Breaking News
अपराध
अवैध गांजा उडीसा से दिल्ली में खपाने के नियत से की जा रही थी तस्करी, बस्तर पुलिस ने चेकिंग के अवैध गांजा की तस्करी करने वालों पर की कार्यवाही
बस्तर / छत्तीसगढ़
अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को एक बार पुनः सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना नगरनार को सूचना प्राप्त हुआ था कि किसी व्यक्ति द्वारा चार पहिया वाहन में अवैध रूप से गांजा की तस्करी उडीसा से छत्तीसगढ की ओर किया जा रहा है। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नगरनार, बुधराम नाग के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया था।

उक्त टीम के द्वारा छत्तीसगढ-उडीसा के सीमाक्षेत्र धनपुंजी में मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था चेकिंग के दौरान एक चार पहिया छोटा हाथी वाहन क्रमांक यूपी 83 सीटी 2765 को रोक कर चेक किया गया। । आरोपी के कब्जे से 80 किलोग्राम गांजा, 01 छोटा हाथी वाहन क्रमांक यूपी 83 सीटी 2765 एवं मोबाईल 01 नग एवं 2650 रूपये नगद व अन्य कागजात जप्त किया गया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत, 4 लाख रूपये आंकी गई है।
24 किलो गांजा के साथ तस्करी करते पुलिस ने दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
बस्तर / छत्तीसगढ़
अपराध नियंत्रण के उदेश्य से बस्तर पुलिस के द्वारा लगातार आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही किया जा रहा है।इसी तारतम्य में आज अवैध गांजा तस्करी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को एक बार पुनः सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना नगरनार को सूचना प्राप्त हुआ था कि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से गांजा की तस्करी उडीसा से छत्तीसगढ की ओर किया जा रहा है। सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल शर्मा के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी नगरनार बुधराम नाग के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा छत्तीसगढ-उडीसा के सीमाक्षेत्र धनपुंजी में चेकपोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था दौरान चेकिंग के दो संदिग्ध व्यक्ति मिले जिससे पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम राहुल साहू एवं कृष्णा सेन दोनो निवासी मध्य प्रदेश का होना बताये। जिनके सामान की तलाशी लेने पर जिनके पास 24 किलोग्राम गांजा मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही किया गया एवं पूछताछ पर उसके द्वारा उडीसा से छत्तीसगढ होते हुए मध्य प्रदेश की ओर गांजा की तस्करी करना स्वीकार किये। संदेही राहुल साहू एवं कृष्णा सेन का उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की परिधी में आने पर आरोपी कृष्णा सेन , राहुल साहू के विरूद्ध थाना नगरनार में 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से 24 किलोग्राम गांजा, 03 मोबाईल, नगद 2500/-रूपये एवं अन्य कागजात जप्त किया गया है। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 01 लाख 20 हजार रूपये आंकी गई है।
नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार करने वाले आरोपी गिरफ्तार
नाम आरोपी -
अगर आपकी कार रहती है घर से बाहर तो हो जाइए सतर्क.. जी.एम कॉम्प्लेक्स कॉलोनी के अंदर खड़ी कार से अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार के शीशे को तोड़ कर 25000/ कैश ले उड़ा
पोड़ी / कोरिया
कोरिया जिले के पोड़ी थाना अंतर्गत जीएम कॉम्प्लेक्स के कॉलोनी में कुछ अज्ञात लोगों द्वारा सेंट्रल बैंक मैनेजर के घर के बाहर खड़ी कार i20 वाहन का पत्थरों से शीशे तोड़ कर रखे हुए सामान और 25 हजार कैश ले गया।पोड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात लोगों की तलाश में जुटी है।


सार्वजनिक स्थान पर देशी कटटा के साथ.. आरोपी गिरफ्तार खड़गवां पुलिस की कार्यवाही
कोरिया/खड़गवां
आप को बता दे कि पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल के द्वारा अवैध जुआ, शराब एवं अवैध कार्यों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित करने पर एवं पुलिस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी.पी सिंह के निर्देष पर दिनांक 19.07.2022 को मुखबीर की सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम देवाडाड में एक वयक्ति कट्टा लेकर घूम रहा है सूचना पर आरोपी बाबूलाल को पकड़ कर

