CG Samachar
CG Samachar
Breaking News
युवा संगम चरण VI के तहत छत्तीसगढ़ के युवा प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली के लिए रवाना यह कार्यक्रम पांच स्तंभों पर आधारित है पर्यटन परंपरा प्रगति प्रौद्योगिकी और परस्पर संपर्क  |   योग के माध्यम से स्वास्थ्य संवर्धन की पहल एनआईटी रायपुर में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास सत्र आयोजित  |   भिलाई इस्पात संयंत्र में अत्याधुनिक एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल लैब का शुभारंभ तकनीकी दक्षता बढ़ाने फर्स्ट पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित  |   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बहुभाषी विवरण पुस्तिका आम लोगों के लिए अब उपलब्ध  |   मनेन्द्रगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन  |   नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर में एक्लेक्टिका 2026 का शुभारंभ  |   केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने त्रिपुरा में BSF की लंकामूरा सीमा चौकी का निरीक्षण किया सीमा प्रहरियों से संवाद कर बढ़ाया जवानों का हौसला  |   सेहत के मोर्चे पर छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, संस्थागत प्रसव में राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा ​NFHS-6 की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा  |   शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में प्रिज्म इंस्टिट्यूट भिलाई एवं लक्ष्य फाउंडेशन बेंगलुरु के संयुक्त तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 23 मार्च 2026 को आयोजित किया गया  |   नेपाल का ‘रक्त-चरित्र’: हथियारों से लैस प्रदर्शनकारी, जलते नेताओं के घर, बंद हुआ काठमांडू एयरपोर्ट, जानें ताज़ा अपडेट  |   जगद्गुरु के अपमान के विरोध में सनातनियों का फूटा आक्रोश, फूंका चरणदास महंत का पुतला चिरमिरी में श्रीराम कथा आयोजन समिति का जोरदार प्रदर्शन  |   स्कूल का चोरी हुआ सबमर्सिबल पंप बरामद, सोनहत पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  |   मनरेगा कार्यों में तेजी: कलेक्टर ने 15 जून तक जल संरक्षण के कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   |   पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें इन 6 चीज़ों का दान… वरना पितर हो जाएंगे नाराज़ और शुरू हो जाएंगी मुश्किलें!  |  

ताज़ातरीन

 ड्रग्स सिंडिकेट में नव्या मलिक और बॉयफ्रेंड अयान कोर्ट में पेश, 850 से ज्यादा रईसजादों के कनेक्शन का खुलासा

ड्रग्स सिंडिकेट में नव्या मलिक और बॉयफ्रेंड अयान कोर्ट में पेश, 850 से ज्यादा रईसजादों के कनेक्शन का खुलासा

Anita nishad 04-Sep-2025 11

 

रायपुर। राजधानी में सामने आए हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी नव्या मलिक और उसकी करीबी दोस्त विधि अग्रवाल को रायपुर जिला न्यायालय में पेश किया। वहीं नव्या के बॉयफ्रेंड अयान परवेज को भी उसके दो साथियों के साथ कोर्ट रूम नंबर 406 में पेश किया गया।

????‍???? युवतियों की भूमिका चौंकाने वाली

ड्रग्स सिंडिकेट में युवतियों की सक्रिय भागीदारी ने पुलिस को भी चौंका दिया। गिरफ्तार आरोपियों में सबसे अहम पूछताछ पंजाब निवासी लवजीत सिंह, रायपुर निवासी रुपिंदर उर्फ पिंदर सिंह उर्फ पाब्लो और नव्या मलिक से की जा रही है।

???? बड़े खुलासे

  • लवजीत सिंह और रुपिंदर ने पुलिस को हेरोइन खरीदने वालों की जानकारी दी है।

  • वहीं नव्या मलिक से एमडीएमए खरीदने वाले रसूखदारों के नाम सामने आए हैं।

  • पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क में 850 से ज्यादा रईसजादे और युवाओं का कनेक्शन है।

???? पुलिस की सख्ती

अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों के नाम इस अवैध कारोबार में सामने आए हैं, उनसे पूछताछ होगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है, आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 
continue reading
40 लाख का 14-चक्का ट्रक गायब… 24 घंटे में खुली बड़ी साजिश, 5 चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

40 लाख का 14-चक्का ट्रक गायब… 24 घंटे में खुली बड़ी साजिश, 5 चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

Anita nishad 04-Sep-2025 12

 रायगढ़। कोतरारोड़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। महज 24 घंटे के भीतर चोरी हुआ 14-चक्का ट्रक बरामद कर पुलिस ने मध्यप्रदेश के सीधी जिले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बरामद ट्रक की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

???? कैसे हुआ ट्रक चोरी?

2 सितंबर की दोपहर ट्रक ड्राइवर मोहम्मद रमीज आलम ने अपनी टाटा कंपनी की 14-चक्का गाड़ी (क्रमांक CG 13 AB 6214) को सीएमओ तिराहा पर मरम्मत हेतु खड़ा किया और भोजन के लिए घर चला गया। शाम को लौटने पर ट्रक गायब था। ड्राइवर ने तुरंत थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 367/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

???? पुलिस की तेज़ कार्रवाई

थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने टीम गठित कर मुखबिरों को सक्रिय किया। उसी शाम पुलिस को सूचना मिली कि एनएच 49 पर जेएसपीएल सीमेंट प्लांट के पास जंगल में चोरी का ट्रक खड़ा है। पुलिस ने मौके पर दबिश दी और एक आरोपी आलोप सिंह (24 वर्ष) को पकड़ लिया।

???? पूछताछ में खुला राज़

आरोपी आलोप सिंह ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने साथियों अनुज सिंह (22), आनंद सिंह (19), संतोष बैगा (21) और बिमल बैगा (24) के साथ मिलकर ट्रक चोरी किया था। सभी आरोपी एक दिन पहले ही ट्रेन से रायगढ़ पहुंचे थे और योजना थी कि ट्रक चोरी कर बेच दिया जाए।

आलोप सिंह पहले ट्रक ड्राइवर रह चुका है और वाहन चोरी की पूरी जानकारी रखता था। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त किया और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

