CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

खास खबर

उमस के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण दलहन-तिलहन की खेती अपनाएं, पानी बचाएं और बेटियों को खूब पढाएं- कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी

उमस के बावजूद बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण दलहन-तिलहन की खेती अपनाएं, पानी बचाएं और बेटियों को खूब पढाएं- कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी

कोरिया, 30 मई 2025*/सुशासन तिहार के तृतीय चरण के अंतर्गत शुक्रवार को सोनहत विकासखंड के ग्राम सलगंवा कला में शासकीय स्कूल परिसर के पास समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्राम सलगंवा कला सहित सोनहत, मेण्ड्रा, कछाड़ी, बोड़ार, कैलाशपुर, केशगवां, बेलिया, तंजरा, ओदारी, कुशहा और पोड़ी ग्राम के सैकड़ों ग्रामीणों ने उमस भरे मौसम के बावजूद उत्साहपूर्वक भाग लिया।
 
समाधान शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि सुशासन तिहार का यह तीसरा चरण अंतिम है, जिसमें पूर्व में प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही की जानकारी हितग्राहियों को दी जा रही है। उन्होंने बताया कि शिविर में सबसे अधिक आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), महतारी वंदन योजना और हैंडपंप सुधार से संबंधित रहे। पात्रता सूची तैयार कर ली गई है और शासन से स्वीकृति मिलते ही हितग्राहियों को उसका लाभ दिया जाएगा।
कलेक्टर त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप  मोर  गांव, मोर पानीश् अभियान के तहत जिले में आवा पानी झोंकी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि 29 मई को जिलेभर में जनभागीदारी से 660 सोख्ता गड्ढों का निर्माण किया गया, जिसे वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपने खेतों में 5 प्रतिशत मॉडल के तहत सीढ़ी नुमा सोख्ता गड्ढा बनाएं ताकि भूजल स्तर को संरक्षित किया जा सके।
 
कृषि में बदलाव की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि जिले के अधिकांश किसान केवल धान की खेती करते हैं, जबकि दाल, तेल और सब्जियों की भी आवश्यकता होती है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे दलहन-तिलहन, सब्जी और फल की खेती अपनाएं। कलेक्टर ने बताया कि एक किलो चावल उत्पादन में करीब 3,000 लीटर पानी खर्च होता है, ऐसे में जल-संवेदनशील फसलों को प्राथमिकता देना जरूरी है।
 
समाज में बाल विवाह की कुप्रथा पर चिंता जताते हुए कलेक्टर ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता दें और भू्रण हत्या जैसी अमानवीय घटनाओं को रोकें। उन्होंने बेटियों के नाम 5 पौधे और माँ के नाम एक पेड़ लगाने का संकल्प लेने की अपील की। श्बेटियाँ हमारी धरोहर हैं, उनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न होश्, उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया।
 
शिविर के दौरान हितग्राहियों को व्हीलचेयर, जाति-निवास प्रमाण पत्र, स्वामित्व अधिकार पत्र, आयुष्मान कार्ड, नोनी सुरक्षा योजना प्रमाण पत्र और सुकन्या समृद्धि योजना की पासबुक वितरित की गई।
 
कलेक्टर के प्रेरणादायी संबोधन और प्रशासन की जनहित योजनाओं से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, एसडीएम श्री राकेश साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती आशा देवी सोनपाकर, जनपद सदस्य, जनपद सीईओ श्री मनोज सिंह जगत व सरपंच, पंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
*समाचार क्रमांक 74/फोटो क्रमांक 01 से 07/2025/मानिकपुरी*
continue reading
बेशकीमती लकड़ियां मौसम की मार से हो रहे हैं खराब शासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है

बेशकीमती लकड़ियां मौसम की मार से हो रहे हैं खराब शासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है

   दक्षिण वन मंडल कोण्डागांव के
अंतर्गत वन परिक्षेत्र मर्दापाल  के ग्राम ढोलमांदरी के सागौन प्लांट के कई पेड़ रोड के किनारे सूखे पड़े हैं । और उन्हें दीमक चाट रहे है ।और विभाग के बड़े अधिकारी  वर्षों से इस सुखे पड़े पेड़ों की कटाई की कोई योजना नहीं बनाई जा  रही है। यदि समय रहते इन पेड़ों की कटाई की जाए तो निश्चित ही शासन को लाखों रुपए का राजस्व मील पाएगा। मगर रेंज अधिकारी किसी तरह से कोई प्रस्ताव बनाकर शासन को अवगत नहीं कराया जा रहा है। इसी तरह से यह सुखे पेड़ खड़े रहे तो वो दिन दूर नहीं जब एक दिन दीमक चाट कर जमीन पर गिरा देगे। 
 जबकि अभी कुछ महा पुर्व इसी परिक्षेत्र में विभाग ने साल वृक्ष की कटाई की थी । और बड़े-बड़े मोटे-मोटे लट्ठे निकाले गए थे । एवं शासन को लाखों रुपए का लाभ दिया गया।
   मजे की बात तो यह है कि शासन ने  परिक्षेत्र मर्दापाल में विभाग कर्मचारी के लिए रेस्ट हाउस बड़े-एंव पक्के भवन बना कर दिए मगर महाशय वहां न रहकर कोंडागांव से अपने परिक्षेत्र का दौरा करते हुए अप डाउन करते हैं लेकिन इन्हें यह पेड़ों  दिखाई नहीं दे रहे ।
continue reading
पुलिस अधीक्षक कोण्डागाँव द्वारा किया गया थाना कोंडागांव का वार्षिक निरीक्षण टर्न आउट व कर्तव्य में उत्कृष्ट अधिकारियों कर्मचारियों को दिया ईनाम

पुलिस अधीक्षक कोण्डागाँव द्वारा किया गया थाना कोंडागांव का वार्षिक निरीक्षण टर्न आउट व कर्तव्य में उत्कृष्ट अधिकारियों कर्मचारियों को दिया ईनाम

