Breaking News
अपराध
CG ब्रेकिंग: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : मसाज पार्लर के आड़ में जिस्म का कारोबार, स्पा सेंटर में पुलिस ने दी दबिश
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. सहिद चौकी स्थित लोटस स्पा सेंटर में कोतवाली पुलिस ने देर शाम मुखबिर की सूचना पर दबिश दी. तीन महिला और तीन युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले. होटल के अंदर मसाज का काम कर रही तीन युवती और तीन युवक अर्धनग्न स्थिति में थे. महिलाओं में 2 दार्जिलिंग की है. वही एक महिला संबलपुर की रहने वाली है.
आपत्तिजनक स्थिति में मिले तीन युवक में से दो स्थानीय चक्रधर नगर और कोतरा रोड क्षेत्र का है. तो वहीं तीसरा बरगढ़ का रहने वाला है. कोतवाली पुलिस द्वारा धारा 109 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है. पुलिस को आज देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि शाहिद चौकी स्थित स्पा सेंटर में कुछ युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में काम कर रही हैं. मुखबिर की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने स्पा सेंटर में दबिश दी.
3 युवतियां अर्धनग्न स्थिति में रहकर मसाज का काम कर रही थी. कोतवाली पुलिस सभी को गिरफ्तार कर थाने ले आई. कोतवाली पुलिस टीम ने मनीष नागर के दिशा निर्देश में छापा मार कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को पकड़ा है. जिनमे 3 पुरूष और 3 महिला शामिल है. पकड़े गए लोगों को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है. पार्लर के खिलाफ अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थी.
कार के साइलेसर चोरी करने वाले अंर्तराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश...96 चोरियों का हुआ खुलासा....लाख की चोरी की घटना को दिया था अंजाम
कोरिया जिले में विगत कुछ माह से मारूती इको कार के साइलेंसर चोरी की घटना लगातार बढ रही थी जिसे पकड़ने के लिए पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज श्री अजय कुमार यादव द्वारा निर्देश दिया गया था, जिस पर पुलिस अधीक्षक, कोरिया श्री त्रिलोक बंसल द्वारा कार्ययोजना तैयार कर सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था, इसी तारतम्य में थाना मनेन्द्रगढ़ में एक ही रात में चार इको कार के साइलेंसर चोरी करने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक, कोरिया श्री त्रिलोक बंसल की कार्ययोजना अनुसार तुरन्त ही मनेन्द्रगढ़ से सभी दिशाओं में टीम रवाना की गई। रात्रि एक टीम द्वारा सिद्ध बाबा घाट के नीचे तीन व्यक्ति बैठे मिले जिन्हें थाना तलब कर पुछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम नीरल किन्ही, अंजीत खाखा, आशीष किन्डो बताया। उनके पास बैग की तालाशी लेने पर उनके बैग में 04 नग मारुती इको कार का साइलेंसर का टुकड़ा मिला, विस्तृत पूछताछ करने पर उन्होने सब्जी मंडी, मौहारपारा, चनवारीडांड से कुल 04 नग साइलेंसर काट कर चोरी करना कबूला तथा उसमें से 02 नग साइलेंसर को सिद्ध बाबा घाटी मे छुपाना बताया, जिसे आरोपीयों की निशानदेही पर बरामद कर
CG- पत्नी की हत्या: पति ने बेरहमी से की अपनी ही पत्नी की हत्या… शव को गड्ढे में दफनाया… थाने में जाकर किया सरेंडर
रायगढ़। रायगढ़ की कोतरारोड़ पुलिस दो फिट गड्ढे से महिला का शव निकाली। शंकालू पति पत्नी का गला दबाकर हत्या किया और शव को नाला किनारे ले जाकर दफन किया था। सुबह करीब 08.30 बजे ग्राम कलमीडीपा में किराये मकान में रहने वाला सोनू सोनवानी उम्र 26 वर्ष थाना कोतरारोड़ आकर उसकी पत्नी शांति महानंद (उम्र 35 साल ) की गला घोंट कर हत्या कर शव को अकेले की नाला किनारे दफन कर देना बताया और सरेंडर किया।
थाना प्रभारी कोतरारोड़ उप निरीक्षक गिरधारी साव घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर विधिवत कार्यवाही के कार्यपालिक दंडाधिकारी तथा अपने स्टाफ एवं आरोपी सोनू सोनवानी को साथ लेकर शव को दफन करने वाले स्थान पर लेकर गये। जहां विधिवत कार्यवाही करते हुए शव का उत्खन्न कर मृतिका शांति महानंद के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया।
कानून की अच्छी जानकारी रखने वाले उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा आरोपी के बताये घटना के वृत्तांत पर आरोपी को ही प्रकरण का प्रार्थी बनाते हुए सोनू सोनवानी के रिपोर्ट पर हत्या एवं साक्ष्य विलोपित करने का अपराध दर्ज कर आरोपी सोनू सोनवानी को हिरासत में लिया गया है। यह अपने आप में एक अलग मामला है, जहां प्रार्थी और आरोपी एक ही हैं। आरोपी को कठोर सजा दिलाने कोतरारोड़ प्रभारी घटनास्थल एवं आरोपी से महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जप्ती की गई है। गवाहों का बयान लिया जा रहा है।
घटना के संबंध में आरोपी सोनू सोनवानी पिता देवानंद सोनवाली उम्र 26 वर्ष ग्राम कलमीडीपा थाना कोतरारोड़ अपने इकबालिया बयान में बताया कि कलमीडीपा किराये मकान में अपनी पत्नि शांति महानंद एवं शांति के बेटा (उम्र 14 वर्ष) के साथ रहता है। शांति का पूर्व पति उसे छोड़ दिया है, ये ड्रायवरी का काम करता है। वर्ष 2020 माह अप्रैल लाकडाउन के समय शांति महानंद को शादी कर पत्नि बनाकर रखा था। शांति अकेली बाजार आना जाना करती थी।