???? पुलिस की सफलता

इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि चोरी के मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

continue reading
 दोस्ती के पीछे छिपा खौफनाक राज़: शिक्षक ने ही दोस्त की हत्या कर नदी में फेंकी लाश"

दोस्ती के पीछे छिपा खौफनाक राज़: शिक्षक ने ही दोस्त की हत्या कर नदी में फेंकी लाश"

Anita nishad 04-Sep-2025 14

 

बलरामपुर। जिले के रघुनाथ नगर इलाके में मिली अज्ञात लाश के रहस्य से आखिरकार पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। जांच में सामने आया कि मृतक की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके करीबी दोस्त ने ही की थी। आरोपी पेशे से शिक्षक है और मध्यप्रदेश में उसका एक प्राइवेट स्कूल भी संचालित होता है।

???? कर्ज बना हत्या की वजह

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने मृतक से लाखों रुपये कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने का दबाव बढ़ने पर उसने योजना बनाकर दोस्त की गला दबाकर और चाकू से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को नदी में फेंक दिया और खुद स्कूल चला गया, जैसे कुछ हुआ ही न हो।

???? घटना का खुलासा कैसे हुआ?

30 अगस्त को शाम 4 बजे बलंगी चौकी क्षेत्र के चपोता रेड नदी किनारे एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। पास ही करीब 50 मीटर दूर एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (एमपी 66 एमडी 8406) पड़ी थी। पुलिस ने मौके पर जांच की तो संघर्ष के निशान और टूटा हुआ चाकू मिला।

मृतक की पहचान शिवराज सिंह (निवासी- सिंगरौली, मध्यप्रदेश) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि उसे आखिरी बार उसके दोस्त सियाचंद वैश्य (ग्राम भाउखंड, सिंगरौली) के साथ देखा गया था।

???? पुलिस जांच और कबूलनामा

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से पुलिस ने मामले की तहकीकात की। शिवराज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई। शक के आधार पर पुलिस ने सियाचंद वैश्य को हिरासत में लिया। शुरुआत में आरोपी लगातार बयान बदलता रहा, लेकिन कड़ाई से पूछताछ पर उसने जुर्म कबूल कर लिया।

???? पुलिस की कार्रवाई

एसपी वैभव बैंकर के निर्देश पर एएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी और एसडीओपी वाड्रफनगर की टीम ने मामले को सुलझाया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

continue reading
 दुर्ग पुलिस की बड़ी कामयाबी: 70 लाख के 303 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए जाएंगे फोन

दुर्ग पुलिस की बड़ी कामयाबी: 70 लाख के 303 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए जाएंगे फोन

Anita nishad 04-Sep-2025 10

 

भिलाई। दुर्ग जिले की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और विशेष टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने अभियान चलाकर 303 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 70 लाख रुपये आंकी गई है। अब इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को लौटाया जा रहा है।

???? ऐसे मिला सुराग

गुम मोबाइलों की जानकारी CIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल से प्राप्त हुई। इसी आधार पर पुलिस टीम ने दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा और रायपुर में छापेमारी कर इन मोबाइलों को ट्रेस किया।

???? टीम की मेहनत

पिछले कई महीनों से जिलेभर में बड़ी संख्या में मोबाइल गुमने की शिकायतें दर्ज की जा रही थीं। इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष टीम का गठन किया था। अथक मेहनत और तकनीकी मदद से पुलिस ने सभी मोबाइल खोज निकाले।

???? कहां मिलेगा मोबाइल

बरामद मोबाइल फोन को ACCU कार्यालय, सेक्टर-3 (भिलाई) में जमा किया गया है। मोबाइल मालिक आवश्यक दस्तावेजों के साथ यहां आकर अपना फोन प्राप्त कर सकते हैं।

पुलिस का यह कदम न केवल गुम मोबाइल वापसी में मददगार साबित हुआ है, बल्कि जनता का विश्वास भी और मजबूत हुआ है।

continue reading
 मोदी सरकार का बड़ा कदम: अब घर बनाना और घर चलाना दोनों होगा सस्ता, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

मोदी सरकार का बड़ा कदम: अब घर बनाना और घर चलाना दोनों होगा सस्ता, जानें कैसे मिलेगा फायदा?

Anita nishad 04-Sep-2025 12

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, अर्थशास्त्री एवं महालेखाकार के पूर्व सलाहकार सीए अमित चिमनानी ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में किए गए ऐतिहासिक सुधार आम आदमी की ज़िंदगी में सीधा असर डालेंगे।

इन प्रावधानों से न केवल घर बनाने की लागत घटेगी, बल्कि घर चलाने का बजट भी सस्ता हो जाएगा।

???? घर बनाना होगा आसान और सस्ता

चिमनानी ने बताया कि सीमेंट पर टैक्स में 10% की कटौती से मकान बनाने की लागत लगभग 2% कम होगी।

  • सीमेंट की कीमत घटने से निर्माण लागत में सीधा फायदा होगा।

  • टीवी, रेफ्रिजरेटर, एसी और सजावट की वस्तुओं पर टैक्स कम होने से घर बनाने और सजाने का खर्च 5–10% तक घट जाएगा।

????‍????‍????‍???? घर चलाने का खर्च भी घटेगा

सरकार ने रोज़मर्रा में काम आने वाले कई सामानों पर टैक्स दर घटा दी है। इससे परिवार का मासिक बजट हल्का होगा।
???? अनुमान है कि 3.5 लाख रुपये सालाना खर्च करने वाले परिवार को 40–45 हजार रुपये तक की बचत होगी।

⚖️ टैक्स प्रणाली में बड़ा सुधार

  • अब 4 की जगह सिर्फ 2 GST दरें होंगी, जिससे लिटिगेशन और टैक्स विवादों में भारी कमी आएगी।

  • हर प्रदेश में ट्रिब्यूनल खोले जाएंगे, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

???? व्यापारियों के लिए राहत

  • अब GST रजिस्ट्रेशन केवल 3 दिन में मिलेगा।

  • एक्सपोर्ट सेक्टर को भी राहत मिलेगी, क्योंकि रिफंड सिर्फ 7 दिन में मिल जाएगा।

  • इससे व्यापार करना आसान होगा और नुकसान कम होगा।

???? किसानों और उपभोक्ताओं को सीधा लाभ

खेती से जुड़े उपकरणों और मशीनों पर टैक्स कम किया गया है।

  • ट्रैक्टर, टायर, ड्रिप इरिगेशन सिस्टम और एग्रीकल्चर मशीनरी पर टैक्स में भारी कटौती।

