CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

अपराध

बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट, PM रिपोर्ट से खुला राज, दोनोंखूनी पुलिस गिरफ्त में,

बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर पिता को उतारा मौत के घाट, PM रिपोर्ट से खुला राज, दोनोंखूनी पुलिस गिरफ्त में,

Sawankumar 17-Jun-2022 128

धमतरी/छत्तीसगढ़


धमतरी जिले में कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम झुरा नवागांव में एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत हुई थी. पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई थी. पुलिस ने हत्या के आरोपी मृतक की बेटी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है.

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 13-14 जून की रात मृतक सत्तूराम देवदास घर में अकेला था. उसकी पत्नी और एक बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने अपने रिश्तेदार के यहां गए थे, जबकि उसकी दूसरी बेटी गांव में अपने परिवार के घर सोने के लिए गई थी. वही 14 जून की सुबह सत्तू घर में मृत अवस्था में पड़ा हुआ था, लेकिन सामान्य मौत मानकर परिजन शव को अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट ले गए.
जब श्मशान घाट में मृतक के पहने कपडो को निकाला गया तो शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले. ऐसे में ग्रामीणो को मौत संदिग्ध लगा. इसके बाद मृतक का भाई ग्रामीणों के साथ कुरूद थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी. कुरूद पुलिस तत्काल शव को अपने कब्जे में लिया. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल ने बताया किशार्ट पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की जानकारी होने पर एफएसएल टीम रायपुर और डॉग स्क्वायड से घटना स्थल का निरीक्षण करवाकर संदेही रोशन यादव से पूछताछ की. उन्होंने मृतक की बेटी पार्वती देवदास के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया. पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी पार्वती और रोशन के बीच अवैध संबध था, जिसे लेकर मृतक अपनी बेटी को हमेशा टोकता था और गाली गलौज करता था. इससे तंग आकर दोनों ने मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बाइट.... निवेदिता पाल, एएसपी,धमतरी

 

continue reading
केल्हारी पुलिस की नशे के खिलाफ कार्यवाही

केल्हारी पुलिस की नशे के खिलाफ कार्यवाही

केल्हारी / कोरिया


आप को बता दे कि नशे की जद में आकर युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। इस तबाही को रोकने के लिए अब केल्हारी पुलिस ने कमर कसते हुए नशे का कारोबार कर रहे 40 वर्षीय व्यक्ति को घर से पुड़िया बनाकर गांजा बेचने वाले को गिरफ्तार कर लिया है..  मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बिरौरीडांड का रहने वाला हैं।
 
आरोपी के घर से 500 ग्राम गांजा जब्त किया गया है.. मादक पदार्थ की कीमत करीब 3500 रुपए आंकी गयी है..आरोपी के विरुद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत धारा 20(बी) के आधार पर अपराध दर्ज कर दिया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
continue reading
निजात अभियान के तहत खडगवां पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब  विक्रेता पर कार्यवाही

निजात अभियान के तहत खडगवां पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब विक्रेता पर कार्यवाही

Sawankumar 11-Jun-2022 81
आप को बता दे कि पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा लगातार चलाये जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत थाना खडगवां पुलिस को अवैध महुआ शराब परिवहन करने वाले आरोपीयों को पकड़ने में एक और सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 10.06. 2022 को जरिये मुखबीर सूचना मिला की चिरमिरी न्यू टिकरापारा का साहिल जायसवाल अपने बिना नम्बर के काला ग्रे रंग की स्कूटी मे अपने साथी पुष्पेन्द्र कुमार सेन के साथ एक सफेद रंग का बैंग में अवैध महुआ शराब लेकर अमरपुर सुरमी चौक तरफ से बंजारीडाड़ मेन रोड होकर चिरमिरी तरफ बिक्की करने हेतु जाने वाले है कि मुखबीर की सूचना से वारिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरिया व अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्री पी०पी० सिंह के मार्गदर्शन में हमराह स्टाफ गवाहों को साथ लेकर बहालपुर बंजारीडाड लोहिन्दीया पुलिया मेन रोड पर घेरा बंदी कर आरोपी साहिल जायसवाल पिता संतोष कुमार जायसवाल उम्र 19 वर्ष सा० न्यू टिकरापारा थाना चिरमिरी जिला कोरिया छ0ग0 एवं पुष्पेन्द्र कुमार सेन पिता रामजी सेन उम्र 29 वर्ष सा० कपूर सिह दफाई छोटीबाजार चिरमिरी जिला कोरिया छ.ग. को बिना नंबर स्कुटी टीवीएस वीगो मे महुआ शराब परिवहन करते पकड़ा गया जो आरोपीयों के कब्जे से एक सफेद रंग के कपड़ा बैग जिसके अंदर प्लासटिक की पन्नी का 30 पैकेट महुआ शराब रख कर रबड़ से लपेटकर बांधा गया मिला प्रत्येक प्लास्टिक पैकेट में लगभग 01-01 लीटर कुल लगभग 30 लीटर हाथ भटठी का बना महुआ शराब कीमती लगभग 3600 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बिना नम्बर टीवीएस वीगो पुरानी ईस्तेमाली कीमती लगभग 35000 रूपये कुल जुमला 39600 रूपये को वजह सबूत में जप्त कर आरोपीयो को अपराध क्रमांक 260/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर दिनांक 11.06.2022 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खडगवां विजय सिंह, सउनि रामबाबू दोहरे आरक्षक रवि शर्मा, मोहम्मद आजाद, हरीश शर्मा, राजेश कुमार,, विनोद सिंह सराहनीय योगदान रहा।
continue reading
महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी पहुचा जेल

महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी पहुचा जेल

Sawankumar 07-Jun-2022 90

कोरिया / केल्हारी



आप को बता दे कि महिलाओं और युवतियों के खिलाफ हो रहे अपराधों पर शासन और सरकार की सख्ती को देखते हुए केल्हारी पुलिस भी सक्रिय है। घर में घुसकर एक महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोपी युवक को पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 16 घंटे के पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है... मामला कोरिया जिले के केल्हारी थाना

 

 

क्षेत्र का है जहां ग्राम रोझी में करीब रात 2बजे आरोपी पप्पू सिंह ने महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने किया.. पीड़िता के रिपोर्ट पर केल्हारी थाना प्रभारी जवाहरलाल गायकवाड़ ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी तथा तुरंत पुलिस टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.. आरोपी के विरुद्ध धारा 354, 457 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  बाइट 01:- शेषनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक,थाना केल्हारी

continue reading
शराब को लेकर हुआ विवाद तो पत्नी ने अपने पति को उतारा मौत के घाट,,,