बताया की जिसे मना करता था तो शांति तुम शंका करते हो कहकर लडाई झगडा करती थी और दो तीन दिन से खाना नहीं बना रही थी जिस कारण अपनी मां के घर रहता था। शाम शांति बुढी माई मंदिर के पास आकर लडाई झगडा की। जब रात करीब 9.00 बजे घर पहुंचा तो गुस्से में आकर पत्नि शांति महानंद की हत्या करने की नियत से शांति को रात्रि लगभग 11.00 बजे घर से बाहर टिकरा मैदान ले जाकर गमछा से गला घोंटकर हत्या कर दिया।
हत्या करने के बाद अकेले ही पत्नि को कंधा में डाल कर नाला के उस पार टिकरा मैदान में गड्ढा खोदकर शव एवं गमछा को गड्ढे में डालकर मिट्टी से ढक दिया और स्थान को छिपाने रिया पेड के डगाल को उसके उपर रख दिया था। पुलिस आरोपी द्वारा उसके मां के घर छिपाया हुआ गैंती और फावडा को जप्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
CG नवविवाहिता की निर्मम हत्या: सास-ससुर ने गला दबाकर बहू को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर रह जाएंगे दंग…
जांजगीर-चांपा। दहेज के लालच में सास-ससुर ने नवविवाहिता की गला दबाकर की हत्या कर दी। दहेज लोभी सास-ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। प्रकरण में फरार आरोपी की पता तलाश जारी है। बद्री प्रसाद साहू निवासी जमडी ने थाना हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया की उसकी लड़की ममता साहू की शादी सामाजिक रीति रिवाज से ग्राम मुड़पार निवासी मूल शंकर साहू के साथ हुई थी।
मारुती इको कार के साइलेसर चोरी करने वाले अंर्तराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कोरिया पुलिस ने किया

अन्तागढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता , तीन सातिर चोर पुलिस के गिरफत में, पिछले कई बार जा चुके है जेल।
अंतागढ़ / छत्तीसगढ़
डॉक्टर ने किया क्लिनिक में यौन शोषण, कोरिया पुलिस के प्रयास से पीड़िता को मिला न्याय, माननीय न्यायालय ने सुनाया आजीवन कारावास की सजा
कोरिया/ छत्तीसगढ़
आप को बता दे कि पीड़िता का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर वह अपनी छोटी बहन के साथ दिनांक 17.05.21 को सुबह 09 बजे आरोपी डॉ अबू कासीम खान उम्र 35 वर्ष निवासी दुबछोला, खड़गवा अपने घर के स्थित क्लिनिक में ईलाज करने आया, आरोपी डॉक्टर ने पहले पीड़िता का ईलाज किया फिर इंजेक्शन लगाया। फिर आरोपी डॉक्टर द्वारा पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया, जिस पर पीड़िता इस बात को अपनी सहेली एवं माँ को बताई, जिसपे थाना अजाक बैकुंठपुर में धारा 342, 376 एवं 506 भा द वि एवं धारा 3(2)(5) एक्ट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण की विवेचना प्रतिपाल सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी द्वारा की गई। उत्कृष्ट विवेचना एवं लोक अभियोजन रजा अंसारी के प्रयास से माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति(अत्याचार निवारण) अधिनियम बैकुंठपुर द्वारा आरोपी डॉ अबू कासीम खान को आजीवन करावास से दंडित कर पीड़िता को न्याय दिलाया गया है।
आल्टो कार में एक लाख का अंग्रेजी शराब जप्त, फरार आरोपी की पतासाजी जारी, थाना झगराखांड पुलिस की कार्यवाही
कोरिया/ छत्तीसगढ़
16 किलो ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
थाना अर्जुनी क्षेत्र के ग्राम देमार में हत्या कर चोरी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
क्रेडिट कार्ड का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया

झाड़ियों के बीच कपड़ा व्यपारी की अर्धनग्न अवस्था मे मिली लाश, हत्या की आशंका।
कवर्धा / छत्तीसगढ़

दहेज प्रताड़ना से त्रस्त नवविवाहिता ने कर ली अग्निस्नान
रायगढ़ / छत्तीसगढ़
9 वर्ष की नाबालिक बालिका के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को खड़गवां पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोरिया / खड़गवां
नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही
बस्तर/छत्तीसगढ़
आप को बता कि दिनांक 28. जूलाई को नाबालिक पीड़िता को आरोपी द्वारा भजिया खिलाने के नाम पर जंगल में ले जाकर बलात्कार किया गया था जिस पर पीड़िता के परिजनों के रिपोर्ट पर आरोपी धनसाय @ सुरु कश्यप निवासी पुसपाल के विरुद्ध थाना परपा में आई पी सी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं रिपोर्ट दर्ज कराया गया था मामले में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) केशलूर ऐश्वर्य चंद्राकर के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी परपा धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में पतासाजी हेतु टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश किया जा रहा था जिस संबंध में सूचना प्राप्त हुआ कि मामले का आरोपी धनसाय उर्फ सुरू कश्यप अपने गृहग्राम देखा गया है जिस पर थाना प्रभारी परपा के द्वारा टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए रवाना आरोपी धनसाय को गिरफ्तार किया गया। मामले में आरोपी धनसाय उर्फ सुरू कश्यप पिता धरम कश्यप, उम्र 24 वर्ष, निवासी पुसपाल के विरूद्ध थाना परपा के अपराध क्र. 193/ 2022 धारा 376 भादवि0 04,06 पाक्सो एक्ट के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है।
कोरिया पुलिस ने किया 18 बोल्टल अवैध महुआ शराब जप्त... दो आरोपी हुए गिरफ्तार....