  • इलेक्ट्रॉनिक सामान लगभग 10% सस्ते होंगे।

  • 12 लाख रुपये की CNG कार पर करीब 1.20 लाख रुपये की बचत होगी।

  • 20 हजार रुपये के बीमा प्रीमियम पर 4 हजार रुपये की बचत होगी।

???? 6 लाख करोड़ की खपत बढ़ने की संभावना

इन टैक्स सुधारों से देश में 6 लाख करोड़ रुपये की खपत बढ़ेगी, जिससे GDP और रोज़गार दोनों में बढ़ोतरी होगी।

 
continue reading
दिव्यांग खिलाड़ियों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

दिव्यांग खिलाड़ियों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

Anita nishad 03-Sep-2025 100

 ग्वालियर स्थित अटल बिहारी वाजपेई दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र में 29 से 31 अगस्त तक आयोजित 14वीं जूनियर एवं सब-जूनियर नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में महासमुंद जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त संस्था फॉर्च्यून फाउंडेशन कर्मापटपर, बागबाहरा के पाँच खिलाड़ियों ने कुल पाँच पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।

जूनियर पुरुष वर्ग की टी-11 कैटेगरी में सुखदेव ने 400 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल कर सबका ध्यान खींचा। वहीं, टी-12 कैटेगरी में निखिल कुमार यादव ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। इसी प्रतियोगिता में सब-जूनियर महिला वर्ग की टी-12 कैटेगरी में नीलम टंडन ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही टी-11 कैटेगरी में देवमोती ने लॉन्ग जम्प में कांस्य पदक जीता। नोशन लाल पटेल ने भी टी-2 कैटेगरी की 1500 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया।

संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षक व मैनेजर निरंजन साहू ने बताया कि दल में तीन बालक और दो बालिका खिलाड़ी शामिल थे, जिनके साथ कोच-मैनेजर और गाइड रनर देवेंद्र ठाकुर व मेघराज यादव तथा सहायक स्टाफ दिव्य लोचन और रश्मि साहू भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि सुखदेव इससे पहले 11-12 जुलाई 2025 को बेंगलूरु में आयोजित 7वीं ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

continue reading
रामलला दर्शन के लिए राजनांदगांव और दुर्ग से 850 तीर्थ यात्रियों का दल रवाना

रामलला दर्शन के लिए राजनांदगांव और दुर्ग से 850 तीर्थ यात्रियों का दल रवाना

Anita nishad 03-Sep-2025 70

 रामलला दर्शन के लिए राजनांदगांव और दुर्ग से 850 तीर्थ यात्रियों का दल रवाना

संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी 

अब तक 28 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं अयोध्या धाम की यात्रा

रायपुर, 03 सितम्बर 2025

संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

प्रभु श्रीराम के दर्शन और अयोध्या धाम, काशी विश्वनाथ की यात्रा के लिए आज राजनांदगांव और दुर्ग जिले से 850 तीर्थ यात्रियों का दल रवाना हुआ। संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सदियों से प्रभु श्री राम की महिमा जनमानस में व्याप्त है। छत्तीसगढ़ से प्रभु श्रीराम का गहरा नाता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य के श्रद्धालुओं को अयोध्या में विराजमान श्री रामलला के दर्शन कराने के लिए श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना शुरू की गई है। पिछले वर्ष 26 ट्रेनों के माध्यम से 22 हजार 100 से अधिक दर्शनार्थियों को दर्शन कराया गया। इस वर्ष अब तक 6 हजार से अधिक दर्शनार्थियों ने दर्शन का लाभ लिया है और आगे लगातार दर्शन जारी रहेगा। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि हम सब का सौभाग्य है कि भगवान श्री राम जिनका मामा गांव छत्तीसगढ़ है और यह कौशल प्रदेश है। उन्होंने प्रभु श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना जाने वाले सभी दर्शनार्थियों को शुभकामनाएं दी।

संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने राजनांदगांव से दुर्ग तक तीर्थ यात्रियों के साथ यात्रा की और दुर्ग रेल्वे स्टेशन में स्कूल शिक्षा एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गजेंद्र यादव के साथ यहां से अयोध्या धाम दर्शन के लिए जाने वाले 185 तीर्थ यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। इस स्पेशल ट्रेन में दुर्ग और बस्तर संभाग के 850 दर्शनार्थियों का दल रवाना हुआ है। श्रद्धालुओं को जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ जनमन’ की प्रतियां भी भेंट की गईं।

इस अवसर पर राजनांदगांव और दुर्ग रेल्वे स्टेशन में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में सांसद श्री संतोष पांडे, विधायक श्री ललित चन्द्राकार, श्री डोमन लाल कोर्सेवाडा, राजनांदगांव के महापौर श्री मधुसूदन यादव, दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमारे, पूर्व सांसद श्री अशोक शर्मा, पूर्व विधायक श्री विनोद खांडेकर सहित पंचायती राज संस्थाओं के अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थेे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत प्रदेश के नागरिकों को प्रभु श्रीराम के दर्शन के साथ ही अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ की निःशुल्क यात्रा का प्रबंध होता है। यह योजना 5 मार्च 2024 से प्रारंभ हुई है। इस योजना के तहत अब तक प्रदेश के 28 हजार से अधिक लोगों को अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा का लाभ मिला है। अयोध्या धाम के लिए राजनांदगांव से यात्रा का यह दूसरा चरण है। श्रीराम लला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत तीर्थ यात्रा के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों के जाने-आने एवं यात्रा के दौरान ठहरने और भोजन इत्यादि का प्रबंध छत्तीसगढ़ सरकार की ओर होता है।

continue reading
छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Anita nishad 03-Sep-2025 120

 छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में संयुक्त पावर कंपनीज मुख्यालय भवन की रखी आधारशिला

