CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
सखी महिला समूह द्वारा सावन पर्व का उत्साहपूर्ण आयोजन  |   सावन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने देवघर व बासुकिनाथ में किया जलाभिषेक मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि  |   मितानिन कल्याण कोष योजना से 2300 परिवारों को बड़ी राहत, 6.69 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित लंबित 2300 दावा प्रकरणों का हुआ निराकरण, पात्र मितानिनों एवं उनके परिवारों के खातों में पहुंची सहायता राशि  |   युवा फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं ने एमआईएफएफ 2026 में नवीनतम वैश्विक परिदृश्य प्रस्तुत किए एमआईएफएफ युवा फिल्म निर्माताओं के लिए एक बड़ा अवसर फ्रांसीसी निर्देशक फैज करीमपोर  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   देशव्यापी अभियान में डीआरआई ने सोने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ Also 9 किलो तस्करी का सोना 42 किलो चांदी और 8.5 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की  |   शानदार प्रदर्शन की बदौलत एमसीबी जिला प्रदेश में प्रथम, एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) राष्ट्रीय लक्ष्य को किया प्राप्त एमसीबी जिले की स्वास्थ्य सेवाएं हुई है बेहतर  |   स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय गोदरीपारा में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत, छात्राओं को साइकिल व शैक्षणिक सामग्री वितरित; मंत्री ने दिलाई शत-प्रतिशत परिणाम की शपथ  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई105 पाव अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर स्कूटी भी जब्त  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

अपराध

 एयरटेल में नौकरी लगाने के नाम पर शहर में चिपका रहा था विज्ञापन, कोतवाली ने अपराध कायम कर घूम-घूम कर उसी से उखड़वाये पम्पलेट

एयरटेल में नौकरी लगाने के नाम पर शहर में चिपका रहा था विज्ञापन, कोतवाली ने अपराध कायम कर घूम-घूम कर उसी से उखड़वाये पम्पलेट

Sawankumar 07-Sep-2021 94

कोरिया 




आप को बता दे कि मामले में रोशनी तब आई जब कोतवाली पुलिस ने आज सुबह करीब 03:00 बजे पेट्रोलिंग के दौरान  दो लड़कों इंद्रेश कुमार उम्र 28 वर्ष एवं अमित सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी भवानीपुर, जिला जौनपुर, उत्तर प्रदेश को एयरटेल में नौकरी लगाने वाले विज्ञापन पम्पलेट को फव्वारा चौक बैकुंठपुर में चिपकाते हुए देखा, पैट्रोलिंग पार्टी ने उन दोनों लड़को को उक्त विज्ञापन के बारे में विस्तार से बताने को कहा जिसमे दोनो असमर्थ रहें, पुलिस को शक हुआ कि विज्ञापन फर्जी है और इस शक के आधार पर विज्ञापन में दिए गए नम्बरों को फोन लगाया गया जिसमें सभी नम्बर एंगेज रहा और कोई भी फोन नही लगा। इस संबंध में एयरटेल कंपनी से कोतवाली टीम ने जानकारी चाहा तो पता लगा कि नौकरी के लिए ऐसा कोई भी विज्ञापन उसने जारी नहीं किया है। जिस पर थाना बैकुंठपुर ने तत्काल एक्शन लेते हुए दोनों आरोपी लड़को पर अपराध कायम किया और उनसे पूछताप पर उन दोनों ने बताया कि उन्होंने पोस्टर को बस स्टैंड से लेकर फव्वारा चौक तक चिपकाया है। बैकुंठपुर पुलिस टीम ने उन सभी विज्ञापनों को उन्ही दोनो आरोपियों से उखड़वाया। आरोपियों को आज दिनांक 07.09.21 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*एसपी ने की आम जतना से अपील-*
कोरिया एसपी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि ऐसे फर्जी और भ्रामक विज्ञापन के झांसे में न आये, ये बेरोजगार युवाओं को छलने का एक तरीका है जिसे मोबाइल टावर के नाम पर बड़े-बड़े विज्ञापन दिए जा रहे हैं और लोगों से पैसे लिए जा रहे हैं। ये ठग खुद को एयरटेल, आइडिया, ट्राई या दूरसंचार सेवा प्रदाताओं का एजेंट बताते हैं। इसके अलावा फर्जी विज्ञापन के पैम्फलेट बांटते हैं और फर्जी कॉल करके लोगों को कई तरह के ऑफर्स देते हैं।

 

continue reading
1 किलो 100 ग्राम अवैध गाँजा सहित आरोपी गिरफ्तार, थाना खड़गवां की कार्यवाही

1 किलो 100 ग्राम अवैध गाँजा सहित आरोपी गिरफ्तार, थाना खड़गवां की कार्यवाही

Sawankumar 07-Sep-2021 89

कोरिया / खड़गवां


 
 
