CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

नियमितीकरण पर हेल्थ मिनिस्टर जायसवाल का बड़ा बयान, NHM कर्मी है हड़ताल पर

नियमितीकरण पर हेल्थ मिनिस्टर जायसवाल का बड़ा बयान, NHM कर्मी है हड़ताल पर

Anita nishad 28-Aug-2025 14

 रायपुर: प्रदेश भर में नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। हजारों की संख्या में कर्मचारी राजधानी समेत जिलों में प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, वेतन विसंगतियों का समाधान और सेवा शर्तों में सुधार शामिल हैं। आंदोलन के कारण कई अस्पतालों में सेवाएं प्रभावित होने की खबरें भी सामने आई हैं।

हालांकि इस बीच छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि हड़ताल के बावजूद प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा, “सभी अस्पताल सुचारू रूप से काम कर रहे हैं, सेवाओं में कोई व्यवधान नहीं है।”

मांगों पर सरकार का रुख

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि एनएचएम कर्मियों की कुछ प्रमुख मांगों को सरकार ने पहले ही स्वीकार कर लिया है। इनमें 22% वेतन वृद्धिट्रांसफर नीति का निर्माण और 30 दिनों का चिकित्सकीय अवकाश शामिल हैं।

लेकिन जहां तक नियमितीकरण (रेग्युलराइजेशन) की बात है, मंत्री जायसवाल ने इसे केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र का विषय बताया। उन्होंने कहा, “यह मांग भारत सरकार की सहमति से ही पूरी हो सकती है।” इस बयान के साथ ही उन्होंने इस मुद्दे की गेंद केंद्र सरकार के पाले में डाल दी है।

आयुष्मान योजना के भुगतान पर भी स्पष्टता

मंत्री जायसवाल ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भुगतान को लेकर उठ रहे सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि, “राज्य के अस्पतालों को मार्च 2025 तक के सभी दावों का भुगतान किया जा चुका है। केवल उन्हीं बिलों का भुगतान लंबित है, जिन पर आपत्तियाँ हैं। आपत्तियों के निराकरण के बाद ही उनका भुगतान किया जाएगा।”

उन्होंने यह भी बताया कि 375 करोड़ रुपये का बजट जारी किया जा चुका है, और जल्द ही 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी जारी की जाएगी। मंत्री ने आश्वासन दिया कि “प्रदेश के किसी भी निजी अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत सेवाएं बंद नहीं की गई हैं। इलाज सामान्य रूप से जारी है।”


continue reading
झारखंड के दो कारोबारी को CG EOW ने लिया ट्रांजिट रिमांड पर

झारखंड के दो कारोबारी को CG EOW ने लिया ट्रांजिट रिमांड पर

Anita nishad 28-Aug-2025 12

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा और एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक और बड़ा एक्शन लिया है. झारखंड की जेल में बंद आरोपियों अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है. दोनों आरोपी ओम साईं बेवरेज कंपनी के डायरेक्टर बताए जा रहे हैं. जांच एजेंसी की टीम उन्हें झारखंड से लेकर रवाना हो चुकी है और शुक्रवार को इन्हें विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा.

 
इससे पहले, 26 अगस्त को रायपुर स्थित विशेष अदालत में EOW ने छठवां अभियोग पत्र दाखिल किया था. इसमें आरोप लगाया गया कि ओम साईं बेवरेज से जुड़े विजय कुमार भाटिया को 14 करोड़ रुपये का फायदा पहुंचा. बताया गया कि भाटिया ने अलग-अलग खातों और डमी डायरेक्टरों के जरिए रकम निकाली. जांच रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि नेक्सजेन पावर इंजिटेक से जुड़े संजय मिश्रा, मनीष मिश्रा और अभिषेक सिंह को करीब 11 करोड़ रुपये मिले.
 
जांच के अनुसार, घोटाले का आधार FL-10 A/B लाइसेंस व्यवस्था रहा. FL-10 (फॉरेन लिकर-10) ऐसा लाइसेंस है, जिसे राज्य सरकार ने विदेशी शराब की खरीदी और सप्लाई के लिए जारी किया था. इन कंपनियों को शराब की खरीदी, भंडारण और परिवहन का अधिकार मिला था, लेकिन हकीकत में पूरा काम बेवरेज कॉर्पोरेशन को सौंप दिया गया.
 
FL-10 A लाइसेंसधारकों को देश के किसी भी राज्य के निर्माताओं से शराब खरीदकर बेचने का अधिकार था, जबकि FL-10 B केवल राज्य के निर्माताओं से विदेशी ब्रांड की शराब लेकर सप्लाई कर सकते थे.
continue reading
OMG! बेगूसराय में महिला और बच्चे के ऊपर से गुजरा गई मालगाड़ी, यहां देखिये दिल की धड़कने थाम देने वाला VIDEO

OMG! बेगूसराय में महिला और बच्चे के ऊपर से गुजरा गई मालगाड़ी, यहां देखिये दिल की धड़कने थाम देने वाला VIDEO

Anita nishad 28-Aug-2025 110

 ट्रेन हादसों में आए दिन कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं। लेकिन कई बार ऐसे हादसे सामने आते हैं, जिनमें लोगों की जान बच जाती है। ऐसा ही एक मामला बिहार के बेगूसराय से सामने आया है। यहां एक महिला और उसका बच्चा ट्रेन के नीचे सो गए और पूरी मालगाड़ी उनके ऊपर से गुजर गई।

लेकिन दोनों बाल-बाल बच गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर मालगाड़ी खड़ी थी और महिला अपने बच्चे के साथ रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन आ जाती है और महिला अपनी और अपने बेटे की जान बचाने के लिए ट्रैक पर लेट जाती है और पूरी मालगाड़ी महिला और उसके बेटे के ऊपर से गुजर जाती है।

 

 

 

जैसे ही ट्रेन सामने से आई, लोगों में चीख-पुकार मच गई और लोगों ने महिला और उसके बेटे को लेटने को कहा। महिला और उसका बेटा अपनी जान जोखिम में डालकर तब तक ट्रैक पर लेटे रहे, जब तक ट्रेन नहीं चली गई। इसके बाद, जैसे ही ट्रेन चली, लोग और आरपीएफ पुलिस बच्चे और महिला को उठा लेते हैं।