आज पुलिस अधीक्षक कोण्डागाँव वाय. अक्षय कुमार द्वारा थाना कोंडागांव को वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक महोदय को गार्ड द्वारा सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा साफ सुथरी वर्दी में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों का टर्न आउट व किट परेड का निरीक्षण किया गया। किट वितरण परेड निरीक्षण पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना भवन व परिसर का निरीक्षण कर साफ सफाई संबंधी आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। थाना के समस्त अभिलेखों का अवलोकन कर सीसीटीवी, मालखाना, सीसीटीएनएस, स्टोर आदि के रखरखाव, कर्तव्य के प्रति सजग रहने बाबत आवश्यक दिशानिर्देश दिए एवं अपराध नियंत्रण के संबंध में विशेष समझाईश दिया गया। निरीक्षण दौरान साफ सुथरी व अच्छे टर्न आउट में उपस्थित एवं अच्छे से कर्तव्य निर्वहन करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक  द्वारा प्रोत्साहनस्वरूप ईनाम प्रदान किया गया। 
 पुलिस अधीक्षक  कोण्डागॉव वाय. अक्षय कुमार के द्वारा थाना कोंडागांव के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रूपेश कुमार भी उपस्थित थे।
continue reading
विधानसभा में किए वायदों का प्रतिफल है गौरव पथ निर्माण - श्याम बिहारी जायसवाल 47.20 लाख रुपए से 500 मीटर की  तीन सड़कों का भूमिपूजन संपन्न

विधानसभा में किए वायदों का प्रतिफल है गौरव पथ निर्माण - श्याम बिहारी जायसवाल 47.20 लाख रुपए से 500 मीटर की तीन सड़कों का भूमिपूजन संपन्न

खड़गवां/ खड़गवां जनपद पंचायत के तीन ग्राम पंचायतों में 47.20 - 47.20 लाख के तीन गौरव पथ निर्माण कार्य का भूमिपूजन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के हाथों सम्पन्न हुआ। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव व भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

विदित हो कि खड़गवां के   ठगगांव के और दुबछोला के बड़कापारा में गौरव पथ 500  - 500 सौ मीटर लागत 47.20 लाख रुपए का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान मैने जो जो वायदा किया था अब आपके सामने भूमिपूजन हो रहा है, यहां विभाग के SDO मौजूद है, सरपंच और सचिव भी है मैने आपके सामने कहा है कि बरसात शुरू होने वाला है इसलिए जितना जल्दी हो काम शुरू कर दे, उन्होंने बाद में ठेकेदार की ओर इशारा करते हुए कहा कि हो सके तो आप कल से ही शुरू कर दे। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने तीनों पंचायतों में ग्रामीणों से विभिन्न विषयों और मांग पर चर्चा की। मौके पर बचे और अंदरूनी क्षेत्रों में उठ रहे मांग पर तत्काल स्वीकृत सड़कों की जानकारी देकर आश्वस्त किया और कम दूरी जैसे 100 मीटर की सड़कों पर आने वाले समय में पूरा कराने का आश्वासन दिया। श्री जायसवाल ने कहा कि इस कार्यकाल में पैसे की कोई कमी नहीं है विष्णुदेव की सरकार में गांव गांव में विकास की लहर बह रही है, बस आप लोगों को सोच कर बताना है कि आपके ग्राम पंचायत में किस चीज की कमी है।
दुबछोला में संबोधित करते हुए बोले कि हमने कभी नहीं कहा था कि बिजली माफ करेंगे, वो कांग्रेस ने कहा था, भाजपा के घोषणा पत्र में महतारी वंदन का उल्लेख था, धान खरीदी के समर्थन मूल्य का जिक्र था, गांव गांव में सड़कों का जाल बिछाने की बात की गई थी आप लोग बताइए कि क्या ये सब पूरा नहीं हो रहा है। आज जिन सड़कों का मैं भूमिपूजन कर रहा हु वह पंचायत के अंदरूनी क्षेत्रों की सड़क हैं। इसके साथ ही हम और भी शेष बचे कम दूरी के सड़कों का भी चिन्हांकन करते आ रहे है। आप देखेंगे कि आने वाले तीन सालों में गांव में कहा सड़क नहीं बना है आप बता नहीं पाएंगे।
ज्ञात रहे कि उक्त गौरव पथ निर्माण खड़गवां में मेन रोड गज़मरवापारा से पुष्पराज के घर तक, दुबछोला में अटल चौक से झरनापारा बस्ती और ठगगांव में मेन रोड यादव बस्ती से बगबुडी पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया गया। SDO खड़गवां ने बताया कि उक्त निर्माण कार्य 26.95 बिलों में लिया गया है इसलिए स्वास्थ्य मंत्री ने ठेकेदार को कड़े शब्दों में कहा कि ठेका कम में लिया गया है तो यह ठेकेदार की समस्या है लेकिन गुणवत्ता में कमी बिल्कुल बर्दास्त नहीं की जाएगी हालांकि मंत्री जी ने यह भी कहा कि भले ही टेंडर बिलों में है लेकिन गुणवत्ता में कमी नहीं आने दिया जाएगा। श्री जायसवाल ने इसके साथ ही मौके पर उठे कई मांगों की तत्काल स्वीकृति प्रदान की। उक्त भूमिपूजन कार्यक्रम में धनंजय पांडे, अरुणोदय पांडे, PMGSY के SDO और उनके कर्मचारी, तीनों पंचायत के सरपंच, सचिव और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
continue reading
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में कांग्रेस पार्टी ने पुलिस प्रशासन के विरूद्ध धरना प्रदर्शन किया

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में कांग्रेस पार्टी ने पुलिस प्रशासन के विरूद्ध धरना प्रदर्शन किया

