार्थी विजय सिंह सुरक्षा अधिकारी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 236/21 धारा 457, 458, 380 भा द वि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी मंगल सिंह गोंड पिता राम सिंह, विशाल बसोर पिता राजा बसोर, सुबरन पिता रामू एवं देव सिंह पिता जवाहर को मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है उक्त अपराध में चोरो द्वारा फोर व्हीलर वाहन का उपयोग किया है। एसपी ने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द से जल्द की जावेगी
continue reading
 मृत एसईसीएल कर्मचारी के खाता से हो रहा था पैसा गायब, बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा पूरा खेल

मृत एसईसीएल कर्मचारी के खाता से हो रहा था पैसा गायब, बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा पूरा खेल

Sawankumar 20-Aug-2021 124

कोरिया / छत्तीसगढ़


 
 

मामले का खुलासा तब हुआ जब दिनांक 11.06.2021 को मृत एसईसीएल कर्मचारी का पुत्र प्रार्थी संजय दास पिता जगत दास उम्र 26 साल निवासी गेल्हा पानी थाना चिरमिरी का चौकी कोरिया में उपस्थित होकर एक लिखित शिकायत पत्र पेश किया कि प्रार्थी के स्वर्गीय पिता जगत दास के सेंट्रल बैंक के खाता से प्रार्थी के जानकारी के बगैर करीब ₹450000 किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आहरित किया गया है। प्रस्तुत आवेदन को संज्ञान में लेने पर आवेदक की शिकायत जांच पश्चात आवेदक के पिता के खाते से धोखाधड़ी कर रकम आहरण कर ना पाए जाने पर थाना चिरमिरी में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपी को पकड़ने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन एक विशेष टीम गठित कि गई। जिसमें थाना चिरमिरी, पुलिस चौकी कोरिया एवं साइबर सेल की टीम द्वारा उक्त मामले की पतासाजी की जाने लगी, काफी गहन अध्ययन करने के बाद साइबर सेल के द्वारा फर्जी ट्रांजैक्शन के सभी बिंदुओं को बारीकी से विश्लेषण किए जाने पर पाया गया कि ऑनलाइन ट्रांसेक्शन पेटीएम एप के माध्यम से दिनांक 30 जनवरी 2021 से 4 जून 2021 के मध्य ₹419800 भारतीय स्टेट बैंक के खाते में ट्रांसफर कर एटीएम के माध्यम से अंबिकापुर में निकाला गया है, उपरोक्त अपराध की विवेचना के दौरान गठित विशेष टीम को अंबिकापुर रवाना किया गया, विशेष टीम द्वारा आरोपी के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों को तलब कर पूछताछ किया गया। मृत एसईसीएल कर्मचारी की पुत्री महिला आरोपी शीला दास द्वारा अपने स्वर्गीय पिता जगत दास के उपरोक्त खाता से पेटीएम के माध्यम से अपने प्रेमी सूरज सिंह के साथ मिलकर आरोपी सूरज के भारतीय स्टेट बैंक के खाता में ट्रांसफर कर एटीएम से निकाल कर खर्च करना स्वीकार किया गया, आरोपी सूरज के द्वारा उक्त धोखाधड़ी के पैसे से 3 नग मोबाइल हैंडसेट एक नग सोने की अंगूठी 1 सेकंड हैंड यामाहा R15 मोटरसाइकिल को खरीदने एवं अपनी गिरवी रखी हुई टाटा माझा कार को छुड़ाने तथा शेष नगद पैसे से अपना कर्जा चुकाने में खर्च करना पाया गया। आरोपियों के कब्जे से 03 नग मोबाइल हैंडसेट, एक नग पेटीएम कार्ड 1 नग एटीएम कार्ड, एक नग सोने की अंगूठी, 01 सेकंड हैंड यामाहा r-15 मोटरसाइकिल, एक टाटा माज़ा कार कुल मसूर का ₹350000 का जप्त किया गया आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। साइबर अपराधी को पकड़ने में निरीक्षक अश्वनी सिंह, सहायक उप निरीक्षक राकेश शर्मा, प्रधान आरक्षक सुनील साहू, आरक्षक रमेश यादव, महिला आर. शुशीला एवं साइबर सेल कोरिया से सुरेंद्र गुप्ता, पुष्कल सिन्हा, प्रिंस राय, अरविंद कॉल का सराहनीय योगदान रहा। एसपी द्वारा उक्त अपराध और साइबर क्राइम को दृष्टिगत रखते हुए कहा गया कि अपना बैंक एकाउंट नंबर, पासवर्ड आदि किसी को न बताएं, अपने इंटरनेट बैंकिंग और बैंकिग ट्रांजिक्शन का इस्तेमाल कभी भी सार्वजनिक स्थान जैसे कि साइबर कैफे, पार्क, सार्वजनिक मीटिंग और किसी भीड़-भाड़ वाले स्थान पर न करें। अपना एटीएम का पिन कोड लिख कर नहीं रखें और न हीं किसी को ओटीपी बताएं। फर्जी काॅल से बचें। साथ ही परिवार के सदस्यों खासकर बच्चो को ऐसी जानकारी न दे जिससे वह पैसे को आसानी से ट्रांसेक्शन कर सके, आपकी सावधानी ही आपकी सतर्कता है।
continue reading
आरोपिया के पास से 600 ग्राम गांजा जप्त