कोरिया पुलिस द्वारा जिले में नारकोटिक्स व ड्रग्स के विरुद्ध "निजात अभियान" की शुरुआत की गई है जिसके बाद से पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष सिंह के निर्देशन में लगातार अवैध नशीले कारोबार पर अंकुश लगाने की कार्यवाही जारी है। दिनांक 06.09.2021 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम जिंल्दा बांधपारा निवासी रमेश कुमार गांजा लेकर पैदल रतनपुर की ओर जा रहा है जिसकी सूचना पर ग्राम तामडांड़ तिराहा पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी रमेश हाथ में रखे पीले रंग के झोले की तलाशी लेने पर ‌‌झोले के अंदर पीले रंग के प्लास्टिक पॉलिथीन के अंदर मादक पदार्थ 1 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती करीब 11000 रुपए का अवैध गांजा गवाहों के समक्ष बरामद किया गया। बरामद गांजा का समरस एवं पहचान पंचनामा तैयार किया गया। आरोपी को 20(b) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार गया है जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

continue reading
सट्टा खिलाते 2 व्यक्ति गिरफ्तार ,मनेन्द्रगढ़ पुलिस की कार्यवाही

सट्टा खिलाते 2 व्यक्ति गिरफ्तार ,मनेन्द्रगढ़ पुलिस की कार्यवाही

Sawankumar 07-Sep-2021 89

मनेन्द्रगढ़



 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी मनेंद्रगढ़ राकेश कुर्रे के मगर्दर्शन में क्षेत्र में अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा पर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है, उसी तारतम्य में आज दिनांक को थाना मनेंद्रगढ़ में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की रेलवे फाटक के पास दो व्यक्ति सट्टा-पट्टी लिखकर हार जीत की बाजी का दाव लगा रहे हैं। मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा बताए अनुसार रेलवे फाटक के पास दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछताछ दौरान उन्होंने अपना नाम प्रकाश रजक उर्फ लाला पिता पूरनलाल उम्र 35 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 14 मनेंद्रगढ़ एवं सूरज सिंह पिता संतोष सिंह उम्र 25 वर्ष शौकीन काली मंदिर रोड एफसीआई गोदाम के पीछे मनेंद्रगढ़ बताया आरोपी प्रकाश के पास से ₹2000 नगद सट्टा पट्टी 1 नग डॉट पेन तथा आरोपी सूरज के पास से सट्टा-पट्टी 1450 रुपए, एक नग मोबाइल व एक नग डॉट पेन मिला जिसे जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 4 (क) जुआ एक्ट की कार्यवाही की गई।
continue reading
नशीली इंजेक्शन बिक्री करने वाला युवक गिरफ्तार

नशीली इंजेक्शन बिक्री करने वाला युवक गिरफ्तार

Sawankumar 06-Sep-2021 103

कोरिया / पटना




आप को बता दे कि कोरिया पुलिस द्वारा चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार दिनांक 04/09/2021 ग्राम रनई शिवानी ढाबा तेंदुआ चौक निवासी विजय कुमार साहू उर्फ़ बायलर के दुकान में नशीली दवा इंजेक्शन बिक्री हेतु रखे होने की सूचना मिलने पर थाना पटना पुलिस द्वारा ग्राम रनई शिवानी ढाबा तेंदुआ चौक में विजय कुमार साहू उर्फ बायलर के द्वारा अवैध रूप से नशीले दवा इंजेक्शन बिक्री करने हेतु पाये जाने से आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से अपराध क्रमांक 269/2021, धारा 22-सी नारकोक्टिस एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया एवं गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।
continue reading
 देशी कट्टा लेकर घूम रहे आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, युवक को देशी कट्टा बेचने वाला आरोपी फरार तलाश जारी!

देशी कट्टा लेकर घूम रहे आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, युवक को देशी कट्टा बेचने वाला आरोपी फरार तलाश जारी!

जांजगीर-चांपा जिले के सक्ति पुलिस टीम को अपने मुखबिर से सूचना मिला था कि, सक्ति थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर चौक में एक युवक देशी कट्टा लेकर घूम रहा है, जो किसी बड़ी घटना को कर सकता है, मुखबिर कि सूचना पर सक्ति पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार कर युवक की तलासी लिया तो, पुलिस को युवक के पास एक देशी कट्टा मिला, पूछताछ करने पर आरोपी युवक ने अपना नाम अभिषेक यादव बताया, वहीं देशी कट्टा के संबंध में पूछे जने पर, प्रकाश यादव नामक युवक से देशी कट्टा खरीदना स्वीकार किया है, पुलिस ने कट्टा लेकर घूमने वाले आरोपी युवक, अभिषेक यादव और देशी कट्टा बेचने वाले प्रकाश यादव दोनों के खिलाफ, सक्ति थाना में 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है, आरोपी अभिषेक यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं प्रकाश यादव कि तलाश की जा रही है !

continue reading
 अन्तराजीय शराब एवं गाँजा तस्करों को कोटाडोल पुलिस टीम ने पकड़ा

अन्तराजीय शराब एवं गाँजा तस्करों को कोटाडोल पुलिस टीम ने पकड़ा

Sawankumar 05-Sep-2021 113

कोरिया 

 
 
 
 