आरोपी बाबूलाल अगरिया पिता सुकालू ग्राम कोचका थाना खडगवा जिला कोरिया को देशी कटटा लहराते लोगो को भयभीत करते पकड़ा गया तथा आरोपी के कब्जे से एक नग देशी कटटा जप्त किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया आम्र्स एक्ट की *सम्पूर्ण कार्यवाही ने उप निरीक्षक विजय सिंह थाना प्रभारी खड़गवा, सउनि ओमप्रकाश सेनी राजकुमार सेन, रवि शर्मा, मो. आजाद, सैनिक विनय श्याम* की विशेष भूमिका रही।
सरगुजा आईजी कार्यालय के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन .. पीड़ितों ने हंगामा करते हुए पुलिस पर कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाया है....
आप को बता दे कि सरगुजा आईजी कार्यालय के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया गया .. पीड़ितों ने हंगामा करते हुए पुलिस पर कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाया है....वहीं पीड़ित शत्रु नारायण ने. बताया कि उसकी माँ को भू माफियाओ के द्वारा अपहरण कर लिया गया था..इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई.. और इलाज के बहाने करीब 4 महीने तक मंजिरा गांव में रखा गया.. पीडित ने अपने मामा पर भी संगीन आरोप लगाते हुए...बताया कि जब भी वह अपनी मां को लेने जाता था तो उसका मामा जमीन माफियाओं को बुलाकर उस पर दबाव बनाता था.

इसी बीच पुलिस की मदत से पीड़ित को उसकी मां के जिला अस्पताल में भर्ती होनी की जानकारी मिली.. जिसे डॉक्टर ने रायपुर रैफर कर दिया था...जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई... पीड़ित ने गांधीनगर और लटोरी पुलिस पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है.. वही पीड़ित ने आईजी कार्यालय के सामने शव रखकर हंगामा किया और मामले में सरगुजा आईजी से आरोपियों को पर कार्रवाई करने की मांग की है.. वहीं इस मामले में एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला का कहना है यह मामला जमीन विवाद को लेकर था फरियादी के शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर उचित

कार्रवाई की जाएगी..
लूट के आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, थाना बैकुंठपुर की त्वरित कार्यवाही
सूरजपुर पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, 20 पिकअप व 43 मोटर सायकल चालकों से 20300 रूपये का लिया गया समन शुल्क।
सूरजपुर। सड़क हादसों में कमी लाने एवं सफर के दौरान वाहन चालकों तथा आमजन की सुरक्षा को लेकर सूरजपुर पुलिस ने दो पहिया वाहन में तीन सवारी तथा यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले पिकअप वाहन चालकों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही किया है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू के निर्देश पर जिले के थाना-चौकी व यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न जगहों पर चेकिंग अभियान चलाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में अभियान के तहत बीते दिन थाना-चौकी की पुलिस टीम के द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर 43 दो पहिया वाहन में 3 सवारी पाए जाने एवं 20 पिकअप वाहन चालकों के द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी करने पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही करते हुए 20300 रूपये का समन शुल्क प्राप्त कर शासन के कोष में जमा किया गया।
प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान पुलिस मामले की जांच में जुटी।
कवर्धा/छत्तीसगढ़
सरभोका पी.एच.ई डैम बना सुसाइड, मर्डर पॉइंट