जिला कोरिया श्री त्रिलोक बंशल द्वारा क्षेत्र में संचालित अवैध शराब, जुआ, सट्टा व कबाड़ के कारोबार एवं संचालन पर पूर्ण अंकुश लगाने जाने के सख्त निर्देश दिये गये है जिस पर थाना क्षेत्र में अवैध कारोबारियों के विरुद्ध सक्त एवं प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त होने पर श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया एवं श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक, चिरमिरी श्री पी.पी.सिंह के मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक के.के. शुक्ला द्वारा टीम गठित कर दिनांक 30.07.2022 को थाना चिरमिरी क्षेत्रान्तर्गत हल्दीबाड़ी निवासी संजू आ० रामरतन उम्र 20 वर्ष के कब्जे से 08 लीटर महुआ शराब किमती 1600/रुपये एवं मनोज सेन आ० विराज मोहन उम्र 48 वर्ष दोनो के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब किमती 2000 रुपये तथा मो.सा. सीजी 12 बी.3699 हीरो होण्डा स्प्लेण्डर को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना चिरमिरी में 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पूर्व में भी इनके द्वारा शराब बिक्री करना एवं जुआ खेलाने के संबंध में कई मामले है। इसी प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। संपूर्ण कार्यवाही में सउनि शैलेन्द्र त्रिपाठी, प्र.आर. 38 शारदादीन मिश्रा, आरक्षक शाहीद परवेज, सै0 रामजी गुप्ता एवं राधे श्याम यादव का सराहनीय योगदान रहा। थाना क्षेत्र में संचालित अवैध कारोबारियों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।
कोरिया ब्रेकिंग. खरवत चौक के पास एन एच 43 में हुई सड़क दुघर्टना... मौके पर एक व्यक्ति की मौत..
कोरिया/ बैकुंठपुर


तेज़ रफ़्तार ट्रक ने वृध्द महिला को कुचला
कवर्धा / छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग : होटल हयात देह व्यापार में संलिप्त महिला दलाल गिरफ्तार
रायपुर। होटल हयात में देह व्यापार में संलिप्त 01 अन्य महिला दलाल को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि 24 जुलाई को मुखबीर की सूचना व वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ए.सी.सी.यू. एवं थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल हयात में रेड कार्यवाही कर देह व्यापार में संलिप्त 11 महिलाओं सहित दलाल विप्लव चैरडिया एवं पंकज गोयल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 नग मोबाईल फोन एवं नगदी 8,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 493/22 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 (सिट अधिनियम पुननिर्मित) का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियोें के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा इस व्यवसाय में संलिप्त एक महिला दलाल के संबंध में जानकारी दी गई तथा महिला दलाल को रायपुर के एक होटल में रूकना बताया गया। जिस पर पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा महिला दलाल को पकड़ा गया।महिला दलाल से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह मुख्यतः नेपाल की निवासी है तथा वर्तमान में बसंतकुंज दिल्ली में निवासरत है।
वह देह व्यापार के व्यवसाय में काफी दिनों से संलिप्त है तथा उसका रायपुर सहित अन्य राज्यों के कई पुरूष दलालों से संपर्क है तथा मांग के आधार पर वह महिलायें उपलब्ध कराती है।उक्त प्रकरण में गिरफ्तार 02 महिलायें इसी महिला दलाल द्वारा रायपुर भेजी गई थी। महिला दलाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 नग आई फ़ोन एवं नगदी रकम जप्त कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की गई।
13 वर्षीय नाबालिक बच्ची के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, गांव में रहने वाला 60 वर्षीय बुजुर्ग पड़ोसी ही निकला हत्यारा,
जांजगीर चांपा / छत्तीसगढ़