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में कांग्रेस पार्टी ने पुलिस प्रशासन के विरूद्ध धरना प्रदर्शन किया जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष के साथ पूर्व मंत्री डाक्टर प्रेम साय सिंह टेकाम भी मौजूद रहे!!वहीँ इस मामले को लेकर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने कहा है की कांग्रेस पार्टी गुंडा और बदमाशो का समर्थन करने के लिए धरना प्रदर्शन कर रही जो की शर्मनाक है और पुरे घटना क्रम मे पुलिस की कार्यवाही को विधायक ने सही करार दिया है!!
 दर असल पुरा मामला 18 मई का है जब वाड्रफनगर निवासी मयंक यादव और उसके एक साथी युवराज गोस्वामी को पुलिस एक घटना के संबध मे पूछताछ के लिए पुलिस चौकी बुलाई थी,, और प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही की गई थी जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने एसडीएम और एसडीओपी को चौकी प्रभारी के ऊपर कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन सौपा था,,, और आज मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने वाड्रफनगर पुलिस चौकी प्रभारी के ऊपर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के लिए बस स्टैंड मे धरना प्रदर्शन करते हुए आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी दीं है,,, इस दौरान कांग्रेस सरकार मे पूर्व मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे!! वहीँ कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को लेकर क्षेत्रीय विधायक सकुंतला सिंह पोर्ते का कहना है की आरोपी मयंक यादव के ऊपर जिला बदर की कार्यवाही हो चुकी है और अब कांग्रेस के बड़े नेता उसी अपराधी के समर्थन मे धरना प्रदर्शन कर रहे है जो की शर्मनाक है,,, बीजेपी सरकार मे गुंडा बदमाशो पर ऐसी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी,,,,, विधायक महोदया ने पुरे घटनाक्रम मे पुलिस की कार्यवाही को सही करार देते हुए कहा है की आगे भी गुंडागर्दी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी!!!

 
continue reading
मेरठ हापुड़ लोकसभा से सांसद ने हापुड़ में जलभराव से राहत नाले का शिलान्यास अरुण कुमार गोविल

मेरठ हापुड़ लोकसभा से सांसद ने हापुड़ में जलभराव से राहत नाले का शिलान्यास अरुण कुमार गोविल

आपको बता दें कि खबर जहां उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में मेरठ हापुड़ लोकसभा के सांसद अरुण गोविल ने नाले का शिलान्यास किया है।सांसद अरुण गोविल
 
ने बताया है कि गढ़ रोड पर पानी की निकासी की बड़ी समस्या थी जिसके चलते जलभराव हो जाता था।खुद हापुड़ डीएम अभिषेक पांडे भी जल भराव की
समस्या से पीड़ित थे।तो वही आज मेरठ हापुड़ सांसद अरुण गोविल ने नाले का शिलान्यास कर कहा है इस नाले के शुरू होने के बाद जलभराव की समस्या से गढ़
रोड स्थित शहर वासियों को राहत मिलेगी। नाले का शिलान्यास होने पर जलभराव की समस्याओं से जूझ रहे लोगों ने भी राहत की सांस ली है।इस मौके जिलाधिकारी हापुड़ अभिषेक पांडेय, एसपी ज्ञानेंजय सिंह, HPDA वीसी नितिन गौड़ शहर विधायक विजपाल अड़ती व अन्य बीजेपी पदाधिकारी मौजूद रहे।
continue reading
धरती आबा अभियान- आदिवासी क्षेत्रों में पहुंचाए जाएंगे सभी सरकारी लाभ 15 जून से 30 जून तक विशेष शिविरों का होगा आयोजन

धरती आबा अभियान- आदिवासी क्षेत्रों में पहुंचाए जाएंगे सभी सरकारी लाभ 15 जून से 30 जून तक विशेष शिविरों का होगा आयोजन

कोरिया 19 मई 2025/* जिला कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीए -जेजीयूए) के अंतर्गत 'धरती आबा अभियान– जागरूकता और लाभ संतृप्ति शिविर' 15 जून से 30 जून 2025 तक चलाया जाएगा। 


उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य देशभर के आदिवासी क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और व्यक्तिगत लाभों की पूर्ण पहुंच सुनिश्चित करना है। जिन गांवों में 50 फीसदी या 500 से ऊपर आदिवासी आबादी है वो 'धरती आबा' के लिए चयन किए गए हैं। कोरिया जिले के ऐसे 154 गांवों का प्रारंभिक चयन सूची अनुसर 
'गैप आइडेंटिफिकेशन' का कार्य कराया गया है। श्रीमती त्रिपाठी ने जानकारी दी है कि अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

*शिविरों में मिलेंगे ये लाभ*
कलेक्टर ने बताया कि संतृप्ति  मोड में हर विभाग द्वारा पात्रतानुसार सर्वे करवाया गया है तथा 15 जून से 30 जून तक चलने वाले शिविर में शासन के निर्देश पर वयोवृद्ध कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आयुष्मान भारत कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री जन धन खाता, जीवन बीमा, वृद्धावस्था/ विधवा /दिव्यांग पेंशन, मनरेगा, मुद्रा लोन, पीएम विश्वकर्मा योजना, मातृ एवं शिशु कल्याण हेतु टीकाकरण, आंगनबाड़ी लाभ आदि सेवाएं दी जाएंगी।

*विभागीय समन्वय और डिजिटल सेवाएं*
अभियान में स्वास्थ्य, खाद्य, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, कृषि, राजस्व, पंचायत और अन्य विभागों का समन्वय किया गया है। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से आधार, ई-केवायसी और दस्तावेज़ीकरण की सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

*जन सहभागिता और निगरानी व्यवस्था*
विभाग के समन्वय एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से लाभार्थियों की पहचान और जागरूकता फैलाई जा रही है।घर-घर संतृप्ति कार्ड तथा व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। सभी शिविरों की निगरानी के लिए एक विशेष रिपोर्टिंग प्रणाली विकसित की गई है, जिससे लाभार्थियों की वास्तविक समय में जानकारी एकत्र की जाएगी।

कलेक्टर ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। यह अभियान भारत को सशक्त और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

*स./मानिकपुरी*
continue reading
एक राष्ट्र एक चुनाव एक क्रांतिकारी कदम - कृष्णबिहारी जायसवाल एक राष्ट्र एक चुनाव होना जरूरी - जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी

एक राष्ट्र एक चुनाव एक क्रांतिकारी कदम - कृष्णबिहारी जायसवाल एक राष्ट्र एक चुनाव होना जरूरी - जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी

बैकुण्ठपुर - भाजपा की विधानसभा स्तरीय एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर दुर्गा पंडाल पटना में कार्यशाला आयोजन किया गया। इस अवसर अवसर पर मुख्य वक्ता निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, विनोद साहू, जिला मंत्री सुनिता कुर्रे, नवरतन पाण्डेय, बसंत राय, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, पूर्व नपाध्यक्ष कुंती चक्रधारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, कामतानाथ तिवारी, राजेन्द्र सोनी,े कपिल जायसवाल उपस्थित रहें।

 
मुख्य वक्ता निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, एक राष्ट्र एक चुनाव एक क्रांतिकारी कदम है, जो भारत के लोकतंत्र को और अधिक मजबूत, पारदर्शी और कुशल बन सकता है इससे न केवल सरकार के कार्यो में निरंतरता आएगी, बल्कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता भी और ज्यादा सृदृढ़ होगी। 
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, देश में बार बार चुनाव होने पर खर्च बढ़ता है, एक साथ चुनाव होने से देश की आर्थिक खर्च कम होगा और एक राष्ट्र एक चुनाव होने से एक व्यक्ति एक ही स्थान पर चुनाव लड़ सकेगा, और वोट की भष्ट्राचार पर विराम लगेगा। देश के विकास कार्यो में और त्र्रीव गति से बढ़ेगा, एक राष्ट्र एक चुनाव होना जरूरी है। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी एक राष्ट्र एक चुनाव पर चर्चा किया।  
इस अवसर मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव, दीपा विश्वकर्मा, अनिल खटिक, मनेजर राजवाड़े, संजय चिकनजूरी,जनपद सदस्य रंजीत मंडल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवती राजवाड़े, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हितेश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतेन्द्र राजवाड़े, रितेश सिंह, सुनिल सिंह, राकेश गुप्ता, विष्णु साहू, रवि त्रिपाठी, ममता कुशवाहा, राजेश सोनी, अनिरूद्ध ठाकुर, सचिदानंद द्विवेदी, श्रीराम राजवाड़े, दिनेश चक्रधारी, मुसाफिर सिंह, चन्द्रकली राजवाड़े, ललिता यादव, सत्यम साहू, रामाशंकर साहू, संगीता गुप्ता, ज्योति देवांगन, मीरा सोनी, राजेश सोनी, रेखा वर्मा, प्रमिला, सूरज राजवाड़े सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
continue reading
स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल की कोशिशें हो रही है सफल मनेंद्रगढ़ के लोगों की बड़ी मांग पूरी होने की कगार पर

स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल की कोशिशें हो रही है सफल मनेंद्रगढ़ के लोगों की बड़ी मांग पूरी होने की कगार पर

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में यात्री सुविधाओं के विस्तार और रेल परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल की कोशिशें रंग ला रही हैं। उनके अथक प्रयासों से रेल मंत्रालय ने चिरमिरी-नागपुर रोड हाल्ट रेलवे प्रोजेक्ट के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में रेल मंत्रालय ने रेल अधिनियम 1989 की धारा 20(ए) के तहत एक अधिसूचना जारी की है।
इस प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय विधायक साल 2017 से है प्रयासरत है। इसके बाद साल 2018 में रेल मंत्रालय और छत्तीसगढ़ शासन के मध्य पचास पचास प्रतिशत राशि से निर्माण कार्य के लिए एमओयू हुआ था। किन्तु सत्ता परिवर्तन के बाद तत्कालीन सरकार ने ये कह कर प्रोजेक्ट को रोक दिया कि इसकी स्थानीय स्तर पर कोई उपयोगिता नहीं है। हालांकि सत्ता परिवर्तन के बाद स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय से पहले बजट में है इस प्रोजेक्ट के लिए राशि की मांग रखी जिसे पहले बजट में है वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा स्वीकृत कर राशि जारी कर दी गई। 
इसके पश्चात शुरू हुई अन्य प्रक्रियाओं के तहत भू अर्जन हेतु सर्वे प्रक्रिया पूर्ण कर रेल मंत्रालय के द्वारा राजपत्र में भू अर्जन के लिए अधिसूचना का प्रकाशन किया गया है। 
 
इस अधिसूचना के तहत भू-अर्जन के लिए सर्वे सूची जारी की गई है, जिसमें चिराईपानी, सरोला, बंजी, खैरबना, सरभोका और चित्ताझोर गांवों के भूखंडों के खसरा नंबर और अन्य विवरण शामिल हैं। सर्वे सूची में उल्लिखित भूखंडों के संबंध में यदि किसी को कोई आपत्ति या दावा है, तो वे 30 दिनों के भीतर अपर कलेक्टर या सक्षम प्राधिकारी के समक्ष लिखित रूप में अपनी अपील दर्ज करा सकते हैं।
 
 
यह कदम न केवल स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के विकास को भी गति देगा। मंत्री जायसवाल के प्रयासों से एमसीबी जिला विकास की नई ऊंचाइयों को छूने की ओर अग्रसर है। इस रेल प्रोजेक्ट के शुरू हो जाने से चिरमिरी को राज्य और राष्ट्र स्तर पर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी और इसके साथ ही यहां के लोगों को शिक्षा, व्यापार, स्वास्थ्य जैसे अनेक सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
continue reading
रामगढ़ पहाड़ी से गिरी 12 वर्षीय बच्ची, दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाली गई

रामगढ़ पहाड़ी से गिरी 12 वर्षीय बच्ची, दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाली गई