शराब को लेकर हुआ विवाद तो पत्नी ने अपने पति को उतारा मौत के घाट,,,

Sawankumar 03-Jun-2022 40
घर का अनाज बेचकर शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में पत्नी अपने पति को लात मारकर हत्या कर दी, पेट पर किए गए हमले से ग्रामीण गंभीर स्थिति होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान मृतक ने दम तोड़ दी पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी पत्नी को 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,,


 आपको बता दें कि बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदार बोदाल पारा निवासी शकल राम पत्नी फुलबसों के साथ अकेले मकान में रहता था, विगत शाम को अपने हीं घर में शुअर का मांस बनाकर खाए और जमकर शराब का सेवन किया,, शराब सेवन करने के दूसरे दिन  ग्रामीण सकल राम दूसरे दिन घर के समीप पकरी पेड़ के नीचे सोया हुआ था इस दौरान उसकी पत्नी फुलबाशो लगभग 10:00 बजे दिन में उसके पास पहुंची और काम करने नहीं जाने एवं घर का चावल बेचकर शराब पीने को लेकर पति से विवाद करने लगी,, 

जमीन पर सोए हुए पति पर महिला ने पैर से वार कर दिया जिससे सकल राम दर्द से तड़पने  लगा इस दौरान शंकरगढ़ अस्पताल में शकल राम को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था यहां हालत सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान शकल  राम की मौत हो गई घटना की जानकारी मिलने के बाद बलरामपुर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर बलरामपुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक व पुलिस टीम के द्वारा 34 वर्षीय फुलबासो बाई पति की हत्या के आरोप में धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया,,
continue reading
थाना खड़गवां पुलिस की कार्यवाही चोरी हुए मोटर सायकल  को किया बरामद

थाना खड़गवां पुलिस की कार्यवाही चोरी हुए मोटर सायकल को किया बरामद

Sawankumar 30-May-2022 166

थाना खड़गवां पुलिस की कार्यवाही=दिनांक 29.05.22 को प्रार्थी बंजारीडान्ड निवासी दिनेश कुमार पिता सुरेश कुमार थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 10.05. 22 को शाम 6:00 बजे अपने मोटरसाइकिल से अपने रिश्तेदार के यहां शादी में बंजारीडान्ड गया हुआ था और अपनी मोटरसाइकिल पैशन प्रो को नारद सिंह के घर के पास खड़ा किया था कुछ देर बाद जब वह घर जाने के लिए अपनी मोटर साइकिल  के पास आया तो देखा कि उसकी स्वामित्व की मोटरसाइकिल पैशन प्रो वहां पर नहीं खड़ी थी कोई अज्ञात चोर द्वारा उक्त मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना में अपराध क्रमांक 246/ 22 धारा 379,201 भा द वि का कायम कर दौरान विवेचना पतासाजी के थाना प्रभारी खडगवा विजय सिंह विजय द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरिया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय पी पी सिंह के मार्गदर्शन में एक टीम गठित कर अज्ञात चोर के पतासाजी  हेतु रवाना किया गया दौरान पतासाजी के आरोपी बंजारीडॉड लोटन पारा निवासी प्रदीप कुमार उर्फ दगानी पिता उदित नारायण उम्र 29 वर्ष को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया जिस पर आरोपी द्वारा उक्त मोटरसाइकिल चोरी कर बंजारीडान्ड के कुदरी नाला  के झाड़ में छुपा कर रखना बताया जिसे पुलिस द्वारा जप्त कर उक्त आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य एवं घटना कारित करना  पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 246/ 22 धारा 379 ,201, भा.द.वि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय भेजा गया  संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय सिंह ,प्रधान आरक्षक सुखलाल खलखो, आरक्षक जितेंद्र मिश्रा ,सुरेश तिग्गा, रवि शर्मा ,धनंजय कुमार, सैनिक प्रमोद साहू का सराहनीय योगदान रहा|

continue reading
पाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही: घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी को किया तत्काल गिरफ्तार

पाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही: घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी को किया तत्काल गिरफ्तार

Ibtesam Deshmukh 29-May-2022 153

 कोरबा पाली : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर जिले में अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने सभी थाना चौकियों को निर्देशित किया गया था इसी कड़ी में प्रार्थीया उमा श्रीवास ने एक लिखित प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि इसका पड़ोसी कमल महंत के द्वारा दिनांक 26.5. 2022 के दरमियानी रात 1:00 बजे घर के बाहर सड़क में रेत गिट्टी को रख देने की बात पर से अश्लील गाली गुप्तार करते हुए प्रार्थीया उमा श्रीवास के घर का दरवाजा धक्का देकर खोलकर जबरजस्ती घर में घुसकर मां बहन के अश्लील गाली देते हुए डंडे से मारपीट किया है रिपोर्ट पर थाना पाली में धारा 452,294,506,323 आईपीसी के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल के द्वारा आरोपी कमल महंत को पाली से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अनिल पटेल,सउनि बीडी चेल्से, आरक्षक शैलेंद्र तवर राजेश राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

continue reading
पुलिस ने किया गुम हुये अठारह लाख रुपये का मोबाइल रिकवर

पुलिस ने किया गुम हुये अठारह लाख रुपये का मोबाइल रिकवर

Ibtesam Deshmukh 29-May-2022 137

 जांजगीर चांपा – पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर में आम नागरिकों के गुम हुये लगभग अठारह लाख रुपये वेस कीमती विभिन्न कंपनियों के 104 एंड्रॉयड मोबाइल फोन को रिकवर कर कैम्प लगा लोगों को वापस किया गया। मोबाइल पाकर आम लोगो के चेहरे में पुलिस के प्रति विश्वास की झलक देखने को मिली। बताते चलें जिले के आम नागरिकों द्वारा अपनी एंड्रॉयड फोन गुम होने की सूचना थानों में दिया गया था , जिसे सायबर सेल भेजकर खोजबीन किया जा रहा था।