एक पेड़ माँ के नाम अभियान में किया वृक्षारोपण

रजत जयंती वर्ष पर साझा की 25 वर्षों की विकास यात्रा

रायपुर, 03 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर सेक्टर-24 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के संयुक्त मुख्यालय भवन का शिलान्यास किया। रजत जयंती वर्ष और गणेशोत्सव जैसे पावन अवसर पर सम्पन्न इस समारोह में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और भवन का थ्री-डी मॉडल अनावृत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भवन अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यकुशलता को नई ऊँचाई देगा, तीनों पावर कंपनियों के बीच समन्वय को मजबूत करेगा और उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे सभी सेवाएँ उपलब्ध कराएगा। उन्होंने इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत मौलश्री  पौधरोपण किया।

छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 25 वर्षीय यात्रा यह प्रमाण है कि जब संकल्प और संवेदनशीलता साथ चलें तो परिणाम ऐतिहासिक होते हैं। वर्ष 2000 में प्रदेश केवल 1400 मेगावाट बिजली उत्पादन करता था, आज यह क्षमता बढ़कर 30 हजार मेगावाट हो गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में 1320 मेगावाट क्षमता के नए संयंत्र का शुभारंभ इस उपलब्धि को और सुदृढ़ करने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की यह प्रगति हर नागरिक के विश्वास, मेहनत और भागीदारी का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में सम्पन्न उनकी जापान और दक्षिण कोरिया यात्रा ने यह अनुभव कराया कि छत्तीसगढ़ अब वैश्विक स्तर की अधोसंरचना और कार्यसंस्कृति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। संयुक्त मुख्यालय भवन इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भवन का निर्माण गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए, ताकि यह ऊर्जा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की नई पहचान बने।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नई उद्योग नीति के अंतर्गत पावर सेक्टर में हाल ही में लगभग तीन लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं। इसके परिणामस्वरूप आने वाले वर्षों में 30 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन संभव होगा। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल प्रदेशवासियों को 24 घंटे निर्बाध बिजली उपलब्ध कराएगी बल्कि पड़ोसी राज्यों की ज़रूरतें भी पूरी करेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने छत्तीसगढ़ को मुफ्त बिजली की ओर तेजी से अग्रसर कर दिया है और अब दूरस्थ अंचलों तक इस योजना का लाभ पहुँच रहा है।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने इस अवसर पर भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी को राज्य निर्माण में उनके योगदान के लिए नमन किया। उन्होंने कहा कि लगभग 270 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन ग्रीन एनर्जी आधारित होगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री सुनील सोनी, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, विधायक श्री अनुज शर्मा, विधायक श्री इंद्र कुमार साहू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

उल्लेखनीय है कि संयुक्त मुख्यालय भवन 10,017 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में नौ मंजिला स्वरूप में निर्मित होगा। इसमें  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड और पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के लिए तीन अलग-अलग टॉवर होंगे। 1300 कर्मचारियों की क्षमता वाले इस भवन में 210 सीटों का प्रेक्षागृह, कर्मचारियों के लिए जिम, दो मंजिला बेसमेंट पार्किंग, मैकेनिकल स्टैक पार्किंग और ई-व्हीकल चार्जिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। यह भवन बीईई की पाँच सितारा और गृहा की फाइव स्टार ग्रीन रेटिंग मानकों के अनुरूप निर्मित होगा तथा भवन प्रबंधन प्रणाली से इसका संपूर्ण संचालन होगा।

नवा रायपुर में बन रहा यह अत्याधुनिक भवन मंत्रालय, संचालनालय और पुलिस मुख्यालय के समीप होने से अंतर्विभागीय समन्वय को और सुदृढ़ करेगा तथा प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र को नई ऊँचाई प्रदान करेगा।

continue reading
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प: आदिवासी अंचलों सहित सभी नागरिकों तक पहुँचे विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प: आदिवासी अंचलों सहित सभी नागरिकों तक पहुँचे विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा

Anita nishad 03-Sep-2025 96

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प: आदिवासी अंचलों सहित सभी नागरिकों तक पहुँचे विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल तेलंगाना के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

बस्तर में शुरू होगा 200 करोड़ की लागत से 240 बिस्तरों का हाई-टेक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, अब मरीजों को इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा रायपुर और बिलासपुर

रायपुर, 03 सितंबर 2025: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल तेलंगाना के बीच लाइसेंस समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह अनुबंध प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के अंतर्गत किया गया है।

इस अवसर पर वन एवं परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, सचिव श्री राहुल भगत, स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया, आयुक्त स्वास्थ्य डॉ. प्रियंका शुक्ला, राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) के अधिकारी श्री जयदीप दास गुप्ता एवं श्रीनिवास राव तथा कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल हैदराबाद के अध्यक्ष डॉ. गुरुनाथ रेड्डी, डॉ. रघुनाथ रेड्डी और श्री के.वी. रेड्डी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि आदिवासी अंचलों सहित प्रदेश के हर नागरिक तक विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचे। उन्होंने कहा कि आठ वर्ष पूर्व इस अस्पताल के निर्माण की शुरुआत की गई थी और आज जब छत्तीसगढ़ अपनी रजत जयंती मना रहा है, तब इस एमओयू का होना ऐतिहासिक महत्व रखता है। गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर हुआ यह समझौता प्रदेशवासियों के लिए शुभ संकेत है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बस्तर क्षेत्र के लोग लंबे समय से उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं से वंचित रहे हैं, किंतु अब यह अस्पताल उनके लिए वरदान साबित होगा। विशेषकर नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के लिए यह जीवनरक्षक सिद्ध होगा। पहले घायल जवानों को एयर एंबुलेंस से रायपुर भेजना पड़ता था, अब जगदलपुर में ही उन्हें अत्याधुनिक इलाज उपलब्ध होगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिलें। बस्तर अंचल में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की स्थापना राज्य और क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है। पहले ये सेवाएँ केवल रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में उपलब्ध थीं, लेकिन अब बस्तर के लोग भी इन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए हर संभव संसाधन उपलब्ध कराएगा।

स्वास्थ्य सचिव श्री अमित कटारिया ने जानकारी दी कि इस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण पर 200 करोड़ रुपये की लागत आई है, जिसमें से 120 करोड़ रुपये केंद्र सरकार और 80 करोड़ रुपये राज्य सरकार ने वहन किए हैं। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) ने भी इस परियोजना में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल 11 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है और अत्याधुनिक मशीनों एवं उपकरणों से सुसज्जित है।