आरोपिया के पास से 600 ग्राम गांजा जप्त

Sawankumar 19-Aug-2021 94

कोरिया / छत्तीसगढ़


 
 
कोरिया पुलिस द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान आज कि चौथा दिन है और पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशक में लगातार ड्रग्स, नारकोटिक्स और अवैध शराब पर सख्ती से कार्यवाही जारी है। इसी दौरान थाना चिरमिरी में आज दिनांक 19 अगस्त 2021 को आर आरोपिया मुमताज बेगम उर्फ मेमे पति स्वर्गीय मोहम्मद युनूस उम्र 42 वर्ष साकिन न्यू टिकरापारा गोदरीपारा चिरमिरी थाना चिरमिरी जिला-कोरिया के कब्जे से 600 ग्राम गांजा कीमती ₹6000 का जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 273/2021 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
continue reading
 हजारो का अवैध गांजा परिवहन करते दो युवक गिरफ्तार, एसपी संतोष सिंह के निर्देशन में कोरिया पुलिस की एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्यवाही

हजारो का अवैध गांजा परिवहन करते दो युवक गिरफ्तार, एसपी संतोष सिंह के निर्देशन में कोरिया पुलिस की एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्यवाही

Sawankumar 19-Aug-2021 101

मनेन्द्रगढ़ / छत्तीसगढ़


 
 
 
पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष  कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह द्वारा अवैध शराब जुआ सट्टा, मादक पदार्थ पर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है एवं इस हेतु कोरिया पुलिस का _निजात रथ_ सम्पूर्ण कोरिया में गतिमान है जो जन जागरूकता के साथ-साथ अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कार्यवाही के लिए एक पहल है। इसी तारतम्य में दिनांक 18.08.2021 को टाउन पेट्रोलिंग को थाना मनेन्द्रगढ़ को मुखबीर सूचना मिला की दो व्यक्ति अपने मोटर सायकल से मरवाही तरफ से गांजा परिवहन करते बिक्री करने आ रहे है, जिसकी  सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल एक्शन में आते ही हमराह स्टाफ के साथ चैनपुर भट्टी रोड के लिए रवाना हुई और घेराबंदी की गई। मुखबीर के बताए अनुसार एक लाल, काला रंग का एचएफ डिलक्स सोल्ड मोटर साइकिल में सवार दो व्यक्ति को रोका गया एवं नाम पता पूछने बलदेव सिंह और अनील कुमार द्वय मरवाही जिला गौरेला पेण्ड्रा का होना बताये। उपरोक्त आरोपीगण के द्वारा अवैध रूप से गांजा परिवहन करते पाये जाने से आरोपीगण के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा दो नग पैकेट का एक साथ तौल कराया गया जिसका कुल वजन 2 किलो ग्राम होना पाया गया जिसकी कीमत 10,000/- रूपये एवं एक नग मोटर सायकल कीमत 40,000/- रूपये जुमला कीमत 50,000/- रूपये जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से अपराध क्रमांक 247/2021, 20 बी नारकोक्टिस एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । आरोपीगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।
continue reading
घर में सेंध मारकर बकरी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