सरभोक के डैम मे तैरता मिला युवती का शव
कोरिया/ नाबालिक युवती कुमारी आरती का शव मिलने से ग्राम सरभोका में सनसनी फैल गई ग्रामीणों के द्वारा पुलिस चौकी नागपुर को सूचना दी गई कि ग्राम सरभोका डैम में युवती का शव तैरता हुआ पानी के एक किनारे पर दिखाई दे रहा है जिस पर नागपुर चौकी और पूरी थाना की संयुक्त टीम तरित रूप से घटनास्थल पर पहुंच कर मौका का जायजा लेते हुए परिजनों के समक्ष डैम के पानी से ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और मौके पर ग्रामीणों के बीच पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया ।
दो अलग अलग कार्रवाई में नशे के चार सौदागर गिरफ्तार..चारों न्यायालय में पेश..भेजा गया जेल
बिलासपुर— रतनपुर और सरकन्डा पुलिस ने कोचिया और गांजा तस्कर के खिलाफ कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रतनपुर पुलिस ने शराब बनाने और बिक्री करने के आरोप में तीन लोगों को धर दबोचा है। सिविल लाइन पुलिस ने गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनो ही मामलों में कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय के हवाले किया गया है।
पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई..2 दिन में लाखों रूपयों की वसूली..वाहन चालकों में हाय-तौबा..
बिलासपुर—-यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर जिले के कमोबेश सभी थानों मेें चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारियों ने भी शिरकत किया। कार्यवाही के दौरान जिले में कुल 933 वाहन चालकों से कुल 3,19,300रुपये समन शुल्क वसूला गया है।
13 टन गांजा समेत भारी मात्रा में मादक पदार्थ हुआ खाक..मौके पर पहुंचे पुलिस आलाधिकारी..नहीं रूकेगा नशा के खिलाफ अभियान - IG...
बिलासपुर— हाई पॉवर ड्रग डिस्पोजल कमेटी के दिशा निर्देश पर बिलासपुर पुलिस रेंज के सभी जिलों से बरामद मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया। सभी मादक पदार्थों का नष्टीकरण पुलिस के आलाधिकारियों की उपस्थिति में सुधा बायो पॉवर प्राइवट लिमिटेड मोहतराई के बॉयलर में किया गया। पुलिस के अनुसार नष्टीकरण की कार्रवाई में करीब पांच मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ।
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई..डीजल चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश...दो बोलेरो समेत भारी मात्रा मेें डीजल बरामद.. 8 आरोपी गिरफतार...
बिलासपुर—सीपत पुलिस ने 23 की रात्रि गश्त के दौरान आमने सामने की कार्रवाई में डीजल चोरों के गिरोह का पर्दाफाश किया है।आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि रात्रि में बोलेरो वाहन से घूम घूम कर खड़ी वाहनों से डीजल चोरी को अंजाम दिया करते हैं। पुलिस नरे आरोपियों के पास से लगभग 2000 लीटर डीजल कीमती बरामद किया है। बरामद डीजल की कीमत 1,90,000 रुपयों से अधिक है। पुलिस ने पकड़े गए सातों आरोपियों को न्यायालय के हवाले करने के साथ ही दो बोलेरो वाहन भी बरामद किया है।
आरोपी ने किया जानलेवा हमला...आरोपी ने उड़ाया पीड़ित का कान..दो अलग अपराध के मामलों में 6 को भेजा गया जेल...
बिलासपुर— मस्तूरी पुलिस ने पुरानी रंजिश में दो अलग मा्मले में जानलेवा हमला के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलग अलग मामले में पकड़े गए सभी 6 आरोपियों को न्यायालय के हवाले किया गया है।पुलिस के अनुसार एक मा्मले में आरोपियों ने चाकू हमले पीड़ित का कान ही उड़ा दिया है। मस्तूरी पुलिस के अनुसार दर्रीघाट में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी योगेश तिवारी और उसके साथियों ने नरेंद्र कश्यप और साथियों को मारा पीटा। आरोपियों ने बेसबॉल स्टिक और डंडा से जानलेवा हमला किया। पीड़ित रवि कश्यप की रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 294. 323. 506.427.147.148.149.307 का अपराध आरोपियों के खिलाफ कायम किया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। मुखबीर की सूचना पर चारो आरोपियों को पकड़ा गया। पकड़े गए चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया् गया ।
पकडे गए सभी आरोपी साकीन दर्रीघाट थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ के है । बतादे की सेविंग ब्लेड से कान को उड़ा गया है। वही पुलिस के अनुसार किरारी स्थित वेदप्रसाद साहू के घर शादी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे दुर्गेश कुमार साहू पर आरोपियों ने जान लेवा हमला किया। चाकू से हमला में पीड़ित का आधा कान कटकर अलग हो गया। पुलिस के अनसुार दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी। पीड़ित की रिपोर्ट पर जानलेवा हमला के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवुाले किया गया है। पकड़े गए दोनो आरोपियों का ना्म हरि साहू और चूड़ामणि उर्फ रामदूत साहू है। दोनो जांजगीर चांपा के रहने वाले है।
अवैध रेत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर ने बंद कराई रेत खदानें अधिकारियों ने की छापामार कार्रवाई सात भंडार पकड़ाए,सात हाइवा, एक जे सी बी सहित दो ट्रक जप्त हुए
रायपुर/ अवैध रेत खोदने से लेकर उसका भंडारण और परिवहन रोकने कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश के बाद प्रशासन ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई। जिले की माइनिंग प्रभारी सिम्मी नाहिद ने सब से पहले सभी रेत खदानों से रेत खनन पर रोक लगाई और सात जगहों पर छापामार कार्रवाई कर अवैध रेत का भंडार पकड़ा। रेत भंडारण के निर्धारित नियमों के विरुद्ध अवैध रूप से भारी मात्रा में रेत का स्टॉक करने पर प्रकरण दर्ज किए गए।वहीं अवैध रेत भंडारण स्थलों से एक जे सी बी मशीन सहित दो ट्रक भी जप्त किये गए है।
टोनही शक में वृद्ध महिला की हत्या
राजनांदगांव/छत्तीसगढ़

रायपुर,राजधानी,साली ने जीजा के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत साली को डरा-धमका कर बनाता था शारीरिक संबंध,
नशे के खिलाफ केल्हारी पुलिस की सख्त कार्यवाही
नशे की जद में आकर युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। इस तबाही को रोकने के लिए अब केल्हारी पुलिस ने कमर कसते हुए नशे का कारोबार कर रहे 40 वर्षीय व्यक्ति को घर से पुड़िया बनाकर गांजा बेचने वाले को गिरफ्तार कर लिया है.. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बिरौरीडांड का रहने वाला हैं। आरोपी के घर से 500 ग्राम गांजा जब्त किया गया है.. मादक पदार्थ की कीमत करीब 3500 रुपए आंकी गयी है..आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत धारा 20(बी) के आधार पर अपराध दर्ज कर दिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।बाइट 01:- जवाहरलाल गायकवाड़, थाना प्रभारी केल्हारी