यह 10 मंजिला अस्पताल 240 बिस्तरों की क्षमता वाला होगा। इसमें हृदय रोग (कार्डियोलॉजी), किडनी रोग (नेफ्रोलॉजी), मस्तिष्क रोग एवं न्यूरो सर्जरी, यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी जैसे विभाग संचालित होंगे। ओपीडी, आईसीयू और आपातकालीन सेवाओं सहित गहन चिकित्सा की अत्याधुनिक सुविधाएँ यहाँ उपलब्ध होंगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सरकारी दर पर उपचार प्रदान करेगी।

सरकारी दर पर उपलब्ध इन सेवाओं का लाभ न केवल बस्तर संभाग बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देशभर के मरीज उठा सकेंगे। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल प्रबंधन के प्रतिनिधियों ने इस ऐतिहासिक पहल को प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया। इससे बस्तर अंचल के लाखों लोगों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा और बड़े शहरों पर उनकी निर्भरता कम होगी। यह अस्पताल न केवल बस्तर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के मरीजों के लिए नई आशा और जीवनदायी सुविधा साबित होगा।

continue reading
BJP Chief 2025: भाजपा का नया अध्यक्ष कौन? शिवराज-खट्टर में असली टक्कर या कोई तीसरा नाम आएगा सामने?

BJP Chief 2025: भाजपा का नया अध्यक्ष कौन? शिवराज-खट्टर में असली टक्कर या कोई तीसरा नाम आएगा सामने?

Anita nishad 03-Sep-2025 58

 BJP Chief 2025: भाजपा (BJP) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सस्पेंस लगातार गहराता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस बार पार्टी किसी बड़े सरप्राइज नाम पर दांव नहीं लगाएगी, बल्कि उन्हीं चेहरों में से किसी एक को अध्यक्ष बनाएगी, जिनके नाम पहले से चर्चा में हैं।

कौन-कौन हैं रेस में?

सूत्रों का दावा है कि भाजपा ने 6 नामों की पैनल तैयार कर ली है। इनमें प्रमुख हैं:

  1. शिवराज सिंह चौहान – चार बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और लंबे अनुभव वाले नेता।

  2. मनोहर लाल खट्टर – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और पीएम मोदी के करीबी।

  3. धर्मेंद्र प्रधान – शिक्षा मंत्री और संगठन में मजबूत पकड़।

  4. भूपेंद्र यादव – केंद्रीय मंत्री और संगठनात्मक अनुभव वाले।

  5. सुनील बंसल – संगठन के रणनीतिकार, यूपी चुनाव में जीत का श्रेय इन्हें भी जाता है।

  6. विनोद तावड़े – महाराष्ट्र से आने वाले वरिष्ठ नेता।

हालांकि सूत्रों का कहना है कि असल मुकाबला शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर के बीच है।

BJP Chief 2025: सरप्राइज क्यों नहीं देगा BJP?

इस बार भाजपा ने साफ संकेत दिए हैं कि किसी अनजान या चौंकाने वाले चेहरे को आगे नहीं लाया जाएगा। पार्टी चाहती है कि अध्यक्ष ऐसा चेहरा हो, जो पहले से जनता और संगठन दोनों में परिचित और स्वीकार्य हो। यानी इस बार का चुनाव क्लियर कट और प्रेडिक्टेबल होगा।

BJP Chief 2025: देरी क्यों हो रही है?

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा में देरी की कई वजहें हैं:

  • पार्टी ने इस बार 88 से ज्यादा वरिष्ठ नेताओं से राय-मशविरा किया है।

  • संगठन और आरएसएस का मानना है कि निर्णय सर्वसम्मति और संतुलन के साथ होना चाहिए।

  • इसके अलावा, पितृ पक्ष की अवधि (1-2 सितंबर से) के दौरान भाजपा कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहती।

  • अगर बिहार चुनाव से पहले नाम तय नहीं हुआ, तो अध्यक्ष का ऐलान चुनाव के बाद ही होगा।

कब होगा ऐलान?

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद सलाह-मशविरा तेज होगा। इसके बाद अध्यक्ष का कार्यक्रम तय किया जाएगा।

BJP Chief 2025: कौन है सबसे मजबूत दावेदार?

  • शिवराज सिंह चौहान: अनुभव और लोकप्रियता का फायदा।

  • मनोहर लाल खट्टर: पीएम मोदी के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक।

  • धर्मेंद्र प्रधान और सुनील बंसल: संगठनात्मक रणनीति और जातीय-सामाजिक संतुलन को साधने की क्षमता।

अब देखना यह होगा कि भाजपा किसे चुनती है – शिवराज का अनुभव, खट्टर का भरोसा, या किसी और का रणनीतिक संतुलन

continue reading
Weather update: IMD का अलर्ट! 3 से 8 सितंबर तक देशभर में मूसलाधार बारिश का कहर… इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी…

Weather update: IMD का अलर्ट! 3 से 8 सितंबर तक देशभर में मूसलाधार बारिश का कहर… इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी…

Anita nishad 03-Sep-2025 90

 Weather update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 3 से 8 सितंबर तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थितियों का खतरा भी बढ़ सकता है।

  • हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी यूपी: 3 सितंबर को भारी बारिश।

  • उत्तराखंड: 3 से 8 सितंबर तक लगातार मूसलाधार वर्षा।

  • राजस्थान (पूर्वी व पश्चिमी): 3 से 6 सितंबर तक भारी बारिश।

  • गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ: 4 से 7 सितंबर तक अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना।

  • मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़: 3 से 5 सितंबर तक भारी बारिश, 3 तारीख को कुछ इलाकों में बहुत भारी।

  • पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार और ओडिशा: 3 से 8 सितंबर तक अलग-अलग दिनों में भारी वर्षा।

  • पूर्वोत्तर (असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल): 3 से 7 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट।

  • केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक: 3-4 सितंबर को भारी बारिश।

Weather update: मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस दौरान निचले इलाकों में फ्लैश फ्लड और जलभराव का खतरा ज्यादा रहेगा। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और यात्रा टालने की सलाह दी है।

continue reading
40 साल में सबसे बड़ा प्रलय! नॉर्थ इंडिया में बाढ़-भूस्खलन से तबाही… हिमालय से निकली नदियों ने क्यों बरपाया कहर?