लापरवाही जानलेवा हो सकती है

इससे पहले भी कई लोग ट्रेन की चपेट में आ चुके हैं। लेकिन अचानक वे पटरियों पर लेट गए, जिससे उनकी जान बच गई। चलती ट्रेन में चढ़ते समय आए दिन दुर्घटनाएँ होती रहती हैं। लोगों को सावधानी बरतने और रेल की पटरियों के बजाय पुल या सड़क पर जाने की ज़रूरत है। ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

 

continue reading
बस्तर में बड़ी सफलता: बीजापुर में 81 लाख के इनामी समेत 30 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, CM साय बोले- पुनर्वास नीति और नेल्ला नार योजना का असर

बस्तर में बड़ी सफलता: बीजापुर में 81 लाख के इनामी समेत 30 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, CM साय बोले- पुनर्वास नीति और नेल्ला नार योजना का असर

Anita nishad 27-Aug-2025 67

 रायपुर/बीजापुर:

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से नक्सल मोर्चे पर बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षा बलों और राज्य सरकार की रणनीति को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां बुधवार को 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में 20 इनामी नक्सली भी शामिल हैं, जिन पर कुल 81 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

मुख्यधारा में लौटे हथियारबंद माओवादी:
बीजापुर के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में नक्सलियों ने औपचारिक रूप से हथियार डाल दिए। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने सरकार की पुनर्वास नीतियों, विकास योजनाओं और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई को आत्मसमर्पण का प्रमुख कारण बताया।

सीएम साय ने बताया बड़ी सफलता:
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटनाक्रम को बस्तर में शांति स्थापना की दिशा में एक “ऐतिहासिक उपलब्धि” बताया। उन्होंने कहा:

नवीन पुनर्वास नीतिनियद नेल्ला नार योजना और सुरक्षा बलों की सटीक कार्रवाई का ही परिणाम है कि अब नक्सली हथियार छोड़कर विकास की राह पर लौट रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सरकार ने बस्तर के लोगों का विश्वास जीता है।”

नक्सल संगठन कमजोर, बस्तर की तस्वीर बदल रही:
सीएम साय ने यह भी दावा किया कि राज्य में नक्सल संगठन अब लगातार कमजोर हो रहे हैं और बस्तर अब शांति और विकास की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र की "डबल इंजन सरकार" का लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त कर दिया जाए।


क्या है ‘नियद नेल्ला नार’ योजना?

इस योजना के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुनर्वास, रोजगार, और सुरक्षा प्रदान की जाती है, जिससे वे सामान्य जीवन में लौट सकें। सरकार की यह पहल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विश्वास की बहाली की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।


सुरक्षा बलों की रणनीति रंग ला रही

बीते कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों में लगातार नक्सलियों के आत्मसमर्पण की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे संकेत मिलता है कि माओवादी संगठनों का मनोबल टूट रहा है और वे अब सरकार की योजनाओं पर भरोसा जताने लगे हैं।


यह आत्मसमर्पण सिर्फ 30 लोगों का नहीं, बल्कि बस्तर के भविष्य को लेकर एक नई उम्मीद का संकेत है। यह स्पष्ट संदेश है कि बंदूक की जगह अब विकास और भरोसे की भाषा सुनी जा रही है।

continue reading
बड़ी खबर: रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का निधन, 93 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बड़ी खबर: रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का निधन, 93 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Anita nishad 27-Aug-2025 23

 

रायपुर, छत्तीसगढ़:

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। रायपुर की पहली महिला विधायक और वरिष्ठ समाजसेवी रजनी ताई उपासने का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन से छत्तीसगढ़ की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

राजनीति में रचा था इतिहास (1977):
रजनी ताई उपासने ने 1977 के विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी के टिकट पर रायपुर सीट से जीत दर्ज कर इतिहास रचा था। उन्होंने उस समय कांग्रेस की शारदा चरण तिवारी को हराया था। इसी जीत के साथ वे रायपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनी जाने वाली पहली महिला विधायक बनीं। राजनीति में आने से पहले भी वे जनसंघ की सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में विख्यात थीं और अनेक सामाजिक व राजनैतिक आंदोलनों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सिर्फ नाम नहीं, प्रेरणा थीं रजनी ताई:
46 वर्ष की उम्र में विधायक बनने वाली रजनी ताई उपासने ने राजनीति में अपनी सादगी, सेवा भावना और समर्पण के बल पर एक अलग पहचान बनाई। हैरानी की बात यह है कि रायपुर शहर की लोकतांत्रिक राजनीति में अब तक सिर्फ एक बार किसी महिला को विधायक बनने का अवसर मिला है, और वह नाम रजनी ताई उपासने का ही रहा।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक:
उनके निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक जगत से लेकर सामाजिक संगठनों तक शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है और उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया है।

समर्पित जीवन का अंत:
रजनी ताई उपासने का पूरा जीवन समाजसेवा, संघर्ष और नारी सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा। वे उन विरली महिलाओं में शामिल थीं जिन्होंने उस दौर में राजनीति में सक्रिय होकर नई राह दिखाई, जब महिलाओं की भागीदारी सीमित मानी जाती थी।


श्रद्धांजलि:
"छत्तीसगढ़ की राजनीति की सादगी और संघर्ष की प्रतीक थीं रजनी ताई उपासने। उनका जाना एक युग का अंत है।"

 
continue reading
भाई बना अपहरणकर्ता: चचेरे भाई का किया अपहरण, 10 लाख की फिरौती की थी योजना, पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

भाई बना अपहरणकर्ता: चचेरे भाई का किया अपहरण, 10 लाख की फिरौती की थी योजना, पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा

Anita nishad 27-Aug-2025 12

 

जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़):

लगरा गांव से लापता हुए 8 वर्षीय मासूम के अपहरण की गुत्थी को पुलिस ने महज 48 घंटे में सुलझाते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि बच्चे के ही चचेरे भाई ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दिया था। जमीन विवाद और पैसों के लालच में यह साजिश रची गई थी।