सायबर सेल द्वारा जिले में गुम हुये मोबाइल की सूचना को सभी थाना/चौकी से एकत्र कर बरामद करने का अभियान चलाया गया। आम नागरिकों के मोबाइल गुम की सूचना पर सायबर सेल द्वारा कुल 104 एंड्रॉयड मोबाइल सेट बरामद किया गया। इस अभियान के तहत जिले के अलावा रायपुर , राजनांदगांव , दुर्ग – भिलाई , बेमेतरा तथा अन्य स्थानों से सायबर सेल द्वारा 104 गुम एंड्रॉयड मोबाइल सेट बरामद किया गया , जिसकी कीमत करीबन अठारह लाख रुपये है। उक्त कार्यवाही में सायबर सेल जांजगीर चाम्पा के अधिकारी/ कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आम नागरिकों को अपने मोबाइल फ़ोन मिलने की कोई उम्मीद नही थी लेकिन सायबर सेल की तकनीकी सहायता से बरामद कर वापस करने से सभी ने जांजगीर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किये है। मोबाइल फोन रिकवर करने के साथ ही जांजगीर चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने मोबाइल को सम्हाल कर रखें।

ज्यादातर मोबाइल हाट बाजार , मेला , मंड़ई में गुम होते है ऐसे जगहों पर अपने मोबाइल का उपयोग ध्यान से करे। यदि गुम या चोरी होती है तो तत्काल दस्तावेज के साथ थाना जाकर सूचना देवे। साथ ही यदि किसी व्यक्ति को रास्ते मे कोई मोबाइल गिरा हुआ मिले तो उसे तत्काल नजदीकी थाने में जमा करे और अच्छे नागरिक होने का परिचय दे। किसी भी दुकानदार द्वारा बिना बिल दिये जिसमे आईएमईआई ना लिखा हो ऐसा मोबाइल उनसे कतई ना खरीदे। हो सकता है वो मोबाइल चोरी का हो या किसी अन्य घटना में उपयोग किया गया हो। इस तरह के कृत्य में शामिल होना पाये जाने से कड़ी कार्यवाही किया जाता है।
continue reading
नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई

नाबालिक को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई

Sawankumar 29-May-2022 103

संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी देवनारायण बरगराह पिता स्व.नंदलाल बरगाह जाति वरगाह उम्र 42 वर्ष साकिन ग्राम आमापारा थाना बैकुण्ठपुर के रिपोर्ट पर उसकी नाबालिक लड़की कुमारी प्रियंका बरगाह को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर

अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपहता कुमारी प्रियंका बरगाह को पता तलाश दौरान
दिनांक 02.03.2022 को आरोपी सुनील कुमार यादव के कब्जे से बरामद किया गया है बरामद
कर अपहता से धारा 161 जा.फी. का कथन महिला पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक रम्भा
साहू से कराया गया जो अपने कथन में बतायी की दिनांक 04.02.2022 को वह उसके मनेश
भाई बसंत के शादी में गणेशपुर जिला सूरजपुर शादी में गई थी शादी में उसका मुलाकात सुनील
यादव निवासी झुमरपारा जिला सरगुजा के साथ हुआ सुनिल यादव उसे पसंद करने लगा और उसे
बोला मै आपको प्यार करता हूँ शादी करना चाहता हूँ कहकर मुझे उसका मोबाईल नंबर मांगा तब
वह अपने मोबाईल नंबर 6263638522 को दी थी उसके बाद सुनील कुमार यादव के द्वारा मोबाईल
नंबर 7817050204,8450042768 से फोन करके बातचित करता था और उसे शादी करने को
बोलता था तब वह पढ़ाई कर रही है अभी मेरा उम्र शादी करने का नहीं है कहकर मना कर देती
थी। दिनांक 02.03.2022 को सुनील यादव फोन करके उसे मिलने के लिए आमापार चौक बुलाया
तब वह दोपहर लगभग 01:30 बजे घर में बिना बताये सुनील यादव से मिलने गई तब सुनील
यादव उसे जबरन शादी करने को बोलने लगा और शादी करने से मना करने पर और सुनिल
यादव मरने को बोला तब वह डर गई तब सुनील यादव उसे जबरन बस में बैठा कर अपने घर
अम्बिकापुर झुमरपारा ले गया और वहाँ उसके ईच्छा के विरूद्ध कई बार
किया है कि प्रार्थीयों के रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायमी कर विवेचना में लिया
गया विवेचना दौरान अब तक के उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपी सुनील कुमार
यादव पिता बुधराम बरगाह उम्र 21 वर्ष निवासी झुमरपारा थाना सीटी कोतवाली
अम्बिकापुर पुलिस चौकी मणिपुर अम्बिकापुर जिला सरगुजा छ.ग. को दिनांक 25.05.2022
को 15:20 बजे विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया
 
उक्त कार्यवाही में बैकुंठपुर निरीक्षक अस्वनी सिंह, उप निरीक्षक जीएस पैकरा, आरक्षक भानु परताप, आरक्षक इलयास कुजर, महिला आरक्षक किरण पैकरा,का विशेष योगदान रहा

 
 
 
continue reading
बाल काटने से मना करने पर एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी  हत्या

बाल काटने से मना करने पर एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी हत्या

Sawankumar 29-May-2022 144

सरगुजा/ अम्बिकापुर


 

बाल काटने से मना करने पर एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है हत्याकरने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचकर अपने आप को कानून के हवाले कर दिया है,मामूली सी बात पर पनपे इस विवाद का अंत एक व्यक्ति की मौत के साथ खत्म हुआ,

 

आप को बता दे पूरा मामला जिला मुख्यालय अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के मुक्तीपारा का है,जहां बीती शाम जहां पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्तियों के बीच चाकू बाजी का विवाद हो  गया है,और यह विवाद बाल काटने को लेकर हुआ था,पुलिस ने बताया कि मृतक दीपक टोप्पो और आरोपी इम्लियानुस मिंज दोनों पड़ोसी थे,,बीती शाम आरोपी इम्लियानुस मिंज के द्वारा दीपक को द्वारा बाल काटने कहा था,दीपक द्वारा मना करने पर शराब के नशे में धुत आरोपी ने चाकू से दीपक पर ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे दीपक की मौत हो गई वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी इस दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने अपने आपको गांधीनगर थाने पहुंचकर कानून के हवाले कर दिया है वहीं पुलिस आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है


 
continue reading
देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले जवानो के सामान की सुरक्षा रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर द्वारा प्रदान की गई

देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले जवानो के सामान की सुरक्षा रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर द्वारा प्रदान की गई

