Breaking News
खास खबर
कुरूद में नगर पंचायत का चला बुल्डोजर

ग्राम पंचायत दुलदुला में बिजली करंट से चार मवेशियों की मौत ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

हरिनभट्ठा में चावल उत्सव मनाया गया जिसमे हितग्राहियों को एकमुश्त तीन माह का चावल वितरित किया गया
जामुन तोड़ते वक्त सात साल की बच्ची को बिच्छू ने मारा डंक दर्दनाक मौत
ग्राम रोहरा मे नया आंगनबाडी केंद्र क्रमांक 4 का उन्नयन हुआ

आग लगने से लाखो का नुकसान*
पार्षदो का अनिश्चतकालीन धरना
आज भाटापारा के सरयू साहित्य परिषद द्वारा विभिन्न आयामों एवं अभियानों के तहत प्रकृति संरक्षण की दिशा मे कार्य किया जा रहा
छत्तीसगढ़ में वैज्ञानिक खेती की ओर कदम विकसित कृषि संकल्प अभियान में आईसीएआर-एनआईबीएसएम की अग्रणी भूमिका
किसानों तक पहुँची विज्ञान-आधारित खेती: आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने 10 जिलों में 4100+ किसानों से किया संवादप्राकृतिक खेती और प्रत्यक्ष बुवाई विधि तकनीक को बढ़ावा: आईसीएआर-एनआईबीएसएम का गाँव-गाँव अभियान छत्तीसगढ़ में जारी
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) द्वारा शुरू किए गए विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आईसीएआर-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान (NIBSM), रायपुर ने छत्तीसगढ़ में किसानों के बीच वैज्ञानिक और टिकाऊ कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की है। 29 मई से 3 जून 2025 तक संस्थान द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में सघन ग्रामीण संपर्क कार्यक्रम चलाया गया।
संस्थान के 20 वैज्ञानिकों की टीम ने 10 जिलों के 25 विकासखण्डों में फैले 49 गांवों का दौरा किया और प्रत्यक्ष रूप से 4,100 से अधिक किसानों से संवाद किया। यह अभियान 25 कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs) और राज्य कृषि विभाग के सहयोग से संचालित किया गया। वैज्ञानिकों ने किसानों को जैविक स्ट्रेस प्रबंधन, बीज उपचार, मृदा परीक्षण, जैव उर्वरकों, जैव कीटनाशकों और जैव नियंत्रण एजेंटों के उपयोग जैसी तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया।

दौरे के दौरान किसानों को उन्नत किस्मों के चयन, धान में एकीकृत कीट प्रबंधन (IPM), प्राकृतिक खेती को अपनाने तथा मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन की विधियों के बारे में जागरूक किया गया। विशेष रूप से प्रत्यक्ष बुवाई विधि (Direct Seeded Rice - DSR) को लेकर किसानों में उत्साह देखा गया, क्योंकि यह तकनीक पानी की बचत के साथ-साथ लागत कम कर उत्पादन बढ़ाने में सहायक है।
आईसीएआर-एनआईबीएसएम के वैज्ञानिकों ने वन हेल्थ (One Health) दृष्टिकोण के अंतर्गत एंटीबायोटिक के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति भी किसानों को जागरूक किया, जिससे मानव, पशु और पर्यावरणीय स्वास्थ्य की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी किसानों को दी गई, ताकि वे बीज, बीमा, उपकरण और कृषि अवसंरचना से जुड़ी सहायता का लाभ उठा सकें।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल किसानों को तकनीकी जानकारी दी गई, बल्कि वैज्ञानिकों ने जमीनी स्तर पर मौजूद चुनौतियों को भी समझा। संस्थान द्वारा आगे के लिए कुछ प्रमुख कार्यक्षेत्र चिह्नित किए गए हैं, जिनमें उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के प्रचार-प्रसार, संतुलित उर्वरक एवं कीटनाशी उपयोग को बढ़ावा देना, योजनाओं की अंतिम छोर तक जानकारी पहुंचाना और डीएसआर तकनीक तथा यंत्रों को व्यापक रूप से अपनाने को प्रोत्साहित करना शामिल है।
एक प्रेस वार्ता में डॉ. पी.के. राय, निदेशक, आईसीएआर-एनआईबीएसएम, रायपुर ने संस्थान की टीम के प्रयासों की सराहना की और किसानों के साथ दो-तरफा संवाद को आवश्यक बताया, जिससे अनुसंधान कार्य सीधे किसानों की ज़रूरतों से जुड़ सकें। उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि अभियान की गतिविधियों को व्यापक रूप से प्रकाशित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान इससे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा, "विज्ञान-आधारित समाधान और समन्वित प्रयासों के साथ हम किसानों की आय बढ़ाने, लागत घटाने और जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने में सफल हो सकते हैं।"

इस प्रेस वार्ता में संस्थान के सभी वैज्ञानिक उपस्थित थे, जिनमें डॉ. ए. अमरेंद्र रेड्डी, संयुक्त निदेशक (नीति समर्थन अनुसंधान) एवं प्रचार अधिकारी, तथा डॉ. मुवेंथन, प्रचार समिति के सदस्य प्रमुख रूप से शामिल थे। पूरी टीम ने अभियान को छत्तीसगढ़ के हर कोने तक पहुँचाने और ‘विकसित कृषि’ के माध्यम से ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