सरगुजा जिले के उदयपुर स्थित प्रसिद्ध रामगढ़ पहाड़ी पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। डुमरिया सूरजपुर से रामगढ़ दर्शन को आई 12 वर्षीय बॉबी राजवाड़े बंदरों के हमले से घबराकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। बच्ची को सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस, प्रशासन, रामगढ़ सेवा समिति और स्थानीय युवाओं ने मिलकर दो घंटे तक कठिन रेस्क्यू अभियान चलाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह 8 बजे बच्ची अपने परिजनों के साथ राम जानकी मंदिर दर्शन के बाद चंदन कुंड की ओर जा रही थी। इसी दौरान बंदरों ने उसके हाथ में रखा थैला झपट लिया जिससे वह डर गई और पैर फिसलने से खाई में जा गिरी।
 
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय बैगा अशोक वरकड़े, जो पहले भी कई बार इस तरह के अभियानों में शामिल रह चुके हैं, तुरंत मौके पर पहुंचे। उनके साथ दीनानाथ यादव, सरपंच प्रदीप मरकाम, एसआई आभाष मिंज, आरक्षक देवेंद्र सिंह, वनरक्षक सहीस कपूर और अन्य स्थानीय लोग, लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को रस्सी के सहारे सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहे।
 
रेस्क्यू के दौरान तहसीलदार कमलेश मिरी, नायब तहसीलदार आकाश गौतम, रेंजर कमलेश राय, थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर व SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी। 
     SDRF टीम द्वारा स्ट्रेचर के सहारे 650 सीढ़ियां चढ़कर बच्ची को पहाड़ी से नीचे लाया गया। रामनगर पंचायत की एंबुलेंस से उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी उदयपुर और फिर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि की है।
 
रामगढ़ की खामियां उजागर:
रामगढ़ में सीढ़ियां अधूरी और खतरनाक हैं। रेलिंग, बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था का अभाव अब भी बना हुआ है।
 
घटना की सूचना पर **अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा उपायों की समीक्षा करते हुए रेंजर कमलेश राय को आवश्यक निर्द
continue reading
भारत निर्वाचन आयोग ने IIIDEM में 2300 से अधिक क्षेत्र स्तर के निर्वाचन कर्मियों को प्रशिक्षण देने की उपलब्धि प्राप्त की

भारत निर्वाचन आयोग ने IIIDEM में 2300 से अधिक क्षेत्र स्तर के निर्वाचन कर्मियों को प्रशिक्षण देने की उपलब्धि प्राप्त की

एमसीबी / भारत निर्वाचन आयोग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के क्षेत्र स्तर के निर्वाचन कर्मियों को तमिल भाषा में प्रशिक्षण देने का एक अभूतपूर्व कदम उठाया है। दिल्ली स्थित IIIDEM में आयोजित इस मिश्रित बैच प्रशिक्षण कार्यक्रम में 293 प्रतिभागी शामिल हैं, जिनमें 264 बीएलओ सुपरवाइजर, 14 ईआरओ, 2 डीईओ और अन्य अधिकारी शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) श्री ज्ञानेश कुमार ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि बीएलओ, भारत निर्वाचन आयोग और मतदाताओं के बीच पहला संपर्क होते हैं और वे सही एवं अद्यतन मतदाता सूचियों को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अब तक लगभग 2,300 प्रतिभागियों ने पिछले कुछ हफ्तों में IIIDEM में आयोजित गहन प्रशिक्षण कार्यक्रमों से लाभ प्राप्त किया है। यह दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, देश में अगले कुछ वर्षों में एक लाख से अधिक बीएलओ को प्रशिक्षण देने की व्यापक योजना के अनुरूप है। बीएलओ पर्यवेक्षकों को संवादात्मक सत्रों और भूमिका-नाटकों के माध्यम से विभिन्न फॉर्मों (फॉर्म 6, 7 और 8) को सही ढंग से भरने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस मॉड्यूल में आईटी समाधानों के उपयोग में व्यावहारिक प्रशिक्षण भी शामिल है। इन बीएलओ पर्यवेक्षकों को विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जा रहा है ताकि वे अन्य बीएलओ को प्रशिक्षण दे सकें।
प्रतिभागियों को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची के विरुद्ध पहली और दूसरी अपील की प्रक्रियाओं से भी परिचित कराया गया, जिनमें पहली अपील जिला मजिस्ट्रेट (या समकक्ष अधिकारी) के पास आरपी अधिनियम 1950 की धारा 24(क) के अंतर्गत और दूसरी अपील राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के पास धारा 24(ख) के अंतर्गत की जा सकती है। यह उल्लेखनीय है कि 6 से 10 जनवरी 2025 के दौरान विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) प्रक्रिया के पश्चात तमिलनाडु और पुडुचेरी से कोई अपील दाखिल नहीं की गई थी।

 

continue reading
 सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों की कलेक्टर ने की समीक्षा/पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश/लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के दिये निर्देश

सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों की कलेक्टर ने की समीक्षा/पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश/लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के दिये निर्देश

कोरिया /जिले में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने की।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने सभी अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सुशासन तिहार व जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर व्यक्तिगत रुचि लेकर तत्परता से कार्य करें। कलेक्टर ने बैठक में विभागीय अधिकारियों से कहा कि प्राप्त आवेदनों के शीघ्र समाधान और पारदर्शिता से जनता को समाधान शिविरों में जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान मांग और शिकायतों से जुड़े आवेदनों पर कार्रवाई की गई है, लेकिन अब यह आवश्यक है कि समाधान शिविरों में आम जनता के समक्ष इन कार्यवाहियों की जानकारी भी पूरी पारदर्शिता के साथ दी जाए। उन्होंने सभी विभागों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी शिविर स्थलों पर आमजन को देने को कहा, ताकि पात्र हितग्राही इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

बैठक में बैकुण्ठपुर व सोनहत के एसडीएम और संबंधित तहसीलों के तहसीलदारों को निर्देशित किया गया कि वे राजस्व पखवाड़ा और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करें तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