घर में सेंध मारकर बकरी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Sawankumar 19-Aug-2021 121

पोड़ी,कोरिया / छत्तीसगढ़




प्रार्थी हीरालाल पिता प्राणनाथ  निवासी शाजापहाड के बीते रात्रि में अपने घर में सो रहा था कि तभी रात करीब 2:30 बजे बकरी के चिल्लाने की आवाज सुनकर उठा तो देखा घर के दीवाल में सेध लगी है और दो नग बकरी अज्ञात चोर चोरी कर ले गये है जो हल्ला किया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए जंगल में तलाश करने पर आरोपी ओम प्रकाश उर्फ बैगा  पकड़ा गया शेष आरोपी फरार हो गए थे प्रार्थी द्वारा पुलिस को भी तुरंत फोन कर सूचना दिया गया तब थाना प्रभारी द्वारा  टीम बनाकर अज्ञात बकरी चोरो की पता तलाश हेतु भेजा गया घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष कुमार सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी पी सिंह को अवगत कराया गया तथा दिशा निर्देश प्राप्त कर पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी एवं अन्य के साथ जंगल में तलाश किया गया। भागे हुए आरोपियों की पतासाजी की गई तो आरोपी प्रदुमन बसोर एवं सूरज प्रसाद पकड़े गए पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने पर अपने दो अन्य साथियों के साथ वारदात को घटित करना बताये। प्रकरण में प्रार्थी का चोरी दो बकरी एवं सेंध मारने में उपयोग किया लोहे का छोटा साबर बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी ओम प्रकाश उर्फ बैगा पिता लखराम बसोर उम्र 40 वर्ष, प्रदुमन पिता स्वर्गीय रमेश  बसोर उम्र 24 वर्ष एवं सूरज प्रसाद पिता छोटू प्रसाद उम्र 29 वर्ष  निवासी केराडोल को धारा 457 380 भा.द.वि. के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। दो फरार अन्य आरोपी की पतासाजी की जा रही हैं।
continue reading
एक्सपे्रस-वे रोड़ में धारदार हथियार से चोट पहुंचाकर डकैती करने वाले 01 आरोपी एवं 04 अपचारी अपराधी गिरफ्तार

एक्सपे्रस-वे रोड़ में धारदार हथियार से चोट पहुंचाकर डकैती करने वाले 01 आरोपी एवं 04 अपचारी अपराधी गिरफ्तार

Sawankumar 19-Aug-2021 77

 

थाना माना कैम्प क्षेत्रांतर्गत स्थित एक्सपे्रस-वे रोड़ में धारदार हथियार से चोट पहुंचाकर डकैती करने वाले 01 आरोपी एवं 04 अपचारी बालक सहित कुल 05 गिरफ्तारआरोपी/अपचारियों के विरूद्ध थाना माना कैम्प में अपराध क्रमांक 97/21 धारा 394, 395, 397 भादवि. के तहत् किया गया है अपराध पंजीबद्ध किया गया हैं । गिरफ्तार आरोपी/अपचारी01. अजय जाल पिता लिमोथी जाल उम्र 19 साल निवासी शहीद राजीव पाण्डेय नगर पानी टंकी के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर। 02. 04 अपचारी बालक।

 

continue reading
24 घंटे के भीतर पकड़ाया नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने  वाला आरोपी

24 घंटे के भीतर पकड़ाया नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने वाला आरोपी

Sawankumar 18-Aug-2021 82

खड़गवां / कोरिया



दिनांक 17.08.21 को ग्राम सावला थाना खड़गवां नाबालिग बालिका द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया की वर्ष 2019 से आरोपी रामबरन पिता रामगोपाल निवासी इंडरपुर खड़गवां द्वारा नाबलिग बालिका से शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ जबरन शारीरिक सबंध बनाकर गलत काम किया था। वर्ष 2021 में भी आरोपी के द्वारा नाबालिग बालिका से जबरन गलत काम किया गया जिससे बालिका गर्भवती हो गयी एवं गर्भपात कराने के लिए आरोपी द्वारा पीड़िता को दवाई खिलाया गया जिससे पीड़िता की तबियत खराब हो गयी थी। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी की विरुद्ध थाना खड़गवां में अपराध  क्रमांक 272/2021 कायम कर थाना खड़गवां द्वारा आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
continue reading
महज 01 घंटे के भीतर झाडफुक के बहाने बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, एस पी ने आम जनता से की अपील ऐसे तन्त्र-मन्त्र के चक्कर मे न फॅसे