कोरिया पुलिस द्वारा ड्रग्स एवं नारकोटिक्स के विरुद्ध प्रारंभ किऐ गऐ "निजात" अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह निर्देशन में निरन्तर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 04.09.2021 को थाना कोटाडोल ने ग्राम कमर्जी बहेरा में प्राप्त मुखबिर की सुचना पर अंर्तराज्यीय गांजा तस्कर पिंटू उर्फ़ अमीर सिंह के पास से बिक्री हेतु मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 340 ग्राम कीमती 6000 रुपये को जप्त कर अपराध क्रमांक 54/2021 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत विवेचना में लिया गया, अंर्तराज्यीय गांजा तस्कर कमलेश तिवारी उर्फ़ लालु निवासी बिछियाटोला थाना केल्हारी निवासी को ग्राम कमर्जी में मोटरसाइकिल क्रमांक MP65M-4031 एवं एक किलो 600 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 7500 रुपये जुमला कुल कीमत 37500 रुपये गांजा जप्त किया गया है। जिस पर अपराध क्रमांक 56/2021 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत विवेचना में लिया गया। 

 
अन्तराजीय शराब तस्कर हुआ गिरफ्तार-
ग्राम कमर्जी बहेरा में ही अंर्तराज्यीय शराब तस्कर पिंटु उर्फ़ अमीर सिंह के पास से किराना दुकान में बिक्री हेतु रखे गए अवैध देशी प्लेन मध्यप्रदेश की मार्का लगी शराब 23 पाव एवं महुआ शराब 06 लीटर 140 मिली. कीमती 1910 रुपये आरोपी के पास से जप्ती कर अपराध क्रमांक 55/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विवेचना में लिया गया। 
एनडीपीएस एक्ट एवं आबकारी एक्ट में निहित वैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपियों का कृत्य धारा 20(A) एनडीपीएस एक्ट एवं 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत में दण्डनीय अपराध पाऐ जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध पश्चात विवेचना में लिया गया एवं न्यायिक रिमांड पर न्यायालय जनकपुर भेजा गया है।

 

continue reading
12 किलो 600 ग्राम गाँजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, थाना पोड़ी और चिरमिरी की संयुक्त कार्यवाही

12 किलो 600 ग्राम गाँजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, थाना पोड़ी और चिरमिरी की संयुक्त कार्यवाही

Sawankumar 04-Sep-2021 214

 कोरिया / पोड़ी




आप को बता दे कि कोरिया पुलिस द्वारा जिले में नारकोटिक्स व ड्रग्स के विरुद्ध "निजात अभियान" की शुरुआत की गई है जिसके बाद से जिले में लगातार अवैध नशीले कारोबार पर कार्यवाही जारी है। आज दिनांक 04.09.2021 को मुखबिर की सूचना पर पोड़ी में एक व्यक्ति अपने होटल में अवैध गांजा रखकर विक्रय कर रहा है जिसकी सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के निर्देशन में टीम तैयार कर नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी प्रतिपाल सिंह के मार्गदर्शन में थाना पोड़ी एवं चिरमिरी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आरोपी कालिया उर्फ वेंकट राव पिता स्व.बैरागी जाति तेलगू उम्र 40 वर्ष निवासी बेनिया दफाई पोड़ी को उसके होटल से 12 किलो 600 ग्राम गांजा कीमती करीब 1,20,000 रुपए का जप्त किया गया तथा उसके विरुद्ध 20(b) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर रिमांड में माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक संदीप सिंह थाना चिरमिरी, उप निरीक्षक ममता केरकेट्टा थाना पोड़ी, सउनि.विनय तिवारी आरक्षक चंद्रसेन ठाकुर, आरक्षक यशवंत सिंह, आरक्षक रामराज केवट,  चालक आरक्षक देव सिंह का सराहनीय कार्य रहा

 

continue reading
घर पर लगा रखा था गाँजा का पौधा, पुलिस ने जड़ सहित उखड़वाकर लिया कब्जे में, आरोपी हिरासत में

घर पर लगा रखा था गाँजा का पौधा, पुलिस ने जड़ सहित उखड़वाकर लिया कब्जे में, आरोपी हिरासत में

Sawankumar 04-Sep-2021 149

कोरिया 



आप को बता दे कि कोरिया पुलिस द्वारा ड्रग्स एवं नारकोटिक्स के विरुद्ध प्रारंभ किऐ गऐ "निजात" अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में निरन्तर सख्त कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 03.09.21 को थाना झागराखाड़ क्षेत्रान्तर्गत गस्त पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस चौकी कोड़ा क्षेत्र के ग्राम धवलपुर मे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई  कि रामगोपाल गोड़ अपने घर के पीछे अपने स्वामित्व की भूमि में अवैध रूप से प्रतिबंधित मादक पदार्थ "गांजा"के पौधे उगा, लगा कर रखा है। जिसकी सूचना के आधार पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ सूचना स्थल पर पहुंचकर एनडीपीएस एक्ट में निहित वैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी राम गोपाल सिंह पिता महावीर सिंह गोड़ उम्र 58 वर्ष ग्राम धवलपुर नागसेमरापारा के घर के पीछे स्थित उसके स्वामित्व की भूमि में बांस के पौधों के पास कुल 18 नग छोटे-बड़े अवैध मादक पदार्थ "गांजा" के पौधों की पहचान करा कर जड़ सहित उखड़वाकर आरोपी के कब्जे से जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। आरोपी का कृत्य धारा 20(A) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत में दण्डनीय अपराध पाऐ जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध पश्चात विवेचना में लिया गया एवं न्यायिक रिमांड भेजा गया है।
continue reading
नाबालिक लड़की को पत्नी बनाकर रखने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

