Breaking News
खास खबर
ग्राम हरिनभट्ठा में बनने वाले नाली निर्माण का जनपद सदस्य चंद्रप्रकाश टोंडे ने लिया जयजा

वनमंडल मनेंद्रगढ़ डीएफओ मनीष कश्यप की विशेष पहल बंजर गोठानों को हराभरा बनाने का काम हुआ शुरू अब तक मनेंद्रगढ़ वनमंडल के 98 गोठानों में 60 हज़ार महुआ पौधे लगाए जा चुके
मनेंद्रगढ़, 06 सितंबर 2025 पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अपने पाँच वर्ष के कार्यकाल में गोठान और गोबर पर विशेष फोकस किया था। प्रदेशभर में करीब 8 हज़ार गोठान बनाए गए, जिन पर औसतन 50 लाख रुपये तक खर्च हुए। बावजूद इसके आज ज़्यादातर गोठान खाली और बंजर पड़े हैं। कई जगह ये अतिक्रमण और असामाजिक गतिविधियों के अड्डे भी बनते जा रहे हैं।

इसी समस्या को देखते हुए मनेंद्रगढ़ वनमंडल के डीएफओ मनीष कश्यप ने एक विशेष पहल की है। उन्होंने ‘महुआ बचाओ अभियान’ के तहत इन बंजर गोठानों को हराभरा बनाने का काम शुरू किया है। गोठानों में पहले से मौजूद फेंसिंग की मरम्मत कराकर वहाँ महुआ के पौधे लगाए जा रहे हैं। इससे न केवल अतिक्रमण रुका है बल्कि भविष्य में ग्रामीणों को आय का स्थायी स्रोत भी मिलेगा। अब तक मनेंद्रगढ़ वनमंडल के 98 गोठानों में 60 हज़ार महुआ पौधे लगाए जा चुके हैं।
ग्रामीणों की सहमति के लिए प्रत्येक पंचायत से एनओसी ली गई और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पौधारोपण की शुरुआत की गई। पिछले वर्ष भी वन विभाग ने ग्रामीणों को 30 हज़ार ट्री गार्ड देकर महुआ के पौधे लगाए थे, जिसे ग्रामीणों से जबरदस्त समर्थन मिला। इस वर्ष अब तक 1.12 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं, जिनमें 30 हज़ार ग्रामीण घरों में, 22 हज़ार बाड़ी में और 60 हज़ार गोठानों में लगाए गए हैं।
क्यों ज़रूरी है महुआ बचाना?

महुआ पेड़ की औसत आयु 60 वर्ष होती है। प्रदेश में अब बड़े महुआ पेड़ ही दिखते हैं जबकि छोटे और मध्यम आयु के पेड़ लगभग खत्म हो गए हैं। ग्रामीणों द्वारा आगजनी और महुआ बीज के अत्यधिक संग्रहण की वजह से इनके पुनरुत्पादन में बाधा आती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते जंगल से बाहर महुआ पौधों के संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले वर्षों में महुआ पेड़ संकटग्रस्त हो सकते हैं।
एक महुआ पेड़ से आदिवासी परिवार औसतन 2 क्विंटल फूल और 50 किलो बीज इकट्ठा करता है, जिसकी सालाना क़ीमत करीब 10 हज़ार रुपये होती है। यही वजह है कि आदिवासियों की आर्थिक, धार्मिक और सामाजिक ज़िंदगी में महुआ का विशेष स्थान है।
इस प्रयास के लिए आईएफएस अधिकारी मनीष कश्यप को दिल्ली में ‘नेक्सस ऑफ गुड’ फाउंडेशन अवार्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है।
वन विभाग का मानना है कि यह पहल पूरे प्रदेश और देशभर के आदिवासी अंचलों के लिए मॉडल साबित हो सकती है।
ईद मिलादुन्नबी त्यौहार में दिखा गजब का उल्लास निकल गया जुलूस ए मोहम्मदी
अविनाश चंद्र - कोरिया/पैगंबर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व शुक्रवार को कोरिया जिले में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया सुबह से मस्जिदों में फजर की नमाज के बाद विशेष दुआओं का आयोजन किया गया इस दौरान अरशद खान जिला अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने देश और प्रदेश की तरक्की अमन चयन और भाईचारे की दुआ की शहर में पारंपरिक जुलूस ए मोहम्मदी निकल गया जुलूस में सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए जिसमें छोटे बच्चे हरे झंडे लिए हुए और युवा नाते