अपहरण की कहानी:
25 अगस्त को मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम लगरा से एक 8 साल का बच्चा लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया और बच्चे की तलाश शुरू की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर टीम ने गांव के भीतर व बाहर सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला।

संदेह की सुई चचेरे भाई पर:
जांच के दौरान पुलिस को एक टेम्पो ट्रैक्स वाहन (सीजी 11 बीएन 0720) की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जो लापता बालक के चचेरे भाई राहुल टंडन का था। पूछताछ में शुरू में राहुल ने खुद को पुलिस का सहयोगी दिखाने की कोशिश की, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और उसके बयानों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस को शक गहरा गया।

रची थी 10 लाख की फिरौती की साजिश:
कड़ाई से पूछताछ में राहुल ने स्वीकार किया कि उसने जमीन विवाद और पैसों की लालच में आकर अपहरण की साजिश रची थी। उसने अपने दो दोस्तों – प्रशांत मैना और उमेश दिवाकर उर्फ ननकी – के साथ मिलकर बच्चे को अगवा किया। फिरौती की रकम 10 लाख रुपये तय की गई थी, जिसे तीनों में बांटने की योजना थी।

ऐसे दिया घटना को अंजाम:
राहुल ने मासूम को घुमाने के बहाने बुलाया और उसे नावागांव तालाब के पास ले जाकर अपने साथियों को सौंप दिया। वहां से वे किराए के वाहन (CG 11 BH 3441) में बच्चे को लेकर पेड्रा रोड के जंगल की ओर निकल गए। योजना के अनुसार, राहुल खुद को निर्दोष दिखाते हुए घर लौट आया और पुलिस की पूछताछ में सहयोगी बनने का नाटक करने लगा।

पुलिस की सतर्कता से बची बड़ी अनहोनी:
पुलिस की टीम ने जब पूरी घटना की परतें खोलीं तो यह चौंकाने वाला मामला सामने आया। अंततः पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिवार को सौंप दिया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. राहुल टंडन, पिता शिवचरण टंडन, उम्र 25 वर्ष, निवासी लगरा

  2. प्रशांत कुमार मैना, पिता अभिमन्यु मैना, उम्र 19 वर्ष, निवासी खपरी

  3. उमेश दिवाकर उर्फ ननकी, पिता संतू दिवाकर, उम्र 19 वर्ष, निवासी खपरी

पुलिस की तत्परता की सराहना:
जांजगीर-चांपा पुलिस की सक्रियता और सूझबूझ से न केवल एक मासूम की जान बची, बल्कि अपहरण जैसी बड़ी साजिश का भी पर्दाफाश हुआ। यह मामला इस बात की मिसाल है कि आपराधिक सोच रखने वाले चाहे जितनी भी चालाकी से अपराध करें, कानून की नजर से बच नहीं सकते।

continue reading
उद्योग मंत्री देवांगन के विशेष प्रयास से कोरबा में एल्युमिनियम पार्क का मार्ग प्रशस्त, ज़मीन हस्तांतरित हेतु जनरेशन कंपनी की बोर्ड से मिली हरी झंडी

उद्योग मंत्री देवांगन के विशेष प्रयास से कोरबा में एल्युमिनियम पार्क का मार्ग प्रशस्त, ज़मीन हस्तांतरित हेतु जनरेशन कंपनी की बोर्ड से मिली हरी झंडी

Anita nishad 27-Aug-2025 16

 कोरबा को व्यावसायिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के दिशा में नगर विधायक कोरबा वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम और आबकारी, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से  बहुप्रतीक्षित एल्युमिनियम पार्क का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उत्पादन कंपनी के बोर्ड की हुई बैठक में पूर्व सयंत्र के ज़मीन हस्तांतरित हेतु हरी झंडी मिल गई है। 

 
कोहड़िया स्थित कोरबा ताप विद्युत गृह की 105 हेक्टेयर ज़मीन उद्योग विभाग को अब जल्द  हस्तांतरित की जाएगी। इसके लिए बोर्ड ने प्रबंध निदेशक को अधिकृत किया है। साथ ही जिला प्रशासन, नजुल, राजस्व विभाग को ज़मीन का सत्यापन एवं सीमांकन कर उद्योग विभाग को हस्ताँतरित करने के लिए ऊर्जा विभाग द्वारा नजूल अधिकारी को पत्र जारी किया गया है।
 
कोरबा ज़िले में एल्यूमिनियम पार्क निर्माण हेतु उद्योग मंत्री के प्रस्ताव पर  वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये उद्योग विभाग के बजट प्रस्ताव में 5 करोड़ रुपए का घोषणा की गई थी। इसके बाद उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने ही उत्पादन कम्पनी के बंद पड़ी प्लांट की ज़मीन में एल्यूमिनियम पार्क हेतु प्रस्ताव ऊर्जा विभाग और उद्योग विभाग को दिया था।
 
  
  *उद्योग मंत्री के सशक्त प्रयास का अब लाभ अब कोरबा को*
   कोरबा के विधायक और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के सशक्त प्रयास का लाभ कोरबा जिले को मिलने जा रहा है। जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स, उद्योग संघ  द्वारा वर्षों से मांग की जा रही थी। अब एल्यूमिनियम पार्क बनने से जहा एल्यूमिनियम सेक्टर के छोटे बड़े उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 
 
 
   *एल्यूमिनियम सामान की बढ़ रही डिमांड*
  एल्यूमिनियम की खपत विद्युत संयंत्रों के साथ दूसरे क्षेत्रों में भी बढ़ रही है। आफिस, बिल्डिंग के निर्माण में भी उपयोग हो रहा है। कांच के दरवाजे व खिड़कियों के लिए एल्यूमिनियम का ही उपयोग होता है। रेलवे भी एल्यूमिनियम फैब्रिकेशन व इंजीनियरिंग पार्ट से जुड़े उत्पादों का इस्तेमाल करता है। पैकेजिंग, इलेक्ट्रिकल सामान, वाहनों की बॉडी स्ट्रक्चर, व्हील्स, प्लेन व प्रिंटेड फाइल्स, फर्मा व बर्तन प्रोडक्ट तैयार करने में एल्यूमिनियम का उपयोग किया जाता है। इन सेक्टर के उद्योग अधिक संख्या में लग सकेंगे। 
 