उन्होंने पटवारी, ग्राम विस्तार अधिकारी, पंचायत सचिव, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं पर्यवेक्षकों की कार्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। स्वास्थ्य, कृषि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ऊर्जा, स्कूल शिक्षा, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, पेयजल व्यवस्था, विधुत कनेक्शन, विद्यार्थियों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र व  राशन कार्ड आदि से संबंधित आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने को कहा गया।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला वनमण्डलाधिकारी श्री चंद्रशेखर शंकर सिंह परदेशी, अपर कलेक्टर श्री अरुण मरकाम, श्री डी.डी. मंडावी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
continue reading
मनेन्द्रगढ़ में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त, श्री रवि गुप्ता संभालेंगे जिम्मेदारी/विधायक अनुपस्थिति में अब श्री रवि गुप्ता निभाएंगे प्रतिनिधि की भूमिका

मनेन्द्रगढ़ में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त, श्री रवि गुप्ता संभालेंगे जिम्मेदारी/विधायक अनुपस्थिति में अब श्री रवि गुप्ता निभाएंगे प्रतिनिधि की भूमिका

 एमसीबी/मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत समस्त प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन हेतु क्षेत्र की विधायक महोदया रेणुका सिंह द्वारा श्री रवि कुमार गुप्ता, पिता श्री पिताम्बर प्रसाद गुप्ता, निवासी ग्राम केल्हारी, मोबाइल नंबर 7999526443 को उनका विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। विधायक महोदया की अनुपस्थिति में श्री रवि कुमार गुप्ता विभिन्न बैठकों एवं आयोजनों में उनकी ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। इस संबंध में समस्त विभाग प्रमुखों को सूचनार्थ अवगत कराया गया है ताकि प्रशासनिक समन्वय एवं कार्यक्रमों का संचालन निर्विघ्न रूप से किया जा सके

 

continue reading
मनेन्द्रगढ़ जनपद में पंचायत सचिवों की हुई नई पदस्थापना

मनेन्द्रगढ़ जनपद में पंचायत सचिवों की हुई नई पदस्थापना

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं, निर्माण एवं विकास कार्यों के सफल क्रियान्वयन हेतु पंचायत सचिवों का अस्थायी रूप से नवीन स्थानों पर स्थानांतरण किया गया है। यह निर्णय मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मंत्रालय रायपुर द्वारा जारी मार्गदर्शिका की कंडिका 8 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार श्री पीक्कू राम को ग्राम पंचायत नागपुर से स्थानांतरित कर ग्राम पंचायत सोनवर्षा में पदस्थ किया गया है, वहीं श्री भगवान सिंह को ग्राम पंचायत कठौतिया से स्थानांतरित कर ग्राम पंचायत नागपुर में पदस्थ किया गया है, इसके साथ ही श्री भूपेन्द्र सिंह को ग्राम पंचायत बेलबहरा के साथ ग्राम पंचायत कठौतिया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है तथा श्री राम सिंह को जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ से स्थानांतरित कर ग्राम पंचायत बरबसपुर में पदस्थ किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा ।
continue reading
 शासकीय निर्देशों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव भुनेश्वर सिंह पैकरा को किया गया निलंबित

शासकीय निर्देशों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव भुनेश्वर सिंह पैकरा को किया गया निलंबित

एमसीबी/जिला पंचायत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंकिता सोम द्वारा जारी एक महत्त्वपूर्ण आदेश के तहत ग्राम पंचायत सोनवर्षा के सचिव श्री भूनेश्वर सिंह पैकरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई पंचायत प्रशासन में अनुशासनहीनता और स्पष्ट निर्देशों की अवहेलना के चलते की गई है। आदेश के अनुसार, पूर्व में ग्राम पंचायत कठौतिया के सचिव श्री भगवान सिंह को अर्जित अवकाश पर जाने के कारण श्री भूनेश्वर सिंह पैकरा को ग्राम पंचायत कठौतिया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। साथ ही यह स्पष्ट निर्देश भी दिए गए थे कि श्री भगवान सिंह के अवकाश समाप्ति के उपरांत वे पुनः अपने मूल पद पर कार्यभार ग्रहण करेंगे । वहीं 28 जून 2024 को श्री भगवान सिंह के अवकाश से लौटने के पश्चात भी श्री भूनेश्वर सिंह पैकरा द्वारा उन्हें ग्राम पंचायत कठौतिया का प्रभार नहीं सौंपा गया। यह कार्य छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3, छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत (सचिव की शक्तियाँ एवं कृत्य) नियम 1999 के नियम 4 तथा शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन माना गया है। इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए, छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के अंतर्गत श्री भूनेश्वर सिंह पैकरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला पंचायत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा।

continue reading
सुशासन तिहार बना जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का माध्यम ग्राम तोजा के निवासी दशरथ बैगा को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त

सुशासन तिहार बना जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का माध्यम ग्राम तोजा के निवासी दशरथ बैगा को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त

एमसीबी / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ की गई “सुशासन तिहार-2025” आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक सशक्त मंच बनकर उभरा है। शासन को ज़मीनी स्तर तक जवाबदेह बनाने वाली यह पहल प्रशासनिक पारदर्शिता और जनसंवाद को भी मजबूत कर रही है।
गांव के स्तर पर दिख रहा असर
भरतपुर विकासखंड के ग्राम तोजा निवासी दशरथ बैगा ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त ना मिलने के संबंध में 09 अप्रैल 2025 को सुशासन तिहार के अंतर्गत अपना आवेदन जनपद पंचायत में जमा किया था। प्रशासन की तत्परता से उनकी शिकायत को तुरंत संज्ञान में लिया गया और 26 अप्रैल को उनकी दूसरी किस्त उनके बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी गई। दशरथ बैगा ने समाधान मिलने के बाद कहा कि “मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा शुरू की गई यह पहल वास्तव में ग्रामीणों के लिए बहुत मददगार है। इससे आम लोगों को योजनाओं का लाभ शीघ्रता से प्राप्त हो रहा है।”
तीन चरणों में चल रही है प्रक्रिया
“सुशासन तिहार” तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है। प्रथम चरण 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आवेदन प्राप्त करना, जो अब समाप्त हो चुका है। द्वितीय चरण 1 माह आवेदनों का निराकरण, जो वर्तमान में चल रहा है। तृतीय चरण 05 मई  से 31 मई 2025 तक समाधान शिविरों का आयोजन, जहां आम जनता, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।
प्रशासनिक जवाबदेही और जनविश्वास में बढ़ोतरी
यह पहल न केवल प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेह बना रही है, बल्कि विकास कार्यों की गति को भी तेज कर रही है। लोग अब सीधे शासन से जुड़ पा रहे हैं और योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से प्राप्त कर रहे हैं। “सुशासन तिहार” शासन और नागरिकों के बीच एक सेतु बन चुका है, जो सुशासन को व्यवहारिक धरातल पर साकार कर रहा है।

continue reading
 तीन दिनों तक नगरीय निकायों में लगेगी समाधान शिविर/निकायों के लिये सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