नाबालिक लड़की को पत्नी बनाकर रखने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

Sawankumar 03-Sep-2021 161

कोरिया




आप को बता दे कि मामला का खुलासा तब हुआ जब एक नाबालिक लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की नाबालिक लड़की को माटी झरिया ग्राम मनसुख थाना बैकुंठपुर का रहने वाला रामप्रकाश पिता शंकरलाल उम्र 21 वर्ष बहला-फुसलाकर पिछले वर्ष अगस्त 2020 में शादी करूंगा कह कर प्रार्थी को बिना बताए घर से भगा ले गया था और आरोपी अपने घर में पत्नी बनाकर रखा था। आरोपी यह जानते हुए कि पीड़िता नाबालिक है फिर भी पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई साथ ही एक नवजात शिशु बालक को जन्म दिया जो नवजात शिशु की भी मौत हो गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खड़गवां में अपराध क्रमांक 298/21 धारा 363, 366, 376(2)(ढ) IPC पास्को एक्ट की धारा 4, 6 कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की पतासाजी के दौरान पता चला कि आरोपी अपने ससुराल कोटेया आया है जिसे तत्काल जाकर गिरफ्तार कर दिनांक 02/09/21 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। संपूर्ण विवेचना कार्रवाई एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह, सहायक उपनिरीक्षक रघुनाथ सिंह मरावी, आरक्षक जसप्रीत सिंह सैनी, धनंजय निषाद, सैनिक विनय श्याम शामिल रहे
continue reading
एक जवान हुआ घ्याल रायपुर रेफर नक्सलियो के द्वारा ied ब्लास्ट   बासागुड़ा-आवापल्ली मार्ग में नक्सलियों ने दिया घटना को अंजाम

एक जवान हुआ घ्याल रायपुर रेफर नक्सलियो के द्वारा ied ब्लास्ट बासागुड़ा-आवापल्ली मार्ग में नक्सलियों ने दिया घटना को अंजाम

Sawankumar 03-Sep-2021 125
सुकमा / छत्तीसगढ़
 

आप को बता दे कि छतीसगढ़ के बीजपुर जिले के  आवापल्ली बासागुड़ा मार्ग तिमापुर ग्राम के पास माओवादियों ने आईडी ब्लास्ट किया , इस घटना में सीआरपीएफ का एक जवान गम्भीर रूप से घायल हो गया , जिसका उपचार बासागुड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है , जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आवापल्ली बासागुड़ा मार्ग तिमापुर के पास आज रोड ओपनिंग तथा सर्चिंग के लिए सीआरपीएफ बटालियन की एक टीम निकली थी। पहले से घात लगाये बैठे माओवादियों ने सीआरपीएफ टीम पर हमला कर दिया , नक्सलियों द्वारा किये गये , आईडी ब्लास्ट में जवान शीलाचंद मिंज गम्भीर रूप से घायल हो गया घटना में उसका एक पैर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया , अभी तत्कालीक रूप से बासागुड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है । उसकी गम्भीर स्थिति को देखते सेना के हेलिकॉप्टर से रायपुर आम्बेडकर अस्पताल दाखिल कराया जाएगा 
उक्त घटना के बाद मौके पर सीआरपीएफ , डीएफ की टीम पहुंच चुकी है आसपास के क्षेत्रों में सर्चिंग किया जा रहा हैं
continue reading
लड़के ने शादी करने से किया मना तो लड़की और उसकी माँ ने लकड़े पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, माँ-बेटी हिरासत में

लड़के ने शादी करने से किया मना तो लड़की और उसकी माँ ने लकड़े पर पेट्रोल छिड़क कर लगा दी आग, माँ-बेटी हिरासत में

Sawankumar 02-Sep-2021 140

आप को बता दे कि बैकुंठपुर के तलवापारा में दिनाँक 18/08/21 को वेदप्रकाश गंभीर रूप से जले हुए हालत में मिला जिसे जिला अस्पताल बैकुंठपुर लाया गया था, लड़के की हालत गम्भीर होने से उसे जिला अस्पताल द्वारा तत्काल रायपुर रेफेर कर दिया गया था, जहां कालड़ा बर्न हॉस्पिटल में इलाज दौरान दिनाँक 26/08/21 को आहत लड़के की मौत हो गई है। वहां से आने बाद मृतक के परिजनों ने थाना कोतवाली बैकुंठपुर को सूचना दिया कि वेदप्रकाश की मौत पूजा प्रधान और उसके मां के द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगाने से हुई है।