Ibtesam Deshmukh 29-May-2022 122

 एक व्यक्ति नाम आशुतोष ठाकुर पिता लालबाबू ठाकुर निवासी कमतौल दरभंगा बिहार रेसुब पोस्ट बिलासपुर मे उपस्थित हुए और उक्त लगेज और मोबाइल फोन के बारे मे रेसुब स्टॉफ से पूछताछ करने लगे तब टी.ए. ड्यूटी स्टॉफ के पास चार्ज में रखें लगेजो को व्यक्ति के समक्ष खोलकर दिखाया गया उक्त व्यक्ति को लगेज की जान पहचान कर सही सलामत सुपुर्द किया गया। लगेज की मोबाइल सहित कुल कीमत लगभग 25,000रू है।*देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले जवानो के सामान की सुरक्षा रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर द्वारा प्रदान की गई* बिलासपुर प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर ए. एन. सिन्हा तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर ऋषि कुमार शुक्ला के कुशल निर्देशन में रेल थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर सोनी के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर गाड़ी संख्या 17007 में उप निरीक्षक मनीष कुमार को चेकिंग के दौरान कोच संख्या बी-6 मे एक लगेज लावारिस हालात मे मिला जिस संबंध में अगल-बगल के यात्रियों से पूछताछ में अज्ञानता जाहिर करने के बाद बिलासपुर पोस्ट मे लाकर गवाहों के समक्ष खोलकर देखा गया जिसमे आर्मी के कपड़े, पहनने वाले इस्तेमाली कपड़े, थर्मस, टिफिन बाक्स व एक नग लाल रंग का एम.आई. कंपनी का मोबाइल फोन था। जिसके आधार पर संभावित नंबर पर कॉल करने पर एक व्यक्ति आशुतोष ठाकुर से बात हुई जिन्होंने स्वयं को सीमा सुरक्षा बल का जवान होना बताया और यह सामान ट्रेन में मिला बताया जिसे पोस्ट में सुरक्षित जमा किया गया । ‌

एक व्यक्ति नाम आशुतोष ठाकुर पिता लालबाबू ठाकुर निवासी कमतौल दरभंगा बिहार रेसुब पोस्ट बिलासपुर मे उपस्थित हुए और उक्त लगेज और मोबाइल फोन के बारे मे रेसुब स्टॉफ से पूछताछ करने लगे तब टी.ए. ड्यूटी स्टॉफ के पास चार्ज में रखें लगेजो को व्यक्ति के समक्ष खोलकर दिखाया गया उक्त व्यक्ति को लगेज की जान पहचान कर सही सलामत सुपुर्द किया गया। लगेज की मोबाइल सहित कुल कीमत लगभग 25,000रू है।

 

continue reading
अवैश शराब विक्रेताओं के खिलाफ सरगांव पुलिस की कारवाही,अब तक10 शराब कोचियों को भेजा गया जेल

अवैश शराब विक्रेताओं के खिलाफ सरगांव पुलिस की कारवाही,अब तक10 शराब कोचियों को भेजा गया जेल

Ibtesam Deshmukh 28-May-2022 99

  पथरिया थाना सरगांव क्षेत्र में अवैध व्यापार के विरुद्ध कार्यवाही करने की पुलिस अधीक्षक के मार्गदशन पर चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी सरगांव अमित कौशिक उप निरीक्षक को दिनांक 26.05.2022 को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि 01 व्यक्ति काले रंग के बजाज पल्सर मोटर सायकल क्रमांक C.G.28 H 4268 में मारो तरफ से अधिक मात्रा में अवैध शराब रखकर अपने गांव मदकू की ओर परिवहन करते आ रहा है कि मुखबीर सूचना पर तस्दीक एवं रेड कार्यवाही हेतु हमराह स्टॉप एवं गवाहन के रवाना होकर मौका पहुंचकर घेराबंदी कर मदकू निवासी विरेन्द्र सिंह पिता अशोक सिंह ठाकुर उम्र 32 वर्ष को अवैध रूप से काफी मात्रा में मोटर सायकल से देशी शराब परिवहन करते पकड़कर विरेन्द्र सिंह पिता अशोक सिंह ठाकुर उम्र 32 वर्ष साकिन मदकू थाना सरगांव के कब्जे से 40 नग कांच की शीशियों ( सीलबंद ) में भरी देशी मसाला शराब ( 7200 बल्क ली. ) किमती 4400 रूपये तथा परिवहन करने वाले वाहन मोटर सायकल क्र .C . G . 28 H4268 बजाज पल्सर काले रंग किमती 40,000 रूपये जुमला किमती 44.400 रू . को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी के विरूद्ध थाना सरगांव में अपराध क्र . 114/22 धारा 34 ( 2 ) 59 ( क ) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय मुंगेली में पेश किये जाने पर न्यायालय द्वारा आरोपी विरेन्द्र सिंह को जेल भेजा गया । सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना सरगांव पुलिस की भूमिका सराहनीय रही।

continue reading
नशे के अवैध कारोबार पर सूरजपुर पुलिस की ताबड़तोड कार्रवाई । चौकी बसदेई पुलिस ने 1 व थाना भटगांव पुलिस ने 2 एनडीपीएस के मामले में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार। 1 लाख 15 हजार रूपये कीमत का अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त।

नशे के अवैध कारोबार पर सूरजपुर पुलिस की ताबड़तोड कार्रवाई । चौकी बसदेई पुलिस ने 1 व थाना भटगांव पुलिस ने 2 एनडीपीएस के मामले में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार। 1 लाख 15 हजार रूपये कीमत का अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त।

Ibtesam Deshmukh 28-May-2022 112

 सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के निर्देश के बाद अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्व पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में चौकी बसदेई व थाना भटगांव की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 3 अलग-अलग मामले में 3 लोगों को पकड़ा है जिनसे 1 लाख 15 हजार रूपये कीमत के 5 किलो 700 ग्राम गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। इन कार्यवाहियों में शामिल पुलिस टीम के अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कृत भी किया है।

           अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी सूरजपुर गीता वाघवानी के मार्गदर्शन में शुक्रवार को बसदेई पुलिस की टीम ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम सिरसी में घेराबंदी कर राम अवतार उर्फ संतोष तूरी पिता देव नारायण तुरी उम्र 38 वर्ष निवासी सतनगर, थाना झिलमिली को पकड़ा जिसके कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत करीब 40 हजार रूपये का जप्त करते हुए आरोपी के विरूद्व धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, प्रधान आरक्षक महेन्द्र यादव, प्रदीप उपाध्याय, आरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, देवदत्त दुबे व प्रदीप सोनवानी सक्रिय रहे।
दूसरे मामले में एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में शुक्रवार को थाना भटगांव की पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम सिवारीपारा-भटगांव में घेराबंदी कर दीपक बघेल पिता स्व. गुलाब बघेल उम्र 32 वर्ष निवासी पोड़ी, थाना पोड़ी, जिला कोरिया को पकड़ा जिसके कब्जे से 3 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमत करीब 60 मुझे रुपए का धारा विश्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है वहीं तीसरे मामले में थाना बड़गांव पुलिस ने गुरुवार को ग्राम डुमरिया में घेराबंदी पर मोटरसाइकिल सहित उमाशंकर पिता चंद्रशेखर उम्र 30 वर्ष निवासी देवरिया को पकड़ा जिसके कब्जे से 600 ग्राम गांजा कीमत करीब ₹15000 परिवहन मोटरसाइकिल पर 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी भटगांव विमलेश सिंह, एसआई सुमंत पांडे , आरक्षक रजनीश पटेल ,संतोष जयसवाल ,प्रकाश साहू, सक्रिय रहे
continue reading
अवैध कोयले की तस्करी करते आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा साथ उपयोग में आय वाहन को भी किया जब चर्चा पुलिस की कार्यवाही

अवैध कोयले की तस्करी करते आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा साथ उपयोग में आय वाहन को भी किया जब चर्चा पुलिस की कार्यवाही

Sawankumar 26-May-2022 176

आप को बता दे कि  दिनांक 25.05.2022 को मुखबीर से प्राप्त सूचना पर खरवत चौक घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आरोपी अजीत कुजूर

पिता नन्दुलाल कुजूर उम्र 30 वर्ष को रंगे हाथ एक बिना नम्बर के छोटा हांथी वाहन में
अवैध रूप से लगभग 15 क्विंटल कोयला किमती 6000 रू० का परिवहन करते पाये जाने
पर विधिवत कार्यवाही करते हुए उक्त कोयला एवं उसे परिवहन करने में इस्तेमाल किया
गया बिना नम्बर छोटा हांथी को मौके पर जप्त कर प्रथम दृष्टया आरोपी अजीत कुजूर



पिता नन्दुलाल कुजूर उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बिशुनपुर रेडीभावना, थाना चरचा जिला
कोरिया (छ.ग.) के विरूद्ध अपराध धारा सदर का घटित करना सबूत पाये जाने से आरोपी
को दिनांक 25.05.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उक्त
कार्यवाही में थाना प्रभारी चरचा उप निरीक्षक अनिल कुमार साहू, प्र. आर. 227 बृजेश कुमार
सिंह, आर. 426 वसीम रजा, आर. 199 मो० इसरार, आर० 365 अखिलेश जायसवाल का
विशेष योगदान रहा है।
I
12:39
थाना
continue reading
फिरौती के लिये अपहरण किये गये अबोध बालक का नाबालिग आरोपी गिरफ्तार ,चंद घंण्टे मे किया गया बरामद खड़गवां पुलिस की त्वरित कार्यवाही

फिरौती के लिये अपहरण किये गये अबोध बालक का नाबालिग आरोपी गिरफ्तार ,चंद घंण्टे मे किया गया बरामद खड़गवां पुलिस की त्वरित कार्यवाही

Sawankumar 26-May-2022 97

आप को बताते चले कि  प्रार्थी वंश कुमार सिंह पिता शिवराम सिंह उम्र 32 वर्ष सा माझापारा मझौली थाना खड़गवां जिला कोरिया छ0ग0 का दिनांक 26.05.2022 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.05.2022 को यह तथा इसकी पत्नी व बच्चे को लेकर मझौली बाजार गया था, वहा से शाम करीब 7:30 बजे घर वापस आकर रात्रि का खाना खाकर पति-पत्नी व बच्चे के साथ अपने घर के अंदर में सो रहे थे कि रात्रि करीब 12:05 बजे के लगभग इसके घर का लाईट कट हुआ तब यह और इसकी पत्नी के साथ लाईट बनाने के लिए घर से बाहर निकला और लाईट बना कर फिर घर में आकर सोये कि पुनः लाईट कट हो गया। दोबारा लाईट बनाने पति-पत्नी दोनो गये जैसे ही लाईट बनाकर वापस कमरे में आकर देखा तो इसका सोया हुआ लडका ध्रुव कुमार बिस्तर पर सोया हुआ नही था कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुस कर इसके लड़के को अपहरण कर ले गया है। आस-पास पता तलाश किया कोई पता नहीं चला कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना खड़गवां में अपराध क्र. 240/22 धारा 457,363 ताहि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। कायमी की सूचना पुलिस अधीक्षक कोरिया प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को दी गई जिस पर प्रकरण की गंभीरता एवं किसी अप्रिय घटना की आंशका को ध्यान में रखते हुए उक्त गुम बालक के पता साजी करने हेतु तत्काल निर्देश दिया गया। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी पी पी सिंह को प्रकरण के मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिंह द्वारा दो अलग-अलग टीम गठित कर गुम बालक एवं आरोपी के पतासाजी हेतु रवाना किया गया। पता तलाश एवं घटना स्थल निरीक्षण दौरान संदेही नाबालिक से परिजनों के समक्ष बारिकी से पूछताछ किया गया जिस पर नाबालिक द्वारा अबोध बालक के मुंह में कपड़ा भर, सेलो टेप से मुंह बंदकर एवं हाथ को सेलो टेप से बांधकर अपने काले रंग के जैकेट में लपेट कर आंवराडाड़ के सूने जंगल मे सुलाकर रखना बताया तथा यह भी बताया की 100 रुपये की उधारी मजदूरी बची थी एव वंश कुमार से फोन पर 20-25 हजार रूपये फिरौती का पैसा मांगता यदि बच्चे के बदले में मांगे गये पैसे को वंश कुमार नही देता तो अपहरण किये हुए बच्चे को मार देता। नाबालिक विधि विरुद्ध बालक के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर उक्त जंगल से अपहृत अबोध बालक को घटना के दो घंण्टे के भीतर सकूशल बरामद किया गया विलम्ब होने की स्थिति में अबोध बालक की मृत्यु हो सकती थी प्रकरण में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में धारा 307,364 भादवि जोड़ी गई विधि विरुद्ध बालक के विरूद्ध अपराध घटित करना पाये जाने से रिमाण्ड तैयार कर किशोर न्यायालय भेजा गया है। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक विजय सिंह थाना प्रभारी खड़गवा, प्र. आर. सुनील साहू, आर. सुरेश तिग्गा, दिनेश साहू, सोमार साय पैकरा, उमेश मिंज, जशप्रीत सिंह, रमेश पाण्डेय, अनिल यादव, रवि शर्मा, धनंजय कुमार, विनोद सिंह, राजेश सिंह, सैनिक विनय श्याम, प्रमोद अशोक साहू, कुमार की विशेष भूमिका रही।

continue reading
नाबालिक लड़के ने अपने पड़ोस की 7 साल की  बच्ची को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म