40 साल में सबसे बड़ा प्रलय! नॉर्थ इंडिया में बाढ़-भूस्खलन से तबाही… हिमालय से निकली नदियों ने क्यों बरपाया कहर?

Anita nishad 03-Sep-2025 116

 अगस्त के अंतिम दिनों में उत्तर भारत पर प्रकृति का अब तक का सबसे बड़ा कहर टूटा। भारी बारिश, क्लाउडबर्स्ट और नदियों के उफान ने हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर को तबाह कर दिया। हिमाचल में बादल फटने और भूस्खलन से सैकड़ों सड़कें बह गईं, सेब के बाग बर्बाद हुए और अब तक 220 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर में चिनाब और झेलम का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा, पुल टूट गए और हजारों घर बह गए। पंजाब में 1800 गांव डूब गए, लाखों एकड़ फसल नष्ट हो गई और उद्योग ठप पड़ गए।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक तीन राज्यों को 30,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है और 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह तबाही केवल बारिश की नहीं, बल्कि जलवायु परिवर्तन, अव्यवस्थित शहरीकरण और कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर का भी नतीजा है।

इस बाढ़ ने साल 1998 के पंजाब बाढ़ की यादों को ताजा कर दिया है, जब सिंधु जल सिस्टम की नदियों ने खेतो और कस्बों को डुबो दिया था, लेकिन इस बार जलवायु परिवर्तन, अनियोजित शहरीकरण और जर्जर बुनियादी ढांचे ने इस प्रकृति प्रकोप को बढ़ावा दिया है. इस बार भी सिंधु नदी प्रणाली (जिसमें सिंधु, रावी, सतलुज, झेलम, चिनाब और ब्यास शामिल हैं) उफान पर हैं.

कुल्लू-मंडी और किन्नौर में भारी तबाही

इसका सबसे पहले दंश हिमाचल प्रदेश ने झेला, जहां लगातार बादल फटने के कारण कुल्लू, मंडी और किन्नौर जिलों की खड़ी ढलानें ढह गईं और चट्टानें-मलबा नदियों में बह गया. इसके अलावा ब्यास और सतलज नदियों ने कई जगहों पर तटबंध तोड़ दिए. बाढ़ में 250 से ज्यादा सड़कें बह गई, जिनमें चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग का हिस्सा भी शामिल है. सतलुज पर नाथपा झकरी जैसे बड़े जलविद्युत संयंत्रों में गाद भरने से टर्बाइन बंद करनी पड़ी हैं.

उधर, शिमला और कुल्लू के सेब के बाग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. हिमाचल के अधिकारियों का अनुमान है कि 10,000 हेक्टेयर से ज्यादा बागवानी जमीन बर्बाद हो गई है, जिससे किसानों की आय को कम से कम दो सीजन पीछे चली गई है. 31 अगस्त तक हिमाचल में 220 से अधिक लोगों की मौत और 12,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान का अनुमान लगाया गया है.

राजौरी-पूंछ में टूटे पुल

जम्मू में चिनाब और झेलम नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया. राजौरी और पूंछ में पुल टूट गए, जिससे कई गांव अलग-थलग पड़ गए. श्रीनगर में लोग 2014 की बाढ़ की यादों के साथ झेलम के खतरे के निशान तक पहुंचने की आशंका से डरे रहे. हालांकि. इस बार तटबंध टिके रहे, फिर भी हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा. जम्मू-कश्मीर में 40,000 घर और 90,000 हेक्टेयर धान की फसलें बर्बाद हो गई हैं. शुरुआती सरकारी आंकड़ों के अनुसार राज्य को 6,500 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान का अनुमान है.

पंजाब के 1800 गांव जलमग्न

वहीं, नहर-नालों से घिरे पंजाब में तबाही का बड़ा मंजर देखने को मिला है, जहां भाखड़ा नांगल बांध से छोड़े गए अतिरिक्त पानी से सतलज नदी में उफान आ गया. इस पानी से रोपड़, लुधियाना, जालंधर और फिरोजपुर में भीषण तबाही मचा दी तो घग्गर और रावी ने स्थिति को और भी बदतर कर दिया, जिससे प्रशासन की मुसीबत बढ़ गई हैं. 30 अगस्त तक 1800 से ज्यादा गांव जलमग्न हो चुके हैं, 250,000 हेक्टेयर खेतों में पानी भर गया, जिससे 9000 करोड़ रुपये की फसलें नष्ट हो गईं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब में कटाई के लिए तैयार धान, कपास और गन्ने की फसलें कई दिनों तक पानी में डूबी रहीं. जालंधर और कपूरथला में पोल्ट्री फार्मों ने दस लाख से अधिक पक्षियों की मराने जानी की सूचना दी है.

 इसके अलावा डेयरी सहकारी समितियों ने दूध की कमी की चेतावनी दी है. 120,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए और हजारों घर पूरी तरह बह गए, जिससे लाखों लोग राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं.

 वहीं, पंजाब के उद्योग भी प्रभावित हुए हैं, लुधियाना का होजरी उद्योग बंद हो गया और फगवाड़ा व अमृतसर के खाद्य प्रसंस्करण केंद्र जलमग्न हो गए हैं.

30,000 करोड़ का आर्थिक नुकसान

इस आपदा ने तीन राज्यों में हुई आर्थिक तबाही के आंकड़े चौंकाने वाले हैं. राज्य सरकारों और केंद्रीय गृह मंत्रालय के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, तीनों राज्यों में कुल आर्थिक नुकसान 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा होने का अनुमान है.

इसी बीच बीमा कंपनियां हजारों करोड़ के क्लेम की तैयारी कर रही हैं. इस नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार ने 3,000 करोड़ रुपये की अंतरिम राहत जारी की है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि पुनर्निर्माण के लिए इससे कहीं अधिक की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि सड़कें, पुल, बिजली लाइनें, सिंचाई नहरें और पेयजल ढांचा तबाह हो चुका है.