महज 01 घंटे के भीतर झाडफुक के बहाने बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, एस पी ने आम जनता से की अपील ऐसे तन्त्र-मन्त्र के चक्कर मे न फॅसे

Sawankumar 18-Aug-2021 111

 मनेन्द्रगढ़ / छत्तीसगढ़


 
 
आज दिनांक 18 अगस्त 2021 को पीडिता द्वारा एक लिखित शिकायत आवेदन पत्र इस आशय से दिया गया कि पीड़िता का पति का लगभग तीन माह से तबियत खराब होने से मोहल्ले के व्यक्ति बदन सिंह द्वारा कमलेश उर्फ लोली द्वारा झाडफुक करने से तबियत ठीक हो जायेगा कहकर दिनांक 17.08.2021 को सुबह लगभग 8 बजे पीडिता के घर आया था, जो पीडिता के पति को घर से बाहर भेजकर कमरा को बंद कर दिया और कमरे के अन्दर पीडिता से जबरन कपडा खोलने को बोला, पीडिता द्वारा इन्कार की तो पीड़िता को दोनो मे से एक का मृत्यु हो जायेगा यदि मेरी बात नहीं मानोगे कहकर पीडिता से जबरन बलात्कार किया जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 246/2021 धारा 342,376 भा0द0वि0 कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले से तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष सिंह, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह को अवगत कराकर तत्काल टीम बनाकर रिपोर्ट के 01 घण्टे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़ के साथ-साथ उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा। एसपी संतोष सिंह ने आम जनता से अपील की है कि ऐसे किसी भी तंत्र-मंत्र या झाड़फूंक आदि में न फसे यदि किसी के द्वारा ऐसा किया जाता है तो तुरंत पुलिस को खबर दे, आपकी सतर्कता और सजगता से अपराध को रोका जा सकता है।

 

continue reading
हजारों का जुआ पकड़ाया, थाना चिरमिरी ने की रेड कार्यवाही

हजारों का जुआ पकड़ाया, थाना चिरमिरी ने की रेड कार्यवाही

Sawankumar 16-Aug-2021 126

कोरिया / छत्तीसगढ़



 
 
पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने पर थाना चिरमिरी द्वारा लगातार सट्टा, जुआ, शराब एवं कबाड़ का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। कल दिनांक 15/08/2021 की मध्य रात्रि में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि घड़ी चौक के आसपास कुछ जुआडी रुपया, पैसे का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं जिसकी सूचना पर  चिरमिरी पुलिस स्टाफ के द्वारा घेराबंदी किया गया, जहां रूपेश सिंह, रवि श्रीवास्तव, मुजफ्फर, उमेश कुमार, श्यामा राव, फिरोज खान जुआ खेलते मिले घटनास्थल से ताश की गड्डी तथा ₹20500 जप्त किया गया। उक्त आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के अंतर्गत कार्यवाही की गई भविष्य में भी अवैध कारोबारियों जुआ, सट्टा पर कार्यवाही अनवरत जारी रहेगी।
continue reading
लाखों की नशीली दवाईयां बरामद, निज़ात अभियान के शुरू होते ही थाना बैकुंठपुर की बड़ी कार्यवाही

लाखों की नशीली दवाईयां बरामद, निज़ात अभियान के शुरू होते ही थाना बैकुंठपुर की बड़ी कार्यवाही

Sawankumar 15-Aug-2021 177

कोरिया / छत्तीसगढ़  



 
 