 
*एक ही जगह पर कई उत्पाद*
   बालको के स्मेल्टर प्लांट में एल्यूमिना तैयार होता है। एल्यूमिनियम पार्क के बन जाने से एल्यूमिनियम से तैयार होने वाले उत्पाद कोरबा में ही बन सकेंगे। एक ही जगह पर कई प्रकार के उत्पाद बनाए जा सकेंगे। इसके लिए स्थानीय और बाहरी उद्योगपति कोरबा में संयंत्र लगाने के लिए रुचि लेंगे।
continue reading
 छत्तीसगढ़ से रामलला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन रवाना

छत्तीसगढ़ से रामलला दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन रवाना

Anita nishad 27-Aug-2025 11

छत्तीसगढ़ सरकार की ‘रामलला दर्शन योजना’ के अंतर्गत आज अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं को लेकर विशेष ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया और सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

 
मंत्री राजवाड़े ने कहा कि यह योजना आम नागरिकों को धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है, जिससे आस्था और संस्कृति दोनों को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, सीतापुर विधायक प्रबोध मिंज, लुंड्रा विधायक उद्देश्वरी पैकरा, अंबिकापुर की महापौर मंजुर्षा भगत और भारत सिसोदिया सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
 
 
रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। ‘जयराम’ के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। राजवाड़े ने बताया कि ‘रामलला दर्शन योजना’ के तहत श्रद्धालुओं को निःशुल्क ट्रेन यात्रा, भोजन और ठहरने की सुविधा प्रदान की जा रही है।
 
 
उन्होंने कहा कि अयोध्या मेंराम मंदिर का दर्शन करना हर श्रद्धालु के लिए सौभाग्य का अवसर है। आने वाले समय में राज्य सरकार अन्य धार्मिक स्थलों के लिए भी इसी प्रकार की यात्राओं का आयोजन करेगी।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। रेलवे स्टेशन पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी पूरी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए मौजूद रहे।
continue reading
 वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध शिकारियों पर शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार, 12 फरार

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध शिकारियों पर शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार, 12 फरार

Anita nishad 27-Aug-2025 14

 वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देशानुसार बलौदाबाजार वनमण्डल द्वारा अवैध शिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। सिमगा परिक्षेत्र अंतर्गत कचलोन बीट में प्राप्त सूचना के आधार पर की गई कार्यवाही में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 12 आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

 
वनमण्डलाधिकारी  गणवीर धम्मशील के मार्गदर्शन में उपवनमण्डलाधिकारी  निश्चल शुक्ला एवं परिक्षेत्र अधिकारी  बसंत खांडेकर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी से जंगली सुवर का मांस, कत्तल, हंसिया, जंगली सुवर की अंतड़ी, जी.आई. तार, विद्युत तार एवं खूंटियां बरामद की गईं। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सभी आरोपी संगठित रूप से अवैध शिकार की गतिविधियों में संलिप्त थे।
 
गिरफ्तार आरोपी परमानंद निषाद (आयु 40 वर्ष, निवासी कचलोन) के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 एवं संशोधन अधिनियम 2022 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर अपराध क्रमांक 1966/13 दिनांक 25 अगस्त 2025 कायम किया गया है। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
वनमण्डलाधिकारी  गणवीर धम्मशील ने कहा है कि वन्यप्राणी हमारे पर्यावरण एवं पारिस्थितिकीय संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। अवैध शिकार जैसे वन्य अपराधों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आम नागरिकों एवं ग्रामीणों से अपील की है कि वे ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल विभाग को दें एवं वन्यजीव संरक्षण के कार्य में सहयोग प्रदान करें।
 
इस कार्रवाई में प्रशिक्षु वनपरिक्षेत्र अधिकारी  अनिरुद्ध कश्यप, उपवनक्षेत्रपाल मती सरिता एक्का, वनरक्षक रजनीश वर्मा, मनबोधन टंडन, वनपाल संतराम कुंद्रे, वनरक्षक राकेश ध्रुव, गोविंद सिंह पटले, वन चौकीदार इमेश्वर शर्मा सहित विभागीय अमले एवं सुरक्षा कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
continue reading
अति वृष्टि से बाधित एनएच मार्ग का मरम्मत कार्य जारी, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप सहित आला अधिकारी पहुंचे निरीक्षण हेतु

अति वृष्टि से बाधित एनएच मार्ग का मरम्मत कार्य जारी, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप सहित आला अधिकारी पहुंचे निरीक्षण हेतु

Anita nishad 27-Aug-2025 16

 दंतेवाड़ा जिले में बीती रात हुई भारी वर्षा के कारण विकासखंड गीदम अंतर्गत ग्राम बागमुंडी-पनेड़ा क्षेत्र में स्थित नाले पर पुल का एक हिस्सा ढह जाने से जगदलपुर-दंतेवाड़ा-बीजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह बाधित हो गया था। इस स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तत्काल युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है।

 
मौके पर आज दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री  केदार कश्यप, बस्तर कमिश्नर  डोमन सिंह, आईजी  सुंदरराज पी., डीआईजी  कमलोचन कश्यप और कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने मरम्मत कार्य में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
 
प्रशासन द्वारा देर रात से ही आवश्यक मशीनरी और तकनीकी टीम को मौके पर तैनात कर दिया गया था। मरम्मत कार्य तेज़ी से जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि आज रात तक मार्ग को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है जब तक कि मुख्य मार्ग पूर्ण रूप से चालू नहीं हो जाता।
 
प्रभारी मंत्री  कश्यप ने कहा कि यह एक आपात स्थिति है, लेकिन प्रशासन तत्परता से कार्य कर रहा है। नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेपरि है।
continue reading
सियोल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ATCA प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण भेंट, छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर हुई चर्चा

सियोल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ATCA प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण भेंट, छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर हुई चर्चा

Anita nishad 27-Aug-2025 17

 मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने अपने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान सियोल में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेंटर एसोसिएशन (ATCA) के चेयरमैन  ली जे जेंग एवं वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। ATCA एक सशक्त औद्योगिक नेटवर्क है, जिसमें आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, फार्मा और टेक्सटाइल क्षेत्र की 60 से अधिक प्रमुख कंपनियाँ शामिल हैं।