नाबालिक लड़के ने अपने पड़ोस की 7 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म

Sawankumar 23-May-2022 164
सूरजपुर / छत्तीसगढ़


सूरजपुर के कोतवाली क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने का एक मामला प्रकाश में आया है, जहां एक नाबालिग ने पड़ोस में रहने वाली 7 वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया,, बच्ची के परिजनों के द्वारा कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,, दरअसल यह पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र के देव नगर इलाके का है जहां 7 वर्षीय बच्ची अपने घर के बगल में खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला एक नाबालिग युवक उसे आम और खीरा खिलाने का लालच देकर अपने घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया,, बच्ची के घर जाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई तब जाकर परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई,, जिसके बाद पीड़ित बच्चे को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया,, जहां इलाज के बाद अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है, पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई अन्य मामलों में अपराध दर्ज कर से गिरफ्तार कर लिया है,, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है,,

 
continue reading
अन्धे कत्ल की गुत्थी सुलझी..

अन्धे कत्ल की गुत्थी सुलझी..

Sawankumar 23-May-2022 89
कोरिया / सोनहत

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि प्रकरण की प्रार्थिया श्रीमति मंजूरी पति जवाहर लाल जाति सूर्यवंशी उम्र 50 वर्ष निवासी रावतसरई (झगराहीपारा) थाना सोनहत कि रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 16/05/2022 के रात करीब 09/30 बजे अपने परिवार के साथ खाना पीना खाकर घर के बाहर आंगन में सोये थे इसका पति जवाहर लाल सूर्यवंशी,लड़का दाऊ भईया उम्र 10 साल,नाती सुखेन्द्र उम्र 06 साल चौकी में तथा यह व लड़की माधुरी उम्र 14 साल बगल में खाट में तथा सौतन फुलकी ,देवरानी कलावती बगल में चटाई बिछाकर सोये थे कि रात करीब 02/30 बजे अचानक चौकी में मारने का आवाज आया तो यह उठी देखी तो लाईट बंद था दो-तीन आदमियों का भागने का आवाज आया तब यह अपने पति को देखने गई तो गर्दन में फरसा लगा हुआ था गर्दन में चोंट था खून निकल रहा था तब यह चिल्लाने लगी तो वहां पर सोये सभी लोग जाग गये कुछ देर बाद इसके पति का मृत्यु हो गया इसको संदेह है कि इसकी पति की ह्त्या रंगलाल यादव एंव अन्य दो साथियों के साथ किये हैं कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मर्ग क्र०-0/20/2022 धारा 174 जा०फौ० एंव अपराध क्र०0/68/2023 धारा 302 ता०हि० का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ! प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर,अति०पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति मधुलिका सिंह,एंव उप पुलिस अधीक्षक महोदय (मुख्या०)बै०पुर श्री नेलसन कुजुर के दिशानिर्देशन व मार्गदर्शन पर आरोपी/संदेही रंगलाल यादव का पतासाजी किया गया जो सकुनत पर हाजिर मिला जिसे पूछताछ करने पर मेमोरण्डम कथन में अपने दो साथियों के साथ घटना कारित करना स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त फरसा को जप्त किया गया आरोपी/संदेही रंगलाल यादव पिता भारत लाल यादव उम्र 45 साल निवासी राउतसरई को दिनांक 18/05/2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमान्ड पर  दिनांक 19/05/2022 को भेजा गया  प्रकरण के अन्य दो आरोपी /संदेही शिवप्रसाद यादव एंव अजय कुमार चौधरी घटना दिनांक से फरार थे जिनकी पतासाजी लगातार की जा रही थी जो अपने परिजनों के साथ थाना उपस्थित आये जिन्हें घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो मेमोरण्डम कथन में दोनों रंगलाल यादव के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किये तथा घटना में  प्रयुक्त मो०सा०हीरो स्पलेण्डर क्र०CG-15-CU-2519 एंव 2000/-रू०को आरोपी शिवप्रसाद यादव से तथा आरोपी अजय कुमार चौधरी के कब्जे से 1500/-रू० जप्त किया गया आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपी शिवप्रसाद यादव  पिता नान्हू यादव उम्र 46 साल सा०सावांरावां थाना ओड़गी जिला सूरजपुर एंव आरोपी अजय चौधरी पिता रामजी चौधरी उम्र 25 साल सा०बहेरा खुर्द थाना चेैनपुर जिला पलामू (झारखण्ड)को आज दिनांक 22/05/2022 के क्रमशः 12/30,12/35 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया !सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सोनहत उप निरी० श्री शिवकुमार यादव प्र०आर०-09 संतोष सिंह आर०643 खिलन पैकरा,आर०239 तुसन्त पाटले आर० 282 बलदेव सिंह सहा०आर०जगप्रताप सै०205 शम्भू दयाल राजवाड़े सै०212 बृगमोहन सोनवानी सै०137 महिपाल राजवाड़े का सराहनीय योगदान रहा!
continue reading
देशी,व अंग्रेजी अवैध शराब तस्करी करने वाले दो  युवक को घेरा बंदी कर मनेंद्रगढ़ पुलिस ने किया  गिरफ्तार

देशी,व अंग्रेजी अवैध शराब तस्करी करने वाले दो युवक को घेरा बंदी कर मनेंद्रगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sawankumar 20-May-2022 207