पढ़ते हुए नजर आए सरकार की आमद मरहबा प्यारे आका की आमद मरहबा और नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर से पूरा वातावरण घुस गया रास्ते में जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए थे स्थानीय संगठनों ने साथ ही मोहल्ला वासियों ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए शरबत मिठाई का इंतजाम किया सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी चाक चौबंद रही ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सभी धर्म के लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी और सौभाग्य भाईचारे का संदेश दिया यह पर्व गंगा जमुनी तहजीब और आपसी एकता का मिसाल रहा
बस्तर प्रवास पर पहुंचे CPI सांसद, कहा– आदिवासियों पर हो रहा अन्याय, सरकार दिखा रही दोहरा चेहरा
कोण्डागांव से खिरेन्द्र यादव की रिपोर्ट

मुख्यमंत्री साय और प्रदेश की जनता के विश्वास पर 100 प्रतिशत खरा उतरूंगा - श्याम बिहारी जायसवाल, कैबिनेट मंत्री

उमेश पटेल के लगातार प्रयासों से खरसिया ओवरब्रिज का रास्ता साफ, वित्त विभाग ने दी हरी झंडी
खरसिया, 23 अगस्त 2025। खरसिया रेलवे यार्ड के पास वर्षों से लंबित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण अब शुरू होने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा है। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग ने आखिरकार इस परियोजना को सहमति दे दी है। करीब 6494.87 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना को लेकर वित्त विभाग करीब डेढ़ साल से अनुमति देने में टालमटोल कर रहा था। लेकिन खरसिया विधायक उमेश पटेल के अथक संघर्ष और कांग्रेसियों के निरंतर दबाव के बाद भाजपा सरकार को झुकना पड़ा और वित्त विभाग को आरओबी निर्माण कार्य शुरू करने की सहमति देनी पड़ी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन, लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता (लोक निर्माण विभाग), नवा रायपुर को पत्र जारी कर सूचित किया है कि जिला रायगढ़ के अंतर्गत हावड़ा–मुंबई रेलमार्ग के किमी 620/13–15 पर लेवल क्रॉसिंग 313, खरसिया यार्ड के पास प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (स्वीकृत राशि रु. 6494.87 लाख) को प्रारंभ करने की सहमति वित्त विभाग द्वारा दी गई है। उक्त पत्र अवर सचिव मनराखन भूआर्य द्वारा जारी किया गया है। इसके साथ ही वर्षों से ठप पड़ी परियोजना को गति मिलने की उम्मीद है। यह मंजूरी केवल एक परियोजना का आरंभ नहीं, बल्कि शहीद नंदकुमार पटेल के उस अधूरे सपने की पूर्ति है जिसे उनके बेटे और खरसिया विधायक उमेश पटेल और खरसिया विधानसभा के कांग्रेसियों ने हर मोर्चे पर लड़कर साकार किया है।

हरीनभट्ठा के शासकीय प्राथमिक शाला के बच्चे पोला पर्व पर मिट्टी से बनाए विविध सामाग्री
हरीनभट्ठा के शासकीय प्राथमिक शाला के बच्चे पोला पर्व पर मिट्टी से बनाए विविध सामाग्री।
सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरिनभट्ठा के शासकीय प्राथमिक शाला में पढ़ने वाले बच्चों ने आज पोला त्यौहार के अवसर पर अपने हाथों से मिट्टी के विभिन्न सामग्रियों का निर्माण किए जैसे नंदी बैल, पोला, चक्की (जाता), आदि का निर्माण किए।

नगरपालिका अध्यक्ष अश्ववनी शर्मा के द्वारा गौधाम परिसर में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया

नगर सैनिक भर्ती परीक्षा परिणाम जारी
कोरिया 19 अगस्त 2025*/जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी से मिली जानकारी नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा एस.डी.आर.एफ मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा वर्ष 2024-256 में 1715 महिला नगर सैनिकों की छात्रावास डयूटी हेतु तथा 500 महिला एवं पुरूष नगर सैनिक जनरल डयूटी हेतु भर्ती की कार्यवाही की गई थी। उक्त भर्ती का परिणाम 8 अगस्त 2025 को विभागीय वेबसाईट https://www.cghgcg.gov.in एवं https://firenoc.cg.gov.in पर जारी कर दिया गया है। सभी अभ्यर्थी एवं आमजन विभागीय वेबसाईट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते है एवं अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना कोरिया सम्पर्क किया जा सकता है।
भाटापारा में कृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभा यात्रा

यादव समाज कोण्डागांव द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया

सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रपति के गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा पदक से नवाजे गए नायक डॉ महेश मिश्रा
यातायात जागरूकता अभियान एवं समाज सेवा को अपना पूरा जीवन समर्पित कर पिछले दो दशकों से शासकीय ड्यूटी निभाने के साथ ही सेवा का पर्याय बन चुके नायक महेश मिश्रा कोरिया जिले में ट्रैफिक मैन के नाम से प्रसिद्ध हैं। स्वयं के खर्चे पर 500 से अधिक ट्रैफिक जागरुकता कैंप लगाने के साथ ही वाहन चालकों को नि:शुल्क चश्मा वितरण, सड़क के गड्ढे भरने से लेकर कई प्रकार के काम इनके द्वारा किया गया है। ये एम.ए. के 3 विषयों संस्कृत, राजनीति एवं समाजशास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट (Gold Medalist) हैं। वर्तमान में यातायात नियमों के परिपालन संबंधी जागरूकता का अध्ययनःछत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले के विशेष परिपेक्ष्य में विषय पर पीएच.डी. स्कॉलर हैं, अपनी शिक्षा का पूर्ण उपयोग देश,

समाज एवं जनहित में कर रहे हैं। इन्हीं सब सेवा भावों को देखते हुए नायक महेश मिश्रा को देश के सर्वोच्च सम्मान में शुमार राष्ट्रपति का गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा पदक 2025 से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों इन्हें राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया है।

गुम / चोरी मोबाइल वितरण कार्यक्रम
आज बलौदा बाजार भाटापारा में पुलिस अभियान के द्वारा समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्रॉली पर कारवाई से भड़के लोग दे रहे धरना

श्रीराम वन गमन मार्ग पर दंडप्रमाण यात्रा करते बालक शरण दास पहुँचे चिखलपुटी गंगोत्री से मां गंगा के साथ निकले हैं रामेश्वरम यात्रा पर

हापुड़ PWD इंजीनियर को एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते हुए दबोचा
खबर यूपी के हापुड़ से है जहां मेरठ से आई एंटीकरप्शन की टीम ने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को ₹50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आपको बता दें पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने एंटी करप्शन में शिकायत की थी कि उनके द्वारा किए हुए काम का बिल पास करने के नाम पर पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर अशोक कुमार 50 हजार की रिश्वत मांग रहे हैं इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाते हुए आज बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में काली नदी के पास पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर अशोक कुमार को ठेकेदार से 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
सड़क हादसा कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई सिपाही सोनू बालियान की दर्दनाक मौत

भोथीडीह में मुरमीकरण रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन जनपद पंचायत सभापति चन्द्र प्रकाश टोंडे हुए उपस्थित

हापुड़ डीएम अभिषेक पांडेय ने बाढ़ के पानी में उतर प्रभावित गांवों का दौरा किया लोगो की समस्या जान राजस्व टीम को दिए दिशा निर्देश लोकेशन हापुड़

रक्षाबंधन पर बुजुर्ग भाइयों की कलाइयों पर सजी राखी कलेक्टर बोलीं-आप आशीर्वाद दें, यही मेरी सबसे बड़ी पूंजी