 
मुख्यमंत्री  साय ने ATCA प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार निवेशकों के लिए एक अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने  ली जे जेंग और उनके साथ आए वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया कि वे अपने आगामी भारत दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ अवश्य आएँ और राज्य में उपलब्ध निवेश व सहयोग की संभावनाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन करें।
 
ATCA ने छत्तीसगढ़ की कंपनियों के साथ बी2बी साझेदारी में रुचि दिखाई है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी और एम्स जैसे राष्ट्रीय संस्थान मौजूद हैं, जो विश्वस्तरीय प्रतिभा उपलब्ध कराते हैं। राज्य का ‘प्लग एंड प्ले’ इंफ्रास्ट्रक्चर और सशक्त लॉजिस्टिक्स नेटवर्क छत्तीसगढ़ को ATCA के अनुसंधान एवं विकास केंद्रों और भारत में उनके विस्तार का स्वाभाविक हब बनाता है।
 
मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित हो रहा है और यहाँ उद्योग-अनुकूल नीतियाँ, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन, कुशल मानव संसाधन तथा मज़बूत बुनियादी ढाँचा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, फार्मा और टेक्सटाइल जैसे उभरते क्षेत्रों में ATCA कंपनियाँ यहाँ आकर निवेश करें और साझेदारी के नए आयाम स्थापित करें। इससे प्रदेश के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोज़गार मिलेगा और स्थानीय उद्योगों को भी नई ताक़त मिलेगी।
 
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने अपने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान सियोल में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में भाग लिया, जिसका आयोजन इंडियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स इन कोरिया (ICCK) के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ दक्षिण कोरियाई कंपनियों के लिए असीम संभावनाओं की धरती है। उन्होंने उल्लेख किया कि दक्षिण कोरिया भारत के शीर्ष तीन इस्पात निर्यात गंतव्यों में शामिल है और छत्तीसगढ़, देश का अग्रणी इस्पात उत्पादक राज्य होने के नाते, इस सहयोग को और गहरा करने तथा निवेश के नए अवसर प्रदान करने के लिए तैयार है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों से समृद्ध है, जो ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैं।  राज्य में प्रचुर मात्रा में लिथियम उपलब्ध है, जो ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) क्रांति और नई पीढ़ी के उद्योगों को गति देने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि  छत्तीसगढ़ वैश्विक ऊर्जा संक्रमण का स्वाभाविक केंद्र बन सकता है।
 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने ICCK को नॉलेज पार्टनर के रूप में शामिल करने की घोषणा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ औद्योगिक नीति 2024–30 के तहत तकनीक, स्किलिंग और वैश्विक सहयोग को एक नई दिशा दी जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कोरिया की नवाचार क्षमता और छत्तीसगढ़ के संसाधनों के मिलन से विकास का एक नया युग लिखा जाएगा।
 
मुख्यमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रत्येक निवेशक को “सिंगल विंडो क्लियरेंस” से लेकर भूमि आवंटन, आवश्यक अनुमतियों और सहयोगी नीतियों तक हर स्तर पर सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दक्षिण कोरिया कंपनियों की भागीदारी से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक परिदृश्य में नए अवसरों का सृजन होगा और दक्षिण कोरिया-भारत औद्योगिक सहयोग को एक नई ऊँचाई मिलेगी।
continue reading
"MP ले जाई जा रही थी 30 किलो 'हरियाली मौत'! CG पुलिस ने कार से पकड़ी 4.5 लाख की नशे की खेप—तीन गिरफ्तार

"MP ले जाई जा रही थी 30 किलो 'हरियाली मौत'! CG पुलिस ने कार से पकड़ी 4.5 लाख की नशे की खेप—तीन गिरफ्तार

Anita nishad 27-Aug-2025 83

 महासमुंद (छत्तीसगढ़)।

नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में महासमुंद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। कोमाखान थाना पुलिस ने सोमवार देर रात 30 किलो गांजे की तस्करी का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 4.5 लाख रुपए आंकी गई है।

???? कैसे हुआ खुलासा?

कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से गांजा लाकर एक कार के जरिए मध्यप्रदेश भेजा जा रहा है
थाना प्रभारी ने तत्काल टीम गठित कर टेमरी नाका पर बैरिकेड लगाकर चेकिंग शुरू करवाई।

जांच के दौरान MP नंबर की डिजायर कार (MP 16 JZ 5735) को रोका गया। तलाशी में कार की डिक्की से दो बोरियों में भरा 30 किलो गांजा बरामद हुआ।


????‍♂️ गिरफ्तार आरोपी:

  1. कल्लू उर्फ कुलदीप यादव (38), निवासी झांसी, उत्तरप्रदेश

  2. अभिषेक राय (40), निवासी छतरपुर, मध्यप्रदेश

  3. पीयूष कुमार (41), निवासी छतरपुर, मध्यप्रदेश

इनके पास से:

  • 30 किलो गांजा

  • डिजायर कार

  • 4 मोबाइल फोन

  • ₹5,000 नकद

  • दस्तावेज़ (कार कागजात, इंश्योरेंस, पैन कार्ड) बरामद किया गया।


????️‍♂️ पूछताछ में क्या निकला?

आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने गांजा ओडिशा के बालीगुड़ा से 'राधे' नाम के व्यक्ति से खरीदा

  • इसके लिए ₹1 लाख नकद दिया गया था।

  • योजना थी गांजे को MP के छतरपुर ले जाकर छोटे पैकेट बनाकर मोहल्लों में बेचना।

  • पुलिस का दावा है कि आरोपी लंबे समय से तस्करी से जुड़े हैं।


⚖️ कानूनी कार्रवाई:

तीनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
पुलिस अब गांजा सप्लाई चेन को खंगाल रही है—बालीगुड़ा से लेकर छतरपुर तक जुड़े लोगों की तलाश जारी है।


???? तस्करी का बढ़ता नेटवर्क

छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा गांजा तस्करों के लिए हॉटस्पॉट बन चुकी है।

  • बालीगुड़ा, मलकानगिरी और कंधमाल जैसे इलाके गांजा उत्पादन के लिए बदनाम हैं।

  • वहां से गांजे की खेप MP, UP, और CG के शहरों में सप्लाई होती है।

  • शहरों में पैकेटिंग कर नशा युवाओं तक पहुंचाया जाता है, जिससे अपराध भी बढ़ रहे हैं।


???? पुलिस का अलर्ट

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करें।
अगर किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो गोपनीय तरीके से सूचित करें।

continue reading
चक्रधर समारोह 2025 का शुभारंभ आज से: मंच पर गूंजेगा कुमार विश्वास का काव्य, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे उद्घाटन!