 
आप को बता दे कि ,आज 15 अगस्त 2021 को जहाँ एक ओर कोरिया पुलिस द्वारा "निजात" अभियान की शुरुआत की गई वहीं दूसरी ओर थाना बैकुण्ठपुर  पुलिस को मुखबीर की सूचना प्राप्त हुई की स्कुलपारा मार्गदर्शन रोड में मनोज पांडे पिता स्वर्गीय किशन नारायण पांडे निवासी तलवा पारा, राजेश सिंह पिता तीरथ सिंह निवासी स्कूल पारा मार्गदर्शन रोड अपने कब्जे में अवैध रूप से नशीली दवाई सफेद रंग के बोरी व काला गुलाबी रंग के बैग में भरकर बिक्री करने हेतु मार्गदर्शन स्कूल रोड में पैदल जा रहे हैं। बैकुंठपुर थाना टीम के द्वारा गवाह के साथ विवेचना सामग्री साथ लेकर नशीली दवाइयां रेड कार्यवाही करने के लिए रवाना हुए, जैसे ही भट्टीपाड़ा मार्गदर्शन स्कूल रोड पहुंचे उसी समय देखे कि मुखबिर के बताया अनुसार जो व्यक्ति सफेद प्लास्टिक बोरी व गुलाबी काला रंग का बैक ढोकर पैदल जाते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़े। पहले व्यक्ति मनोज पांडे के पास सफेद प्लास्टिक बोरी रखा मिला तथा दूसरा व्यक्ति राजेश सिंह के पास काला गुलाबी रंग का बैग रखे मिले जिनसे पूछताछ करने पर दोनों ने अपने नशीली दवाई रखना व बिक्री करने हेतु ले जाना बताएं आरोपियों की तलाशी ली गई जो सफेद प्लास्टिक बोरी में एविल इंजेक्शन कुल 177 नग ब्रूफेनफिन इंजेक्शन 177 नग तथा काला गुलाबी बैग में एविल इंजेक्शन कुल 100 नग व ब्रूफेनफिन इंजेक्शन 100 नग कुल 554 नग कीमती 221600 रुपए का होना बताएं  को जप्त किया आरोपियो के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही किया आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी के के शुक्ला स.उ.नि. महेश कुशवाहा प्रधान आरक्षक शशि भूषण, रॉबिन लकड़ी ,आरक्षक सजल जायसवाल,विमल जायसवाल, भंडारी राम साहू ,देवराज, अजय नेताम  प्रमुख भूमिका रही। गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिला कोरिया में हो रहे अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरूद्ध सख़्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही कहा गया है कि अवैध कारोबार करने वालों पर किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी
continue reading
नशा मुक्त कोरिया व इससे जुड़े अपराध रोकने का अभियान- 'निज़ात', कोरिया पुलिस की सराहनीय पहल - चरणदास महंत

नशा मुक्त कोरिया व इससे जुड़े अपराध रोकने का अभियान- 'निज़ात', कोरिया पुलिस की सराहनीय पहल - चरणदास महंत

Sawankumar 15-Aug-2021 150

 कोरिया / छत्तीसगढ़

 
 
 
 
नारकोटिक्स, ड्रग्स व अवैध शराब के विरुद्ध कोरिया पुलिस ने "निजात" कार्यक्रम शुरू किया, जिसमें कार्यवाही, जन-जागरूकता अभियान व पुनर्वास में मदद शामिल हैं। 





पुलिस विभाग के ड्रग्स, नारकोटिक्स एवं अवैध शराब के विरुद्ध आज 'निजात' रथ को माननीय विधानसभा अध्यक्ष डां श्री चरणदास महंत ने पुलिस लाइन ग्राउंड बैकुंठपुर में हरी झंडी दिखाई। यह जागरूकता रथ कोरिया में नशा मुक्ति का प्रचार-प्रसार करेगा। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिस का निजात अभियान एक सराहनीय पहल है और इस तरह का अभियान निरंतर अन्य जिलों में भी चलाना चाहिए। पुलिस को ड्रग्स व अवैध शराब से जुड़े सभी लोगों चाहे कोई कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न हो और किसी से भी जुड़ा हो, उस पर बिना दबाव में आए ईमानदारी पूर्वक कार्यवाही करना चाहिए। आज़ादी के दिवस के दिन शुरू किए जा रहे नशे से आज़ादी के इस अभियान को अपनी शुभकामनाएं दी। 

पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष सिंह ने इस अभियान की रूपरेखा व आवश्यकता बताते हुए कहा कि नशा और दुर्दशा पर्यायवाची है, विशेषकर ड्रग्स के लत से व्यक्ति के मानसिक, आर्थिक व पारिवारिक स्थिति पर बेहद बुरा असर पड़ता है। अभियान निजात के तीन लक्ष्य है- अवैध ड्रग्स व नारकोटिक आदि का व्यवसाय करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा युद्धस्तर पर कार्यवाही, लोगों के सहयोग से जन-जागरूकता अभियान और इसके आदी लोगों की काउंसलिंग व पुनर्वास में मदद। कोरिया पुलिस ने राजनीतिक, सामाजिक संगठनों, शासन के विभिन्न विभाग व आम जनता से अपील की है कि इस जागरूकता अभियान से जुड़कर ड्रग्स, नारकोटिक पदार्थों व अवैध शराब के खिलाफ लड़ाई में सहयोग देकर इससे जुड़े बुराईयों व अपराध से कोरिया जिले को मुक्त करने में योगदान दें। लोगों से इन अवैध व्यवसाय में शामिल लोगों की सूचना संबंधित थाने, कार्यालय, कंट्रोल रूम को अथवा पुलिस के फेसबुक पेज व ट्विटर पर देने का अनुरोध किया है। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जायेगी। 

कार्यक्रम में कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव, मनेन्द्रगढ़ विधायक श्री विनय जयसवाल, भरतपुर विधायक श्री गुलाब कमरों, कलेक्टर कोरिया श्री श्याम धावडे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुणाल दुदावत,एएसपी मधुलिका सिंह व धीरेंद्र पटेल, प्रतिपाल सिंह, कमलाकांत शुक्ला, हेमंत टोप्पो सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, प्रबुद्ध नागरिक, पत्रकारगण व पुलिस विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों की उपस्थिती रही।
continue reading
अवैध मादक पदार्थ बेचते आरोपी गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थ बेचते आरोपी गिरफ्तार

Sawankumar 15-Aug-2021 87

कोरिया / छत्तीसगढ़


 
 
पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने पर थाना चिरमिरी में लगातार सट्टा, जुआ, शराब एवं कबाड़ का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 14/8/21  को मुखबिर की सूचना पर गोदरी पारा कोठारी चिरमिरी से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करते हुए 1 किलो 200 ग्राम जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह एवं थाना चिरमिरी स्टाफ की अहम भूमिका रही।  इसी तरह जिला कोरिया में आगे भी अवैध कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।
 
 
continue reading
 तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों पर पटना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

तीन अलग-अलग स्थानों पर अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों पर पटना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

Sawankumar 14-Aug-2021 260

कोरिया / छत्तीसगढ़


 
 
पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिला कोरिया में हो रहे अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में थाना पटना पुलिस ने पुलिस ने दिनांक 11.08.2021 को मुखबीर की सूचना  प्राप्त हुई की ग्राम सिंधिया निवासी ओमप्रकाश उर्फ शंभू कुशवाहा पिता स्वर्गीय गुलाब राम जाति कुशवाहा निवासी सिंधिया दुकान में कार्टून में सफेद पनी में काफी मात्रा में नशीली दवा इंजेक्शन रखा हैं जो आरोपी के पास से 15 नग ब्रूफेनफिन इंजेक्शन एवं 15 नग एविल नग इंजेक्शन नगदी ₹9500  को जप्त किया। इसी प्रकार दिनांक 12.08.2021 को मुखबीर की सूचना पर कटकोना हाई स्कूल ग्राउंड में राहुल नायक उर्फ बाबू पिता लक्ष्मण नायक निवासी बाजार कटकोना काफी मात्रा में नशीली दवा इंजेक्शन काले बैग मैं लेकर हैं जो आरोपी के पास से 95 नग ब्रूफेनफिन इंजेक्शन एवं 95 नग एविल नग इंजेक्शन नगदी ₹1500  को जप्त किया वही उसी दिनांक को दूसरी कार्यवाही ग्राम सिंधिया ऊपर पारा निवासी दुर्गा प्रसाद कुशवाहा उर्फ भीम अपने घर के पीछे कमरे में सफेद पनी में काफी मात्रा में नशीली दवा इंजेक्शन रखा हैं जो आरोपी के पास से 15 नग ब्रूफेनफिन इंजेक्शन एवं 15 नग एविल नग इंजेक्शन नगदी ₹500  को जप्त किया आरोपियो के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही किया आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार अवैध कारोबार करने वालों पर किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।
continue reading
अवैध नशीले पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार, चरचा पुलिस की कार्यवाही