उपरोक्त कथन के पश्चात थाना कोतवाली टीम ने थाना राजेन्द्र नगर रायपुर से मर्ग डॉयरी मंगाई, उक्त मर्ग डायरी का अवलोकन किया गया जिसमें मृतक अपने मरणासन्न कथन में बताया कि पूजा प्रधान से उसकी पहले से दोस्ती थी, घटना दिनाँक को पूजा द्वारा लड़के को घर बुलाया गया, घर पर उसकी मां भी थी, दोनों ने मृतक से शादी करने का दबाव डालके तथा ब्लैकमेल कर पैसे की मांग किया उसके द्वारा मना करने पर पूजा और उसकी मां ने पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। डायरी अवलोकन पर अपराध घटित होने पाए जाने से धारा 302, 384 ipc के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा आरोपियों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश देने पर थाना बैकुंठपुर टीम ने आरोपियों के पता तलाश करने हेतु टीम गठित की एवं उनके घर पर भेज गया। जहाँ पता चला कि घटना दिनाँक से घर मे ताला बन्द कर दोनों फरार है। पतासाजी दौरान जरिये मुखबिर आज दिनाँक 02.09.21 को पता चला कि दोनों आरोपिया तलवापरा में दिखी हैं कि सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपिया पूजा प्रधान उम्र 21 वर्ष और उसकी मां प्रमिला प्रधान उम्र 40 वर्ष ने जुर्म करना कबुल किया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज गया।

continue reading
अंतराज्यीय चोर गिरोह का मास्टर माइंड गिरफ्तार, चोरी का माल बेचने वाले को भी लिया गया हिरासत में

अंतराज्यीय चोर गिरोह का मास्टर माइंड गिरफ्तार, चोरी का माल बेचने वाले को भी लिया गया हिरासत में

Sawankumar 02-Sep-2021 172
आप को बता दे कि थाना कोटाडोल के अपराध क्रमांक 13/2019 धारा 457,380 IPC एवं अपराध क्रमांक 14/2019 धारा 457/380 IPC प्रार्थी मनोज गुप्ता साकिन कोटाडोल के घर के दरवाजे के गुलाबा को तोड़कर अंतरराज्यीय चोरी के आरोपी पप्पू बसोर,मोतीलाल बसोर, मोहनलाल बसोर, राममिलन बसोर ग्राम सरई, बुधेला के द्वारा वर्ष 2019 की रात को घर के अंदर कमरे से सोने चांदी की जेवर, नगदी तीन हजार रुपये जुमला कीमती 49000 रुपये चोरी कर ले गए, तथा प्रार्थी अनुप कुमार सोनी के कमरे का दरवाजा तोड़कर सोने चांदी के जेवर, बैग, अटैची को चोरी कर कीमती 141000 रुपये चोरी कर ले गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना किया गया। उक्त दोनो प्रकरणों में आरोपी मोतीलाल बसोर, राममिलन बसोर, मोहनलाल बसोर से चांदी के जेवर एवं नगदी एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, कीमती क्रमशः दोनो प्रकरणों में 16000 एवं 55000 रुपये उक्त जुमला रकम 71000 जप्त कर उक्त तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान पेश किया गया है जिसका मामला विचाराधीन है। मुख्य आरोपी पप्पू बसोर घटना पश्चात फरार था। जिसकी लगातार पता तलाश की जा रही थी। श्री संतोष सिंह पुलिस अधीक्षक कोरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह बैकुंठपुर एवं एसडीओपी मनेंद्रगढ़ राकेश कुर्रे के निर्देशन पर दो साल तीन महीने से फरार आरोपी को थाना प्रभारी निरीक्षक तेजनाथ सिंह हमराह उपनिरीक्षक शिव कुमार कंवर एवं आरक्षक सियाराम साहू, शाहिद परवेज, विकास कश्यप रामदेव, जितेन्द्र राजवाड़े, विष्णु यादव के द्वारा आरोपी पप्पू बसोर के मेमोरेंडम कथन मुताबिक दिनांक 01/09/2021 को रवाना होकर ग्राम सरई थाना सरई मध्यप्रदेश जाकर आरोपी के निशानदेही में रामकिशोर सोनी चोरी की जेवर खरीदी किया है को नोटिस दिया गया जो कि जेवर पेश नही किया, अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई एवं आरोपी पप्पू बसोर से मेमोरेंडम कथन मुताबिक चोरी जेवर को बिक्री रकम से खरीदी मोटरसाइकिल क्रमांक MP66MJ3309 कीमती 80000 जप्त किया गया व अपराध सबूत पाऐ जाने पर व अपराध क्रमांक 13/2019 धारा 457,380,411,201 IPC आरोपी पप्पू बसोर एवं आरोपी रामकिशोर सोनी जो चोरी का माल सोने चांदी को खरीद कर गलाकर बिक्री करने का आदी है व हमेशा चोरी का माल लेता है को दिनांक 01/09/2021 को गिरफ्तार किया गया तथा अपराध क्रमांक 14/2019 धारा 457,380,411,201 IPC के तहत आरोपी पप्पू बसोर एवं चोरी की माल खरीदकर खपाने वाला सतीश कुमार जायसवाल साकिन थाना सरई को दिनांक 01/09/2021 को गिरफ्तार किया गया। रिमांड न्यायालय जनकपुर में पेश की गई।
continue reading
सट्टा पट्टी लिखने वाले को सिमगा पुलिस ने धर दबोचा ।