चक्रधर समारोह 2025 का शुभारंभ आज से: मंच पर गूंजेगा कुमार विश्वास का काव्य, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे उद्घाटन!

Anita nishad 27-Aug-2025 13

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक राजधानी रायगढ़ एक बार फिर से संगीत, नृत्य और कविता के रंग में रंगने जा रही है। 40वें चक्रधर समारोह का भव्य शुभारंभ आज, 27 अगस्त को शाम 7 बजे रामलीला मैदान में होगा।

इस प्रतिष्ठित आयोजन का उद्घाटन राज्यपाल श्री रमेन डेका करेंगे। वहीं पहले दिन का मुख्य आकर्षण रहेंगे देश के लोकप्रिय कवि डॉ. कुमार विश्वास, जो अपनी ओजस्वी और भावनात्मक कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देंगे।
 

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि चक्रधर समारोह 2025 की सभी तैयारियाँ पूर्ण हो चुकी हैं।

  • समारोह का आयोजन 27 अगस्त से 5 सितम्बर तक प्रतिदिन शाम 7 बजे होगा।

  • स्थानीय लोक कलाकार शाम 5 से 6:30 बजे तक अपनी प्रस्तुति देंगे।

  • 5,000 से अधिक क्षमता वाली दर्शकदीर्घा तैयार की गई है।

  • कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टीवी चैनलों पर भी किया जाएगा।

समारोह की पहली संध्या:

  • शुभारंभ गणेश वंदना से होगा, जिसे स्व. वेदमणि सिंह ठाकुर के शिष्यों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

  • फिर दिल्ली के पं. राजेन्द्र गंगानी कथक नृत्य से मंच को जीवंत करेंगे।

  • डॉ. कुमार विश्वास की कविताओं से समारोह भावनाओं के चरम पर पहुंचेगा।

     

संस्कृति मंत्रालय के इंपैनल्ड लोक कलाकारों के साथ-साथ दक्षिण मध्य सांस्कृतिक केंद्र के कलाकारों की प्रस्तुतियाँ भी पहली बार इस मंच की शोभा बढ़ाएंगी।

जनसाधारण से अपील:
कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर रायगढ़ की इस सांस्कृतिक पहचान को गौरव प्रदान करें।

continue reading
बस्तर घूमने आए थे, लौटे नहीं... बाढ़ में बह गई कार, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत!

बस्तर घूमने आए थे, लौटे नहीं... बाढ़ में बह गई कार, एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत!

Anita nishad 27-Aug-2025 30

 जगदलपुर (छत्तीसगढ़)। बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एनएच-30 पर दरभा के पास बाढ़ के पानी में बह गई कार, जिसमें सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में पति, पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं, जो तमिलनाडु से बस्तर घूमने आए थे। ये सभी एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार थे।
 

तेज बहाव बना काल
घटना के समय क्षेत्र में भारी बारिश के चलते सड़क पर तेज बहाव था। कार का ड्राइवर बहाव को पार करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कार संतुलन खो बैठी और बह गई। ड्राइवर ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन परिवार के चार सदस्य पानी में फंस गए।
 

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद देर रात कार से चारों शवों को निकाला गया।

एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने घटना की पुष्टि की है। शवों को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

पर्यटन बना मातम
परिवार छुट्टियां मनाने और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने बस्तर आया था, लेकिन एक लापरवाही और मौसम की मार ने सब कुछ छीन लिया। यह घटना एक बड़ी चेतावनी भी है कि बारिश के मौसम में अनजान क्षेत्रों में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

continue reading
 पुलिस चौकी के सामने ही बवाल! कार-बाइक भिड़ी... युवक चढ़ा कार पर, डंडे लेकर घेराव—वीडियो वायरल

पुलिस चौकी के सामने ही बवाल! कार-बाइक भिड़ी... युवक चढ़ा कार पर, डंडे लेकर घेराव—वीडियो वायरल

Anita nishad 27-Aug-2025 29

 

कोरबा (छत्तीसगढ़)।सीएसईबी चौकी के ठीक सामने उस वक्त अफरातफरी मच गई जब हिंदू संगठन के सदस्य और एक कार चालक के बीच जोरदार विवाद हो गया। मामूली टक्कर से शुरू हुआ मामला धीरे-धीरे हंगामे में तब्दील हो गया और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या हुआ था?
हिंदू संगठन के सदस्य सोशल मीडिया पर की गई एक आपत्तिजनक पोस्ट की शिकायत दर्ज कराने चौकी पहुंचे थे। उसी दौरान चौकी के सामने एक कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना से विवाद शुरू हो गया।

कुछ युवक कार के पास पहुंचे, उसे घेर लिया और एक युवक तो कार की छत पर चढ़ गया। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग हाथों में डंडे लेकर खड़े हैं और माहौल बेहद तनावपूर्ण है।

पुलिस की प्रतिक्रिया:
सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि,

“आपत्तिजनक पोस्ट के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मारपीट की कोई अलग से शिकायत नहीं मिली है।”

पुलिस अब पोस्ट करने वाले युवक की तलाश कर रही है।

वायरल वीडियो से उभरे सवाल
वायरल वीडियो में दिख रहे दृश्य कई सवाल खड़े कर रहे हैं—

  • कानून के रखवालों के सामने ही हंगामा क्यों?

  • सड़क विवाद को हिंसा में क्यों बदला गया?