तीन दिनों तक नगरीय निकायों में लगेगी समाधान शिविर/निकायों के लिये सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

कोरिया/मुुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “सुशासन तिहार 2025” का सफल आयोजन किया जा रहा है। इस तिहार के प्रथम चरण (08 से 11 अप्रैल 2025) में प्राप्त आवेदनों के द्वितीय चरण में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के पश्चात अब तृतीय चरण में नगरीय निकाय, नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर, शिवपुर-चरचा तथा नगर पंचायत पटना में समाधान शिविर का आयोजन किया जायेगा।
मिली जानकारी के मुताबित पटना नगर पंचायत के मिनी स्टेडियम में 8 मई को, नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के सामुदायिक भवन वार्ड क्रमांक 06 में 15 मई को तथा बैकुण्ठपुर नगर पालिका परिषद के मानस भवन में 22 मई 2025 को समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविर के लिए नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर के लिए श्री संजय दुबे, नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के लिए वशिष्ठ कुमार ओझ्ाा तथा नगर पंचायत पटना के लिए श्री सिकन्दर सिदार को सहायक नोडल अधिकारी व शिविर प्रभारी बनाया गया है।

continue reading
 खनिज विभाग की कार्यवाही/4 रेत वाहन सहित 1 गिट्टी का वाहन जब्त/ईंट भट्ठों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन से वसूले गए 5 लाख 52 हजार 250 रू. अर्थदंड

खनिज विभाग की कार्यवाही/4 रेत वाहन सहित 1 गिट्टी का वाहन जब्त/ईंट भट्ठों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन से वसूले गए 5 लाख 52 हजार 250 रू. अर्थदंड

 खनिज विभाग की कार्यवाही/4 रेत वाहन सहित 1 गिट्टी का वाहन जब्त/ईंट भट्ठों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन से वसूले गए 5 लाख 52 हजार 250 रू. अर्थदंड

एमसीबी/ 01 मई 2025/ कलेक्टर के निर्देश पर  जिला  खनिज उड़नदस्ता दल जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा जिले में लगातार छापामार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में चैनपुर ,चिमटीमार क्षेत्र के हसदेव नदी से 04 ट्रैक्टर वाहन एवं 01 गिट्टी के ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। सभी वाहनों को सुरक्षार्थ कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा किया गया है। सभी वाहनों के विरूद्ध खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23 में कार्यवाही की गई है। बता दे कि जिले में खनिज विभाग द्वारा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर अवैध  उत्खनन, परिवहन, भंडारण कर्ताओं के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष जिले के चिरमिरी, पोड़ी, नागपुर, चौघड़ा, चनवारीदाड, झगराखंड क्षेत्र के अवैध ईंट भट्टो से अवैध उत्खनन के प्रकरण दर्ज कर कुल 477000 रुपए एवं मिट्टी ईंट के अवैध परिवहन से 75250 रुपए अर्थदंड एवं समझौता की राशि निर्धारित खनिज मद में जमा कराया गया है। खनि अधिकारी दयानंद तिग्गा ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष भी हम प्राप्त राजस्व लक्ष्य के पूर्ति के लिए लगातार प्रयासरत है। इस प्रकार की खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।
continue reading
विनोद अग्रवाल उर्फ मग्गू सेठ के खिलाफ आपराधिक गतिविधियों और अवैध संपत्ति अर्जन के आरोपों ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं

विनोद अग्रवाल उर्फ मग्गू सेठ के खिलाफ आपराधिक गतिविधियों और अवैध संपत्ति अर्जन के आरोपों ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं

24-Apr-2025 137

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मग्गू सेठ की संपत्तियों की वैधता पर सवाल उठ रहे हैं, और इसे Proceeds of Crime मानकर Enforcement Directorate (ED) और पुलिस से जांच की मांग की जा रही है।