सट्टा पट्टी लिखने वाले को सिमगा पुलिस ने धर दबोचा ।

Sawankumar 31-Aug-2021 73

सिमगा- रिपोर्ट, चन्द्रप्रकाश टोन्डे 



आप को बता दे कि पुलिस अधीक्षक जिला बलौदा बाजार भाटापारा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  जिला बलौदा बाजार भाटापारा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान के कुशल नेतृत्व मेंं पेट्रोलिंंग के दौरान  ए एस आई मांझी को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम दामाखेड़ा के मायाराम ध्रुव अपने ठेला में अंकों के आधार पर लोगों से रुपए पैसे की दाव लगाकर सट्टा पट्टी लिखने कार्य कर रहा है सूचना पर ए एस आई मांझी अपने हमराह स्टाफ के आरक्षक शिवा चतुर्वेदी कुंजबिहारी निराला एवं गवाहन  के साथ मौके पर जाकर घेराबंदी कर उक्त पान ठेला वाले को पकड़ा  उससे नाम पता पूछने पर अपना नाम  को रोककर पूछताछ करने पर अपना अपना नाम 1. मायाराम ध्रुव पिता विश्राम ध्रुव उम्र 50 वर्ष साकिन दामाखेड़ा का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक  कोरा कागज में लिखा हुआ सट्टा पट्टी 2. नगद रकम 2000 रूपये एक नग नीला स्याही डाट पेन को आरोपी के कब्जे से समक्ष गवाहों के सामने जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 4 क जुआ एक्ट पाये जाने से आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही किया गया ।

continue reading
पत्नी ने पति के साथ खेला खूनी खेल,पहले सिलपत्थर से सिर पर किया वार फिर जिंदा समझकर टाँगी से कर दी हत्या,

पत्नी ने पति के साथ खेला खूनी खेल,पहले सिलपत्थर से सिर पर किया वार फिर जिंदा समझकर टाँगी से कर दी हत्या,

Sawankumar 30-Aug-2021 254

बैकुंठपुर-

 
 
 
आप को बता दे कि आज दिनांक 30/08/2021 को बैकुंठपुर टीम को मोबाइल से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सारा में भूपेंद्र राजवाड़े को उसकी पत्नी ने सिर में धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी है। जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक कोरिया एवं वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई तथा एसपी कोरिया के निर्देश पर तत्काल उप पुलिस अधीक्षक कविता ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। ग्राम सारा पहुंचने पर वहां उपस्थित लोगों से पूछताछ की गई जिसमें प्रार्थी राजेंद्र प्रसाद राजवाड़े (मृतक के पिता) ने बताया कि "आज सुबह जब मैं भूपेंद्र के घर आया तब देखा की भूपेंद्र मृत अवस्था में खाट पर आंगन में पड़ा है,
 
 
 
तब मैंने बाकी परिवार को बताया। उस दौरान मृतक भूपेंद्र की पत्नी अनुराधा घर पर नहीं मिली कुछ समय बाद मृतक का रिश्तेदार सत्यनारायण राजवाड़े आया और बताया कि रास्ते मे भूपेंद्र की पत्नी  मिली थी उसके द्वारा पूछने पर बताई की भूपेंद्र के द्वारा दूसरी पत्नी रखने की बात पर झगड़ा हुआ था इसी बात को लेकर गुस्से में वो अपने पति की सीलपत्थर व टांगी से सिर में मारकर हत्या कर दी है। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपिया अनुराधा की पतासाझी किया गया। आरोपिया ग्राम सारा के हाई स्कूल के पास मिली, पूछताछ करने पर वह बताई की उसका भूपेंद्र रजवाड़े के साथ प्रेम विवाह 2014 में हुआ था, एवं हम दोनों को डेढ़ साल की एक बच्ची है,परिवार से दोनों अलग रहते हैं मृतक भूपेंद्र 5-6 माह पहले चांदनी बिहार पुर काम करने गया था और 15- 20 दिन में घर आना-जाना करता था। दिनांक 20.08.2021 को वह काम करके वापस घर आया, भूपेंद्र किसी अन्य महिला से मोबाइल में बात करता था इसी बात पर हम दोनो में हमेशा लड़ाई झगड़ा होता रहता था। दिनांक 29.08.2021 को इसी बात को लेकर दोनों के बीच पुनः लड़ाई-झगड़ा हुआ, भूपेंद्र द्वारा उसके साथ मारपीट भी किया गया। जब रात्रि में भूपेंद्र बाहर आंगन में सो रहा था तो वह गुस्से में आकर मौका देखकर उसके सिर पर सिलपत्थर से मारी बाद में जिंदा है सोचकर टांगे से मारी, जिससे भूपेंद्र की मृत्यु हो गई आरोपिया के बताए अनुसार हत्या करने में प्रयोग सिलपत्थर टांगी जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
continue reading
नशे के दो सौदागर चढ़े पुलिस के हत्थे, थाना मनेन्द्रगढ़ की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा

नशे के दो सौदागर चढ़े पुलिस के हत्थे, थाना मनेन्द्रगढ़ की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा

Sawankumar 30-Aug-2021 85

मनेन्द्रगढ़-

 
 