  • सोशल मीडिया पर पोस्ट की जांच से पहले इस तरह की भीड़ क्या उचित है?

continue reading
 रायगढ़ में हाथी का तांडव! जंगल में बाइक सवारों को दौड़ाया… वायरल वीडियो देख रूह कांप जाएगी

रायगढ़ में हाथी का तांडव! जंगल में बाइक सवारों को दौड़ाया… वायरल वीडियो देख रूह कांप जाएगी

Anita nishad 27-Aug-2025 21

 

रायगढ़ (छत्तीसगढ़)।रायगढ़ जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बार एक वायरल वीडियो ने सनसनी फैला दी है, जिसमें एक बड़ा हाथी दो बाइक सवार युवकों को जंगल के बीच दौड़ाता दिख रहा है।

घटना घरघोड़ा वन रेंज की है, जहां 26 हाथियों का दल नवापारा-टेंडा के जंगलों में विचरण कर रहा है। मंगलवार शाम को दो युवक बाइक से जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने हाथियों के झुंड को देखा और उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

तभी झुंड से एक बड़ा हाथी अचानक आक्रामक हो गया और दोनों युवकों को दौड़ाने लगा। बाइक सवार अपनी जान बचाकर भागे। बताया जा रहा है कि अगर हाथी और करीब आ जाता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक सवारों की घबराहट और हाथी की रफ्तार साफ देखी जा सकती है।

वन विभाग सतर्क
वन विभाग ने पुष्टि की है कि घरघोड़ा रेंज में 26 हाथियों का दल मौजूद है। साथ ही छर्राटांगर के जंगलों में एक अलग से सिंगल हाथी भी विचरण कर रहा है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नवापारा-टेंडा और कटंगडीह गांव में मुनादी कराई गई है, जिसमें लोगों से जंगल की ओर अकेले न जाने की अपील की गई है।

साथ ही ग्रामीणों को हाथी से बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं। वन विभाग का कहना है कि वीडियो बनाने या पास जाने से परहेज़ करें—क्योंकि यह न सिर्फ अवैध है बल्कि जानलेवा भी हो सकता है।

continue reading
 चाचा को 'मरा' दिखाकर ज़मीन हथियाने की साजिश! फर्जी डेथ सर्टिफिकेट से दो सगे भाई पहुँचे सलाखों के पीछे

चाचा को 'मरा' दिखाकर ज़मीन हथियाने की साजिश! फर्जी डेथ सर्टिफिकेट से दो सगे भाई पहुँचे सलाखों के पीछे

Anita nishad 27-Aug-2025 16

 

कोरबा (छत्तीसगढ़)।रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक चौंकाने वाली घटना में सक्ती पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने अपने ही चाचा की मौत का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उनकी ज़मीन हथियाने की कोशिश की।

वार्ड क्रमांक 05, सक्ती के निवासी 62 वर्षीय द्वारिका उर्फ कुंदन देवांगन और 50 वर्षीय सीताराम देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

कैसे रची गई साजिश?
जांच में सामने आया कि देवान देवांगन का निधन वर्ष 2000 में हो गया था और उनकी कोई संतान नहीं थी। यह जानकर दोनों भाइयों ने एक फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया और नजूल शीट नंबर 16 के प्लॉट नंबर 26 (रकबा 2422 वर्गफुट) पर नामांतरण के लिए एसडीएम कार्यालय में आवेदन दे डाला।

सच कैसे आया सामने?
2021 में देवान की भतीजी कचरा बाई देवांगन (63) और उनके बेटे राकेश को इस धोखाधड़ी की भनक लगी। उन्होंने नामांतरण पर आपत्ति दर्ज कराई और मामला सीजेएम कोर्ट में ले जाया गया। कोर्ट के निर्देश पर सक्ती पुलिस ने IPC की धाराओं 420, 467, 468, 471, 34, 201, और 120(B) के तहत केस दर्ज किया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी भाइयों ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र की मूल प्रति को लगभग 4 माह पहले फाड़कर जला दिया था, ताकि कोई सबूत न बचे।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी?
पुलिस के अनुसार, “पूरा षड्यंत्र सुनियोजित तरीके से रचा गया था, लेकिन कचरा बाई की सतर्कता और अदालत की प्रक्रिया के चलते धोखेबाजों को गिरफ्तार किया जा सका।”

continue reading
Ganesh Chaturthi 2025: पीएम मोदी, अमित शाह से लेकर सीएम योगी तक..., नेताओं ने की गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Ganesh Chaturthi 2025: पीएम मोदी, अमित शाह से लेकर सीएम योगी तक..., नेताओं ने की गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anita nishad 27-Aug-2025 16

 Ganesh Chaturthi 2025: भगवान शिव और पार्वती के बेटे भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला त्योहार गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। 10 दिवसीय त्योहार गणेश चतुर्थी पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाई जाती है।

णेश चतुर्थी के पावन अवसर पर देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, द्रौपदी मुर्मू समेत सभी नेताओं ने शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ। भक्ति और विश्वास से परिपूर्ण यह पावन अवसर सभी के लिए मंगलमय हो। मैं भगवान गजानन से प्रार्थना करता हूँ कि वे अपने सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। गणपति बप्पा मोरया!"
 

 

 

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक्स पर इस अवसर पर प्रार्थना की। उन्होंने पोस्ट किया, "विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के पावन पर्व 'श्री गणेश चतुर्थी' की सभी भक्तों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! भगवान सिद्धिविनायक सभी को सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।"

यह उत्सव दस दिनों तक चलता है, जिसमें घरों और सार्वजनिक पंडालों में भगवान गणेश की सुंदर मूर्तियों को स्थापित किया जाता है, जिन्हें फूलों, रोशनियों और मोदक जैसी पारंपरिक मिठाइयों से सजाया जाता है।
 

गणेश चतुर्थी का दस दिवसीय उत्सव प्रार्थना, आरती और सामुदायिक उत्सवों से भरा होता है, जिसका समापन विसर्जन के साथ होता है, जब मूर्तियों को "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों के साथ जल में विसर्जित किया जाता है।
 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपनी शुभकामनाएँ दीं और लोगों के जीवन में समृद्धि की कामना की। उन्होंने X पर पोस्ट किया, "सभी को श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। मैं गणपति बप्पा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करता हूँ।"
 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से शुभकामनाएँ देते हुए कहा, "गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। विघ्नहर्ता श्री गणेश जी हम सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें। उनके आशीर्वाद से भारत एकता, सद्भाव और विकास के पथ पर निरन्तर अग्रसर रहे। गणपति बप्पा मोरया!"