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

विशेषज्ञों का कहना है कि इस आपदा से कृषि आय में कमी, पर्यटन में रुकावट और औद्योगिक ठहराव के कारण स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं पर महीनों तक असर पड़ेगा.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में रुके हुए मानसून ने बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाओं का एक कन्वेयर बेल्ट बनाया, जबकि पश्चिमी विक्षोभ ने इस प्रणाली में नई ऊर्जा का संचार किया. इसका नतीजा ये हुआ कि पहाड़ों में बादल फटने लगे और मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे पहले से ही ग्लेशियरों के पिघलने से उफन रही नदियों ने भीषण रूप ले लिया.

बढ़ रही हैं प्रकृतिक आपदाएं

जलवायु वैज्ञानिक इस बात पर ज़ोर दे रहे हैं कि ऐसी चरम घटनाएं जो कभी 50 साल में एक बार होने की आशंका थी, अब लगातार बढ़ती जा रही हैं. हिमालय, वैश्विक औसत से लगभग दोगुनी गति से गर्म हो रहा है और तेजी से बर्फ और बर्फ पिघल रही है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है. साथ ही वनों की कटाई, खनन और नदी तटों और बाढ़ के मैदानों पर बेतहाशा निर्माण ने धरती के प्राकृतिक आघात अवशोषक को नष्ट कर दिया है.

जान गंवा चुके हैं 400 से ज्यादा लोग

इस प्राकृतिक आपदा में 400 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और दस लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं. स्कूल और कॉलेज बंद हैं, राहत शिविर भरे हुए हैं और स्वास्थ्य अधिकारियों ने जलजनित बीमारियों की चेतावनी दी है.

फिलहाल हिमाचल, पंजाब और जम्मू के लोग अपने घरों-गलियों से मलबे को समेट रहे हैं, पानी के उतरने और मदद के सरकारी वादों के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं. अगस्त 2025 की बाढ़ न केवल अपने द्वारा किए गए नुकसान के लिए, बल्कि उस असहज सच्चाई के लिए भी याद की जाएगी.

continue reading
आधी रात को टूटा बांध… 7 लोग बहे, गांव में मचा कोहराम – अब तक 3 लाशें बरामद!

आधी रात को टूटा बांध… 7 लोग बहे, गांव में मचा कोहराम – अब तक 3 लाशें बरामद!

Anita nishad 03-Sep-2025 86

 बलरामपुर। जिले के लुत्ती जलाशय का बड़ा हिस्सा मंगलवार देर रात टूट गया। हादसे में नीचे बसे दो घर पूरी तरह इसकी चपेट में आ गए। इसमें एक ही परिवार के छह लोगों सहित कुल सात लोग बह गए। अब तक तीन शव बरामद किए गए हैं, जिनमें सास और दो बहू शामिल हैं।

तीन बच्चे और एक ग्रामीण अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना से पूरे गांव में हाहाकार मचा हुआ है। देर रात ही बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा और पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सुबह से ही बचाव और तलाश का काम जारी है।

गौरतलब है कि बलरामपुर के ग्राम पंचायत विश्रामनगर के धनेशपुर गांव में वर्ष 1980-81 में इस जलाशय का निर्माण कराया गया था। लगभग 10-12 साल पहले इसमें सीपेज हुआ था और तब मरम्मत भी की गई थी। बावजूद इसके, इस बार बांध का हिस्सा ढह गया और बड़ा हादसा हो गया।

continue reading
बीज निगम घोटाले का बड़ा खुलासा! रायपुर समेत 18 ठिकानों पर ED की जबरदस्त कार्रवाई – कौन है निशाने पर?

बीज निगम घोटाले का बड़ा खुलासा! रायपुर समेत 18 ठिकानों पर ED की जबरदस्त कार्रवाई – कौन है निशाने पर?

Anita nishad 03-Sep-2025 106

 बलरामपुर के लुत्ती जलाशय का बड़ा हिस्सा ढहा, एक ही परिवार के 6 सदस्य बह गए – रेस्क्यू टीम और ग्रामीणों की तलाश जारी

 

बलरामपुर। जिले के लुत्ती जलाशय का बड़ा हिस्सा मंगलवार देर रात टूट गया। हादसे में नीचे बसे दो घर पूरी तरह इसकी चपेट में आ गए। इसमें एक ही परिवार के छह लोगों सहित कुल सात लोग बह गए। अब तक तीन शव बरामद किए गए हैं, जिनमें सास और दो बहू शामिल हैं।

तीन बच्चे और एक ग्रामीण अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना से पूरे गांव में हाहाकार मचा हुआ है। देर रात ही बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा और पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सुबह से ही बचाव और तलाश का काम जारी है।

गौरतलब है कि बलरामपुर के ग्राम पंचायत विश्रामनगर के धनेशपुर गांव में वर्ष 1980-81 में इस जलाशय का निर्माण कराया गया था। लगभग 10-12 साल पहले इसमें सीपेज हुआ था और तब मरम्मत भी की गई थी। बावजूद इसके, इस बार बांध का हिस्सा ढह गया और बड़ा हादसा हो गया।

continue reading
गड़ा धन का खजाना निकला ठगी का जाल! जंगल में हुई 17 लाख की लूट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

गड़ा धन का खजाना निकला ठगी का जाल! जंगल में हुई 17 लाख की लूट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Anita nishad 02-Sep-2025 81

 खंडवा जिले के हरसूद में छत्तीसगढ़ के व्यापारी को गड़ा धन दिलाने के नाम पर लाखों की चपत लगा दी गई। आरोपियों ने पहले सोने के टुकड़े दिखाकर 50 लाख के सोने का सौदा मात्र 20 लाख में तय किया। व्यापारी नकद रकम लेकर जंगल पहुंचा, जहां आरोपियों ने उस पर हमला कर 17 लाख 50 हजार रुपए लूट लिए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई में चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपियों से 14 लाख रुपए नकद और मोबाइल बरामद किए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

continue reading
छात्राओं पर बर्बरता: महिला टीचर ने की डंडे से पिटाई, कोरवा जनजाति की बच्ची के पैर में आई सूजन,शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षिका को किया तत्काल निलंबित