आप को बता दे कि पुलिस अधीक्षक कोरिया प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश किया जा रहा था। उसी तारतम्य में दिनांक 19.05.2022 को थाना मनेन्द्रगढ में मुखबीर सूचना मिली कि दो व्यक्ति जंगल के रास्ते मध्यप्रदेश से शराब तस्करी कर मनेन्द्रगढ की ओर आ रहे है। तत्काल उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को अवगत कराया गया एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह, श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ राकेश कुमार कुर्रे के निर्देशन में आरोपियो को घेराबंदी करने हेतु हमराह गवाहो के थाना मनेन्द्रगढ

 
पुलिस दो अलग अलग टीम कार्यवाही हेतु रवाना हुई । भुरसीडांड पुराना चारागाह के पास घेरा बंदी
कर कमलेश देवांगन को पकड़ा जिसके कब्जे से 17 लीटर 280 मिली लीटर देशी प्लेन शराब एवं
पुटाडांड आंगनबाडी के पास मनोज को स्कूटी को रोककर तलाशी लेने पर कुल अंगेजी शराब 24
लीटर 300 मिली लीटर शराब कीमत 22100 / रूपये जप्त किया गया। आरोपियो का कृत्य धारा
34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाड़ पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़, सहायक उप निरीक्षक बी0के0 सिंह प्रधान आरक्षक इस्ताक खान, अमर सिंह अंजाम आरक्षक शम्भूनाथ यादव, अजय पोया राकेश शर्मा, प्रदीप लकडा, गोविन्द साहू, पिताम्बर सिंह एवं सैनिक विमल लकडा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
continue reading
कलेक्टर कार्यालय  के नाजारत शाखा के लगभग 21 चेकों को क्लोनिंग कर अलग-अलग राशि का चेक क्लीयरिंग कराने वाले कुछ और अपरधियों को कोरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

कलेक्टर कार्यालय के नाजारत शाखा के लगभग 21 चेकों को क्लोनिंग कर अलग-अलग राशि का चेक क्लीयरिंग कराने वाले कुछ और अपरधियों को कोरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sawankumar 20-May-2022 107

आप को बताते चले कि दिनाँक 13.04.2022 को प्रार्थी संयुक्त कलेक्टर अनिल कुमार सिदार निवासी कलेक्टर कार्यालय बैकुण्ठपुर जिला कोरिया (छ.ग.) थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 22.03.2022 से दिनाँक 13.04.2022 के मध्य कलेक्टर कार्यालय कोरिया के नाजारत शाखा के लगभग 21 चेकों को क्लोनिंग कर अलग-अलग राशि का चेक मुम्बई स्थित विभिन्न बैंक के ब्रांच में कोर बैंकिंग के द्वारा चेक क्लीयरिंग कराकर अतीश सुभाष गायकवाड़ निवासी बुद्धनगर आजादनगर थाना उल्हासनगर-2, जिला थाणे (महाराष्ट्र), अक्षर पवेलियन कम्पनी तथा दीवान सिंह पारते निवासी गुड़गांव के खातों में लगभग एक करोड़ उन्नतीस लाख रूपये कुट रचना कर आहरण कर लिया गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की विवेचना में जिले के पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के कुशल निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री नेल्शन कुजूर मुख्यालय बैकुण्ठपुर के कुशल मार्गदर्शन में टीम गठित कर तत्काल दिल्ली, मुम्बई तथा पटना बिहार हेतु रवाना किया गया था।


प्रकरण में अब तक की कार्यवाही में ज्ञात हुआ कि ओमप्रकाश अनिल श्रीवास्तव, सचिन प्रकाश शिरोडकर, जयप्रकाश यादव, हिमाशु तनेजा, शुभम तनेजा सैन्की उर्फ योगेश धरानी, जाकिर सफी शेख, फर्जी खाता धारक दिवान सिंह पारतें, तथा मुम्बई का अतीश गायकवाड़, आदित्य नन्दु गायकवाड़ तथा तुशार प्रकाश सालवे, एवं अजमत ताज, तथा उसकी पत्नी नगमी परवीन, मो. आरिफ मो. नईम सभी लोग मिलकर एक राय होकर फर्जी चेक बनाकर उससे पैसा निकालने का काम शुरू किए। पुरे प्रकरण में ओमप्रकाश श्रीवास्तव, सचिन तथा जयप्रकाश यादव गुगल, इन्टरनेट सोशलमिडीया के माध्यम से देश के बड़े बड़े फर्म शासकीय कार्यालय का चेक निकालते तथा सचिन कम्प्युटर में फर्जी चेक तथा फर्जी हस्ताक्षर एव फर्जी सील तैयार करता था. उक्त चेक लगने वाले खातों की जानकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव, जय प्रकाश यादव निकालता था। चेक तैयार कर जाकिर सफी शेख मुम्बई के विभिन्न बैंक के ब्राचों में जाकर चेक के सम्बन्ध में रकम पता कर बैकों में चेक लगाता था। फर्जी चेक से पैसा हस्तातरंण करने के लिए हिमांशु तनेजा, सैन्की उर्फ योगेश धरानी, शुभम तनेजा दिवान सिंह पारतें द्वारा मिलकर गुड़गाँव में करीब दस-पन्द्रह .. अलग-अलग बैंकों में दिवान सिंह पारते के नाम से खाता खुलवाया तथा गुड़गांव में ही अक्षर पवेलियिन सी. एच.एस.एल. नाम से एक पेन्ट का दूकान खोले। तथा इसी के मुम्बई के अतीश गायकवाड, आदित्य नन्दु गायकवाड़ तथा तुशार सालवे, द्वारा भी अतीश के नाम से खुला हुआ खाता को फर्जी चेक के पैसा आहरण  करने के लिए उपयोग में लाने लगे। इस टीम के द्वारा लगभग 04-05 माह पूर्व ओमप्रकाश अनिल श्रीवास्तव, सचिन शिरोडकर तथा जयप्रकाश यादव सोशल मिडीया गुगल द्वारा बैकुण्ठपुर जिला कोरिया (छ. ग.) के कलेक्टर कार्यालय का चेक निकालकर उस चेक का कुट रचित चेक तैयार किये तथा उसे जाकिर शफी शेख मुम्बई के बैंकों में विरार बोईसर के बैंक आफ बड़ौदा तथा एचडीएफसी के विभिन्न ब्रांचों में क्लियर करने के लिये लगाने लगा। जिसका पैसा दिवान सिंह पारते के खाते तथा अक्षर पवेलियन दूकान फर्म के खाते में एवं अतिश सुभाष गायकवाड मुम्बई वाले के खाते में हस्तारण कराते थे तथा जिसे हिमाशु तनेजा, शुभम तनेजा सैन्की उर्फ योगेश धरानी तथा दिवान सिंह पारते दूसरे खाते में हस्तारित कर ए.टी.एम. तथा सामान खरीद दारी के माध्यम से दिल्ली, गुड़गांव तथा पटना से अजमत ताज, मो० आरिफ एंव मो० नईम तथा उसकी पत्नी नगमी परवीन निकालने लगे। यह पैसा निकालकर आपस में अपना अपना हिस्सा बाट लेते थे। पूर्व में पुलिस टीम द्वारा फर्जी खाता धारक आरोपी अतीश सुभाष गायकवाड़ एवं आदित्य नन्दू गायकवाड को दिनाँक 18.04.2022 एवं फर्जी खाता धारक आरोपी दीवान सिंह पारते तथा दिनाँक 25.04. 2022 को अन्य दो आरोपी मो. आरिफ तथा मो. नईम को एवं 01.05.2022 को पटना से अजमत ताज एवं उसकी पत्नी नगमी परवीन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