वन्य प्राणी तेन्दुआ के अवैध शिकार कर अवशेषों को बेचने की कोशिश करने वाले आरोपियों को जनकपुर रेंज एवं मध्य प्रदेश की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार
आप को बता दे कि दिनांक 3-6-2025 को वन मंडलाधिकारी मनेन्द्रगढ के दिये गये निर्देश के परिपालन में बुढार मध्यप्रदेश वन विभाग के टीम के सहयोगार्थ वन परिक्षेत्र कुवांरपुर एवं जनकपुर रेंजर चरण केशवर के संयुक्त टीम ने ग्राम सगरा एवं गिरवानी में उपस्थित रहकर अपनी सूझ बुझ से वन्य प्राणी तेन्दुआ के अवैध शिकार के आरोपी रामप्रसाद उर्फ लालजी आ.जीवनलाल सिंह,बद्री आ.वंशधारीसिंह गोंड सगरा एवं रामनरेश उर्फ लट्कू आ.रामदास के घर में दविश देकर

आरोपियों के बताए हुए वन्य प्राणी तेन्दुआ के मूंछ, भूमि में गाढ़े हुए सड़े तेन्दुआ के चमड़े के मिट्टी लगे हुए नाखून आदि अवशेष भाग जप्त किए गए,,जिसे( तेन्दुआ के चमड़े को)आरोपियों द्वारा बेचने के लिए डिहकुरिया, पोंडी जिला सीधी मध्यप्रदेश अपने ससुराल ग्राम के विजय मास्टर के भाई तेज बहादुर के घर से लाया गया था । आरोपियों के बताए अनुसार एवं तेन्दुआ का चमड़ा जब लाया गया था तो गीला था सड़ने के कारण कीड़े पड़ गए थे तो खराब भाग को काटकर जमीन

में गाड़ दिया गया था और शेष बड़े भाग को अनूपपुर,बुढार मध्यप्रदेश में बेचने के कारण पकड़े गए।। अभी तक प्राप्त जानकारी आरोपियों के कथन एवं मध्यप्रदेश के वन विभाग के टीम के बताए अनुसार वन्यप्राणी तेन्दुआ के अवैध शिकार के तार संजय नेशनल पार्क से जुड़ रहे हैं। आगे वन विभाग की टीम उस पर जांच पड़ताल कर रही है।
हापुड़ में एक बार फिर जादूगर अजूबा आपके शहर उर्मिला टॉकीज दिखाएंगे एक नई कलाकारी और जनता के होंगे रुबरु
भाटापारा में प्रकृति संरक्षण के लिए अभियानों का दौर जारी

नया बस स्टैंड के पीछे अवैध डामर प्लांट पर गरमाई सियासत, पूर्व मंत्री ने उठाए प्रशासन पर सवाल
युक्तियुक्तकरण के विरोध में शिक्षक संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल तो nsui ने उग्र आंदोलन की दिया चेतावनी

मंत्री सूर्य प्रताप शाही का हापुड़ दौरा अब्बास अंसारी की सदस्यता रद्द होने पर दिया बयान
हापुड़ में पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और किसानों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने आधुनिक खेती, सरकारी योजनाओं और कृषि नवाचारों पर चर्चा की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता रद्द होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह न्यायालय का निर्णय है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अंसारी चुनाव के दौरान अधिकारियों को खुलेआम धमकी देते हुए पाए गए थे और यह बयान सार्वजनिक रिकॉर्ड में दर्ज है। मंत्री शाही ने कहा कि विधि के अनुसार दो साल या उससे अधिक की सजा होने पर विधानसभा सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाती है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था और कानून के पालन की दिशा में एक उचित कदम बताया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को भोंगापाल में दिए 94 करोड़ रूपए से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के जोबा गांव में पानी की भयानक किल्लत

मुख्यमंत्री पहुँचे महाधिवेशन मे दुर्ग

पूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने ‘हिंद सेना’ पार्टी का किया गठन, बिहार की 243 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव पटना

बिलासपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2025 के अंतर्गत "Reduce Plastic Pollution थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2025 (22 मई से 5 जून) के अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर पर्यावरण संरक्षण हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इसके अंतर्गत प्रत्येक दिनों थीम के अनुसार जागरूकता, संवाद, और व्यवहार परिवर्तन पर केंद्रित गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है |

इसी क्रम में दिनांक 28, 29 व 30 मई 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष्य में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल द्वारा "Reduce Plastic Pollution" (प्लास्टिक प्रदूषण में कमी लाना) थीम पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान मंडल के अंतर्गत बिलासपुर, उसलापुर, अनूपपुर, शहडोल, चांपा, रायगढ़, कोरबा सहित सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर आयोजित किया गया,
इस अभियान के अंतर्गत स्टेशनों पर स्थापित प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों की कार्यस्थिति एवं रखरखाव की समीक्षा की गई। स्टेशनों पर विशेष अभियान चलाकर सभी केटरिंग स्टाल की जाँच की गई । इसके साथ ही स्टॉल संचालकों व विक्रेताओं को सिंगल उपयोग प्लास्टिक कार्यान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये, जिससे कि एकल उपयोग प्लास्टिक पर लगाए गए प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित किया जा सके। यात्रियों को स्वयं की बोतल उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने हेतु स्टेशन पर स्थापित वाटर रीफिल पॉइंट्स का निरीक्षण किया गया। यात्रियों को जागरूक करने हेतु स्टेशन पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली से अपने स्वयं के पानी की बोतलों का उपयोग करने की अपील की गई।

नुक्कड़ नाटक एवं संवादात्मक सत्र के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण एवं उसके दुष्प्रभावों पर एनजीओ एवं विद्यालयों के साथ मिलकर नुक्कड़ नाटकों एवं संवादात्मक सत्रों का आयोजन किया गया। रायगढ़ स्टेशन में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों के द्वारा नुक्कड़ नाटक की जीवंत प्रस्तुति देकर यात्रियों को एकल प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया | नियमित रूप से स्वच्छता अभियान जारी रखते हुए स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया।