छात्राओं पर बर्बरता: महिला टीचर ने की डंडे से पिटाई, कोरवा जनजाति की बच्ची के पैर में आई सूजन,शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षिका को किया तत्काल निलंबित

Anita nishad 02-Sep-2025 41

 बलरामपुर। जिले के राजपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लाऊ के धमधमियापारा प्राथमिक विद्यालय में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां सहायक शिक्षिका ज्योति तिर्की ने पांचवीं कक्षा की तीन छात्राओं को सिर्फ बातचीत करने पर लकड़ी के डंडे से बेरहमी से पीटा।

पिटाई से एक विशेष संरक्षित कोरवा जनजाति की छात्रा (11 वर्ष) के घुटने और पैर में गंभीर सूजन आ गई। घटना 28 अगस्त की है। घटना के समय विद्यालय के प्रधानपाठक बैठक में थे। लौटने पर उन्होंने बच्ची को रोते हुए देखा और अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया।

????‍????‍???? परिजनों का दर्द

पीड़ित छात्रा के पिता कोईराम ने कहा – “हम बेटी को पढ़ाई के लिए स्कूल भेजते हैं, पिटाई खाने के लिए नहीं। इस घटना से बच्ची मानसिक रूप से डर गई है और अब स्कूल जाने से मना कर रही है।”

???? प्रशासन की सख्ती

मामले की जानकारी मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी आदित्य पाटनवार ने जांच की और रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. डीएन मिश्रा को सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी शिक्षिका को तत्काल निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय शंकरगढ़ खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तय किया गया है।

continue reading
दिल्ली मिशन पर CM विष्णुदेव साय: गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे अहम मुलाकात

दिल्ली मिशन पर CM विष्णुदेव साय: गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे अहम मुलाकात

Anita nishad 02-Sep-2025 16

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिवसीय दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए हैं। उनके साथ उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा भी दिल्ली पहुंचे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री का कार्यक्रम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात का है।

????‍???? किसानों को मिली राहत

दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर किसानों के लिए बड़ी खबर साझा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की पहल पर सितंबर माह के लिए राज्य को 60,800 MT यूरिया का आवंटन स्वीकृत हुआ है।

CM साय ने कहा कि यह अतिरिक्त यूरिया उपलब्धता खरीफ फसलों को सुरक्षित रखने, किसानों की मेहनत को मजबूती देने और उनकी चिंताओं को दूर करने में अहम भूमिका निभाएगी।

continue reading
सुकमा में नक्सलियों का डबल मर्डर: मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या

सुकमा में नक्सलियों का डबल मर्डर: मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या

Anita nishad 02-Sep-2025 90

 सुकमा। जिले में नक्सलियों ने फिर खूनी खेल खेला है। सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा में दो ग्रामीणों—पदाम पोज्जा और पदाम देवेंद्र—की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। नक्सलियों ने उन पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया था।

???? पुलिस ने की पुष्टि

एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि ग्रामीणों से घटना की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस टीम भेजी गई है। शव बरामद कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

???? नक्सली वारदातों की कड़ी जारी

यह पहली घटना नहीं है।

  • 28 सितंबर को बीजापुर में 27 वर्षीय सुरेश कोरसा की हत्या नक्सलियों ने अगवा कर की थी।

  • हाल ही में बीजापुर में 2 शिक्षादूतों को मौत के घाट उतारा गया।

  • इस साल अब तक नक्सली 9 शिक्षादूतों की हत्या कर चुके हैं—5 बीजापुर और 4 सुकमा में।

???? सभी मामलों में नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या को अंजाम दिया है।

continue reading
महतारी वंदन योजना: अब घर-घर सर्वे, गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

महतारी वंदन योजना: अब घर-घर सर्वे, गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

Anita nishad 02-Sep-2025 92

 रायपुर: महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी रोकने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब हितग्राहियों का घर-घर जाकर सर्वे होगा। जिन मामलों में अधूरे दस्तावेज, निर्धारित पते पर गैरमौजूदगी या लाभार्थी की मृत्यु की स्थिति सामने आएगी, उनकी नई रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी।

 समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश

विभागीय सचिव शम्मी आबिदी ने इंद्रावती भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि योजना का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुंचे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ बेहतर समन्वय बनाने और फील्ड में आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने को कहा गया।

 लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

  • सुपरवाइजर

  • सीडीपीओ

  • डीपीओ

???? किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर इन पर कार्रवाई तय होगी।

 टेक होम राशन पर जोर

सचिव ने टेक होम राशन वितरण को लेकर भी खास निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती एवं धात्री माताओं और कुपोषित बच्चों को समय पर गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध कराना अनिवार्य है। राशन वितरण या एंट्री में गड़बड़ी की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी।

 बैठक में मौजूद अधिकारी

बैठक में संचालक पदुम सिंह एल्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

continue reading
16 क्विंटल गांजा नष्ट! दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इस्पात संयंत्र में जलाया गया जहर

16 क्विंटल गांजा नष्ट! दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इस्पात संयंत्र में जलाया गया जहर

Anita nishad 02-Sep-2025 105

 दुर्ग: पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत दर्ज 239 मामलों में जब्त भारी मात्रा में नशीले पदार्थों को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई भिलाई इस्पात संयंत्र और नेवई क्षेत्र में की गई।

???? बड़े अफसरों की मौजूदगी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल की अध्यक्षता में ड्रग्स डिस्पोजल समिति की बैठक हुई। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर और सहायक आबकारी आयुक्त सी.आर. साहू भी मौजूद रहे।

???? क्या-क्या नष्ट किया गया?

  • 1620 किलो गांजा

  • 8 किलो गांजे का पौधा

  • 277.29 ग्राम हेरोइन

  • 214.39 ग्राम ब्राउन शुगर

  • 1,94,856 नशीली टैबलेट

  • 76,258 कैप्सूल

  • थाना नेवई क्षेत्र में 1,212 सीरप और 1,400 इंजेक्शन

सभी मादक पदार्थों को पर्यावरणीय मानकों और सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया।

???? अभियान का मकसद

पुलिस का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से नशे के नेटवर्क पर लगाम लगेगी और युवा पीढ़ी को इसके दुष्प्रभाव से बचाने में मदद मिलेगी।

continue reading


dpboss