क्या है मामला?
2009 से 2024 तक मग्गू सेठ पर हत्या, जबरन वसूली, और जमीन हड़पने जैसे संगीन अपराधों के आरोप हैं। इसके बावजूद, उनके पास प्रॉपर्टी, क्रेशर, और ट्रांसपोर्ट जैसे व्यवसायों में मजबूत पकड़ है। विशेष रूप से पहाड़ी कोरवा समुदाय की जमीनों को फर्जी रजिस्ट्री के जरिए हड़पने के मामले ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा किया है। जानकारों का कहना है कि यह “Land Grab under disguise of Power” का स्पष्ट उदाहरण है।
Proceeds of Crime और कानूनी प्रावधान
Prevention of Money Laundering Act (PMLA), 2002 के तहत, कोई भी संपत्ति जो अपराध से अर्जित की गई हो, Proceeds of Crime मानी जाती है। ऐसी संपत्तियां, अगर अघोषित आय, फर्जी कंपनियों, या बेनामी नामों पर खरीदी गई हों, तो ED द्वारा जब्त की जा सकती हैं। इसके अलावा, Benami Transactions Act के तहत बेनामी संपत्तियों पर भी कार्रवाई संभव है।
शक की वजहें
1.  लंबा आपराधिक इतिहास: मग्गू सेठ का 15 सालों से अपराधों में सक्रिय होना, लेकिन घोषित आय का अभाव।
2.  जमीन हड़पने का खेल: आदिवासी समुदाय की जमीनों को फर्जी तरीकों से कब्जाने के आरोप।
3.  अधिकारियों से सांठगांठ: मिलीभगत के जरिए benami transactions और asset shielding की आशंका।
क्या हो सकती है कार्रवाई?
1.  संपत्ति जब्ती: ED द्वारा संपत्तियों को Proceeds of Crime मानकर अटैच करना।
2.  आयकर छापेमारी: Income Tax Department द्वारा अघोषित आय और खर्चों की जांच।
3.  PMLA केस: IPC या SC/ST Act के तहत दर्ज FIR के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करना।
4.  बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई: फर्जी नामों पर दर्ज संपत्तियों को जब्त करना।
स्थानीय प्रतिक्रिया
स्थानीय आदिवासी समुदाय और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि मग्गू सेठ की संपत्तियों की निष्पक्ष जांच हो। एक कार्यकर्ता ने कहा, “यह सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि सिस्टम के दुरुपयोग का मामला है। अगर जांच नहीं हुई, तो यह अन्य अपराधियों को प्रोत्साहन देगा।”
आगे क्या?
फिलहाल, पुलिस और ED की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि मग्गू सेठ के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। यदि जांच शुरू होती है, तो यह रायगढ़ में आपराधिक गतिविधियों और अवैध संपत्ति अर्जन के खिलाफ एक बड़ा कदम हो सकता है।
continue reading
सांपों का डेरा रायगढ़ MCH में सांपों ने डाला डेरा, प्रसव पर पड़ा पहरा, ऑपरेशन थियेटर में 15-20 सांपों का तांडव, तीन दिन से डिलीवरी बंद, स्टाफ डर में

सांपों का डेरा रायगढ़ MCH में सांपों ने डाला डेरा, प्रसव पर पड़ा पहरा, ऑपरेशन थियेटर में 15-20 सांपों का तांडव, तीन दिन से डिलीवरी बंद, स्टाफ डर में

रायगढ़, रायगढ़ के मातृ-शिशु अस्पताल (MCH) में सांपों ने ऐसा साया जमाया कि ऑपरेशन थियेटर अब सांपों का अड्डा बन गया है। पिछले तीन दिनों में 15 से 20 सांपों के निकलने से हड़कंप मच गया, जिसके चलते प्रसव और सर्जरी पर ताला लग गया। गर्भवती महिलाओं को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा जा रहा है, जबकि स्टाफ डर के साए में ड्यूटी कर रहा है।


MCH की इमारत जंगल और पहाड़ों की गोद में बसी है, जहां सांपों का आना-जाना कोई नई बात नहीं। लेकिन ऑपरेशन थियेटर में सांपों के बच्चे (सपोले) बार-बार रेंगते दिखे, जिसने सबको सकते में डाल दिया। डर का आलम यह है कि नर्सें हर कदम पर चौकन्नी रहती हैं, कहीं कोई सांप न फिसल आए। एक नर्स ने बताया, "हर पल आंखें चारों ओर घूमती हैं। सांपों का खौफ ऐसा कि ड्यूटी करना मुश्किल हो गया है।"

*फोरेट की गंध, फिर भी बेकार*: सांपों को भगाने के लिए ऑपरेशन थियेटर और आसपास फोरेट दवा का छिड़काव किया गया, लेकिन इसकी तीखी गंध ने स्टाफ का जीना मुहाल कर दिया। सांपों का आना बंद नहीं हुआ। कर्मचारियों ने सांपों के ठिकानों को खोजने की कोशिश की, पर कुछ हाथ नहीं लगा। आखिरकार, वॉश बेसिन की पाइपलाइन और छोटे-मोटे छेदों को बंद कर खिड़कियों पर ताले जड़ दिए गए।

*प्रशासन का पसीना छूटा*: सांपों की खबर ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत को MCH के चक्कर लगाने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने बताया, "ऑपरेशन थियेटर और आसपास के क्षेत्र में सांप निकल रहे हैं। तीन दिन से ओटी बंद है। अब तक 15-20 सांप पकड़े जा चुके हैं। स्नेक कैचरों ने दो सांप पकड़े, और फोरेट का छिड़काव भी किया गया। जल्द ही हालात काबू में होंगे, तब डिलीवरी शुरू होगी।" लेकिन सवाल यह है कि सांपों का यह सिलसिला कब थमेगा?

*मरीजों का हाल बेहाल*: प्रसव रुकने से गर्भवती महिलाएं और उनके परिजन परेशान हैं। एक परिजन ने गुस्से में कहा, "अस्पताल में सांप घूम रहे हैं, और हमें दूसरे अस्पताल भेजा जा रहा है। यह कैसा सिस्टम है?" मरीजों का आरोप है कि अस्पताल की बदहाल सफाई और जंगल से सटी लोकेशन इस आफत की जड़ है।

*लापरवाही या मजबूरी?*: MCH की यह हालत प्रशासन की लापरवाही को उजागर करती है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतने संवेदनशील अस्पताल में सांपों का प्रवेश कैसे हो रहा है? क्या जंगल से सटी इमारत को सुरक्षित करने के लिए कोई पहले से योजना नहीं थी? सामाजिक कार्यकर्ता राकेश वर्मा ने कहा, "यह शर्मनाक है। सरकार को तुरंत जांच कर सख्त कदम उठाने चाहिए।"

*क्या है रास्ता?*: जिला प्रशासन ने सांपों के प्रवेश को रोकने के लिए विशेषज्ञों से सलाह लेना शुरू किया है। परिसर की गहन सफाई और इमारत में संरचनात्मक बदलाव के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन जब तक सांपों का आतंक खत्म नहीं होता, मरीजों और स्टाफ की बेचैनी बनी रहेगी।

रायगढ़ MCH में सांपों का यह तांडव न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाता है, बल्कि प्रशासन को एक सबक भी देता है कि संवेदनशील जगहों की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरतनी चाहिए।

 

continue reading


dpboss