पुलिस टीम द्वारा मुम्बई जाकर प्रकरण के मुख्य आरोपी ओमप्रकाश अनिल कुमार श्रीवास्तव पिता अनिल कुमार श्रीवास्तव उम्र 40 वर्ष निवासी फ्लैट न० 102 रश्मि दुविता पार्क नाला सोपारा न्यु लिंक रोड वसई ईस्ट थाना नालासोपारा जिला पालघर (महाराष्ट्र) एवं जाकिर सफी शेख पिता सफी शेख उम्र 40 वर्ष निवासी फ्लैट न0 10-11 बिल्डिगं नम्बर 202 / 228 दिल्ली दरबार के सामने पीबी मार्ग मुम्बई 04 थाना ग्रेन्टरोड जिला मुम्बई (महाराष्ट्र) एवं शुभम तनेजा पिता सूरेन्द्र तनेजा उम्र 28 वर्ष निवासी मकान न0 316 डोगरा मोहल्ला थाना मुल्तानी पुलिस थाना जिला हिसार हरियाणा एवं सैन्की उर्फ योगेश धरानी पिता रोशन लाल धरानी उम्र 33 वर्ष निवासी 657/27 गली न008 मदनपुरी थाना न्यु कालोनी पुलिस थाना जिला गुड़गाव हरियाणा से पूछताछ कर आरोपियों का मेमोरण्डम कथन लेखकर आरोपियों के बताये अनुसार घटना में प्रयुक्त खाता एटीएम मोबाईल एवं प्राप्त राशि में खरिदा कार हॉण्डा सिटी कार एवं आई-20 कार दो नग एवं नगदी रकम 2,60,000 रूपए जुमला किमती लगभग 10,00,000 रूपए जप्त किया गया हैं।" प्रकरण का एक आरोपी सचिन प्रकाष शिरोडकर को मुम्बई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है तथा प्रकरण में दो फरार आरोपी की गिरफ्तारी किया जाना शेष है। प्रकरण के आरोपियों के द्वारा वर्ष 2011 से इस प्रकार के अपराध किया जा रहा है। जिसके

घटनाक्रम में सर्वप्रथम प्रकरण के आरोपियों द्वारा 01. वर्ष 2011 में मुम्बई स्थित बालाजी टेलीफिल्म कम्पनी के चेक से लगभग 33000000 रूपये,

02. वर्ष 2020 में राजस्थान में 20,00000 रूपये का,

03. लखनऊ उत्तरप्रदेश में वर्ष 2021 में लगभग 6200000 रूपये

04. गुजरात में 9,00000 रूपये का फर्जी चेक तैयार कर खातों से पैसा आहरण किया गया है जिसके संबंध में विभिन्न राज्यों में अपराध पंजीबद्ध किया गया है तथा प्रकरण के आरोपीगण उक्त घटना में संलिप्त

है।

प्रकरण के सम्पुर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चरचा उप निरीक्षक अनिल कुमार साहू, थाना प्रभारी बैकुण्ठपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़ उप निरीक्षक सचिन सिंह, थाना प्रभारी पटना उप निरीक्षक सौरभ द्विवदी, तथा सायबर सेल की संयुक्त टीम का विशेष सहयोग रहा।
continue reading
पुलिस के हत्थे चढा शातिर वाहन चोर 9 वाहन बरामद जो पेट्रोल महंगा होने के कारण ऐसे वाहनो को बनाता था निशाना...

पुलिस के हत्थे चढा शातिर वाहन चोर 9 वाहन बरामद जो पेट्रोल महंगा होने के कारण ऐसे वाहनो को बनाता था निशाना...

Sawankumar 15-May-2022 238

आप को बता दे कि बेमेतरा पुलिस के हत्थे ऐसा चोर आया है जो घुम-घुम कर  पेट्रोल महंगा होने के कारण ऐसे वाहनो को बनाता था निशाना, पुछताछ पर शातिर चोर राम खेलावन द्वारा चौकाने वाला खुलासा किया पेट्रोल महंगा होने के कारण मोटर सायकल को तब तक अपने पास रखता था जब तक उसमे पेट्रोल हो, जैसे ही पेट्रोल खत्म हो जाती तो दुसरे वाहन को चुरा लेता था।

ऐसा वे लंबे समय से कर रहा था पुछताछ करने पर ग्राम खिलोरा, बेरला, खम्हरिया, साजा एवं अन्य स्थानों से मोटर सायकल चोरी करने के संबंध में बताया। शातिर चोर बेमेतरा जिले में कई दिनो से घुम-घुम कर चोरी के वारदातो को अंजाम दे रहा था जो पुलिस के हत्थे चढा पुछताछ पर राम खेलावन ने बताया कि महगांई के मार के कारण पेट्रोल नही भरा सकने से घुम-घुम कर चोरी करता था  उपरोक्त आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के निम्न  मोटर सायकल कुल 09 नग मोटर सायकल (सात लाख आंकी गई है। उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध धारा 379 भादवि, थाना बेरला धारा 379 भादवि एवं थाना खम्हरिया व साजा के अपराध तथा इस्तगासा  धारा 41(1-4) जाफौ., 379,34 के तहत कार्यवाही की जा रही है।   बाइट 1 धर्मेंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक बेमेतरा

continue reading


dpboss