 
 
नारकोटिक्स और ड्रग्स के विरूद्ध शुरू किए गए कोरिया पुलिस के निजात अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 28.08.2021 को मुखबीर सूचना मिली कि सलमान अंसारी पिता सलाउद्दीन अंसारी उम्र 24 वर्ष निवासी मौहार पारा मनेन्द्रगढ़ एवं अजीत सिंह पिता रवि नन्दन सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी खोंगापानी थाना झगराखाण्ड द्वारा अपने कब्जे में नशीली दवा, इंजेक्शन लेकर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 वाई- 3151 में सवार होकर बिजुरी के तरफ से मनेन्द्रगढ़ की ओर आ रहे है। जिसकी सूचना पर थाना मनेंद्रगढ़ पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर फारेस्ट नाका मनेन्द्रगढ में दोनो आरोपियो को पकड़ा गया। जिनके कब्जे से 08 AVIL शीशी इन्जेक्शन (प्रत्येक में 10 ML), 29 ब्यूप्रेनोरफीन शीशी (Rexogesic) प्रत्येक में 02 ML एवं डिस्पोजल सिरीज 02 नग साथ ही मोटर सायकल को गवाहो के समक्ष बरामद कर जप्त किया गया तथा औषधि निरीक्षक श्री आलोक मिंज को मौके पर तलब किया गया। बरामद इंजक्शन को पेश कर रिपोर्ट प्राप्त किया गया। औषधि निरीक्षक के रिपोर्ट के द्वारा दिया गया कि बरामद 29 ब्यूप्रेनोरफीन शीशी (Rexogesic रेक्सोसैसिक) प्रत्येक में 02 ML कुल मात्रा 58 मिली है जो कि स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 22-सी के तहत वाणिज्यक मात्रा से संबंधित है तथा 08 AVIL शीशी इन्जेक्शन प्रत्येक में 10 ML eqschedale-g-presoriprioldrug की श्रेणी में आता है जो थाना मनेन्द्रगढ़ में अपराध क्रमांक 264/2021 धारा 22 (सी) नारकोटिक्श एक्ट कायम कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
continue reading
मध्यप्रदेश की अवैध शराब को परिवहन करने वाला आरोपी व होटल संचालक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की अवैध शराब को परिवहन करने वाला आरोपी व होटल संचालक गिरफ्तार

Sawankumar 30-Aug-2021 70

मनेन्द्रगढ़ 

 
 
 
 
कोरिया पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब, जुआ, सट्टा, मादक पदार्थ पर कार्यवाही करने के लिये निजात अभियान चला रही है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसा जा रहा है। दिनांक 28.08.2021 को मुखबीर सूचना मिला कि न्यू ब्रांड सोल्ड स्कूटी में दो व्यक्ति अवैध शराब रखकर परिवहन कर रहे है। जिसकी सूचना पर झिरिया मोहल्ला में घेराबंदी कर मुखबीर के बताये अनुसार संदेही वाहन में सवार दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ करने उन्होंने अपना नाम मनमोहन सिंह उर्फ सोनू पिता गुरूचरण सिंह उम्र 35 वर्ष, शुभम चौहान पिता रमेश कुमार चौहान उम्र 22 वर्ष बताया। वाहन की तलाशी लेने पर स्कूटी की डिक्की में से 45 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब कुल 8 लीटर 100 एमएल मिला। शराब परिवहन/ रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर मौके पर शराब, वाहन (स्कूटी सोल्ड) को जप्त कर दोनो आरोपियों का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से अपराध क्रमांक 263/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 29.08.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक नईम खान आरक्षक इस्ताक खान, जितेन्द्र ठाकुर, प्रमोद यादव, राजेश कुमार, पुरुषोत्तम बघेल का सराहनीय योगदान रहा
continue reading
दिल्ली पुलिस ने नांगल इलाक़े में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में आज आरोप पत्र दाखिल कर दिया

दिल्ली पुलिस ने नांगल इलाक़े में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में आज आरोप पत्र दाखिल कर दिया

Sawankumar 28-Aug-2021 62

 दिल्ली पुलिस ने नांगल इलाक़े में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में आज आरोप पत्र दाखिल कर दिया। ज्ञात हो कि केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस को 30 दिन के भीतर आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया था ताकि पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके। दिल्ली पुलिस द्वारा आज आरोप पत्र दाखिल करना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की महिलाओं और बच्चियों के ख़िलाफ़ अपराध और दुष्कर्म मामलों में ज़ीरो टॉलरेंस और अपराधियों को कठोर से कठोर दंड देने के लिए त्वरित कार्रवाई की कटिबद्धता को दर्शाता है।

इस मामले में 2 अगस्त 2021 को भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302, 304, 376डी, 342, 506, 201, 34, 6 पॉस्को अधिनियम और 3 एससी/एसटी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पटियाला हाऊस अदालत में 400 पन्नों का आरोपपत्र दाख़िल किया जिसपर सुनवाई 31 अगस्त, 2021 को होगी।