 

continue reading
Iphone17 launch date: इस दिन लॉन्च होगा iphone17, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर किया लॉन्च डेट का ऐलान

Iphone17 launch date: इस दिन लॉन्च होगा iphone17, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर किया लॉन्च डेट का ऐलान

Anita nishad 27-Aug-2025 13

 Apple ने अपने अगले बड़े इवेंट की घोषणा कर दी है, जिसका नाम 'Awe dropping' रखा गया है। इस इवेंट में कंपनी अपनी नई iPhone 17 सीरीज़ को पेश करेगी। यह इवेंट 9 सितंबर, 2025 को सुबह 10 बजे PT (पैसिफिक टाइम) पर आयोजित होगा, जो भारतीय समय के अनुसार रात 10:30 बजे IST होगा।

Apple का सितंबर में नया iPhone लॉन्च करने का यह चलन iPhone 5 के बाद से लगातार चला आ रहा है।
 



iPhone 17 सीरीज़ से क्या उम्मीदें हैं?

इस साल Apple कई नए मॉडल लॉन्च कर सकता है, जिनमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल होने की उम्मीद है।
 



सबसे पतला iPhone: iPhone 17 Air

इस सीरीज़ में सबसे खास मॉडल iPhone 17 Air हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह अब तक का सबसे पतला iPhone होगा। इसकी मोटाई 6 मिमी से भी कम होने की संभावना है, जो इसे iPhone 6 से भी पतला बना देगा। यह एक बड़ा डिज़ाइन बदलाव होगा और यूज़र्स को एक नया अनुभव देगा।
 

iPhone 17 Pro में बड़ा बदलाव

लंबे समय से लगभग एक जैसे दिखने वाले iPhones के डिज़ाइन में इस बार बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है। iPhone 17 Pro मॉडल्स में कैमरा मॉड्यूल को दाईं ओर बढ़ाया जाएगा, जिससे कैमरा मॉड्यूल काफी बड़ा दिखेगा। यह डिज़ाइन में एक बड़ा बदलाव है, जो Apple के फैंस को लंबे समय से इंतज़ार था।

continue reading
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Anita nishad 27-Aug-2025 21

 -अगले 48 से 72 घंटे तक कई स्थानों पर तेज बारिश की चेतावनी

रायपुर, 27 अगस्त: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं।

ओडिशा तट से सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण राज्य में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा जिलों में अगले 48 से 72 घंटे तक कई स्थानों पर तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी अंदेशा है।
 

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने अगले तीन दिनों तक दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके अतिरिक्त उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में सामान्य बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ के साथ-साथ प्रदेश के उत्तरी जिलों सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और जशपुर में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। वहीं बिलासपुर, मुंगेली और कोरबा जिलों में भी कई जगहों पर अच्छी बारिश दर्ज हो सकती है। रायपुर, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद सहित दुर्ग, राजनांदगांव और कबीरधाम जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। हालांकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
 

बाढ़ से बिगड़े हालातबस्तर संभाग में भारी बारिश से बाढ़ आ गई है। भारी बारिश के चलते चेरपाल नदी में आई बाढ़ की वजह से करीब 100 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। इसी बारिश में एनएच 30 की सड़क कट गई है। बाढ़ के कारण बस्तर जिले के मांदर गांव के 85 मकान जलमग्न हो गए। 15 लोगों को एसडीआरएफ की टीम ने नाव से बाहर निकला। वहीं 6 लोग गंभीर स्थिति में फंसे रहने के कारण उनका रेस्क्यू वायु सेना के हेलीकॉप्टर से किया गया। मांदर गांव में राहत शिविर केंद्र बनाया गया है। केशलूर में 15 से ज्यादा गाड़ियों में फंसे 50 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया। बाढ़ के कारण जगह-जगह सड़कें टूट गई हैं। जगदलपुर-दंतेवाड़ा मार्ग में बागमुंडी पनेडा के पास सड़क टूट गई है। इससे आवागमन में परेशानी हो रहा है। हालांकि प्रशासन की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही जा रही है। एनएच 30 की सड़क कटने से पिछले 24 घंटे से आवागमन बाधित है।
 

बीजापुर जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात से झमाझम बारिश का दौर जारी है। इस वजह से पूरे जिले में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।मुख्यमंत्री ने ली जानकारीबस्तर में बाढ़ की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जापान से राजस्व सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले व बस्तर संभागायुक्त डोमन सिंह से दूरभाष पर चर्चा की और राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में जानकारी ली है। उन्हें राजस्व सचिव ने बताया कि राहत और बचाव कार्य पूरी तत्परता से चल रहे हैं और अब तक 68 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।
 

बाढ़ में बही कार, चार की मौत

बस्तर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि सोमवार को छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में एनएच 30 पर दरभा के पास एक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब परिवार की कार बाढ़ के पानी में बह गई।
 

अब तक 852 मिमी. बारिश दर्ज

इस सीजन में प्रदेश में अब तक 852 मिमी. बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से केवल 3 फीसदी कम है। सरगुजा जिले में 675 मिमी. के साथ औसत बारिश से 25 फीसदी कम, महासमुंद में 629 मिमी. (21 फीसदी कम), बेमेतरा में 408 मिमी. (49 फीसदी कम) बारिश दर्ज की गई है। राज्य के बलरामपुर में 71 प्रतिशत की अत्याधिक, बस्तर, मोहला-मानपुर और जांजगीर जिले में अधिक तथा अन्य जिलों में सामान्य वर्षा हुई है। सबसे ज्यादा बारिश बारसूर (190 मिमी), बास्तानार (160 मिमी), गीदम (140 मिमी), दरभा (120 मिमी), बड़े बचेली (110 मिमी) और कांकेर-लोहंडीगुड़ा (100 मिमी) में दर्ज की गई।

continue reading


dpboss