अवैध नशीले पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार, चरचा पुलिस की कार्यवाही

Sawankumar 13-Aug-2021 109

कोरिया / छत्तीसगढ़


 
 
पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिले में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस हेतु आज दिनांक 13.08.2021 को मुखबीर से सूचना मिली कि टीना दफाई चरचा का रहने वाला सीताराम अपने एसईसीएल के क्वार्टर नंबर 219 में अवैध मादक पदार्थ गांजा उडीसा से लाकर बिक्री करने हेतु रखा है। सूचना पर सउनि सत्येन्द्र सिंह के द्वारा हमराह स्टाफ तथा गवाहों के साथ टीना दफाई चरचा जाकर आरोपी सीताराम के क्वार्टर की तलाशी ली गई आरोपी के क्वार्टर से पलंग के नीचे एक गुलाबी रंग प्लास्टिक के बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा 2 किलो 400 ग्राम कीमती करीबन 24,000 रूपये का मिला। आरोपी से उक्त मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
continue reading
 चिरमिरी गोदरीपारा में छापा मार कार्यवाही, महिला आरोपिया के पास से 10 हजार का गाँजा किया जप्त

चिरमिरी गोदरीपारा में छापा मार कार्यवाही, महिला आरोपिया के पास से 10 हजार का गाँजा किया जप्त

Sawankumar 13-Aug-2021 123

कोरिया/ छत्तीसगढ़

 पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने पर थाना चिरमिरी में लगातार सट्टा, जुआ, शराब एवं गांजा का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध  कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 13 /08/2021 को मुखबिर से सूचना मिली कि एकता नगर गोदरीपारा चिरमिरी निवासी वर्षा बहरा अवैध रूप से मादक पदार्थ बिक्री करने हेतु अपने घर में रखी है जिसकी सूचना पर गवाहों के समक्ष रेड कार्यवाही कर आरोपिया वर्षा बहरा उर्फ लिली पिता भास्कर बहरा उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम शाहपुर थाना परसोत्तम पुर जिला गंजाम उड़ीसा हाल मुकाम एकता नगर गोदरी पारा वार्ड नंबर 27 चिरमिरी थाना चिरमिरी जिला कोरिया के कब्जे से 900 ग्राम गांजा कीमती 10 हजार रुपए का जप्त कर आरोपिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 256/2021 धारा 20( बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज कर आरोपिया को गिरफ्तार करना न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। थाना प्रभारी द्वारा आश्वस्त किया गया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में इसी प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

continue reading
नाबालिक लड़की से बलात्कार का आरोपी 7 महीने बाद पुलिस के। गिरफ्त में

नाबालिक लड़की से बलात्कार का आरोपी 7 महीने बाद पुलिस के। गिरफ्त में

Sawankumar 12-Aug-2021 104

नवागढ़ / छत्तीसगढ़

मामला नवागढ़ का है जहाँ दिनांक 11.01. 21 को  नाबालिक प्रार्थिया एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि जुलाई 2018 से इसके गांव का परमेश्वर साहू पिता हीरा लाल साहू उम्र 21 वर्ष इसे तुमसे प्यार करता हूं शादी करूंगा कह कर मना करने पर भी लगातार जबरन शारीरिक संबंध बनाया है कि रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 25/21 धारा 376, भा द वि व 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया फरार आरोपी की गिरफ्तारी की हर संभव प्रयास किया जा रहा था की आज दिनांक 12.08.21 को मुखबिर से सूचना मिलने पर की उक्त आरोपी अपने घर आया हुआ है तत्काल हमराह स्टाफ के रवाना होकर आरोपी के  गांव  में दबिश देकर  फरार आरोपी परमेश्वर साहू पिता हेमलाल साहू उम्र 21 वर्ष को 12.08.21 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

continue reading
T I और ASI को किया सस्पेंड गाड़ी सहित अवैध गांजा पकड़ने के बाद आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ने का लगा था आरोप,डीजीपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष सिंह की कार्यवाही