इस मामले को 5 अगस्त, 2021 को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन से अपराध शाखा को स्थानांतरित किया गया था, जिसके बाद कुशल और त्वरित तरीक़े से मामले की जांच के लिए सुश्री मोनिका भारद्वाज, डीसीपी (अपराध)  की अगुवाई में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया, जिसमें एसीपी संदीप लांबा, एसीपी रिछपाल सिंह, इंस्पेक्टर नीरज, सब-इंस्पेक्टर अनुज शामिल थे।

मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए, चारों आरोपियों के ख़िलाफ़, जो फ़िलहाल न्यायिक हिरासत में हैं, 30 दिनों के भीतर आरोपपत्र दाख़िल किया गया है। ज्ञात हो कि माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने निर्देश दिए थे कि मामले की जांच तेज़ गति से पूरी हो और 30 दिनों के अंदर आरोपपत्र दाख़िल किया जाए ताकि पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके। इसके बाद केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने मामले की उच्चस्तरीय समीक्षा की थी और दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज होने के 30 दिनों के अंदर आरोपपत्र दाख़िल करने की कटिबद्धता जताई थी, जिसके बाद फ़ास्ट ट्रैक अदालत में मामले की सुनवाई होगी।

  जांच के दौरान, वैज्ञानिक, तकनीकी और अन्य प्रमाणों को एकत्रित करके उनका विश्लेषण किया गया और संबद्ध गवाहों के बयान दर्ज किए गए। इसके अलावा, रोहिणी स्थित फ़ॉरेन्सिक साइंस लेबोरेटरी और दिल्ली पुलिस के बायोलॉजी और ओडॉन्टोलॉजी विशेषज्ञों की भी मदद ली गई। आरोपियों से पूछताछ के दौरान फ़ॉरेन्सिक सायकोलॉजिस्ट की भी सहायता ली गई। पर्याप्त सुबूत एकत्रित करने के बाद अदालत में आरोपपत्र दाख़िल किया गया है।

continue reading
 गांजा परिवहन करते एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गांजा परिवहन करते एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sawankumar 28-Aug-2021 242
कोरिया खड़गवां

आप को बता दे कि दिनांक 27/08/21 को मुखबिर की सूचना पर वीरसाय विश्वकर्मा पिता रामदेव विश्वकर्मा जाति लोहार उम्र 45 वर्ष निवासी बड़े सालही सरई  पारा थाना खड़गवां को घेराबंदी कर अवैध गांजा बिक्री व परिवहन करते हुए 510 ग्राम गांजा एवं छोटा तराजू बाट कुल कीमती ₹5000 जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना खड़गवां में अपराध क्रमांक 294/21 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट IPC का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 
कोरिया पुलिस द्वारा नशा विरोधी गौरतलब हो कि कोरिया पुलिस द्वारा नारकोटिक,ड्रग्स के खिलाफ निजात अभियान चलाया जा रहा है एवं अवैध नशे के कारोबार में अंकुश लगाने की कार्यवाही साथ ही निजात रथ निरंतर जिला कोरिया में जन जागरूकता हेतु घूम रहा है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खड़गवां श्री विजय सिंह, सहायक उपनिरीक्षक रामबाबू दोहरे के साथ पुलिस टीम खड़गवां  का सराहनीय योगदान रहा।
continue reading
दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, जाने क्या था मामला...

दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, जाने क्या था मामला...

Sawankumar 28-Aug-2021 87
नवागढ़ ,जांजगीर

जांजगीर चाम्पा क्षेत्र के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरा में दो बहनों की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतिका के भाई, भाभी और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार को नवागढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा में दो सगी बहनों की लाश खेत मे मिली थी। दोनो बहने ग्राम तेंदुआ के रहने वाली थी। घटना की जानकारी होते ही नवागढ़ पुलिस घटना स्थल पहुंची जिसके बाद संदेहियों से पूछताछ पर पता चला कि मृतिका के भाई विनोद कश्यप के साथ जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। जिस बात को लेकर विनोद एवं उनकी पत्नी फगनी ने मृतिका संतोषी बाई एवं आपी बाई को जान से मारने की धमकी दी थी। 
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संदेही विनोद कश्यप, फगनी बाई एवं उनके पुत्र हेमंत कश्यप को मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन तीनों ने जमीन विवाद को लेकर खेत के पानी मे सिर को दबाकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
continue reading
खेत में मिली 2 महिलाओं की अज्ञात लाश गांव में खौफ का माहौल जांच में जुटी पुलिस

खेत में मिली 2 महिलाओं की अज्ञात लाश गांव में खौफ का माहौल जांच में जुटी पुलिस

Sawankumar 27-Aug-2021 300
नवागढ़ / छत्तीसगढ़


बता दे कि नवागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम सेमरा में 2 महिलाओं की खेत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बता दे कि अज्ञात आरोपियों के द्वारा महिला की हत्या कर शव को खेत मे फेक दिया गया है। दोनों महिलाएं सेमरा के समीप गांव तेंदुआ की रहने वाली है। जिनका नाम संतोषी बाई उम्र 45 वर्ष और आपी बाई उम्र 40 वर्ष बताया जा रहा है। वही घटना की जानकारी होते ही नवागढ़ पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जाच कर रही है।

 

continue reading
dpboss