T I और ASI को किया सस्पेंड गाड़ी सहित अवैध गांजा पकड़ने के बाद आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ने का लगा था आरोप,डीजीपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष सिंह की कार्यवाही

Sawankumar 11-Aug-2021 73

रायपुर -  दिनांक 11 अगस्त । डीजीपी श्री डीएम अवस्थी के निर्देश पर कोरिया जिले के जनकपुर टीआई एवं एएसआई को तत्काल प्रभव से निलंबित कर दिया गया। दोनों पुलिसकर्मियों पर गाड़ी सहित अवैध गांजा पकड़ने तथा आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ना जॉच में प्रथम दृष्टया पाया गया है। कोरिया जिले के जनकपुर थाना प्रभारी श्री जवाहर लाल गायकवाड़ एवं कुंवारपुर चौकी प्रभारी एएसआई श्री लक्ष्मीचंद कश्यप पर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार ने निलंबन की उक्त कार्यवाही की है। इसके साथ ही प्रकरण में विभागीय जॉंच आदेशित की गयी है। निलंबन अवधि में उक्त दोनों पुलिसकर्मियों का मुख्यालय रक्षित केन्द्र बैकुण्ठपुर नियत किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में ही डीजीपी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया था कि अवैध शराब एवं गांजे के व्यवसाय पर कठोरतम कार्रवाई करें । श्री अवस्थी ने निर्देश जारी किये थे कि अवैध शराब एवं गांजे की तस्करी होने पर संबंधित थाना प्रभारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

उपरोक्त घटना 3 अगस्त को बहरासी थाना जनकपुर में हुई थी जिसमे एक गांजा की गाड़ी जिसमें तीन लोग थे को पकड़ने के बाद थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी ने पैसे लेने के बाद गाड़ी को छोड़ दिया था। इसकी शिकायत प्राप्त होने के बाद एसपी संतोष सिंह द्वारा एएसपी धीरेंद्र पटेल को प्राथमिक जांच करने को कहा गया। जिसकी रिपोर्ट प्राप्त पर डीजीपी महोदय के अवगत करा निर्दश प्राप्त कर यह कार्यवाही की गई।
continue reading
302 IPC जैसे गंभीर अपराधो में आरोपियों को कारावास एवं अर्थदण्ड, पुलिस की अहम भूमिका

302 IPC जैसे गंभीर अपराधो में आरोपियों को कारावास एवं अर्थदण्ड, पुलिस की अहम भूमिका

Sawankumar 11-Aug-2021 85
कोरिया / छत्तीसगढ़

बीते माह जुलाई में जिला कोरिया अंतर्गत घटित गंभीर अपराधों पर 6 थानों द्वारा आरोपियों को सजा दिलवाई गई है। आज दिनांक 11 अगस्त 2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी गंभीर अपराधों में हुई सजायाबी की मासिक जानकारी में थाना चिरमिरी, पटना, जनकपुर, झगराखण्ड, मनेंद्रगढ़ एवं केल्हारी में वर्ष 2018, 19 एवं 20 में हुए गंभीर अपराधों की विवेचना कर विवेचकों द्वारा गिरफ्तार कर अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया था जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा जुलाई 2021 में आरोपियों को गंभीर अपराधों में कारावास एवं अर्थदंड से सजा सुनाई गई है। गौरतलब हो कि पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पहली क्राइम मीटिंग में अपराध पर विशेष निगरानी रखते हुए *अपराध मुक्त कोरिया* बनाने एवं आरोपियों को धर पकड़ कर जेल भिजवाने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में 6 थानों द्वारा कार्यवाही किया गया है।
continue reading
dpboss